Showing posts with label SS Rajamouli. Show all posts
Showing posts with label SS Rajamouli. Show all posts

Wednesday, 1 July 2026

#SSRajamouli ने बताया कि #Varanasi के सेट पर #MaheshBabu कभी मोबाइल नहीं लाये !



निर्देशक एसएस राजामौली, तेलुगु फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेताओं प्रभास, जूनियर एनटीआर और रामचरण के बाद, पहली बार एक अन्य तेलुगु फिल्म अभिनेता महेश बाबू के साथ काम कर रहे है। इन दोनों की पहली फिल्म का नाम वाराणसी है।  यह एक पौराणिक कथानक पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में महेश बाबू ने मुख्य चरित्र रूद्र का निर्वहन किया है। 




फिल्म वाराणसी की शूटिंग २०२४ में प्रारम्भ हुई थी। राजामौली, महेश बाबू के साथ फिल्म की शूटिंग फरवरी २०२५ से कर रहे हैं।  स्पष्ट है कि अभिनेता के साथ निर्देशक का साथ पर्याप्त अंतराल वाला रहा है।  वह महेश बाबू के अभिनेता के अतिरिक्त एक व्यक्ति के रूप में महेश बाबू को भी भलीभांति जान चुके होंगे। 




महेश बाबू ने वैरायटी को एक साक्षात्कार में महेश बाबू के विषय में कुछ रहस्योद्घाटन किये।  उन्होंने महेश  बाबू की अच्छी आदतों पर भी बात की। उन्होंने पत्रिका को  महेश बाबू के साथ वाराणसी  शूटिंग करते समय उनकी किस आदत ने उन्हें प्रभावित किया। राजामौली वर्षों से महेश बाबू के अभिनय की तारीफ़ करते रहे हैं, किन्तु, वाराणसी के सेट पर उन्हें महेश बाबू के अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण और चरित्र पर केंद्रित क्षमता ने प्रभावित किया और अपनी गहरी छाप छोड़ी।  




महेश बाबू के बारे में, बात करते हुए राजामौली ने कहा, "उन्हें एक एक्टर के रूप में देख कर, मुझे ज़्यादा हैरानी नहीं हुई, क्योंकि मैं बहुत लंबे समय से उनकी फिल्में देख रहा था। मुझे पता है कि वह क्या कर सकते हैं। जो बात हैरान करने वाली थी, वह थी उनका वर्क एथिक।"




राजामौली ने महेश बाबू की एक आदत के बारे में बताया जो उन्हें खास तौर पर पसंद आई। फिल्ममेकर के मुताबिक, एक्टर पूरे काम के दिन अपना फोन दूर रखते हैं, जिससे वह पूरी तरह से अपने काम पर फोकस कर पाते हैं।




"वह बिना फोन के ऑफिस आते हैं। वह फोन अपनी कार में रखते हैं और ऑफिस में चले जाते हैं। शूटिंग के दौरान, मैंने उन्हें कभी भी फोन के साथ सेट पर आते नहीं देखा। कार में वापस आने के बाद ही वह अपना फोन ले जाते हैं।"




फिल्ममेकर ने आगे बताया कि महेश का डिसिप्लिन सिर्फ ध्यान भटकाने वाली चीज़ों से बचने से कहीं ज़्यादा है। ब्रेक के दौरान भी, वह अपना फ़ोन उठाने के बजाय चुपचाप अपने आस-पास हो रही हर चीज़ को देखना पसंद करते हैं।




"कभी-कभी दो, तीन घंटे ऐसे होते हैं, जब वह बस अपनी टेबल पर बैठकर काम करने वाले सभी लोगों को देखते हैं। वह अपना फ़ोन नहीं उठाते। वह बस देखते रहते हैं।"





राजामौली ने यह भी बताया कि महेश के अप्रोच ने उन्हें पर्सनली इंस्पायर किया, जिससे उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए अपने फ़ोन से दूर रहने की हिम्मत मिली।





