रणवीर सिंह, आजकल चर्चा में हैं। उनकी स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर १००० करोड़ से अधिक का ग्रॉस कर चुकी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ८९४.४९ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय किया है। यह फिल्म सबसे अधिक नेट करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। इसके साथ ही, रणवीर सिंह विवादित और चर्चित हैं।
धुरंधर की सफलता के बाद, रणवीर सिंह ने, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की डॉन फिल्म डॉन ३ को छोड़ दिया था। इस पर रुष्ट फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से नुकसान की भरपाई के लिए ४० करोड़ का दावा कर दिया। रणवीर सिंह इसके लिए तैयार नहीं। उनका कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट से कोई फीस नहीं ली तो किसी वापसी का क्या अर्थ। अब सुना है कि दोनों के बीच मध्यस्थता के लिए आमिर खान आगे आये है।
जहाँ, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म को अलविदा की। वहीँ उनकी एक अन्य फिल्म प्रलय की घोषणा हो गई है। यह फिल्म एक ज़ोंबी थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म रणवीर सिंह के फिल्म जीवन की सबसे महँगी फिल्म है। इसका बजट ३०० करोड़ बताया जा रहा है। कहते हैं कि इस फिल्म में रणवीर सिंह ज़ोम्बी की केंद्रीय भूमिका कर रहे है। प्रलय पूरी तरह से रणवीर सिंह पर केंद्रित फिल्म होगी। रणवीर सिंह फिल्म के एक निर्माता भी है। वह इसे अपने बैनर माँ कसम फिल्म्स के अंतर्गत सह निर्मित कर रहे है। फिल्म की शूटिंग इन गर्मियों में प्रारम्भ हो जाएगी।
रणवीर सिंह, अपनी अगली फिल्म से टकराव की स्थिति में है। उनकी, सुपर डुपर हिट फिल्म धुरंधर की सीक्वल फिल्म धुरन्धर २, मार्च में १९ वी तिथि को प्रदर्शित होने जा रही है। इसी दिन केजीएफ चैप्टर १ और २ के दुनिया में प्रसिद्द कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश की फिल्म टॉक्सिक अ फेयरी टेल ऑफ़ टेल फॉर ग्रोन अप्स प्रदर्शित होने जा रही है। यह दोनों ही बड़ी फ़िल्में है। इन दोनों ही फिल्मों के नायक पूरे देश के चिरपरिचित अभिनेता है। दर्शकों को इन फिल्मों की दीर्घ काल से प्रतीक्षा थी।
टॉक्सिक और धुरंधर २ के टकराव के लिए, केवल और केवल धुरंधर के निर्मित उत्तरदाई है। क्योंकि, टॉक्सिक के १९ मार्च २०२६ को प्रदर्शित किये जाने की घोषणा फिल्म टॉक्सिक के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने सितम्बर २०२५ को ही कर दी थी। जबकि धुरंधर २ के इसी तिथि में प्रदर्शित किये जाने की घोषणा, धुरंधर (प्रदर्शन की तिथि ५ दिसंबर २०२५) की सफलता के पश्चात, २५ दिसंबर २०२५ को की गई थी। इस प्रकार, टॉक्सिक के आड़े धुरंधर २ आती है, न कि टॉक्सिक।
धुरंधर २ का टीज़र, ३ फरवरी २०२६ को अनावृत किया गया था। इस टीज़र ने, फिल्म के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा काफी बढ़ा दी थी। रणवीर सिंह भी कुछ भिन्न अवतार में दिखाई दे रहे थे। देखें टीज़र -
किन्तु, जैसे ही, २१ फरवरी २०२६ को, फिल्म टॉक्सिक का टीज़र अनावृत हुआ, दर्शकों के बीच अत्यधिक चर्चित हो गया। इस टीज़र में यश का लुक बड़ा खतरनाक और प्रभावशाली था। इससे फिल्म के कथानक और चरित्रों के प्रति दर्शकों में उत्साह पैदा हो गया था। देखें फिल्म का टीज़र -

No comments:
Post a Comment