Showing posts with label Kareena Kapoor Khan. Show all posts
Showing posts with label Kareena Kapoor Khan. Show all posts

Friday, 14 August 2026

क्या बॉलीवुड की फिल्म #Vibe औऱ #LoveLottrry का #Daayra खींचेगी हॉलीवुड की #ResidentEvil

 


क्या बॉलीवुड की तीन फ़िल्मों दायरावाइब और लव लाटरी पर हॉलीवुड की इकलौती फिल्म रेजिडेंट ईविल  भारी पड़ेगी ? 





देखा जाए तो एकाधिक फ़िल्मों  की तुलना फिल्म इंडस्ट्री  या शैली के आधर पर की जा सकती है. हॉलीवुड की 'रेजिडेंट ईविल' (Resident Evil)  कोई इकलौती फिल्म नहीं बल्कि एक पूरी बड़ी फ्रेंचाइजी है, जिसमें कई फिल्में शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड की 'दायरा' (Daayra), 'वाइब' (Vibe) और 'लव लॉटरी' (Love Lottery) बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्में हैं. रेजिडेंट ईविल हॉरर एक्शन फिल्म  हैं, जबकि दायरा क्राइम ड्रामा,  वाइब कॉमेडी ड्रामा और लव लॉटरी सस्पेंस थ्रिलर शैली की फ़िल्में है. इसलिए शैली के आधर पर इनकी सीधी तुलना नहीं की जा सकती। 





रेजिडेंट ईविल, एक्शन, हॉरर और ज़ॉम्बी थ्रिलर पर आधारित हॉलीवुड फ्रेंचाइजी है, जो वीएफएक्स और ग्लोबल अपील के लिए जानी जाती है।






दायरा: मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी एक क्राइम ड्रामा/थ्रिलर फिल्म है जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।






वाइब: कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। दो समान्य मित्र संयोगवश एक आतंकवादी से टकरा जाते हैं.  परिणामस्वरुप अपने देश को बचाने का दायित्व भी उनका बन जाता हूँ. 






लव लॉटरी: यह एक कोर्टरूम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला और कबीर दुहान सिंह के केंद्रीय भूमिकाएँ है.  एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल को अपनी पत्नी की हत्या के अपराध ने गिरफतार कर लिया जाता है.







रेजिडेंट ईविल' का एक्शन और वीएफएक्स का दायरा बहुत बड़ा है। अगर बड़े पैमाने के वीएफएक्स और एक्शन की बात हो, तो 'रेजिडेंट ईविल' इन भारतीय फिल्मों के कंटेंट-ड्रिवन और ड्रामा जॉनर से काफी आगे नजर आती है। कंटेंट और अभिनय स्तर पर 'दायरा' या 'लव लॉटरी' जैसी फिल्में थ्रिलर या गंभीर सामाजिक-कानूनी मुद्दों पर केंद्रित हैं, जिनका मुकाबला बॉक्स ऑफिस के एक्शन मानकों से नहीं बल्कि कहानी और अभिनय से होता है. 





नई 'रेजिडेंट ईविल' franchise फ़िल्मों के विपरीत  नए चेहरों और एक नई स्टार कास्ट के साथ बनाई गई है। सोनी पिक्चर्स और निर्देशक ज़ैक क्रेगर इस फ्रैंचाइज़ी का एक नया रीबूट लेकर आ रहे हैं.




इस फिल्म में पुरानी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मिला जोवोविच या अन्य पुराने मुख्य किरदार नजर नहीं आएंगे। फिल्म की कहानी 'ब्रायन' नाम के एक मेडिकल कूरियर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रैकून सिटी में वायरस के प्रकोप के बीच फंस जाता है. इस रीबूट में हॉलीवुड के उभरते हुए और मशहूर चरित्र अभिनेताओं को मौका दिया गया है. ऑस्टिन अब्राम्स, 'ब्रायन' की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.पॉल वाल्टर हाउसर, एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं.ज़ैक चेरी और काली रीस भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आएंगे.






फिल्म पिछली सभी फिल्मों से पूरी तरह अलग है। इसे बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म बनाने के बजाय वीडियो गेम की तरह डार्क, सस्पेंस और 'सर्वाइवल हॉररथीम पर बनाया गया है, ताकि दर्शकों को एकदम नया और डरावना अनुभव मिल सके।





यह फिल्म वीडियो गेम 'Resident Evil 2' (1998) के कालखंड के समानांतर चलती है, लेकिन इसे आज के आधुनिक युग में सेट किया गया है. 'रेजिडेंट ईविलभारत में इंग्लिश के साथ-साथ हिन्दी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने पुष्टि की है कि इसे बड़े पैमाने पर भारतीय दर्शकों के लिए डब किया जा रहा है।

Sunday, 9 August 2026

#Haiwaan #AkshayKumar को केयरटेकर #SaifAliKhan की चुनौती ?

 

हैवान' साल 2026 की एक बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड साइको-थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और सैफ अली खान हैं। यह फिल्म एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर है जो दर्शकों को हैरान कर देगी।




 

'हैवान' साल 2016 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फ़िल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे देखने में परेशानी होती है (विजुअली चैलेंज्ड) लेकिन उसकी बाकी इंद्रियां बहुत तेज होती हैं। वह एक बच्ची की जान बचाता है और एक क्रूर साइको किलर (सीरियल किलर) का सामना करता है।




 

 

फ़िल्म के मुख्य चरित्र बॉलीवुड के नामचीन कलाकार है। फ़िल्म में सैफ अली खान एक नेत्रहीन केयरटेकर (रखवाला) और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट की भूमिका में दिखाई देंगे ।फ़िल्म में बॉलीवुड के एक्शन अभिनेता अक्षय कुमार एक बेहद ठंडे और क्रूर विलेन के खतरनाक कीभूमिका जार रहे हैं । इस साइको थ्रिलर फ़िल्म की नायिका सैयामी खेर हैं । फ़िल्म में श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका कर रहे है ।





फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लगभग 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रही है।इस जोड़ी ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, यह दिल्लगी, मैं चोरतू सिपाही,  क़ीमत  एक साथ की है। इन दोनों की विगत प्रदर्शित फ़िल्म टशन(२००८) थी।



 

अक्षय कुमार ने साल 2026 की फिल्म 'हैवान' से पहले कोई  5 फिल्मों में नकारात्मक (खलनायक या ग्रे) भूमिका निभाई थी। उनकी खल भूमिकाओं वाली प्रमुख फिल्मों का विवरण इस प्रकार है:

 

 

 

 

 

 

 

अजनबी (2001): इस फिल्म में उन्होंने 'विक्रम बजाज' नाम के एक शातिर और धोखेबाज विलेन का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें उनका पहला Filmfare Award for Best Villain भी मिला था।

 

 

 

 

 

 

 

2.0 (2018): सुपरस्टार रजनीकांत के साथ इस तमिल/हिंदी ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फिल्म में अक्षय ने 'पक्षी राजन' नाम के एक डरावने और शक्तिशाली सुपरविलेन की भूमिका निभाई थी।

 

 

 

 

 

 

 

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा (2013): इस गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म में उन्होंने 'शोएब खान' नाम के एक अंडरवर्ल्ड डॉन (क्रूर विलेन) का किरदार निभाया था।

 

 

 

 

 

 

 

खिलाड़ी 420 (2000): इस फिल्म में अक्षय कुमार दोहरी भूमिका (डबल रोल) में थे, जिसमें से एक किरदार (देव कुमार) पूरी तरह से नकारात्मक, लालची और धोखेबाज था।

 

 

 

 

 

 

 

अफलातून (1997): अपने करियर के शुरुआती दौर की इस फिल्म में भी उन्होंने डबल रोल निभाया था, जिसमें से 'रॉकी' नाम का किरदार एक बेरहम अपराधी और विलेन था।

 

 

 

 

 

 

 

इनके अलावा उन्होंने फिल्म 'ब्लू' (2009) और 'गब्बर इज बैक' (2015) में एंटी-हीरो या ग्रे शेड किरदार निभाए थे, जबकि 'डिशूम' (2016) में उन्होंने एक छोटा लेकिन मजेदार विलेन का कैमियो रोल किया था।

 

 

 

वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन के बैनर KVN Productions और Thespian Films की निर्मिति फ़िल्म के निर्देशक प्रियदर्शन है । यह फ़िल्म 11 सितंबर 2026 को प्रदर्शित होगी । फ़िल्म रिलीज़ के आठ सप्ताह बाद यह फ़िल्म सोनी  लाइव पर स्ट्रीम होने लगेगी ।

Saturday, 27 September 2025

#KareenaKapoor और #PrithvirajSukumaran के लिए #MeghnaGulzar की #Daayra !



२०२० से, निरंतर फ्लॉप फिल्मे दे रही करीना कपूर खान की, विगत प्रदर्शित फिल्म सिंघम अगेन थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खेत रही थी।  अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े  सितारों की भीड़ वाली रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म  सिंघम अगेन १ नवंबर २०२४ को प्रदर्शित हुई थी, किन्तु दिवाली सप्ताहांत में प्रदर्शित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भीड़ नहीं जुटा पाई थी। २०२५ में करीना कपूर की कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है। 




अब समाचार है कि करीना कपूर ने निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म दायरा की शूटिंग प्रारम्भ कर दी है। क्राइम थ्रिलर फिल्म दायरा, करीना कपूर के २००१ में रिफ्यूजी फिल्म से प्रारम्भ फ्लॉप फ़िल्मी जीवन की ६८वी फिल्म है। इस फिल्म में करीना कपूर के नायक पृथ्वीराज सुकुमारन है।  पृथ्वीराज, मलयालम फिल्मों के स्थापित और प्रतिभावान अभिनेता है।  वह इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका कर रहे है। 




दायरा, दर्शकों को अपराध और रहस्य के ऐसी संसार में ले जाएगी, जहाँ कुछ भी स्पष्ट नहीं होगा। मेघना गुलजार दावा करती हैं कि फिल्म की कहानी बिलकुल नई है, जिसमे चुनौतियाँ भी हैं और रोमांच भी है। अर्थात, दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने के पर्याप्त तत्व हैं। 





दायरा को, मेघना गुलजार ने, यश केसवानी और सीमा अग्रवाल के साथ लिखा है।  फिल्म के निर्माता जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज हैं।  दायरा, मेघना गुलजार की आत्मकथा फिल्म सैम बहादुर (२०२३) के बाद निर्देशित फिल्म होगी। फिल्म के २०२६ में प्रदर्शित होने की संभावना है।    

Tuesday, 4 August 2020

औरंगजेब की बहन बनेगी जैक्वेलिन फर्नांडेज

जैक्वेलिन फर्नांडेज़, एक फिल्म में औरंगज़ेब की बहन की भूमिका कर रही हैं। वही, करीना कपूर खान भी, निर्देशक करण जौहर की फिल्म तख़्त में औरंगज़ेब की बहन जहाँआरा की भूमिका कर रही हैं। इस प्रकार से बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियां एक ऐतिहासिक चरित्र को परदे पर कर रही हैं। लेकिन, यह भूमिकाये दोनों में से किसी भी अभिनेत्री को चुनौती नहीं है।
तख़्त की जहाँआरा
कऱण जौहर की फिल्म तख़्त में, रणवीर सिंह, शाहजहां (अनिल कपूर) के बेटे दारा शिकोह और विक्की कौशल औरंगज़ेब की भूमिका कर रहे हैं। इसी फिल्म में करीना कपूर, शाहजहां की दुलारी बेटी जहाँआरा बेगम की भूमिका कर रही हैं। इस फिल्म में जहाँआरा का रोमांटिक एंगल है या वह एक शायरा के रूप में नज़र आएंगी, कहा नहीं जा सकता।
जैक्वेलिन फर्नांडेज़ की रोमांटिक जहाँआरा
लेकिन, इतना ज़रूर कहा जा सकता है कि जैक्वेलिन फर्नांडेज़ की जहाँआरा का रोमांटिक एंगल हैं। दरअसल जैक्वेलिन जिस फिल्म में जहाँआरा की भूमिका कर रही हैं, वह तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ तेलुगु फिल्म है। यह मुग़ल-काल पर कॉमेडी स्पूफ फिल्म है। इस फिल्म में औरंगज़ेब की भूमिका अर्जुन रामपाल कर रहे हैं। फिल्म में पवन कल्याण कोहिनूर हीरा चुराने के लिए भेजे गए चोर की भूमिका कर रहे हैं। जैक्वेलिन की जहाँआरा इसी चोर से प्रेम करने लगती है।
ट्रीटमेंट में अलग हैं जहाँआरा
ज़ाहिर है कि भूमिका समान होते हुए भी कथ्य और ट्रीटमेंट अलग होने के कारण जहाँआरा की दोनों भूमिकाये बिलकुल अलग हो जाती है। वैसे, तख़्त के इतर, तेलुगु फिल्म में सितारों का जमावड़ा नहीं है, इसलिए जैक्वेलिन को स्क्रीन स्पेस खूब मिलेगा। उन्हें से पूरा करने के लिए ४० दिनों की ज़रुरत पड़ेगी। इस बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरू होनी थी। लेकिन, अब यह कोरोना का भय ख़त्म होने के बाद ही शुरू हो पाएगी।

