Monday 29 October 2018

माधवन की ऑन स्क्रीन रॉकेटरी


एक्टर आर माधवन की अगली फिल्म का टाइटल रॉकेटरी: द नाम्बि इफ़ेक्ट है। यह फिल्म इंग्लिश, हिंदी और तमिल भाषाओँ में है।

यह फिल्म इसरो के विवादित विज्ञानी नारायणन नाम्बी पर है। इस फिल्म का ट्रेलर ३१ अक्टूबर को रिलीज़ होगा।

दुनिया में बहुत सी कहानियां हैं, जिनमे से कुछ हमारे कानों तक पहुंचती है, कुछ हम नहीं सुन पाते। मगर, कुछ ऎसी कहानियां होती है, जिन्हे हमें आपको सुनना ही चाहिए।  अगर आप नहीं सुनते तो इससे साबित होगा कि आपको अपने देश में कोई रूचि नहीं है।

अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए माधवन कहते हैं, "नाम्बी नारायणन की कहानी अगर आपने सुनी है।  उनकी उपलब्धियों के बारे में जानिये। आप उनके बारे में बात करने को मज़बूर हो जायेंगे।"

नाम्बी नारायणन इसरो के क्रायोजेनिक इंजन का निर्माण कर रही शाखा में थे। उन्हें गलत तरीके से जासूसी के अपराध में फंसा दिया गया और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई।

हालाँकि, १९९६ में सीबीआई जांच में उन्हें निर्दोष पाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें १९९८ में निर्दोष ठहराया।

लेकिन, केरल सरकार ने उनको सेवा में वापस नहीं लिया। इसी साल, तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया दीपक मिश्रा की बेंच ने केरल सरकार ५० लाख रुपये नाम्बी को चार हफ़्तों में देने के आदेश देते हुए, केरल पुलिस की नम्बी की गिरफ्तारी में भूमिका की जांच के लिए सेवा निवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच बैठा दी है।

इसी विज्ञानी पर है आर माधवन की फिल्म रॉकेटरी: द नाम्बी इफ़ेक्ट।

इस फिल्म में नाम्बी की भूमिका खुद आर माधवन कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन का है।  

पोरस का सीक्वल चन्द्रगुप्त मौर्य - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment