Showing posts with label हॉलीवुड. Show all posts
Showing posts with label हॉलीवुड. Show all posts

Wednesday, 24 June 2026

#SonyPicturesIndia रिलीज़ #SpiderManBrandNewDay



सोनी पिक्चर्स इंडिया, अपनी आगामी फिल्म  'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के नए ट्रेलर को प्रमोट करने के लिए की गई टैग लाइन, "हो सकता है कि दुनिया पीटर पार्कर को भूल गई हो, लेकिन भारत इस हीरो को याद रखता है" के साथ एक पोस्ट लिखता है। स्पष्ट रूप से सोनी पिक्चर्स का उद्देश्य भारतीय दर्शको, विशेष रूप से तमिल, तेलुगु और हिंदी दर्शकों को फिल्म से जोड़ना है। इसमें कोई संदेह भी नहीं कि भारतीय दर्शक भी इस सुपर हीरो के दीवाने है।





टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन भूमिका वाली मार्वल की फ़िल्म विगत स्पाइडरमैन फिल्म  'नो वे होम' के बाद घटनाक्रम को दिखने वाली कहानी है, जिसमें पीटर पूर्णतया स्पाइडर-मैन के रूप में काम कर रहा है, जबकि दुनिया पीटर पार्कर को भूल चुकी है। यह फ़िल्म भारत में ३० जुलाई, २०२६ को इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज़ होगी।






पीटर पार्कर उर्फ़ स्पाइडर मैन अभिनेता टॉम हॉलैंड २०१६ से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन का चरित्र निभा रहे हैं। उन्होंने टोनी स्टार्क के मार्गदर्शन में एक युवा, उत्साही किशोर के रूप में चरित्र का आरम्भ किया था। वह अब धीरे-धीरे एक अधिक स्वतंत्र और समझदार नायक बन गए है। उनकी कहानी में बड़ी ताक़त और ज़िम्मेदारी के साथ निजी ज़िंदगी में संतुलन बनाने, मल्टीवर्स से जुड़ी चीज़ों और नुकसान के बावजूद आगे बढ़ने पर ज़ोर दिया गया है।





 स्पाइडर- मैन: ब्रांड न्यू डे (३० जुलाई, २०२६ को प्रदर्शित) का घटनाक्रम २०२८-२०२९ का है। पीटर एक ऐसी दुनिया में गुमनाम रहकर पूर्ण रूप से स्पाइडर-मैन के तौर पर रहता है। जबकि दुनिया उसे भूल चुकी है। बढ़ते दबाव के बीच वह न्यूयॉर्क को सड़क पर घटित होने वाले खतरों से बचाता है, जिससे उसकी शक्तियों में एक हैरान करने वाला (और शायद खतरनाक) बदलाव आता है। उसके सामने एक शक्तिशाली नया अदृश्य खतरा भी सामने आता है।





डेस्टिन डेनियल क्रेटों निर्देशित फिल्म ब्रांड न्यू डे में टॉम हॉलैंड का साथ ज़ेंडया (एमजे), जैकब बैटलन (नेड), सैडी सिंक, जॉन बर्नथल (पनिशर) और अन्य दे रहे हैं। इसे डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है। यह एक ज़्यादा मैच्योर और आज़ाद हीरो के तौर पर एक नए चैप्टर की शुरुआत करने वाली फिल्म है।





'ब्रांड न्यू डे' के बाद और भी स्पाइडर-मैन फ़िल्में प्लान की गई हैं, जिनसे शायद एक नई ट्रिलॉजी पूरी होगी। उम्मीद है कि हॉलैंड आने वाली एवेंजर्स फ़िल्मों डूम्सडे और/या सीक्रेट वॉर्स) में नज़र आएंगे।  हॉलैंड के पीटर के तार स्टार्क, एवेंजर्स और अब मल्टीवर्सल एलिमेंट्स के ज़रिए बड़ेएमसीयू से मज़बूती से जुड़े हैं। 





हॉलैंड का स्पाइडर-मैन अपनी कम उम्र, मज़ाकिया अंदाज़, टेक इंटीग्रेशन (शुरुआत में) और ज़मीन से जुड़े इमोशनल विकास के लिए अलग पहचान बनाता है। एक उत्साही रिक्रूट से लेकर अकेले हीरो बनने तक, उनकी कहानी पहचान, त्याग और हिम्मत को दिखाती है। 'ब्रांड न्यू डे' उन्हें एक ऐसे स्ट्रीट-लेवल गार्डियन के तौर पर पेश करता है जो पर्सनल और फिजिकल बदलावों का सामना कर रहा है।

Tuesday, 23 June 2026

#Horror का रोमांच बढाने वाली #EvilDeadfranchise की छठी फिल्म #EvilDeadBurn

<>



विगत दिनों, सोनी पिक्चर्स इंडिया ने फिल्म 'ईविल डेड बर्न' का १५ सेकंड की टीज़र क्लिप साझा की है। इस क्लिप में आग के भयानक दृश्य, एक मकड़ी, जली हुई चीज़ें और फ़ोन के ज़्यादा गर्म होने की चेतावनी दिखाई गई है। इस चेतावनी से इस हॉरर फ़िल्म का रोमांच बढ़ जाता है ।





यह क्लिप 'ईविल डेड' फ़्रैंचाइज़ी की छठी फ़िल्म का प्रचार करती है। इसे सेबेस्टियन वानिसेक ने डायरेक्ट किया है और सैम राइमी व रॉब टैपर्ट ने निर्मित किया है। यह एक क्रूर, आर रेटेड सुपरनैचुरल कहानी है जो 'डेडाइट्स' के साथ एक जानलेवा पारिवारिक मिलन पर केंद्रित है।





'ईविल डेड बर्न' 10 जुलाई, 2026 को अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। भारत सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके डिस्ट्रीब्यूशन का भार सोनी पिक्चर्स संभाल रही है ।





फिल्म के निर्माता सैम राइमी ने 'ईविल डेड' फ़्रैंचाइज़ी बनाई थी और वह इससे मुख्य मार्गदर्शक के तौर पर गहराई से जुड़े हुए हैं। पहली तीन ईविल डेड फिल्मों के पश्चात् वह मुख्य रूप से नई ईविल फ़िल्मों का निर्माण  करते हैं और निर्देशन का दायित्व अन्य को सौंप देते हैं ।




 ईविल डेड फिल्म फ्रैंचाइज़ी का प्रारम्भ, उस समय किशोरावस्था में सैम राइमी ने, १९७८ में अपने मित्रों रॉबर्ट टैपर्ट और ब्रूस कैंपबेल के साथ, विदिन द वुड्स नाम की एक शॉर्ट फ़िल्म बना कर किया था । यह एक हॉरर प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट-प्रूफ़ था। इसमें जंगल में बने केबिन, नेक्रोमोनिकॉन और शैतानी कब्ज़े जैसे तत्व थे। इस लघु फिल्म ने उन्हें फ़ीचर फ़िल्म के लिए पैसे जुटाने में मदद की। तथा उन्हें अपनी पहली ईविल डेड फ़ीचर (१९८१) फ़िल्म बनाने का अवसर मिला।




 

राइमी ने मूल तीन त्रयी फिल्मों को लिखा और निर्देशित क्या था। इन फ़िल्मों में ब्रूस कैंपबेल ने ऐश विलियम्स की भूमिका निभाई, टैपर्ट ने प्रोड्यूस किया और कैंपबेल अहम भूमिकाओं में थे। इनमें ज़बरदस्त हॉरर, खून-खराबा और स्लैपस्टिक कॉमेडी का मिश्रण है।





द ईविल डेड (१९८१) के कथानक में दोस्तों का एक समूह एक दूर-दराज़ के केबिन में नेक्रोमोनिकॉन (बुक ऑफ़ द डेड) के ज़रिए शैतानों को जगा देता है। यह कम बजट की 'ग्राइंडहाउस' हिट फ़िल्म थी जो कई देशों में सेंसरशिप की दिक्कतों और विवादों के बावजूद एक बड़ी 'कल्ट क्लासिक' बन गई।





ईविल डेड २ (१९८७) को भी राइमी ने निर्देशित किया था। किन्तु, फिल्म का कथानक स्कॉट स्पीगल के साथ मिलकर लिखा गया था । इसे री-क्वेल फिल्म भी माना जाता है।  क्योंकि यह फिल्म कहानी को आगे बढ़ाने से पहले पहली फ़िल्म के कुछ हिस्सों को दोहराती या नए सिरे से दिखाती थी। यह कॉमेडी और हॉरर के मिश्रण को और मज़ेदार बनाती थी, जिसमें कब्ज़े वाला हाथ और चेनसा जैसे यादगार पल शामिल हैं।




 

