Wednesday 2 January 2019

बायोपिक/रियल लाइफ फ़िल्में


पिछले साल, पद्मावत, पैडमैन. संजू, परमाणु, आदि बायोपिक/रियल फिल्मों की सफलता के बाद, इस साल भी ऎसी ही कुछ फ़िल्में देखने को मिलेंगी।  
गली बॉय- ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म गली बॉय रियल लाइफ रैपर विवियन फर्नॅंडेज़ और नावेद शैख़ के जीवन पर आधारित फिल्म हैजिन्होंने अनतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की । फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। गली बॉयवैलेंटाइन्स डे वीकेंड पर १४ फरवरी को रिलीज़ हो रही है।


मिशन मंगल - निर्देशक जगन शक्ति की फिल्म मिशन मंगलइसरो के वैज्ञानिकों द्वारा मंगल यान की लॉन्चिंग की कहानी का चित्रण  हुआ है।  बताते हैं कि इस  अभियान में महिलाओं की भूमिका ख़ास थी।  फिल्म के मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालनकृति कुल्हाड़ीतापसी पन्नूसोनाक्षी सिन्हाशरमन जोशी और नित्या मेनन की भूमिकाये अहम् होंगी।  फिल्म आज़ादी दिवस १५ अगस्त को रिलीज़ हो रही है। 


उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
पठानकोट के आर्मी बेस कैंप पर फिदायीन हमले के बाद, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी इलाके में घुस कर आतंकवादी कैम्पों को नष्ट कर दिया था तथा दसियों आतंकवादी हालाक कर दिए थे। इसी घटना पर है निर्देशक आदित्य धर की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक. इस फिल्म में विक्की कौशल, कृति कुल्हारी, परेश रावल, मोहित रैना, यमी गौतम, आदि अहम् वास्तविक चरित्र कर रहे हैं। यह फिल्म ११ जनवरी को रिलीज़ हो रही है। 


द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री के कार्यकाल पर, निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे की फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज़ से पहले ही विवाद के घेरे में हैं। कांग्रेस ने अपने राज्यों में इस फिल्म पर रोक लगा दी है. यह फिल्म ११ जनवरी को रिलीज़ हो रही है। 


ठाकरे
शिवसेना सुप्रीमो बाल केशव ठाकरे के जीवन पर अभिजित फणसे की फिल्म ठाकरे भी अपने दक्षिण भारतीय संवादों के कारण विवादों के घेरे में है।  इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने बाल ठाकरे की भूमिका की है। यह फिल्म २५ जनवरी को रिलीज़ हो रही है। 


बाटला हाउस
निर्देशक निखिल अडवाणी की जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म बाटला हाउस, १९ सितम्बर २००८ को दिल्ली में, बाटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर आधारित है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, प्रकाश राज, आदि की भूमिकाये है. फिल्म १५ अगस्त को रिलीज़ होगी। 


सुपर ३०
पटना के एक गणित के अध्यापक आनंद कुमार के, गरीब छात्रों को पढ़ा कर, आइआइटी/आइआइएम में प्रवेश दिलवाने की कहानी पर है सुपर ३०. विकास बहल की इस फिल्म में आनंद कुमार की भूमिका हृथिक रोशन ने की है। फिलहाल यह फिल्म विकास बहल के मीटू विवाद में फंसे होने के कारण, रुकी हुई है।  

क्या इतिहास दोहराया जायेगा ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

क्या इतिहास दोहराया जायेगा ?


२०१९ में ऐतिहासिक फिल्मों की भरमार हो सकती है. फिलहाल कुछ फ़िल्में निर्माण के भिन्न चरणों मे हैं या रिलीज़ होने वाली है.

मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी- राधाकृष्ण जगारलामुडी 'कृष' के साथ कंगना रनौत निर्देशित पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी में झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई की  भूमिका कंगना रनौत कर रही है। अपने ऐतिहासिक सन्दर्भ और १२५ करोड़ के भारी बजट के कारण, मणिकर्णिका का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। यह फिल्म २५ जनवरी को रिलीज़ हो रही है।


तानाजी - अजय देवगन के निर्माण और अभिनय से सजी फिल्म तानाजी इतिहास का एक पन्ना है।तानाजी द अनसंग वारियर की कहानी छत्रपति शिवजी के सेनापति तानाजी मलुशरे की मुगलों से सिंहगढ़ का किला वापस जीतने की बहादुरी भरी कहानी है।  फिल्म में तानाजी की भूमिका अजय देवगन कर रहे हैं।  ओम राउत के निर्देशन में तानाजी में सैफ अली खान ने उदयभान राठौर,  सुनील शेट्टी ने औरंगज़ेब, दक्षिण के स्टार जगपति बाबू ने शेलार मामा की भूमिका की है।  इसके अलावा, काजोल देवगन, पंकज त्रिपाठी, अजिंक्य देव और यूरी सूरी की भूमिका भी ख़ास होंगी।  फिल्म २२ नवंबर को रिलीज़ होगी। 


पानीपत- बॉलीवुड एक दूसरा इतिहास का पन्ना पलट रहा है।  यह पृष्ठ भी मुगलकालीन ही है।  फिल्म पानीपत में मराठों और अहमद शाह अब्दाली की अफगान सेना के बीच हुए युद्ध की कहानी का चित्रण हुआ है।  इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिवराव भाऊ, संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली, कृति सैनन ने पारवती बाई, पद्मिनी कोल्हापुरे ने गोपिका बाई, मोहनीश बहल ने बालाजी बाजी राव, मिलिंद गुणाजी महादजी शिंदे, मोहन जोशी मल्हर राव होल्कर और नवाब खान इब्राहिम खान गर्दी की भूमिका में हैं।  रेखा की सकीना बेगम की भूमिका ख़ास है।  निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म ६ दिसंबर को रिलीज़ होगी। 


केसरी- बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर, अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ब्रितानी सेना के सिख रेजिमेंट की महान  वीरता की कहानी है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने हवलदार ईशर सिंह की पत्नी की भूमिका की है। इस पीरियड फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म २१ मार्च को रिलीज़ होगी। 

बड़े और ढेर सितारों से सजी फ़िल्में- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

बड़े और ढेर सितारों से सजी फ़िल्में


बड़े सितारों और भरे सितारों वाली बड़े बजट की फिल्मों का अपना आकर्षण होता है। यह फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर शुरूआती सफलता पाने में भी कामयाब हो जाती है। 

टोटल धमाल - धमाल फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म टोटल धमाल को साल की पहली मल्टीस्टारर फिल्म कहा जा सकता है। इस फिल्म मेंअजय देवगनअनिल कपूरमाधुरी दीक्षितएशा गुप्तारितेश देशमुखअरशद वारसीजावेद जाफ़रीबोमन ईरानीसंजय मिश्राआदि के अलावा सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का कैमिया ख़ास है।  यह फिल्म २२ फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

कलंक- वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी के साथ माधुरी दीक्षितसंजय दत्तसोनाक्षी सिन्हाआदित्य रॉय कपूरकुणाल खेमूमुकेश ऋषिमीरा चोपड़ाहितेन तेजवानीकिआरा अडवाणी और कृति सैनन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के निर्माता करण जौहरसाजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज जैसे बैनर हैं। यह फिल्म १९ अप्रैल को रिलीज़ होगी।

भारत- रेस ३ और उससे पहले ट्यूबलाइट के फ्लॉप हो जाने के बादसलमान खान के लिए भारत महत्वपूर्ण फिल्म है।  क्योंकिइस फिल्म के निर्देशक सलमान खान के साथ टाइगर ज़िंदा है और सुल्तान जैसी फिल्म निर्देशित करने वाले अली अब्बास ज़फर की फिल्म है।  इस सितारा बहुल फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफतब्बूदिशा पाटनीसुनील ग्रोवरजैकी श्रॉफनोरा फतेहीआसिफ शेखमानव विज और अतुल श्रीवास्तव के अलावा वरुण धवन का कैमिया ख़ास होगा।  फिल्म ईद वीकेंड पर ५ जून को रिलीज़ होगी। 

हाउसफुल ४- साजिद खान के मीटू में फंस जाने के बादफरहाद सामजी के निर्देशन में बन रहीइस सितारा बहुल फिल्म में अक्षय कुमार के साथ छोटे बड़े सितारों की भरमार है।  फिल्म में रितेश देशमुखबॉबी देओलकृति सैननकृति खरबंदापूजा हेगड़ेराणा डग्गुबातीनिकितिन धीरचंकी पांडेयबोमन ईरानीशरद केलकरजॉनी लीवर और प्रदीप रावत भी हैं। यह फिल्म२६  अक्टूबर को रिलीज़ हो  रही है। 

ब्रह्मास्त्र- निर्देशक अयान मुख़र्जी और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी एक बार फिर बनने जा रही है।ब्रह्मास्त्रकरण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के अंतर्गत बनाई जाने वाली ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी की पहली फिल्म है।  इस फंतासी फिल्म मेंरणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चनआलिया भट्टमौनी रॉयअक्किनेनी नागार्जुनडिंपल कपाड़ियादिव्येंदु शर्माआदि ख़ास भूमिकाओं में हैं।  इस २५० करोड़ के बजट से बनी फिल्म को २० दिसंबर को रिलीज़ होना है।  ब्रह्मास्त्र साल २०१९ की आखिरी फिल्म भी साबित हो सकती है।

खास होंगी बॉलीवुड की यह फ़िल्में - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

खास होंगी बॉलीवुड की यह फ़िल्में


गुजरे साल, कई बड़ी फिल्मों के फ्लॉप हो जाने के बावजूद, मल्टीस्टारर और महँगी फिल्मों का क्रेज ख़त्म नहीं हुआ है। दशक हों या फिल्म उद्योग से जुड़े लोग, बड़े सितारों, बड़े कैनवास पर बनी, बड़ी फिल्मों के इंतज़ार में हैं। क्योंकि, जश्न धूम-धड़ाके और धमाके के साथ मनाया जाता है। छोटे- मंझोले बजट की फिल्मों की फुलझड़िया जश्न मनाने का मौक़ा नहीं देती।  आइये जानते हैं ऎसी कुछ धमाकेदार, महँगी और बड़े सितारों वाली फिल्मों के बारे में।

मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी- राधाकृष्ण जगारलामुडी 'कृष' के साथ कंगना रनौत निर्देशित पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी में झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई की  भूमिका कंगना रनौत कर रही है। अपने ऐतिहासिक सन्दर्भ और १२५ करोड़ के भारी बजट के कारण, मणिकर्णिका का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। यह फिल्म २५ जनवरी को रिलीज़ हो रही है।

गली बॉय- ज़ोया अख्तर निर्देशित फिल्म गली बॉय रियल लाइफ रैपर विवियन फर्नॅंडेज़ और नावेद शैख़ के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिन्होंने अनतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की । फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं। गली बॉय, वैलेंटाइन्स डे वीकेंड पर १४ फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

टोटल धमाल - धमाल फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म टोटल धमाल को साल की पहली मल्टीस्टारर फिल्म कहा जा सकता है।  इस फिल्म में, अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, एशा गुप्ता, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफ़री, बोमन ईरानी, संजय मिश्रा, आदि के अलावा सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का कैमिया ख़ास है।  यह फिल्म २२ फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

केसरी- बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर, अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ब्रितानी सेना के सिख रेजिमेंट की महान  वीरता की कहानी है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने हवलदार ईशर सिंह की पत्नी की भूमिका की है। इस पीरियड फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म २१ मार्च को रिलीज़ होगी। 

कलंक- वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी के साथ माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू, मुकेश ऋषि, मीरा चोपड़ा, हितेन तेजवानी, किआरा अडवाणी और कृति सैनन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के निर्माता करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियोज जैसे बैनर हैं। यह फिल्म १९ अप्रैल को रिलीज़ होगी।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २- २०१२ की करण जौहर निर्देशित फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर की सीक्वल फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ भी टाइगर श्रॉफ के साथ एक्टर चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय और टीवी एक्ट्रेस तारा सुतरिया का फिल्म डेब्यू हो रहा है। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी, १० मई को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ज़बरदस्त एक्शन कर सकने वाले स्टूडेंट की भूमिका में होंगे।

भारत- रेस ३ और उससे पहले ट्यूबलाइट के फ्लॉप हो जाने के बाद, सलमान खान के लिए भारत महत्वपूर्ण फिल्म है।  क्योंकि, इस फिल्म के निर्देशक सलमान खान के साथ टाइगर ज़िंदा है और सुल्तान जैसी फिल्म निर्देशित करने वाले अली अब्बास ज़फर की फिल्म है।  इस सितारा बहुल फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही, आसिफ शेख, मानव विज और अतुल श्रीवास्तव के अलावा वरुण धवन का कैमिया ख़ास होगा।  फिल्म ईद वीकेंड पर ५ जून को रिलीज़ होगी। 

मिशन मंगल - निर्देशक जगन शक्ति की फिल्म मिशन मंगल, इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा मंगल यान की लॉन्चिंग की कहानी का चित्रण  हुआ है।  बताते हैं कि इस  अभियान में महिलाओं की भूमिका ख़ास थी।  फिल्म के मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, कृति कुल्हाड़ी, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी और नित्या मेनन की भूमिकाये अहम् होंगी।  फिल्म आज़ादी दिवस १५ अगस्त को रिलीज़ हो रही है। 

हाउसफुल ४- साजिद खान के मीटू में फंस जाने के बाद, फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही, इस सितारा बहुल फिल्म में अक्षय कुमार के साथ छोटे बड़े सितारों की भरमार है।  फिल्म में रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राणा डग्गुबाती, निकितिन धीर, चंकी पांडेय, बोमन ईरानी, शरद केलकर, जॉनी लीवर और प्रदीप रावत भी हैं। यह फिल्म, २६  अक्टूबर को रिलीज़ हो  रही है। 

तानाजी - अजय देवगन के निर्माण और अभिनय से सजी फिल्म तानाजी इतिहास का एक पन्ना है।  तानाजी द अनसंग वारियर की कहानी छत्रपति शिवजी के सेनापति तानाजी मलुशरे की मुगलों से सिंहगढ़ का किला वापस जीतने की बहादुरी भरी कहानी है।  फिल्म में तानाजी की भूमिका अजय देवगन कर रहे हैं।  ओम राउत के निर्देशन में तानाजी में सैफ अली खान ने उदयभान राठौर,  सुनील शेट्टी ने औरंगज़ेब, दक्षिण के स्टार जगपति बाबू ने शेलार मामा की भूमिका की है।  इसके अलावा, काजोल देवगन, पंकज त्रिपाठी, अजिंक्य देव और यूरी सूरी की भूमिका भी ख़ास होंगी।  फिल्म २२ नवंबर को रिलीज़ होगी। 

पानीपत- बॉलीवुड एक दूसरा इतिहास का पन्ना पलट रहा है।  यह पृष्ठ भी मुगलकालीन ही है।  फिल्म पानीपत में मराठों और अहमद शाह अब्दाली की अफगान सेना के बीच हुए युद्ध की कहानी का चित्रण हुआ है।  इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिवराव भाऊ, संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली, कृति सैनन ने पारवती बाई, पद्मिनी कोल्हापुरे ने गोपिका बाई, मोहनीश बहल ने बालाजी बाजी राव, मिलिंद गुणाजी महादजी शिंदे, मोहन जोशी मल्हर राव होल्कर और नवाब खान इब्राहिम खान गर्दी की भूमिका में हैं।  रेखा की सकीना बेगम की भूमिका ख़ास है।  निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म ६ दिसंबर को रिलीज़ होगी। 

ब्रह्मास्त्र- निर्देशक अयान मुख़र्जी और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी एक बार फिर बनने जा रही है।ब्रह्मास्त्र, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के अंतर्गत बनाई जाने वाली ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी की पहली फिल्म है।  इस फंतासी फिल्म में, रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अक्किनेनी नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया, दिव्येंदु शर्मा, आदि ख़ास भूमिकाओं में हैं।  इस २५० करोड़ के बजट से बनी फिल्म को २० दिसंबर को रिलीज़ होना है। ब्रह्मास्त्र साल २०१९ की आखिरी फिल्म भी साबित हो सकती है।

गली बॉय का पोस्टर ! अपना टाइम आएगा १४ फरवरी को - क्लिक करें 

Tuesday 1 January 2019

गली बॉय का पोस्टर ! अपना टाइम आएगा १४ फरवरी को



कृष ४ के लिए बेकरार कृति सैनन ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

कृष ४ के लिए बेकरार कृति सैनन !


एक्ट्रेस कृति सैनन, हृथिक रोशन की विज्ञान फंतासी फिल्म कृष ४ के लिए बेकरार है।  वह इस फिल्म को पाने के लिए राकेश रोशन के ऑफिस  के चक्कर लगा रही है।  कुछ दिनों पहले, वह ऑडिशन के लिए राकेश रोशन से मिली थी।  इस ऑडिशन का परिणाम क्या रहा, किसी को पता नहीं।  क्योंकि, इस दौरान राकेश रोशन ने कई एक्ट्रेस का  ऑडिशन लिया था।  बातचीत की थी।
उस समय कैटरीना कैफ का नाम भी काफी उछाला गया था।  लेकिन, इसकी पुष्टि नहीं हुई कि कैटरीना कैफ अपने बैंग बैंग हीरो  हृथिक रोशन की कृष मे भी नायिका बनेगी।


दरअसल, कृष ४ के निर्देशक राकेश रोशन, फिल्म की नायिका के तौर पर प्रियंका चोपड़ा जोनास को ही साइन करना चाहते हैं।  वह इंतज़ार के मूड मे हैं।  कृष सीरीज की पहली फिल्म कोई मिल गया में हृथिक रोशन की नायिका प्रीटी ज़िंटा थी।  बाद मेंकोई मिल गया, कृष फ्रैंचाइज़ी में बदल गई।  फिल्म में युवा कृष की नायिका प्रियंका चोपड़ा बन गई।  कृष और कृष ३ की नायिका प्रियंका चोपड़ा ही थी। दोनों ही फिल्मों ने बड़ी कामयाबिक हासिल की थी।  प्रियंका चोपड़ा एक तीसरी फिल्म अग्निपथ में भी हृथिक की नायिका थी।  यह फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई थी।  इसलिए, स्वाभाविक तौर पर, राकेश रोशन प्रियंका को ही प्राथमिकता देंगे।

क्या प्रियंका चोपड़ा ही कृष ४ में हृथिक रोशन की नायिका बनेंगी? अभी ऐसा कहा नहीं जा सकता।  लेकिन, कृति सैनन ने कोशिश नहीं छोड़ी है।


बॉलीवुड के गलियारों में खबर है कि कृति सैनन अभी भी राकेश रोशन की चौखट पर सलाम बजा रही हैं।  उन्हें राकेश रोशन के दफ्तर में जाते और वापस निकलते देखा गया। राकेश रोशन के नज़दीकी सूत्र बताते हैं कि राकेश रोशन तो इस समय हर अभिनेत्री से मिल ले रहे हैं। लेकिन, अभी कोई  फैसला नहीं किया गया है।  राकेश रोशन कोई भी निर्णय हृथिक रोशन से बात करने के बाद ही लेंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अब कृति सैनन को हृथिक रोशन के इर्दगिर्द मंडराते देखा जा सकता है।


जहाँ तक कृति सैनन के हिंदी फिल्म करियर का सवाल है, उनके पास चार हिंदी फ़िल्में हैं, जो या तो रिलीज़ होने वाली है यह शूटिंग के भिन्न चरणों में हैं।  वह क्ष्मण उतेकर की फिल्म लुका छिपी में वह कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक जोड़ीदार हैं।  यह फिल्म १ मार्च २०१९ को रिलीज़ होगी।


रोहित जुगराज की कॉमेडी फिल्म अर्जुन पटियाला में दिलजीत दोसांझ के साथ रोमांस कर रही है।  यह फिल्म ३ मई को रिलीज़ होगी।  वह अक्षय कुमार के साथ, फरहाद समजी निर्देशित कॉमेडी फिल्म हाउसफुल ४ कर रही है।  यह फिल्म २५ अक्टूबर २०१९ को रिलीज़ होगी।

उनकी चौथी फिल्म ऐतिहासिक युद्ध गाथा पानीपत है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित पानीपत में अर्जुन कपूर और संजय दत्त की मुख्य भूमिका है।  यह फिल्म ६ दिसंबर २०१९ को रिलीज़ होगी।


अफगानी कादर खान, हिंदुस्तान का सुपर टैलेंट, दफन हुआ कनाडा- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

अफगानी कादर खान, हिंदुस्तान का सुपर टैलेंट, दफन हुआ कनाडा


बॉलीवुड के वरिष्ठ फिल्म अभिनेता और लेखक कादर खान का निधन हो गया है।  पिछले कुछ दिनों से, कादर खान के निधन की अफवाहें उड़ती रहती थी।  कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी और मीडिया ने भी उनकी मृत्यु की खबर ज़ारी कर दी थी।  हालाँकि, बाद में उनके पुत्र ने इसका खंडन किया।  जीवन के आखिरी समय में, कादर खान अपने ईलाज के लिए पुत्र के पास कनाडा में थे।  कल, कादर खान के पुत्र ने इस बात की पुष्टि की कि कादर खान ने, ३१ दिसंबर २०१८ को शाम ६ बजे आखिरी सांस ली।  उनके निधन की खबर के साथ ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।


