Showing posts with label Akshay Oberoi. Show all posts
Showing posts with label Akshay Oberoi. Show all posts

Friday, 21 August 2026

रॉकिंग स्टार #Yash की #Toxic एडवांस बुकिंग

  


 

 

रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन दिखा जबरदस्त क्रेज; नॉन-फ्रेंचाइज़ी फिल्म के लिए स्टार पावर का बड़ा सबूत

 

 




दुनियाभर में अपनी थिएट्रिकल रिलीज की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग खोलने का ऐलान कर दिया है।

 




 

एडवांस बुकिंग के खुलने के खास मौके पर मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो भी जारी किया है, जिसमें रॉकिंग स्टार यश, डायरेक्टर गीतू मोहनदास और फिल्म की शानदार स्टारकास्ट नजर आ रही है। इस वीडियो में कई कैंडिड मोमेंट्स और खास बातचीत के जरिए नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर बताते हैं कि आखिर टॉक्सिक उनके लिए इतनी खास क्यों है। फिल्म की अलग दुनिया से लेकर गीतू मोहनदास के अनकन्वेंशनल डायरेक्शन तक, स्टारकास्ट की बातें फिल्म को लेकर उनके भरोसे और रिलीज से पहले की एक्साइटमेंट की झलक देती हैं।

 




 

इस अनाउंसमेंट ने यश को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। केजीएफ फ्रेंचाइज़ी की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की वापसी का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। केजीएफ: चैप्टर 2 ने दुनियाभर में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और यश को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में और मजबूती से स्थापित किया था। अब टॉक्सिक के साथ यश ऐसी फिल्म लेकर लौट रहे हैं, जिसने अपने बड़े स्केल, अलग दुनिया और दमदार सिनेमैटिक विजन के चलते पहले ही जबरदस्त बज बना लिया है।

 




 

सबसे दिलचस्प बात यह है कि टॉक्सिक के पास न किसी फ्रेंचाइज़ी की विरासत है और न ही कोई पहले से स्थापित सिनेमैटिक यूनिवर्स। फिल्म पूरी तरह एक नई दुनिया के साथ दर्शकों के सामने आ रही है और इसके पीछे सबसे बड़ी ताकत है रॉकिंग स्टार यश की जबरदस्त स्टार पावर। एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है और शुरुआत से ही इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह साफ दिखाता है कि यश का क्रेज सिर्फ किसी फ्रेंचाइज़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शक उन्हें एक बिल्कुल नई कहानी और नई दुनिया में देखने के लिए भी उतने ही एक्साइटेड हैं।

 

 




टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है और यह हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज होगी, ताकि इसकी अनोखी दुनिया अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक पहुंच सके।

Friday, 14 August 2026

क्या बॉलीवुड की फिल्म #Vibe औऱ #LoveLottrry का #Daayra खींचेगी हॉलीवुड की #ResidentEvil

 


क्या बॉलीवुड की तीन फ़िल्मों दायरा, वाइब और लव लाटरी पर हॉलीवुड की इकलौती फिल्म रेजिडेंट ईविल  भारी पड़ेगी ? 





देखा जाए तो एकाधिक फ़िल्मों  की तुलना फिल्म इंडस्ट्री  या शैली के आधर पर की जा सकती है. हॉलीवुड की 'रेजिडेंट ईविल' (Resident Evil)  कोई इकलौती फिल्म नहीं बल्कि एक पूरी बड़ी फ्रेंचाइजी है, जिसमें कई फिल्में शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड की 'दायरा' (Daayra), 'वाइब' (Vibe) और 'लव लॉटरी' (Love Lottery) बिल्कुल अलग जॉनर की फिल्में हैं. रेजिडेंट ईविल हॉरर एक्शन फिल्म  हैं, जबकि दायरा क्राइम ड्रामा,  वाइब कॉमेडी ड्रामा और लव लॉटरी सस्पेंस थ्रिलर शैली की फ़िल्में है. इसलिए शैली के आधर पर इनकी सीधी तुलना नहीं की जा सकती। 





रेजिडेंट ईविल, एक्शन, हॉरर और ज़ॉम्बी थ्रिलर पर आधारित हॉलीवुड फ्रेंचाइजी है, जो वीएफएक्स और ग्लोबल अपील के लिए जानी जाती है।






दायरा: मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी एक क्राइम ड्रामा/थ्रिलर फिल्म है जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।






वाइब: कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। दो समान्य मित्र संयोगवश एक आतंकवादी से टकरा जाते हैं.  परिणामस्वरुप अपने देश को बचाने का दायित्व भी उनका बन जाता हूँ. 






लव लॉटरी: यह एक कोर्टरूम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला और कबीर दुहान सिंह के केंद्रीय भूमिकाएँ है.  एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल को अपनी पत्नी की हत्या के अपराध ने गिरफतार कर लिया जाता है.







रेजिडेंट ईविल' का एक्शन और वीएफएक्स का दायरा बहुत बड़ा है। अगर बड़े पैमाने के वीएफएक्स और एक्शन की बात हो, तो 'रेजिडेंट ईविल' इन भारतीय फिल्मों के कंटेंट-ड्रिवन और ड्रामा जॉनर से काफी आगे नजर आती है। कंटेंट और अभिनय स्तर पर 'दायरा' या 'लव लॉटरी' जैसी फिल्में थ्रिलर या गंभीर सामाजिक-कानूनी मुद्दों पर केंद्रित हैं, जिनका मुकाबला बॉक्स ऑफिस के एक्शन मानकों से नहीं बल्कि कहानी और अभिनय से होता है. 





नई 'रेजिडेंट ईविल' franchise फ़िल्मों के विपरीत  नए चेहरों और एक नई स्टार कास्ट के साथ बनाई गई है। सोनी पिक्चर्स और निर्देशक ज़ैक क्रेगर इस फ्रैंचाइज़ी का एक नया रीबूट लेकर आ रहे हैं.




इस फिल्म में पुरानी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मिला जोवोविच या अन्य पुराने मुख्य किरदार नजर नहीं आएंगे। फिल्म की कहानी 'ब्रायन' नाम के एक मेडिकल कूरियर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रैकून सिटी में वायरस के प्रकोप के बीच फंस जाता है. इस रीबूट में हॉलीवुड के उभरते हुए और मशहूर चरित्र अभिनेताओं को मौका दिया गया है. ऑस्टिन अब्राम्स, 'ब्रायन' की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.पॉल वाल्टर हाउसर, एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं.ज़ैक चेरी और काली रीस भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आएंगे.






फिल्म पिछली सभी फिल्मों से पूरी तरह अलग है। इसे बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म बनाने के बजाय वीडियो गेम की तरह डार्क, सस्पेंस और 'सर्वाइवल हॉरर' थीम पर बनाया गया है, ताकि दर्शकों को एकदम नया और डरावना अनुभव मिल सके।





यह फिल्म वीडियो गेम 'Resident Evil 2' (1998) के कालखंड के समानांतर चलती है, लेकिन इसे आज के आधुनिक युग में सेट किया गया है. 'रेजिडेंट ईविल' भारत में इंग्लिश के साथ-साथ हिन्दी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने पुष्टि की है कि इसे बड़े पैमाने पर भारतीय दर्शकों के लिए डब किया जा रहा है।