Sunday 28 October 2018

बॉलीवुड एक्ट्रेस चाहे कम उम्र का रोमांस


आजकल अभिनेत्री सुष्मिता सेन को एक मॉडल रोहमान शाल के साथ देखा जा रहा है। यह दोनों मुंबई फैशन इवेंट में अगस्त में मिले थे। यहीं इन दोनों पर क्यूपिड यानि कामदेव का वार हुआ था। इसके बाद, इन दोनों के प्रेम के चर्चे शुरू हो गए। अभी एक फैशन शो में सुष्मिता सेन रैंप पर थी और रोहमान शाल सुष्मिता सेन की दोनों बेटियों के साथ बैठा हुआ सुष्मिता सेन को चीयर कर रहा था। आप जानते है कि मॉडल रोहमान शाल, सुष्मिता सेन से १५ साल छोटा है। इससे पहले सुष्मिता सेन का नाम उनसे १४ साल छोटे होटेलिएर इम्तियाज़ के साथ जुड़ा था।

११ साल छोटे निक से प्रियंका का रोमांस  
सुष्मिता सेन तो खैर कमसिन रोमांस ही कर रही हैं।  लेकिन, हॉलीवुड रिटर्न एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा तो अपने से ११ साल छोटे निक जोनास से शादी करने जा रही हैं।  निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा का रोमांस मेट गाला २०१७ से सुर्ख हुआ।  दोनों एक साथ रेड कारपेट पर चले। हालाँकि, प्रियंका चोपड़ा ने जिमी केमेल के शो में इसे राल्फ लॉरेन के वस्त्र पहने होने का इत्तेफ़ाक़ बताया था। निक जोनास अमेरिकी गायक है।  वह १६ सितम्बर १९९२ को डलास, टेक्सास अमेरिका में जन्मे हैं।  वहीँ, प्रियंका चोपड़ा एक सैनिक के परिवार में डॉक्टर माँ और पिता की, १८ जुलाई १९८२ को हुआ था। यानि, जब २००० में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, उस समय निक जोनास सिर्फ आठ साल के थे। प्रियंका चोपड़ा २००३ में द हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से सेलिब्रिटी फिल्म एक्ट्रेस बन गई। इस लिहाज़ से, निक जोनास ने फेम बड़ी जल्दी पा ली। सिर्फ ७ साल की उम्र में उनका पहला सिंगल रिलीज़ हो गया था ।  जब मई २०१७ में प्रियंका और निक का मिलना हुआ तो उस समय तक निक प्रियंका से कहीं बड़े सेलिब्रिटी बन चुके थे।  यही कारण है कि बड़ी उम्र में शादी करने वाले हॉलीवुड के अमेरिका को भी प्रियंका चोपड़ा का अपने से ११ साल छोटे निक के साथ रोमांस और शादी करना गले नहीं उतर रहा।  जिमी केमेल ने, निक की उम्र को लेकर प्रियंका से सवाल भी किये थे। 

छोटे लडके से रोमांस और शादी
लेकिन, भारत में कोई प्रियंका चोपड़ा से सवाल करने नहीं जा रहा। बॉलीवुड में, बड़ी उम्र की अभिनेत्री ऑनस्क्रीन कमसिन रोमांस करती ही है, रियल लाइफ में शादी भी कर लेती है।  ऐसे एक नहीं कई उदाहरण है। नरगिस और सुनील दत्त तथा ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ियां इसका उदाहरण है। नरगिस और ऐश्वर्या राय दोनों ही अपने अपने पतियों से दो साल बड़ी हैं। रियल लाइफ में, अपने से १५ साल बड़े कमाल अमरोही से शादी करने वाली मीना कुमारी का उम्र में तीन साल छोटे धर्मेंद्र से रियल और रील लाइफ रोमांस खूब गर्म हुआ। नूतन का खुद से २ साल छोटे संजीव कुमार के साथ रोमांस जल्द ही ख़त्म हो गया।  संजीव कुमार तो खुद से बड़ी स्त्रियों के प्रति ही आकर्षित होते थे।  उनका १० साल बड़ी जया भादुड़ी के साथ रोमांस खूब गर्म हुआ।

हाल ही में हुई शादियाँ
बॉलीवुड की हालियां शादियां यह साबित करती हैं कि बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्रियों को रियल लाइफ में खुद की उम्र से कम मर्द से शादी करना पसंद है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की उम्र में तीन साल लंबा फैसला है।  नेहा धूपिया अंगद से ३ साल बड़ी हैं।  फिल्म हरामखोर की एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने अपने से पांच साल छोटे चैतन्य शर्मा से हाल ही में शादी की है।  बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने एक साथ फिल्म अलोन में अभिनय किया था।  फिल्म के सेट पर दोनों में रोमांस पनपा।  बाद में बिपाशा बासु ने खुद से तीन साल छोटे टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। ४४ साल की उर्मिला मातोंडकर ने खुद से १० साल छोटे कश्मीरी व्यवसाई मोहसिन अख्तर से शादी की है। अभिनेत्री असिन का दूल्हा राहुल शर्मा भी १० साल छोटा है।   फराह खान ने खुद से ८ साल छोटे शिरीष कुंदेर के साथ निकाह पढ़वाया है।  प्रीटी ज़िंटा  ने भी खुद से दो साल छोटे बिज़नेसमैन के साथ शादी की है। ज़ीनत अमान ने चार साल छोटे मज़हर खान से निकाह पढ़वाया था। 


