Saturday 17 June 2017

आयेशा टाकिया की ज़िन्दगी ये ज़िन्दगी !

आयेशा टाकिया वापसी कर रही है।  उनकी पिछली फिल्म मोड़ २०११ में रिलीज़ हुई थी।  यानि छह साल बाद आयेशा टाकिया परदे पर दिखाई देंगी।  लेकिन, उनकी यह वापसी किसी फिल्म के लिए नहीं होगी।  वह एक म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं।  जिसका पोस्टर आज जारी हुआ है।  निर्देशक लवली सिंह के म्यूजिक वीडियो ज़िन्दगी ये ज़िन्दगी आयेशा टाकिया पर केंद्रित है।  बकौल लवली सिंह यह महिला सशक्तिकरण पर म्यूजिक वीडियो के रूप में पूरी एक कहानी है।  आयेशा टाकिया ने लवली सिंह की फिल्म क्या लव स्टोरी है (२००७) में काम किया था।  आयेशा टाकिया ने अपने पूरे करियर में कोई २४ फ़िल्में की।  इन फिल्मो में ज़्यादातर फ्लॉप ही हुई।  सलमान खान के साथ उनकी फिल्म वांटेड (२००९) सुपर हिट हुई थी।  सलमान खान उसके बाद से हर साल  दे दना दन हिट-सुपरहिट फ़िल्में दे रहे हैं।  लेकिन, फिल्म में उनकी नायिका आयेशा टाकिया कुल जमा दो फ़िल्में पाठशाला और मोड़ ही कर सकी है।  यह फ़िल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास नहीं कर सकी।  हालाँकि इन दोनों ही फिल्मों और आयेशा के अभिनय को समीक्षकों ने सराहा।  ऐसे में आयेशा टाकिया का १७ साल पहले की तरह  मेरी चूनर उड़ उड़ जाये और नहीं नहीं जैसे म्यूजिक वीडियो करने का औचित्य ?  सूत्र बताते हैं कि यह आयेशा टाकिया की बड़े परदे पर पूरी तरह से वापसी की ओर पहला कदम है।  क्या आकर्षक मुस्कान वाली आयेशा के चेहरे पर उनका यह म्यूजिक वीडियो बॉलीवुड जाने लायक मुस्कान ला सकेगा ?


No comments:

Post a Comment