Thursday 2 August 2018

क्या कमल हासन के साथ फिल्म करेंगे विवेक ओबेरॉय ?

ज़ी टीवी के रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ में, ओमंग कुमार और हुमा कुरैशी के साथ विवेक ओबेरॉय जज की भूमिका में  हैं।

पिछले दिनों, उनके शो में अपनी १० अगस्त को रिलीज़ होने जा रही फिल्म विश्वरूप २/ विश्वरूपम २ का प्रमोशन करने तमिल फिल्म सुपर स्टार कमल हासन पहुंचे थे।

इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज़ के जजों ने इस वरिष्ठ अभिनेता का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

विवेक ओबेरॉय चूंकि दक्षिण की फिल्मों में सक्रिय हैं, इसलिए कमल हासन के साथ उनका जोश कुछ ज़्यादा था। उन्होंने, कमल हासन को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने, कुछ तमिल संवाद कमल हासन के सामने बोले। इनसे कमल हासन बहुत प्रभावित हुए।

विवेक ओबेरॉय की तमिल फिल्म विवेगम ने, न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि विवेक ओबेरॉय के अभिनय की भी प्रशंसा हुई। खबर है कि उन्हें दक्षिण की फिल्मों के प्रस्ताव भी मिल रहे हैं।

कमल हासन के साथ सिनेमा को लेकर बातचीत के दौरान, विवेक ओबेरॉय ने कमल हासन के साथ किसी फिल्म में काम करने की इच्छा प्रकट की। इस पर, कमल हासन ने तत्काल कहा, "बहुत जल्दी।"

कमल हासन, शो में विवेक ओबेरॉय की मूंछ से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने विवेक ओबेरॉय की अपने प्रति गर्मजोशी का स्वागत करते हुए विवेक ओबेरॉय को सपरिवार, १० अगस्त से रिलीज़ होने जा रही अपनी फिल्म विश्वरूप २ की ख़ास स्क्रीनिंग में न्योता भी दे दिया।  

फिल्म पाखी का गम है कहाँ गीत - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday 1 August 2018

फिल्म पाखी का गम है कहाँ गीत

 निर्माता, निर्देशक और लेखक सचिन गुप्ता की तीसरी फिल्म है पाखी।

इससे पहले, कई इंग्लिश हिंदी नाटक लिख चुके सचिन ने परांठे वाली गली और थोड़ा लुत्फ़ थोड़ा इश्क़ जैसी फिल्मों का भी निर्माण, लेखन और निर्देशन किया था।

पाखी नेपाल में आये भूकंप की रियल त्रासदी पर फिल्म है।

इस फिल्म में अभिनेत्री अनामिका शुक्ल ने पाखी की केंद्रीय भूमिका की है। फिल्म में सुमीत कांत कौल, अनमोल गोस्वामीपल्लवी दासआदि की भी भूमिकाये हैं।

इस फिल्म की शूटिंग २०१५ में ही शुरू हो गई थी। फिल्म को, २०१७ रिलीज़ करने की योजना थी।  लेकिन, फिल्म रिलीज़ नहीं हो  पाई।

अब इस फिल्म  को ६ नवंबर को रिलीज़ किया जा रहा है।

आज इस फिल्म का एक गीत गुम है कहाँ रिलीज़ किया गया है।  इस गीत को शिवांग माथुर की धुन पर प्रतीक्षा श्रीवास्तव ने गया है।


क्या जीनियस साबित होगी हाईजैक की बाल कलाकार इशिता चौहान ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या जीनियस साबित होगी हाईजैक की बाल कलाकार इशिता चौहान ?

निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष की बतौर नायक फिल्म जीनियस के ट्रेलर में, उत्कर्ष का रोमांस चेहरा जाना पहचाना लगता है।  यह खूबसूरत लड़की हिंदी फिल्मों में बाल भूमिका कर चुकी है।  वह हिमेश रेशमिया की बतौर नायक पहली फिल्म आपका सुरूर में बाल भूमिका कर चुकी थी।  उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है।  हाईजैक में वह शाइनी आहूजा की बेटी बनी थी। वह बच्चियों वस्त्र बनाने वाली कंपनी पेपरमिंट की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी हैं।  उन्होंने ३० कमर्शियल किये हैं।  टीवी के इस जान पहचाने चहरे का नाम इशिता चौहान है।  वह हाईजैक के बाद, दक्षिण की फिल्मों में काम करने चली गई।  दक्षिण में उनकी इकलौती फिल्म आशा ब्लैक २०१४ में रिलीज़ हुई थी।  इस, थ्रिलर क्राइम फिल्म की कहानी कुआलालम्पुर में एक्सीडेंट से हो रही घटनाओं पर केंद्रित थी, जिसका रहस्य आशा नाम की लड़की खोलती है।  इस लड़की की भूमिका इशिता चौहान ने की थी।  इस फिल्म को  ख़ास  सफलता नहीं मिली।  ख़ास बात यह भी है कि इस एक फिल्म के बाद  इशिता को भी कोई दूसरी फिल्म नहीं मिली।  अब वह ग़दर एक प्रेम कथा में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे की भूमिका करने वाले उत्कर्ष शर्मा की नायिका बन कर आ रही है, तो क्या हिंदी फिल्म उद्योग उन्हें स्वीकार करेगा ? सवाल लाख टके का है।  लेकिन, जवाब फिल्म जीनियस ही दे सकती है।  इसके लिए, अनिल शर्मा की फिल्म जीनियस की रिलीज़ की तारीख़ २४ अगस्त तक का इंतज़ार करना ही होगा।


कभी दोस्त कभी भाई अनिल कपूर और ऋषि कपूर - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कभी दोस्त कभी भाई अनिल कपूर और ऋषि कपूर

बॉलीवुड जो न करा दे।

फिल्म इंडस्ट्री  के दो अच्छे दोस्त अनिल कपूर और ऋषि कपूर आमने सामने हैं। अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खान और ऋषि कपूर की फिल्म मुल्क इस शुक्रवार रिलीज़ हो रही है।

कारोबार, गुरुदेव और विजय में एक साथ काम करने वाले और परदे पर कभी भाई, कभी दोस्त की भूमिका करने वाले अनिल कपूर और ऋषि कपूर की उम्र में ५ साल का फासला है।

ऋषि कपूर, उम्र में अनिल कपूर से पांच साल बड़े हैं, लेकिन करियर की लिहाज़ से वह ९ साल सीनियर है।

ऋषि कपूर की पहली फिल्म मेरा नाम जोकर १९७० में रिलीज़ हुई थी, जबकि अनिल कपूर की फिल्म हमारे तुम्हारे १९७९ में रिलीज़ हुई।

बॉबी के बाद, ऋषि कपूर ने खुद को चॉकलेटी हीरो की इमेज में क़ैद कर लिया।

वहीँ अनिल कपूर ने वह सात दिन से, लीक से हट कर फ़िल्में करने का जो सिलसिला शुरू किया, उसने उन्हें किसी भी इमेज में क़ैद होने से बचाये रखा। हालाँकि, वह काफी समय तक, अमिताभ बच्चन के एंग्री यंगमैन को अपने एंग्री यंगमैन से चुनौती देने में जुटे रहे।

आज यह दोनों अभिनेता अपनी अपनी फिल्मों फन्ने खान और मुल्क में चरित्र भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। 


१९६७ के भारत-चीन युद्ध पर पल्टन ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

१९६७ के भारत-चीन युद्ध पर पल्टन !

फिल्म निर्माता- निर्देशक जे पी दत्ता, जिन्होंने हिंदी फिल्म दर्शकों को बॉर्डर और एलओसी कारगिल जैसी उत्कृष्ट युद्ध फ़िल्में दी हैं, १२ साल के वनवास के बाद वापसी कर रहे हैं।

उनकी वापसी एक युद्ध फिल्म पल्टन से हो  रही है।

"यह फिल्म, १९६७ में, भारतीय सेना द्वारा नाथू ला बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के खिलाफ दिखाई गई अनसुनी वीरता की गाथा है, जिसमे भारतीय सेना ने चीनी सेना को अपने कदम वापस लेने के लिए मज़बूर कर दिया था।"

पल्टन के जांबाज़ सैनिकों में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, हर्षवर्द्धन राणे, लव सिन्हा, गुरमीत चौधरी, सिद्धांत कपूर और रोहित रॉय के नाम उल्लेखनीय हैं।  इस कास्ट में सोनल चौहान, मोनिका गिल, एशा गुप्ता, आदि अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं।

