Showing posts with label Prithviraj Sukumaran. Show all posts
Showing posts with label Prithviraj Sukumaran. Show all posts

Friday, 14 August 2026

क्या बॉलीवुड की फिल्म #Vibe औऱ #LoveLottrry का #Daayra खींचेगी हॉलीवुड की #ResidentEvil

 


क्या बॉलीवुड की तीन फ़िल्मों दायरावाइब और लव लाटरी पर हॉलीवुड की इकलौती फिल्म रेजिडेंट ईविल  भारी पड़ेगी ? 





देखा जाए तो एकाधिक फ़िल्मों  की तुलना फिल्म इंडस्ट्री  या शैली के आधर पर की जा सकती है. हॉलीवुड की 'रेजिडेंट ईविल' (Resident Evil)  कोई इकलौती फिल्म नहीं बल्कि एक पूरी बड़ी फ्रेंचाइजी है, जिसमें कई फिल्में शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड की 'दायरा' (Daayra), 'वाइब' (Vibe) और 'लव लॉटरी' (Love Lottery) बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्में हैं. रेजिडेंट ईविल हॉरर एक्शन फिल्म  हैं, जबकि दायरा क्राइम ड्रामा,  वाइब कॉमेडी ड्रामा और लव लॉटरी सस्पेंस थ्रिलर शैली की फ़िल्में है. इसलिए शैली के आधर पर इनकी सीधी तुलना नहीं की जा सकती। 





रेजिडेंट ईविल, एक्शन, हॉरर और ज़ॉम्बी थ्रिलर पर आधारित हॉलीवुड फ्रेंचाइजी है, जो वीएफएक्स और ग्लोबल अपील के लिए जानी जाती है।






दायरा: मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी एक क्राइम ड्रामा/थ्रिलर फिल्म है जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।






वाइब: कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। दो समान्य मित्र संयोगवश एक आतंकवादी से टकरा जाते हैं.  परिणामस्वरुप अपने देश को बचाने का दायित्व भी उनका बन जाता हूँ. 






लव लॉटरी: यह एक कोर्टरूम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला और कबीर दुहान सिंह के केंद्रीय भूमिकाएँ है.  एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल को अपनी पत्नी की हत्या के अपराध ने गिरफतार कर लिया जाता है.







रेजिडेंट ईविल' का एक्शन और वीएफएक्स का दायरा बहुत बड़ा है। अगर बड़े पैमाने के वीएफएक्स और एक्शन की बात हो, तो 'रेजिडेंट ईविल' इन भारतीय फिल्मों के कंटेंट-ड्रिवन और ड्रामा जॉनर से काफी आगे नजर आती है। कंटेंट और अभिनय स्तर पर 'दायरा' या 'लव लॉटरी' जैसी फिल्में थ्रिलर या गंभीर सामाजिक-कानूनी मुद्दों पर केंद्रित हैं, जिनका मुकाबला बॉक्स ऑफिस के एक्शन मानकों से नहीं बल्कि कहानी और अभिनय से होता है. 





नई 'रेजिडेंट ईविल' franchise फ़िल्मों के विपरीत  नए चेहरों और एक नई स्टार कास्ट के साथ बनाई गई है। सोनी पिक्चर्स और निर्देशक ज़ैक क्रेगर इस फ्रैंचाइज़ी का एक नया रीबूट लेकर आ रहे हैं.




इस फिल्म में पुरानी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मिला जोवोविच या अन्य पुराने मुख्य किरदार नजर नहीं आएंगे। फिल्म की कहानी 'ब्रायन' नाम के एक मेडिकल कूरियर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रैकून सिटी में वायरस के प्रकोप के बीच फंस जाता है. इस रीबूट में हॉलीवुड के उभरते हुए और मशहूर चरित्र अभिनेताओं को मौका दिया गया है. ऑस्टिन अब्राम्स, 'ब्रायन' की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.पॉल वाल्टर हाउसर, एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं.ज़ैक चेरी और काली रीस भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आएंगे.






फिल्म पिछली सभी फिल्मों से पूरी तरह अलग है। इसे बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म बनाने के बजाय वीडियो गेम की तरह डार्क, सस्पेंस और 'सर्वाइवल हॉररथीम पर बनाया गया है, ताकि दर्शकों को एकदम नया और डरावना अनुभव मिल सके।





यह फिल्म वीडियो गेम 'Resident Evil 2' (1998) के कालखंड के समानांतर चलती है, लेकिन इसे आज के आधुनिक युग में सेट किया गया है. 'रेजिडेंट ईविलभारत में इंग्लिश के साथ-साथ हिन्दी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने पुष्टि की है कि इसे बड़े पैमाने पर भारतीय दर्शकों के लिए डब किया जा रहा है।

Sunday, 9 August 2026

#Haiwaan #AkshayKumar को केयरटेकर #SaifAliKhan की चुनौती ?

 

हैवान' साल 2026 की एक बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड साइको-थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और सैफ अली खान हैं। यह फिल्म एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर है जो दर्शकों को हैरान कर देगी।




 

'हैवान' साल 2016 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फ़िल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे देखने में परेशानी होती है (विजुअली चैलेंज्ड) लेकिन उसकी बाकी इंद्रियां बहुत तेज होती हैं। वह एक बच्ची की जान बचाता है और एक क्रूर साइको किलर (सीरियल किलर) का सामना करता है।




 

 

फ़िल्म के मुख्य चरित्र बॉलीवुड के नामचीन कलाकार है। फ़िल्म में सैफ अली खान एक नेत्रहीन केयरटेकर (रखवाला) और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट की भूमिका में दिखाई देंगे ।फ़िल्म में बॉलीवुड के एक्शन अभिनेता अक्षय कुमार एक बेहद ठंडे और क्रूर विलेन के खतरनाक कीभूमिका जार रहे हैं । इस साइको थ्रिलर फ़िल्म की नायिका सैयामी खेर हैं । फ़िल्म में श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका कर रहे है ।





फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लगभग 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रही है।इस जोड़ी ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, यह दिल्लगी, मैं चोरतू सिपाही,  क़ीमत  एक साथ की है। इन दोनों की विगत प्रदर्शित फ़िल्म टशन(२००८) थी।



 

अक्षय कुमार ने साल 2026 की फिल्म 'हैवान' से पहले कोई  5 फिल्मों में नकारात्मक (खलनायक या ग्रे) भूमिका निभाई थी। उनकी खल भूमिकाओं वाली प्रमुख फिल्मों का विवरण इस प्रकार है:

 

 

 

 

 

 

 

अजनबी (2001): इस फिल्म में उन्होंने 'विक्रम बजाज' नाम के एक शातिर और धोखेबाज विलेन का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें उनका पहला Filmfare Award for Best Villain भी मिला था।

 

 

 

 

 

 

 

2.0 (2018): सुपरस्टार रजनीकांत के साथ इस तमिल/हिंदी ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फिल्म में अक्षय ने 'पक्षी राजन' नाम के एक डरावने और शक्तिशाली सुपरविलेन की भूमिका निभाई थी।

 

 

 

 

 

 

 

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा (2013): इस गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म में उन्होंने 'शोएब खान' नाम के एक अंडरवर्ल्ड डॉन (क्रूर विलेन) का किरदार निभाया था।

 

 

 

 

 

 

 

खिलाड़ी 420 (2000): इस फिल्म में अक्षय कुमार दोहरी भूमिका (डबल रोल) में थे, जिसमें से एक किरदार (देव कुमार) पूरी तरह से नकारात्मक, लालची और धोखेबाज था।

 

 

 

 

 

 

 

अफलातून (1997): अपने करियर के शुरुआती दौर की इस फिल्म में भी उन्होंने डबल रोल निभाया था, जिसमें से 'रॉकी' नाम का किरदार एक बेरहम अपराधी और विलेन था।

 

 

 

 

 

 

 

इनके अलावा उन्होंने फिल्म 'ब्लू' (2009) और 'गब्बर इज बैक' (2015) में एंटी-हीरो या ग्रे शेड किरदार निभाए थे, जबकि 'डिशूम' (2016) में उन्होंने एक छोटा लेकिन मजेदार विलेन का कैमियो रोल किया था।

 

 

 

वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन के बैनर KVN Productions और Thespian Films की निर्मिति फ़िल्म के निर्देशक प्रियदर्शन है । यह फ़िल्म 11 सितंबर 2026 को प्रदर्शित होगी । फ़िल्म रिलीज़ के आठ सप्ताह बाद यह फ़िल्म सोनी  लाइव पर स्ट्रीम होने लगेगी ।

Saturday, 15 November 2025

#SSRajamouli की फिल्म में #MaheshBabu की मन्दाकिनी #PriyankaChopra !