जहाँ महेश बाबू को स्क्रीन पर उनके परफॉर्मेंस के लिए लंबे समय से सराहा जाता रहा है, वहीं राजामौली की तारीफ़ उनके डिसिप्लिन, फोकस और प्रोफेशनलिज़्म की एक झलक दिखाती है जो उन्हें ऑफ-स्क्रीन भी डिफाइन करते हैं, जिससे यह और पक्का होता है कि वह इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित स्टार्स में से एक क्यों बने हुए हैं।





दर्शक महेश बाबू को अगले साल, एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित एपिक वाराणसी में ६ अप्रैल २०१७ को देखेंगे।  इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन की भूमिकाएं भी बहुत महत्वपूर्ण  हैं।

Sunday, 16 November 2025

अद्भुत है राजामौली की #Varanasi !



निर्देशक एस.एस. राजामौली ने १५ नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में अपनी ऐतिहासिक फिल्म वाराणसी का पहला लुक और टीज़र पचास हजार प्रशंसकों की उपस्थिति में जारी किया।





इस फिल्म में महेश बाबू रुद्र के रूप में, प्रियंका चोपड़ा जोनास मंदाकिनी के रूप में, और पृथ्वीराज सुकुमारन खलनायक कुंभा के रूप में हैं। फिल्म वाराणसी की कहानी प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक फैली हुई है और रामायण से प्रेरित है।





यद्यपि, इस कार्यक्रम में एक भाषण के दौरान राजामौली द्वारा अपने नास्तिक होने पर की गई टिप्पणियों ने फिल्म के पौराणिक विषयों के बीच ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रिया को जन्म दे  दिया है ।  किन्तु,वाराणसी में रुद्र के रूप में तेलुगु फिल्म अभिनेता महेश बाबू का पहला लुक वाकई धमाकेदार है! फिल्म से विशेषकर वह दृश्य जहाँ वानर सेना भगवान राम को उठाती है, रोंगटे खड़े कर देने वाला है... वाकई अद्भुत है। 






वाराणसी का कोई आधिकारिक कथानक स्पष्ट नहीं किया गया है। किन्तु, छन  छन कर आती जानकारियां और सूत्र बताते हैं कि वाराणसी राजामौली के पिछले महाकाव्यों जैसे बाहुबली और आरआरआर के समान एक बहुस्तरीय कथा  है। इस फिल्म का आधार रुद्र (महेश बाबू), एक पौराणिक युग का योद्धा, राम का पुनर्जन्म या समय से विस्थापित संस्करण हो सकता है, जिसे एक दिव्य मिशन सौंपा गया है। एक समय-यात्रा उपकरण या रहस्यमय घटना उसे एक आधुनिक या वैकल्पिक समयरेखा में धकेल सकती है, जहाँ उसका सामना  मंदाकिनी (प्रियंका चोपड़ा) से होता है, जो अपने स्वयं की चुनौतियों से जूझने वाली एक समकालीन चरित्र है और कुंभा (पृथ्वीराज) एक कालातीत विरोधी है।





संघर्ष: कथानक रुद्र की एक भविष्यवाणी को पूरा करने या कुंभा को हराने की खोज के इर्द-गिर्द घूम सकता है भावनात्मक सार: जैसा कि श्रीनु वैतला ने कहा है, यह फिल्म दिवंगत सुपरस्टार कृष्णा के अपने बेटे महेश बाबू को श्री राम के रूप में देखने के सपने को पूरा करती है, जो एक बड़े महाकाव्य में बुने गए व्यक्तिगत या पारिवारिक मोचन चाप का सुझाव देती है।





संक्षेप में, वाराणसी समय-यात्रा और रामायण से प्रेरित पौराणिक कथाओं के एक अभूतपूर्व मिश्रण का प्रदर्शन करने वाली फिल्म लगती है, जिसके केंद्र में महेश बाबू का रुद्रा है, जिसे गतिशील कलाकारों और राजामौली की दूरदर्शी कहानी का साथ मिला है। आशा है कि भविष्य में फिल्म की शूटिंग के साथ साथ फिल्म सम्बन्धी बहुत सी अन्य जानकारियां मिलेगी।

#SSRajamouli की #MaheshBabu के साथ फ़िल्म #Varanasi

 





















































 






































Saturday, 15 November 2025

#SSRajamouli की फिल्म में #MaheshBabu की मन्दाकिनी #PriyankaChopra !