कादर खान का जन्म अफगानिस्तान में हुआ था।  माँ पिशिन की थी, जो इस समय पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त में है।  वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने भारत आये थे।  मुंबई के भायखला इलाके के एक स्कूल में वह इंजीनियरिंग पढ़ाने लगे।  कॉलेज के नाटकों में हिस्सा लिया करते थे।  नाटक लिखते भी थे। इन्ही नाटकों की वजह से वह फिल्मों में आये।


कादर  खान ने, पहली बार फिल्म जवानी दीवानी को  इन्दर राज आनंद के साथ लिखी।  उन्होंनेअमिताभ बच्चनविनोद खन्ना  और राजेश खन्ना की ज़्यादातर फिल्मों के संवाद और पटकथा लिखी।  वह प्रकाश मेहरा और मनमोहन देसाई की फिल्मों के नियमित लेखक थे।  १९८२ से १९९५ के बीच, दक्षिण के निर्देशकों के० बपैया, के० राघवेंद्र राव, दसारी नारायण राव, डी० रामानायडू, आदि की सभी हिंदी फिल्मों के संवाद लिखे। राजेश खन्ना और मुमताज़ की फिल्म रोटी (१९७४) के संवाद लिखने के एवज में  मनमोहन देसाई ने उन्हें १ लाख २१ हजार का पारिश्रमिक दिया था।


जहाँ तक अभिनय करियर का सवाल है, कादर खान ने फज्र अल इस्लाम (१९७१) में सूत्रधार  के तौर पर आवाज़ दी।  दाग में वह प्रासीक्यूटर अटॉर्नी बने थे। इसके बादकादर खान ने ३०० के करीब फिल्मों के खलनायक, हास्य नायक और चरित्र अभिनेता के तौर पर काम किया।  गोविंदा की फिल्मों  में वह शक्ति कपूर के साथ कॉमेडी करते नज़र आते थे।  उनकी कॉमिक टाइमिंग गज़ब की थी।


कादर खान ने कई फिल्मों में दोहरी और तिहरी भूमिकाये की।  उनकी दोहरी भूमिकाओं वाली फिल्मों में चौकी नंबर १सनम तेरी कसम, बदले की आग, जानी दोस्त, घर संसार, नाम ओ निशान, वर्दी, मजबूरशेर दिलघर हो तो ऐसा, हम, पारसमणि, दौलत की ज़ंग, उम्र  पचपन की दिल बचपन का, मैं खिलाडी तू अनाड़ी, वीर, जल्लाद, रंगबाज़, छोटे सरकार, बड़े मिया छोटे मिया, फूल बने पत्थर, अँखियों से गोली मारे, सिन्दूर की सौगंध और फंटूश तथा  उनकी तिहरी भूमिकाओं वाली फिल्मों में नौकर बीवी का, प्यार का क़र्ज़, खून का क़र्ज़, हमशकल्स, पहला पहला प्यार और  द डॉन उल्लेखनीय हैं।


एक ख़ास बात।  कादर खान ने किसी भी फिल्म में शाहरुख़ खान को फेस नहीं किया।  वह शाहरुख़ खान की शुरूआती फिल्म ओह डार्लिंग यह है इंडिया में नज़र आये थे।  लेकिंन, यह भूमिका कुछ मिनट की थी।  इसके अलावा, उन्होंने शाहरुख़ खान की किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया।  दिलचस्प तथ्य यह था कि शाहरुख़ खान और कादर खान, मुंबई में एक ही पड़ोस में रहते थे।  इसके बावजूद दोनों में बोलचाल तक नहीं थी।



कादर खान का जन्म अफगानिस्तान में हुआ।  माँ पाकिस्तान के प्रान्त से थी।  कादर खान का करियर भारत मुंबई में परवान चढ़ा।  लेकिन, उनकी मौत दूरस्थ कनाडा में हुई।  उन्हें वही दफन कर दिया गया।  अफगानिस्तान के कादर खान को भारत की मिट्टी नसीब नहीं हुई।  उन्हें श्रद्धांजलि।



१ जनवरी को विद्या बालन ४० की सोनाली बेंद्रे ४४ की - पढ़ने के लिए क्लिक करें