Saturday 23 March 2019

रफ़्तार पकड़ रहा है तब्बू का करियर


हैदर एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) का करियर एक बार फिर रफ़्तार पकड़ रहा है। फितूर जैसी बड़ी असफलता के बाद, तब्बू खामोश हो गई थी।

उन्हें दो साल बाद, अजय देवगन (Ajay Devgan) के साथ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की हॉरर कॉमेडी एक्शन फिल्म गोलमाल अगेन (२०१७) में एना मैथ्यू की भूमिका में देखा गया। पिछले साल रिलीज़ अंधाधुन में उनकी सिमी की भूमिका दिलचस्प थी। इन दोनों फिल्मों की सफलता के बाद, तब्बू छा जाने के लिए तैयार हैं।

पिछले दिनों, उनकी आकिव अली (Akiv Ali) के निर्देशन में रोमकॉम फिल्म दे दे प्यार दे का पोस्टर जारी हुआ। इस पोस्टर मे, दो कारों के बीच पाँव फैलाये अजय देवगन (Rakul Preet Singh) नज़र आ रहे हैं। उनके चेहरे पर घबराहट है। दोनों कारों के बोनट पर रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और तब्बू (Tabu) बैठे नज़र आती हैं।


इस पोस्टर के साथ अजय देवगन ने अपने प्रशंसकों के लिए लिखा है कि इसे घर पर न करे। चूंकि, फिल्म रोमकॉम है।  एक अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू हैं।  इसलिए ऐसा लगता है कि यह फिल्म मर्दों की फ़्लर्टिंग पर है। अजय देवगन घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसे लगते हैं। तभी तो वह अपने प्रशंसकों से इसे (फ़्लर्टिंग) घर पर न करने की सलाह दे रहे हैं।

तब्बू की एक अन्य फिल्म भारत ईद वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म में सलमान खान (Salman Khan), कैटरिना कैफ (Katrina Kaif), दिशा पाटनी (Disha Patni), आदि की भूमिकाये हैं।

दे दे प्यार दे और भारत के बाद, तब्बू ने दक्षिण की एक फिल्म भी साइन कर ली है।  इस फिल्म में, दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) मुख्य भूमिका में हैं।  ज़ाहिर है कि तब्बू का करियर रफ़्तार पकड़ने जा रहा है। 


मुख्य मंत्री बनेंगी कंगना रानौत ! - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment