Showing posts with label Aditya Chopra. Show all posts
Showing posts with label Aditya Chopra. Show all posts

Saturday, 11 July 2026

हांफने लगी #YRF और #AliaBhatt की #Alpha


ऊपर का चित्र देखिये ! अल्फा के इस पोस्टर में हृथिक रोशन के चेहरे के बड़े से क्लोज़अप के नीचे अनिल कपूर और शरवरी से संरक्षित आलिया भट्ट कितनी डरी डरी  सी लग रही है। उनके डर का क्या कारण है ? शायद इस कहानी से आगे चल कर कोई निष्कर्ष निकले। 





ईश्वर की कृपा कि बिना पाकिस्तान में रिलीज़ हुए यशराज फिल्म्स की आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म अल्फ़ा दूसर सप्ताह में प्रवेश कर गई।  अब यह बात दूसरी है कि दूसरे शुक्रवार इस फिल्म का कलेक्शन औंधे मुंह गिर रहा है।  यशराज फिल्म्स और आलिया भट्ट की स्पाई यूनिवर्स की फीमेल स्पाई फिल्म अल्फा ५० करोड़ के लिए हांफ रही है।  क्या इसे अल्फा और स्पाई यूनिवर्स की ख़त्म कहानी समझा जाए ?





अल्ला अल्ला खैर सल्ला करते करते अल्फा दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई।  किन्तु, दूसरे शुक्रवार इसका १.६५ करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय, इसके एक दिन पहले के २.५० के विशुद्ध व्यवसाय से ३४ प्रतिशत गिरावट वाला था।  यद्यपि, यह गिरावट अजय देवगन की हास्य फिल्म धमाल ४ की रिलीज़ के कारण हुई, क्योंकि इसके यह स्क्रीन धमाल ४ को आवंटित कर दिए गए।  





 किन्तु, पहले सप्ताह की कहानी भी तो कुछ उत्साहजनक नहीं नहीं रही। शिव रवैल द्वारा निर्देशित यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म अल्फा ने पहले दिन ९.२५ करोड़ का नेट जुटाया। इस नेट में अगले दो दिनों में वृद्धि हुई। फिल्म ने शनिवार को ११.५०  करोड़ और रविवार को १३.२५ करोड़ का विशुद्ध कारोबार किया। किन्तु, सप्ताहांत समाप्त होते ही यह औंधे मुंह गिरी। फिल्म के व्यवसाय में ७० प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।  फिल्म ने ३.८५ करोड़ का नेट किया। 





इसके बाद, यशराज फिल्म्स ने एक में एक फ्री का कार्ड खेला।  इससे फिल्म के कलेक्शन में वृद्धि हुई।  फिल्म ने ४० लाख अधिक का व्यवसाय कर लिया। किन्तु, क्या यह पर्याप्त था ? इससे और कुछ नहीं तो यह अवश्य साफ हो गया कि दर्शक फ्री के लालच में नहीं आने वाला। इसका प्रमाण आगामी दो दिनों में सामने आया।  फिल्म ने बुद्धवार को २.८५ करोड़ और गुरुवार को इससे भी कम २.५० करोड़ का व्यवसाय किया।





स्पष्ट रूप से फिल्म पहले सप्ताह पचास करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय नहीं कर पाई। जबकि, यह ओवररेटेड स्पाई यूनिवर्स की फिल्म थी।  इसके साथ फिल्म को पहले दिन ७५३४ शो दिलवा देने वाला बैनर था। 





दलील दी जा रही है कि फिल्म के परदे अजय देवगन की फिल्म को चले गए।  यह तर्क अपनी जगह सही हो सकता है। किन्तु, पहले सप्ताह में क्या हुआ ? रविवार को ७४३९ शो में १३.२५ करोड़ का  विशुद्ध व्यवसाय करने वाली फिल्म अगले दिन ७४२ शो ७० प्रतिशत कैसे गिर गई? बिना किसी नई फिल्म के रिलीज़ हुये,अल्फा के परदे कैसे कम हो गए? 





कुछ भी हो, अल्फा ९वे दिन और उतार पर है।  फिल्म दोपहर तक पचास करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। इसका तीन बजे दोपहर तक का कुल करोबार ४९.६६ करोड़ ही है। फिल्म के सौ ४८३१ से घट कर १५८२ रह गए है।  फिल्म का  वर्ल्ड वाइड ग्रॉस ८२.०६ का हो गया है। यह स्पाई यूनिवर्स का सबसे घटिया प्रदर्शन है।  






अल्फा के घटिया प्रदर्शन के लिए घटिया कहानी और पटकथा के अतिरिक्त आलिया भट्ट का घटिया चुनाव भी है।  वह किसी भी स्तर पर भाड़े की हत्यारिन नहीं लगती। ऎसी भूमिका में उनसे अधिक प्रभावित बेबी डू डाई डू की हुमा कुरैशी करती है। 






आलिया भट्ट ने, विगत कुछ  सालों में असफल फिल्मों की श्रृंखला बना दी है।  वह अल्फा के अतिरिक्त जिगरा, हार्ट ऑफ स्टोन, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, सड़क २, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर २ तथा कलंक जैसी बॉक्स ऑफिस पर कलंक फ़िल्में दे चुकी है। क्या अल्फा असफलता के बाद, आलिया भट्ट का करियर समाप्त हो जाएगा।  ऎसी आशा तो नहीं की जा सकती। किन्तु, आलिया भट्ट ने यशराज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह अवश्य लगा दिया है।






समाचार है कि संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर में आलिया भट्ट के दृश्यों को छोटा कर रहे है।  यह भी समाचार है कि फरहान अख्तर अपनी फिल्म को जिन्दा रखने के लिए जी ले जरा से आलिया भट्ट को निकालने जा रहे है।





सबसे बड़ी बात ! क्या यशराज फिल्म्स अपनी अगली स्पाई यूनिवर्स फिल्म पठान २ और टाइगर वर्सेज पठान को घोषणा से आगे ले जाएगा ? अभी कुछ भी कहना जल्दी होगी। कदाचित, आदित्य चोपड़ा को सिद्धार्थ आनंद निर्देशित और २४ दिसंबर को प्रदर्शित होने जा रही एक्शन थ्रिलर फिल्म किंग को दर्शको के रुझान की प्रतीक्षा होगी। 

Wednesday, 16 July 2025

मात्र ३० दिन दूर #YRF की बॉक्स ऑफिस पर #War2 !



 

बॉलीवुड के प्रतिष्ठित बैनर यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म वॉर २ के दुनिया के छविगृहों में प्रदर्शित होने में मात्रा ३० दिन शेष है। इस फिल्म ने अपनी घोषणा के समय से ही वाय आर ऍफ़ स्पाई यूनिवर्स की फिल्में के प्रशंसक दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी थी।  समय के साथ यह हलचल बढाती चली गई है।





 

यहाँ स्पष्ट करते चलें कि वॉर २ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की श्रृंखला में छठी फिल्म है। इस यूनिवर्स का, वायआरएफ के लिए प्रारम्भ सलमान खान ने कबीर खान निर्देशित फिल्म एक था टाइगर से २०१२ में किया था।  इसके बाद, टाइगर ज़िंदा है और वॉर एकल फ़िल्में थी। वॉर से पूर्व बैनर की इस यूनिवर्स की स्थापना का विचार नहीं था। वॉर की सफलता के पश्चात् स्पाई यूनिवर्स बना और चौथी फिल्म पठान शाहरुख़ खान के साथ प्रदर्शित हुई।  इसके पश्चात २०२३ में टाइगर ३ प्रदर्शित हुई।  इन फिल्मों को भिन्न निर्देशकों कबीर खान, अली अब्बास ज़फर, सिद्धार्थ आनंद  और मनीष  शर्मा ने किया था।  सिद्धार्थ आनंद अपवाद थे कि उन्होंने दूसरी यूनिवर्स फिल्म पठान का निर्देशन किया।







 

इस हलचल में बढ़ोत्तरी करने की दृष्टि से निर्माता ने फिल्म वॉर २ के चार नए पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किये है। हिंदी, अंग्रेज़ी तेलुगु और तमिल भाषाओँ में जारी इन पोस्टरों में फिल्म के तीन प्रमुख कलाकार हृथिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किआरा अडवाणी एक्शन मुद्रा में दिखाई देती है।

 



 

 

