Showing posts with label Gulshan Devaiah. Show all posts
Showing posts with label Gulshan Devaiah. Show all posts

Tuesday, 14 July 2026

#JioHotstarTelugu पर #SamanthaRuthPrabhu की #MaaIntiBangaaram

 


इसी महीने, ३ जुलाई को, दो एक्शन थ्रिलर फ़िल्में आलिया भट्ट की  फिल्म अल्फा और हुमा कुरैशी की फिल्म बड़ी डू डाई डू  प्रदर्शित हुई थी।  इन दोनों फिल्मों की नायिकाएं एक्शन मोड में थी और सीरियल किलर की भूमिकाएं कर रही थी।




 

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का बजट १२० करोड़ के आसपास था। जबकि, बेबी डू डाई  डू  के निर्माण में २२ करोड़ के लगभग व्यय हुए थे।  आशा की जा रही थी कि बड़े बैनर यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की सातवी फिल्म अल्फा और कम लागत में बनी फिल्म बेबी डू डाई डू  अपना खर्च निकाल कर. निर्माताओं को मुनाफा कमा कर देगी।  लेकिन हुआ बिलकुल उल्टा।  दोनों ही फिल्मे दर्शकों द्वारा नकार दी गई।  इस का अर्थ हुआ कि दर्शको ने महिला एक्शन फिल्म या सटीक कहिये तो भाड़े की हत्यारिन नायिका वाली फिल्मों को सिरे से नकार दिया। 





 

इससे ऐसा प्रतीत हो सकता है कि भारतीय दर्शक हत्यारी नायिकाओं वाली फिल्म को नकार देता है।  किन्तु, यह अर्ध सत्य है। बॉलीवुड फिल्मों के दर्शको को लेकर तो यह कहा जा सकता है।  किन्तु, भारतीय दर्शकों के सन्दर्भ में नहीं।  दक्षिण के दर्शक इसका प्रमाण है। 




 

तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म मा इनती बंगारम, अल्फा और बेबी डू डाई डू से मात्र दो सप्ताह पहले १९ जून को प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म के निर्माण में ४५ करोड़ के आसपास व्यय हुए थे।  फिल्म की नायिका सामंथा रुथ प्रभु थी। फिल्म में उनके विरुद्ध गुलशन देवैया का चरित्र था। सामंथा की विगत प्रदर्शित फ़िल्में ख़ुशी, शाकुंतलम, यशोदा, आदि फ्लॉप हुई थी।  ऐसा प्रतीत होता था कि  सामंथा का फिल्म जीवन समाप्त हो गया।  किन्तु, मा इनती बंगारम ने चमत्कार कर दिखाया। इस फिल्म ने, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करते हुए बॉक्स ऑफिस १०० करोड़ का ग्रॉस करने वाले पहली महिला तेलुगु फिल्म का गौरव हासिल कर लिया। 





 

क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म का कथानक क्या था ? यह फ़िल्म स्वर्णा (सामंथा रूथ प्रभु) की कहानी है, जो अनाथ है और डॉ. अनिरुद्ध (दिगंत मनचले) के साथ भाग जाती है। बाद में, वह परिवार की एक शादी के लिए उनके पारंपरिक, पुरुष-प्रधान गाँव वाले घर लौटती है। परिवार में अपनी जगह बनाने की कोशिश में, वह एक आदर्श और आज्ञाकारी बहू का रोल निभाती है।

 



लेकिन, उसका यह घरेलू रूप सिर्फ़ एक दिखावा है। वास्तव में वह झाँसी है, जो पहले एक खतरनाक हत्यारी और नक्सली विद्रोही रह चुकी है। शांति तब भंग हो जाती है जब उसका जुनूनी पूर्व गैंग लीडर, करुणा (गुलशन देवैया), उसे ढूँढ निकालता है। इससे स्वर्णा को अपने हिंसक अतीत का सहारा लेना पड़ता है, ताकि वह उन्हीं ससुराल वालों की रक्षा कर सके जो उस पर शक करते हैं। यह ज़िंदा रहने और छिपी हुई पहचान की एक रोमांचक कहानी है। स्पष्ट रूप  से इस फिल्म में सामंथा एक भाड़े की हत्यारिन की भूमिका कर रही थी।




 

मा इनती बंगारम को बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफलता कैसे मिली ? इस फिल्म में पारंपरिक पारिवारिक ड्रामा और जबरदस्त हत्यारे वाले एक्शन का यह अनोखा मिश्रण था।  इस मिश्रण ने दर्शकों को इतना आकर्षित किया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान स्थापित कर पाने में सफल हुई।




 

सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म मा इनती बंगारम ने बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान स्थापित करते हुए अनुष्का शेट्टी की फिल्म रुद्रमा देवी के ८६.९२ करोड़, कीर्ति सुरेश की फिल्म महानटी के ८३ करोड़, अनुष्का शेट्टी की फिल्म अरुंधति के ६८.५० करोड़ और उन्ही की फिल्म भागमती के ६७.२ करोड़ के ग्रॉस को पीछे धकेल दिया है।




 

मा इन्टी बंगारम, अभी छविगृहों में चल रही है।  किन्तु, इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित किये जाने की घोषणा हो चुकी है। जिओ हॉटस्टार की घोषणा के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु की सीरियल किलर महिला वाली फिल्म मा इनती बंगारम उनके प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी। यद्यपि, अभी इस फिल्म के हिंदी संस्करण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। किन्तु, सामंथा के इस अनोखे रूप को देखने के लिए हिंदी दर्शक अंग्रेजी सब टाइटल के साथ फिल्म को १७ जुलाई से देख सकते हैं।

Wednesday, 20 March 2019

एंडी हग के लुक में गुलशन देवैया



शैतान और गोलियों की रासलीला :राम-लीला जैसी फिल्मों एक्टर गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah)  फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में बिल्कुल नए अवतार में नज़र आते हैं ।

एक्टर अभिमन्यु दासानी (Abhimanyu Dasani) और राधिका मदान (Radhika Madan) अभिनीत इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में गुलशन देवैया की जुड़वा भाइयों कराटे मणि और जिमी की  दोहरी भूमिका है।

जैसा कि नाम से साफ़ है कराटे मणि कभी का एक कराटे चैंपियन है। कुछ घटनाओवश वह शराब में डूबा रहता है। लेकिन, आज भी वह अपने फन का माहिर है।

गुलशन ने, फिल्म में अपने कैरेक्टर को ज्यादा ऑथेंटिक बनाने के लिए स्विट्जरलैंड से नब्बे के दशक में दुनिया के सबसे बड़े कराटेबाज एवं किकबॉक्सिंग स्टार, एंडी हग (Andy Hug) के लुक को अपनाया है ।

दर्शकों को मुलेट हेयर-स्टाइल तथा एंडी के करियर के शुरुआती दिनों के हेयर स्टाइल एवं मूंछों में काफी समानता नज़र आएगी ।

इस कैरेक्टर का लुक केवल एंडी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में नब्बे के दशक के मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) जैसे एक्शन हीरो की भी याद दिलाता है।

एंडी हग का नाम एक स्टार से भी बड़ा था, लेकिन ३५ साल की बेहद कम आयु में उनकी मौत हो गई थी।

मर्द को दर्द नहीं होता एक ऐसे युवा की कहानी है, जिसे शरीर पर लगी चोट का दर्द महसूस नहीं होता । यह फिल्म अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म केसरी के अपोजिट रिलीज़ हो रही है। 




डिजिटल सीरीज में शाहरुख़ खान - क्लिक करें 

Wednesday, 16 January 2019

घुटनों की सर्जरी के बावजूद गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah)


शैतान, हंटर, हेट स्टोरी, आदि चर्चित फिल्मों के अभिनेता गुलशन देवैया अपनी हालिया रिलीज इरोज़ नाऊ ओरिजिनल की डिजिटल सीरीज स्मोक में जे जे के रूप में अद्भुत अभिनय प्रतिभा का  प्रदर्शन करने के बाद, वासन बाला की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होताके साथ तैयार हैं। यह फिल्म  पहले ही कई फिल्म मेलों में प्रशंसा पा चुके है।

गुलशन ने स्वीकार किया कि यह उनकी अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका थी जिसमें उन्होंने मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ की भूमिका निभाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से काफी तनाव झेला।

अपने घुटने की सर्जरी के तुरंत बाद जब गुलशन डॉक्टरों के कहने पर ब्रेक पर थे, तभी उन्हें फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता ऑफर की गई।

उस समय, गुलशन ने अपने दाहिने पैर की रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी करवाई थी। वह ऐसा दौर था जब वे बेहद दर्द से गुजर रहे थे और सर्जरी के बाद ठीक होने की प्रक्रिया में थे। वे कोई काम नहीं कर रहे थे क्योंकि उन्हें एक साल तक आराम करने की सलाह दी गई थी।


लेकिन नियति ने प्रतिभाशाली अभिनेता गुलशन के लिए कुछ और ही तय कर रखा था। आरएसवीपी के प्रोड्यूसर अंकुर खन्ना ने उन्हें वसंत बाला द्वारा निर्देशित मर्द को दर्द नहीं होताकरने की पेशकश की और ये एक ऐसा प्रस्ताव था जिसे गुलशन अस्वीकार नहीं कर सकते थे। 

गुलशन देवैया, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म पेडलर्स में पहले भी वासन के साथ काम किया है। 

इसके बावजूद, गुलशन के लिए यह एक कठिन निर्णय था। इसमें रिस्क भी बहुत था। क्योंकि उन्हें फिल्म में  हाई ऑक्टेन मार्शल आर्ट स्टंट करने थे। पर एक अभिनेता के रूप में गुलशन के लिए यह फिल्म पूरी तरह जोखिम स्वीकार करने लायक थी।

निर्माता और निर्देशक का उन पर अटूट भरोसा और वासन के साथ फिर से काम करने की इच्छा  घुटने की चोट के तुरंत बाद मर्द को दर्द नहीं होतामें गुलशन की वापसी के लिए पर्याप्त थे।


फिल्म फ्रॉड सैया की टीम ने उड़ाई पतंग - क्लिक करें