एसएस राजामौली, आज १५ नवंबर, २०२५ को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित ग्लोबट्रॉटर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस आयोजन में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी भाग लेंगे।  इस कार्यक्रम में, राजामौली निर्देशित फिल्म एसएसएमबी२९ के आधिकारिक शीर्षक की घोषणा के साथ पहली झलक भी दिखाई जाएगी।





इससे पूर्व, राजामौली ने इस फिल्म में, महेश बाबू के साथ विश्व भ्रमण करने वाली नायिका की भूमिका कर रही बॉलीवुड और हॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास के चरित्र का परिचय देते हुए, एक पहला परिचय चित्र जारी किया।





इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मन्दाकिनी की भूमिका कर रही है।  इस चरित्र के परिचय में जारी आकर्षक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा हवा में लहराती हुई पीली साड़ी में एक ऊबड़-खाबड़, विस्फोटक पृष्ठभूमि के सामने बंदूक थामे हुए दिखाई दे रही हैं। यह चित्र प्रियंका चोपड़ा के चरित्र के बहुस्तरीय, सशक्त होने का परिचय देने वाला है। यह चित्र सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल चर्चा का विषय बन चुका है। 





इस फिल्म का कथानक एक पौराणिक नायक (संभवतः भगवान् हनुमान या किसी अन्य महाकाव्य से प्रेरित नायक) की यात्रा से प्रेरित है। इस भूमिका को तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू अपनी २९वीं फिल्म  में कर रहे है। इस कहानी में महेश बाबू के चैरता के विरुद्ध एक शक्तिशाली प्रतिद्वंदी (पृथ्वीराज सुकुमारन) है। इस साहसिक और रोमांचक कथा में मंदाकिनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती लगती है। कदाचित एक सहयोगी, एक प्रभावशाली प्रेमिका या एक सिद्ध प्रतिपक्षी ! विदेशी हथियारों और भू-भाग-आधारित चुनौतियों से युक्त एक्शन दृश्य, जैसा कि पोस्टर की विस्फोटक पृष्ठभूमि और प्रियंका के बंदूकधारी रुख से संकेत मिलता है।





प्रियंका चोपड़ा, हाल ही में उड़ीसा की शूटिंग में शामिल हुईं थी। बतातें हैं कि इस फिल्म की कहानी को अभी भी गढ़ा जा रहा है। यो भी राजामौली फिल्मांकन के दौरान अपनी कहानियों को और भी निखारने के लिए जाने जाते हैं।





 फिल्म के आकार को देखते हुए, यह भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर साबित होने वाली है, जिसमें राजामौली की विशिष्ट दृश्य कथा-कथन को एक ऐसे कथानक के साथ जोड़ा गया है जो पौराणिक रूपांतरणों को नई परिभाषा दे सकता है।

Friday, 7 November 2025

@ssrajamouli और @urstrulyMahesh की #GlobeTrotter फिल्म के विलेन कुम्भा @PrithviOfficial



निर्देशक एस.एस. राजामौली और ग्लोबट्रॉटर टीम ने, १५ नवंबर से पूर्व ही, आज ७ नवंबर २०२५ को फिल्म के क्रूर खलनायक कुंभा के स्वरुप वाला फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। मलयालम फिल्मों से विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में दुष्ट कुम्भा की भूमिका कर रहे है।  





फिल्म के नायक महेश बाबू ने, इस लुक के चित्र को पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा-मैं दूसरी तरफ खड़ा हूँ। अब आपसे भिड़ने का समय आ गया है कुम्भा!