राइमी ने, त्रयी की तीसरी फिल्म आर्मी ऑफ़ डार्कनेस (१९९२) को अपने भाई इवान राइमी के साथ मिलकर लिखा था। किन्तु, यह उनकी अंतिम निर्देशित ईविल डेड फिल्म थी।ऐश को 'डेडाइट्स' और कंकालों की सेना से लड़ने के लिए मध्ययुगीन समय में भेजा जाता है। इसका बजट बड़ा है और इसमें फैंटेसी/एक्शन के ज़्यादा एलिमेंट थे ।





इन तीन फ़िल्मों ने राइमी के फिल्म जीवन को आगे बढ़ाया। फ्रैंचाइज़ी की विशिष्ट पहचान बनाई। इस फ्रैंचाइज़ी की सफलता का बाद, राइमी ने २००२ में स्पाइडर-मैन बना कर नई फ़्रैंचाइज़ी का प्रारम्भ कर विशिष्ट पहचान बनाई। 



 

 ईविल डेड त्रयी के बाद राइमी ने निर्देशन से दूरी बना ली। किन्तु, वह फिल्म निर्माता के रूप में फिल्म से जुड़े रहे ताकि नई ईविल डेड फ़िल्मों को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने इन फिल्मों में नए निर्देशकों को क्रिएटिव आज़ादी दी। इस फ्रैंचाइज़ी के अंतर्गत ईविल डेड (२०१३) और ईविल डेड राइज (२०२३) का निर्माण हुआ। इस फ्रैंचाइज़ी की छठी फिल्म ईविल डेड बर्न है। इस फ्रैंचाइज़ी में सातवीं फिल्म ईविल डेड रैथ ७ अप्रैल २०२८ को प्रदर्शित होगी।   

Wednesday, 3 December 2025

#AvatarFireandAsh के साथ #UFOmovie #TheOdyssey #AvengersDoomsday के ट्रेलर





निर्माता, लेखक और निर्देशक जेम्स कैमेरॉन की, १८ दिसंबर २००९ को प्रारम्भ विज्ञानं फंतासी महाकाव्य फिल्म अवतार की तीसरी फिल्म अवतार फायर एंड ऐश १९ दिसंबर २०२५ को प्रदर्शित होने जा रही है। इस काल्पनिक महाकाव्य गाथा का कथानक २२ शताब्दी के मध्य का एक संसार पैंडोरा है।





अवतार फायर एंड ऐश के कथानक के अनुसार मेटकेयिना कबीले में बसने के एक साल बाद, जेक और नेतिरी का परिवार नेतेयम की मौत के बाद दुख से जूझ रहा है। उनका सामना एक नए, गुस्सैल नावी कबीले, मैंगक्वान कबीले से होता है, जिसे ऐश पीपल भी कहा जाता है, जिसका लीडर गुस्सैल कबीले का लीडर वरंग है, जिसने जेक के दुश्मन क्वारिच के साथ मिलकर काम किया है। इससे पेंडोरा पर लड़ाई खतरनाक परिणामों वाली बन जाती है।






अवतार की दूसरी कड़ी अवतार द वे ऑफ़ वाटर १६ दिसंबर २०२२ को प्रदर्शित हुई थी।  इस प्रकार से जहाँ अवतार की दूसरी कड़ी को प्रदर्शित होने में १३ साल लगे, क्योंकि, यह निर्णय लिया गया कि अवतार फ्रैंचाइज़ी चार सीक्वल फिल्मों में बनाई  जाएगी।  इसके परिणामस्वरुप फिल्म के विस्तार दूसरी फिल्म को प्रदर्शित होने में १३ साल लग गए। साथ  साथ शूट किये जाने के कारण फिल्म की तीसरी कड़ी मात्र तीन साल बाद ही प्रदर्शित हो रही है।  किन्तु, भारतीय दर्शकों के लिए यह तीसरी फिल्म कुछ विशेष है। 







सूचनाओं के अनुसार, अवतार फायर एंड ऐश के साथ हॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों के ट्रेलर भी दर्शकों को देखने के मिलेंगे। यह फिल्मे विज्ञान फंतासी, एक्शन फंतासी और सुपरहीरो शैली में बनी फ़िल्में है।




 


फिल्म यूएफओ मूवी एक अमेरिकन साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म की पटकथा स्पीलबर्ग के कथानक पर डेविड कोएप ने लिखी है। फिल्म के निर्माता स्वयं स्टीवन स्पीलबर्ग है। फिल्म में एमिली ब्लंट, जोश ओ'कॉनर, कॉलिन फर्थ, ईव हेवसन, कोलमैन डोमिंगो और वायट रसेल की प्रमुख भूमिका है। इस फिल्म के १२ जून २०२६ को प्रदर्शित होने की संभावना है। 






दूसरी फिल्म द ओडिसी का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन कर रहे है। यह फिल्म होमर के लिखे प्राचीन ग्रीक महाकाव्य ओडिसी पर आधारित है। फिल्म का निर्माण नोलन के साथ उनकी पत्नी एमा थॉमस ने किया है।  इस  फिल्म में टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, ज़ेंडाया, लुपिता न्योंगो, रॉबर्ट पैटिनसन, चार्लीज़ थेरॉन और जॉन बर्नथल प्राचीन ग्रीक चरित्रों को परदे पर साकार कर रहे होंगे।  यह फिल्म १७ जुलाई २०२६ को प्रदर्शित होगी। 







तीसरी फिल्म, भारतीय दर्शकों के प्रिय अवेंजर्स चरित्रों पर है। मार्वल कॉमिक्स के सुपरहीरो को एक बार फिर रूसो बंधू साथ ला रहे है। यह फिल्म अवेंजर्स श्रृंखला में पांचवी फिल्म है। फिल्म का कथानक २०१९ में प्रदर्शित अवेंजर्स एन्डगेम के अंत से प्रारम्भ होगा।  १८ दिसंबर २०२६ को प्रदर्शित होने वाली फिल्म का शीर्षक अवेंजर्स डूम्सडे रखा गया है ।





 

इस फिल्म का कथानक २०२५ की फिल्म थंडरबोलट्स के बाद के घटनाक्रम का है, जिसमे  रॉबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम का  एवेंजर्स, वकांडा, फैंटास्टिक फोर, न्यू एवेंजर्स और एक्स-मेन मिलकर सामना करते हैं। इसलिए इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, वैनेसा किर्बी, एंथनी मैकी, सेबेस्टियन स्टेन, लेटिटिया राइट, पॉल रुड, वायट रसेल, टेनोच हुएर्टा मेजिया, एबन मॉस-बचराच, सिमू लियू, फ्लोरेंस पुघ, केल्सी ग्रामर, लुईस पुलमैन, डैनी रामिरेज़, जोसेफ क्विन, डेविड हार्बर, विंस्टन ड्यूक, हन्ना जॉन-कामेन, टॉम हिडलस्टन, पैट्रिक स्टीवर्ट, इयान मैककेलेन, एलन कमिंग, रेबेका रोमिजन, जेम्स मार्सडेन, चैनिंग टैटम, पेड्रो पास्कल, और रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे   हॉलीवुड के विश्व प्रसिद्द सितारे एक साथ दिखाई देंगे। 

Friday, 21 November 2025

#WakeUpDeadMan के डिटेक्टिव #DanielCraig #Netflix पर भी





बेनॉइट ब्लैंक  का नया युग, पूरी दुनिया के चुनिंदा छविगृहों में २६ नवंबर से और नेटफ्लिक्स पर १२ दिसंबर से प्रारम्भ होने जा रहा है। यह फिल्म ग्लास अनियन (२०२२) की  स्वतंत्र सीक्वल और नाइव्स आउट फ़िल्म श्रृंखला की तीसरी किस्त है।






वेक अप डेड मैन : अ नाइव्स आउट मिस्ट्री का जासूस बेनॉइट ब्लैंक एक नया मामला हाथ में लेता है।  इस मामले को सुलझाने में उसे एक करिश्माई पादरी मोनसिग्नोर जेफरसन विक्स और उसकी धर्मपरायण मण्डली के संदेह के घेरे में आ जाती है। जब एक रहस्यमयी मृत्यु होती है, तो ब्लैंक को सच्चाई का पता लगाने के लिए रहस्यों के एक जटिल जाल और समुदाय के भीतर पनपते तनावों से निपटना पड़ता है ।






अमेरिकी मिस्ट्री फ़िल्म वेक अप डेड मैन का लेखन और निर्देशन रियान जॉनसन ने किया है। फिल्म वेक अप डेड मैन जासूस बेनॉइट ब्लैंक की भूमिका डैनियल क्रेग मुख्य भूमिका में हैं। इस मास्टर जासूस बेनोइट ब्लैंक की भूमिका को डेनियल क्रैग ने पहली बार, २७ नवंबर २०१९ को प्रदर्शित फिल्म नाइव्स आउट में किया था। 







फिल्म के अन्य  कलाकारों में जॉश ओ'कोनोर, ग्लेन क्लोज, जॉश ब्रोलिन, मिला कुनिस, जेरेमी रेनर, केरी वाशिंगटन, एंड्रू स्कॉट, कैली स्पैनी, डेरिल मैककर्मक और थॉमस हेडेन चर्च के नाम सम्मिलित है। 
नाइव्स आउट की तीनों फिल्मों के लेखक, निर्माता और निर्देशक  रिआन जॉनसन थे और सह निर्माता रैम बेर्गमन। नाइव्स आउट सीरीज की तीनों फिल्मों का बजट १२० करोड़ है। पहली दो फ़िल्में अब तक ३२७.८९८ का ग्रॉस कर चुकी है। 

Friday, 31 October 2025

#JioHotstar पर #JurassicWorldRebirth १४ नवम्बर से



यदि आप जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं, तो आपके लिए यह सुसमाचार है। अब, भारतीय दर्शक इस फिल्म को अपने घर में सोफे पर लेटे- अधलेटे इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर आनंदपूर्वक देख सकते है।  एक सूचना के अनुसार जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ  डिजिटल प्लेटफार्म जिओ हॉटस्टार पर १४ नवंबर २०२५ से देखा जा सकेगा।  इस फिल्म को मूल  अंग्रेजी भाषा के अतरिक्त हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी देखा सकेगा।





जुरैसिक वर्ल्ड रिबर्थ, इस साल भारत में  छविगृहों में १०० करोड़ से अधिक का  व्यवसाय करने वाली  दूसरी फिल्म है।  इससे पहले टॉम क्रूज़ की मिशन: इम्पॉसिबल - द फ़ाइनल रेकनिंग इस साल भारत में सबसे अधिक  कमाई करने वाली हॉलीवुड की पहली फ़िल्म थी । इस फिल्म के बाद, जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ ही दूसरी हॉलीवुड फिल्म है, जो १०० करोड़ का व्यवसाय कर सकी है।  टॉम क्रूज की फिल्म ने १२० करोड़ का ग्रॉस किया था। 





स्कारलेट जोहानसन अभिनीत फ़िल्म जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ  ने इस साल बिना किसी प्रीव्यू शो के सबसे बड़े ओपनिंग वीकेंड का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, और पहले सप्ताहांत में    ही ४७ करोड़ की कमाई कर ली थी । फिल्म ने निरंतर दर्शकों को आकर्षित करते हुए पहले सप्ताह में ५६.२५ करोड़ का ग्रॉस किया। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने २५.७५ करोड़ का कुल व्यवसाय किया।  इस प्रकार से जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ  ने दो सप्ताहों में ही ८२ करोड़ का ग्रॉस कर लिया। यही कारण था कि इस फिल्म ने भारत में कुल ११४ करोड़ का ग्रॉस कर लिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ ने यह सम्मान मात्र १५ दिनों में प्राप्त कर लिया था। 





२०१० से अब तक, हॉलीवुड की कुल २६ फ़िल्में भारत में १०० करोड़ से अधिक की  कमाई कर पाने में सफल हुई है। स्कारलेट जोहानसन की फिल्म जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ के साथ ही ब्राड पिट की फार्मूला कार रेसिंग पर फिल्म ऍफ़ १ ने भी १०० करोड़ का ग्रॉस किया था।   






अमेरिकी साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ, डेविड कोएप द्वारा लिखित और गैरेथ एडवर्ड्स द्वारा निर्देशित थी। यह जुरासिक वर्ल्ड सीरीज़ की चौथी और जुरासिक पार्क कहानी की सातवीं फिल्म है। यह जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (२०२२) का स्टैंड-अलोन सीक्वल भी है। इस फिल्म में, स्कारलेट जोहानसन के साथ अकादमी पुरस्कार विजेता महेरशला अली और जोनाथन बेली ने भी अभिनय किया है । इनके अतिरिक्त एड स्क्रेन, मैनुअल गार्सिया-रुल्फो और रूपर्ट फ्रेंड भी फिल्म के ढेरों सह कलाकारों में सम्मिलित हैं।





इस फिल्म की कहानी एक ऐसे भविष्य पर आधारित है जहाँ पुनर्जीवित डायनासोर भूमध्य रेखा के आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, जो एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ ऐसी जलवायु है जो उन्हें जीवित रहने के उपयुक्त है। कहानी के अनुसार एक शोध दल हृदय रोग के उपचार के लिए आवश्यक जैविक नमूने एकत्र करने के लिए इस दूरस्थ द्वीप पर जाता है। अपने कार्य के दौरान वे एक असहाय परिवार से मिलते हैं, और जीवित रहने के लिए, उन्हें खतरनाक इलाके से निपटने और घातक प्रागैतिहासिक जानवरों से बचने के लिए मिलकर काम करना होगा।

Thursday, 19 June 2025

वायु मंडल के #Elio और #Kubera के साथ #SitaareZameenPar !



कल दिनांक २० जून २०२५ का दिन, बॉलीवुड, कॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए विशिष्ट होने जा रहा है।  क्योंकि, कल इन तीनों फिल्म उद्योगों से एक एक फिल्म पूरे देश के दर्शकों के लिए प्रदर्शित की जा रही है।  बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों का टकराव देखने योग्य होगा।




 

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म सितारे जमीन पर, एक सकारात्मक और संदेशात्मक कथानक वाली फिल्म है।  आमिर खान, तारे जमीन पर के पश्चात्  सितारे जमीन पर में भी मानसिक रूप से कम या भिन्न तरह से विक्सित बच्चों का कथानक, अपने साथियों अमोल गुप्ते और आर एस प्रसन्ना के साथ निर्देशित कर रहे है।







 

सितारे जमीन पर में भी आमिर खान कैमरे के सामने भी हैं। तारे जमीन पर में वह अध्यापक की भूमिका में है, तो इस फिल्म में वह घमंडी बास्केट बॉल कोच की भूमिका कर रहे है, जिसे  नशे में गाड़ी चलाने के  अपराध में कम्युनिटी सर्विस का दंड दिया जाता है। इसके अंतर्गत उन्हें मानसिक रूप से भिन्न रूप से विक्सित बच्चो कोई कोचिंग देनी है। इस भूमिका में, कुछ अन्य चरित्रों के साथ साथ जेनेलिया देशमुख का समर्थन मिल रहा है।

 





दूसरी फिल्म कॉलीवुड से, तमिल  अभिनेता धनुष की तमिल फिल्म है, जो डब हो कर पूरे भारत में प्रदर्शित हो रही है।  शेखर कम्मुला निर्देशित यह फिल्म धन के पीछे भाग रहे व्यक्ति की कहानी है, जिसे अनुभव होता है कि वह मृगमरीचिका का पीछा कर रहा है।

 




तमिल के अतिरिक्त हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में धनुष के चरित्र के साथ नागार्जुन, रश्मिका मंदना, जिम सरब और दलीप ताहिल के चरित्र अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 





हॉलीवुड से प्रदर्शित होने जा रही फिल्म एलिओ एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म है।  इस फिल्म का निर्देशन मेडेलिन शरफियन, डोमी शी और एड्रिअन मोलिना ने किया है।  पिक्सर एनीमेशन स्टूडियोज और वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की इस फिल्म का कथानक वायु मंडल पर एक म्यूजियम पर घूम रहे ग्यारह साल के बच्चे एलिओ सोलिस पर है, जिसे एलियंस द्वारा पृथ्वी से भेजा हुआ समझ लिया जाता है।

 




इस फिल्म में प्रमुख एनीमेशन चरित्रों को  यूनस किबरीब, जोए सल्डाना, रेमी  एडगर्ली, ब्रैंडन मून, ब्रैड गरेट और जमीला जमील ने आवाज दी है।  यह फिल्म बाल दर्शकों को, अपने अभिभावकों के साथ विशेष रूप से आकर्षित करेगी।

 





अब देखने वाली बात होगी कि बॉलीवुड, कॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में किस फिल्म का डंका बॉक्स ऑफिस पर बजेगा !

Thursday, 14 November 2024

हॉलीवुड में अली (फजल) की धूम

 




भारतीय अभिनेता अली फज़ल हॉलीवुड में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं, उन्होंने हाल ही में आगामी फिल्म रूल ब्रेकर्स में प्रतिष्ठित फीबी वालर-ब्रिज के साथ अभिनय करने की घोषणा की। एंजेल स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह प्रोजेक्ट फज़ल के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और मील का पत्थर है। 






दो बार के ऑस्कर विजेता बिल गुटेंटैग द्वारा निर्देशित रूल ब्रेकर्स, अफगानिस्तान में लचीलेपन और अवज्ञा के विषयों की पड़ताल करती है। इस सम्मोहक कथा में फज़ल की भागीदारी एक अभिनेता के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न शैलियों में विविध भूमिकाएँ निभाने की उनकी क्षमता को दर्शाती है। विक्टोरिया एंड अब्दुल और प्रशंसित फ्यूरियस 7 में अपने पिछले काम के लिए जाने जाने वाले, फज़ल का वालर-ब्रिज के साथ सहयोग प्रशंसकों और उद्योग के अंदरूनी सूत्रों द्वारा अत्यधिक प्रत्याशित है। यह फिल्म मार्च 2025 में रिलीज़ के लिए तैयार है। 







अली फज़ल ने कहा, "मैं रूल ब्रेकर्स का हिस्सा बनकर और फीबी वालर-ब्रिज जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्री के साथ स्क्रीन साझा करके रोमांचित हूं। यह प्रोजेकट मेरे साथ गहराई से जुड़ती है, और मेरा मानना है कि ऐसी कहानियाँ बताना महत्वपूर्ण है जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में व्यक्तियों की ताकत और लचीलेपन को उजागर करती हैं। मैं इस कथा को जीवंत करने और विश्व स्तर पर दर्शकों तक पहुंचने के लिए उत्सुक हूं।''






फीबी के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, अली ने कहा, “मैं एक फिल्म का समर्थन करने में सक्षम होने के लिए इतना रोमांचित हूं कि हर माता-पिता को अपनी बेटी को सिनेमाघरों में ऐसी फिल्म देखने के लिए ले जाना चाहिए। और कहानी इतनी प्रेरणादायक होने के कारण, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी कि फीबी वालर ने भी इसमें कदम रखा। बेशक वह प्रतिभा का पावरहाउस है, इसलिए मुझे यकीन है कि उसके जुड़ने से फिल्म नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। हम लड़कियों के लिए अफगानी रोबोटिक्स टीम के साथ रोया मेहबूब के जीवन और यात्रा के विभिन्न चरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।"






अली फज़ल का बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर कुछ खास रहा है। सार्थक कहानी कहने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जटिल पात्रों को तलाशने की उनकी क्षमता ने उन्हें दोनों उद्योगों में प्रशंसा दिलाई है। वॉलर-ब्रिज के साथ यह सहयोग न केवल हॉलीवुड में उनकी उपस्थिति को मज़बूत करता है बल्कि वैश्विक सिनेमा में दक्षिण एशियाई प्रतिभा की बढ़ती पहचान को भी रेखांकित करता है।

Tuesday, 6 August 2024

#Alien:Romulus अब २३ अगस्त को






@20thCenturyStudios की #science #fiction #horror फिल्म #Alien:Romulus बस प्रदर्शित होने ही वाली है.






एलियन सीरीज की दो फिल्मों #Alien (1979) और #Aliens (1986) के मध्य के घटनाक्रम पर फिल्म एलियन रोम्यूलस ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस १५ अगस्त २०२४ को, बॉक्स ऑफिस पर टकराव को समझदारी के साथ टाल दिया है.






अब यह फिल्म #English, #Hindi, #Telugu, और #Tamil भाषाओँ में २३ अगस्त २०२४ को प्रदर्शित होगी. यद्यपि, उत्तर अमेरिका में प्रमुख बाजार में रोम्यूलस की प्रदर्शन तिथि १५ अगस्त ही है.






अंतरिक्ष में एक वीरान अंतरिक्ष स्टेशन की सफाई करते समय कुछ युवाओं को अंतरिक्ष के एक सबसे भयावनी जीव का सामना करना पड़ता है. इस रोंगटे खडी कर देने वाले कथानक पर फिल्म का निर्देशन # FedeÁlvarez ने किया है. 

Friday, 26 July 2024

क्या २० करोड़ पार करेगी #DeadpoolAndWolverine ?



हॉलीवुड फिल्म #DeadpoolAndWolverine भारत के छविगृहों में अंग्रेजी के अतिरिक्त हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओँ में भी आज प्रदर्शित हो रही है. इस फिल्म के अग्रिम बुकिंग के आंकडे फिल्म के बड़ी हिट फिल्म होने की ओर संकेत कर रहे है.





इस फिल्म ने अग्रिम बुकिंग में टिकट खिड़की पर सभी भाषाओँ में रु० १२.०६ करोड़ के टिकट बेच लिए है.(SacnilkEntt.)





भारत में  डेडपूल एंड वॉल्वरिन.की सफलता को ध्यान में रखे तो #HughJackman (वॉल्वरिन) और #ReyonReynolds (डेडपूल) आज बड़ी संख्या में भारतीय दर्शकों को खींच लाने में सफल होते लग रहे है।

 




इस प्रकार से फिल्म डेडपूल एंड वॉल्वरिन का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर प्रारंभ १५ करोड़ से अधिक का होने जा रहा है। कोई संदेह नहीं यदि यह फिल्म २० करोड़ का आंकड़ा पार कर ले जाए।




#WaltDisneyStudiosMotionPictures द्वारा वितरित #MarvelCinematicUniverse (#MCU) की ३४वी फिल्म है डेडपूल एंड वॉल्वरिन.

