Tuesday 6 December 2016

जब परदेसिया पर नाच उठी रेखा

इस साल के स्टार स्क्रीन अवार्ड्स इस लिहाज से ख़ास होंगे ही कि इस अवार्ड्स फंक्शन को शाहरुख़ खान और सलमान खान पेश करेंगे।  इस फंक्शन की सबसे बड़ी खासियत होगी रेखा को सोनम कपूर का ट्रिब्यूट।  इस आइटम में सोनम कपूर रेखा के तमाम हिट गीतों पर डांस करेंगी।  रेखा के प्यार लो प्यार दो और परदेसिया जैसे हिट गीतों पर सोनम कपूर का पांच मिनट का आइटम दर्शकों के लिए उस समय यादगार हो गया, जब परदेसिया गीत पर रेखा ने भी अपनी डांस प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  रेखा के इस दो मिनट के बिंदास अंदाज़ का दर्शकों ने, जिनमे अमिताभ बच्चन भी शामिल थे, जोरदार तालियों और सीटियों की आवाज़ के साथ स्वागत किया।

Sunday 4 December 2016

पावर रेंजर्स में रीटा रिपलसा

अमेरिकी साइंस फिक्शन सुपर हीरो ड्रामा फिल्म पावर रेंजर्स २४ मार्च को रिलीज़ होगी।  पावर रेंजर्स के प्रशंसकों में फिल्म के प्रति बेहद उत्सुकता है।  अक्टूबर में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था ।  दर्शकों में फिल्म के करैक्टर, दृश्यों और एक्शन के फोटोज और विडिओज़ को देखने की चाहत है।  ऐसे में फिल्म के एक करैक्टर रीटा रिपलसा का चित्र दर्शकों में चर्चित हो गया है।  रीटा रिपलसा पॉवर रेंजर्स के कथानक में एक दुष्ट चरित्र है।  रीटा की हमेशा कोशिश रहती है पॉवर रेंजर्स को परास्त कर दुनिया पर राज करने की।  इस करैक्टर को एलिज़ाबेथ बैंक्स कर रही हैं।  एलिज़ाबेथ बैंक्स ने स्पाइडर-मैन सीरीज की फिल्मों में बेटी ब्रांट का किरदार किया था।  मशहूर हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों में उन्होंने इफ्फी ट्रिंकेट का किरदार भी किया है।  फिल्म के कथानक के अनुसार एलिज़ाबेथ का रीटा रिपलसा का करैक्टर ब्रायन क्रेन्स्टन के करैक्टर ज़ोर्डन के साथ फिल्म में दिलचस्प परिस्थितियां पैदा करेगा।   पॉवर रेंजर्स का निर्देशन डीन इस्राएलिट कर रहे हैं।

Saturday 3 December 2016

अन्सिएंट फ्यूचर टाइटल से बनेगा जुरैसिक वर्ल्ड

जुरैसिक पार्क सीरीज में चौथी फिल्म जुरैसिक वर्ल्ड पिछले साल रिलीज़ हुई थी। जुरैसिक वर्ल्ड १५० मिलियन डॉलर के बजट से बनी फिल्म थी। लेकिन फिल्म न वर्ल्डवाइड लागत से कई गुना ज़्यादा यानि १.६७० बिलियन डॉलर का बिज़नस किया था।  इस प्रकार से जुरैसिक पार्क फ्रैंचाइज़ी, जो १४ साल पहले अतीत के पन्नों में समेत दी गई थी, पुनर्जीवित हो गई।  जुरैसिक पार्क सीरीज की चौथी फिल्म जुरैसिक वर्ल्ड ट्राइलॉजी की पहली फिल्म थी।  फिल्म का निर्देशन कॉलिन ट्रेवोरॉ ने किया था।  जुरैसिक वर्ल्ड की सीक्वल फिल्म को वर्किंग टाइटल अन्सिएंट फ्यूचर के साथ फिल्माया जायेगा।  इस फिल्म का निर्देशन जुआन एंटोनियो बयोना करेंगे। यूनिवर्सल स्टूडियोज की इस फिल्म को जुरैसिक पार्क ५ टाइटल से भी जाना जायेगा। अन्सिएंट फ्यूचर की कास्ट अभी तय नहीं है। जुरैसिक वर्ल्ड के क्रिस प्राट और ब्रायस डलास होवार्ड को पहले ही साइन कर लिया गया था।  लेकिन, सूत्र बताते हैं कि बीड़ी वोंग डॉक्टर हेनरी वु के किरदार में वापसी करेंगे । डायरेक्टर बयोना की इस साल  रिलीज़ फिल्म द मॉन्स्टर कॉल्स को इस साल के अवार्ड्स सीजन की पसंदीदा फिल्म बताया जा रहा है। 

हमलोग जिन को सेक्सुअलाइज़ करना नहीं चाहते- फ़ेलिसिटी जोंस

इस साल फ़ेलिसिटी जोंस की तीन फ़िल्में कोलाइड, अ मॉन्स्टर कॉल्स और इन्फर्नो रिलीज़ हो चुकी हैं। उनकी इस साल की आखिरी फिल्म रोग वन: अ स्टार वार्स स्टोरी १६ दिसम्बर को रिलीज़ होने जा रही है।  इस फिल्म में वह वैज्ञानिक माता पिता की संतान जिन अर्सो का किरदार कर रही हैं, जो क्लोन वार्स शुरू होने के दौरान माँ-पिता से अलग कर दिए जाने के कारण दुःसाहसी और विद्रोही हो गई है।  रोग वन : अ स्टार वार्स स्टोरी और अपने करैक्टर के बारे में फ़ेलिसिटी जोंस ने बताया - 
रोग वन में जिन अर्सो के अपने किरदार और फिल्म में काम करने के अनुभवों के बारे में बताइये !
मैंने हमेशा से नारीवादी रही हूँ।  मैं अपनी फिल्मों में सम्पूर्ण नारी चरित्र की छानबीन करती रही हूँ। मैंने कभी नारी का संरक्षण करने की कोशिश नहीं की।  ख़ास तौर पर जिन को लेकर।  यह मेरे लिए विरला अवसर था, एक ऎसी औरत के किरदार को करने का जो केवल अपने रोमांटिक संबंधों के बारे में नहीं सोचती।  
आपने अपनी माँ से सीखा है कि औरत की पहचान उसकी खूबसूरती से नहीं की जानी चाहिए।
मेरी माँ साठ के दशक की हैं।  वह विज्ञापन के काम से जुडी हुई थी।  सत्तर के दशक में महिला उद्धार का दौर चला।  मेरी माँ कुछ उसी प्रकार की है कि तुम अपनी खूबसूरती से पहचाने नहीं जा रहे।  तुम्हारी पहचान तुम कौन हो और तुम क्या करते हो है ?  
इस सन्दर्भ में जिन को थोड़ा विस्तार से बताएं ? 
फिल्म से जुड़ा हर कोई व्यक्ति ऐसा करैक्टर नहीं बनाना चाहता था, जो वस्तुनिष्ठता रखता हो। हम जिन को सेक्सुअलाइज़ करना नहीं चाहते थे। उस नारी या पुरुष के दायरे में नहीं बांधना चाहते थे। आपको फिल्म में जिन की बांह तक नज़र नहीं आयेगी। शारीरिक सुडौलता उसकी प्राथमिकता नहीं। वह सर्वाइवर है। उसे अपना मिशन पूरा करना है।  
लाइक क्रेजी में आपके साथ सह नायिका जेनिफर लॉरेंस इक्वल पे फॉर इक्वल वर्क की वकालत करती हैं।  आपका क्या कहना है ? 
दुनिया की सभी औरते चाहती हैं कि उन्हें पुरुषों के सामान ही फीस दी जाये।  मैं इसकी समर्थक हूँ।  मैंने रोग वन का प्रमोशन करते समय समान काम के लिए समान भुगतान की वकालत की थी।  मैं महत्वपूर्ण समझती हूँ कि इस बारे में खामोश न रहा जाये।  

समुद्र के किनारे की मल्लिका बॉलीवुड एक्ट्रेस !

९ दिसम्बर को रिलीज़ होने जा रही यशराज बैनर की फिल्म बेफिक्रे में निर्देशक आदित्य चोपड़ा की अब तक की फिल्मों से बिलकुल अलग सेक्सी दृश्यों की भरमार है।  रणवीर सिंह लगभग हर सीन में वाणी कपूर के साथ किसिंग और स्मूचिंग करते दिखाई दे रहे हैं।  वाणी कपूर का अंदाज़ भी बड़ा बेफिक्र है।  वह छोटे कपड़ों में नज़र आती हैं।  पेरिस के समुद्र के किनारे वह टू पीस बिकिनी में इठलाती और रिझाती दिखाई पड़ती हैं।  पेरिस के 'सी बीच' पर वाणी कपूर की बिकिनी बॉडी देख कर सवाल पैदा होता है कि क्या वाणी कपूर सचमुच ऎसी 'बीच बॉडी' वाली एक्ट्रेस हैं कि समुद्र का रोमांस गहरा जाये ?
'बीच बॉडी' वाली शर्लीन, मलाइका और नेहा

कोई एक्ट्रेस हिट है या फ्लॉप है, मायने नहीं रखता।  बीच बॉडी का पैमाना हिट या फ्लॉप फ़िल्में नहीं।  ज़रूरी नहीं कि कोई हिट एक्ट्रेस जलपरी जैसी नज़र आये।  यह भी ज़रूरी नहीं कि हर बीच बॉडी वाली एक्ट्रेस हिंदी फिल्मों  की नायिका हो और सफलता उसके कदमों को चूमती हो।  बीच बॉडी को ऎसी क़द्र की दरकार भी नहीं।
ऎसी तमाम एक्ट्रेस हैं जो संतुलित देह रखती हो, उन पर बिकिनी बेहद फबती हो, वह समुद्र के किनारे खडी
होती  हों, तो समुद्र में ज्वार आ जाता हो, लेकिन हिंदी फ़िल्में उन्हें नकार चुकती हैं।  प्लेबॉय की न्यूड गर्ल
शर्लीन चोपड़ा ऐसा उदाहरण हैं।  वह हॉलीवुड की फिल्म कामसूत्र ३ड़ी की नायिका इसीलिए बन पाती हैं कि  नकी देह कामुक है।  यही शर्लीन चोपड़ा ने २००५ में टाइमपास फिल्म में समुद्र के किनारे अपनी बीच बॉडी का प्रदर्शन किया था। उनके संतुलित नितम्ब पर्याप्त उत्तेजक थे।  यह सिलसिला दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर, जवानी दीवानी, नॉटी बॉय, आदि फिल्मों तक चला।  पर बीच बॉडी के बावजूद शर्लीन चोपड़ा सफल नहीं हो सकी। आकर्षक नितंबों के लिहाज़ से हिंदी फिल्मों की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान भी पीछे नहीं।  ध्यान रहे कि मलाइका अरोड़ा किसी भी फिल्म में सोलो नायिका नहीं बनी। चल छइयां छइयां से लेकर मुन्नी बदनाम हुई तक मलाइका अरोड़ा की शोहरत आइटम गर्ल की है।  वह उत्तेजक आइटम गर्ल हैं, क्योंकि
उनकी बॉडी ख़ास तौर पर नितम्ब आकर्षक और उत्तेजक हैं।  जब वह इन्हें थिरकाती हैं, दर्शक  निहाल हो जाते हैं।  ज़ाहिर है कि सुडौल शरीर यानि बिकिनी बॉडी के बावजूद शर्लीन चोपड़ा और मलाइका अरोड़ा खान को हिंदी फिल्मों की नायिका बनाने में सफलता नहीं मिली।  कुछ ऐसा ही नेहा धूपिया के बारे में भी कहा जा सकता है।  हालाँकि पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया  ने अपनी पहली हिंदी फिल्म क़यामत : सिटी अंडर थ्रेट में जेम्स बांड फिल्म की उर्सुला एंड्रेस की तरह टू पीस बिकिनी में समुद्र से निकल कर अपनी बीच बॉडी एक्ट्रेस होने का सबूत दिया था।  उन्हें सेक्सी फिल्म जूली से पहचान मिली।  लेकिन, तीन दर्जन से ज़्यादा फिल्मों के बावजूद वह हिंदी फिल्मों की नायिका के बतौर स्थापित नहीं हो पाई।
बीच, बिकिनी और बीच बॉडी की 'धूम' 

यशराज बैनर ने जब संजय गढवी को निर्देशन की कमान सौंप कर धूम (२००४) निर्माण किया था, तब उन्हें खुद भी अपनी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर ऎसी धूम मचाने का एहसास नहीं था कि धूम सीरीज का सिलसिला चल निकलेगा और सीरीज की फिल्मों में हृथिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, बिपाशा बासु, आमिर खान और कैटरिना कैफ जैसे बॉलीवुड सितारे काम करने के लिए बेकरार नज़र आएंगे। अभिषेक बच्चन और
उदय चोपड़ा के साथ पहली धूम के बुरे नायक जॉन अब्राहम थे।  तेज़ रफ़्तार बाइक का जलवा था।  लेकिन, समुद्र में नहाती एशा देओल के बिकिनी सीन ने धूम मचा दी थी।  लेकिन, धूम से एशा देओल बीच बेब साबित नहीं होती थी।  दर्शकों में बिकिनी पहने एशा को देखने की उत्तेजना देओल खानदान की रोकटोक के किस्से के कारण ज़्यादा थी । मगर चोपड़ाओं को धूम सीरीज  बाकी फिल्मों के लिए बिकिनी फार्मूला मिल चूका था।  ज़रुरत बिकिनी बेब्स की थी।  धूम २ में हृथिक रोशन, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ ऐश्वर्या राय
बच्चन और  बिपाशा बासु (दोहरी भूमिका में)  जैसी बीच बॉडी गर्ल्स को लिया गया।   बिपाशा बासु तो दक्षिण अफ्रीकी समुद्र में आग लगा रही थी।  यह सिलसिला धूम ३ में कैटरिना कैफ तक चल निकला। ऐश्वर्या राय बच्चन मिस वर्ल्ड रही हैं।  इस प्रतियोगिता में एक प्रतियोगिता समुद्र के किनारे की बिकिनी में भी होती है। लेकिन, बिकिनी, बीच और बीच बॉडी के लिहाज़ से बिपाशा बासु का उपयोग किया गया था।  मॉडल होने के कारण बिपाशा बासु और कैटरिना कैफ के शरीर को भी बीच बॉडी होना ही चाहिए था।
चोपड़ा और बीच बॉडी के जौहर

चोपड़ाओं और करण जौहर की फिल्मों का फॉर्मेट ऐसा होता है कि उनकी फिल्मों की नायिका को हॉट दिखने के लिए बिकिनी पहनना लाजिमी हो जाता है। समुद्र किनारे के दृश्य इफरात में होते हैं।  ऐसे दृश्यों के लिए बीच बॉडी ज़रूरी है।  करण जौहर ने अपनी फिल्म दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल बना दिया।  वह मिस वर्ल्ड होने के नाते परफेक्ट बॉडी शेप वाली एक्ट्रेस हैं।  उन पर समुद्र के किनारे, टू-पीस बिकिनी में सीन फिल्माना दर्शकों को आकर्षित करने वाला होता है।  प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तमाम फिल्मों और यहाँ तक कि म्यूजिक वीडियो में भी अपने परफेक्ट बीच बॉडी का प्रदर्शन किया था। सीरियल क़्वान्टिको में समुद्र के किनारे बिकिनी पहन कर घूमने वाली प्रियंका चोपड़ा के  हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी समुद्र के
किनारे बिकिनी वाले दृश्य दिखाई दे सकते हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी में भी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को एक गीत शटअप एंड बाउंस के लिए लिया गया था।  इस गीत में समुद्र के किनारे टू पीस बिकिनी में शिल्पा शेट्टी परफेक्ट बीच बॉडी गर्ल लग रही थी।  यशराज बैनर की विजय कृष्ण आचार्य निर्देशित फिल्म टशन के लिए तो करीना कपूर ने खुद को साइज जीरो का बना लिया।  ताकि, उनकी बॉडी परफेक्ट बीच बॉडी बन सके और वह बिकिनी पहन सकें।  इसके लिए करीना कपूर ने खुद के वजन को काफी घटाया और डाइट प्लान कर संतुलित बनाया।
बीच बॉडी की हसीनाएं 

आकर्षक नितम्ब और उतार चढ़ाव वाले शरीर के लिहाज़ से हिंदी फ़िल्में मालामाल हैं।  दीपिका पादुकोण को कभी भी बिकिनी पहना कर समुद्र के किनारे घुमाया जा सकता है।  वह अपनी बचना ऐ हसीनों, हाउसफुल, देसी बॉयज, कॉकटेल, रेस २ आदि कई फिल्मों में समुद्र के किनारे लेट, बैठ या टहल कर अपनी बीच बॉडी का
प्रदर्शन कर चुकी है।  हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज में उन्होंने जम कर अपने बिकिनी से झांकते नितंबों का प्रदर्शन किया है।  इलियाना डिक्रुज़, जैक्विलिन फ़र्नान्डिस, नर्गिस फाखरी, डायना पेंटी, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, अदिति राव हैदरी, आदि हिंदी फिल्म अभिनेत्रियों ने रूपहले परदे पर कभी न कभी अपनी सुती हुई देह का प्रदर्शन किया है।  हालाँकि, फिल्म बागी में समुद्र के बीच टू पीस बिकिनी में श्रद्धा कपूर और समुद्र के रेतीले किनारे पर टू पीस बिकिनी में टहलती आलिया भट्ट की चर्चा हुई।  लेकिन, इन दोनों ही अभिनेत्रियों को बीच बॉडी वाली हसीनाएं नहीं कहा जा सकता।  इस लिहाज़ से इन पर नर्गिस फाखरी भी भारी हैं।  हालाँकि, नर्गिस उतनी सफल नहीं हैं।  
क्या क्या न सहे हमने सितम बीच बॉडी की खातिर 

क़्वान्टिको और बेवॉच की प्रियंका चोपड़ा से पूछिए तो वह बताएंगी कि वह जन्मजात बीच गर्ल हैं।  उनकी बॉडी का ढांचा ही ऐसा  बना हुआ है कि वह बिकिनी पहन कर बेहद सेक्सी लगती हैं। लेकिन, यही बात दूसरी अभिनेत्रियों के लिए नहीं कही जा सकती।  शर्लीन चोपड़ा के नितम्ब बेहद आकर्षक है।  वह फोटो सेशन में
खुद को उन मुद्राओं में पेश करती हैं कि चर्चा में आ जाती हैं।  बिपाशा बासु और शिल्पा शेट्टी को सेहत बनाने का नशा है।  बिपाशा बासु ने खुद के शरीर को इतना आकर्षक बना लिया है कि लोगों में इसका राज जानने की उत्सुकता रहती हैं।  उनकी फिटनेस डीवीडी को काफी पसंद किया गया है।  शिल्पा शेट्टी योग से खुद को फिट
रखती हैं।  वह बाबा रामदेव की चेली हैं।  उनकी भी डीवीडी जारी की जा चुकी है।  नेहा धूपिया की अवार्ड्स समारोह में पूछ उनकी फिल्मों से नहीं, बल्कि आकर्षक नितंबों के कारण होती है।  खबर तो यह भी है कि उन्होंने अपने नितम्बो का बीमा करा रखा है। कैटरिना कैफ और दीपिका पादुकोण नियमित जिम जा कर खुद को फिट  रखती हैं।  यह सभी अभिनेत्रियां डाइट प्लान करती हैं। उनकी अनुशासित ज़िन्दगी उन्हें समुद्र की रेत पर निखरता मोती बनाती हैं।

राजेंद्र कांडपाल 

रोमांटिक भी है यह विज्ञानं फंतासी पैसेंजर्स

अतंरिक्ष यान स्टारशिप एवलॉन अपनी १२० साल लंबी यात्रा पर सूदूर ग्रह होमस्टेड द्वितीय की ओर निकल पड़ा है।  इस अंतरिक्ष यान में ५ हजार २५९ यात्री हैं।  तभी इसके दो विश्राम कक्षों में गड़बड़ी पैदा हो जाती है।  इसके परिणामस्वरूप दो हाइबरनेशन पॉड्स समय से पहले सक्रिय हो जाते हैं।  इससे इनके सोये दो लोग जाग्रत अवस्था में अंतरिक्ष में फंस जाते हैं।  जबकि अभी शिप की यात्रा ९० साल बाकी है।  इस यान के जागे लोगों में न्यू यॉर्क सिटीहु की पत्रकार ऑरोरा डन (जेनिफर लॉरेंस) भी है, जो अंतरिक्ष की सैर की शौक़ीन हैं।  जिम प्रेस्टन (क्रिस प्राट) डेनवर का एक मैकेनिकल इंजीनियर है। जो पृथ्वी छोड़ कर अंतरिक्ष में ही रहना चाहता है।  इन दोनों को अनुभव होता है कि यान के स्लीप चैम्बर की खराबी इकलौती घटना नहीं।  इस घटना के बाद अंतरिक्ष यान को परेशानियों का सामना करते रहना है। अब ऑरोरा और जिम इस गड़बड़ी की तह तक जाने को प्रयास करते हैं।  इसमे कोई शक़ नहीं कि फिल्म के यह दो मुख्य चरित्र कठिनाइयों पर विजय पा लेंगे।  लेकिन दिलचस्प होगा इन दोनों के बीच प्रेम को पनपते  हुए देखना।   जेनिफर लॉरेंस और क्रिस प्राट के साथ माइकल शीन, लॉरेंस फिशबर्न, एंडी गारश और ऑरोरा पेर्रीनिओ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म पैसेंजर्स इस साल क्रिसमस वीकेंड पर २१ दिसम्बर को रिलीज़ होगी।

अलीबाबा के साथ स्टीवन स्पीएलबर्ग

चीन की इ-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अलीबाबा की फिल्म निर्माण कंपनी अलीबाबा पिक्चर्स का स्टीवन स्पीलबर्ग की कंपनी एम्बलिन पार्टनर्स के साथ समझौता हो गया है।  यह दोनों कंपनियां मिल कर फिल्म बनाया करेंगी।  इनकी फिल्में केवल चीनी बाजार के लिए नहीं होंगी, बल्कि विश्व बाजार को ध्यान में रख कर  भी बनाई जाएंगी।  अलीबाबा पिक्चर्स को विकल्प रहेगा कि वह एम्बलिन पार्टनर्स के साथ वैश्विक भागीदारी करे।  अलीबाबा से पहले स्टीवन स्पीलबर्ग की कंपनी का भारत की रिलायंस एंटरटेनमेंट, पार्टिसिपेंट मीडिया और एंटरटेनमेंट वन के साथ गठजोड़ पहले से ही बना हुआ है।  चीन में विदेशी फ़िल्में सरकारी वितरण संस्था चाइना फिल्म ग्रुप या हुआक्सीअ डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर रिलीज़ की जाती हैं।  अब वितरण और मर्चेंडाइजिंग में भागिदार होने के कारण अम्बलिंग पार्टनर्स के टाइटल आसानी से आगे किये जा सकते हैं।  इसके अलावा अम्बलिन की फिल्मों को डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन टिकेटिंग सिनेमा सर्विस और इ-कॉमर्स में अलीबाबा का सपोर्ट मिल सकेगा।