 पृथ्वीराज सुकुमारन का कुम्भा रूप जारी होते ही, महेश बाबू और एसएस राजामौली के प्रशंसकों में फिल्म के १५ नवंबर को होने वाले भव्य आयोजन के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है । उन्हें इस सात सौ करोड़ के बजट वाली मारधाड़ से युक्त फिल्म में सुकुमारन का जटिल का चरित्र महेश बाबू के नायक को चुनौती देता हुआ दिखाई दे रहा है।





फिल्म की नायिका प्रियंका चोपड़ा जोनास है। अब दर्शकों में इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास की मुख्य भूमिका के पोस्टर को देखने की उत्सुकता पैदा हो गई हैं।





उच्च-स्तरीय एक्शन और वैश्विक विषयों का मिश्रण करने वाली यह फिल्म श्री दुर्गा आर्ट्स के बैनर तले २०२६ में प्रदर्शित होगी।





यहाँ बताते चलें कि आज प्रभावशाली खलनायक के रूप में परिचित हिंदी दर्शकों से पृथ्वीराज का पहला परिचय रानी मुख़र्जी के नायक के रूप में फिल्म अइय्या से हुआ था।  इसके बाद वह औरंगजेब, नाम शबाना और बड़े मिया छोटे मिया के अतरिक्त विगत दिनों ही सीरीज सरजमीं में दिखाई दिए।  उन्होंने अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी का निर्माण और रणवीर सिंह की क्रिकेट पर फिल्म ८३ का वितरण किया था।  

Wednesday, 5 November 2025

#SSRajamouli की #SSMB29 के #GlobeTrotter #MaheshBabu



विगत दिनों, ट्रेंड कर रहे  हैशटैग noveMBerwillbehiSStoRic में नवंबर के एम और बी अक्षर तथा हिस्टॉरिक के एस एस और आर अक्षर बड़े अक्षरों में है। 'नवंबर' का 'एमबी' अभिनेता महेश बाबू और हिस्टोरिक का 'एस एस' और 'आर/ एसएस राजामौली को इंगित करने वाला है। अक्षरों की इसी  रोचकता के कारण यह हैशटैग शीर्ष पर ट्रेंड कर रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

राजामौली द्वारा निर्देशित महेश बाबू की उच्च-बजट वाली एक्शन-एडवेंचर फिल्म ग्लोबट्रॉटर फिल्म एसएसबी २९ की इस पोस्ट के अतिरिक्त एक स्टाइलिस्ट पोस्टर में महेश बाबू ग्लोब-एम्बेलिश्ड खोजकर्ता के रूप में दिखाई दे रहे हैं। कदाचित १५ नवंबर २०२५ को इस तथ्य पर अधिक प्रकाश डाला जायेगा।

 

 

 

 

 

 

 

भारतीय जड़ों और वैश्विक स्तर को देखते हुए फिल्म का कथानक भारतीय लोककथाओं को अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्रो के साथ बुना हो सकता है। ऐसा कथानक घरेलू और विदेशी दोनों दर्शकों को आकर्षित करेगा। राजामौली की पूर्व की बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्मों ने भारतीय इतिहास को सार्वभौमिक विषयों के साथ मिश्रित किया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

राजामौली की फ़िल्में बड़े लक्ष्य को लेकर होती है।  की फिल्मों में अक्सर बड़े दांव होते हैं। उदाहरण के रूप में बाहुबली सीरीज  की दो फ़िल्में प्रजा कल्याण और राज्य को बचाने के कथानक पर थी। आर आर आर के दो मुख्य चरित्र क्रन्तिकारी थे। इस दृष्टि से ग्लोबट्रॉटर में एक सभ्यता को बचाना, एक तबाही को रोकना, या एक दिव्य भविष्यवाणी को पूरा करना सम्मिलित हो सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 फिल्मकार  राजामौली की विशिष्ट शैली है। महेश बाबू  के साथ फिल्म के सन्दर्भ में उपलब्ध संकेतों के आधार पर, यह समझा जा सकता है कि एक खोज कथा है। फिल्म का नायक  पुरातत्वविद् है, जो किसी प्राचीन रहस्य या कलाकृति (शायद हनुमान या भारतीय पौराणिक कथाओं से जुड़ी) को उजागर कर सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यही खोज उसकी विश्वव्यापी यात्रा का कारण बनती है। इसमें किसी खोए हुए अवशेष को पुनः प्राप्त करना, किसी वैश्विक खतरे को विफल करना, या किसी ऐतिहासिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करना भी शामिल हो सकता है। इसी यात्रा के अंतर्गत वह अमेज़न और अफ्रीका जंगलों में भटकता रहता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक्शन और उत्तरजीविता: जंगल की पृष्ठभूमि में तीव्र एक्शन दृश्य, उत्तरजीविता की चुनौतियाँ और संभवतः वन्यजीवों या शत्रु शक्तियों से मुठभेड़ें दिखाई देंगी, जो राजामौली की शैली के अनुरूप बड़े स्तर पर एक्शन और संकटपूर्ण दृश्यों से भरपूर होंगी ।