Thursday, 25 July 2024

#Transformers की उत्पति का कथानक #TransformersOne

 


ऑप्टिमस प्राइम और मेगाट्रॉन की अनकही उत्पति की कहानी है #TransformersOne, जिसे कहानीकार पटकथाकार और संवाद लेखक #AndrewBarrer #GabrielFerrari #EricPearson #Bobby Rubio ने लिखा है.




ऑप्टिमस प्राइम और मेगाट्रॉन को कट्टर दुश्मन के रूप में जाना जाता है, लेकिन कभी वे भाई की तरह दोस्त थे जिन्होंने साइबरट्रॉन की किस्मत हमेशा के लिए बदल दी। इस फिल्म का निर्देशन #JoshCooley ने किया है.





इस एनीमेशन एडवेंचर एक्शन फिल्म में #ChrisHemsworth ने Orion Pax / Optimus Prime को, Brian Tyree Henry ने D-16 / Megatron को, Scarlett Johansson ने Elita -1 #KeeganMichaelKey ने B-127 / Bumblebee #JonHamm ने Sentinel Prime को और #LaurenceFishburne ने Alpha Trion के एनीमेशन चरित्रों को आवाज दी है.





@ParamountPictures की यह फिल्म २० सितम्बर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में प्रदर्शित की जाएगी, आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाने वाला है.

Monday, 22 July 2024

#AuronMeinKahanDumTha कि #DeadpoolAndWolverine से #Ulajh सके !





#Hollywood फिल्म #DeadpoolAndWolverine से इस चित्र को ध्यान से देखिये! ऐसा प्रतीत होता है, जैसे डेडपूल, वॉल्वरिन से कह रहा हो कि इनके (बॉलीवुड) के लिए तो मैं पर्याप्त हूँ। यह हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स (Ryan Reynolds) की क्षमता है या कुछ और। किन्तु, इतना तय है कि डेडपूल से बॉलीवुड सकपकाता है।





डेडपूल सीरीज की दूसरी फिल्म डेडपूल २ (Deadpool २) भारत में १८ मई २०१८ को प्रदर्शित हुई थी। दुनिया भर में सात गुना व्यवसाय करने वाली रयान रेनॉल्ड्स के डेडपूल २ के सामने बॉलीवुड की कोई टक्कर वाली फिल्म नहीं थी। केवल, सुमीत व्यास की हाई जैक और विनय पाठक की खजूर पे अटका ही बॉक्स ऑफिस पर आ अटकी थी। डेडपूल २ को रणवीर सिंह के वॉइसओवर का भी लाभ मिला।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ५८.०८ करोड़ का व्यवसाय किया।





यद्यपि, #XMenSeries की विगत फिल्म डार्क फ़ीनिक्स (Dark Phoenix) ७ जून २०१९ को प्रदर्शित हुई थी। किन्तु, इसमें वॉल्वरिन अर्थात ह्यु जैक्सन (Hugh Jackson) नहीं थे। उनकी विगत वॉल्वरिन फिल्म लोगन (Logon) ३ मार्च २०१७ प्रदर्शित हुई थी। अब ह्यु जैक्सन अपनी वॉल्वरिन भूमिका में रयान रेनॉल्ड्स के डेडपूल के साथ है।





इसी का परिणाम है कि २६ अगस्त को केवल द उत्तर प्रदेश फाइल्स ही प्रदर्शित हो रही है। बाद के सप्ताह में, २ सितम्बर २०२४ को बॉलीवुड की दो फ़िल्में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की थ्रिलर फिल्म उलझ (Ulajh) तथा अजय देवगन (Ajay Devgan) और तब्बू (Tabu) की रोमांस फिल्म औरों में कहाँ दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) ही प्रदर्शित हो रही है।





स्पष्ट रूप से, डेडपूल एंड वॉल्वरिन के लिए मैदान खाली है। इस खाली मैदान पर, हॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। इसके बाद भी उसे अजय देवगन की रोमांस फिल्म का भय नहीं होगा। क्योंकि, इस बड़ी उम्र के बॉलीवुड रोमांस में इतना दम कहाँ कि हॉलीवुड की कॉमेडी एक्शन से उलझ सके!