गांधी जयंती के अवसर पर, 2 अक्टूबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 और प्रेम कीटाणु जैसी बड़ी हिन्दी फ़िल्में आमने-सामने होंगी। इन दोनों फ़िल्मो का मलयालम कनेक्शन है। दृश्यम ३, मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर दृश्यम की अजय देवगन के साथ निर्मित हिन्दी दृश्यम की शृंखला में तीसरी फ़िल्म है । अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अभिनीत दृश्यम ३, विजय सलगांवकर की कहानी को आगे ले जा रही है।
वही फ़िल्म प्रेम कीटाणु, मलयालम ब्लॉकबस्टर प्रेमालु की आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है । मलयालम प्रेम कीटाणु में मुख्य भूमिका नैसें और ममिता बैजू ने की थी। हिन्दी प्रेम कीटाणु में वीर पहाड़िया और अपरशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं।
साल 2026 के पहले हिस्से में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ वर्षों की तुलना में बेहतर कमाई दर्ज हुई है और कुल कलेक्शन में उछाल आया है। पिछले साल के कमज़ोर दौर के मुकाबले इस साल सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ी है। हालांकि, व्यवसायविष्लेषकों का मानना है कि दर्शक केवल बड़े नाम या बजट के आधार पर नहीं, बल्कि मजबूत कंटेंट और अनुभव के आधार पर फ़िल्मों को चुन रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर, जहाँएक तरफ स्थापित फ्रेंचाइजी दृश्यम ३ का क्रेज है, वहीं दूसरी तरफ यूथ-सेंट्रिक रोमांटिक कॉमेडी प्रेम कीटाणु अपनी अलग जगह बनाने की कोशिश में है। 2 अक्टूबर 2026 को हॉलीवुड की दो बहुप्रतीक्षित बड़ी फ़िल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही हैं, जिससे इस दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल घरेलू ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी ज़बरदस्त हलचल देखने को मिलेगी।गाँधीजयंती पर प्रदर्शित हो रही हॉलीवुड रिलीज़ फ़िल्म Digger है। ऑस्कर विजेता निर्देशक Alejandro González Iñárritu द्वारा निर्देशित इस डार्क कॉमेडी-सटायर फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्टार Tom Cruise नज़र आएंगे।
दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म Verity प्रख्यात लेखिका कॉलीन हूवर के बेहद लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें Anne Hathaway और Dakota Johnson जैसी दिग्गज अभिनेत्रियाँ मुख्य किरदारों में हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से मल्टीप्लेक्स थियेटरों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के रूप में दिखाई देगा । जहाँ एक तरफ सिंगल स्क्रीन्स और मास ऑडियंस के बीच भारतीय फ़िल्में जैसे दृश्यम ३ का दबदबा रहेगा, वहीं बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स में हॉलीवुड की इन बड़ी फ़िल्मों की वजह से स्क्रीन्स का बँटवारा होगा।
टॉम क्रूज़ की वैश्विक अपील और कॉलीन हूवर की बड़ी रीडरशिप के चलते, यह वीकेंड भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड प्रेमियों के लिए भी बेहद ख़ास होने वाला है। क्योंकि फ़िलहाल, 2 अक्टूबर 2026 के वीकेंड पर सीधे दक्षिण भारत (साउथ) से डब होकर रिलीज होने वाली किसी बड़ी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, इस तारीख को बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा का प्रभाव रीमेक और एडैप्टेशन के रूप में सबसे ज्यादा रहेगा।
इस फेस्टिव वीकेंड की अन्य मुख्य हिंदी रिलीज Valmiki Ramayana भावना तलवार द्वारा निर्देशित एक बड़े बजट की पौराणिक ड्रामा फिल्म है, जो इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
