Showing posts with label Avtar. Ja. Show all posts
Showing posts with label Avtar. Ja. Show all posts

Wednesday, 23 July 2025

#AvtarFireandAsh का नवां अवतार #Varang



विगत दिनों, अवतार फायर एंड ऐश का पोस्टर जारी किया गया। इस पोस्टर में, वरांग नाम के खलचरित्र का परिचय कराया गया है। यह एक महिला चरित्र है।  जिसके पास आसुरी शक्तियां है।






वरांग, मन्गक्वान कुल की आक्रामक नेता है।  अवतार : फायर एंड ऐश में वह एक खलनायिका है, जो जैक सूली और उसके परिवार को परेशान करती रहती है, क्योंकि, जैक अपने परिवार को वरांग के प्रकोप से बचाना चाहता है। 





फिल्म की कहानी में वरांग की बहुत कम जानकारी दी गई है। किन्तु, वरांग  को एक सशक्त और जीवंत केंद्रीय चरित्र  के रूप में वर्णित किया गया है। वही इस महागाथा की अगली कड़ियाँ जोड़ने वाली है। 





एक समय वह किरी का सामना करती है।  उन्हें बताती है कि उनकी देवी ईवा का कोई प्रभुत्व नहीं है। उसे नेत्री का सामना करते हुए भी बताया गया है। वह इकेनि और नेसिम के बाद तीसरी कैनन कबीले की नेता होंगी। 





पोस्टर में वरांग को, लियनि जैसा हेडपीस पहने दिखाया गया है। क्या इससे वरांग को लियनि की बहन समझा जाना चाहिए ? हो सकता है यह संयोग हो। वह नाईटव्रेथ नाम के पक्षी की सवारी करती है।





अवतार सीरीज की फिल्मों में, वरांग आर्ट्सट, फ्रांसेस आइडमोर, ज़्डिनारसिक, वॉकर, ट्रिनिटी हार्पर, एंजेला हार्डिंग, कैसंड्रा स्लेट और क्वी प्राइस के बाद नौवीं महिला अवतार होंगी। 





फिल्म अवतार सीरीज के निर्माता, लेखक और निर्देशक जेम्स कैमेरॉन ने संकेत दिया है कि पैंडोरा की एक अन्य खलनायिका होंगी।  इसे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह अवतार ४ या ५ में दिखाई दे सकता है। 




वरांग की भूमिका अभिनेत्री ऊना चैपलिन कर रही है। उन्हें गेम ऑफ़ थ्रोन्स सीरीज में तलीसा मैगीर की भूमिका में देखा गया था। अवतार ४ में भी ऊना की वरांग को देखा जा सकेगा।





निर्देशक जेम्स कैमेरॉन की फिल्म अवतार फायर एंड ऐश, अवतार सीरीज में तीसरी और अवतार द वे ऑफ़ वाटर की सीक्वल फिल्म है।  यहाँ बताते चलने कि अवतार फायर एंड ऐश की शूटिंग अवतार द वे ऑफ़ वाटर के साथ साथ न्यूज़ीलैण्ड में प्रारम्भ हुई थी। अवतार फायर एंड ऐश १९ दिसंबर २०२५ को प्रदर्शित हो रही है।