Showing posts with label Kiara Advani. Show all posts
Showing posts with label Kiara Advani. Show all posts

Thursday, 9 July 2026

#SaiPallavi का #Toxic इंटरव्यू और निशाने पर #KiaraAdvani ?



इस समय,  बॉलीवुड फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के राम की सीता साई पल्लवी का एक इंटरव्यू चर्चा में है और निशाने पर टॉक्सिक की किआरा अडवाणी है। साई का उदाहरण देते हुए किआरा अडवाणी को सोशल मीडिया पर उपदेश दिया जा रहा है कि वह साई का उदाहरण ले कर बदलाव लाएं। मामला जानने के लिए साई पल्लवी के इंटरव्यू के बारे में जानना होगा कि  उन्होंने क्या कहा !

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक इंटरव्यू में, साक्षात्कारकर्ता ने साई से चुम्बन के  विषय में पूछा था कि वह फिल्मों में चुम्बन क्यों नहीं देती ? उस समय साई ने जो उत्तर दिया, वह कुछ यों था - यदि  मेरा कोई बॉयफ्रेंड है, तो मुझे किसी और का चुम्बन नहीं करना चाहिए, चाहे वह एक्टिंग हो या कुछ और। एक आदमी या औरत को अच्छी ज़िंदगी जीने के लिए बस एक खुशहाल परिवार, एक कार और एक घर चाहिए होता है। मेरे पास ये सब पहले से ही है। मुझे सिर्फ़ एक और कार खरीदने के लिए किसी और को किस करने की ज़रूरत नहीं है। मेरे पास जो है, मैं उसी में खुश हूं। अगर आप मुझे एक्टिंग के लिए फिल्म में चाहते हैं, तो मुझे ले लो। अगर इंटिमेट सीन के लिए, तो किसी और को कास्ट करो। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस इंटरव्यू के सोशल मीडिया पर आने के बाद, किआरा अडवाणी निशाने  पर आ गई।  वह निशाने पर आईं फिल्म टॉक्सिक के लेडीज एंड लेडीज टीज़र में अपने यश के साथ आतंरिक संबंधों का चित्रण कर।  लोग कायरा आडवाणी पर शादी के बाद बोल्ड सीन करने पर सवाल उठाने लगे। उन्होंने किआरा को उपदेश दिया कि वह साई पल्लवी से सीख लें।  क्योंकि, वह शादी  शुदा हैं। उन्हें ऐसे दृश्य नहीं करने चाहिए।  किआरा के पति अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी खींच लाया गया कि उन्होंने किआरा को ऐसे दृश्य करने की अनुमति कैसे दे दी! इसके बाद, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

समझ से बाहर है कि किआरा अडवाणी को यह सलाह क्यों ? साई पल्लवी ऐसे दृश्य नहीं करती तो वैसा ही किआरा को क्यों करना चाहिए? किसी भी ऐसे आतंरिक यौन संबंधों वाले दृश्य करने के लिए एक स्त्री के साथ एक पुरुष भी होता है।  टॉक्सिक के अंतरंग दृश्य में यह पुरुष अभिनेता यश है।  किआरा की तरह यश भी शादी शुदा है।  उन्हें ऐसे दृश्य क्यों करने चाहिए ? उनकी पत्नी ने उन्हें ऐसे दृश्य करने की अनुमति कैसे दे दी ? ऐसे सवाल यश की तरफ क्यों नहीं उछाले गए?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यदि, आपको किसी इंटिमेट सीन से सच में बुरा लगता है क्योंकि एक्टर असल ज़िंदगी में शादीशुदा हैं, तो आपको उन दोनों से परेशान होना चाहिए। इसके बजाय, पुरुष अभिनेता के काम को स्टैंडर्ड बिज़नेस माना जाता है, जबकि फीमेल अभिनेत्री के चरित्र पर निशाना बनाया जाता है।  ऐसा क्यों ?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक सीधी सी बात, जो लोग समझ नहीं पा रहे हैं वह यह है कि एक इंटिमेट सीन को फिल्माने के लिए दो लोगों की ज़रूरत होती है। अगर आपका गुस्सा सिर्फ़ औरत पर है, तो आपकी प्रॉब्लम असल में सीन से नहीं है- यह औरतों से है।  अन्यथा, यश पर भी यह सवाल उठाये जाने चाहिए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ऐसा प्रतीत होता है कि  किआरा अडवाणी और लेडीज एंड लेडीज टीज़र के कारण फिल्म निशाने पर है।  इस टीज़र के बाद, फिल्म टॉक्सिक की हवा बड़ी तेजी से बहने लगी है। इस फिल्म की दर्शकों को अत्यधिक उत्सुकता से प्रतीक्षा है।  अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म हजार करोड़ का व्यवसाय आसानी से कर ले जाएगी।  इस इंडस्ट्री में ऐसे लोगों की कमी नहीं, जो किसी की सफलता पर प्रसन्न नहीं हो सकते। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यश की फिल्म टॉक्सिक के सेक्सुअल कंटेंट वाले दृश्य और उन पर किआरा की आलोचना को फिल्म के एक अभिनेता बेनेडिक्ट गैरेट खारिज करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे कोई आइडिया नहीं है। मैं बस यह मान सकता हूं कि लोगों को हिंसा देखने से ज़्यादा सेक्स से जुड़ा कंटेंट देखने में दिक्कत होती है, जो मेरी राय में पूरी तरह से बकवास है। मुझे किसी भी दिन हिंसा से ज़्यादा सेक्स वाली दुनिया दिखाओ।"