Wednesday, 11 December 2019

रेडियो कार्यक्रम What Women Want Season 2 के लिये तैयार Kareena Kapoor




Friday, 22 November 2019

Aamir Khan फिर करेंगे Kareena Kapoor से रोमांस


आमिर खान की, अगले साल क्रिसमस वीकेंड में रिलीज़ होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा, हॉलीवुड की १९९४ में रिलीज़ ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म फारेस्ट गंप की हिंदी रीमेक फिल्म है।  यह फिल्म मंदबुद्धि फारेस्ट गंप के जीवन के तीस सालों के सफर की कहानी है। इसमें फारेस्ट गंप और उसकी बचपन से दोस्त जेनी कुर्रन के किरदार प्रमुख हैं।  इस फिल्म में कुछ राजनीतिक कोण भी बयान होते थे।  फिल्म के लिए अभिनेता टॉम हैंक्स को श्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला था।

रोमांटिक आमिर खान और करीना कपूर
हिंदी रीमेक फिल्म लाल सिंह चड्ढा में फारेस्ट  गंप और जेनी कुर्रन वाली भूमिकाये आमिर खान और करीना कपूर कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा के तीन दशक लम्बे सफर में आमिर खान और करीना कपूर के चरित्रों को भिन्न रूपों में देखा जाएगा।  इनमे से एक रूप कॉलेज के दिनों का होगा। कॉलेज के दिनों में ही इन दो किरदारों के बीच रोमांस पैदा होता है।  इस दौर के आमिर खान और करीना कपूर खान के चरित्रों के चित्र सोशल मीडिया पर देखे जा रह हैं। इन चित्रों में, यह दोनों बेहद रोमांटिक नज़र आ रहे हैं। हालाँकि, पूरी फिल्म में इन दोनों के सम्बन्ध काफी जटिल और गहरे हैं ।

आठ साल बाद फिर साथ
करीना कपूर और आमिर खान की एक साथ पहली फिल्म ३ इडियट्स २०१० में रिलीज़ हुई थी।  इस फिल्म के बाद इन दोनों ने तलाश द आंसर लाइज वीथिन फिल्म में भी साथ काम किया था।  यह फिल्म २०१२ में प्रदर्शित हुई थी।  इस लिहाज़ से, करीना कपूर और आमिर खान ८ साल बाद, एक साथ रोमांस करते  नज़र आएंगे।
  

Tuesday, 19 November 2019

Good News का ट्रेलर लांच पर Akshay Kumar की गोद में Kareena Kapoor और Diljit Dosanjh की गोद में Kiara Advani



Thursday, 14 November 2019

Kareena Kapoor और Kiara Advani के साथ Akshay Kumar और Diljit Dosanjh का गड़बड़झाला Good News


अक्षय कुमार ने, अपनी २७ दिसंबर २०१९ को प्रदर्शित होने वाली फिल्म गुड न्यूज़ का प्रचार जोरशोर से शुरू कर दिया है।  इसका आगाज़, एक के बाद एक तीन पोस्टरों से हुआ।  पहले पोस्टर में अक्षय कुमार दो बेबी बम्प्स के बीच सहमे से फंसे नज़र आ रहे हैं।  दूसरे पोस्टर में इसी मुद्रा में दिलजीत दोसांझ हैं, लेकिन उनके चेहरे से ख़ुशी झलक रही है।  तीसरे पोस्टर में दिलजीत दोसांझ और अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और किआरा अडवाणी के बढे पेटों के बीच फंसे हुए हैं।


पोस्टर जारी करते हुए अक्षय कुमार गुड न्यूज़ को साल का सबसे बड़ा गड़बड़झाला बताते हैं।  यहाँ बताते चलें कि निर्माता करण जौहर की राज मेहता निर्देशित फिल्म गुड न्यूज़ की कहानी सरोगेसी अर्थात किराए पर कोख लिए जाने की है।  यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा जॉनर की है।  फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के साथ दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी की भूमिका है।

गुड न्यूज़, अक्षय कुमार की इस साल रिलीज़ होने वाली चौथी फिल्म है।  अक्षय कुमार की इस फिल्म से पहले पहले रिलीज़ फिल्मों केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल ४ ने १०० करोडिया सफलता हासिल की है।  हाउसफुल ४ तो २०० करोड़ क्लब में प्रवेश पा चुकी है।  इसलिए उम्मीद की जाती है कि गुड न्यूज़ भी बड़ी सफल फिल्म साबित होगी।



करीना कपूर की इस साल रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म होगी गुड न्यूज़।  उनकी पिछले साल रिलीज़ फिल्म वीरे दी वेडिंग को बढ़िया सफलता मिली थी।  किआरा अडवाणी की इस साल रिलीज़ बतौर नायिका  पहली फिल्म कबीर सिंह को बड़ी सफलता मिली थी।  वह अक्षय कुमार के साथ दो फ़िल्में भूल भुलैया और लक्ष्मी बॉम्ब भी कर रही हैं।  दिलजीत दोसांझ की इस साल रिलीज़ इकलौती फिल्म अर्जुन पटियाला फ्लॉप हुई है।  

Sunday, 27 October 2019

Kareena Kapoor ने दिया Alia Bhatt को दिवाली का तोहफा !


आलिया भट्ट को सही मायनों में करीना कपूर खान ने दिवाली का तोहफा दे दिया। आलिया भट्ट और करीना कपूर खान ने फिल्म उड़ता पंजाब में एक साथ काम किया था। आलिया भट्टइस समय करीना कपूर के चचेरे भाई रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र कर रही हैंजो अगले साल रिलीज़ होगी। रणबीर और आलिया रोमांस की खबरे रोजाना ही सुर्ख होती रहती हैं।  खबर तो यहाँ तक है कि यह दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं।  हालाँकिइस बात की पुष्टि कभी भी किसी ने नहीं की। यहाँ तक कि मामी मूवी मेला २०१९ में पत्रकारों के सवाल के जवाब में भी आलिया भट्ट ने कहा कि उन्होंने इस बाबत अभी सोचा नहीं है। लेकिनजब यही सवालसाथ मौजूद रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर से पूछा गया तो करीना कपूर का जवाब था, "ऐसा होता है तो मैं दुनिया की सबसे खुश लड़की होंगी।" हालाँकिकरीना कपूर ने यह जुमला कटरीना कैफ के लिए भी बोला  था। मगर करीना कपूर के इस जवाब के साथ ही शरमाते हुए दोहरी हो गई आलिया भट्ट के लिए यह दिवाली के तोहफे जैसा था। क्योंकिबॉलीवुड के पहले कपूर खानदान के साथ भट्ट परिवार की नई पीढ़ी का शादी के सम्बन्ध में बंधना सामान्य बात नहीं है। अलिया भट्ट की फिल्मों के लिए यह साल फिफ्टी फिफ्टी साबित होता है । उनकी फिल्म गली बॉय जहाँ हिट हुई थी, वहीँ कलंक की असफलता उनके सफलता के कीर्तिमान पर कलंक थी । यह फिल्म अलिया भट्ट और वरुण धवन की जोडी की पहली असफलता थी ।

Friday, 4 October 2019

कॉलेज रोमांस करेंगे ५४ के Aamir Khan और ३९ की Kareena Kapoor


तलाश और ३ इडियट्स के बाद, आमिर खान और करीना कपूर, तीसरी बार परदे पर रोमांस करेंगे।  ५४ साल के आमिर खान और ३९ साल की करीना कपूर का यह रोमांस कॉलेज रोमांस होगा। इस उम्र में परदे पर कॉलेज रोमांस करना, अटपटा लगता है।

तीन दशकों का फैलाव
दरअसल, लाल सिंह चड्डा का कथानक १९७० के दशक से शुरू होता है। इसका विस्तार तीन दशक तक के घटनाक्रम पर केन्द्रित है। इस दौर में, आमिर खान और करीना कपूर कॉलेज मे रोमांस करते नज़र आयेंगे। यही रोमांस, इन दोनों किरदारों के लम्बे साथ, विछोह और दुखांत में तब्दील होगा।

विवादित घटनाओं का गवाह लाल सिंह
फिल्म लाल सिंह चड्डा में इस दौर के भारत में घटी प्रमुख घटनाओं, मसलन इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद सिखों का नरसंहार और बाबरी ढाँचे के विध्वंस जैसी महत्वपूर्ण घटनाए शामिल होंगी। इन घटनाओं से आमिर खान का मंदबुद्धि चरित्र लाल सिंह शिद्दत से जुड़ा हुआ है।

फारेस्ट गम्प की रीमेक
लाल सिंह चड्डा, हॉलीवुड की ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त १९९४ में रिलीज़ फिल्म फारेस्ट गम्प की ऑफिसियल रीमेक है। फारेस्ट गम्प की कहानी में फारेस्ट और जेनी की भूमिकाये अहम् हैं, जो कॉलेज के दिनों से लेकर जीवन के अंत तक मिलते बिछुड़ते रहते हैं। हॉलीवुड फिल्म में फारेस्ट गम्प की भूमिका, उस समय ३८ साल के टॉम हंक्स ने की थी। जेनी की भूमिका २८ वर्षीय अभिनेत्री रॉबिन गेल राइट ने की थी।

अटपटा लगेगा रोमांस !
ज़ाहिर है कि फारेस्ट गम्प के दो मुख्य किरदारों के एक्टरों की उम्र में अपने किरदारों की उम्र से ज्यादा फासला नहीं था। इसलिए उनका कॉलेज रोमांस अटपटा नहीं लगता था। लेकिन, क्या ५४ के आमिर खान और ३९ की करीना कपूर का कॉलेज रोमांस हिंदी दर्शकों को सहज लगेगा

१०० शहरों में शूट होगी
फिल्म लाल सिंह चड्डा की शूटिंग १ नवम्बर से पंजाब में शुरू होगी। फिल्म को घटनाक्रम के अनुसार पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ और लदाख के अलावा देश के भिन्न १०० शहरों में शूट किया जाएगा।  

Wednesday, 25 September 2019

बॉलीवुड की अरुंधती: Anushka Sharma या Kareena Kapoor !


तेलुगु डार्क फैंटसी हॉरर फिल्म अरुंधति की हिंदी रीमेक फिल्म बनाये जाने की खबरें फिर गर्म हैं।  अनुष्का शेट्टी अभिनीत तेलुगु फिल्म अरुंधति, उनके करियर की श्रेष्ठ फिल्म मानी जाती है। अरुंधति की कहानी पूरी तरह से नायिका प्रधान थी। इस फिल्म के लिए, अनुष्का शेट्टी ने लगातार १८ दिन और रात शूटिंग की थी। अरुंधति को इसी टाइटल के साथ बांगला में भी बनाया गया था।

अरुंधति की सफलता के तुरंत बाद, पहले फिल्म निर्माता मधु मंतेना और बाद में तेलुगु फिल्म प्रोडूसर श्याम प्रसाद रेड्डी अरुंधति को हिंदी में बनाना चाहते थे। निर्माता, हिंदी अरुंधति की नायिका अनुष्का शर्मा को बनाना चाहते थे। लेकिन, अनुष्का को ऐसा लगा कि वह यशराज फिल्म्स के अनुबंध में होने के कारण अरुंधति नहीं कर सकती है।  इसलिए उन्होंने फिल्म को मना कर दिया।

२०१२ में, अरुंधति के रीमेक का जिम्मा अब्बास-मुस्तान की जोड़ी को सौंपा गया। इस फिल्म के खलनायक मूल फिल्म के सोनू सूद ही बनाये गए। लेकिन, अब्बास मुस्तान अरुंधति की भूमिका के लिए करीना कपूर को लेना चाहते थे।  करीना कपूर ने अब्बास मुस्तान के साथ अजनबी और ३६ चाइना टाउन जैसी फ़िल्में की थी। लेकिन, करीना कपूर ने फिल्म को तुरंत मना कर दिया। इस फिल्म को जैमिनी फिल्म सर्किट द्वारा ऐश्वर्या राय के साथ रीमेक किये जाने की खबरें भी आई थी।

तेलुगु अरुंधति को प्रदर्शित हुए दस साल से ज़्यादा गुजर चुके हैं। अब एक बार फिर फिल्म का  हिंदी रीमेक बनाये जाने की खबर हैं। अरुंधति के हिंदी रीमेक को बॉलीवुड के दो बड़े फिल्म निर्माता बनाना चाहते हैं। अभी इन निर्माताओं के नाम सामने नहीं आये हैं। लेकिन यह ज़रूर बताया जा रहा है कि यह निर्माता हिंदी अरुंधति की नायिका करीना कपूर को बनाना चाहते हैं।  अगर करीना कपूर व्यस्त हुई तो यह फिल्म अनुष्का शर्मा को मिल सकती है। इसका मतलब यह हुआ कि घडी की सुई एक बार फिर बारह पर आ गई है। अरुंधति चाहे कोई एक्ट्रेस बने, उसे फिल्म में मज़बूत दोहरी भूमिकाये करनी है। यह एक पीरियड फिल्म होगी, इसलिए भव्यता की पूरी गुंजाईश भी है।


Monday, 1 July 2019

Angrezi Medium के लिए 3B cop की तैयारी में Kareena Kapoor Khan





Thursday, 27 June 2019

Aamir Khan के लाल सिंह चड्डा की Kareena Kapoor Khan


Kareena Kapoor ने अपने दो दशक लम्बे फिल्म करियर में, बॉलीवुड के तमाम बड़े अभिनेताओं के साथ फ़िल्में की हैं। वह तीनों खान अभिनेताओं के साथ भी फ़िल्में कर चुकी हैं।

उन्होंने Shahrukh Khan के साथ फिल्म अशोका से शुरुआत करते हुए, कभी ख़ुशी कभी गम, डॉन और रा.वन जैसी फ़िल्में की।

Salman Khan के साथ क्योंकि, मैं और मिसेज खन्ना, बॉडीगार्ड और बजरंगी भाईजान जैसी फ़िल्में की।

लेकिन तीसरे खान Aamir Khan के साथ सिर्फ एक ही फिल्म ३ इडियट्स की थी। राजकुमार हिरानी की फिल्म ३ इडियट्स २००९ में रिलीज़ हुई थी।

अब दस साल बाद, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और आमिर खान (Aamir Khan) दूसरी बार फिल्म लाल सिंह चड्डा कर रहे हैं। यह फिल्म, हॉलीवुड की ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली फिल्म फारेस्ट गंप की ऑफिसियल रीमेक हैं।

रॉबर्ट ज़ेमिकिस निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म फारेस्ट गम्प में कई सहयोगी पुरुष चरित्र थे। इन चरित्रों के बीच फारेस्ट गंप की पत्नी और बचपन की दोस्त जेनी कुर्रन का चरित्र भी है। गंप जेनी से बहुत प्यार करता है। जेनी का, बचपन में ही, अपने विधुर पिता के दवारा सेक्स शोषण हुआ था। इसलिए वह दुनिया से उचाट है, इसलिए गंप के जीवन से निकल कर हिप्पी जीवन जीने लगती है। हालाँकि, इन दोनों के प्यार की निशानी एक बच्चा है। काफी बाद में दोनों शादी करते है। लेकिन शादी के बाद ज़ल्द ही जेनी की अज्ञात बीमारी से मौत हो जाती है। यह भूमिका रॉबिन राईट ने की थी।

इस लिहाज़ से, करीना कपूर के करियर के लिए आमिर खान के साथ दूसरी फिल्म लाल सिंह चड्डा खास हो सकती है। अद्वैत चन्दन निर्देशित यह फिल्म क्रिसमस २०२० में प्रदर्शित होगी ।


Thursday, 2 May 2019

आठ साल बाद, बारहवी फिल्म में Akshay Kumar और Kareena Kapoor


धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) की फिल्म गुड न्यूज़ (Good News) का निर्देशन राज मेहता (Raj Mehta) कर रहे हैं। सरोगेसी पर आधारित इस फिल्म से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की जोड़ी नौ साल बाद फिर बनने जा रही है। इस जोड़ी की पिछली फिल्म कम्बख्त इश्क़ (Kambakht Ishq) २००९ में रिलीज़ हुई थी। फिल्म गुड न्यूज़ में, अक्षय कुमार और करीना कपूर ऐसा शादीशुदा जोड़ा बने हैं, जिन्हे बच्चा नहीं हो सकता।  वह सरोगेसी के ज़रिये यह बच्चा प्राप्त करते हैं।


पहली फिल्म अजनबी
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने एक साथ ११ फ़िल्में की हैं।  यह दोनों छह फिल्मों में नायक-नायिका थे। अक्षय कुमार और करीना कपूर की पहली फिल्म २००१ में रिलीज़ अजनबी (Ajnabee) थी। लेकिन, इस फिल्म में करीना कपूर के नायक अक्षय कुमार नहीं बॉबी देओल (Bobby Deol) थे।  अक्षय कुमार और बिपाशा बासु (Bipasha Basu) ने कॉन जोड़ी बनाई थी। 

अक्षय-करीना की तलाश
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की जोड़ी पहली बार २००३ में रिलीज़ फिल्म तलाश- द हंट बेगिंस में बनी थी। इसके बाद, इन दोनों ने ऐतराज़, बेवफा, दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर, टशन और कम्बख्त इश्क़ की। इन सभी फिल्मों में, अक्षय कुमार से १३ साल छोटी करीना कपूर की जोड़ी खूब जमी थी। यहाँ बताते चलें कि अक्षय कुमार और करीना कपूर से छह साल बड़ी बहन करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor), दोनों का फिल्म डेब्यू १९९१ में ही हुआ था। प्रमोद चक्रवर्ती निर्देशित फिल्म दीदार, अक्षय कुमार के करियर की पांचवी और करिश्मा कपूर के करियर की छठी फिल्म थी।


अक्षय की फिल्म, करीना का कैमियो  
करीना कपूर ने अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर, ब्रदर्स और गब्बर इज बैक में कैमिया किया था।  यह दोनों, फराह खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ओम शांति ओम के एक गीत दीवानगी दीवानगी में खुद की भूमिका में कैटवाक कर रहे थे।

क्या तैमूर का फिल्म डेब्यू
खबर है कि गुड न्यूज़ से, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर का फिल्म डेब्यू होगा।  गुड न्यूज़ में, संतानहीन पति पत्नी अक्षय कुमार और करीना कपूर को कियरा अडवाणी (Kiara Advani) की कोख उधार लेकर बच्चा पैदा करना पड़ता है। शायद फिल्म के अंत में यही बच्चा तैमूर हो।  लेकिन, अभी यह पुख्ता खबर नहीं है।

म्यूजिक विडियो मुझसे जुदा होना नहीं - Mandakini Bora- क्लिक करें 

Saturday, 13 April 2019

जिम में करीना कपूर खान, तैमूर की पीठ