Monday 6 April 2015

'धरम संकट में' फिल्म प्रदर्शक कि.……!


लखनऊ के हिंदी फिल्म प्रदर्शक धरम संकट में हैं ! किस फिल्म को लगाए !! सनी लियॉन की सेक्सी पुनर्जन्म कथा 'एक पहेली लीला' में सनी लियॉन का तड़का है। ट्रेलर उम्मीद बंधा रहे हैं कि  फिल्म में दर्शकों के लिए काफी कुछ है।  जहाँ सनी लियॉन हो वहां दर्शकों के लिए काफी 'कुछ' होता भी है।  लेकिन, दर्शकों का दिल मांगे मोर।  क्या सनी लियॉन अपनी दोहरी भूमिका वाली इस फिल्म में दर्शकों को वह सब 'कुछ' दे सकेंगी ! फिल्म  'जिस्म २' गवाह है कि  फिल्म में सनी लियॉन का जिस्म उत्तेजना नहीं पैदा कर सका था। इसी लिए प्रदर्शकों की निगाहें 'धरम संकट में' पर हैं। फिल्म में परेश रावल, अन्नू कपूर और नसीरुद्दीन शाह जैसे सक्षम एक्टर हैं।  इसके बावजूद प्रदर्शक सचमुच धर्म संकट में है।  क्या वह हिन्दुओं में पले मुस्लिम माता पिता की संतान की कहानी वाली फिल्म को ले ! कहीं दर्शक छिटकेंगे तो नहीं ! फिल्म के ट्रेलर जहाँ दमदार हैं, वही यह धर्म पर चोट पहुंचाते लग रहे हैं।  ख़ास तौर पर मुस्लिम आबादी को कुछ या काफी कुछ सीन नागवार गुज़र सकते हैं।  मुस्लिम आबादी धर्म की आलोचना नहीं सह पाती।  जहाँ हिन्दुओं के धर्म की कड़ी आलोचना करने वाली फिल्म 'पीके' सुपर हिट हो गई थी, वहीँ सभी धर्मों को आड़े हाथ लेने वाली परेश रावल की फिल्म 'ओएमजी ओह माय गॉड' उतनी नहीं चल सकी थी।  क्योंकि, मुस्लिम दर्शक फिल्म से छिटक गया था।  कुछ ऐसा ही अक्षय कुमार की बढ़िया बनी फिल्म बेबी के साथ भी हुआ था।  इस फिल्म में काफी मुस्लिम किरदारों को टेररिस्ट दिखाया गया था और पाकिस्तान को आतंकवादी देश बताया गया था।  बेबी से भी मुस्लिम आबादी छिटक गई थी।  जबकि, वहीँ कश्मीर के अलगाववादियों का समर्थन और सेना की आलोचना कर रही विशाल भरद्वाज की फिल्म 'हैदर' को मुसलमान दर्शकों ने खूब देखा था।  ऐसे में फिल्म प्रदर्शक सोच रहा है कि  वह किस फिल्म को ले ! अगर सनी लियॉन की फिल्म 'एक पहेली लीला' को प्रदर्शित करे और उसमे सनी लियॉन का जलवा ख़ास न हो तो ! वही दूसरा तो 'धरम संकट में' पर भी लगा है।  कहीं फिल्म में मुस्लिम आबादी को नागवार लगाने वाले संवाद या सीन हुए तो !! इसीलिए धरम संकट में है फिल्म प्रदर्शक ! इसी धरम संकट में प्रदर्शकों को कोई एक फिल्म तो लेनी ही है।
सेक्स अपील काम हुई तो
ऐसे सीन भारी पड़े तो


No comments:

Post a Comment