Thursday 16 November 2017

पांच विश्वसनीय युवा एक्टरों की फ़िल्में

बॉलीवुड को, २०१८ में पांच एक्टरों की १० फिल्मों का इंतज़ार रहेगा।  निगाहें लगी होंगी कि यह फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं। यह पांच एक्टर युवा हैं।  इनकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बॉलीवुड के लिए उम्मीद की किरण जैसी होगी।  वह इन लम्बी रेस के घोड़ों पर  रुपये लगा सकता है। इनमे से एक युवा अभिनेता  वरुण धवन ने खुद की काबिलियत साबित कर दी है।  २०१७ में वरुण ने बद्रीनाथ की दुल्हनिया और
 जुड़वा २ जैसी १०० करोड़ क्लब वाली फ़िल्में दी हैं। बॉलीवुड को वरुण धवन की अगली दो फिल्मों अक्टूबर और सुई धागा: मेड इन इंडिया से उम्मीदें हैं।  यह फिल्म भीं शैली में बनाई जा रही हैं।  अक्टूबर के डायरेक्टर शूजित सरकार हैं और सुई धागा : मेड इन इंडिया का निर्देशन दम लगा के हईशा के शरत कटारिया कर रहे हैं। अक्टूबर से मॉडल बनिता संधू का हिंदी फिल्म डेब्यू हो रहा है, जबकि सुई धागा में अनुष्का शर्मा जैसी स्थापित अभिनेत्री उनके अपोजिट हैं।  टाइगर श्रॉफ एक विश्वसनीय एक्शन एक्टर हैं।  उनकी फिल्म हीरोपंथी सफल हुई थी। बागी भी सफल रही। लेकिन, मुन्ना माइकल और फ्लाइंग जट्ट असफल हुई थी।  लेकिन, टाइगर की दो फ़िल्में ख़ास होंगी।  बागी २ उनकी सफल फिल्म बागी की सीक्वल फिल्म है। वहीँ, यशराज बैनर की हृथिक रोशन के साथ अनाम फिल्म उनकी एक्शन इमेज के अनुकूल फिल्म है। उन्हें लेकर हॉलीवुड फिल्म रेम्बो का हिंदी रीमेक किया जा रहा है। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के रीमेक में भी उन्हें लिया गया है।  हिट इशकज़ादे से करियर की शुरुआत करने वाले  अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका वाली फिल्म मुबारकां २०१७ की हिट फिल्मों में शुमार है।  उनकी दो फ़िल्में संदीप और पिंकी फरार और नमस्ते कनाडा ख़ास हैं।  दिबाकर 
बनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी फरार में उनकी इशकज़ादे की परिणीति चोपड़ा के साथ जोड़ी फिर बन रही है। विपुल अमृत शाह की फिल्म नमस्ते कनाडा में भी परिणीति चोपड़ा को लिए जाने की खबर है। सुशांत सिंह राजपूत बॉक्स ऑफिस पर सबसे विश्वसनीय हैं।  उन्होंने काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके और एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जैसी सुपर हिट फ़िल्में दी हैं।  राब्ता के फ्लॉप होने के बावजूद सुशांत सिंह
राजपूत की आगामी दो फिल्मों केदारनाथ और ड्राइव की सफलता की पूरी पूरी उम्मीद है।  यह फिल्मे अलग शैली में बनी फ़िल्में हैं। केदारनाथ को काई पो चे के अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं।  एक्शन कॉमेडी फिल्म  ड्राइव  का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं।  सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफ़ाक़ रिलीज़ हो चुकी है।  इस फिल्म में सिद्धार्थ के अभिनय को पसंद किया जा रहा है।  इसलिए, उनकी आगामी क्राइम ड्रामा फिल्म ऐय्यारी पर बॉलीवुड की निगाहें हैं।  फिल्म में मनोज बाजपेई भी हैं।  दोनों सैन्य अधिकारीयों के किरदार कर रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment