Showing posts with label Salman Khan. Show all posts
Showing posts with label Salman Khan. Show all posts

Thursday, 20 August 2026

#Ramayan के राम नहीं बन सके #SalmaKhan, ##HrithikRoshan और #AjayDevgn !



नितेश तिवारी की 8 नवम्बर को प्रदर्शित होने जा रही रामायण और 2023 मे प्रदर्शित प्रभाष की फिल्म आदिपुरुष से पहले, बॉलीवुड ने इस महा-गाथा को एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि तीन बार बड़े पर्दे पर लाने की घोषणा की। हर परियोजना बड़े सितारोंभारीभरकम बजट, उत्साह और बड़ी उम्मीदों के साथ प्रारम्भ की गई थी। कुछ की शूटिंग भी शुरू हुई। कुछ घोषणा तक सीमित रह गई। कोई भी, किन्ही न किन्ही कारणों के चलते दर्शकों तक नहीं पहुंच सकीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पहली बड़ी कोशिश 1990 के दशक की शुरुआत में हुई जब सोहेल खान ने सलमान खान को भगवान राम और सोनाली बेंद्रे को सीता की भूमिका में लेकर रामायण निर्देशित करने की योजना बनाई। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस अति महात्वाकांक्षी फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग भी हुई. किन्तु, अंततः यह फिल्म डिब्बा बंद कर दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उस समय की कतरनो के अनुसार उस दौरान फिल्म में पूजा भट्ट भी सह निर्देशक के रूप में फिल्म से जुड़ी जुड़ी हुई थीं. सोहेल खान के साथ उनके व्यक्तिगत संबंधों (लव अफ़ेयर) की चर्चाएं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान परिवार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं था, जिसके चलते सेट पर और व्यक्तिगत जीवन में काफी तनाव पैदा हो गया। पूजा भट्ट ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी. अंदरूनी विवाद और क्रिएटिव मतभेदों के कारण करीब 40% शूटिंग पूरी होने के बावजूद फिल्म को हमेशा के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सालों बाद, राजकुमार संतोषी ने अजय देवगन को भगवान राम, काजोल को सीता, रितेश देशमुख को लक्ष्मण और प्रकाश राज को रावण के रोल में लेकर एक अन्य भव्य पटकथा रूपांतरण की कल्पना की। फिल्म के प्रति अत्यंत उत्सुकता और उत्साह के बावजूद, फिल्म को उसके बड़े बजट और शेड्यूलिंग इशू की वजह से रोक दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

मुख्य कलाकार अजय देवगन (राम) और काजोल (सीता) के पास पहले से ही कई अन्य बड़ी फिल्में थीं। राजकुमार संतोषी के बार-बार प्रोजेक्ट्स की घोषणा करने और फिर उन्हें आगे बढ़ाने की आदत (जैसे बाद में 'पावर' जैसी फिल्मों के साथ हुआ) के चलते कलाकारों के साथ तालमेल नहीं बैठ पाया। आखिरकार, बजट की तंगी और तारीखों के टकराव के चलते फिल्म को डिब्बाबंद करना पड़ा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ऐसी ही एक तीसरी रामायण की घोषणा 2008 में, संजय खान ने 'द लेजेंड ऑफ़ रामा' शीर्षक के साथ घोषित की.  इस फिल्म को 50 करोड़ की लागत से बनाया जाना था। इसमें ऋतिक रोशन भगवान राम, ज़ायद खान लक्ष्मण और अमिताभ बच्चन राजा दशरथ बने थे। यह फ़िल्म भी कभी प्लानिंग स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 ऋतिक रोशन उस समय 'क्रिश' और 'धूम 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉलीवुड के टॉप स्टार बन चुके थे। इस फिल्म के लिए उन्हें कम से कम 6 से 8 महीने का लगातार शेड्यूल देना था। ऋतिक ने अपने ससुर के प्रोजेक्ट में रुचि तो दिखाई, लेकिन उनके पास पहले से ही अन्य निर्देशकों की बड़ी फिल्में कतार में थीं, जिससे वह तारीखें नहीं निकाल पा रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संजय खान को उम्मीद थी कि ऋतिक के नाम पर कॉर्पोरेट स्टूडियोज तुरंत पैसा लगा देंगे। लेकिन उस दौर में पौराणिक फिल्मों का बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं था। बिना किसी पक्के स्टूडियो पार्टनर और ऋतिक की कन्फर्म डेट्स के, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कभी खत्म ही नहीं हो सका और स्क्रिप्ट केवल कागजों पर रह गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अब, दशकों तक तीन असफल प्रयासों के बाद, नितेश तिवारी के कल्पना वाली रामायण पर्दे पर आने वाली है। नमित मल्होत्रा ​​निर्मित इस महादशा में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान बने हैं. इस समय यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी और सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जा रही भारतीय फ़िल्मों में से एक बन गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह सोचना दिलचस्प है कि अगर उन पुराने वर्शन में से कोई भी थिएटर में आया होता तो बॉलीवुड का इतिहास कितना अलग होता।  

Saturday, 15 August 2026

#SalmanKhan और #SanjayDutt इंटरनेशनल एक्शन फिल्म #7Dogs में !


फिल्म मेकर जोड़ी आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह निर्देशित फिल्म 7 डॉग्स की कहानी किसी भी अमेरिकन एक्शन मूवी जैसी है, जिसमें कोई नयापन नहीं है। एक इंटरपोल ऑफ़िसर और एक क्रिमिनल एक ट्रांसनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क के ख़िलाफ़ अलायंस बनाते हैं। साधारण कथानक वाली फ़िल्म ७ डॉग्स की भारत में चर्चा, बॉलीवुड के दो सितारों सलमान ख़ान  और संजय दत्त की भूमिकाओं के कारण हो रही है ।

 

 

 

 

 

7 डॉग्स 2026 में बनी सऊदी अरब की एक एक्शन फ़िल्म है, जिसे आदिल एल अरबी और बिलाल फ़ल्लाह ने डायरेक्ट किया है और इसे मोहम्मद एल-डब्बा ने तुर्की अललशिख की कहानी पर लिखा है। फ़िल्म में अहमद एज़ और करीम अब्देल अज़ीज़ एक इंटरपोल ऑफ़िसर और एक क्रिमिनल आदमी का रोल कर रहे हैं, जो एक ट्रांसनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क के ख़िलाफ़ एक अलायंस बनाते हैं। कलाकारों में मोनिका बेलुची, नासिर अल क़साबी, सईद रगब, तारा इमाद, सैंडी बेला, जियानकार्लो एस्पोसिटो, मैक्स हुआंग, सलमान खान और संजय दत्त भी शामिल हैं।

 

 

 

 

 

फिल्म के मुख्य कलाकार मिस्र और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के सुपरस्टार करीम अब्देल अजीज और अहमद एज हैं। भारतीय दर्शकों के लिए यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त के किरदार विस्तृत या मुख्य लंबाई के नहीं हैं, बल्कि यह एक स्पेशल अपीयरेंस/कैमियो है।  दोनों कलाकारों ने रियाद में केवल कुछ दिनों (लगभग तीन दिन) के लिए अपने हिस्सों की शूटिंग पूरी की थी। इसलिए फिल्म में उनका कुल स्क्रीन टाइम काफी संक्षिप्त है। ट्रेलर और टीजर में सलमान खान को एक स्टाइलिश सूट-बूट वाले अंदाज में और संजय दत्त को गन के साथ एक इंटेंस अवतार में देखा गया है, जो सीधे तौर पर ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट और एक्शन थीम से जुड़ा है।

 

 

 

 

किंतु, भले ही संजय दत्त और सलमान ख़ान का स्क्रीन टाइम कम हो, लेकिन 'साजन' (1991) और 'चल Mere Bhai' (2000) जैसी फिल्मों के बाद सलमान और संजय की यह जोड़ी इस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के जरिए एक साथ स्क्रीन पर लौट रही है, जिससे भारत में इस फिल्म को लेकर भारी क्रेज और चर्चा है। फ़िल्म के निर्माताओं के लिए इन दोनों बॉलीवुड दिग्गजों की मौजूदगी फिल्म को दक्षिण एशिया और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा ग्लोबल स्पेक्टकल बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

 

 

 

 

इस फ़िल्म की अन्य भूमिकाओं में सलमान खान और संजय दत्त के साथ मोनिका बेलुची और जीआनकर्लों एस्पोज़िटो  भी हैं । किंतु फ़िल्म के दो नायक इंटरपोल ऑफिसर और अपराधी की भूमिका मिस्त्रीअभिनेताओं अहमद एज और करीम अब्दुल अज़ीज़ हैं ।यह फ़िल्म भारत में हिन्दी और इंगलिश भाषाओं में २१ अगस्त को प्रदर्शित की जा रही है ।

 

 

 

 

 

 

बेल्जियम और मोरक्को से निर्देशक जोड़ी आदिल एल अरबी और बिलाल फल्लाह द्वारा 2020 की ब्लॉकबस्टर "बैड बॉयज़ फॉर लाइफ का निर्देशन किया था । यह फ़िल्म, बैड बॉयज़  फ्रैंचाइज़ी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है ।

 

 

 

 

 

 

 

७ डॉग्स की विशेषता यह है कि ३८ साल के आदिल अल अरबी और ४० साल के बिलाल फ़ल्लाह निर्देशित फ़िल्म को ४५ साल के तुर्की अलालसिख ने लिखा हैं । फ़िल्म के दो नायक अहमद एज५५ साल के और करीम अब्दुल एज़िज़ ५० साल के हैं । भारतीय अभिनेता सलमान ख़ान और संजय दत्त क्रमशः ६० और ६७ साल के हैं । फ़िल्म में अंतर्राष्ट्रीयड्रग तस्कर की भूमिका करने वाली अभिनेत्री मोनिका बेलूची ६१ साल की है। अन्य महत्वपूर्ण भूमिका करने वाले नासर अल क़साबी ६१ साल के हैं ।

Thursday, 25 June 2026

क्या #SalmanKhan बनेंगे #RakeshOmprakashMehra और #FarhanAkhtar के #Karna ?



बॉलीवुड में अब नई अटकलें प्रारम्भ हो गई हैं। यहअटकलें  हिन्दू महाकाव्य महाभारत के चरित्र कर्ण पर फिल्म को लेकर लगाई जा रही है। समाचारों के अनुसार, बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी लंबे समय से रुकी हुई फिल्म कर्ण को पुनर्जीवित करने जा रहे हैं।  





एक तेलुगु पोर्टल के समाचारों में यह बताया गया था कि दिल्ली ६ और रंग दे बसंती के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने महाकाव्य ड्रामा फिल्म कर्ण का निर्माण करेंगे। उनकी इस परियोजना से तमिल फिल्म अभिनेता सूर्या का बॉलीवुड डेब्यू होना था, किन्तु बजट की कमी के कारण इसे प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर ही रोक दिया गया था। क्योंकि,  पौराणिक और पीरियड फिल्मों के लिए बहुत ज़्यादा प्री-विज़ुअलाइज़ेशन, बड़े सेट, वीएफएक्स, कॉस्ट्यूम और लंबे प्रोडक्शन शेड्यूल की ज़रूरत होती है। राकेश मेहरा इतना बजट जुटाने में सफल नहीं हो सके थे।





आज कल का समाचार इसी फिल्म को लेकर है। समाचार है कि सलमान खान, फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली एक पीरियड ड्रामा के लिए राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ हाथ मिलाएंगे।  आगे बताया गया कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा, सलमान खान को लीड रोल में लेकर कर्ण को फिर से बनाने की योजना बना रहे हैं।यद्यपि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई  है और यह अभी भी अटकलें ही है।





इस परियोजना को पुनर्जीवित होने में संदेह की गुंजाईश इस लिए है कि फिल्म से फरहान अख्तर के साथ की रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म के साथ जुडी हुई है। बॉलीवुड के मतभेदों और मनभेदों के जानने वाले जानते हैं कि फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर और सलमान खान के पिता सलीम खान साथ साथ पटकथाएं लिखा करते थे। किन्तु, जावेद अख्तर ने, सलीम खान को अँधेरे में रख कर फ़िल्में हथियानी प्रारम्भ कर दी थी। सलमान खान को इस बात से बड़ी चोट पहुंची है। वह फरहान अख्तर के साथ कोई फिल्म करना नहीं चाहते। 





सलमान खान की अगली थिएटर रिलीज़ 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' होगी। प्रारम्भ में इस फिल्म का शीर्षक बैटल ऑफ़ गलवान रखा गया था। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नज़र आएंगी। यह फ़िल्म १४ अगस्त, २०२६ को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है।  





सलमान खान इस समय एक्शन फिल्म एसवीसी ६३ की शूटिंग कर रहे हैं। वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बनाई जा रही इस एक्शन फ़िल्म को दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स निर्मित कर रही है। इस फ़िल्म में नयनतारा पहली बार सलमान खान के साथ रुपहला पर्दा साझा करेंगी। यह फ़िल्म ईद २०२७ पर प्रदर्शित की जा सकती है। इसकी शूटिंग अगस्त या सितंबर २०२६ तक पूरी हो जाएगी ।





कर्ण महाभारत के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक है। उसकी कहानी में पहचान, वफ़ादारी, समाज का ठुकराना, दोस्ती, सम्मान और दुखद घटनाएँ हैं। ये बातें उसे सिनेमा के लिए एक दमदार किरदार बनाती हैं, खासकर जब उसे मॉडर्न ड्रामा के नज़रिए से दिखाया जाए। यही इमोशनल वज़न एक वजह है कि फ़िल्म बनाने वाले बार-बार इस आइडिया पर लौटते हैं। सलमान खान जैसे स्टार के लिए, यह रोल फिज़िकैलिटी और इमोशनल टकराव दोनों दे सकता है। कर्ण कोई साधारण हीरो नहीं है। वह एक योद्धा है जो त्याग, बेइज्ज़ती और वफ़ादारी से बना है। एक सीरियस अडैप्टेशन के लिए सिर्फ़ दिखावे से ज़्यादा की ज़रूरत होगी। इसके लिए एक मज़बूत स्क्रीनप्ले की ज़रूरत होगी जो माइथोलॉजी, कैरेक्टर ड्रामा और दर्शकों की उम्मीदों के बीच बैलेंस बनाए। भारतीय सिनेमा भी एक ऐसे दौर में है जहाँ इतिहास, लोककथाओं और माइथोलॉजी की बड़े फ़ॉर्मेट की कहानियाँ बहुत ज़्यादा दिलचस्पी जगा रही हैं। कल्चरल जान-पहचान और विज़ुअल एम्बिशन वाली फ़िल्में अक्सर एक भाषा के मार्केट से आगे निकल जाती हैं।  

Tuesday, 9 September 2025

#SalmanKhan ने शुरू की #BattleOfGalwan की शूटिंग



सलमान खान की युद्ध फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान की शूटिंग प्रारम्भ हो गई है। कल ८ सितम्बर से सलमान खान ने, फिल्म की शूटिंग में अपनी भूमिका निभानी प्रारम्भ कर दी है।  यह शूटिंग लद्दाख में हो रही है। 





बैटल ऑफ़ गलवान एक सत्य घटना पर फिल्म है।  चीनी सेना ने गलवान में घुसपैठ करने का प्रयास किया था। इस घुसपैठ को रोकने में भारतीय सेना ने कर्नल बिकुमाला संतोष बाबू के नेतृत्व में वीरता पूर्वक चीनी सैनिकों का मुकाबला करते हुए, उन्हें पीछे हटाने पर विवश कर दिया। फिल्म कर्नल की भूमिका सलमान खान कर रहे है। 





फिल्म की शूटिंग लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों में की जा रही है। ऐसी पहाड़ियों में तापमान -४० डिग्री तक पहुँच जाता है। ऐसी दुर्गम पहाड़ी पर शूटिंग करने का साहस दिखाना, सलमान खान का सराहनीय प्रयास है। 





बैटल ऑफ़ गलवान का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे है।  अपूर्व ने शूटआउट एट लोखंडवाला और मिशन इस्ताम्बुल जैसी चर्चित एक्शन थ्रिलर फिल्मों का निर्माण किया है। बैटल ऑफ़ गलवान, विक्की कौशल अभिनीत आदित्य धर निर्देशित  फिल्म उरी द सर्जिकल स्टिके की परंपरा में युद्ध फिल्म होने के बाद भी भिन्न है। क्योंकि, यह फिल्म भारत पाकिस्तान युद्ध से अलग भारत और चीन के बीच युद्ध की अनकही दास्तान है। इस दृष्टि से फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर सकती है।





आदित्य धर की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्माण ४४ करोड़ में हुआ था।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए, पूरे विश्व में ३४३ करोड़ का ग्रॉस किया था।  क्या बैटल ऑफ़ गलवान भी कुछ ऎसी ही सफलता प्राप्त कर सकेगी। यदि ऐसा होता है तो  ५९ वर्षीय सलमान खान के फिल्म जीवन को थोड़ी अधिक लम्बाई मिल सकेगी। 

ढलान पर बॉलीवुड के खान ?