सामुद्रिक पृष्ठभूमि पर बनाये गए इस पोस्टर में हृथिक रोशन समुराई थामे है।  जूनियर एनटीआर बघनखा लिए तैयार है और किआरा अडवाणी अपनी पिस्तौल से किसी को निशाना बनाने के प्रयास में है। स्पष्ट है कि फिल्म में सामुद्रिक युद्ध के दृश्य होंगे और तीनों ही चरित्र अपने हाथों के माध्यम से शत्रु के परास्त करने के प्रयास में होंगे। 





 

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस मेगा-प्रोजेक्ट में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की तिकड़ी पहली बार एक साथ नजर आएगी। फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





 

यशराज फिल्मस की स्पाई  यूनिवर्स फिल्मों की विशेषता होती है कि इनमे नायिका भी एक्शन कर लेती है।  टाइगर के यूनिवर्स में यह काम कटरीना कैफ कर रही थी।  जबकि, पठान में दीपिका पादुकोण के बदन में बिकिनी के साथ साथ हाथों में बन्दूक  पकड़ा दी गई थी।  केवल वॉर ही अपवाद फिल्म थी। क्योंकि, इसमें वाणी कपूर की भूमिका काफी संक्षिप्त थी।







 

वर्तमान में, हृथिक रोशन के एजेंट कबीर धालीवाल के नेतृत्व में कठिन मुठभेड़ देखने को मिलेगी।  अब तक की स्पाई फिल्मो में खलनायक बहुत मजबूत अभिनेता नहीं दिखाया जाता था। टाइगर ३ में इमरान हाश्मी और पठान में जॉन अब्राहम अपने खल चरित्र को सशक्त बनाने का प्रयास करे रहे थे। किन्तु, वॉर २ में तेलुगु फिल्में के सुपरस्टार और आर आर आर अभिनेता जूनियर एनटीआर हृथिक रोशन के कबीर को कड़ी चुनौती प्रस्तुत कर रहे होंगे।  यह कड़ी चुनौती फिल्म को मजबूती प्रदान करती है।





 

वॉर २ की बड़ी विशेषता इसके निर्देशक अयान मुख़र्जी है।   अयान की यह पहली स्पाई यूनिवर्स फिल्म है।  वह पहली बार, आदित्य चोपड़ा और उनके बैनर वाय आर  ऍफ़ के लिए कोई फिल्म निर्देशित कर रहे है।  इससे पहले वह, धर्मा प्रोडक्शन के करण जोहर के लिए ही फिल्में निर्देशित करते रहे है। करण के लिए  अयान की महत्वपूर्ण निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र थी।




 

वॉर २ को, आदित्य चोपड़ा की कहानी पर श्रीधर राघवन ने लिखा है। उन्होंने स्पाई यूनिवर्स की तीन फिल्में  वॉर, पठान और टाइगर ३ भी लिखी है। वॉर २, आई मैक्स प्रभाव के साथ हिंदी के अतिरिक्त तमिल और तेलुगु में भी १४ अगस्त २०२५ को प्रदर्शित होने जा रही है।  इस तिथि की विशेष बात यह है कि इस दिन हिन्दू नववर्ष विक्रम सम्वत का प्रारम्भ होने जा रहा है। संयोगवश फिल्म में जूनियर एनटीआर के चरित्र का नाम भी विक्रम है।

Tuesday, 11 August 2020

सलमान- मनीष की असामान्य जोड़ी की टाइगर ३

बॉलीवुड के गलियारे मे खबर गर्म है कि यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ानिर्देशक मनीष शर्मा को सलमान खान की टाइगर फ़्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म टाईगर ३ के निर्देशन की कमान सौंपने जा रहे है। इसका ऐलान १५ अगस्त या इसके बाद किया जा सकता है । इस फिल्म की शूटिंग सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली पूरी होने के बाद ही शुरू होगी।
असामान्य जोडी !
इसके साथ ही सलमान खान और मनीष शर्मा की असामान्य अभिनेता-निर्देशक जोड़ी का आगाज़ होने जा रहा है । मनीष शर्मा ने, यशराज फिल्म्स के लिये बैंड बाजा बारात, शुद्ध देशी रोमांस, लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल और फ़ैन का निर्देशन किया है । यह फ़िल्में आम मसाला फिल्मों से अलग मसाला रखने वाली फ़िल्में थी । इन फिल्मों का कैनवास भी काफी छोटा था । इस लिहाज़ से मनीष शर्मा को सलमान खान की सफलतम टाइगर फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म की कमान सौंपा जाना असामान्य निर्णय ही है ।
तीन टाइगर फ़िल्में तीन निर्देशक   
मनीष शर्मा इस फ़्रेंचाइज़ी फिल्म के तीसरे निर्देशक हैं। पहली टाइगर फिल्म एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने किया था। दूसरी टाइगर फिल्म टाइगर ज़िन्दा है के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र थे। यह दोनों फ़िल्में यशराज फिल्म्स की सफल फ्रैंचाइज़ी फिल्मों में शुमार हैं। टाइगर जिंदा है को बॉक्स ऑफिस पर एक था टाइगर से ज्यादा सफलता मिली थी । इस लिहाज़ से टाइगर ३, मनीष के कन्धों पर बड़ी ज़िम्मेदारी है । क्योंकि, यह फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है ।
मनीष शर्मा की तबियत से अलग 
ध्यान रहे कि टाइगर ३ को आदित्य चोपड़ा ने लिखा है। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा की देखरेख मे ही बनाई जायेगी। निर्देशक के रूप में आदित्य की पिछली फिल्म बेफिक्रे बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई थी । इस लिहाज़ से टाइगर ३ आदित्य के लिए चुनौती की तरह है । आदित्य चोपड़ा पूरा ध्यान इस फिल्म पर लगायेंगे । लेकिन, जहां तक निर्देशक मनीष शर्मा की बात है, टाइगर ३ उनकी तबियत वाली फिल्म नहीं होगी । यही सलमान खान और मनीष शर्मा की जोडी की असामान्यता है।

Friday, 2 August 2019

Aditya Chopra बनाएंगे Shahrukh Khan के साथ रोमांस फिल्म !


जीरो तक, लगातार पांच असफल फ़िल्में देने वाले शाहरुख़ खान फिलहाल खामोश हैं।  लेकिन, उनके प्रशंसक शोर मचा रहे हैं।  क्यों नहीं हो रहा शाहरुख़ खान की अगली फिल्म का ऐलान।  अफवाहों का बाजार गर्म है।  सदमे मे डूबे शाहरुख़ खान कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।  किसी बताएं अपनी अगली फिल्म !

हिरानी के साथ पहली फिल्म !
लेकिन अफवाहों के बाजार में, शाहरुख़ खान की कथित फ़िल्में राउंड राउंड कर रही हैं।  हाल फिलहाल चार फ़िल्में चर्चा में हैं।  आमिर खान के साथ ३ इडियट्स और पीके बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने, अभी तक शाहरुख़ खान  के साथ कोई भी फिल्म नहीं की है। यहाँ तक कि अपनी किसी फिल्म में कैमिया तक नहीं कराया है।  हिरानी को संजय दत्त और रणबीर कपूर की ज़िन्दगी बदल देने वाले डायरेक्टर माना जाता है।  आमिर खान भी उनकी फिल्मों के ज़रिये आज टॉप पर हैं।  खबर है कि जीरो के हीरो को फिर बॉक्स ऑफिस का बादशाह बनाने के लिए राजकुमार हिरानी एक फिल्म  बना सकते हैं।

फराह खान बनायेंगी फिल्म ?
हिरानी से अलग, फराह खान ने शाहरुख़ खान के साथ अपने फिल्म निर्देशक करियर की शुरुआत की थी।  उनकी बतौर निर्देशक चार फिल्मों में तीन के हीरो शाहरुख़ खान ही थे।  पिछले दिनों यह खबर थी कि रोहित शेट्टी और फराह खान मिल कर सत्ते पे सत्ता (१९८२)  का  रीमेक बनाएंगे।  दूसरे बड़े एक्टरों से होता  हुआ, इस  रीमेक फिल्म के लिए शाहरुख़ खान का नाम भी आया।

क्या लुंगी बनी बच्चन पाण्डेय ?
साजिद नाडियाडवाला ने, हाल ही में, फरहाद समजी के निर्देशन में अक्षय कुमार के साथ फिल्म  बच्चन पांडेय का ऐलान किया है।  इससे पहले की खबरें थे कि साजिद नाडियाडवाला, फरहाद सामजी के निर्देशन में शाहरुख़ खान के साथ लैंड ऑफ़ लुंगी फिल्म बनाएंगे।  इसी लैंड ऑफ़ लुंगी को अक्षय कुमार की बच्चन पांडेय बताया जा रहा है। क्योंकि, दोनों ही फ़िल्में तमिल हिट वीरम का रीमेक बताई जा रही हैं।

आदित्य चोपड़ा की रोमांस फिल्म
अब चौथी फिल्म राउंड कर रही है आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में यशराज फिल्म के बैनर तले।  इस साल, यश राज फिल्म्स बैनर की पचासवीं वर्षगाँठ मनाई जानी है।  आदित्य चोपड़ा इस मौके परअपने  पिता यश चोपड़ा के प्रिय एक्टर शाहरुख़ खान को लेकर एक रोमांटिक फिल्म का ऐलान कर सकते हैं। दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें और रब ने बना दी जोड़ी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।  उनकी, शाहरुख़ खान के अलावा, रणवीर सिंह के साथ निर्देशित फिल्म बेफिक्रे असफल हुई थी।  इसलिए, यह  उम्मीद की जा सकती है कि आदित्य चोपड़ा ही शाहरुख़ खान के साथ नई फिल्म का ऐलान करें।  

Thursday, 28 March 2019

शमशेरा की नौटंकी वाली वाणी कपूर


पांच साल लम्बे फिल्म करियर में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की सिर्फ दो फ़िल्में ही प्रदर्शित हुई है। यह दोनों फ़िल्में यशराज फिल्म्स की फ़िल्में है।  आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) निर्देशित फिल्म बेफिक्रे के बादवाणी कपूर के फिल्म करियर में दो साल लम्बी खामोशी छा गई।  अब बेफिक्रे को रिलीज़ हुए १५ महीने बीत चलें हैं ।



छोटी भूमिका से शुरुआत
वाणी कपूर ने अपने पांच साल के फिल्म करियर की पहली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस मेंशादी के दिन ठुकरा दी गई जयपुर की लड़की तारा की बहुत छोटी भूमिका वाली थी। फिल्म हिट हुई।  लेकिनफायदा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को मिला।



जयपुर से पेरिस
दूसरी फिल्म बेफिक्रे में वह पेरिस की अल्ट्रा मॉडर्न भारतीय लड़की शायरा गिल की भूमिका में थी । शायरा न केवल खुले विचारों की थीबल्कि क्लब में ब्रा और पेंटी में डांस करने वाली दबंग भी थी। उसे लिव-इन रिलेशनशिप से भी परहेज नहीं था। यह करैक्टरशुद्ध देसी रोमांस की विशुद्ध देसी तारा के चरित्र से बिलकुल भिन्न था। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी ।



पर दो सालों में दो फ़िल्में साइन
ऐसा नहीं कि पिछले दो सालों में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) बिलकुल खाली थी।  उन्होंनेइस बीच दो फ़िल्में साइन की थी। पहली फिल्म सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand)  की एक्शन फिल्म थी।  इस फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं रखा गया है।  इस फिल्म मेंहृथिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन भूमिका है।  कहा जा सकता है कि पूरी फिल्म इन्ही दोनों पुरुष किरदारों के एक्शन और डांस के इर्दगिर्द घूमेगी। वाणी कपूर को हृथिक रोशन के साथ रोमांस करना है । यह फिल्म २ अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है ।



शमशेरा की नौटंकी वाली
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बादवाणी कपूर फिल्म शमशेरा की शूटिंग की तैयारी कर रही है।  ख़ास बात यह है कि यह फिल्म भी यशराज बैनर की फिल्म है।  यानि वाणी कपूर की अब तक की सभी हिंदी फ़िल्में यशराज फिल्म्स (Yashraj Films) की ही हैं।  शमशेरा डाकू फिल्म है।  इस फिल्म का काल खंड पुराने समय का हिंदुस्तान हैजब उत्तर भारत में डाकुओं का दबदबा रहा करता था। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) डाकू शमशेरा की भूमिका में हैं। पता चला है कि वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की भूमिका एक नौटंकी डांसर की है।  नौटंकी के डांस और बेफिक्रे के डांस में ज़मीन आसमान का फर्क है।  इसलिएवाणी कपूर को न केवल क्लासिकल डांस फॉर्म सीखनी हैबल्कि अपने हावभाव में भी आधुनिकता को छोड़ना होगा।  उन्हें खुद को काफी बदलना होगा।

सलमान खान कराएँगे नुसरत भरुचा की 'शादी' ! - क्लिक करें