Wednesday, 8 July 2026

#Yash और #KiaraAdvani की #Toxic प्रेम कहानी की #Tabaahi

 


कुछ लव स्टोरीज़ “आई लव यू” से शुरू होती हैं… लेकिन ‘तबाही’ खामोशी से शुरू होती है। और शायद यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

 



 

रॉकिंग स्टार यश और कियारा आडवाणी के साथ ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का पहला गाना ‘तबाही’ हमें उस प्यार की दुनिया में ले जाता है, जो कहा कम और महसूस ज़्यादा किया जाता है। विशाल मिश्रा की आवाज़ और धुन इस इमोशनल खामोशी को और गहरा बना देती है, जहां हर नज़र, हर ठहराव अपने आप में एक कहानी बन जाता है।

 



 

पूरे म्यूज़िक वीडियो में यश और कियारा के बीच एक अजीब सा खिंचाव महसूस होता है। उनकी हर नज़र में तड़प है, और हर खामोशी किसी लंबी बातचीत से भी ज़्यादा भारी लगती है। यहां बड़े-बड़े इज़हार नहीं हैं, बल्कि दिल को चुपचाप दबाकर रखने की कोशिश है… और यही इसे और ज़्यादा असरदार बना देता है।




 

 

वीडियो का एक बेहद खास पल तब आता है, जब तारा सुतारिया का किरदार रेबेका, राया (यश) से पूछती है, “क्या तुम खुद के अलावा किसी और से प्यार नहीं कर सकते?”




 

और राया बिना रुके जवाब देता है, “बिलकुल नहीं।”




 

 

ऊपर से ये जवाब बहुत पक्का लगता है… जैसे उसे यकीन हो कि उसके दिल में किसी के लिए जगह ही नहीं है।




 

लेकिन अगले ही पल ये यकीन खुद ब खुद टूटने लगता है।




 

 

कैमरा जैसे ही राया को कियारा की तरफ देखते हुए दिखाता है… शब्द बेकार हो जाते हैं। उसकी आंखें सब कुछ बयां कर देती हैं, जो वो खुद से भी छुपा रहा है।




 

वो तड़प, वो झिझक, वो छुपी हुई नर्मी… ये सब मिलकर एक ऐसे इंसान की कहानी बताते हैं, जो अपने ही जज़्बातों से भाग रहा है, लेकिन उनसे बच नहीं पा रहा।




 

 

यही अंदरूनी टकराव ‘तबाही’ को इतना यादगार बनाता है।




 

ये प्यार की वो कहानी नहीं है, जो खुलेआम कबूल की जाती है… ये वो प्यार है जिसे नकारा जाता है, दबाया जाता है, लेकिन फिर भी जो हर हाल में रास्ता निकाल ही लेता है।





 

 

और शायद यही ‘तबाही’ को बाकी सब से अलग बनाता है।




 

यहां प्यार कोई नरम एहसास नहीं, बल्कि एक ऐसी ताकत है जो हर फैसले, हर ठहराव और हर नज़र के पीछे चुपचाप अपना असर छोड़ जाती है।





 

 

राया चाहे जितना भी मना कर ले… कुछ जज़्बात ऐसे होते हैं, जो छुपाए नहीं छुपते।





 

 

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी शानदार स्टारकास्ट नजर आएगी।




 

 

वेंकट के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी सिनेमैटिक रिलीज़ में से एक बनने जा रही है।





 

 

फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर में बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Friday, 3 July 2026

क्या कामुक हैं #ToxicTheMovie की #LadiesAndLadies ?



कन्नड़ सुपरस्टार यश की अखिल विश्व फिल्म टॉक्सिक, अपनी घोषणा के साथ ही चर्चा में आ गई थी।  दर्शकों को, केजीएफ फिल्मों के नायक यश की इस फिल्म की उत्सुकता से प्रतीक्षा थी।  किन्तु, १ जुलाई को फिल्म की महिला चरित्रों का  परिचय कराने वाला टीज़र जारी हुआ, यह फिल्म विवादित रूप से चर्चा में आ गई।  







टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स को पावर और ग्लैमर का जबरदस्त जश्न बताया जा रहा है।  गीतू मोहनदास निर्देशित फिल्म टॉक्सिक में पांच महिला चरित्र है।  १ जुलाई को अनावृत टीज़र इन चरित्रों का परिचय करने वाला है।  समीक्षक इस टीज़र को महिला चरित्रों का विषैला परिचय बता रहे है।   






इसमें कोई संदेह नहीं कि इस टीज़र में शक्ति और सेक्सी  सौंदर्य का प्रभावशाली परिचय हुआ है।  यश का मरदाना जिस्म उनकी शक्ति और क्षमता का परिचय देता है।  उनको देखते हुए आप भयभीत भी हो सकते है।  यद्यपि, वह ऐसा कुछ करते दिखाई नहीं देते।  क्योंकि, वह फिल्म के गैंगस्टर तो हैं ही।  






कुछ समीक्षकों का मानना है कि फिल्म बताती है कि महिला चरित्रों को किस प्रकार से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।  ऐसा, कदाचित इसलिए कहा जा रहा है कि फिल्म कोई निर्देशक गीतू मोहनदास स्वयं एक महिला है।  एक महिला दूसरी महिला की सेक्स अपील और कामुकता को भली भांति प्रस्तुत कर सकती है।  गीतू मोहनदास से पहले भी कई महिला फिल्म निर्देशक ऐसा दावा करती रही है। 






अखिल भारतीय और अखिल विश्व आकर्षण  वाली फिल्म टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स में बॉलीवुड की किआरा अडवाणी, तारा सुतरिया और हुमा कुरैशी जैसी सेक्सी अभिनेत्रियां हैं तो दक्षिण से नयनतारा और रुक्मिणी वसंत का ग्लैमर भी है। फिल्म की इन महिला चरित्रों को, टीज़र में कुछ इस प्रकार से प्रस्तुत किया गया है कि वह कामुक भी दिखती है और यश जैसे गैंगस्टर से भिड़ जाने वाली शक्तिशालिनी सुंदरियाँ भी। 






क्या टॉक्सिक टीज़र सचमुच महिला चरित्रों की इतनी टॉक्सिक झलक दिखा जाता है कि होहल्ला मचा हुआ है ! टॉक्सिक का लेडीज एंड लेडीज प्रोमो ग्लैमरस, डार्क  विज़ुअल्स पर केंद्रित है। इससे फिल्म की पांच महिलाओं की सेक्सुअलिटी चित्रण पर शंका पैदा हो सकती है। किन्तु, ध्यान रहे कि टीज़र में कहीं भी नग्न या उकसाने वाले अंग प्रदर्शन नहीं है। 






आरोप लगाया जा रहा है कि टीज़र से, महिला  चरित्रों का ऑब्जेक्टिफिकेशन होता लगता है। जिस प्रकार से, यश पांच महिलाओं को युद्ध मुद्रा में अपने सामने देखते हैं, वह कहते हैं लेडीज एंड लेडीज ! क्या एक एक कर आओगी या पांचों एक साथ होगी।  लोग इसे द्विअर्थी बता रहे है। महिला चरित्रों को वस्तु की भांति प्रस्तुत करना बता रहे है। 






इस फिल्म के प्रारंभिक एक टीज़र में एक कार के दृश्य की आलोचना हुई थी। इसे मेल गेज़ बताया गया था।  मेल गेज़ का अर्थ फिल्मों में नारी चरित्र का पुरुष दृष्टि से कामुक चित्रण किया जाना।  इसमें नारी शरीर को वस्तु की तरह, पुरुष दर्शको की कामवासना उभाड़ने का प्रयास किया जाता है। 







जहाँ तक, महिला चरित्र का वस्तुकरण करने की बात है, इस प्रकार के चित्रण वाली कई फ़िल्में पहले भी बन चुकी है।  महेश भट्ट और उनकी कंपनी महिला चरित्र को मेल गेज़ की तरह ही प्रस्तुत करती थी।  जिस्म, मर्डर, आदि भट्ट कैंप की फ़िल्में ऐसा ही वस्तुकरण करने वाली होती थी। रामगोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला मेल गेज़ का श्रेष्ठ उदाहरण है।  इस फिल्म की नायिका उर्मिला मातोंडकर अपने कामुक अंग प्रदर्शन और हाव भाव के कारण चर्चित हो गई थी। 






किन्तु, टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स की गीतू मोहनदास मेल गेज़ के आरोपों को नकारते हुए इस फिल्म को फीमेल गेज़ फिल्म बताती है।  फीमेल गाजे की अवधारण स्थापित करती है कि किसी भी नारी में कामुकता होती है।  वह अपनी इस कामुकता को कैसे मिटाती है, वह उस  चरित्र पर निर्भर है।  गीतू मोहनदास अपनी फिल्म की नारी चरित्र के चित्रण को फीमेल प्लेज़र बताती है। यदि, कोई महिला अपनी कामुकता के चलते किसी पुरुष से सम्बन्ध बनाना चाहती है तो वह उसका अपना सुख है।  गीतू मोहनदास कहती है, "यह नारी सुख, सहमति और तंत्र का अपने अनुसार उपयोग करना है। फिल्म की महिलाएं सशक्त हैं और आत्मनिभर है।" 






गीतू मोहनदास की माने तो टॉक्सिक के महिला चरित्र यश के चरित्र के सेक्स गुलाम नहीं।  वह अपनी सहमति से सेक्स कर सकती है और सुख प्राप्त कर सकती है। वह तंत्र को अपने अनुसार उपयोग कर सकती है।  वह गहराई से भावुक है।  किन्तु, वास्तविकता क्या है, यह तो फिल्म प्रदर्शित होने के पश्चात् ही पता चलेगा।  इस समय तो टॉक्सिक विवादित हो चुकी है।  इससे फिल्म को भारी प्रचार मिला है और बड़ी ओपनिंग सुनिश्चित है। कदाचित फिल्मकार का उद्देश्य यही था।  इससे फिल्म वयस्कों के लिए प्रमाणपत्र प्राप्त करेगी। किन्तु, इससे क्या ? एनिमल भी तो वयवस्कों के लिए थी और कबीर सिंह भी। 

Wednesday, 1 July 2026

#Yash की #Toxic को सेक्सी बनाती #Nayanthara @advani_kiara #TaraSutaria @rukminitweets @humasqureshi !

 


 

लेडीज़ एंड लेडीज़’ के साथ और भी खतरनाक हुई टॉक्सिक की दुनिया: दमदार महिलाओं ने संभाली कमान, यश लौटे हाई-इम्पैक्ट एक्शन अवतार में 

 

 

बोल्ड, दमदार और बेखौफ: ‘लेडीज़ एंड लेडीज़’ ने टॉक्सिक की दुनिया को दिया नया विस्तार

 


 

टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स की दुनिया अब पहले से भी ज्यादा खतरनाक और रोमांचक हो गई है। ‘लेडीज़ एंड लेडीज़’ के लॉन्च के साथ फिल्म का एक नया वीडियो सामने आया है, जो इस डार्क और स्टाइलिश दुनिया की ताकतवर महिलाओं पर रोशनी डालता है। पावर, मिस्ट्री, एटीट्यूड और रोमांच से भरपूर यह वीडियो उन महिला किरदारों की झलक देता है जो इस कहानी को दिशा दे रही हैं — और साफ कर देता है कि वे किसी के बनाए नियमों पर चलने वाली नहीं हैं।

 



 

नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी हर फ्रेम में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराती हैं। उनके किरदार जितने प्रभावशाली हैं, उतने ही जटिल भी। नयनतारा का तीखा और प्रभावशाली अंदाज़, कियारा की आकर्षक और भावनात्मक झलक, तारा की सहज और जीवंत उपस्थिति, रुक्मिणी की तीव्रता और हुमा की दृढ़ और प्रभावी झलक — हर एक किरदार टॉक्सिक की दुनिया पर अपनी अलग छाप छोड़ता है। इस पूरे माहौल को और गहराई देता है एक प्रभावशाली महिला वॉइस-ओवर, जो कहानी को एक महिला के दृष्टिकोण से पेश करता है और उसमें रहस्य, शक्ति और विद्रोह की भावना जोड़ता है।

 



 

वीडियो की शुरुआत से ही इसका विद्रोही अंदाज़ साफ नजर आता है, जब स्क्रीन पर एक चेतावनी दिखाई देती है: “बच्चे… दूर रहें। माता-पिता… अपने बच्चों को दूर रखें। दादा-दादी… अपने बच्चों के बच्चों को भी दूर रखें। परदादा-परदादी… अपनी जिम्मेदारी पर देखें।” यह बेबाक और साफ चेतावनी फिल्म के मूड को पूरी तरह दर्शाती है।

Wednesday, 10 September 2025

#Yash के गैंगस्टर की #Toxic कथा



अभिनेता यश की, घोषणा के समय से ही चर्चित और बहुप्रतीक्षित गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स इस समय एक महत्वकांक्षी अखिल भारतीय फिल्म बन कर उभर रही है।  विशेष बात यह है कि फिल्म में टॉक्सिक गैंगस्टर यश के नेतृत्व में बॉलीवुड और टॉलीवूड की सुन्दर किन्तु प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां अपनी अदाकारी का परिचय अखिल भारतीय दर्शकों को एक साथ देने जा रही है। 




एक गैंगस्टर की टॉक्सिक कथा पर, फिल्म टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स की चार सुंदरियों को कैमरा के पीछे से निर्देश एक महिला निर्देशक गीतू मोहनदास दे रही है। फिल्म में बॉलीवुड से किआरा अडवाणी, तारा सुतरिया और हुमा कुरैशी तथा दक्षिण की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और रुक्मिणी वसंत गैंगस्टर के जीवन में महत्वपूर्ण चरित्र कर रही है। 





वॉर २, गेम चेंजर, गोविंदा नाम मेरा, जुग जुग जियो और भूल भुलैया २ जैसी सफल फिल्मों में हृथिक रोशन, रामचरण, विक्की कौशल और वरुण धवन की रोमांस किआरा अडवाणी, टॉक्सिक में यश के जीवन के विषैलेपन को अपने सौंदर्य और कोमलता से कम करने का प्रयास करती दिखाई देंगी।  वह उनकी रोमांटिक जोड़ीदार है। 





दक्षिण की फिल्मों की लेडी सुपरस्टार मानी जाने वाले सुन्दर और प्रतिभाशाली नयनतारा यश से रोमांस नहीं कर रही।  वह फिल्म में यश की बहन की भूमिका कर रही है।  यह चरित्र टॉक्सिक की गैंगस्टर कथा को भावनात्मक स्तर पर आगे बढ़ाने वाली है।  गीतू मोहनदास ने इस भूमिका के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को लिया था। किन्तु, करीना कपूर ने यश की बहन के स्थान पर उनकी रोमांटिक जोड़ीदार बनाने की मांग रख दी थी।  परिणामस्वरूप फिल्म में नयनतारा आ गई। 





 

फिल्म की तीसरी सुंदरी बॉलीवुड की मरजावां, एक विलेन रिटर्न्स और अपूर्व में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी, तारा सुतरिया रोचक चरित्र कर रही है। वह फिल्म में यश की रोमांस तो नहीं हैं, किन्तु, फिल्म में यश के रोमांस को चुनौती देने वाली अवश्य है। बताते हैं कि फिल्म में कियरा अडवाणी और तारा सुतरिया के चरित्रों के मध्य तीखी झड़प होती रहती है।





हुमा कुरैशी, एक बार फिर खल चरित्र करने जा रही है। फिल्म काला में रजनीकांत और फिल्म वालीमै में अजित कुमार जैसे सुपर सितारों के विरुद्ध परदे  पर अपनी उपस्थिति देने वाली हुमा कुरैशी फिल्म टॉक्सिक में नकारात्मक चरित्र कर रही है। यह महिला चरित्र यश के जीवन में जहर फ़ैलाने वाला है।  





यहाँ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत का उल्लेख करना उपयुक्त होगा।  वह कन्नड़ फिल्मों की नामचीन अभिनेत्री है।  जिस साल, २०१९ में रुक्मिणी ने कन्नड़ फिल्म बीरबल ट्राइलॉजी से अपने कन्नड़ फिल्म जीवन का प्रारम्भ किया था, उसी साल उन्होंने हिंदी फिल्म अपस्टॉर्टस में एक एनजीओ के लिए काम करने वाली लड़की की भूमिका की थी। वह फिल्म सप्त सागरादाचे एलो साइड ए और साइड बी में अपनी जबरदस्त  अभिनय प्रतिभा का परिचय दे चुकी है। हाल में प्रदर्शित तमिल फिल्म मद्रासी में शिवकार्तिकेयन की मालती की भूमिका में दिखाई दी थी। उनका भी फिल्म टॉक्सिक में हलचल मचाने वाला चरित्र है। 





टॉक्सिक फिल्म का तकनीकी पक्ष भी  उत्कृष्ट है। फिल्म के तकनीकी पक्ष को निखारने के लिए अंतर्राष्ट्रीय तकनीशियनों को सम्मिलित किया गया है। इनमे हॉलीवुड के एक्शन कोरियोग्राफर जे जे पेरी का नाम उल्लेखनीय है। पेरी ने, हॉलीवुड  की तीन फिल्मों डे शिफ्ट, द किलर्स और आफ्टरबर्न का निर्देशन किया है।





स्पष्ट है कि जहाँ टॉक्सिक अ टेल फॉर ग्रोनअप्स शैली, विषय वास्तु और सशक्त अभिनय से सजी फिल्म होगी, बल्कि तकनीकी रूप से भी उत्कृष्ट फिल्म होगी। २०२६ में, जब टॉक्सिक परदे पर प्रदर्शित की जा रही होगी, तो दर्शक अब तक देखी समस्त गैंगस्टर फिल्मों को भुला बैठेंगे। 





२०१८ में प्रदर्शित कोलार खदान की पृष्ठभूमि वाली फिल्म केजीएफ चैप्टर १ से बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ खान को बुरी तरह मात देने वाले कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश ने अखिल भारतीय सफलता प्राप्त की थी।  फिल्म के दूसरे चैप्टर केजीएफ चैप्टर २ के पूरे देश में क्रेज़ से घबराये आमिर खान को अपनी फिल्म लालसिंह चड्डा का प्रदर्शन १४ अप्रैल के स्थान पर स्वंतंत्रता दिवस के सप्ताह में ११ अगस्त को प्रदर्शित करने को विवश कर दिया।  

Friday, 25 July 2025

#HrithikRoshan और #KiaraAdvani की एक्शन #War2





War 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है । दर्शक प्रत्येक दृश्य और एक्शन को बार-बार देख रहे हैं। लेकिन एक सीन ने सभी का ध्यान खींचा है – जिसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।





 

इस सीन में दोनों यूनिफॉर्म में, हथियारों के साथ एक बड़े और अहम मिशन पर दिखाई देते हैं। ट्रेलर के इस हिस्से को देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी में ये एक बहुत बड़ा मोड़ होगा।

 





यह कियारा आडवाणी की पहली बड़ी एक्शन फिल्म है । ऋतिक जैसे दमदार एक्शन स्टार के साथ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों को दीवाना बना दिया है। बिना डायलॉग के सिर्फ एक्शन के ज़रिए ही इन दोनों की ट्यूनिंग नजर आ रही है – और अब हर कोई जानना चाहता है कि फिल्म में इन दोनों का रिश्ता क्या होगा।

 





फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसमें जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में हैं। 'War 2' YRF स्पाई यूनिवर्स का अगला बड़ा चैप्टर है और ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि एक्शन और ड्रामा इस बार दोगुना होगा।






 

यह फिल्म १४ अगस्त को रिलीज हो रही । ट्रेलर के बाद दर्शक इस फिल्म के लिए अब और भी ज़्यादा उत्साहित हैं।

#war2 की एक्शन से भरपूर बाजा फाड़ झलकियाँ !