यह प्रश्न पूछा ही जाना चाहिए ! क्या बॉलीवुड के खान अभिनेताओं का बॉलीवुड पर वर्चस्व समाप्त हो गया है या ढलान पर है ?  बॉलीवुड की खान अभिनेता अर्थात सैफ अली खान, सलमान खान, शाहरुख़ खान और आमिर खान लगभग साढ़े तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय है।  सैफ अली खान १९९१ से तो बाकी तीन खान १९८८ से निरंतर फ़िल्में कर रहे है। कभी इनके नाम पर फिल्मे बिका करती थी।  यह शर्ते निर्धारित किया करते थे।  किन्तु आज !





सैफ अली खान ने २०२० से फिल्मों को असफल बनाना प्रारंभ कर दिया है। तन्हाजी की बाद, वह अब तक जवानी जानेमन, दिल बेचारा, भूत पुलिस, बंटी और बबली २, विक्रम वेधा, आदिपुरुष, देवरा और ज्वेल थीफ को फ्लॉप कर चुके है। देवरा के फ्लॉप होने के बाद, सैफ की फिल्म ज्वेल थीफ ओटीटी पर प्रदर्शित हुई।  उनकी घोषित फिल्म हैवान का कोई अतापता नहीं है। अर्थात सैफ तो फिनिश !





अब बात करते हैं आमिर खान की। २०१८ में प्रदर्शित ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान से वह निरंतर असफल हो रहे है।  यद्यपि, वह चुनिंदा फिल्में ही करते हैं, साल में एक बार की दर से। किन्तु, दर्शक उनकी इन फिल्मो को भी नहीं चुन रहा। ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के बाद, वह कोई जाने न फिल्म के मेहमान थे। किन्तु, उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड की हिट और ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म फारेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ गई। उनका कैमिया काजोल की फिल्म सलाम वेंकय को सफल नहीं बना सका। अभी २० जून को प्रदर्शित उनकी फिल्म सितारे जमीन पर १२० करोड़ के बजट के विरुद्ध २६३ करोड़ का ग्रॉस ही कर सकी।  अब उनका १४ अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही तमिल फिल्म कुली में, रजनीकांत के लिए सहयोग इस फिल्म को हृथिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर २ के समक्ष हिंदी पेटी में कितना भला कर सकेगा, यह मालूम हो गया है ।  उनकी एक फिल्म लाहौर १९४७ अभी बन ही रही है। इस फिल्म की कोई चर्चा नहीं। 





शाहरुख़ खान २०१७ से संघर्ष कर रहे है। उनकी जब हैरी मेट सेजल और जीरो फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर दुर्दशा हुई।  जीरो की असफलता से शाहरुख़ खान कुछ इतने असुरक्षित हो ए कि हो गए कि उन्होंने दो साल तक अपनी किसी फिल्म की घोषणा तक नहीं की। इसके बाद, वह २०२३ में दो हजार करोडियां फिल्मों पठान और जवान से दर्शकों के सामने आये। यद्यपि, उनकी इन दोनों फिल्मों ने, बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ का व्यवसाय किया। किन्तु, यह हजार करोड़ का ग्रॉस आज भी ब्लॉक बुकिंग के कारण किसी को हजम नहीं हो रहा।  इसका प्रमाण यह था कि २०२३ में हजार करोड़ के घोड़े पर सवार शाहरुख़ खान की राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी प्रदर्शित हुई तो इसकी भी ब्लॉक बुकिंग प्रारम्भ हो गई। तभी खबर आई कि गौरी खान से जुडी एक कंपनी पर मनी लॉन्डरिंग मामले में छापा पड़ा है।  इस खबर का प्रभाव था या फिर क्या डंकी की ब्लॉक बुकिंग रुक गई और फिल्म हजार करोड़ तो क्या ५०० करोड़ के लिए भी तरस गई।





अब शाहरुख़ खान तीन साल से फिर सदमे में हैं।  उनकी कुछ फिल्मों की घोषणा हुई।  टाइगर वर्सेज पठान भी प्रारंभिक चर्चाओं के बाद लुप्त हो गई। लम्बे समय बाद उनकी गैंगस्टर फिल्म किंग की घोषणा हुई। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग मार्च २०२५ से प्रारम्भ हो गई है। सिद्धार्थ के साथ शाहरुख़ खान ने पठान जैसी फिल्म दी थी। किन्तु, क्या बात है कि किंग पठान की हवा नहीं बना पा रहा है?





सबसे अधिक दुर्दशा सलमान खान की है। वह सोच समझ कर बड़े निर्माताओं की बड़े बजट की फिल्म चुनते है।  किन्तु, दर्शक इन फिल्मों की नहीं चुनता। यशराज फिल्मस के लिए एक था टाइगर से स्पाई यूनिवर्स के जन्मदाता सलमान खान की इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर ३ बॉक्स ऑफिस पर ३०० करोड़ के बजट के विरुद्ध ४६७ करोड़ का कुल व्यवसाय ही कर सकी।




टाइगर ३ के बाद, सलमान खान २०२४ में दो फिल्मों सिंघम अगेन और बेबी जॉन में चुलबुल पांडेय और एजेंट भाईजान के रूप में दिखाई दिए। उनकी केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म सिकंदर इसी साल प्रदर्शित हुई।  फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेताओं के लिए भाग्यशाली चेहरा रश्मिका मंदना उनकी नायिका थी। किन्तु, इसके बावज़ूद सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर नहीं साबित हो सकी।  सिकंदर का बजट २०० करोड़ का था। किन्तु, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल १७६ करोड़ का ग्रॉस किया।  सलमान खलास !!





देखा जाये तो खान अभिनेता साठ के आसपास घूम रहे है। इस उम्र में चरित्र अभिनेता बन जाना ही उपयुक्त होता है।  किन्तु, यह अभिनेता युवा अभिनेत्रियों के नायक बन कर अपनी जवानी का प्रदर्शन कर रहे है।  किन्तु, चेहरे और गले की झुर्रियां उनकी जवानी की चुगली खाती है।  उनका कम उम्र लड़की से रोमांस करना ऊब पैदा करता है। 





साढ़े तीन दशक बहुत होते है।  मुम्बई की चौपाटी के समुद्र से करोडो लीटर पानी बह चुका है। जब समुद्र पानी को रुकने नहीं देता तो बॉलीवुड क्यों ताजगी न अपनाये।  ऐसा ही हो भी रहा है। दक्षिण की तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के हमले ने बॉलीवुड को घायल कर रखा है। इसका सीधा नुकसान इन खान अभिनेताओं को हो रहा है। हिंदी दर्शक अब खान अभिनेताओं की मूल हिंदी फिल्मों के स्थान पर प्रभास, अल्लू अर्जुन, यश और जूनियर एनटीआर की डब फिल्मों को देखना पसंद कर रहे है।  बॉलीवुड और खान अभिनेताओं की असफलता का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि तेलुगु और कन्नड़ भाषा की छोटे बजट को छोटे सितारों वाली फ़िल्में भी १०० करोड़ आसानी से कमा ले जा रही है।





आगे भी बॉलीवुड और खान अभिनेताओं के लिए चुनौतियाँ ही चुनौतियाँ है।  अल्लू अर्जुन कीएटली के साथ अनाम फिल्म काफी चर्चा में है।  कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश की अखिल भारतीय फिल्म टॉक्सिक का दर्शको को उत्सुकता से प्रतीक्षा है।  रामायण के राम के बजाय हिंदी दर्शक यश के रावण को देखना चाहते है। प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब पर्याप्त हिंदी दर्शक बटोर चुकी है। उनकी तीन फिल्मे फौजी, स्पिरिट और सालार पार्ट २ अगले साल या २०२७ में रंग जमाने जा रही है। २०२६ में एनटीआर जूनियर की फिल्म ड्रैगन प्रदर्शित होगी।  रामचरण की तेलुगु फिल्म पेड्डी हिंदी में भी प्रदर्शित होगी।





दक्षिण से कुछ दूसरी फिल्मे भी चर्चा में है।  कन्नड़ फिल्म अभिनेता ध्रुव सरजा की केडी द डेविल ४ सितम्बर को हिंदी में भी प्रदर्शित होने जा रही है। एक अन्य कन्नड़ हिट कांतारा की प्रीक्वेल फिल्म कांतारा चैप्टर १ २ अक्टूबर २०२५ को वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी को नैपथ्य में धकेलने के लिए तैयार है।  सबसे दिलचस्प होगा ५ दिसंबर को, रणवीर सिंह स्पाई एक्शन फिल्म धुरंधर को प्रभास की फिल्म द राजा साब और केडी से घिरा देखना।  

Sunday, 20 July 2025

#BattleOfGalwan में चीनी सैनिकों से मल्ल-युद्ध करेंगे #SalmanKhan



फिल्म टाइगर ३ में, आईएसआई के पूर्व एजेंट और भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए उत्तरदायी आतिश रहमान पर काबू पाने के बाद, अब सलमान खान चीनी  सैनिकों को काबू करने जा रहे है।  स्पष्ट है कि सलमान  सिकंदर की असफलता के सदमे से उबर चुके है और खतरनाक मिशन को पूरा कर सकते है। 






सलमान खान, फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान में चीनी सैनिकों को अपने  बाजुओं का दमखम दिखाएंगे।  इस फिल्म में सलमान खान का पूरा युद्ध बाजुओं पर टिका होगा।  वह फिल्म में कही भी बड़ी मशीन गन चलाते दिखाई नहीं देंगे। यह कैसा युद्ध है ?






भारत और चीन के सैनिकों के मध्य चीन और भारत के बीच की लाइन ऑफ़ एक्चुअल पर स्थित गलवान घाटी सैन्य रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इस पर कब्जे के लिए भारत और चीन  के मध्य युद्ध होते रहते है। ऐसा ही एक युद्ध जुलाई १९६२ में हुआ था।  इसमें भारत के वीर सैनिकों ने, चीनी हमले को नाकाम कर दिया था।






क्या सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान इसी १९६२ के युद्ध पर है? नहीं, सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान १९६२ के नहीं, २०२० के युद्ध पर है।  यह युद्ध ८ महीना दो सप्ताह और एक दिन तक चला था।  इसमें भारतीय सैनिकों ने कई चीनी  सैनिकों को  मार डाला था। फलस्वरूप चीन को पीछे हटना पड़ा था।





फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान के पोस्टर में घायल सलमान खान एक कांटेदार तार से  लिपटा डंडा थामे दिखाए गये है। उनके चेहरे पर हिंसक आक्रामक भाव है।  इस  पोस्टर से स्पष्ट है कि फिल्म  में सलमान खान ने बन्दूक नहीं, डंडा थाम रखा है।  इससे फिल्म और सलमान खान के चरित्र के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ जाती है।





वास्तविकता यह है कि गलवान घाटी लाइन ऑफ़ एक्चुअल कण्ट्रोल पर एक ऐसा स्थान है, जहाँ किसी भी देश का सैनिक हथियारों से युद्ध नहीं कर सकता। वहां, तोप टैंक मशीन गन आदि का प्रयोग नहीं किया जा सकता।  सैनिक अपने हाथों या डंडों से एक दूसरे  को परास्त करने का  प्रयास करते है।  सलमान खान फिल्म में  ऐसे ही किसी सैनिक  की भूमिका कर रहे  होंगे।






गलवान घाटी पर कब्जे के लिए भारत और चीन के सैनिकों के बीच ५ मई २०२० से २० जनवरी २०२१ तक लगातार डंडों और हाथों से युद्ध लड़ा गया था। प्रारम्भ में यकायक  हमले के कारण चीनी सैनिक भारतीय सैनिको पर भारी पड़े थे। किन्तु, बाद में भारतीय सैनिकों ने अपनी सुदृढ़ कद-काठी का फायदा उठाते हुए, कई चीनी सैनिकों को डंडों की चोट से मार डाला था और उन्हें पीछे धकेल दिया था।





इस लम्बे घटनाक्रम पर फिल्म का निर्माण और निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे है। इस फिल्म के अनोखे  मल्ल्युद्ध के लिए सलमान खान और उनकी टीम को गहन शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  उन्होंने मल्ल्युद्ध और डंडों पत्थरों के अनोखे युद्ध से प्रशिक्षित कराया जा रहा है।  बताते हैं कि बैटल ऑफ़ गलवान का युद्ध हिंदी दर्शकों के लिए ही नहीं, दुनिया के दर्शको के लिए भी अनोखा होगा।





फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान की शूटिंग अगस्त में प्रारम्भ होगी।  पहले मुंबई के महबूब स्टुडिओं में प्रारंभिक दृश्य सेट्स लगा कर फिल्माए जायेंगे।  इसके बाद पूरी टीम लद्दाख रवाना हो जाएगी।  जहाँ १५ हजार फ़ीट की ऊंचाई पर खतरनाक एक्शन दृश्य फिल्माए जायेंगे।






फिल्म में सलमान खान की  केंद्रीय भूमिका के अतिरिक्त चित्रांगदा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है।  यह फिल्म मई २०२६ में प्रदर्शित होगी। 

Sunday, 15 June 2025

क्या #VickyKaushal के सहारे #YRF का #SpyUniverse ?



यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में, छावा अभिनेता विक्की कौशल को नया एजेंट बना कर प्रस्तुत करने का समाचार प्रमुखता पा रहा है।  यदि यह समाचार सत्य है तो विक्की कौशल इस यूनिवर्स के पांचवे एजेंट होंगे। सलमान खान के टाइगर ने इस यूनिवर्स का प्रारम्भ किया था। उसके बाद,हृथिक रोशन का  कबीर धालीवाल, शाहरुख़ खान का पठान और आलिया भट्ट की पहली एजेंट अल्फा इस यूनिवर्स में सम्मिलित हुई ।

 




सलमान खान के एजेंट टाइगर वाली एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है और टाइगर ३, हृथिक रोशन की वॉर और  शाहरुख़ खान की पठान प्रदर्शित हो चुकी है।  शिव रवैल निर्देशित आलिया भट्ट की अल्फा २५ दिसंबर २०२५ को प्रदर्शित होगी।

 




विक्की कौशल के, स्पाई यूनिवर्स में सम्मिलित होने के समाचार को जिस मीडिया ने चर्चित किया, वही अब यह भी बता रहा है कि  यशराज फिल्म्स ने किसी स्पाई यूनिवर्स में विक्की कौशल को सम्मिलित करने का निर्णय नहीं लिया है।  समाचार तो यहाँ तक है कि यदि कोई पांचवा एजेंट शामिल होता है तो भी वह कोई नया चेहरा होगा, विक्की कौशल नहीं।

 




यशराज फिल्म्स ने स्पष्ट किया है कि स्टूडियो का पूरा ध्यान अपने यूनिवर्स छठी फिल्म वॉर २ को पूरा करके, दो महीने बाद स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत १४ अगस्त २०२५ को प्रदर्शित करने पर ध्यान लगा है।  हृथिक रोशन के एजेंट कबीर धालीवाल की इस फिल्म में तेलुगु फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता एनटीआर जूनियर हृथिक को टक्कर दे रहे है। वह इस फिल्म की डबिंग बड़ी तेजी से कर रहे है।

 




इससे ऐसा प्रतीत होता है कि  जब यशराज फिल्म्स का विक्की कौशल को स्पाई यूनिवर्स में सम्मिलित करने का कोई विचार नहीं है तो विक्की कौशल का नाम कैसे उछला या उछाला गया ! क्या फिल्म वॉर २ को प्रचार देने के लिए।  यह कुछ हद तक सत्य हो सकता है, किन्तु जब वॉर २ से आर आर आर अभिनेता का नाम सम्मिलित हो तो तेलुग बॉक्स ऑफिस पर वॉर २ का डंका बजना सुनिश्चित है।

 




अयान मुख़र्जी निर्देशित वॉर २ में हृथिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ किआरा अडवाणी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म अवकाश वाले सप्ताहांत पर प्रदर्शित हो रही है। किन्तु, इसके समक्ष कुली की चुनौती है।

 




कुली, निर्देशक लोकेश कनगराज की रजनीकांत अभिनीत फिल्म है।  लोकेश कनगराज ने अब तक महानगरम, कैदी, मास्टर, विक्रम, लियो जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इनमे से कोई भी फिल्म असफल नहीं रही है।  इस दृष्टि से, कुली की वॉर २ के तमिल और तेलुगु संस्करणों के लिए विशेष रूप से चुनौती साबित हो सकती है। 

Thursday, 11 April 2024

#ARMurugadoss और #SajidNadiadwala के #Sikandar SalmanKhan

 


क्या सलमान खान को भी सफल होने के लिए दक्षिण भारत के निर्देशक की आवश्यकता पड़ गई? चूंकि, वह दक्षिण के हिट निर्देशक और बॉलीवुड को पहली १०० करोडिया फिल्म देने वाले #ARMurugadoss की फिल्म #Sikandar के सिकंदर बनाए गए है, इसलिए ऐसा प्रतीत होता है. परन्तु, सत्यता यह है कि सलमान खान की पहली बार सौ करोड़ दिलाने वाली फिल्म #Wanted के निर्देशक #PrabhuDeva दक्षिण से ही थे.

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का निर्माण #SajidNadiadwala कर रहे है. #Kick के बाद, साजिद और सलमान खान की जोड़ी एक बार फिर साथ है. इस फिल्म की शूटिंग कुछ इस तीव्र गति से की जायेगी कि फिल्म #Eid 2025 में प्रदर्शन के लिए तैयार हो जायेगी. फिल्म के दूसरे सदस्यों के नाम शीघ्र घोषित किये जायेंगे. सफलता की दृष्टि से बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और ईद का गहरा सम्बन्ध है. इसलिए आशा की जा सकती है कि मुरुगदोस के साथ सलमान खान लम्बे समय बाद हिट फिल्म दे पाने में सफल होंगे.

Thursday, 19 November 2020

सलमान खान आइसोलेशन में !


सलमान खान, आजकल सपरिवार, १४ दिनों के लिए आइसोलेशन पर चले गए हैं. अक्टूबर में राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग सात महीने बाद, पूरी कर लेने वाले इस सुल्तान अभिनेता के ड्राईवर और दो निजी सहयोगियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यह तीनों मुंबई के एक हॉस्पिटल में अपना ईलाज करवा रहे हैं.


सलमान खान को जैसे ही इस बात की खबर लगी, उन्होंने खुद को अपने परिवार के साथ क्वारेंटीन कर लिया ताकि कोरोना की चेन टूट जाए. बताते हैं कि सलमान खान ने अपने स्टाफ के ईलाज के लिए भी प्रबंध कर दिया है.


यहाँ यह भी बताते चलें की सलमान खान राधे का काम पूरा हो जाने के बाद, अपने बहनोई आयुष शर्मा की गैंगस्टर एक्शन फिल्म अंतिम पर काम शुरू करेंगे. इस फिल्म के बाद वह कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू करेंगे.


Thursday, 8 October 2020

सलमान खान ने दिया जन आन्दोलन सन्देश


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने थोड़ी देर पहले, अपने ट्विटर अकाउंट पर यह सन्देश पोस्ट किया है-



“भाइयों, बहनों और मित्रों

इन डिफिकल्ट टाइम्स में, ओनली डू थ्री थिंग्स;

६फीट का डिस्टेंस, मास्क पहनो एंड वाश एंड सैनिटाइज़ योर हैंड्स.

आओ अपनाए कोविद के खिलाफ पीएम मोदी का जन आन्दोलन

कमऑन बकअप इंडिया!

जय हिंद !!



सलमान खान ने अपने इस सन्देश से नरेन्द्र मोदी, पीएमओ इंडिया, एमआईबी इंडिया को टैग किया है और हैशटैग यूनाइटेड टू फाइट कोरोना से परिचालित किया है.


यहाँ बताते चलें कि पिछले दिनों सलमान खान ने अपनी फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी. इससे पहले, अक्षय कुमार ने भी भारत की जनता से बॉलीवुड के लिए नकारात्मक सोच न रखने की विनती की थी. वह भी स्कॉटलैंड से बेलबॉटम की शूटिंग पूरी करके वापस आये हैं. उनकी फिल्म लक्ष्मी बोम्ब नवम्बर से ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार से प्रसारित होनी है. ऐसा लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण के बाद बॉलीवुड के तमाम सुपर सितारों को अपना खम्बा हिलता नज़र आ रहा है.

Tuesday, 25 August 2020

फार्महाउस से किक २ तक जैक्वेलिन फर्नांडेज़ !


११ अगस्त की सुबह फिल्म निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने पत्रकारों को सूचित किया  कि उन्होंने आज सुबह ४ बजे किक २ की स्क्रिप्ट लॉक कर दी है।  उन्होंने साथ में यह भी बताया कि किक २ की नायिका  जैक्वेलिन फर्नांडेज़  होंगी।  ११ अगस्त को श्रीलंकाई ब्यूटी जैक्वेलिन फर्नांडेज़ का जन्मदिन था। इसे, साजिद नाडियाडवाला की तरफ से जैक्वेलिन को तोहफा बताया गया। पर यहाँ दूसरे सुर भी थे।

सलमान के फार्महाउस में जैक्वेलिन फर्नांडेज़ -लॉकडाउन के दौरान, किक २ अभिनेता सलमान खान अपने फार्म हाउस  में थे। फार्म हाउस में उनके साथ दूसरे लोगो के अलावा लुलिआ वेंतुर और जैक्वेलिन फर्नांडेज़ भी थे। जैक्वेलिन ने सलमान के फार्म हाउस में दो तीन महीने  बिताये। लॉकडाउन के दौरान सलमान खान ने तो बहुत से काम किये। अपनी फिल्म राधे और अगली फिल्मों की शिड्यूल तैयार किये और म्यूजिक वीडियो बनाये। लेकिन वहां जैक्वेलिन ने क्या किया ! परन्तु, काफी लोगों का कहना है कि सलमान खान की निकटता का फ़ायदा जैक्वेलिन को किक २ के तौर पर मिला है।

फ्लॉप फिल्मों के रेस - इधर कुछ समय से जैक्वेलिन का समय अच्छा नहीं चल रहा।  उनकी पिछली  फ़िल्में ड्राइव और मिसेज सीरियल किलर नेटफ्लिक्स फिल्म के तौर पर रिलीज़ हुई। इन्हे सिनेमाघर नसीब नहीं हुए।  सलमान खान के साथ फिल्म रेस ३ भी बहुत अच्छी नहीं गई।  वह म्यूजिक वीडियो या आइटम  गीतों में नज़र आ रही थी। ऐसे में उन्हें सलमान खान की फिल्म मिलना फार्म हाउस में सलमान खान के नज़दीक रहना माना जा रहा है। इस फिल्म से जैक्वेलिन के ठन्डे पड़ते फिल्म करियर को पॉजिटिव किक मिली है।

सलमान खान की मज़बूरी- हालाँकि, किक २ के लिए जैक्वेलिन के नाम का ऐलान उनकी फार्म हाउस की मशक्कत को बताया जा रहा है। लेकिन,  यह सलमान खान की मज़बूरी भी लग रहा है।  सलमान खान को ए लिस्टर अभिनेत्रियों का टोटा है। अनुष्का शर्मा ने अभिनय को अलविदा सा कह दिया है।  दीपिका पादुकोण ने प्रभास का रुख कर लिया है।  प्रियंका चोपड़ा जोनास के होने का  सवाल ही नहीं उठता।  करीना कपूर खान दूसरी बार गर्भ से हैं।  टाइगर ३  के लिए कैटरीना कैफ के नाम का ऐलान पहले  ही किया जा चुका था। ऐसे में विकल्पहीन सलमान खान को जैक्वेलिन फर्नांडेज़ को किक २ की नायिका बनाना ही था। 

Tuesday, 11 August 2020

सलमान- मनीष की असामान्य जोड़ी की टाइगर ३

बॉलीवुड के गलियारे मे खबर गर्म है कि यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ानिर्देशक मनीष शर्मा को सलमान खान की टाइगर फ़्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म टाईगर ३ के निर्देशन की कमान सौंपने जा रहे है। इसका ऐलान १५ अगस्त या इसके बाद किया जा सकता है । इस फिल्म की शूटिंग सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली पूरी होने के बाद ही शुरू होगी।
असामान्य जोडी !
इसके साथ ही सलमान खान और मनीष शर्मा की असामान्य अभिनेता-निर्देशक जोड़ी का आगाज़ होने जा रहा है । मनीष शर्मा ने, यशराज फिल्म्स के लिये बैंड बाजा बारात, शुद्ध देशी रोमांस, लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल और फ़ैन का निर्देशन किया है । यह फ़िल्में आम मसाला फिल्मों से अलग मसाला रखने वाली फ़िल्में थी । इन फिल्मों का कैनवास भी काफी छोटा था । इस लिहाज़ से मनीष शर्मा को सलमान खान की सफलतम टाइगर फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म की कमान सौंपा जाना असामान्य निर्णय ही है ।
तीन टाइगर फ़िल्में तीन निर्देशक   
मनीष शर्मा इस फ़्रेंचाइज़ी फिल्म के तीसरे निर्देशक हैं। पहली टाइगर फिल्म एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने किया था। दूसरी टाइगर फिल्म टाइगर ज़िन्दा है के निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र थे। यह दोनों फ़िल्में यशराज फिल्म्स की सफल फ्रैंचाइज़ी फिल्मों में शुमार हैं। टाइगर जिंदा है को बॉक्स ऑफिस पर एक था टाइगर से ज्यादा सफलता मिली थी । इस लिहाज़ से टाइगर ३, मनीष के कन्धों पर बड़ी ज़िम्मेदारी है । क्योंकि, यह फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है ।
मनीष शर्मा की तबियत से अलग 
ध्यान रहे कि टाइगर ३ को आदित्य चोपड़ा ने लिखा है। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा की देखरेख मे ही बनाई जायेगी। निर्देशक के रूप में आदित्य की पिछली फिल्म बेफिक्रे बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई थी । इस लिहाज़ से टाइगर ३ आदित्य के लिए चुनौती की तरह है । आदित्य चोपड़ा पूरा ध्यान इस फिल्म पर लगायेंगे । लेकिन, जहां तक निर्देशक मनीष शर्मा की बात है, टाइगर ३ उनकी तबियत वाली फिल्म नहीं होगी । यही सलमान खान और मनीष शर्मा की जोडी की असामान्यता है।

Tuesday, 14 July 2020

Salman Khan ने क्यों बुक कराये दो स्टूडियो?


सलमान खान लॉकडाउन के बावजूद व्यस्त थे। लेकिन, सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद, जिस प्रकार से उन्हें निशाने पर लिया गया, उससे उनका दुखी होना स्वभाविक है। मगर वह बाउंस-बेक करना चाहते हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए लॉकडाउन से मिली छूट का, सलमान खान भरपूर उपयोग करना चाहते हैं।

महबूब स्टूडियो और फिल्मसिटी बुक
खबर है कि सलमान खान ने अपने रुके चार प्रोजेक्ट ज़ल्दी पूरे करने के लिए कमर कस ली है। इन प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए दो भिन्न स्टूडियो, बांद्रा वेस्ट में महबूब स्टूडियो तथा गोरेगांव पूर्व में फिल्मसिटी को बुक कर लिये गये है। इन दोनों स्टूडियो में आगामी ८-९ महीनों तक सलमान खान की फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग की जायेगी।

पूरी करनी है राधे       
लॉकडाउन से पहले, सलमान खान की दो फिल्मों पर काम चल रहा था। इनमे से एक राधे योर मोस्ट वांटेड भाई तो ईद २०२० में रिलीज़ होनी थी। इस फिल्म का कुछ हिस्सा और एक गीत शूट होने है। इस फिल्म में दिशा पटनी उनकी नायिका हैं। अगर इस फिल्म की शूटिंग समय पर पूरी हो गई तो राधे इसी साल रिलीज़ हो सकती है।

कभी ईद कभी दिवाली
सलमान खान की दूसरी फिल्म फरहाद समजी द्वारा निर्देशित होगी। कभी ईद कभी दीवाली टाइटल वाली इस फिल्म की कहानी धार्मिक समभाव वाली पारिवारिक बताई जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान की नायिका पूजा हेगड़े होंगी। फिल्म में आयुष शर्मा को भी शामिल किया गया है।

बिग बॉस और गन्स ऑफ़ नार्थ
सलमान खान के लिए दो प्रोजेक्ट ख़ास हैं। वह बिग बॉस का अगला सीजन करने जा रहे है। बताते हैं कि इस सीजन के लिए सलमान खान ने १६ करोड़ प्रति हफ्ता मांगे हैं। इसके अलावा, सलमान खान अपने फ्लॉप बहनोई आयुष शर्मा को एक्शन हीरो बनाने के लिए कमर कस चुके है। गन्स ऑफ़ नार्थ टाइटल वाली इस फिल्म में आयुष शर्मा उत्तर भारत के एक गैंगस्टर की भूमिका कर रहे हैं।