 

 

 

 

 

 

 

फिल्म में, महेश बाबू जहाँ पुरातत्वविद बने हैं। वही उनकी नायिका प्रियंका चोपड़ा की भूमिका स्पष्ट नहीं है। किन्तु, जिस प्रकार का फिल्म का कैनवास है और प्रियंका चोपड़ा की अंतर्राष्ट्रीय स्वीकार्यता  है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि उनकी भूमिका महेश बाबू की ग्लैमरस नायिका की तरह नही होगी। बल्कि वह उनके पुरातत्व अभियान की सक्रिय सहयोगिनी हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

राजामौली  कुशल फिल्मकार हैं।  उनकी फ़िल्में दीर्घ निर्माण प्रक्रिया का परिणाम होती ह एसएसएमबी २९ भी इसी निर्माण प्रक्रिया के अंतर्गत निर्मित है। इस फिल्म की निर्माण प्रक्रिया के अंतर्गत बनाई जा रही फिल्म है। राजामौली अपनी इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में करना चाहते थे। किन्तु, तकनीकि जटिलता और असुविधा के फलस्वरूप इस फिल्म के लिए हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में वाराणसी के सेट्स निर्मित किये गए। इस निर्माण में ५० करोड़ व्यय हुए।  यह फिल्म एक बहुभाषी परियोजना है, जिसका लक्ष्य २५ मार्च, २०२७ को विश्व के १२० से अधिक देशों में  रिलीज़ होना है। फिल्म की सार्वभौमिक अपील वाली कहानी का संकेत देता है ।

Tuesday, 7 October 2025

#Baahubali के दस साल बाद #BaahubaliTheEpic

Saturday, 25 January 2025

#SSRajamouli की फिल्म #SSMB29 में #MaheshBabu के साथ #PriyankaChopra

 


प्रियंका चोपड़ा आजकल, महाकुम्भ में अपनी माँ के साथ हैं. किन्तु, वह भारत महाकुम्भ के लिए नहीं है. वास्तव में, उनकी फिल्मों में वापसी हो रही है. पर वह कोई बॉलीवुड फिल्म करने नहीं जा रही.




बॉलीवुड को तो प्रियंका चोपड़ा ने, जय गंगाजल (२०१६) के बाद ही छोड़ दिया था. यहाँ तक कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत को भी बीच मंझदार छोड़ दिया था. इससे सलमान खान बहुत क्रुद्ध भी हुए. इसके बाद, प्रियंका चोपड़ा के, हॉलीवुड के गायक निक जोनस से शादी कर प्रियंका चोपड़ा जोनस बनने की खबरें भी आई.


कीआनु रीव्स की सती प्रियंका चोपड़ा


इसके बाद, प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्मों से समाचारों की सुर्खियाँ बनती रही. इस बीच वह हॉलीवुड फिल्म बेवाच, अ किड लाइक जैक, इज नॉट इट रोमांटिक, चेजिंग हैप्पीनेस, वी कैन बी हीरोज, द वाइट टाइगर, द मैट्रिक्स रेसुर्रेक्टिओं, लव अगेन जैसी हॉलीवुड फिल्मों से चर्चा में आती रही. हालाँकि, उन्हें नकारत्मक याद किया गया.




यही कारण है कि उनकी फिल्मों में वापसी किसी बॉलीवुड फिल्म से नहीं, बल्कि एक अंतर्राष्ट्रीय तेलुगु फिल्म से हो रही है. इस फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली है. उनकी कार्यकारी शीर्षक वाली फिल्म एसएसएमबी२९ में ४२ साल की प्रियंका चोपड़ा ४९ साल के महेश बाबु के साथ नायिका की भूमिका में होंगी. यह फिल्म विगत दो सालों से विश्वव्यापी सुर्खियाँ पा रही है.




वर्तमान में, प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद में फिल्म की वर्कशॉप में हिस्सा ले रही है. इसमें उनका साथ महेश बाबु भी देगे. महेश बाबु ने, इस फिल्म के पूरा होने तक अपनी सभी तारीखें राजामौली को दे दी है. इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल २०२५ में प्रारंभ हो जायेगी. यह शूटिंग लगातार २०२६ तक चलती रहेगी. फिल्म को दो भागों में, २०२७ और २०२८ में प्रदर्शित किया जाएगा.

Tuesday, 30 June 2020

Ram Charan और Jr. NTR के गुरु Ajay Devgan


हिंदी फिल्म दर्शक उस समय हैरान रह गए थे, जब तानाजी द अनसंग वारियर एक्टर अजय देवगन ने, एस एस राजामौली की फिल्म आर आर आर में एक्सटेंडेड रोल करने पर सहमति दी थी। बेशक, राजामौली से उनके पुराने सम्बन्ध थे। लेकिन, रामचरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म के कैमिया में ऐसा क्या था कि अजय देवगन ने उसे हां कर दी?

गुरु की भूमिका में- अब जवाब मिल गया है। इस फिल्म में अजय देवगन, रामचरण के अल्लूरी सीतारामन राजू और जूनियर एनटीआर के कोमारम भीमा के गुरु की भूमिका कर रहे हैं। वह फिल्म में दिल्ली के स्वतंत्रता सेनानी बने हैं। वही, इन दोनों को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है। अजय देवगन, रामचरण और जूनियर एनटीआर के बीच के तमाम दृश्य लगभग दस दिनों तक, हैदराबाद में दिल्ली का सेट लगा कर पूरे किये गए हैं।

अखिल भारतीय अपील- एक साल पहले, राजामौली ने आर आर आर में तेलुगु फिल्मों के सुपर सितारों रामचरण और जूनियर एनटीआर के साथ बॉलीवुड के कुछ सितारों को भी लिए जाने का ऐलान किया था। आर आर आर का निर्माण अखिल भारतीय अपील वाला किया जा रहा था। इस फिल्म को दक्षिण की भाषाओं के अलावा हिंदी में भी रिलीज़ किया जाना था। इसलिए, बॉलीवुड के कलाकारों का फिल्म में शामिल किया जाना, स्वभाविक था। लेकिन, अजय देवगन की मौजूदगी उनके प्रशंसकों को तभी आकर्षित करती, जब उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती।

विदेशी हीरोइन का देशी हीरो -चूंकि, आर आर आर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम की कथा है, इसलिए फिल्म में रे स्टीवेंसन, एलिसन डूडी और ओलिविया मोरिस जैसे हॉलीवुड ब्रितानी कलाकार भी शामिल किये गए हैं। ओलिविया मोरिस ने जूनियर एनटीआर की प्रेमिका की भूमिका है। जबकि, रामचरण की जोड़ीदार अलिया भट्ट हैं।

कुछ ख़ास बातें - यहाँ बताते चले कि एसएस राजामौली ने अपने पिता केवी विजयेन्द्र प्रसाद के कथानक पर फिल्म की पटकथा खुद लिखी है। फिल्म आर आर आर को तेलुगु में रौद्रम रणम रुधिरम और हिंदी में राइज रोर रिवोल्ट टाइटल के साथ रिलीज़ किया जायेगा। यह फिल्म अगले साल ८ जुलाई २०२१ को प्रदर्शित हो सकती है।

Wednesday, 17 June 2020

परदे पर छिड़ेगी महाभारत ! लिखेंगे बाहुबली विजयेन्द्र प्रसाद

दो साल पहले, आमिर खान द्वारा महाभारत बनाये जाने की खबरें गर्म हुई थी। इस फिल्म को आमिर खान १००० करोड़  के बजट से बनाना चाहते थे। आमिर खान  की महाभारत सितारा बहुल फिल्म तो होती ही, महाभारत पूरी एक सीरीज में भी होती। लेकिन, बाद में खबर आई कि आमिर खान ने महाभारत नहीं बनाने का फैसला किया है।

आमिर खान ही बनायेंगे महाभारत
अब फिर महाभारत बनाये जाने  की खबर है।  इस फिल्म को आमिर खान ही बनाएंगे।  वह फिल्म में भूमिका करेंगे या नहीं, अभी नहीं कहा जा सकता। लेकिन, यह फिल्म कई हिस्सों में बनेगी। शायद ब्रह्मास्त्र की तरह तीन हिस्सों में या इससे अधिक भी। खबर यह भी है कि आमिर खान इस फिल्म को तभी फ्लोर पर ले जाएंगे, जब इसके सभी हिस्से लिख लिए जाएंगे और स्क्रिप्ट से आमिर खान पूरी तरह संतुष्ट होंगे।

बाहुबली विजयेन्द्र प्रसाद की महाभारत  
आमिर खान की महाभारत सीरीज को बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लेखक विजयेंद्र प्रसाद लिखेंगे। विजयेंद्र प्रसाद ने बाहुबली द बेगिनिंग और बाहुबली द कन्क्लूजन की पटकथा के अलावा बजरंगी भाईजान भी लिखी थी। विजयेंद्र ने बाहुबली के दोनों हिस्से एक साथ ही लिखे थे। दोनों हिस्सों की शूटिंग भी एक साथ शुरू हो गई थी।  इस लिहाज़ महाभारत सीरीज की फिल्मों के लिए विजयेंद्र प्रसाद परफेक्ट साबित होते  हैं।

राजामौली भी बनाना चाहें महाभारत
यहाँ बताते चलें कि महाभारत पर फिल्म बनाने के कई प्रयास पिछले दो तीन सालों में हुए हैं।  आमिर खान के अलावा खुद एसएस राजामौली भी महाभारत को परदे पर उतारना चाहते हैं।  बाहुबली सीरीज की फ़िल्में राजामौली के विजन की पुष्टि करती है कि वह महाभारत को भव्यता और प्रभाव के साथ परदे पर उतार सकते हैं । ऐसे में अगर महाभारत, राजामौली ने बनानी चाही तो विजयेन्द्र प्रसाद अपने बेटे के लिए ही स्क्रिप्ट लिखेंगे । हो सकता है कि आमिर खान और राजामौली को-प्रोडक्शन के तहत महाभारत सीरीज बनाएं । 

Friday, 10 January 2020

३० जुलाई को रिलीज़ होगी राजामौली की RRR


हिंदी फिल्म दर्शकों के लिए दक्षिण से एक बढ़िया खबर है। बाहुबली द बिगिनिंग और बाहुबली द कांक्लुजन के निर्देशक एसएस राजामौली की पीरियड ड्रामा फिल्म आरआरआर की रिलीज़ की तारीख़ का ऐलान का दिया गया है। यह फिल्म इस साल गर्मियों में ३० जुलाई को प्रदर्शित की जायेगी।