एसएस राजामौली, आज १५ नवंबर, २०२५ को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित ग्लोबट्रॉटर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस आयोजन में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन भी भाग लेंगे।  इस कार्यक्रम में, राजामौली निर्देशित फिल्म एसएसएमबी२९ के आधिकारिक शीर्षक की घोषणा के साथ पहली झलक भी दिखाई जाएगी।





इससे पूर्व, राजामौली ने इस फिल्म में, महेश बाबू के साथ विश्व भ्रमण करने वाली नायिका की भूमिका कर रही बॉलीवुड और हॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास के चरित्र का परिचय देते हुए, एक पहला परिचय चित्र जारी किया।





इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मन्दाकिनी की भूमिका कर रही है।  इस चरित्र के परिचय में जारी आकर्षक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा हवा में लहराती हुई पीली साड़ी में एक ऊबड़-खाबड़, विस्फोटक पृष्ठभूमि के सामने बंदूक थामे हुए दिखाई दे रही हैं। यह चित्र प्रियंका चोपड़ा के चरित्र के बहुस्तरीय, सशक्त होने का परिचय देने वाला है। यह चित्र सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल चर्चा का विषय बन चुका है। 





इस फिल्म का कथानक एक पौराणिक नायक (संभवतः भगवान् हनुमान या किसी अन्य महाकाव्य से प्रेरित नायक) की यात्रा से प्रेरित है। इस भूमिका को तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू अपनी २९वीं फिल्म  में कर रहे है। इस कहानी में महेश बाबू के चैरता के विरुद्ध एक शक्तिशाली प्रतिद्वंदी (पृथ्वीराज सुकुमारन) है। इस साहसिक और रोमांचक कथा में मंदाकिनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती लगती है। कदाचित एक सहयोगी, एक प्रभावशाली प्रेमिका या एक सिद्ध प्रतिपक्षी ! विदेशी हथियारों और भू-भाग-आधारित चुनौतियों से युक्त एक्शन दृश्य, जैसा कि पोस्टर की विस्फोटक पृष्ठभूमि और प्रियंका के बंदूकधारी रुख से संकेत मिलता है।





प्रियंका चोपड़ा, हाल ही में उड़ीसा की शूटिंग में शामिल हुईं थी। बतातें हैं कि इस फिल्म की कहानी को अभी भी गढ़ा जा रहा है। यो भी राजामौली फिल्मांकन के दौरान अपनी कहानियों को और भी निखारने के लिए जाने जाते हैं।





 फिल्म के आकार को देखते हुए, यह भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर साबित होने वाली है, जिसमें राजामौली की विशिष्ट दृश्य कथा-कथन को एक ऐसे कथानक के साथ जोड़ा गया है जो पौराणिक रूपांतरणों को नई परिभाषा दे सकता है।

Friday, 7 November 2025

@ssrajamouli और @urstrulyMahesh की #GlobeTrotter फिल्म के विलेन कुम्भा @PrithviOfficial



निर्देशक एस.एस. राजामौली और ग्लोबट्रॉटर टीम ने, १५ नवंबर से पूर्व ही, आज ७ नवंबर २०२५ को फिल्म के क्रूर खलनायक कुंभा के स्वरुप वाला फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। मलयालम फिल्मों से विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में दुष्ट कुम्भा की भूमिका कर रहे है।  





फिल्म के नायक महेश बाबू ने, इस लुक के चित्र को पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा-मैं दूसरी तरफ खड़ा हूँ। अब आपसे भिड़ने का समय आ गया है कुम्भा!





 पृथ्वीराज सुकुमारन का कुम्भा रूप जारी होते ही, महेश बाबू और एसएस राजामौली के प्रशंसकों में फिल्म के १५ नवंबर को होने वाले भव्य आयोजन के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है । उन्हें इस सात सौ करोड़ के बजट वाली मारधाड़ से युक्त फिल्म में सुकुमारन का जटिल का चरित्र महेश बाबू के नायक को चुनौती देता हुआ दिखाई दे रहा है।





फिल्म की नायिका प्रियंका चोपड़ा जोनास है। अब दर्शकों में इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास की मुख्य भूमिका के पोस्टर को देखने की उत्सुकता पैदा हो गई हैं।





उच्च-स्तरीय एक्शन और वैश्विक विषयों का मिश्रण करने वाली यह फिल्म श्री दुर्गा आर्ट्स के बैनर तले २०२६ में प्रदर्शित होगी।





यहाँ बताते चलें कि आज प्रभावशाली खलनायक के रूप में परिचित हिंदी दर्शकों से पृथ्वीराज का पहला परिचय रानी मुख़र्जी के नायक के रूप में फिल्म अइय्या से हुआ था।  इसके बाद वह औरंगजेब, नाम शबाना और बड़े मिया छोटे मिया के अतरिक्त विगत दिनों ही सीरीज सरजमीं में दिखाई दिए।  उन्होंने अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी का निर्माण और रणवीर सिंह की क्रिकेट पर फिल्म ८३ का वितरण किया था।  

Saturday, 27 September 2025

#KareenaKapoor और #PrithvirajSukumaran के लिए #MeghnaGulzar की #Daayra !



२०२० से, निरंतर फ्लॉप फिल्मे दे रही करीना कपूर खान की, विगत प्रदर्शित फिल्म सिंघम अगेन थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खेत रही थी।  अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े  सितारों की भीड़ वाली रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म  सिंघम अगेन १ नवंबर २०२४ को प्रदर्शित हुई थी, किन्तु दिवाली सप्ताहांत में प्रदर्शित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भीड़ नहीं जुटा पाई थी। २०२५ में करीना कपूर की कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है। 




अब समाचार है कि करीना कपूर ने निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म दायरा की शूटिंग प्रारम्भ कर दी है। क्राइम थ्रिलर फिल्म दायरा, करीना कपूर के २००१ में रिफ्यूजी फिल्म से प्रारम्भ फ्लॉप फ़िल्मी जीवन की ६८वी फिल्म है। इस फिल्म में करीना कपूर के नायक पृथ्वीराज सुकुमारन है।  पृथ्वीराज, मलयालम फिल्मों के स्थापित और प्रतिभावान अभिनेता है।  वह इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका कर रहे है। 




दायरा, दर्शकों को अपराध और रहस्य के ऐसी संसार में ले जाएगी, जहाँ कुछ भी स्पष्ट नहीं होगा। मेघना गुलजार दावा करती हैं कि फिल्म की कहानी बिलकुल नई है, जिसमे चुनौतियाँ भी हैं और रोमांच भी है। अर्थात, दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने के पर्याप्त तत्व हैं। 





दायरा को, मेघना गुलजार ने, यश केसवानी और सीमा अग्रवाल के साथ लिखा है।  फिल्म के निर्माता जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज हैं।  दायरा, मेघना गुलजार की आत्मकथा फिल्म सैम बहादुर (२०२३) के बाद निर्देशित फिल्म होगी। फिल्म के २०२६ में प्रदर्शित होने की संभावना है।    

Monday, 22 September 2025

#HrithikRoshan जारी करेंगे #KantaraChapter1 का हिंदी ट्रेलर



कन्नड़ फिल्म अभिनेता ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म कंटारा: चैप्टर १ का  कथानक  तटीय कर्नाटक के कदंब राजवंश काल में स्थापित लोककथाओं की पौराणिक उत्पत्ति पर आधारित है। इस दृष्टि से यह फिल्म २०२२ में प्रदर्शित ऋषभ शेट्टी द्वारा ही अभिनीत और निर्देशित फिल्म कांतारा की पूर्व कथा फिल्म है। पूर्व कथा फिल्म अर्थात प्रीक्वेल में ऋषभ शेट्टी ही नायक है और फिल्म का निर्देशन भी कर रहे है। 




आज २२ सितम्बर को दोपहर १२.४५ पर फिल्म के भिन्न भाषाओँ में ट्रेलर अनावृत होंगे। चार भाषाओँ में जारी हो रहे इन ट्रेलरों को हिंदी ट्रेलर ऋतिक रोशन, तेलुगु ट्रेलर प्रभास, तमिल ट्रेलर शिव कार्तिकेयन और मलयालम ट्रेलर पृथ्वीराज सुकुमारन जारी करेंगे।  





भिन्न भाषाओँ में ट्रेलर रिलीज़ की सूचना देते हुए फिल्म के निर्देशक ऋषभ शेट्टी और निर्माता होम्बले फिल्म्स ने एक्स पर पोस्ट किया। 





तेलुगु ट्रेलर प्रभास द्वारा जारी किये जाने की सूचना देते हुए ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर लिखा- जब एक दिग्गज की दहाड़ एक विद्रोही सितारे की शक्ति से मिलती है। कांतारा चैप्टर १ का तेलुगु ट्रेलर प्रतिष्ठित विद्रोही सितारे प्रभास द्वारा लॉन्च किया जाएगा।





हिंदी ट्रेलर बॉलीवुड अभिनेता हृथिक रोशन द्वारा किये जाने की सूचना देते हुए ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर लिखा - जब प्रकृति की शक्ति का सामना एक सुपरस्टार की आग से होता है। कांतारा चैप्टर १ का हिंदी ट्रेलर अद्भुत हृथिक रोशन सर द्वारा जारी किया जाएगा। और भी किंवदंतियाँ। और भी भाषाएँ। 





फिल्म का मलयालम ट्रेलर मलयाली फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा जारी किये जाने की सूचना देते हुए ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर लिखा - लोककथाओं की धरती से, जहाँ कहानियाँ साँस लेती हैं और किंवदंतियाँ विचरण करती हैं. कांतारा चैप्टर १ का मलयालम ट्रेलर स्वयं उस्ताद [पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा जारी किया जाएगा। दिव्यता में निहित एक गाथा अब हर जुबान पर बोलती है। गर्जना फिर से शुरू! कांतारा की दहाड़ अब दुनिया भर में गूंजेगी। 





फिल्म का तमिल  ट्रेलर तमिल फिल्म अभिनेता शिवकार्तिकेयन द्वारा जारी किये जाने की सूचना देते हुए ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर लिखा - विश्वास, क्रोध और आग की कहानी... एक सितारा दहाड़ को आगे बढ़ाता है। शक्तिशाली अभिनेता शिवकार्तिकेयन कांतारा चैप्टर १  का तमिल ट्रेलर जारी करते हैं। और किंवदंतियाँ। और भाषाएँ। दहाड़ बढ़ती ही जा रही है।

Tuesday, 22 July 2025

@JioHotStar पर #Sarzameen

 


इस शुक्रवार २५ जुलाई को जिओ हॉटस्टार पर देशभक्ति वाली थ्रिलर फिल्म सरज़मीन स्ट्रीम होने जा  रही है। यह फिल्म छविगृहों पर रिलीज़ किये जाने के स्थान पर ओटीटी प्लेटफार्म से स्ट्रीम हो रही है। 






इस फिल्म का कथानक एक ऐसे सैनिक का है, जो किसी भी मूल्य पर कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करना चाहता है।  अब यह बात दूसरी है कि इसके लिए उसे अपने बेटे का बलिदान तक देना पड़ सकता है।





इस फिल्म में, सैनिक की भूमिका पृथ्वीराज सुकुमारन कर रहे है।  उनकी मुस्लिम पत्नी की भूमिका काजोल कर रही है। इन दोनों के बेटे, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान बने है।





यहाँ कुछ रोचक तथ्य! पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार काजोल के साथ अभिनय कर रहे है।  यद्यपि, उन्होंने काजोल की कजिन रानी मुख़र्जी के साथ फिल्म अइया से बॉलीवुड फिल्म डेब्यू किया था।  काजोल के बेटे बने इब्राहिम अली खान के पिता कभी काजोल का रोमांस बन कर फिल्म बेखुदी (१९९१) कर रहे थे। किन्तु, सैफ को गैरजिम्मेदार बता कर फिल्म से निकाल दिया गया और उनकी जगह कमल सडाना  आ गए। 





यह फिल्म छविगृहों में क्यों नहीं प्रदर्शित हो रही ? यह प्रश्न इसलिए भी पूछा जाना चाहिए, क्योंकि फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और जिओ स्टूडियोज  के बैनर तले करण जोहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म से जिओ हॉटस्टार और सारेगामा का नाम भी जुड़ा हुआ है। तो फिर यह फिल्म छविगृहों में क्यों नहीं प्रदर्शित की गई ? क्या इस फिल्म की कहानी विवादस्पद घटनाक्रमों वाली है?