Showing posts with label Aamir Khan. Show all posts
Showing posts with label Aamir Khan. Show all posts

Friday, 10 July 2026

#MindBlowing #AamirKhanProductions #KabirKhanFilms की #SILKYARA41

 


आमिर खान प्रोडक्शंस (भारत), माइंड ब्लोइंग फिल्म्स (ऑस्ट्रेलिया) और कबीर खान फिल्म्स ने अपनी नई फीचर फिल्म 'सिलक्यारा 41' की घोषणा की है। यह फिल्म उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू मिशन से प्रेरित है, जिसमें ४१ मज़दूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चले ऐतिहासिक बचाव अभियान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध टनल विशेषज्ञ एवं ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के गौरव प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की अहम भूमिका को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। यह वास्तविक घटना २०२३ में दुनिया भर में सुर्खियां पाई थी, जब ४१ मज़दूर १७ दिनों तक सुरंग में फंसे रहे और एक बड़े बचाव अभियान के बाद सुरक्षित निकाले गए।




 

इस फिल्म की कहानी मशहूर ऑस्ट्रेलियाई स्क्रीनराइटर एंड्रयू अनास्तासियोस (द वाटर डिवाइनर) ने लिखी है और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार कबीर खान (बजरंगी भाईजान, '83) करेंगे। यह फिल्म भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रचनात्मकता, कहानी कहने की परंपरा और फिल्म निर्माण के अनुभव को साथ लाने वाली एक ऐतिहासिक साझेदारी है।





 

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। दोनों देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ऐसे में 'सिलक्यारा 41' दोनों देशों के साझा मूल्यों, सहयोग और मानवता की भावना का प्रतीक बनकर सामने आ रही है।





 

आमिर खान, निर्माता और संस्थापक, आमिर खान प्रोडक्शंस ने कहा, "माइंड ब्लोइंग फिल्म्स और आमिर खान प्रोडक्शंस के बीच इस ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। सिलक्यारा टनल रेस्क्यू की कहानी ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। यह साहस, धैर्य, सूझबूझ और इंसानियत की ऐसी कहानी है, जिसमें असंभव लगने वाली परिस्थितियों के बीच भी उम्मीद जिंदा रही। आज जब भारत और ऑस्ट्रेलिया अपने रिश्तों के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, ऐसे खास दिन पर इस फिल्म की घोषणा करना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दो देशों के साथ मिलकर बनाई जा रही ऐसी कहानी है जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग और इंसानी जज़्बे की जीत का जश्न मनाती है।"




 

निर्देशक कबीर खान ने कहा, "सिलक्यारा टनल रेस्क्यू हाल के वर्षों की सबसे प्रेरणादायक सच्ची घटनाओं में से एक है। यह सिर्फ एक रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं, बल्कि साहस, धैर्य और सामूहिक प्रयास की कहानी है। मुझे सबसे ज़्यादा इसकी मानवीय संवेदनाओं ने आकर्षित किया सुरंग में फंसे लोगों की ज़िंदगी, बाहर इंतज़ार कर रहे उनके परिवार और वे सभी लोग जिन्होंने मिलकर इस असंभव लगने वाले मिशन को सफल बनाया। इस सच्ची और प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर लाना मेरे लिए सम्मान की बात है।"





 

प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने कहा, "सिलक्यारा रेस्क्यू किसी एक व्यक्ति की कहानी नहीं थी। यह अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और विशेषज्ञताओं से आए लोगों के एक साथ मिलकर एक ही लक्ष्य के लिए काम करने की कहानी थी - 41 मज़दूरों को सुरक्षित घर पहुंचाना। मुझे खुशी है कि यह असाधारण कहानी अब दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी। उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों को याद दिलाएगी कि जब इंसान मिलकर काम करते हैं तो वे किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं।"




 

मितु भोमिक लांगे एएम, संस्थापक एवं सीईओ, माइंड ब्लोइंग फिल्म्स ने कहा, "जब मैंने पहली बार सिलक्यारा रेस्क्यू के बारे में सुना, तभी मुझे लगा कि यह कहानी बड़े पर्दे पर जरूर आनी चाहिए। यह उम्मीद, संघर्ष और सामूहिक प्रयास की कहानी है। आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ इस फिल्म पर काम करना हमारे लिए बेहद खास है। हमें विश्वास है कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सहयोग साबित होगी और दोनों देशों की गहरी होती दोस्ती का उत्सव भी होगी।"





 

विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन ने कहा,।"विक्टोरिया और भारत के बीच पहले से ही मज़बूत संबंध हैं और 'सिलक्यारा 41' जैसी सह-निर्माण परियोजनाएं इन रिश्तों को और मजबूत करेंगी। यह फिल्म हमारी साझा कहानी को दुनिया तक पहुंचाएगी एक ऐसी कहानी जो परिवार, मेहनत, समुदाय, उम्मीद और सिनेमा के प्रति हमारे साझा प्रेम पर आधारित है।"




 

ऑस्ट्रेलिया के गृह एवं कला मंत्री टोनी बर्क ने कहा, "भारत और ऑस्ट्रेलिया के सहयोग की इससे बेहतर कहानी शायद ही कोई हो सकती है। मुझे बेहद खुशी है कि 'सिलक्यारा 41' जैसी प्रेरणादायक कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी।"





 

'सिलक्यारा 41' उस ऐतिहासिक बचाव अभियान की सच्ची कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी, जिसने दुनिया भर के करोड़ों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे कठिन परिस्थितियों में इंसानी सूझबूझ, टीमवर्क और अटूट हौसले ने एक असंभव दिखने वाले मिशन को सफल बनाया।




 

इस फिल्म को भारत और ऑस्ट्रेलिया की संयुक्त रचनात्मक और तकनीकी टीम मिलकर तैयार करेगी, ताकि साहस, सहयोग और मानवता की यह प्रेरणादायक कहानी दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंच सके। फिल्म की स्टारकास्ट, अन्य निर्माण साझेदारों और रिलीज़ से जुड़ी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

Tuesday, 9 September 2025

ढलान पर बॉलीवुड के खान ?



यह प्रश्न पूछा ही जाना चाहिए ! क्या बॉलीवुड के खान अभिनेताओं का बॉलीवुड पर वर्चस्व समाप्त हो गया है या ढलान पर है ?  बॉलीवुड की खान अभिनेता अर्थात सैफ अली खान, सलमान खान, शाहरुख़ खान और आमिर खान लगभग साढ़े तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय है।  सैफ अली खान १९९१ से तो बाकी तीन खान १९८८ से निरंतर फ़िल्में कर रहे है। कभी इनके नाम पर फिल्मे बिका करती थी।  यह शर्ते निर्धारित किया करते थे।  किन्तु आज !





सैफ अली खान ने २०२० से फिल्मों को असफल बनाना प्रारंभ कर दिया है। तन्हाजी की बाद, वह अब तक जवानी जानेमन, दिल बेचारा, भूत पुलिस, बंटी और बबली २, विक्रम वेधा, आदिपुरुष, देवरा और ज्वेल थीफ को फ्लॉप कर चुके है। देवरा के फ्लॉप होने के बाद, सैफ की फिल्म ज्वेल थीफ ओटीटी पर प्रदर्शित हुई।  उनकी घोषित फिल्म हैवान का कोई अतापता नहीं है। अर्थात सैफ तो फिनिश !





अब बात करते हैं आमिर खान की। २०१८ में प्रदर्शित ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान से वह निरंतर असफल हो रहे है।  यद्यपि, वह चुनिंदा फिल्में ही करते हैं, साल में एक बार की दर से। किन्तु, दर्शक उनकी इन फिल्मो को भी नहीं चुन रहा। ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के बाद, वह कोई जाने न फिल्म के मेहमान थे। किन्तु, उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड की हिट और ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म फारेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ गई। उनका कैमिया काजोल की फिल्म सलाम वेंकय को सफल नहीं बना सका। अभी २० जून को प्रदर्शित उनकी फिल्म सितारे जमीन पर १२० करोड़ के बजट के विरुद्ध २६३ करोड़ का ग्रॉस ही कर सकी।  अब उनका १४ अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही तमिल फिल्म कुली में, रजनीकांत के लिए सहयोग इस फिल्म को हृथिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर २ के समक्ष हिंदी पेटी में कितना भला कर सकेगा, यह मालूम हो गया है ।  उनकी एक फिल्म लाहौर १९४७ अभी बन ही रही है। इस फिल्म की कोई चर्चा नहीं। 





शाहरुख़ खान २०१७ से संघर्ष कर रहे है। उनकी जब हैरी मेट सेजल और जीरो फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर दुर्दशा हुई।  जीरो की असफलता से शाहरुख़ खान कुछ इतने असुरक्षित हो ए कि हो गए कि उन्होंने दो साल तक अपनी किसी फिल्म की घोषणा तक नहीं की। इसके बाद, वह २०२३ में दो हजार करोडियां फिल्मों पठान और जवान से दर्शकों के सामने आये। यद्यपि, उनकी इन दोनों फिल्मों ने, बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ का व्यवसाय किया। किन्तु, यह हजार करोड़ का ग्रॉस आज भी ब्लॉक बुकिंग के कारण किसी को हजम नहीं हो रहा।  इसका प्रमाण यह था कि २०२३ में हजार करोड़ के घोड़े पर सवार शाहरुख़ खान की राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी प्रदर्शित हुई तो इसकी भी ब्लॉक बुकिंग प्रारम्भ हो गई। तभी खबर आई कि गौरी खान से जुडी एक कंपनी पर मनी लॉन्डरिंग मामले में छापा पड़ा है।  इस खबर का प्रभाव था या फिर क्या डंकी की ब्लॉक बुकिंग रुक गई और फिल्म हजार करोड़ तो क्या ५०० करोड़ के लिए भी तरस गई।





अब शाहरुख़ खान तीन साल से फिर सदमे में हैं।  उनकी कुछ फिल्मों की घोषणा हुई।  टाइगर वर्सेज पठान भी प्रारंभिक चर्चाओं के बाद लुप्त हो गई। लम्बे समय बाद उनकी गैंगस्टर फिल्म किंग की घोषणा हुई। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग मार्च २०२५ से प्रारम्भ हो गई है। सिद्धार्थ के साथ शाहरुख़ खान ने पठान जैसी फिल्म दी थी। किन्तु, क्या बात है कि किंग पठान की हवा नहीं बना पा रहा है?





सबसे अधिक दुर्दशा सलमान खान की है। वह सोच समझ कर बड़े निर्माताओं की बड़े बजट की फिल्म चुनते है।  किन्तु, दर्शक इन फिल्मों की नहीं चुनता। यशराज फिल्मस के लिए एक था टाइगर से स्पाई यूनिवर्स के जन्मदाता सलमान खान की इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर ३ बॉक्स ऑफिस पर ३०० करोड़ के बजट के विरुद्ध ४६७ करोड़ का कुल व्यवसाय ही कर सकी।




टाइगर ३ के बाद, सलमान खान २०२४ में दो फिल्मों सिंघम अगेन और बेबी जॉन में चुलबुल पांडेय और एजेंट भाईजान के रूप में दिखाई दिए। उनकी केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म सिकंदर इसी साल प्रदर्शित हुई।  फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेताओं के लिए भाग्यशाली चेहरा रश्मिका मंदना उनकी नायिका थी। किन्तु, इसके बावज़ूद सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर नहीं साबित हो सकी।  सिकंदर का बजट २०० करोड़ का था। किन्तु, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल १७६ करोड़ का ग्रॉस किया।  सलमान खलास !!





देखा जाये तो खान अभिनेता साठ के आसपास घूम रहे है। इस उम्र में चरित्र अभिनेता बन जाना ही उपयुक्त होता है।  किन्तु, यह अभिनेता युवा अभिनेत्रियों के नायक बन कर अपनी जवानी का प्रदर्शन कर रहे है।  किन्तु, चेहरे और गले की झुर्रियां उनकी जवानी की चुगली खाती है।  उनका कम उम्र लड़की से रोमांस करना ऊब पैदा करता है। 





साढ़े तीन दशक बहुत होते है।  मुम्बई की चौपाटी के समुद्र से करोडो लीटर पानी बह चुका है। जब समुद्र पानी को रुकने नहीं देता तो बॉलीवुड क्यों ताजगी न अपनाये।  ऐसा ही हो भी रहा है। दक्षिण की तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के हमले ने बॉलीवुड को घायल कर रखा है। इसका सीधा नुकसान इन खान अभिनेताओं को हो रहा है। हिंदी दर्शक अब खान अभिनेताओं की मूल हिंदी फिल्मों के स्थान पर प्रभास, अल्लू अर्जुन, यश और जूनियर एनटीआर की डब फिल्मों को देखना पसंद कर रहे है।  बॉलीवुड और खान अभिनेताओं की असफलता का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि तेलुगु और कन्नड़ भाषा की छोटे बजट को छोटे सितारों वाली फ़िल्में भी १०० करोड़ आसानी से कमा ले जा रही है।





आगे भी बॉलीवुड और खान अभिनेताओं के लिए चुनौतियाँ ही चुनौतियाँ है।  अल्लू अर्जुन कीएटली के साथ अनाम फिल्म काफी चर्चा में है।  कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश की अखिल भारतीय फिल्म टॉक्सिक का दर्शको को उत्सुकता से प्रतीक्षा है।  रामायण के राम के बजाय हिंदी दर्शक यश के रावण को देखना चाहते है। प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब पर्याप्त हिंदी दर्शक बटोर चुकी है। उनकी तीन फिल्मे फौजी, स्पिरिट और सालार पार्ट २ अगले साल या २०२७ में रंग जमाने जा रही है। २०२६ में एनटीआर जूनियर की फिल्म ड्रैगन प्रदर्शित होगी।  रामचरण की तेलुगु फिल्म पेड्डी हिंदी में भी प्रदर्शित होगी।





दक्षिण से कुछ दूसरी फिल्मे भी चर्चा में है।  कन्नड़ फिल्म अभिनेता ध्रुव सरजा की केडी द डेविल ४ सितम्बर को हिंदी में भी प्रदर्शित होने जा रही है। एक अन्य कन्नड़ हिट कांतारा की प्रीक्वेल फिल्म कांतारा चैप्टर १ २ अक्टूबर २०२५ को वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी को नैपथ्य में धकेलने के लिए तैयार है।  सबसे दिलचस्प होगा ५ दिसंबर को, रणवीर सिंह स्पाई एक्शन फिल्म धुरंधर को प्रभास की फिल्म द राजा साब और केडी से घिरा देखना।  

Wednesday, 13 August 2025

फिलहाल देश में #Coolie से १७ करोड़ और वर्ल्ड वाइड ७० करोड़ से पिछड़ती #War2



बॉक्स ऑफिस पर, कल से प्रारम्भ होने जा रहा तमिल फिल्म कुली और बॉलीवुड फिल्म वॉर २ की प्रतिद्वंद्विता दिलचस्प होती जा रही है। फिलहाल तो बॉक्स ऑफिस पर अग्रिम बुकिंग पर तमाम निगाहें हैं।  आज समाप्त होने तक कौन फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस और विश्व के बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाती है।





जहाँ तक अभी तक का समाचार है रजनीकांत की तमिल फिल्म कुली ने, वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की हृथिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म वॉर २ पर ७०  करोड़ की बढ़त ले ली है।  कुली ने अग्रिम बुकिंग में ८५ करोड़ का व्यवसाय कर लिया है।  आशा की जा रही है कि यह फिल्म पूरे विश्व में १०० करोड़ की अग्रिम कमाई के साथ खुलेगी। 





भारत के बॉक्स ऑफिस पर, प्रारम्भ में वॉर २ से पिछड़ने के बाद, कुली ने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है।  पहले वॉर २ ने हिंदी पेटी के सभी सिंगल स्क्रीन, दो स्क्रीन और तीन स्क्रीन सिनेमाघरों को घेर लिया था।  कुली के लिए एक दो शो ही छोड़े थे।





किन्तु, प्रत्येक बीतते दिन के साथ समीकरण बदल रहे है।  बताते हैं कि कुली के शो बढाए जा रहे है। प्रारम्भ में यह अनुमान किया जा रहा था कि कुली की हिंदी पेटी में आठ करोड़ का प्रारम्भ होगा। किन्तु अब यह आंकड़े १३ करोड़ पर आ गए है। ट्रेड उम्मीद लगा रहा है कि १४ अगस्त को इसमें सुधार  होगा।





प्रदर्शकों का कहना है कि टियर २ और टियर ३ के छविग्रहों में कुली की मांग अधिक है। इसलिए शो बढ़ाने की बात की जा रही है। किन्तु, कितने शो बढ़ेंगे यह कल मालूम पड़ेगा। पता चला है कि बुक माय शो में कुली के शो बढ़ रहे है।





दक्षिण की बात की जाये तो कुली के तेलुगु संस्करण ने, वॉर २ के तेलुगु संस्करण पर बढ़त बना ली है। 





मनोरंजन साइट बॉलीवुड हंगामा ने दिलचस्प स्थिति बयान की है। इसके अनुसार मुंबई जी २ से विख्यात गेटी गैलेक्सी थिएटर में एक हजार सीटों वाले गेटी और ८०० सीटों वाले गैलेक्सी थिएटर ने पठान, टाइगर २ और सिकंदर को सभी शो दे दिए थे। इसी के अनुसार जी ७ के १८ सौ सीट वाले गेटी-गैलेक्सी को वॉर २ को दे दिया गया। कुली के हिंदी संस्करण को २३८ सीटों वाले जैमिनी थिएटर को चार शो प्रतिदिन दे दिए गए थे।





किन्तु, अब कुली को ३ बजे और ९.३० बजे के शो जैमिनी में और मैटिनी और शाम  के शो ग्लैक्सी में दे दिए गए। अब वॉर २ के चार शो गेटी में होंगे और बाकी के दो शो गैलेक्सी और जैमिनी में बाँट दिए गए है। बताते हैं।  बताते हैं कि अग्रिम बुकिंग में कुली की जबरदस्त मांग को देखते हुए, वितरक इस मैनेजमेंट से अधिक शो की मांग कर सकते है। 





कुछ दिलचस्प तथ्य। कुली ने रामचरण की फिल्म गेम चेंजर के अग्रिम बुकिंग के आंकड़ों कोई पछाड़ दिया है। यह फिल्म सप्ताहांत में १०० करोड़ का आंकड़ा बहुत पहले क्रॉस कर चुकी है।





 

अग्रिम बुकिंग की दृष्टि से सैकनिल्क एंटरटेनमेंट के आंकड़े दिलचस्प है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की कुली के तमिल संस्करण ने २२ करोड़, ८९ लाख, ८९ हजार ९९८, हिंदी संस्करण ने ७७ लाख २० हजार ०८६, तेलुगु संस्करण ने तीन करोड़, ५५ लाख, ६१ हजार ८५५ और कन्नड़ संस्करण ने पांच लाख ८६ हजार ६८६ के टिकट बेच लिए थे। इस प्रकार से पहले दिन कुली की कुल अग्रिम बुकिंग २७ करोड़ २९ लाख की हुई है। 





उधर, हृथिक रोशन, जूनियर एनटीआर और नागार्जुन की फिल्म वॉर २ हिंदी के अतिरिक्त तेलूग और तमिल में, २डी, आईमैक्स, आदि प्रभाव के साथ प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म का हिंदी संस्करण ६ करोड़ ४३ लाख ८२ हजार ०३६, तेलुगु संस्करण ३ करोड़, ४९ लाख, ८८ हजार ७४५ तथा तमिल संस्करण ९ लाख ५१ हजार ६७७ की विशुद्ध बुकिंग कर चुका है। इस प्रकार से वॉर २ का पहले दिन १० करोड़ ०३ लाख का नेट कर चुकी है। 





इस प्रकार से, कुली के मुकाबले वॉर २ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग १७ करोड़ से पिछड़ रहा है। दोनों फिल्मों के इस कलेक्शन में वॉर २ को हिंदी पेटी से और कुली को तमिल पेटी से संरक्षण मिल रहा है। यह तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है सोचता है क्या,  आगे आगे देखिये होता है क्या ?

Wednesday, 6 August 2025

#Coolie क्यों है साल की सबसे बड़ी फिल्म ?


 

क्या आप तैयार है, साल की सबसे बड़ी और जॉनर-डिफाइनिंग एक्शन स्पेक्टेकल फिल्म 'कूली' के लिए, जो 14 अगस्त, 2025 को रिलीज हो रही है । लोकेश कनगराज के निर्देशन और सुपरस्टार रजनीकांत के पावर पैक्ड पर्फोर्मंस से सजी इस फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आते ही दर्शकों और प्रंशसकों में जबरदस्त उत्सुकता जगा दी है। ऐसे में 'कूली' को आप सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि सिनेमा, विरासत, एक्शन और स्टार पावर को समर्पित एक गूँजता हुआ जश्न मान सकते हैं। आइए जानते हैं वे आठ दमदार वजहें, जो कुली को बड़े परदे की धमाकेदार पेशकश बनाती हैं




रजनीकांतसिनेमाजगत में सितारे कई हैं, और दिग्गज सितारे भी, लेकिन सुपरस्टार रजनीकांत सिर्फ एक हैं और भारतीय सिनेमा में अपने सुनहरे 50 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए वे आ रहे हैं 'कूली' के अवतार में। यकीन मानिए 14 अगस्त, 2025 सिर्फ़ एक तारीख़ नहीं, बल्कि आधी सदी की स्टाइल, स्वैग, स्टारडम और सब्सटेंस का जश्न है, क्योंकि इस फिल्म के साथ रजनीकांत एक बार फिर लौट रहे हैं एक ग्रिट्टी, रौद्र और मास-हैवी अवतार में।

 




आमिर खान - फिल्म 'कूली' के साथ तमिल सिनेमा में एंट्री ले रहे से आमिर खान, इस फिल्म में एक धमाकेदार अंदाज़ में नजर आनेवाले हैं। रेज़र-शार्प, हाई-ऑक्टेन और स्टाइलिश लुक में आमिर एक ऐसे रोल में दिखाई देंगे, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। गौरतलब है कि रजनीकांत के साथ 30 साल बाद उनकी यह दूसरी फिल्म है, पिछली बार ये दोनों फिल्म 'आतंक ही आतंक' में नजर आए थे।

 





नागार्जुन - अपने चार्म और करिश्मैटिक अंदाज से पूरे भारत के दर्शकों का दिल जीत चुके नागार्जुन अपने 40 साल के लंबे करियर में पहली बार इस फिल्म के जरिए विलेन की भूमिका में नजर आनेवाले हैं। यह बोल्ड कास्टिंग उनकी इमेज को एक नया मोड़ देती है। हालांकि शुरुआती चर्चाएँ बता रही हैं कि उनका किरदार हाल के भारतीय सिनेमा के सबसे ख़तरनाक और लेयर्ड खलनायकों में से एक है।

 




उपेंद्र - कन्नड़ सिनेमा के विज़नरी अभिनेता-निर्देशक उपेंद्र इस पॉवरहाउस एंसेंबल में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। अपनी अनोखी पसंद और इंटेंस स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए मशहूर उपेंद्र की मौजूदगी फिल्म में गहराई, जबरदस्त मोड़ और पैन-इंडियन फ्लेवर जोड़ती है।

 







सौबिन शाहिर - अपनी गहन और भावनात्मक परफ़ॉर्मेंस के लिए पहचाने जानेवाले मलयालम सिनेमा के बहुमुखी अभिनेता सौबिन शाहिर भी 'कूली' में एक अहम परत जोड़ रहे हैं। फिलहाल उनके मज़ेदार डांस अवतार ने ‘मोनिका’ गाने के जरिए पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है और कहा जा रहा है कि फ़िल्म में उनका रोल एक सरप्राइज़ पैकेज है।

 





सत्यराज - कोई भी पैन-इंडियन स्पेक्टेकल तब तक अधूरा है जब तक उसमें महानायक सत्यराज न हों। स्पेशली 'कूली' की बात करें तो इस फिल्म में वे अपने सबसे दमदार अंदाज़ में दिखाई देंगे। चाहे इंटेलिजेंस हो, ड्रामा हो या पावर हो, सत्यराज अपनी टॉवरिंग प्रेज़ेंस से सब कुछ ख़ास बना देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि रजनीकांत के साथ उनकी जोड़ी 35 साल बाद स्क्रीन पर नजर आनेवाली है।

 






लोकेश कनगराज - फिल्म 'कूली' की सातवीं दमदार वजहों में शामिल है, कैथी, मास्टर, विक्रम और लियो जैसी फ़िल्में देने वाले विज़नरी डायरेक्टर लोकेश कनगराज, जो पहली बार रजनीकांत के साथ जुड़े हैं। अपनी ग्रिट्टी, ग्राउंडेड और हाई-स्टेक्स एक्शन थ्रिलर्स के लिए मशहूर लोकेश इस फिल्म में भी अपनी सिग्नेचर क्राफ्ट को साथ लेकर आए हैं। ऐसे में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, फैन्स और ऑडियंस का मानना है कि कूली तमिल सिनेमा की पहली 1000 करोड़ कमाने वाली फ़िल्म बन सकती है।

 




श्रुति हासन - इसके बाद फिल्म की आठवीं और सबसे आख़िरी दमदार वजहों में शामिल हैं श्रुति हासन, जो रजनीकांत के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं। फिल्म की कहानी में उनका किरदार बेहद अहम है। वे फिल्म में एलीगेंस के साथ इमोशनल गहराई को जोड़ती हैं। ऐसे में यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि उनके और रजनीकांत के सीन्स फिल्म की हाइलाइट होंगे।


Monday, 21 July 2025

#Coolie और #War2 का #Bolly #Tolly #Kolly wood कनेक्शन



इस बार स्वतंत्रता दिवस सप्ताह में अनोखा फिल्म संग्राम होगा।  दो फिल्मों के सितारे बॉलीवुड, कॉलीवूड, और टॉलीवूड परस्पर समर्थन करते या टकराते दिखाई देंगे।






भारत की स्वतंत्रता की ४९वी वर्षगांठ के पूर्व १४ अगस्त को, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर द इंडियन स्टोरी और ४५ के साथ कुल जमा चार फिल्मे प्रदर्शित हो रही है।  यह दोनों फिल्में हिंदी दर्शकों के जाने पहचाने चेहरों वाली नहीं।  पहली फिल्म रासायनिक खाद बनाने वालों के काले कारनामों को उजागर  करने वाली फिल्म है तो ४५ कन्नड़ भाषा की फिल्म है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में शिवराजकुमार, उपेंद्र और राज बी जैसे कन्नड़  फिल्मों  के सितारे  है। किन्तु,  हिंदी बेल्ट के पहचाने चेहरे नहीं। यह दोनों फिल्मे स्वतंत्रता दिवस १५  अगस्त को प्रदर्शित होंगी। 







इन फिल्मों के अतिरिक्त  और एक दिन पहले दो बड़ी फिल्में प्रदर्शित होने जा रही है।  पहली फिल्म है तमिल भाषा की हिंदी में भी प्रदर्शित हो रही फिल्म कुली है। दूसरी फिल्म बॉलीवुड की तमिल और तेलुगु में भी प्रदर्शित हो रही वॉर २ है।  इन दोनों फिल्मों के माध्यम से बॉलीवुड कॉलीवूड और टॉलीवूड टकराव हो रहा है।






तमिल फिल्म कुली के कुली अर्थात नायक तमिल फिल्मों के सुपर सितारे रजनीकांत है।  उनके सम्मुख बॉलीवुड फिल्म वॉर २ से हृथिक रोशन  मुद्रा में हैं।  वॉर २, हृथिक रोशन की २०१९ में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म वॉर की सीक्वल  फिल्म है। इस प्रकार से, टॉलीवूड (कुली) और बॉलीवुड (वॉर२) टकराव होगा।






यह दो फ़िल्में इसके अतिरिक्त भी टकराव और समर्थन की मुद्रा में होंगी। लोकेश कनकराज निर्देशित फिल्म कुली के अन्य सितारों में तेलुगु फिल्म अभिनेता नागार्जुन, कन्नड़ फिल्म अभिनेता उपेंद्र और तमिल फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ बॉलीवुड के आमिर खान कैमिया में दिखाई देंगे ।  वही वॉर २ में जूनियर एनटीआर, किआरा अडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है। दो फिल्मों की यह मिली जुली स्टारकास्ट समर्थन और टकराव की दिलचस्प स्थिति  पैदा करती है।






वॉर २ से, हृथिक रोशन के समर्थन में तेलुगु सितारे जूनियर एनटीआर तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली के विरुद्ध खड़े दिखाई देते है। वही कुली में रजनीकांत के समर्थन में बॉलीवुड सितारे आमिर खान, हृथिक रोशन, जूनियर एनटीआर को सचेत करते लगते है। यह दिलचस्प टकराव बॉलीवुड विरुद्ध बॉलीवुड भी है और टॉलीवूड, कॉलीवूड और  सन्दलवुड  विरुद्ध भी है।






बॉलीवुड, कॉलीवूड, टॉलीवूड और सन्दलवुड का यह समर्थन और टकराव काफी दिलचस्प है।  किन्तु, यह उस समय दिलचस्प हो जाता है, जब सन्दलवुड अभिनेता उपेंद्र अपनी फिल्म ४५ से उस कुली से मुकाबला करते नजर आते हैं, जिसमे वह कुली के समर्थक कलीशा बने है। है न दिलचस्प समर्थन और टकराव ! 

Thursday, 19 June 2025

वायु मंडल के #Elio और #Kubera के साथ #SitaareZameenPar !



कल दिनांक २० जून २०२५ का दिन, बॉलीवुड, कॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए विशिष्ट होने जा रहा है।  क्योंकि, कल इन तीनों फिल्म उद्योगों से एक एक फिल्म पूरे देश के दर्शकों के लिए प्रदर्शित की जा रही है।  बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों का टकराव देखने योग्य होगा।




 

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म सितारे जमीन पर, एक सकारात्मक और संदेशात्मक कथानक वाली फिल्म है।  आमिर खान, तारे जमीन पर के पश्चात्  सितारे जमीन पर में भी मानसिक रूप से कम या भिन्न तरह से विक्सित बच्चों का कथानक, अपने साथियों अमोल गुप्ते और आर एस प्रसन्ना के साथ निर्देशित कर रहे है।







 

सितारे जमीन पर में भी आमिर खान कैमरे के सामने भी हैं। तारे जमीन पर में वह अध्यापक की भूमिका में है, तो इस फिल्म में वह घमंडी बास्केट बॉल कोच की भूमिका कर रहे है, जिसे  नशे में गाड़ी चलाने के  अपराध में कम्युनिटी सर्विस का दंड दिया जाता है। इसके अंतर्गत उन्हें मानसिक रूप से भिन्न रूप से विक्सित बच्चो कोई कोचिंग देनी है। इस भूमिका में, कुछ अन्य चरित्रों के साथ साथ जेनेलिया देशमुख का समर्थन मिल रहा है।

 