२०१८ में शुरू हुई थी शूटिंग
पिछले दो सालों से लगातार चर्चा में रहने वाली दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दोस्तों की कहानी को, राजामौली २०१८ से सेलुलॉइड पर उतार रहे हैं। इस फिल्म में, बाहुबली के प्रभास और राजा डग्गुबाती तो नहीं है। लेकिन, दो तेलुगु फिल्म सुपरस्टार एनटीआर जूनियर और राम चरण केंद्रीय भूमिका कर रहे हैं। रामचरण को हिंदी फिल्म दर्शकों ने, २०१३ में प्रदर्शित अपूर्व लाखिया की एक्शन फिल्म ज़ंजीर में देखा था। मगर, एनटीआर जूनियर से हिंदी दर्शकों का पहला परिचय आरआरआर से ही होगा। वैसे इन दोनों अभिनेताओं की तेलुगु फिल्मों के डब संस्करण हिंदी दर्शक देख चुका है।

काल्पनिक स्वंतंत्रता सेनानी
इस फिल्म की कहानी दो काल्पनिक स्वतंत्रता सेनानियों की है, जिन्होंने १९२० के दशक में अंग्रेजो और निजाम के खिलाफ युद्ध छेड़ा था । इस फिल्म में थोडा रोमांस का भी तडका भी है। इस रोमांस को बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अलिया भट्ट और ब्रिटिश अभिनेत्री एमा रॉबर्ट्स करेंगी। फिल्म में दो स्वतंत्रता सेनानी दोस्तों में एनटीआर जूनियर ने कोमराम भीमा और राम चरण ने अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका की है।

विजयेंद्र प्रसाद है लेखक
आरआरआर में, विदेशी कलाकारों में ओलिविया मॉरिस, रे स्टीवेंसन और एलिसन डूडी की भूमिकाये बेहद ख़ास है। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अजय देवगन का विस्तारित कैमिया है। यह भूमिका बेहद दमदार बताई जा रही है। फिल्म को बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लेखक विजयेन्द्र प्रसाद द्वारा ही लिखा गया है। इसलिए फिल्म के कुछ ख़ास होने की उम्मीद करना बेमानी न होगा।

Friday, 8 June 2018

करण-अर्जुन का तेलुगु रीमेक बनाएंगे बाहुबली डायरेक्टर !

मार्च में, बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली ने राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ अपने एक प्रोजेक्ट का ऐलान किया था।

इस प्रोजेक्ट को उन्होंने आर आर आर (RRR) टाइटल दिया था।

फिल्म की बारे में दूसरी बातों का खुलासा नहीं किया गया था। लेकिन, यह ज़रूर बताया गया था कि राजामौली का यह फिल्म सितारा बहुल फिल्म होगी। यह भी बताया गया था कि राम चरण और जूनियर एनटीआर दो भाइयों की भूमिका करेंगे। रामचरण बड़े भाई और एक गैंगस्टर तथा जूनियर एनटीआर एक पुलिस अफसर की भूमिका करेंगे।

अब इस फिल्म को लेकर कुछ बड़े खुलासे किये गए हैं। 

बताया जा रहा है कि राजामौली की यह फिल्म एक रीमेक फिल्म होगी।

यह फिल्म, निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन की शाहरुख़ खान और सलमान खान की जोड़ी की फिल्म करण-अर्जुन का तेलुगु रीमेक फिल्म होगी। 

बताते चलें कि नब्बे के दशक में रिलीज़ इस फिल्म के निर्माण में ६ करोड़ खर्च हुए थे।  करण-अर्जुन ने बॉक्स ऑफिस पर ५३.५८ करोड़ का कारोबार किया था। 

राजामौली का इसका रीमेक एक शानदार घटना ही होगी। 

लेकिन, फिलहाल इस फिल्म के बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। 

सूत्र बताते हैं कि राजामौली अपने पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद के साथ फिल्म की पटकथा लिखने में व्यस्त हैं। 

जहाँ तक फिल्म के दो नायकों का सवाल है, राम चरण की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म रंगस्थलम ३० मार्च को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने, ६० करोड़ के बजट के एवज में २३० करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

जूनियर एनटीआर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म के लिए पसीना बहा रहे हैं। 


क्या दूसरी फिल्म में भी जोड़ी बनायेंगे इशान खट्टर और जाह्नवी कपूर -  पढ़ने के लिए क्लिक करें