Showing posts with label Anne Hathway. Show all posts
Showing posts with label Anne Hathway. Show all posts

Saturday, 26 September 2026

गाँधी जयन्ती पर बॉक्स ऑफिसपर #Drishyam3 #PremKitanu #Digger और #Verity



गांधी जयंती के अवसर पर, 2 अक्टूबर 2026 को   बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 और प्रेम कीटाणु जैसी बड़ी हिन्दी फ़िल्में आमने-सामने होंगी। इन दोनों फ़िल्मो का मलयालम कनेक्शन है। दृश्यम ३, मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर दृश्यम की अजय देवगन के साथ निर्मित हिन्दी दृश्यम की शृंखला में तीसरी फ़िल्म है । अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अभिनीत दृश्यम ३, विजय सलगांवकर की कहानी को आगे ले जा रही है।





वही फ़िल्म प्रेम कीटाणु, मलयालम ब्लॉकबस्टर प्रेमालु की आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है । मलयालम प्रेम कीटाणु में मुख्य भूमिका नैसें और ममिता बैजू ने की थी। हिन्दी प्रेम कीटाणु में वीर पहाड़िया और अपरशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं।





साल 2026 के पहले हिस्से में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ वर्षों की तुलना में बेहतर कमाई दर्ज हुई है और कुल कलेक्शन में उछाल आया है।  पिछले साल के कमज़ोर दौर के मुकाबले इस साल सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ी है। हालांकि, व्यवसायविष्लेषकों का मानना है कि दर्शक केवल बड़े नाम या बजट के आधार पर नहीं, बल्कि मजबूत कंटेंट और अनुभव के आधार पर फ़िल्मों को चुन रहे हैं।





बॉक्स ऑफिस पर, जहाँएक तरफ स्थापित फ्रेंचाइजी दृश्यम ३ का क्रेज है, वहीं दूसरी तरफ यूथ-सेंट्रिक रोमांटिक कॉमेडी प्रेम कीटाणु अपनी अलग जगह बनाने की कोशिश में है। 2 अक्टूबर 2026 को हॉलीवुड की दो बहुप्रतीक्षित बड़ी फ़िल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही हैं, जिससे इस दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल घरेलू ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी ज़बरदस्त हलचल देखने को मिलेगी।गाँधीजयंती पर प्रदर्शित हो रही हॉलीवुड रिलीज़ फ़िल्म Digger है। ऑस्कर विजेता निर्देशक Alejandro González Iñárritu द्वारा निर्देशित इस डार्क कॉमेडी-सटायर फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्टार Tom Cruise नज़र आएंगे।





दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म Verity प्रख्यात लेखिका कॉलीन हूवर के बेहद लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें Anne Hathaway और Dakota Johnson जैसी दिग्गज अभिनेत्रियाँ मुख्य किरदारों में हैं।





बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से मल्टीप्लेक्स थियेटरों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के रूप में दिखाई देगा ।  जहाँ एक तरफ सिंगल स्क्रीन्स और मास ऑडियंस के बीच भारतीय फ़िल्में जैसे दृश्यम ३ का दबदबा रहेगा, वहीं बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स में हॉलीवुड की इन बड़ी फ़िल्मों की वजह से स्क्रीन्स का बँटवारा होगा।






 टॉम क्रूज़ की वैश्विक अपील और कॉलीन हूवर की बड़ी रीडरशिप के चलते, यह वीकेंड भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड प्रेमियों के लिए भी बेहद ख़ास होने वाला है। क्योंकि फ़िलहाल, 2 अक्टूबर 2026 के वीकेंड पर सीधे दक्षिण भारत (साउथ) से डब होकर रिलीज होने वाली किसी बड़ी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, इस तारीख को बॉक्स ऑफिस पर साउथ सिनेमा का प्रभाव रीमेक और एडैप्टेशन के रूप में सबसे ज्यादा रहेगा।






इस फेस्टिव वीकेंड की अन्य मुख्य हिंदी रिलीज Valmiki Ramayana भावना तलवार द्वारा निर्देशित एक बड़े बजट की पौराणिक ड्रामा फिल्म है, जो इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Monday, 29 April 2019

भारत मे १७ मई को रिलीज़ होगी The Hustle


फिल्म The Hustle में Anne Hathway और Rebel Wilson के दो चरित्र , दो घोटालेबाज़ महिलाओं के हैं।  ऐनी मामूली घोटाले  करती है, जबकि रिबेल हाई क्लास की घोटालेबाज़ है। इन  दोनों को ही एक बुरेधोखेबाज़ आदमी से बदला लेना है।  इसके लिए यह दोनों एक साथ योजना बनाती हैं।

२०१६ में मेट्रो- गोल्डविन मायर (Metro-Goldwyn-Mayer) का इरादा डर्टी राटन स्कॉउन्ड्रील्स (Dirty Rotten Scoundrels) (१९८८) का महिला संस्करण बनाने का था।  लेकिन समय के साथ स्टूडियो १९६४ में रिलीज़ बेडटाइम स्टोरी (Bedtime Story) का रीमेक बनाने में जुट गया। बाद में, यह फिल्म दोनों ही फिल्मों का चर्बा बन कर सामने आई। 

इस फिल्म का निर्देशन कॉमेडियन-निर्देशक क्रिस एडिसन (Chris Addison) कर रहे हैं।  फिल्म की कहानी, दो लेखक जोड़ियों स्टैनले शापिरो-;पॉल हेनिंग (Stanley Shapiro-Paul Henning) और डेल लॉनर- जस स्कैफर (Dale Launer-Jac Schaeffer) ने लिखी है।


कॉमेडी फिल्म द हसल (The Hustle) पूरी दुनिया में १० मई को रिलीज़ हो रही है। लेकिन, यह फिल्म भारत में १७ मई को रिलीज़ होगी।

  •  


Ranbir Kapoor के साथ Nusrat Bharucha या Deepika Padukone  !- क्लिक करें 

Thursday, 14 February 2019

प्रियंका चोपड़ा जोनस की फैन हैं हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथवे


क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया का दिल जीतने वाली और सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक ऐनी हैथवे ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस की प्रशंसक है ? यह सच्चाई है। इसे खुद ऐनी हैथवे ने बताया कि वह प्रियंका को कितना पसंद करती है। उन्होंने यह भी कहा कि  वह प्रियंका के बारे में लगातार ऑनलाइन पढ़ती रहती है। 


अपनी आने वाली फिल्म सेरेनिटी के प्रमोशन के दौरान एक शो में उन्होंने कहा, "मेरा वर्तमान में जुनून प्रियंका चोपड़ा की त्वचा है ... मेरे पास उन जैसा कुछ भी नहीं है ... अभी भी मैं ऑनलाइन यही खोज रही हूं कि वह अपनी त्वचा के लिए क्या उपयोग करती है ... और वह कैसे अपनी त्वचा का ध्यान रखती है!"


पहले भी हैथवे ने प्रियंका के बारे में अपने विचार व्यक्त किये है। दोनों ही न्यूयॉर्क में राल्फ लॉरेन के ५० वे वर्षगांठ में शामिल हुए थे| ऐनी ने प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके पति, निक जोनस के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट की थी|



दोनों अभिनेत्री में बहुत सी चीज़ें सामान्य है और सेलेना गोमेज़, मेरिल स्ट्रीप और केट ब्लैंचेट के साथ मिलकर लोगो के बीच गर्ल राइजिंग इस मुद्दे पर आवाज उठाती यह दोनों हमेशा नज़र आयी है|



म्यूजिक विडियो बारिशें - गायक आतिफ असलम - क्लिक करें 

Saturday, 1 April 2017

'कोलोसल' हम सब में एक मॉन्स्टर है

ग्लोरिया की नौकरी छूट जाती है।  उसका पुरुष मित्र भी उसे अपने अपार्टमेंट से निकाल बाहर करता है।  अब ग्लोरिया के पास न्यू यॉर्क में अपने घर जाने के अलावा कोई चारा नहीं है।  वह अपने घर  वापस आकर महसूस करती है कि एक विशाल दैत्य द्वारा दक्षिण कोरिया को तहस नहस करने की खबरों से ग्लोरिया का कोई सम्बन्ध है।  ऐसे में जबकि स्थितियां नियंत्रण से बाहर हो गई हैं  ग्लोरिया को पता करना है कि उसका इन घटनाओं से क्या सम्बन्ध है।  नचो विगलांडो  निर्देशित इस फिल्म में ग्लोरिया का रोल ऐनी हैथवे ने किया है।  उनके पुरुष मित्र ऑस्कर की भूमिका जैसन सुडैकिस, टिम की भूमिका डान स्टीवेंस, जोएल की भूमिका ऑस्टिन स्टोवेल ने की है।  अन्य भूमिकाओं में सिमोन पेग, अगम डरशी और हन्ना चेरमी हैं। यह फिल्म जापानी मॉन्स्टर कैजू पर बनी फिल्मों की सीरीज में एक एक्शन, कॉमेडी साइंस फिक्शन फिल्म है।  यह फिल्म ७ अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।  


Wednesday, 23 March 2016

अब साहसिक कारनामे करेगी ऐलिस !

स्टूडियो डिज्नी से लेविस कैरोल के झक्की चरित्रों का एक और दर्शनीय साहसिक कहानी 'ऐलिस थ्रू द लुकिंग ग्लास' बिलकुल नए रूप में दर्शकों के सामने आने जा रही है।  ऐलिस की अंडरलैंड के झक्की संसार में वापसी होने जा रही है। यह फिल्म २०१० की फिल्म ऐलिस इन वंडरलैंड के आगे की कहानी है।  मैड हैटर को बचाने के लिए समय को पीछे ले जाएगी।  यह खासियत है डायरेक्टर जेम्स बॉबिन की दृष्टि की। हालाँकि, फिल्म को लिंडा वूलवरटोन ने लिखा है।  लिंडा ने ब्यूटी एंड बीस्ट सीरीज की फ़िल्में लिखने के अलावा द लायन किंग, आर्कटिक टेल, ऐलिस इन वंडरलैंड, मेलफिसेंट, आदि दर्शकों को चकित कर देने वाली फ़िल्में लिखी हैं। फिल्म के निर्माता जॉन जी स्कॉटी साथ जो रॉथ, सुज़ैन टॉड और जेनिफर टॉड और टिम बर्टन  हैं। एनीमेशन और लाइव करैक्टरों वाली इस फिल्म में हॉलीवुड की कई हिट फिल्मों के कलाकारों को शामिल किया गया है।  इनमे जॉनी डेप, ऐनी हैथवे, मिया वासिकोव्स्का और हेलेना बोनहम कार्टर ने क्रमशः मैड हैटर, वाइट क्वीन, ऐलिस किंग्सले और रेड क्वीन के किरदार किये हैं। इनके अलावा एलन रिकमैन ने ब्लू कैटरपिलर, स्टीफेन फ्राई ने चेशिर कैट, माइकल शीन ने वाइट रैबिट और टिमोथी स्पैल ने बेवार्ड के एनीमेशन करैक्टरों को आवाज़ दी है।  फिल्म की खासियत हैं परंपरागत चरित्रों के अलावा मैड हैटर के पिता जनिक हाईटॉप और टाइम के नए करैक्टर भी हैं।  इन चरित्रों को रिस इल्फान्स और साचा बैरन कोहेन ने की है।  टाइम एक दिलचस्प करैक्टर है।  यह कुछ हिस्सा मानव है और कुछ घड़ी जैसा।  क्लॉडिओ एंकरनाकिओन मोंटेरो का नया करैक्टर बॉडी भी दर्शकों को पसंद आएगा।  यह फिल्म २७ मई २०१६ को रिलीज़ हो रही है।