अनोखा पटौदी खानदान
शर्मीला टैगोर ने खुद से ३ साल बड़े क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी।  लेकिन, उनके बच्चो सैफ अली खान और सोहा अली खान ने कुछ दूसरा गुल ही खिलाया।  सैफ अली खान ने १९९२ में अपने से १२ साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी कर ली थी।  यह शादी कुल १३ साल चली और २ बच्चे पैदा हुए।  इन दोनों का तलाक़ २००४ में हो गया।  इसके बाद, सैफ ने खुद से १० साल छोटी करीना कपूर से निकाह किया।  यह दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं और दोनों के जल्द ही बधाई हो बनाने की खबरें हैं।  सैफ से आठ साल छोटी सोहा अली खान भी फिल्म एक्ट्रेस हैं।  उन्होंने अपने से पांच साल छोटे फिल्म एक्टर कुणाल खेमू से २०१५ में शादी की। 

हीरोइने हैं बड़ी और हीरो हैं छोटे
सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार खुद से आधी उम्र की अभिनेत्री से रोमांस करते नज़र आते रहते हैं।  लेकिन, इस मामले में फिल्म एक्ट्रेस भी किसी से कम नहीं। यह कहा जा सकता है कि इन तमाम अभिनेत्रियों का आत्मविश्वास है कि इन्होने अपने से उम्र मे काफी छोटे अभिनेता के साथ रोमांस करने से परहेज नहीं किया। दर्शकों को भी उनके रोमांस में गर्मी मिली। निर्देशक करण जौहर की २०१६ में रिलीज़ फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में जब ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर गर्मागर्म रोमांस कर रहे थे तब सिनेमाघरों में बैठे दर्शक इस रोमांस की तपिश को महसूस कर रहे थे। किसी को भी नहीं लगा कि रणबीर कपूर ऐश्वर्य से ९  साल छोटे हैं। हालाँकि, जैक्विलिन फर्नॅंडेज़ ने फिल्म किक में खुद से २० साल बड़े सलमान खान के साथ जोड़ी बनाई थी। लेकिन, वह खुद से ४ साल छोटे टाइगर श्रॉफ से फिल्म फ्लाइंग जट्ट और २ साल छोटे वरुण धवन से ढिशूम में रोमांस में डूबी नज़र आ रही थी।   करीना कपूर खान ने, बेशक शादी अपने से उम्र में काफी बड़े खान से शादी की है।  लेकिन, वह रील लाइफ में खुद से ५ साल छोटे अर्जुन कपूर से की और का में तथा उड़ता पंजाब में ३ साल छोटे दिलजीत दोसांझ से रोमांस कर चुकी हैं।  ऑनस्क्रीन रोमांस के लिहाज़ से बिपाशा बासु बेमिसाल है।  वह ३ साल छोटे रणबीर कपूर से बचना ऐ हसीनों में, ८ साल छोटे इमरान अब्बास से फिल्म क्रिएचर ३डी में और ३ साल छोटे करण सिंह ग्रोवर से अलोन में खूब गर्मागर्म रोमांस किया।  फिल्म मैं तेरा हीरो में रोमांस करते वरुण धवन और नरगिस फाखरी की उम्र में ७ साल का फर्क था।  विद्या बालन भी फिल्म बॉबी जासूस में ९ साल छोटे अली फज़ल के साथ रोमांटिक हो रही थी। इसी प्रकार से कैटरिना कैफ ने खुद से छोटे आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म फितूर में  तथा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म बार बार देखों में  रोमांस किया था।  माधुरी दीक्षित की फिल्म आरज़ू में सैफ अली खान तथा मोहब्बत में अक्षय खन्ना उनसे उम्र में छोटे थे।  फिल्म दिल चाहता है में डिंपल कपाड़िया और अक्षय खन्ना का रोमांस भी बड़ी उम्र का था।  अक्षय कुमार ने तो फिल्म खिलाडियों का खिलाडी में खुद से १३ साल बड़ी रेखा के साथ इतना  गर्मागर्म रोमांस किया था कि वह रियल मान लिया गया था।

जारी है रोमांस और शादी  
बड़ी  उम्र की फिल्म अभिनेत्री के साथ अपने से काफी कम उम्र के लडके के साथ रोमांस का सिलसिला अभी ख़त्म होने वाला नहीं।  आजकल, फ़िज़ाओं में ४४ साल की और अरबाज़ खान से तलाक़शुदा बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा के ११ साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रोमांस से बांद्रा और कुर्ला डूबे हुए हैं।  अभी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बिग बॉस के प्रतिभागी प्रिंस नरूला और फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख़ खान की एक नायिका युविका चौधरी की उम्र में ९ साल का फर्क है।  युविका प्रिंस से ९ साल बड़ी हैं।

सेलिना जेटली की ७ साल बाद वापसी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment