Friday 1 June 2018

रिलीज़ हुआ रेस ३ का अल्लाह दुहाई है गीत !

रणबीर कपूर का हमशक्ल पाकिस्तानी एक्टर शायन खान !

पडोसी मुल्क पाकिस्तान में ईद का जश्न मनाने की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान का फिल्म प्रेमी दर्शक ईद पर रिलीज़ होने जा रही फिल्मों पर भी निगाहें गाड़े पडा है। पाकिस्तान में ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म रेस ३ रिलीज़ होने नहीं जा रही, लेकिन पाकिस्तानी फिल्म उद्योग से पांच फ़िल्में रिलीज़ के लिए तैयार हैं। इनमे एक रोमांटिक  कॉमेडी फिल्म न बैंड न बाराती भी है। महमूद अख्तर निर्देशित इस फिल्म मे मिकाल ज़ुल्फ़िकार और अली काज़मी जैसे अभिनेताओं के साथ एक नए चहरे शायन खान का भी फिल्म डेब्यू होने जा रहा है। इस फिल्म की चर्चा पाकिस्तान में ही नहीं भारत में भी हो रही है। क्योंकि, फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया के ज़रिये भारत में भी देखा जा चुका है। इसे पसंद किया गया है। भारतीय दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचते हैं शायन खान, जिनकी शक्ल काफी कुछ बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से मिलती है।खबर है कि बॉलीवुड के कुछ निर्माता भी शायन को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो माहिरा खान, फवाद खान, अली ज़फर और सबा कमर के बाद शायन खान का नाम भी बॉलीवुड फिल्म दर्शकों का पहचाना बन जायेगा। 


सलमान खान और हृथिक रोशन के साथ फिल्म करने  वाली दिशा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

सलमान खान और हृथिक रोशन के साथ फिल्म करने वाली दिशा

दिशा पटानी ने, अपने करियर की दिशा कुछ बदल दी लगती है।

२५ साल की इस अभिनेत्री ने२०१६ में भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से अपने करियर की शुरुआत ३२ साल के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ की थी।

वह एक चीनी फिल्म कुंग फु योग में भी नज़र आई।

उनकी इस साल की बड़ी हिट फिल्म बागी २ एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ थी, जो सिर्फ २८ साल के हैं।

किसी अभिनेत्री का अपने हमउम्र  एक्टर्स के साथ फ़िल्में करना कोई नई बात नहीं।

लेकिन, बागी २ की सुपर सफलता के बावजूद दिशा पटानी ने अपने करियर की दिशा बदल सी दी है।

उनके द्वारा साइन की गई हालिया फ़िल्में इसका प्रमाण हैं।

दिशा पटानी दक्षिण की ऐतिहासिक फिल्म संघमित्रा में केंद्रीय भूमिका कर रही हैं।

कुछ दिनों पहले, दिशा को निर्देशक अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत में सलमान खान और प्रियंका  चोपड़ा के साथ लिए जाने की खबर थी।

अब एक ताज़ा खबर यह है कि उनसे हृथिक रोशन के साथ प्लान की गई फिल्म के लिए संपर्क किया गया है।  इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं।

फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, जिनकी फिल्म बागी २ की नायिका दिशा पटानी थी, का इरादा इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से करने का है।

अभी तक अनाम फिल्म के बारे में आधिकारिक ऐलान जून या जुलाई में किया जायेगा।

इस तरह से, दिशा पटानी अब थर्टी प्लस के  अभिनेताओं के बजाय ५२ के सलमान खान और ४४ के हृथिक रोशन के साथ रोमांस करते नज़र आएंगी।

हालाँकि, वह दक्षिण की फिल्म संघमित्रा में ३७ साल के जयम रवि के साथ हैं।


शायद, दिशा पटानी का इरादा भी स्थापित  अभिनेताओं के साथ फ़िल्में करके खुद को जल्द ही स्थापित कर लेने का है।  


मनीषा कोइराला रील लाइफ में संजय दत्त की पत्नी भी और माँ भी - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

मनीषा कोइराला रील लाइफ में संजय दत्त की पत्नी भी और माँ भी

देव कट्टा निर्देशित तेलुगु राजनीतिक थ्रिलर फिल्म प्रस्थानम का हिंदी रीमेक देव कट्टा ही निर्देशित कर रहे हैं।

इस फिल्म में संजय दत्त एक राजनेता की भूमिका कर रहे हैं, जिसे अपने परिवार से ही चुनौतियाँ मिलती हैं।

इस फिल्म में संजय दत्त की पत्नी की भूमिका अभिनेत्री मनीषा कोइराला कर रही हैं।

फिल्म में मनीषा की भूमिका एक विधवा की है, जिसके ससुर के कहने पर संजय दत्त का किरदार उससे शादी कर लेता है।

संजय दत्त और मनीषा कोइराला ने यलगार, सनम, कारतूस, खौफ, बागी और महबूबा जैसी फिल्मों में  रोमांस किया है। बुरी तरह से फ्लॉप हुई फिल्म महबूबा २००८ में रिलीज़ हुई थी।

इस प्रकार से, जब १० साल बाद मनीषा संजय दत्त के साथ वापसी कर रही हैं तो उनकी पत्नी बन कर।

लेकिन, इस फिल्म के बीच एक दूसरी फिल्म भी है।

यह है संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू।

इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर कर रहे हैं। लेकिन, संजय दत्त की रील लाइफ माँ की भूमिका मनीषा कोइराला कर रही हैं। वह इस फिल्म में नरगिस दत्त की भूमिका कर रही हैं।

संजू में मनीषा कोइराला की भूमिका छोटी मगर अहम् है। क्योंकि, नरगिस की मृत्यु के बाद ही, संजय दत्त की ज़िन्दगी में बड़ा बदलाव आया था।

इस प्रकार से, मनीषा कोइराला रील लाइफ में संजय दत्त की माँ और पत्नी दोनों की ही भूमिकाये करती नज़र आती हैं ।

संजू इसी  महीने २९ जून को रिलीज़ हो रही है।

जबकि, देव कट्टा की फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।  




तेलुगु फिल्म प्रस्थानम की हिंदी रीमेक फिल्म की शूटिंग शुरू - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

तेलुगु फिल्म प्रस्थानम की हिंदी रीमेक फिल्म की शूटिंग शुरू

द इन्क्रेडिबल्स २ की एलास्टिगर्ल की आवाज़ बनी काजोल

डिज्नी और पिक्सर की फिल्म द इन्क्रेडिबल्स २ की किरदार एलास्टिगर्ल को बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आवाज़ दे रही हैं। 

द इन्क्रेडिबल्स २ का किरदार एलास्टिगर्ल ऐसा अनोखा किरदार हैं, जिसमे अपना शरीर भिन्न आकारों में खींच और बदल लेने की क्षमता है। 

मूल अंग्रेजी फिल्म में एलास्टिगर्ल को आवाज़ अभिनेत्री होली हंटर दे रही हैं।

इन्क्रेडिबल्स २, पिक्सर एनीमेशन स्टूडियोज और डिज्नी की २००४ में रिलीज़ फिल्म इन्क्रेडिबल्स की सीक्वल फिल्म है।

यह फिल्म सुपरस बॉब और हेलेन परर की कहानी है, जिनमे सुपर पॉवर है, लेकिन कुछ सुपरस के कारण आम जन में इनके प्रति रोष है। इसे कम करने के लिए सरकार सुपरस को अपनी पहचान गुप्त रखने का आदेश देती है।

बॉब और हेलेन ऐसे ही सुपर पॉवर रखने वाले सुपरस चरित्र हैं।

इस फिल्म को ब्रैड बर्ड ने लिखा और निर्देशित किया था।

अब १४ साल बाद ब्रैड बर्ड ने ही फिल्म का निर्देशन और लेखन किया है।

काजोल कहती हैं, “इन्क्रेडिबल्स २ का परिवार हमारे परिवार जैसा ही दिल को छूने वाला है। इसके बावजूद वह भिन्न भी हैं। मैं इसका हिस्सा बन कर उत्तेजित हूँ। मैं सुपर्स के परिवार के मज़कियाँ पहलू को अपने तरीके से पेश कर रही हूँ।” 

१५ जून को रिलीज़ हो रही है इन्क्रेडिबल्स २। 

फिर क्यों मिस्टिक बनीं जेनिफर लॉरेंस ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

फिर क्यों मिस्टिक बनीं जेनिफर लॉरेंस !

पूरा शरीर नीले रंग से पुता हुआ ! कौन पसंद करेगा ऐसा पुता हुआ कुरूप ! एक्स-मेन अप्पोकैलिप्स के बाद अभिनेत्री जेनिफ्फेर लॉरेंस ने भी कुछ ऐसा ही सोचा था। वह बिलकुल नहीं चाहती थी कि फिर किसी एक्स-मेन फिल्म की मिस्टिक बनें। जेनिफर ने मिस्टिक का किरदार २०११ में पहली बार एक्स -मेन फिल्म फर्स्ट क्लास में किया था. उस समय वह मुश्किल से २० साल की थी। अब वह २७ साल की हैं। उन्हें अप्पोकैलिप्स की शूटिंग करते समय उस पेंट के कारण नाक में होने वाली सुरसुरी और सांस लेने में कठिनाई का बुरा अनुभव याद था । इसलिए, वह मिस्टिक की भूमिका फिर नहीं करना चाहती थी। लेकिन, दोस्त सिमोन किनबर्ग का कहा भी तो नहीं टाला जा सकता था ! इसलिए, जब किनबर्ग ने उन्हें बताया कि वह डार्क फ़ीनिक्स को डायरेक्ट करने जा रहे हैं तो जेनिफर उनके लिए मिस्टिक बनने से इनकार नहीं कर सकी। अब जबकि, डार्क फ़ीनिक्स रिलीज़ होने को तैयार है, लॉरेंस से ज्यादा संतुष्ट कोई नहीं। डार्क फ़ीनिक्स की शरीर का आकार बदल लेने वाली मिस्टिक के रूप में अपने अनुभव बाँटते हुए जेनिफर लॉरेंस कहती हैं, “अभिनय के लिहाज़ से यह श्रेष्ठ अनुभव रहा। किनबर्ग पिछले कई सालों से एक्स-मेन के चरित्रों को लिखते रहे हैं। इन चरित्रों को किनबर्ग से ज्यादा गहराई से कोई नहीं जानता। इसीलिए, मैंने खुद को अपने चरित्र से अब तक से ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस किया।" 


क्या बड़े परदे पर फिर गरजेंगी बन्दूक ! - पढ़ने के लिए  क्लिक करें