जेपी दत्त ने, २००६ मेंअभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की रियल लाइफ जोड़ी के साथ पीरियड ड्रामा फिल्म उमरावजान का निर्माण और निर्देशन किया था। लेकिन, यह फिल्म बुरी तरह से असफल हुई थी।  इस असफलता के बाद, दत्ता बिलकुल खामोश हो गए।  लेकिन, अंदर ही अंदर, उनकी कलम, १९६७ के वीर सैनिकों की गाथा लिख रही थी। 

पल्टन अपनी शुरुआत से ही एक्टरों के यकायक फिल्म छोड़ देने के कारण चर्चा में रही।

"सबसे पहले सुनील शेट्टी ने, स्क्रिप्ट को लेकर फिल्म छोड़ी।  इसके बाद, ऐन पूरी यूनिट के लोकेशन पर पहुँचने के बाद, अभिषेक बच्चन ने सोनू सूद की तुलना में अपनी कमज़ोर भूमिका के कारण, फिल्म छोड़ कर जेपी दत्ता को करारा झटका दिया । जबकि, इन्ही जेपी दत्ता ने अभिषेक बच्चन का हिंदी फिल्म डेब्यू रिफ्यूजी से करवाया था।"


यह, ६८ साल के फिल्मकार की जांबाज़ी है कि वह एक युद्ध फिल्म बनाने की हिम्मत बटोर सका।

पल्टन, ७ सितम्बर को रिलीज़ हो रही है।    



'फिर से' तीनों देओल 'लिटिल लिटिल' - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

'फिर से' तीनों देओल 'लिटिल लिटिल'

आज, निर्देशक नवनियत सिंह की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से का गीत लिटिल लिटिल रिलीज़ हुआ है।

इस पार्टी गीत में वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ लिटिल लिटिल हर ब्रांड की शराब गिलास में उड़ेलते और पीते नज़र आ रहे हैं। गीत में उनकी एनर्जी काबिलेतारीफ है।

बोलों के लिहाज़ से यह हास्य से भरा गीत है।

डी सोल्डिएर्ज के लिखे और कंपोज़ इस गीत के गायक हार्डी संधू है।

यह गीत तीनों देओलों को एक साथ मस्ती करते हुए देखने के लिहाज़ से बढ़िया है।

यमला पगला दीवाना फिर से, यमला पगला दीवाना सीरीज की तीसरी फिल्म है। इन तीनों  फिल्मों में देओल का जलवा रहा है।

इस तीसरी फिल्म में सनी देओल का ढाई किलो का हाथ और हीमैन धर्मेंद्र का गर्मागर्म हास्य दर्शकों को सिनेमाघरों में चैन से नहीं बैठने देगा।

यमला पगला दीवाना फिर से ३१ अगस्त को रिलीज़ हो रही है।


ऊपर देखिये फिल्म का लिटिल लिटिल गीत। 



नरगासूरन की आत्मिका ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

नरगासूरन की आत्मिका !


मिल फिल्म एक्ट्रेस अत्मिका की तमिल फैंटसी- थ्रिलर फिल्म नरगासूरन रिलीज़ होने के लिए तैयार है।  आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो रहा है।  कार्तिक नरेन् की लिखी और निर्देशित फिल्म नरगासूरन में, आत्मिका को अरविन्द स्वामी और श्रिया सरन जैसे वरिष्ठ एक्टरों के साथ अभिनय करने का मौका मिल रहा है।  अभी वह काफी नवोदित हैं।   पिछले साल ही, उनकी पहली फिल्म मेसाया मुरुक्कू रिलीज़ हुई थी।  इस साल उनकी एक फिल्म काटेरी इसी साल रिलीज़ होनी है।  चेन्नई के एक हिन्दू परिवार में जन्मी आत्मिका का अभिनय के प्रति रुझान बचपन से ही था।  उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की।  उन्होंने टेलीविज़न के लिए कई ऐड किये।  शार्ट फिल्म मैजिक और मैजिक २ में आत्मिका का ही जादू था।  पहली फिल्म मेसाया मुरुक्कू में उनके अभिनय की प्रशंसा हुई।  यह सेमी बायोपिक फिल्म तमिल हिप हॉप बैंड हिप हॉप तमीज़ा के प्रमुख गायक आदि के संघर्ष की कहानी थी।  इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली थी।


डा बनोत्रा का म्यूजिक वीडियो टेल मी यू लव मी - पढ़ने के लिए क्लिक करें