Showing posts with label Saif Ali Khan. Show all posts
Showing posts with label Saif Ali Khan. Show all posts

Sunday, 16 August 2026

#Mirzapur पर #Toxic असर पड़ेगा #Haiwaan का ?



यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को रिलीज़ हो रही है तथा 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है। वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फ़िल्म 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को रिलीज़ होगी।






कहा जा रहा है कि टॉक्सिक की सफलता सीधे तौर पर मिर्ज़ापुर को नुकसान नहीं पहुँचाएगी, क्योंकि दोनों के बीच लगभग 9-10 दिन का अंतर है, लेकिन एक बड़ी ब्लॉकबस्टर का असर शुरुआती क्रेज पर जरूर पड़ सकता है।






टॉक्सिक 26 अगस्त को आएगी, जिसका मास सर्किट और बॉक्स ऑफिस पर भारी असर रहने की उम्मीद है। मिर्ज़ापुर: द मूवी 4 सितंबर को रिलीज़ होगी। इसकी अपनी एक तगड़ी और वफादार फैन फॉलोइंग है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर मजबूती देगी।






मिर्ज़ापुर की रिलीज़ के एक हफ़्ते बाद, अक्षय कुमार की हैवान भूमिका वाली फ़िल्म रिलीज़ हो रही है । सैफ़ अली ख़ान के अंधे चरित्र वाली फ़िल्म  हैवान 11 सितंबर को रिलीज़ होगी, जो मिर्ज़ापुर के ठीक एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में पहुँचेगी।






इस प्रकार से,  दोनों बड़ी फ़िल्मों, टॉक्सिक और मिर्ज़ापुर के बीच करीब 10 दिन का अंतराल है, जिससे यदि टॉक्सिक हिट भी होती है, तो भी मिर्ज़ापुर को अपनी ओपनिंग और रन के लिए पर्याप्त हफ्ता मिल जाएगा। इतना ही नहीं, जहाँ टॉक्सिक एक बड़े पैमाने की विजुअल एक्शन ड्रामा है, जबकि मिर्ज़ापुर का अपना एक अलग 'भौकाल' और ग्रिटी क्राइम जॉनर है।






यश की टॉक्सिक (26 अगस्त 2026) और मिर्ज़ापुर द मूवी (4 सितंबर 2026) की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद 11 सितंबर 2026 को अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान रिलीज हो रही है।





टॉक्सिक की बड़ी सफलता या मजबूत पकड़ मिर्जापुर फिल्म के लिए स्क्रीन स्पेस और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि दोनों फिल्में बड़े पैमाने पर एक्शन और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों को लक्षित करती हैं। इसके ठीक एक हफ्ते बाद 'हैवान' के आ जाने से मिर्जापुर को एक लंबा और खुला बॉक्स ऑफिस विंडो नहीं मिल पाएगा।






वहीं, यह भी तथ्य है कि यदि यश की 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिकी रहती है, तो 'मिर्जापुर: द मूवी' को सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन और दर्शक मिलने में मुश्किल हो सकती है। 11 सितंबर को प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हैवान की एंट्री से स्थिति और प्रतिस्पर्धी हो जाएगी, जिससे मिर्जापुर को रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही एक बड़ी फिल्म से टक्कर लेनी होगी ।





सबसे बड़ी बात तीनों फिल्में अलग-अलग हफ्तों में आ रही हैं, लेकिन दर्शकों का बजट और सिनेमाघरों में जाने की आवृत्ति सीमित होने के कारण पहले से सफल या चर्चित फिल्म का असर बाद की फिल्मों के बिजनेस पर पड़ना स्वभाविक है। 

Sunday, 9 August 2026

#Haiwaan #AkshayKumar को केयरटेकर #SaifAliKhan की चुनौती ?

 

हैवान' साल 2026 की एक बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड साइको-थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और सैफ अली खान हैं। यह फिल्म एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर है जो दर्शकों को हैरान कर देगी।




 

'हैवान' साल 2016 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फ़िल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे देखने में परेशानी होती है (विजुअली चैलेंज्ड) लेकिन उसकी बाकी इंद्रियां बहुत तेज होती हैं। वह एक बच्ची की जान बचाता है और एक क्रूर साइको किलर (सीरियल किलर) का सामना करता है।




 

 

फ़िल्म के मुख्य चरित्र बॉलीवुड के नामचीन कलाकार है। फ़िल्म में सैफ अली खान एक नेत्रहीन केयरटेकर (रखवाला) और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट की भूमिका में दिखाई देंगे ।फ़िल्म में बॉलीवुड के एक्शन अभिनेता अक्षय कुमार एक बेहद ठंडे और क्रूर विलेन के खतरनाक कीभूमिका जार रहे हैं । इस साइको थ्रिलर फ़िल्म की नायिका सैयामी खेर हैं । फ़िल्म में श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका कर रहे है ।





फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लगभग 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रही है।इस जोड़ी ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, यह दिल्लगी, मैं चोरतू सिपाही,  क़ीमत  एक साथ की है। इन दोनों की विगत प्रदर्शित फ़िल्म टशन(२००८) थी।



 

अक्षय कुमार ने साल 2026 की फिल्म 'हैवान' से पहले कोई  5 फिल्मों में नकारात्मक (खलनायक या ग्रे) भूमिका निभाई थी। उनकी खल भूमिकाओं वाली प्रमुख फिल्मों का विवरण इस प्रकार है:

 

 

 

 

 

 

 

अजनबी (2001): इस फिल्म में उन्होंने 'विक्रम बजाज' नाम के एक शातिर और धोखेबाज विलेन का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें उनका पहला Filmfare Award for Best Villain भी मिला था।

 

 

 

 

 

 

 

2.0 (2018): सुपरस्टार रजनीकांत के साथ इस तमिल/हिंदी ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फिल्म में अक्षय ने 'पक्षी राजन' नाम के एक डरावने और शक्तिशाली सुपरविलेन की भूमिका निभाई थी।

 

 

 

 

 

 

 

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा (2013): इस गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म में उन्होंने 'शोएब खान' नाम के एक अंडरवर्ल्ड डॉन (क्रूर विलेन) का किरदार निभाया था।

 

 

 

 

 

 

 

खिलाड़ी 420 (2000): इस फिल्म में अक्षय कुमार दोहरी भूमिका (डबल रोल) में थे, जिसमें से एक किरदार (देव कुमार) पूरी तरह से नकारात्मक, लालची और धोखेबाज था।

 

 

 

 

 

 

 

अफलातून (1997): अपने करियर के शुरुआती दौर की इस फिल्म में भी उन्होंने डबल रोल निभाया था, जिसमें से 'रॉकी' नाम का किरदार एक बेरहम अपराधी और विलेन था।

 

 

 

 

 

 

 

इनके अलावा उन्होंने फिल्म 'ब्लू' (2009) और 'गब्बर इज बैक' (2015) में एंटी-हीरो या ग्रे शेड किरदार निभाए थे, जबकि 'डिशूम' (2016) में उन्होंने एक छोटा लेकिन मजेदार विलेन का कैमियो रोल किया था।

 

 

 

वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन के बैनर KVN Productions और Thespian Films की निर्मिति फ़िल्म के निर्देशक प्रियदर्शन है । यह फ़िल्म 11 सितंबर 2026 को प्रदर्शित होगी । फ़िल्म रिलीज़ के आठ सप्ताह बाद यह फ़िल्म सोनी  लाइव पर स्ट्रीम होने लगेगी ।

Tuesday, 9 September 2025

ढलान पर बॉलीवुड के खान ?



यह प्रश्न पूछा ही जाना चाहिए ! क्या बॉलीवुड के खान अभिनेताओं का बॉलीवुड पर वर्चस्व समाप्त हो गया है या ढलान पर है ?  बॉलीवुड की खान अभिनेता अर्थात सैफ अली खान, सलमान खान, शाहरुख़ खान और आमिर खान लगभग साढ़े तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय है।  सैफ अली खान १९९१ से तो बाकी तीन खान १९८८ से निरंतर फ़िल्में कर रहे है। कभी इनके नाम पर फिल्मे बिका करती थी।  यह शर्ते निर्धारित किया करते थे।  किन्तु आज !





सैफ अली खान ने २०२० से फिल्मों को असफल बनाना प्रारंभ कर दिया है। तन्हाजी की बाद, वह अब तक जवानी जानेमन, दिल बेचारा, भूत पुलिस, बंटी और बबली २, विक्रम वेधा, आदिपुरुष, देवरा और ज्वेल थीफ को फ्लॉप कर चुके है। देवरा के फ्लॉप होने के बाद, सैफ की फिल्म ज्वेल थीफ ओटीटी पर प्रदर्शित हुई।  उनकी घोषित फिल्म हैवान का कोई अतापता नहीं है। अर्थात सैफ तो फिनिश !





अब बात करते हैं आमिर खान की। २०१८ में प्रदर्शित ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान से वह निरंतर असफल हो रहे है।  यद्यपि, वह चुनिंदा फिल्में ही करते हैं, साल में एक बार की दर से। किन्तु, दर्शक उनकी इन फिल्मो को भी नहीं चुन रहा। ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के बाद, वह कोई जाने न फिल्म के मेहमान थे। किन्तु, उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड की हिट और ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म फारेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ गई। उनका कैमिया काजोल की फिल्म सलाम वेंकय को सफल नहीं बना सका। अभी २० जून को प्रदर्शित उनकी फिल्म सितारे जमीन पर १२० करोड़ के बजट के विरुद्ध २६३ करोड़ का ग्रॉस ही कर सकी।  अब उनका १४ अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही तमिल फिल्म कुली में, रजनीकांत के लिए सहयोग इस फिल्म को हृथिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर २ के समक्ष हिंदी पेटी में कितना भला कर सकेगा, यह मालूम हो गया है ।  उनकी एक फिल्म लाहौर १९४७ अभी बन ही रही है। इस फिल्म की कोई चर्चा नहीं। 





शाहरुख़ खान २०१७ से संघर्ष कर रहे है। उनकी जब हैरी मेट सेजल और जीरो फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर दुर्दशा हुई।  जीरो की असफलता से शाहरुख़ खान कुछ इतने असुरक्षित हो ए कि हो गए कि उन्होंने दो साल तक अपनी किसी फिल्म की घोषणा तक नहीं की। इसके बाद, वह २०२३ में दो हजार करोडियां फिल्मों पठान और जवान से दर्शकों के सामने आये। यद्यपि, उनकी इन दोनों फिल्मों ने, बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ का व्यवसाय किया। किन्तु, यह हजार करोड़ का ग्रॉस आज भी ब्लॉक बुकिंग के कारण किसी को हजम नहीं हो रहा।  इसका प्रमाण यह था कि २०२३ में हजार करोड़ के घोड़े पर सवार शाहरुख़ खान की राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी प्रदर्शित हुई तो इसकी भी ब्लॉक बुकिंग प्रारम्भ हो गई। तभी खबर आई कि गौरी खान से जुडी एक कंपनी पर मनी लॉन्डरिंग मामले में छापा पड़ा है।  इस खबर का प्रभाव था या फिर क्या डंकी की ब्लॉक बुकिंग रुक गई और फिल्म हजार करोड़ तो क्या ५०० करोड़ के लिए भी तरस गई।





अब शाहरुख़ खान तीन साल से फिर सदमे में हैं।  उनकी कुछ फिल्मों की घोषणा हुई।  टाइगर वर्सेज पठान भी प्रारंभिक चर्चाओं के बाद लुप्त हो गई। लम्बे समय बाद उनकी गैंगस्टर फिल्म किंग की घोषणा हुई। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग मार्च २०२५ से प्रारम्भ हो गई है। सिद्धार्थ के साथ शाहरुख़ खान ने पठान जैसी फिल्म दी थी। किन्तु, क्या बात है कि किंग पठान की हवा नहीं बना पा रहा है?





सबसे अधिक दुर्दशा सलमान खान की है। वह सोच समझ कर बड़े निर्माताओं की बड़े बजट की फिल्म चुनते है।  किन्तु, दर्शक इन फिल्मों की नहीं चुनता। यशराज फिल्मस के लिए एक था टाइगर से स्पाई यूनिवर्स के जन्मदाता सलमान खान की इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर ३ बॉक्स ऑफिस पर ३०० करोड़ के बजट के विरुद्ध ४६७ करोड़ का कुल व्यवसाय ही कर सकी।




टाइगर ३ के बाद, सलमान खान २०२४ में दो फिल्मों सिंघम अगेन और बेबी जॉन में चुलबुल पांडेय और एजेंट भाईजान के रूप में दिखाई दिए। उनकी केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म सिकंदर इसी साल प्रदर्शित हुई।  फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेताओं के लिए भाग्यशाली चेहरा रश्मिका मंदना उनकी नायिका थी। किन्तु, इसके बावज़ूद सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर नहीं साबित हो सकी।  सिकंदर का बजट २०० करोड़ का था। किन्तु, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल १७६ करोड़ का ग्रॉस किया।  सलमान खलास !!





देखा जाये तो खान अभिनेता साठ के आसपास घूम रहे है। इस उम्र में चरित्र अभिनेता बन जाना ही उपयुक्त होता है।  किन्तु, यह अभिनेता युवा अभिनेत्रियों के नायक बन कर अपनी जवानी का प्रदर्शन कर रहे है।  किन्तु, चेहरे और गले की झुर्रियां उनकी जवानी की चुगली खाती है।  उनका कम उम्र लड़की से रोमांस करना ऊब पैदा करता है। 





साढ़े तीन दशक बहुत होते है।  मुम्बई की चौपाटी के समुद्र से करोडो लीटर पानी बह चुका है। जब समुद्र पानी को रुकने नहीं देता तो बॉलीवुड क्यों ताजगी न अपनाये।  ऐसा ही हो भी रहा है। दक्षिण की तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के हमले ने बॉलीवुड को घायल कर रखा है। इसका सीधा नुकसान इन खान अभिनेताओं को हो रहा है। हिंदी दर्शक अब खान अभिनेताओं की मूल हिंदी फिल्मों के स्थान पर प्रभास, अल्लू अर्जुन, यश और जूनियर एनटीआर की डब फिल्मों को देखना पसंद कर रहे है।  बॉलीवुड और खान अभिनेताओं की असफलता का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि तेलुगु और कन्नड़ भाषा की छोटे बजट को छोटे सितारों वाली फ़िल्में भी १०० करोड़ आसानी से कमा ले जा रही है।





आगे भी बॉलीवुड और खान अभिनेताओं के लिए चुनौतियाँ ही चुनौतियाँ है।  अल्लू अर्जुन कीएटली के साथ अनाम फिल्म काफी चर्चा में है।  कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश की अखिल भारतीय फिल्म टॉक्सिक का दर्शको को उत्सुकता से प्रतीक्षा है।  रामायण के राम के बजाय हिंदी दर्शक यश के रावण को देखना चाहते है। प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब पर्याप्त हिंदी दर्शक बटोर चुकी है। उनकी तीन फिल्मे फौजी, स्पिरिट और सालार पार्ट २ अगले साल या २०२७ में रंग जमाने जा रही है। २०२६ में एनटीआर जूनियर की फिल्म ड्रैगन प्रदर्शित होगी।  रामचरण की तेलुगु फिल्म पेड्डी हिंदी में भी प्रदर्शित होगी।





दक्षिण से कुछ दूसरी फिल्मे भी चर्चा में है।  कन्नड़ फिल्म अभिनेता ध्रुव सरजा की केडी द डेविल ४ सितम्बर को हिंदी में भी प्रदर्शित होने जा रही है। एक अन्य कन्नड़ हिट कांतारा की प्रीक्वेल फिल्म कांतारा चैप्टर १ २ अक्टूबर २०२५ को वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी को नैपथ्य में धकेलने के लिए तैयार है।  सबसे दिलचस्प होगा ५ दिसंबर को, रणवीर सिंह स्पाई एक्शन फिल्म धुरंधर को प्रभास की फिल्म द राजा साब और केडी से घिरा देखना।  

Monday, 25 August 2025

#AkshayKumar और #SaifAliKhan हैं #Priyadarshan की फिल्म के #Haiwan



बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने एक तीर से दो शिकार कर डाले। उन्होंने विगत २३ अगस्त को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कुछ इस तरह डाली-




 

"हम सब है थोड़े से शैतान। कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान। स्टार्टिंग द शूट ऑफ़ हैवान टुडे विथ माय अब्सल्यूट फवौरिट कप्तान ऑफ़ द शिप प्रियदर्शन सर। सैफ के साथ १८ साल बाद काम करते हुये, बहुत अच्छा लग रहा है। लेट्स गेट्स द हैवानियत रोलिंग."





 

अपनी नई फिल्म हैवान की शूटिंग प्रारम्भ होने की घोषणा करने के साथ साथ उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी ३ का अपनी डीपी में भी लगे हाथ उपयोग कर प्रचार कर डाला।





 

निर्देशक और लेखक सुभाष कपूर द्वारा २०१३ में प्रारम्भ की गई जॉली एलएलबी की तीसरी कड़ी १९ सितम्बर २०२५ को प्रदर्शित होने जा रही है। इस तीसरी कड़ी से वह एक बार फिर पहली जॉली के जॉली अरशद वारसी से कोर्ट रूम में आमने सामने होंगे।





 

कुछ ऐसा ही, प्रियदर्शन की फिल्म हैवान के साथ भी है। प्रियदर्शन की, अक्षय कुमार के साथ विगत प्रदर्शित फिल्म खट्टा मीठा थी। यह फिल्म २०१० में प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद, पिछले साल अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में अभिनय किया। यह फिल्म अभी प्रदर्शित नहीं हुई है। इस प्रकार से अक्षय कुमार चौदह साल बाद प्रियदर्शन की एक के बाद एक दो फिल्मों भूत बंगला और हैवान में अभिनय कर रहे है।




 

हैवान में सैफ अली खान, पहली बार प्रियदर्शन के साथ फिल्म कर रहे है। किन्तु, वह और अक्षय कुमार १८ साल बाद फिर एक साथ आ रहे है। मैं खिलाडी तू अनाड़ी के खिलाडी अक्षय कुमार और अनाड़ी सैफ अली खान की विगत प्रदर्शित फिल्म यशराज बैनर की फ्लॉप फिल्म टशन थी। इस असफ़लता के बाद सैफ और अक्षय फिर एक साथ किसी फिल्म में नहीं दिखाई दिए।





हैवान में कौन संत है, कौन हैवान है इस पर दर्शकों की दिलचस्पी हो सकती है। पता चला है कि हैवान के हैवान सैफ अली खान है तथा संत अक्षय कुमार है। यह फिल्म प्रियदर्शन की ही २०१६ में प्रदर्शित मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म ओप्पम की रीमेक है। इस फिल्म में मोहनलाल ने एक अंधे चौकीदार की भूमिका की थी। हैवान में यह भूमिका सैफ अली खान के हिस्से आई है। जबकि अक्षय कुमार सीरियल किलर की भूमिका कर रहे है।





ओप्पम का निर्देशन प्रियदर्शन ने ही किया था। उनकी फिल्म का अंधा चौकीदार कान और नाक की संवेदनशीलता के सहारे सीरियल किलर को पकड़ाता है। फिल्म में सीरियल किलर एक जज द्वारा निर्दोष होने के बाद भी सजा देने के कारण, उन सभी लोगों को एक एक कर मारता है, जो इस केस से जुड़े है। 





मलयालम फिल्म में अंधे चौकीदार और सीरियल किलर की भूमिकाये मोहनलाल और समुथिरकणी ने की थी। मोहनलाल और समुथिकरणी, दोनों ही प्रतिभाशाली अभिनेता है और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अतिरिक्त कई अन्य पुरस्कार जीत चुके है। इस दृष्टि से अभिनय की दृष्टि से सैफ और अक्षय खिलाड़ी तो नहीं, अनाडी अवश्य साबित होते है। अब यह प्रियदर्शन पर निर्भर करेगा कि वह इन अभिनेताओं के अंदर से कितनी प्रतिभा खींच निकाल पाते है ! 







नवीनतम समाचार यह है कि ओप्पम के अंधे चौकीदार रीमेक फिल्म हैवान में, मेहमान भूमिका करेंगे। सूत्र बताते हैं कि यह भूमिका चौंकाने वाली होगी। 

Wednesday, 4 June 2025

#ShahRukhKhan से लेकर #RandeepHooda तक बॉलीवुड के एंटी-हीरो !

 



 

बॉलीवुड में हीरो को हमेशा से प्यार मिला है, लेकिन असली शो चुराने वाले तो वो ऐंटी-हीरो होते हैं — जो गलत भी हैं, खतरनाक भी, लेकिन फिर भी बेहद दिलचस्प। ये किरदार अक्सर जुनून, दर्द या ताकत की भूख से प्रेरित होते हैं और नैतिकता की सीमाओं को पार करते हैं। ऐसे ही कुछ यादगार ऐंटी-हीरो किरदार निभाने वाले अभिनेताओं पर नज़र डालते हैं:

 







शाहरुख़ ख़ान - 'किंग ऑफ रोमांस' बनने से पहले शाहरुख़ ने डर (1993) में राहुल का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था — एक जुनूनी और डरावना प्रेमी जिसकी "क-क-क-किरण" आज भी याद की जाती है। बाद में डॉन 2 (2011) में उन्होंने एक स्टाइलिश और चालाक अपराधी का रोल किया, जिससे नई पीढ़ी के लिए ऐंटी-हीरो को फिर से परिभाषित किया।

 







रणदीप हुड्डा - जाट में रणदीप ने एक खतरनाक ऐंटी-हीरो का रोल निभाया। उनका किरदार जितना डरावना था, उतना ही आकर्षक भी। अपनी भूमिकाओं में गहराई और सच्चाई लाने के लिए रणदीप ने इस ग्रे किरदार को भी बड़ी बारीकी से निभाया।



 






रणबीर कपूरऐनिमल (2023) में रणबीर का किरदार रणविजय एक हिंसक और भावनात्मक रूप से टूटा हुआ इंसान था। प्रेम और विनाश के बीच फंसे इस किरदार को रणबीर ने इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शक उसे एक साथ चाहने और डरने लगे।

 








सैफ अली खान - देवारा पार्ट 1, में सैफ अली खान ने जूनियर एनटीआर के सामने एक रहस्यमय और खतरनाक विलेन का किरदार निभाया। ओमकारा और लाल कप्तान जैसी फिल्मों में ग्रे किरदारों से सैफ पहले भी ये साबित कर चुके हैं कि वो ग्रे किरदारों को बड़ी गहराई से समझते हैं।









शाहिद कपूर - कमीने (2009) में शाहिद कपूर ने गड्डू और चार्ली के दोहरे किरदार निभाए — एक हकलाता है, दूसरा तुतलाता है — दोनों ही सिस्टम से जूझते हुए, नैतिकता की सीमा पर जीते हैं। ये किरदार नायक नहीं थे, लेकिन दर्शकों की हमदर्दी जरूर जीत गए।

 








विक्की कौशल - रमन राघव 2.0 (2016) में विक्की कौशल ने एक भ्रष्ट, ड्रग्स लेने वाले पुलिसवाले का किरदार निभाया था। कानून के रखवाले का ही अंधेरे में गिर जाना, उन्हें एक बेहद दिलचस्प ऐंटी-हीरो बना देता है।

 







रणवीर सिंह - पद्मावत (2018) में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में एक उन्मादी, महत्वाकांक्षी और क्रूर शासक को इतने प्रभावशाली ढंग से निभाया कि उनका किरदार फिल्म पर हावी हो गया। रणवीर ने साबित किया कि खलनायक भी दर्शकों का हीरो बन सकता है।

Thursday, 6 February 2025

#Netflix पर #SiddharthAnand के #JewelThief #SaifAliKhan


 
#Netflix #JewelThief:TheHeistBegins की केंद्रीय भूमिका में बॉलीवुड अभिनेता #SaifAliKhan एक चतुर चोर की भूमिका कर रहे है, जिसे एक गैंगस्टर द्वारा दुर्लभ हीरे की चोरी का कार्य सौंपा जाता है. इस थ्रिलर श्रृंखला में #JaideepAhlawat, #KunalKapoor और #NikitaDutta की भूमिकाएं भी उल्लेखनीय है.

 




इस कथानक से, १९६७ में प्रदर्शित निर्देशक विजय आनंद की फिल्म ज्वेल थीफ की याद आ जाती है. १९६७ की फिल्म की विशेषता थी कि फिल्म का रहस्य हीरा चोर की पहचान के इर्दगिर्द घूमता था. कौन है हीरा चोर ? इसका संदेह कई चरित्रों पर जा कर ठहरा करता था. वैसे सामने देव आनंद का चेहरा ही रखा गया था.

 

 



क्या श्रृंखला ज्वेल थीफ में भी फिल्म जैसा कोई सदेह भरा गया है ? श्रृंखला के हीरा चोर को भी दुर्लभ द अफ्रीकन रेड हीरा चुराने के लिए रखा जाता है. सैफ अली खान इस हीरा चोर की भूमिका कर रहे है. क्या वह सचमुच हीरा चोर है या कोई दूसरा है या फिर यह हीरा चोरी की थ्रिलर पटकथा है? इस रहस्य पर से पर्दा तो ज्वेल थीफ ही हटा पायेगी.

 

 



कथानक के रहस्य और रोमांच को स्थापित करने में हीरा चोरी के लिए नियुक्त करने वाले गैंगस्टर की भूमिका के लिए जयदीप अहलावत को लिया गया है. जयदीप ने अपनी अभिनय क्षमता से ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना सिक्का जमा लिया है. ज्वेल थीफ में उनका साथ कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी दे रही है.

 

 


नेटफ्लिक्स के लिए इस सीरीज का निर्देशन रोबी ग्रेवाल और कूकी गुलाटी कर रहे है. ऐसा प्रतीत होता है कि कूकी गुलाटी को चोरी कथानक पर फिल्में बनाने में रूचि है. उनकी २०१० में प्रदर्शित फिल्म प्रिंस में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने एक एंटीक चोर की भूमिका की थी.

 

 


इस सीरीज का निर्माण फाइटर और पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपनी पत्नी ममता के साथ मारफ्लिक्स पिक्चरस के अंतर्गत नेटफ्लिक्स के लिए किया है. सैफ अली खान, लगभग १७ साल बाद, सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे है. यहाँ बताते चलें कि सिद्धार्थ आनंद की निर्देशकीय यात्रा की पहली तीन फिल्में हम तुम, सलाम नमस्ते और तारा रम पम के नायक सैफ अली खान थे. 

Tuesday, 15 September 2020

बच्चों का अपहरण करेगी यामी गौतम !

यामी गौतम के प्रशंसकों के लिए चौंकाने की बारी है।  वह, फिल्म अ थर्सडे में यामी गौतम के ग्रे  अवतार को  देख कर चौंक उठेंगे। अभी तक यामी को आम लड़की की भूमिका में देख चुके दर्शकों के लिए यामी का नैना जायसवाल का  चरित्र चौंकाने वाला होगा।

डिजिटल के लिए अ थर्सडे -निर्माता रोनी स्क्रूवाला और प्रेमनाथ राजगोपालन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म अ थर्सडे डिजिटल के लिए बनाई जा रही फिल्म अ थर्सडे का निर्देशन बेहज़ाद खंबाटा कर रहे हैं। बेहज़ात खम्बाटा ने पिछले साल रिलीज़ फिल्म ब्लेंक में पहली बार निर्देशक की कुर्सी सम्हाली थी । इस फिल्म से डिंपल कपाडिया के भतीजे करण कपाडिया का फिल्म डेब्यू हुआ था । हालाँकि फिल्म को सफलता नहीं मिली थी। लेकिन बेहज़ात दर्शकों में थ्रिल पैदा कर पाने में कामयाब हुए थे ।

बच्चे बंधक बना लेने वाली टीचर - अ थर्सडे में, यमी गौतम ने एक प्लेस्कूल की टीचर नैना जायसवाल की भूमिका कर रही हैं. यह टीचर किन्ही कारणों से अपने स्कूल के १६ नन्हे बच्चों को बंधक बना लेती है । साइकोलॉजिकल थ्रिलर अ थर्सडे में बच्चों को बच्चों को बंधक बनाए जाने के पीछे आतंकवाद का कोण नहीं है । इस फिल्म से हमारे समाज में आई गिरावट का चित्रण होता है । ज़ाहिर है कि इस भूमिका से यमी गौतम के लिए बड़े अच्छे मौके हैं ।

भूत पुलिस के बाद- जॉन अब्राहम की फिल्म विक्की डोनर से हिंदी फिल्म डेब्यू करने वाली यामी गौतम ने अब तक डेढ़ दर्जन फ़िल्में की है । इनमे से सिर्फ दो काबिल और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मे ही यमी की भूमिका कुछ भिन्न थी । अ थर्सडे उनकी अभिनय प्रतिभा का दर्शकों से परिचय करा सकती है। यमी गौतन ने पिछले दिनों ही, सैफ अली खान और जैक्वेलिन फर्नांडेज़ के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस साइन की है । 

Thursday, 6 August 2020

बंटी और बबली को कोरोना से खतरा !


२००५ में रिलीज़ अभिषेक बच्चन, रानी मुख़र्जी और अमिताभ बच्चन की ऐश्वर्या राय बच्चन के कजरा रे कजरा रे गीत वाली फिल्म बंटी और बबली की सीक्वल फिल्म बंटी और बबली २ की शूटिंग अगस्त से शुरू होने जा रही है. खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग एक सामूहिक डांस सीक्वेंस से होगी, जिसमे २०० नर्तकों के साथ फिल्म के बंटी सैफ अली खान और बबली रानी मुख़र्जी हिस्सा लेंगे. यह डांस नंबर बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा. लेकिन, इस गीत को ले कर फिल्म के बंटी/बबली सशंकित है. उन्हें डर सता रहा है कि इतने ज्यादा एक्स्ट्रा नर्तकों की भीड़ के साथ वह कोरोना महामारी के संकट से खुद को कैसे बचा पाएंगे. हालाँकि, फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा सभी तरह की सुरक्षा का इस्तेमाल करते हुए यह शूट कर रहे हैं. लेकिन, बंटी और बबली का डर है कि कम ही नहीं हो रहा. अब इस भय का निवारण फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा कैसे करते हैं? लेकिन, जानकारों को उम्मीद है कि इस समस्या का हल निकलेगा. क्योंकि, इतने नर्तकों के साथ डांस नंबर को लेकर डरी हुई बबली यानी रानी मुख़र्जी फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा की बीवी जो हैं. जो बीवी को करते हैं प्यार वह गाने को बदलने से कैसे करें इनकार!

Friday, 10 January 2020

वफादार किलेदार से दिलफेंक पिता तक Saif Ali Khan


अजय देवगन की प्रमुख भूमिका वाली फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर में, सैफ अली खान का  चरित्र राजपूत योद्धा उदयभान राठोर, फिल्म ओमकारा के लंगड़ा त्यागी की तरह खलनायक नहीं है। दृष्टिकोण के लिहाज़ से यह चरित्र, तानाजी और छत्रपति शिवाजी के हितों के खिलाफ है। लेकिन, वह अपने शासक राजा आमेर के प्रति वफादार है। बेशक आमेर का राजा मुग़ल शासकों का हित रक्षक है. लेकिन, उदयभान अपने कर्तव्य, वफादारी और समर्पण के लिहाज़ से बहुत साफ़ है।

तानाजी के मुक़ाबले सशक्त 
बताते हैं कि निर्देशक ओम राउत ने, तानाजी में सैफ के किरदार को तानाजी के मुकाबले काफी सशक्त बनाया है। क्योंकि तानाजी की वीरता का तोड़ तो कोई उससे ज्यादा या बराबरी का साहसी और वीर योद्धा ही हो सकता है। इस भूमिका को करते हुए सैफ अली खान, कितने प्रभावी साबित होते हैं, यह फिल्म की सफलता की दृष्टि से बहुत ख़ास होगा।

भिन्न भूमिकाये 
४९ साल के सैफ अली खान को अब ऐसी भूमिकाये मिल रही हैं, जो उन्हें रोमांटिक चॉकलेटी हीरो के खोल से बाहर निकाल लाती है। वह शेफ में, स्वादिष्ट भोजन बना सकने वाला खानसामा बने थे। कालकांडी में उनका किरदार कैंसर से मर रहा है। बाज़ार में वह एक चालाक और चालबाज़ शेयर ब्रोकर बने थे। लाल कप्तान में अपना बदला लेने निकला नागा साधू बने सैफ अब वफादार किलेदार बन गए हैं।

लेखक से दिलफेंक पिता 
तानाजी द अनसंग वारियर के बाद, सैफ अली खान की दो अन्य फ़िल्में इस साल रिलीज़ होनी है। इनमे भी उनकी भूमिकाओं काफी अलग और महत्वपूर्ण है। निर्देशक मुकेश छाबरा की फिल्म दिल बेचारा में, सैफ अली खान एक रहस्यमय लेखक की भूमिका कर रहे हैं, जो फिल्म के मुख्य चरित्रों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी बनता है। दूसरी फिल्म जवानी जानेमन एक बाप-बेटी के रिश्ते की हास्य कथा है। सैफ अली खान, नवोदित अलिया ऍफ़ के पिता की भूमिका कर रहे हैं, जो दिलफेंक किस्म का पिता है।