 


यशराज फिल्म्स की, अयान मुख़र्जी अभिनीत स्पाई एक्शन फिल्म वॉर २ का ट्रेलर आज जारी हुआ। यह ट्रेलर २ मिनट ३६ सेकंड की अवधि का है। 





वॉर २ के ट्रेलर में, बॉलीवुड फिल्म अभिनेता हृथिक रोशन और तेलुगु फिल्म अभिनेता जूनियर एनटीआर छाये हुए है। कुछ सेकंड की झलकियां किआरा अडवाणी की भी है और आशुतोष राणा की भी।  किआरा पूरे ग्लैमर अवतार में है। वह हृथिक रोशन के साथ स्मूचिंग भी कर रही है। 






ट्रेलर में हृथिक रोशन और  जूनियर एनटीआर के बीच एक्शन ही एक्शन है।  कोई संवाद नहीं।  पार्श्व में एक आवाज चरित्रों और कथानक का बखान कर रही है।  ट्रेलर में गीत की कोई जगह नहीं दिखी। संभव है कि फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व यह गीत दर्शकों के समक्ष हों।





फिल्म में चौंकाने वाले एक्शन है। हवा में एक्शन, धरा में एक्शन यहाँ तक कि पानी में भी एक्शन।  एक्शन की  दृष्टि से फिल्म का ट्रेलर बाजा फाडू है।  यह एक्शन पहले देखे हुए होने के बाद भी अनदेखे लगते है।  यह दो अभिनेताओं की उपस्थिति की विशेषता है। 





आर आर आर अभिनेता जूनियर एनटीआर की यह पहली हिंदी फिल्म है।  वह ट्रेलर से प्रभावित करते है।  इसमें कोई संदेह नहीं कि छविगृहों में उनके परदे पर आने और संवाद बोलने पर हृथिक रोशन से अधिक तालियां और सीटियां मिलेंगी।  यह वॉर २ के तेलुगु और तमिल पेटी में सफलता की दृष्टि से बहुत अच्छा है। 





हृथिक रोशन वॉर २ के मूल संस्करण वॉर के भी नायक थे।  उसमे उनका कबीर धालीवाल दर्शकों की आँखों में चढ़ गया था। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।  किन्तु, वॉर २ में, हृथिक को अपने कबीर को अगले स्तर पर ले जाना है।  वॉर  के बाद, हृथिक रोशन की प्रदर्शित फिल्म विक्रम वेधा असफल हुई थी और फाइटर को अपेक्षित सफलता  नहीं मिली थी। वॉर २ की सफलता से वह इससे उबर सकते है।





 

वॉर २ के निर्देशक अयान  मुख़र्जी है।  उन्होंने, वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद  की जगह ली है।  सिद्धार्थ ने, वॉर को वाय आर ऍफ़ स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में वॉर को सबसे अधिक सफल बनाया था।  अयान मुख़र्जी को इसे आगे बढ़ाना होगा।






वॉर २, स्वतंत्रता दिवस के विस्तारित सप्ताहांत का लाभ उठाने के लिए गुरुवार १४ अगस्त को प्रदर्शित की जा रही है।  हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस  पर सफलता के झंडे गाड़ने वाला खुला आसमान मिलेगा।  क्या वॉर २ की उडान इतनी ऊंची होगी ?

Monday, 21 July 2025

#Coolie और #War2 का #Bolly #Tolly #Kolly wood कनेक्शन



इस बार स्वतंत्रता दिवस सप्ताह में अनोखा फिल्म संग्राम होगा।  दो फिल्मों के सितारे बॉलीवुड, कॉलीवूड, और टॉलीवूड परस्पर समर्थन करते या टकराते दिखाई देंगे।






भारत की स्वतंत्रता की ४९वी वर्षगांठ के पूर्व १४ अगस्त को, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर द इंडियन स्टोरी और ४५ के साथ कुल जमा चार फिल्मे प्रदर्शित हो रही है।  यह दोनों फिल्में हिंदी दर्शकों के जाने पहचाने चेहरों वाली नहीं।  पहली फिल्म रासायनिक खाद बनाने वालों के काले कारनामों को उजागर  करने वाली फिल्म है तो ४५ कन्नड़ भाषा की फिल्म है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में शिवराजकुमार, उपेंद्र और राज बी जैसे कन्नड़  फिल्मों  के सितारे  है। किन्तु,  हिंदी बेल्ट के पहचाने चेहरे नहीं। यह दोनों फिल्मे स्वतंत्रता दिवस १५  अगस्त को प्रदर्शित होंगी। 







इन फिल्मों के अतिरिक्त  और एक दिन पहले दो बड़ी फिल्में प्रदर्शित होने जा रही है।  पहली फिल्म है तमिल भाषा की हिंदी में भी प्रदर्शित हो रही फिल्म कुली है। दूसरी फिल्म बॉलीवुड की तमिल और तेलुगु में भी प्रदर्शित हो रही वॉर २ है।  इन दोनों फिल्मों के माध्यम से बॉलीवुड कॉलीवूड और टॉलीवूड टकराव हो रहा है।






तमिल फिल्म कुली के कुली अर्थात नायक तमिल फिल्मों के सुपर सितारे रजनीकांत है।  उनके सम्मुख बॉलीवुड फिल्म वॉर २ से हृथिक रोशन  मुद्रा में हैं।  वॉर २, हृथिक रोशन की २०१९ में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म वॉर की सीक्वल  फिल्म है। इस प्रकार से, टॉलीवूड (कुली) और बॉलीवुड (वॉर२) टकराव होगा।






यह दो फ़िल्में इसके अतिरिक्त भी टकराव और समर्थन की मुद्रा में होंगी। लोकेश कनकराज निर्देशित फिल्म कुली के अन्य सितारों में तेलुगु फिल्म अभिनेता नागार्जुन, कन्नड़ फिल्म अभिनेता उपेंद्र और तमिल फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ बॉलीवुड के आमिर खान कैमिया में दिखाई देंगे ।  वही वॉर २ में जूनियर एनटीआर, किआरा अडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में है। दो फिल्मों की यह मिली जुली स्टारकास्ट समर्थन और टकराव की दिलचस्प स्थिति  पैदा करती है।






वॉर २ से, हृथिक रोशन के समर्थन में तेलुगु सितारे जूनियर एनटीआर तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली के विरुद्ध खड़े दिखाई देते है। वही कुली में रजनीकांत के समर्थन में बॉलीवुड सितारे आमिर खान, हृथिक रोशन, जूनियर एनटीआर को सचेत करते लगते है। यह दिलचस्प टकराव बॉलीवुड विरुद्ध बॉलीवुड भी है और टॉलीवूड, कॉलीवूड और  सन्दलवुड  विरुद्ध भी है।






बॉलीवुड, कॉलीवूड, टॉलीवूड और सन्दलवुड का यह समर्थन और टकराव काफी दिलचस्प है।  किन्तु, यह उस समय दिलचस्प हो जाता है, जब सन्दलवुड अभिनेता उपेंद्र अपनी फिल्म ४५ से उस कुली से मुकाबला करते नजर आते हैं, जिसमे वह कुली के समर्थक कलीशा बने है। है न दिलचस्प समर्थन और टकराव ! 

Thursday, 17 July 2025

जुलाई अंत में #HrithikRoashan और #NTRJr की #War2 का ट्रेलर



हृथिक रोशन का जूनियर एनटीआर से युद्ध अर्थात वॉर  तीव्र से तीव्रतर होता जा रहा है। हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की २०१९ में प्रदर्शित फिल्म वॉर का सीक्वल स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत में, १४ अगस्त २०२५ को प्रदर्शित होने जा रहा है। एनटीआर जूनियर के कारण वॉर २ ने पूरे देश में इस फिल्म के लिए उत्सुकता और उत्साह बना दिया है। जो शनैः शनैः बढ़ता जा रहा है।





 

मई में वॉर २ का टीज़र प्रदर्शित हुआ था।  इस टीज़र में जूनियर एनटीआर से हृथिक रोशन का टकराव दिलचस्प था।  इस टीज़र ने जो उत्साह बनाया था, वह फिल्म के पोस्टरों के रिलीज़ होने के बाद बढ़ता चला गया। अब जबकि, फिल्म के ट्रेलर की प्रतीक्षा है, दर्शक उन्मादित हुए जा रहे है। 





वॉर २ के निर्माता की विशेषता है कि वह अपने फिल्मों के ट्रेलर फिल्म के प्रदर्शन की तिथि से एक माह पूर्व जारी करते हैं।  ऐसा, शाहरुख़ खान की फिल्म पठान की रिलीज़ के पहले किया गया था। इससे पठान को भारी प्रचार मिला था और फिल्म हजार करोड़ का ग्रॉस करने वाली फिल्म बन गई थी।





यशराज फिल्म्स, वॉर २ के लिए भी ऐसा ही सोच रहे है। अभी फिल्म के किसी गीत का अनावरण नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि फिल्म के किसी गीत का वीडियो जारी होने से पहले वॉर २ का ट्रेलर जारी किया जाएगा।  चूंकि, फिल्म १४ अगस्त को प्रदर्शित की जानी है।  इसलिए, कोई संदेह नहीं यदि यह ट्रेलर इस माह के अंत तक अनावृत हो।





वॉर २ के प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार होगा।  इस तीन मिनट की अवधि वाले ट्रेलर में असाधारण एक्शन दृश्य होंगे।  ऐसे दृश्यों को हिंदी दर्शकों ने पहली कभी नहीं देखा होगा।  इसके लिए प्रोडक्शन हाउस की टीम रात दिन एक किये हुए है। 





विगत दिनों, वॉर २ के चार पोस्टर जारी किये गए थे।  इन पोस्टरों में हृथिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म की नायिका किआरा अडवाणी भी एक्शन अवतार में दिखाई गई थी। सूत्र बताते हैं कि वॉर २ का ट्रेलर इन तीनों चरित्रों के एक्शन पक्ष को दिखाने वाला होगा।  अर्थात फिल्म की लोकप्रियता और रोमांच अभूतपूर्व ऊंचाई पर ! 

Wednesday, 16 July 2025

मात्र ३० दिन दूर #YRF की बॉक्स ऑफिस पर #War2 !



 

बॉलीवुड के प्रतिष्ठित बैनर यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर २ के दुनिया के छविगृहों में प्रदर्शित होने में मात्रा ३० दिन शेष है। इस फिल्म ने अपनी घोषणा के समय से ही वाय आर ऍफ़ स्पाई यूनिवर्स की फिल्में के प्रशंसक दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी थी।  समय के साथ यह हलचल बढाती चली गई है।





 

यहाँ स्पष्ट करते चलें कि वॉर २ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की श्रृंखला में छठी फिल्म है। इस यूनिवर्स का, वायआरएफ के लिए प्रारम्भ सलमान खान ने कबीर खान निर्देशित फिल्म एक था टाइगर से २०१२ में किया था।  इसके बाद, टाइगर ज़िंदा है और वॉर एकल फ़िल्में थी। वॉर से पूर्व बैनर की इस यूनिवर्स की स्थापना का विचार नहीं था। वॉर की सफलता के पश्चात् स्पाई यूनिवर्स बना और चौथी फिल्म पठान शाहरुख़ खान के साथ प्रदर्शित हुई।  इसके पश्चात २०२३ में टाइगर ३ प्रदर्शित हुई।  इन फिल्मों को भिन्न निर्देशकों कबीर खान, अली अब्बास ज़फर, सिद्धार्थ आनंद  और मनीष  शर्मा ने किया था।  सिद्धार्थ आनंद अपवाद थे कि उन्होंने दूसरी यूनिवर्स फिल्म पठान का निर्देशन किया।







 

इस हलचल में बढ़ोत्तरी करने की दृष्टि से निर्माता ने फिल्म वॉर २ के चार नए पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किये है। हिंदी, अंग्रेज़ी तेलुगु और तमिल भाषाओँ में जारी इन पोस्टरों में फिल्म के तीन प्रमुख कलाकार हृथिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किआरा अडवाणी एक्शन मुद्रा में दिखाई देती है।

 



 

 

सामुद्रिक पृष्ठभूमि पर बनाये गए इस पोस्टर में हृथिक रोशन समुराई थामे है।  जूनियर एनटीआर बघनखा लिए तैयार है और किआरा अडवाणी अपनी पिस्तौल से किसी को निशाना बनाने के प्रयास में है। स्पष्ट है कि फिल्म में सामुद्रिक युद्ध के दृश्य होंगे और तीनों ही चरित्र अपने हाथों के माध्यम से शत्रु के परास्त करने के प्रयास में होंगे। 





 

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस मेगा-प्रोजेक्ट में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की तिकड़ी पहली बार एक साथ नजर आएगी। फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





 

यशराज फिल्मस की स्पाई  यूनिवर्स फिल्मों की विशेषता होती है कि इनमे नायिका भी एक्शन कर लेती है।  टाइगर के यूनिवर्स में यह काम कटरीना कैफ कर रही थी।  जबकि, पठान में दीपिका पादुकोण के बदन में बिकिनी के साथ साथ हाथों में बन्दूक  पकड़ा दी गई थी।  केवल वॉर ही अपवाद फिल्म थी। क्योंकि, इसमें वाणी कपूर की भूमिका काफी संक्षिप्त थी।







 

वर्तमान में, हृथिक रोशन के एजेंट कबीर धालीवाल के नेतृत्व में कठिन मुठभेड़ देखने को मिलेगी।  अब तक की स्पाई फिल्मो में खलनायक बहुत मजबूत अभिनेता नहीं दिखाया जाता था। टाइगर ३ में इमरान हाश्मी और पठान में जॉन अब्राहम अपने खल चरित्र को सशक्त बनाने का प्रयास करे रहे थे। किन्तु, वॉर २ में तेलुगु फिल्में के सुपरस्टार और आर आर आर अभिनेता जूनियर एनटीआर हृथिक रोशन के कबीर को कड़ी चुनौती प्रस्तुत कर रहे होंगे।  यह कड़ी चुनौती फिल्म को मजबूती प्रदान करती है।





 

वॉर २ की बड़ी विशेषता इसके निर्देशक अयान मुख़र्जी है।   अयान की यह पहली स्पाई यूनिवर्स फिल्म है।  वह पहली बार, आदित्य चोपड़ा और उनके बैनर वाय आर  ऍफ़ के लिए कोई फिल्म निर्देशित कर रहे है।  इससे पहले वह, धर्मा प्रोडक्शन के करण जोहर के लिए ही फिल्में निर्देशित करते रहे है। करण के लिए  अयान की महत्वपूर्ण निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र थी।




 

वॉर २ को, आदित्य चोपड़ा की कहानी पर श्रीधर राघवन ने लिखा है। उन्होंने स्पाई यूनिवर्स की तीन फिल्में  वॉर, पठान और टाइगर ३ भी लिखी है। वॉर २, आई मैक्स प्रभाव के साथ हिंदी के अतिरिक्त तमिल और तेलुगु में भी १४ अगस्त २०२५ को प्रदर्शित होने जा रही है।  इस तिथि की विशेष बात यह है कि इस दिन हिन्दू नववर्ष विक्रम सम्वत का प्रारम्भ होने जा रहा है। संयोगवश फिल्म में जूनियर एनटीआर के चरित्र का नाम भी विक्रम है।