दूसरी फिल्म कॉलीवुड से, तमिल  अभिनेता धनुष की तमिल फिल्म है, जो डब हो कर पूरे भारत में प्रदर्शित हो रही है।  शेखर कम्मुला निर्देशित यह फिल्म धन के पीछे भाग रहे व्यक्ति की कहानी है, जिसे अनुभव होता है कि वह मृगमरीचिका का पीछा कर रहा है।

 




तमिल के अतिरिक्त हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म में धनुष के चरित्र के साथ नागार्जुन, रश्मिका मंदना, जिम सरब और दलीप ताहिल के चरित्र अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 





हॉलीवुड से प्रदर्शित होने जा रही फिल्म एलिओ एक एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म है।  इस फिल्म का निर्देशन मेडेलिन शरफियन, डोमी शी और एड्रिअन मोलिना ने किया है।  पिक्सर एनीमेशन स्टूडियोज और वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की इस फिल्म का कथानक वायु मंडल पर एक म्यूजियम पर घूम रहे ग्यारह साल के बच्चे एलिओ सोलिस पर है, जिसे एलियंस द्वारा पृथ्वी से भेजा हुआ समझ लिया जाता है।

 




इस फिल्म में प्रमुख एनीमेशन चरित्रों को  यूनस किबरीब, जोए सल्डाना, रेमी  एडगर्ली, ब्रैंडन मून, ब्रैड गरेट और जमीला जमील ने आवाज दी है।  यह फिल्म बाल दर्शकों को, अपने अभिभावकों के साथ विशेष रूप से आकर्षित करेगी।

 





अब देखने वाली बात होगी कि बॉलीवुड, कॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों में किस फिल्म का डंका बॉक्स ऑफिस पर बजेगा !

Wednesday, 17 June 2020

परदे पर छिड़ेगी महाभारत ! लिखेंगे बाहुबली विजयेन्द्र प्रसाद

दो साल पहले, आमिर खान द्वारा महाभारत बनाये जाने की खबरें गर्म हुई थी। इस फिल्म को आमिर खान १००० करोड़  के बजट से बनाना चाहते थे। आमिर खान  की महाभारत सितारा बहुल फिल्म तो होती ही, महाभारत पूरी एक सीरीज में भी होती। लेकिन, बाद में खबर आई कि आमिर खान ने महाभारत नहीं बनाने का फैसला किया है।

आमिर खान ही बनायेंगे महाभारत
अब फिर महाभारत बनाये जाने  की खबर है।  इस फिल्म को आमिर खान ही बनाएंगे।  वह फिल्म में भूमिका करेंगे या नहीं, अभी नहीं कहा जा सकता। लेकिन, यह फिल्म कई हिस्सों में बनेगी। शायद ब्रह्मास्त्र की तरह तीन हिस्सों में या इससे अधिक भी। खबर यह भी है कि आमिर खान इस फिल्म को तभी फ्लोर पर ले जाएंगे, जब इसके सभी हिस्से लिख लिए जाएंगे और स्क्रिप्ट से आमिर खान पूरी तरह संतुष्ट होंगे।

बाहुबली विजयेन्द्र प्रसाद की महाभारत  
आमिर खान की महाभारत सीरीज को बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लेखक विजयेंद्र प्रसाद लिखेंगे। विजयेंद्र प्रसाद ने बाहुबली द बेगिनिंग और बाहुबली द कन्क्लूजन की पटकथा के अलावा बजरंगी भाईजान भी लिखी थी। विजयेंद्र ने बाहुबली के दोनों हिस्से एक साथ ही लिखे थे। दोनों हिस्सों की शूटिंग भी एक साथ शुरू हो गई थी।  इस लिहाज़ महाभारत सीरीज की फिल्मों के लिए विजयेंद्र प्रसाद परफेक्ट साबित होते  हैं।

राजामौली भी बनाना चाहें महाभारत
यहाँ बताते चलें कि महाभारत पर फिल्म बनाने के कई प्रयास पिछले दो तीन सालों में हुए हैं।  आमिर खान के अलावा खुद एसएस राजामौली भी महाभारत को परदे पर उतारना चाहते हैं।  बाहुबली सीरीज की फ़िल्में राजामौली के विजन की पुष्टि करती है कि वह महाभारत को भव्यता और प्रभाव के साथ परदे पर उतार सकते हैं । ऐसे में अगर महाभारत, राजामौली ने बनानी चाही तो विजयेन्द्र प्रसाद अपने बेटे के लिए ही स्क्रिप्ट लिखेंगे । हो सकता है कि आमिर खान और राजामौली को-प्रोडक्शन के तहत महाभारत सीरीज बनाएं ।