Monday 4 December 2017

न्यू यॉर्क सिटी में प्रियंका चोपड़ा की जगमगाहट

प्रियंका चोपड़ा आजकल न्यू यॉर्क सिटी में अपना अड्डा जमाये हुए हैं।  वह न्यू यॉर्क में रह कर क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं।  उनके पास दो हॉलीवुड फ़िल्में हैं।  इनमे, जिम पारसंस, क्लेयर डेन और ओक्टाविआ स्पेंसर के साथ फिल्म अ किड लाइक जेक रिलीज़ होने वाली है।  दूसरी फिल्म इज नॉट इट रोमांटिक? में वह रिबेल विल्सन, एडम डविने और लिएम हेमस्वॉर्थ के साथ है।  न्यू यॉर्क में डेरा जमा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपना एक चित्र (ऊपर देखें) पोस्ट किया है।  इस चित्र में प्रियंका लहराते हुए स्पघेटी गाउन में फ्रेम से कूदती नज़र आ रही हैं।  पार्श्व में जगमगाता न्यू यॉर्क शहर की इमारते नज़र आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो के साथ कमेंट पोस्ट किया है- मूड।  स्टेपिंग आउट ऑफ़ द बॉक्स।  #nyclife. 

No comments:

Post a Comment