Friday 30 November 2018

अब दिशा पटनी का पाउडर भी बेचेगी किअरा अडवाणी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर, नीरज पांडेय की फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत के किरदार महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की भूमिका किआरा अडवाणी ने की थी और धोनी की प्रेमिका प्रियंका झा की भूमिका दिशा पाटनी ने।


किआरा ने छीना था दिशा से धोनी
फिल्म में दिशा पाटनी को धोनी नहीं मिलते, कार दुर्घटना में उनके किरदार की मृत्यु हो जाती है।  इस दुर्घटना के बाद किआरा अडवाणी की साक्षी को धोनी मिल गए थे। रियल लाइफ में भी ऐसा ही कुछ होता लग रहा है।  मगर कुछ दूसरे सन्दर्भ में।


पाउडर में दिशा, फेसवाश में किआरा
एक ख़ास ब्रांड के टेलकम पाउडर का प्रमोशन दिशा पाटनी कर रही थी। कुछ समय बाद, कंपनी ने किआरा अडवाणी को अपने फेस वाश का विज्ञापन करने के लिए अनुबंधित कर लिया।  कुछ समय तक ख़ास कंपनी के पाउडर को दिशा पाटनी और फेसवाश को किआरा अडवाणी प्रमोट करती रही।


जब दिशा के लिए घटना बनी दुर्घटना
इसी दौरान दो घटनाएं हो गई।  दिशा पाटनी बागी २ एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ ज़्यादा नज़दीक हो गई।  उन्हें लेकर यह अफवाह भी फैली कि हृथिक रोशन को फटकार देने के बाद वह हृथिक के साथ एक फिल्म से बाहर हो गई है। हालाँकि, दिशा ने इसका खंडन कर दिया था।


करण जौहर की वाइब्रेशन क्वीन बनी किआरा
इसी समय, किआरा अडवाणीनिर्माता करण जौहर की फिल्म लस्ट स्टोरीज के एक सीन में वाइब्रेशन मशीन से संतुष्ट होने का सीन दे कर, उनकी काफी प्रिय बन गई थी।  करण जौहर ने उन्हें अपनी दो फिल्मों कलंक और गुड न्यूज़ के लिए साइन कर लिया। 


इससे हॉट हो गई थी किआरा
कंपनी को लगा कि अब दिशा पाटनी से ज़्यादा हॉट किआरा अडवाणी है और उनके उत्पाद को ज़्यादा अच्छी तरह से बेच सकती है।  इसलिए उन्होंने, अपने टेलकम पाउडर के विज्ञापन से दिशा पाटनी को हटा कर किआरा को ले लिया।  अब किआरा अडवाणी इस कंपनी के बाकी उत्पादों के साथ टेलकम पाउडर को भी बेच रही है।


बेचारी दिशा पाटनी इंस्टाग्राम पर गर्मागर्म फोटो शूट के बावजूद टेलकम पाउडर बेचने के लिए भी ठंडी मानी जा रही है। 

लक्स गोल्डन रोज़ अवार्ड्स में आलिया नाची बन बद्री की दुल्हनिया - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment