Showing posts with label Netflix. Show all posts
Showing posts with label Netflix. Show all posts

Thursday, 9 July 2026

#NetflixIndia पर #Ikka और #Peddi, पर #SonyLiv पर #Balti !



इस सप्ताह (६ जुलाई से १२ जुलाई) विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्म से स्ट्रीम होने वाली  कुछ प्रमुख फ़िल्में आपके मूड के अनुसार लगती है। जी हाँ, विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और सीरीज की एक शानदार खेप रिलीज हो रही है। इस हफ्ते एक्शन, सस्पेंस, कोर्टरूम थ्रिलर और रीजनल सिनेमा का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है।






यदि आप इस वीकेंडसप्ताहांत घर बैठ कर फिल्मे या सीरियल देखने का कार्यक्रम बनाने जा रहे हैं तो नीचे की चुनिंदा फिल्मों और सीरियलों पर विचार कर सकते है। विवरण को पढ़ कर आप अपने मूड के अनुरूप फ़िल्में या सीरियल चुन सकते है। 







इक्का (Ikka) — नेटफ्लिक्स इंडिया पर १० जुलाई से स्ट्रीम होने जा रही फिल्म इक्का बॉलीवुड के एक्शन फिल्मों के सुपरस्टार सनी देओल का बहुप्रतीक्षित ओटीटी डेब्यू हो रहा है। इस कानूनी दांवपेंच के साथ साथ भावनाओं से परिपूर्ण कोर्टरूम थ्रिलर में सनी देओल और अक्षय खन्ना, युद्ध फिल्म बॉर्डर के २९ साल बाद फिर स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे।




 

इक्का का कथानक एक सिद्धांतवादी वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसे संदिग्ध का केस लड़ना पड़ता है जिसके पतन के पीछे वह खुद था। दमदार डायलॉग और सस्पेंस के शौकीनों के लिए यह श्रेष्ठ चुनाव साबित हो सकता है।






पेड्डी (Peddi) — नेटफ्लिक्स इंडिया पर आज 9 जुलाई से तेलुगु फिल्म पेड्डी स्ट्रीम हो रही है। यह, तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत एक इमोशनल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है। कहानी गांव के एक ऐसे क्रिकेटर की है, जो अपनी निजी जिंदगी के बड़े हादसे से उबरकर अपने गांव के सम्मान के लिए लड़ता है। यदि आप 'क्रिकेट और हाई-वोल्टेज ड्रामा' के फैन हैं, तो यह आपको बेहद पसंद आएगी। यह जाह्नवी कपूर की पहले तेलुगु फिल्म है।  






पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do) भी नेटफ्लिक्स इंडिया पर कल १० जुलाई से स्ट्रीम हो रही है। आयुष्मान खुराना की यह फिल्म उन लोगों के लिए है जो वीकेंड पर हल्की-फुल्की कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा देखना पसंद करते हैं। इसमें आपको भरपूर ह्यूमर और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। किन्तु, यह फिल्म आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के ग्लैमर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ६० करोड़ के बजट के मुकाबले ६४ करोड़ ही कमा सकी थी। 






बाल्टी (Balti) — सोनी लिव पर १० जुलाई से स्ट्रीम हो रही फिल्म बाल्टी एक मलयालम फिल्म है।  इस फिल्म के नायक शेन निगम की यह २५ वी फिल्म में खेल और रहस्य्पूर्ण  एक्शन की मिलावट है। यह एक हाई-ऑक्टेन स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है, जहां एक कबड्डी खिलाड़ी स्थानीय टूर्नामेंट जीतने के बाद अनजाने में अपराध के एक खतरनाक जाल में फंस जाता है। कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन चयन हो सकता है।

परिमाला एंड कंपनी (Parimala & Co) - ज़ी ५ पर १० जुलाई से स्ट्रीम होने जा रही तमिल फिल्म परिमला एंड कंपनी के ब्लैक कॉमेडी थ्रिल्लर है। इस फिल्म में जयराम और उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में है।  कथानक एक आम परिवार पर केंद्रित हैं, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उनके पड़ोस में रहने वाले एक उपद्रवी की रहस्यमयी मौत हो जाती है। 

Tuesday, 7 July 2026

#NetflixIndia पर #Ikka और ओटीटी पर अन्य कोर्ट रूम ड्रामा फ़िल्में !



नेटफ्लिक्स इंडिया, १० जुलाई से, सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का की स्ट्रीमिंग प्रारम्भ कर रहा है।  यह फिल्म कोर्ट  रूम ड्रामा फिल्म है। सनी देओल, दामिनी के बाद, एक बार फिर वकील का चरित्र कर रहे है।  वकील अर्जुन उर्फ़ इक्का एक ईमानदार और प्रतिष्ठित वकील है, जो कभी कोई केस नहीं हारा। किन्तु, वह उस समय बेबस हो जाता है, जब उसे एक अपराधी शौर्यमान को बचाना पड़ता है।  




इस शुक्रवार, जब ओटीटी के दर्शक फिल्म इक्का को देखेंगे तो उन्हें ऎसी ही अन्य कोर्ट रूम ड्रामा फिल्मों की याद आएगी।  वह ऐसी ही फिल्मों को घर बैठे देखना चाहेंगे।  तो ऎसी कुछ फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है। ऎसी ही कुछ कोर्ट रूम ड्रामा फ़िल्में और वेब सीरीज पर एक दृष्टि। 






दामिनी (१९९३): यह बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कानूनी ड्रामा फिल्म है। इसमें सनी देओल का तारीख पर तारीख वाला डायलॉग आज भी बेहद लोकप्रिय है।




पिंक (२०१६): अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत यह फिल्म लड़की की सहमति या असहमति  जैसे गंभीर मुद्दे को कोर्ट में बेहद मजबूती से उठाती है।





जॉली एलएलबी १ और २: अरशद वारसी और अक्षय कुमार की यह सीरीज भारतीय न्यायिक व्यवस्था पर एक बेहतरीन व्यंग्य करने वाली मनोरंजक ड्रामा फिल्म है।





जय भीम (२०२१): यह फिल्म तमिल एक वकील के संघर्ष और आदिवासियों के अधिकारों की सच्ची घटना पर आधारित एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला कोर्ट ड्रामा फिल्म है।




ओएमजी २ (२०२३): पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर इस फिल्म में सेक्स एजुकेशन जैसे सामाजिक विषय को अदालत के जरिए बेहद अनोखे अंदाज में पेश किया गया है।





सेक्शन ३७५ (२०१९): अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की यह फिल्म कानून की बारीकियों और उसके दोनों पक्षों को गहराई से दिखाती है।





वेब सीरीज़  क्रिमिनल जस्टिस  जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी वकील 'माधव मिश्रा' के किरदार में हैं। इसके अब तक चार सीजन आ चुके हैं और यह भारत की सबसे बेहतरीन लीगल थ्रिलर मानी जाती है।





मामला लीगल है: रवि किशन अभिनीत यह सीरीज  नेटफ्लिक्स  पर उपलब्ध है। पटपड़गंज जिला अदालत के कामकाज को कॉमेडी और हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है।




गिल्टी माइंड्स: अमेज़न प्राइम वीडियो की यह सीरीज दो अलग-अलग विचारधाराओं वाले वकीलों के इर्द-गिर्द घूमती है और हर एपिसोड में एक नया व दिलचस्प केस देखने को मिलता है।





योर ऑनर: जिमी शेरगिल की सोनी लाइव पर उपलब्ध वेब सीरीज एक ऐसे ईमानदार जज की कहानी है, जिसका बेटा एक एक्सीडेंट केस में फंस जाता है।





द वर्डिक्ट: स्टेट वर्सेस नानावटी: ज़ी ५ की यह सीरीज भारत के मशहूर के.एम. नानावटी वाले ऐतिहासिक अदालती मामले पर आधारित है।





कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म की बात करें तो १९८६ में प्रदर्शित फिल्म एक रुका हुआ फैसला का उल्लेख न करना उपयुक्त नहीं होगा।  यह फिल्म विशुद्ध कोर्ट रूम ड्रामा नहीं, बल्कि एक कमरे में जूरी के १२ सदस्यों की एक केस पर आपस में विचार विमर्श और कानूनी दावपेंच प्रस्तुत करने वाली फिल्म थी। बासु चटर्जी निर्देशित इस फिल्म के अतिरिक्त अन्य कोई ऎसी फिल्म नहीं बनाई गई। यह फिल्म हॉलीवुड की १९५७ में प्रदर्शित फिल्म १२ एंग्री मैन का आधिकारिक रूपांतरण थी।  इस फिल्म में सामान्य बॉलीवुड फिल्मों की तरह कोई गाना, डांस या बाहरी ड्रामा नहीं था। पूरी फिल्म सिर्फ एक बंद कमरे के अंदर १२ जूरी सदस्यों की बहस, इंसानी पूर्वाग्रहों और मनोविज्ञान पर आधारित थी।




चूंकि भारत में १९५९ के मशहूर के.एम. नानावटी मामले के बाद जूरी सिस्टम को समाप्त कर दिया गया था, इसलिए इसके बाद हिंदी सिनेमा में इस तरह की 'जूरी रूम' ड्रामा फिल्में बनना पूरी तरह बंद हो गईं।हालांकि, अगर आप बिना किसी व्यावसायिक तड़क-भड़क के, शुद्ध रूप से यथार्थवादी (Realistic) और गंभीर कानूनी दांव-पेंच वाली फिल्में देखना चाहते हैं, तो हिन्दी में कुछ ऐसी फिल्में जरूर बनी हैं जो 'एक रुका हुआ फ़ैसला' के स्तर की गंभीरता को छूती हैं। 







कोर्ट (२०१४) : यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे वास्तविक कानूनी ड्रामा फिल्म मानी जाती है। इसमें किसी भी तरह का मेलोड्रामा या चिल्लाने वाले डायलॉग नहीं हैं। यह फिल्म बहुत ही शांति से भारतीय निचली अदालतों की जमीनी हकीकत, वहां की सुस्ती और व्यवस्था की कमियों को दिखाती है।






सेक्शन ३७५: अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की यह फिल्म पूरी तरह से अदालत के कमरे के भीतर चलती है। यह फिल्म 'एक रुका हुआ फ़ैसला' की तरह ही दर्शकों के दिमाग में यह द्वंद्व पैदा करती है कि आरोपी सच बोल रहा है या झूठ। इसमें कानून के तकनीकी पहलुओं को बिना किसी फालतू ड्रामे के बेहद संजीदगी से दिखाया गया है।





शाहिद (२०१२)मानवाधिकार वकील शाहिद आज़मी के जीवन पर आधारित राजकुमार राव की यह फिल्म बेहद यथार्थवादी ढंग से बनाई गई है। इसमें अदालतों के चक्कर, तारीखों का इंतजार और वकीलों के बीच की बहस को बिना किसी फिल्मी तड़के के असली रूप में पेश किया गया है।





कानून (१९६०) : बी.आर. चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह अपने समय की एक अनूठी फिल्म थी। उस दौर में भी इस फिल्म में एक भी गाना नहीं था, जो कि तत्कालीन बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ा प्रयोग था। यह फिल्म मृत्युदंड की प्रासंगिकता पर एक गंभीर अदालती बहस पेश करती है।






यहाँ बताते चलें कि निर्देशक दर्शन आश्विन त्रिवेदी, एक रुका हुआ फैसला का आधिकारिक आधुनिक रीमेक बनाने जा रहे है।  इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी, नीरज काबी और दिव्या दत्ता जैसे बेहतरीन कलाकार सम्मिलित किये गए हैं।

Sunday, 28 June 2026

#NetflixIndia पर #ArjunSarja #Abhirami और #PreityMukhundhan का बेहतरीन #Blast!




आज, जिस फिल्म ब्लास्ट की बात की जा रही है, यह २०२६  में प्रदर्शित तमिल भाषा की मार्शल आर्ट्स एक्शन-थ्रिलर है। इस फिल्म को सुभाष के. राज ने निर्देशित किया है और निर्माता एजीएस एंटरटेनमेंट है।





फिल्म में एक्शन किंग अर्जुन एक कराटे मास्टर के रोल में हैं, जो अपने कॉम्बैट-ट्रेंड परिवार के साथ मिलकर एक बेरहम कॉर्पोरेट सिंडिकेट से लड़ता है। यह फिल्म २८ मई २०२६ को छविगृहों में प्रदर्शित हुई। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है ।




फिल्म में तमिल फिल्मों के एक्शन किंग अर्जुन सरजा राजारमन (कराटे टीचर और समर्पित पिता) प्रीति मुकुंदन नीला (राजरमन की मार्शल-आर्टिस्ट बेटी) अभिरामी नीलावेनी (राजरमन की पत्नी), जॉन कोकेन वरुण दयालन (मुख्य विलेन और कॉर्पोरेट सिंडिकेट हेड) के रोल में।




फिल्म की कहानी राजारमन की है, जो एक मिडिल-क्लास मार्शल आर्ट्स टीचर है, और अपनी पत्नी और बेटी के साथ शांति से ज़िंदगी जी रहा है। उनका शांत रूटीन तब बिखर जाता है जब वरुण दयालन की लीडरशिप में एक बेरहम कॉर्पोरेट सिंडिकेट पास के पहाड़ में एक खास चीज़ के लिए ड्रिल करने की कोशिश करता है, एक ऐसा प्रोजेक्ट जिससे एक लोकल गांव के खत्म होने का खतरा है।






सिंडिकेट के शैतानी योजना की सबसे बड़ी बाधा राजारमन परिवार बनता है, जिससे लड़ाई की ट्रेनिंग पाए परिवार और कॉर्पोरेट हत्यारों के बीच एक बड़ा, स्टंट वाला टकराव शुरू हो जाता है।





फिल्म को इसके पुराने ज़माने के, जैकी चैन-स्टाइल एक्शन कोरियोग्राफी और हाई-एनर्जी थ्रिल के लिए आम तौर पर पॉजिटिव रिव्यू मिले। कई क्रिटिक्स ने खास तौर पर प्रीति मुखुनधन की परफॉर्मेंस और मार्शल आर्ट्स एक्शन के पीछे के मजबूत इमोशनल सपोर्ट को हाईलाइट किया।





यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक दृष्टि से सफल रही है।  फिल्म ने अपने पहले कुछ दिनों में ही अपना १८  करोड़ का बजट वसूल कर लिया था। यह फिल्म अब तक पूरी दुनिया में ७०  करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है ।






ब्लास्ट को देखते समय आप अपनी जगह से हिलना नहीं चाहेंगे।  फिल्म इतनी दिलचस्प है कि अगला सीन छोड़ने का मन नहीं करेगा।  यद्यपि, फिल्म देखते समय, दर्शकों को मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम की याद आ सकती है। किन्तु, इस फिल्म का ट्रीटमेंट, मोहनलाल की फिल्म से बिलकुल इतर है।





ब्लास्ट का कथानक भावनात्मक संवेगों के साथ साथ मार्शल आर्ट्स की कलाबाजियों के साथ आगे बढ़ता जाता है। कराटे में माहिर राजाराम का परिवार हार मानना नहीं सीखा है।  वह टूटता नहीं। प्रत्येक घटना उन्हें सशक्त बनाती जाती है। यद्यपि, आपको कथानक में अतिरेक और अस्वाभाविकता लग सकती है। किन्तु, यही तो फिल्मों का संसार है। 




अर्जुन सरजा 

 

Monday, 22 June 2026

#NetflixIndia के तीन भाई #BhuvanBam, #ZakirKhan और #SamayRaina !



नेटफ्लिक्स इंडिया ने, अपने एक्स अकाउंट पर एक चित्र साझा करते हुए लिखा है - तीन भाई, तीनों अब नेटफ्लिक्स पर। जो लोग इस चित्र में छपे चेहरों को पहचानते हैं, उन्हें इनके बारे में मालूम है। किन्तु, जो नहीं जानते, वह इन तीन भाइयों (!) के विषय में जानना चाहेंगे।  कौन हैं यह तीन भाई।




 

 नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपनी पोस्ट में जिन तीन भाइयों का उल्लेख किया है, वह तीन भाई कॉमेडियन भुवन बाम, ज़ाकिर खान और समय रैना हैं। यह तीनों भाई अब इस प्लेटफार्म पर दिखाई देने जा रहे है।  तस्वीर में यही तीनों भाई है।  '






नेटफ्लिक्स की यह घोषणा हाल की कुछ डील्स से जुड़ी है। जैसे समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट के दूसरे सीज़न का नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ प्रसारण, और ज़ाकिर खान के नए शो पापा यार को लेकर लगाई जा रही अटकलें कि इस में शायद ये तीनों शामिल हो सकते हैं।






इससे पता चलता है कि नेटफ्लिक्स इंडिया भारतीय बाज़ार में मुकाबला करने के लिए स्टैंड-अप और कॉमेडी कंटेंट के मामले में लोकप्रिय यूट्यूब क्रिएटर्स की बड़ी ऑडियंस का फ़ायदा उठाना चाहता है। क्योंकि, समय रैना  पिछले साल ही अपनी भद्दी और गन्दी कॉमेडी के लिए सुप्रीम कोर्ट  की झाड़ पा चुके है। ज़ाकिर खान ने, एक कार्य्रक्रम में, धुरंधर की सफलता के सन्दर्भ में बॉलीवुड पर टिप्पणी करके उन्हें सुलगा दिया है। यह तीनों विवादित रूप से प्रसिद्द है।  






क्या आप इन तीनों कॉमेडियनों के बारे में जानना चाहते है ? तो आइये बताते हैं। 






भुवन बाम, मात्र ३२ साल के, एक जाने-माने भारतीय यूट्यूबर, कॉमेडियन, एक्टर, सिंगर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने २०१५ में अपना चैनल बीबी की वाइन्स शुरू किया और कई ऐसे किरदारों (सामान्य माध्यम वर्गीय परिवार और मित्र) के साथ छोटे कॉमेडी स्केच बनाकर भारत के पहले बड़े डिजिटल स्टार्स में से एक बन गए, जिन्हें वह खुद ही निभाते भी थे। उनके चैनल को २ करोड़ से अधिक सब्सक्राइब करते है।  वह अरबों व्यूज़ पाने वाले पहले भारतीय यूट्यूबर थे। उनके कुछ उल्लेखनीय कार्य ढिंढोरा और ताज़ा खबर जैसी वेब सीरीज़ हैं।   






बाम को भारत की क्रिएटर इकॉनमी के लिए एक मॉडल तैयार करने का श्रेय दिया जाता है।  उन्होंने घर से निकलकर मेनस्ट्रीम सफलता हासिल की और ऐसे ह्यूमर का इस्तेमाल किया जो किरदारों पर आधारित था और जिससे लोग आसानी से जुड़ पाते थे।






ज़ाकिर खान, ३९ साल के एक मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन, कहानीकार, कवि, एक्टर और लेखक हैं। वह अपनी ऐसी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं जो बहुत निजी होती है, कहानी पर आधारित होती है और मिडिल-क्लास भारतीय जीवन, रिश्तों, परिवार और खुद के विकास (सेल्फ़-ग्रोथ) से जुड़ी होती है। उन्हें २०१२ में कॉमेडी सेंट्रल के इंडियाज़ बेस्ट स्टैंड-अप को जीतकर शोहरत मिली।अमेज़न प्राइम पर उनके कई हिट स्टैंड-अप स्पेशल हैं: 'हक से सिंगल, कक्षा ग्यारहवीं, तथास्तु, मनपसंद और डेलुलु एक्सप्रेस।






उनके अन्य कामों में वेब सीरीज़ चाचा विधायक हैं हमारे उल्लेखनीय है। भारत व विदेशों में उनके हाउसफुल लाइव टूर शामिल हैं। उनकी शैली में हास्य, भावनात्मक ईमानदारी और काव्य का अनूठा संगम है।






समय रैना २९ साल एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर हैं, जो अपने तीखे, बेबाक और तात्कालिक हास्य के लिए जाने जाते हैं, और अक्सर व्यंग्य और बेतुकेपन से सीमाओं को तोड़ते हैं। उन्होंने अमेज़न प्राइम पर कॉमिकस्तान २ में सह-विजेता की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने बेहद लोकप्रिय यूट्यूब शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट (एक अराजक, व्यंग्य से भरपूर पैरोडी टैलेंट शो जो वायरल हो गया) का निर्माण और संचालन किया।






उनका २०२६ में आया पहला स्टैंड-अप स्पेशल स्टिल अलाइव ने एक ही अपलोड में विश्व स्तर पर सबसे अधिक देखे जाने वाले पूर्ण-लंबाई वाले कॉमेडी स्पेशल में से एक बनकर रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे कॉमेडी, शतरंज और लाइव फॉर्मेट को मिलाकर उच्च दर्शक संख्या वाला कंटेंट भी चलाते हैं, जो युवा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।






ये तीनों मिलकर भारतीय कॉमेडी की अलग-अलग लहरों का प्रतिनिधित्व करते हैं—बाम एक डिजिटल स्केच के अग्रणी के रूप में, खान एक निपुण कहानीकार के रूप में, और रैना एक बेबाक, इंटरनेट-आधारित विघ्नकर्ता के रूप में—जो अब व्यापक पहुंच के लिए नेटफ्लिक्स पर एक साथ आ रहे हैं।

Friday, 19 June 2026

अब #Netflix पर भी देखें #Dhurandhar2‌TheRevenge



आदित्य धर के निर्देशन में, रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म सिनेमाघरों में कीर्तिमान व्यवसाय करने के बाद भी चर्चा से हटी नहीं है। अब धुरंधर द रिवेंज की ओटीटी रिलीज़ भी उतनी ही चर्चा में है जितनी इसकी थिएटर रिलीज़ थी।क्योंकि सिनेमाघरों की तरह इसे ऑनलाइन स्ट्रीम होते देखने के एकाधिक विकल्प उपलब्ध हैं।





धुरंधर २, जिओ हॉटस्टार पर पहले से ही स्ट्रीम हो रही है।  किन्तु, अब यह फ़िल्म अब ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है।





विशेष तथ्य यह है कि नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे धुरंधर संस्करण और जिओ हॉटस्टार के  संस्करण में पर्याप्त अंतर है।  यद्यपि, फिल्म का नेटफ्लिक्स संस्करण बिना सेंसर और बिना म्यूट किया हुआ, बिना एडिट के होगा।  यह संस्करण पहले सिर्फ़ इंटरनेशनल फ़ैन्स के लिए उपलब्ध था।

 



नेटफ्लिक्स इंडिया ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फ़िल्म की रिलीज़ की जानकारी दी। 'धुरंधर: द रिवेंज' का यह इंटरनेशनल वर्शन आज १९ जून से स्ट्रीम होने के कारण नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। रणवीर सिंह स्टारर यह फ़िल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखी जा सकेगी।

 



इस फ़िल्म का एक अलग कट पहले ही ४ जून से जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है । जिओ हॉटस्टार पर धुरंधर द रिवेंज आज सर्वोच्च शिखर पर है। भारत में धुरंधर फिल्मों के दोनों संस्करण धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज पहले पांच स्थान पर स्थापित हो रहे है। 




नेटफ्लिक्स इंडिया के समाचारों के अनुसार, इस इंटरनेशनल अनसेंसर्ड वर्शन में बिना म्यूट की गई अपशब्दों वाली भाषा, हथौड़े से सर तोड़ने, सिर काटने और सीमेंट ब्लॉक के इस्तेमाल वाले लंबे एक्शन और हिंसा के सीन, और लियारी गैंग वॉर का एक ऐसा सीन भी होगा जिसमें हमज़ा अपने दुश्मन को आग के गोले से मारता है।




 

जिन लोगों ने अभी तक यह फ़िल्म नहीं देखी है, उन्हें बता दें कि पाकिस्तान पर आधारित 'धुरंधर' फ़्रैंचाइज़ी एक ऐसे भारतीय जासूस की कहानी है जो लियारी गैंग्स में घुसपैठ करता है।




आदित्य धर द्वारा निर्देशित और सच्ची घटनाओं पर आधारित यह कहानी दो हजार के दशक के प्रारम्भ में भारत में घटी आतंकवादी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर रॉ द्वारा पाकिस्तान में अपना धुरंधर एजेंट प्लांट की करने के कथानक पर  है। 

#Netflix पर #SunnyDeol और #AkshayeKhanna का कोर्ट रूम ड्रामा #IKKA



क्या होता है जब सही काम करने की कीमत आपको अपनी सबसे प्यारी चीज़ें खोकर चुकानी पड़ती है? नेटफ्लिक्स की आगामी थ्रिलर फ़िल्म इक्का  में हिंदी सिनेमा के दो बेहतरीन कलाकार - सनी देओल और अक्षय खन्ना - एक साथ आ रहे हैं। यह दोनों फिल्म बॉर्डर के तीन दशक  बाद एक ज़बरदस्त कोर्टरूम ड्रामा में स्क्रीन पर साथ दिखेंगे। 






प्रतिष्ठित ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर १० जुलाई को रिलीज़ होने वाली इक्का एक हाई-स्टेक्स कानूनी लड़ाई की कहानी है, जिसमें निजी अतीत, नैतिक उलझनें और टकराती विचारधाराएँ आमने-सामने होती हैं। कहानी के केंद्र में एक मशहूर वकील (सनी देओल) हैं, जिन्हें अपने अतीत के एक व्यक्ति (अक्षय खन्ना) का बचाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उस व्यक्ति की वापसी पुराने ज़ख्मों को फिर से ताज़ा कर देती है और वकील को एक ऐसा केस लेने पर मजबूर करती है जो उनके सभी सिद्धांतों को चुनौती देता है। परिवार की सुरक्षा और सिद्धांतों के दांव पर होने के कारण, हर कदम की एक कीमत चुकानी पड़ती है।






सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ, तिलोत्तमा शोम एक मज़बूत पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका में हैं जो न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जबकि दीया मिर्ज़ा एक समर्पित पत्नी और माँ का किरदार निभा रही हैं जो बढ़ती अनिश्चितता के बीच अपने परिवार को एकजुट रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं।






नेटफ्लिक्स इंडिया में कंटेंट की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा, "इक्का  में वह सभी सामग्री हैं जो दर्शकों को एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा में पसंद आती हैं, प्रतिष्ठा, नैतिक जटिलता और भावनात्मक संघर्ष। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म न्याय, सच्चाई और जवाबदेही को एक दिलचस्प कहानी के ज़रिए दिखाती है। यह कहानी दर्शकों को आखिर तक उत्सुक बनाए रखती है, जिसमें कई परतों वाले किरदार, अप्रत्याशित मोड़ और ऐसे नैतिक सवाल हैं जो फ़ैसले के बाद भी लंबे समय तक मन में रहते हैं।"





वह आगे कहती हैं, "यह फ़िल्म हमारे लिए एक अहम पड़ाव भी है क्योंकि सनी देओल नेटफ्लिक्स फ़िल्म में डेब्यू कर रहे हैं। वे इस जॉनर में अपनी यादगार भूमिका के तीन दशक से भी ज़्यादा समय बाद एक वकील के तौर पर कोर्टरूम में लौट रहे हैं। उनके साथ स्क्रीन पर वापसी करते हुए, बेहद प्रतिभाशाली अक्षय खन्ना एक बेहतरीन साथी कलाकार साबित होंगे, और यह बुद्धि की एक ज़बरदस्त लड़ाई होगी।





"तिलोत्तमा शोम और दीया मिर्ज़ा की अहम भूमिकाओं के साथ, यह फ़िल्म असाधारण प्रतिभाओं को एक ऐसी कहानी के लिए एक साथ लाती है जो अपने संदर्भ में गहराई से जुड़ी है और हर किसी को प्रभावित करती है - ऐसी कहानी जिसे नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के सामने लाने में हमें गर्व है।"






अल्केमी फ़िल्म्स द्वारा निर्मित और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित फिल्म इक्का सनी देओल का स्ट्रीमिंग डेब्यू है। इसमें वे नेटफ्लिक्स पर एक नए, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड रोल में अपनी खास तीव्रता के साथ कोर्टरूम में वापसी कर रहे हैं। यह फ़िल्म ऐसे फैसलों की कीमत और न्याय की पेचीदगियों को दिखाती है, जो पूरे परिवार के लिए एक दिलचस्प अनुभव साबित होगी।





फ़िल्म के कथानक के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​ने कहा, "एक कहानीकार के तौर पर, मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में रहता हूँ जो मुझे भावनात्मक और रचनात्मक रूप से चुनौती दें। इक्का मेरे लिए ऐसा ही एक सफ़र रहा है। मैं हमेशा से कोर्टरूम ड्रामा का बहुत बड़ा फ़ैन रहा हूँ, और यह विषय कई सालों से मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। असल में, यह उन पहली कहानियों में से एक थी जिन्हें मैं पर्दे पर लाना चाहता था।" 





ध्यान रखिये कि इक्का का प्रीमियर १०  जुलाई को सिर्फ़ नेटफ़्लिक्स पर होगा।

Sunday, 26 October 2025

#Netflix पर सुपरनैचुरल थ्रिलर #Baramulla



नेटफ्लिक्स पर एक नई हिंदी सुपरनैचुरल थ्रिलर बारामूला प्रसारित होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जम्भाले ने किया है।  फिल्म में मानव कौल कश्मीर के बारामूला शहर में भयावह घटनाओं के बीच बच्चों के अपहरण की जाँच करने वाले एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म  का प्रीमियर नेटफ्लिक्स इंडिया पर ७ नवंबर २०२५ को होगा।





इस फिल्म की टैगलाइन—उस शहर में आपका स्वागत है, जहाँ सच्चाई एक मिथक है और मिथकों में सच्चाई होती है - इस फिल्म के रहस्य और लोककथाओं के मिश्रण को प्रतिध्वनित करती है। इस फिल्म के प्रचार के साथ जोड़े गए पोस्टर में तूफानी पहाड़, एक प्रेतवाधित आँख की आकृति, और वातावरण में भय पैदा करने वाला एक तनावपूर्ण सैन्य आकृति दिखाई गई है। इससे यह फिल्म पर्याप्त उत्सुकतापूर्ण और रहस्यपूर्ण लगने लगी है। 





अनुमान लगाया जा रहा है कि बारामुल्ला भी नेटफ्लिक्स पर फिल्म भूल भुलैया ३ को जैसी सफलता के बाद भारतीय हॉरर स्ट्रीमिंग सामग्री में बढ़ती रुचि इंगित करती है। इस दृष्टि से अनुमान है कि बारामुल्ला को नेटफ्लिक्स इंडिया पर वर्ल्डवाइड एक करोड़ से डेढ़ करोड़ तक दर्शकों द्वारा देखा जा सकता है।





सुपरनैचुरल ड्रामा-मिस्ट्री सीरीज़ बारामूला की कहानी डीएसपी रिदवान सैय्यद (मानव कौल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कश्मीर के बर्फ से ढके बारामूला शहर में बच्चों के रहस्यमय ढंग से गायब होने की जाँच करने वाला पुलिस अधिकारी है। जैसे ही रिदवान और उसका परिवार शहर के एक खंडहर घर में रहने आता है, वह अपने अतीत के बोझ से जूझता है और साथ ही उन परेशान करने वाली सच्चाइयों को उजागर करता है जो वास्तविकता को अलौकिकता से जोड़ती हैं।






कहानी कश्मीर घाटी की बेहद खूबसूरत लेकिन अशांत पृष्ठभूमि में शुरू होती है, जहाँ अफवाहें, किंवदंतियाँ और शहर की नाज़ुक शांति इन भयानक घटनाओं से हिल जाती है। यह कहानी व्यक्तिगत हिसाब-किताब, पारिवारिक तनाव और वास्तविक व रहस्यमय के टकराव की एक शैली-मिश्रित यात्रा कराने वाली प्रतीत होती है, जिसमें कश्मीर खुद इस खुलते रहस्य में एक जीवंत, साँस लेने वाले पात्र की तरह काम करता है।





विगत कुछ वर्षों में बारामुल्ला से मिलते-जुलते कथानक वाली भारतीय थ्रिलर फ़िल्में  भिन्न ओवर द टॉप प्लेटफॉर्मों पर स्ट्रीम होती रही है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम  परी का कथानक अनुष्का शर्मा अभिनीत रुखसाना पर केंद्रित हैं, जो इस्लामी लोककथाओं और राक्षसी पंथों से जुड़ी एक अंधकारमय, अलौकिक उत्पत्ति वाली महिला है। उसे बचाने वाला एक आदमी जल्द ही यह महसूस करता है कि वह एक भयावह भविष्यवाणी का हिस्सा है, जिससे बुराई के साथ एक खौफनाक टकराव होता है।





 

इसी प्लेटफार्म से प्रसारित फिल्म तुम्बाड स्वतंत्रता-पूर्व भारत पर आधारित एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक शापित गाँव में दुष्ट शक्ति द्वारा संरक्षित एक पौराणिक खजाने के प्रति आसक्त है। लालच और अलौकिक प्रतिशोध की यह कहानी देखने में अद्भुत और विचलित करने वाली है। 






एनिमेटेड थ्रिलर छोटा भीम और दमन का अभिशाप में, छोटा भीम एक तीन सौ साल पुराने जादूगर, दमन से लड़ता है, जो तबाही मचाने के लिए लौटता है। रोमांच और अलौकिक दांव का यह मिश्रण  नेटफ्लिक्स के सभी उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है। 






जी ५ पर कबाड़ द कॉइन का कथानक एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसमें एक आदमी को एक प्राचीन सिक्का मिलता है जो काली शक्तियों को मुक्त करता है, जिससे हत्याओं की एक श्रृंखला शुरू होती है और इसकी उत्पत्ति का पता लगाने की होड़ मच जाती है। धीमी गति से चलने वाला सस्पेंस तनाव पैदा करता है।  






सोनी लिव से प्रसारित रात बाकी है का  कथानक में एक रात में एक हत्या का रहस्य उजागर होता है जब एक वकील एक राजनेता के परिवार से जुड़ी हत्या की जाँच करता है, जिसमें अलौकिक गतिविधि के संकेत रहस्य को और भी गहरा करते हैं।  






जिओ सिनेमा से प्रसारित मुंज्या का कथानक मराठी लोककथाओं पर आधारित एक युवक की  हॉरर-कॉमेडी है, जिसका सामना एक शरारती आत्मा, मुंज्या, से होता है, जो एक पारिवारिक श्राप से बंधी है। यह डर और हास्य का संतुलन बनाए रखती है।  





उपरोक्त सभी थ्रिलर फ़िल्में बारामुल्ला की तरह भारत की विविध कथा-शैली को दर्शाने वाली हैं, जिसमें अलौकिक तत्वों को क्षेत्रीय मिथकों और रहस्य के साथ मिलाया गया है।   




मानव कौल की मुख्य भूमिका के साथ भाषा सुंबली की गुलनार भूमिका वाली बारामुल्ला का निर्देशन और लेखन आदित्य सुहास जम्भाले ने किया है, जिन्हें आर्टिकल ३७०  के लिए जाना जाता है। इसकी कहानी आदित्य धर ने लिखी है और सह-निर्माता बी६२ स्टूडियो के लोकेश धर हैं। यह फिल्म जियो स्टूडियो के सहयोग से निर्मित की गई है, जो नेटफ्लिक्स और बी६२ स्टूडियो के बीच दूसरी साझेदारी है।

Wednesday, 8 October 2025

@Netflix पर कल से #HrithikRoshan और #JrNTR की #War2



यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठवीं फिल्म वॉर २ को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली थी। वॉर २ का बजट ३०० करोड़ बताया गया है।  किन्तु, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर, मुश्किल से ३०० करोड़ का ग्रॉस कर पाई थी।  फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। 





वॉर २ की असफलता निराशाजनक थी। यह फिल्म, हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर (२०१९) की सीक्वल थी। वॉर को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म माना जाता है।  वॉर २ में तो हृथिक रोशन के साथ तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी थे।  वॉर का बजट १७० करोड़ था। इस दृष्टि से वॉर २ का बजट काफी अधिक था। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 





कुछ भी हो, हृथिक रोशन के अतिरिक्त हिंदी पेटी में जूनियर एनटीआर के प्रशंसक दर्शकों के लिए यह प्रसन्नता का समाचार है कि वॉर २, अब ओटीटी पर प्रदर्शित होने जा रही है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है।  यह फिल्म मूल तेलुगु के अतिरिक्त हिंदी और तमिल में भी कल ९ अक्टूबर से प्रदर्शित होने जा रही है । 






तो तैयार हो जाइये हृथिक रोशन के कबीर धालीवाल को, वॉर में देश के दुश्मन सौरभ रिज़वान इल्यासी को ख़त्म करने के पांच साल बाद, अपने कई क्लाइंट के लिए स्वतंत्र रूप से ह्त्या करने करने लगता है।  उसे देश का दुश्मन समझ कर, ख़त्म करने का दायित्व जूनियर एनटीआर के मेजर विक्रम चलपति को सौंपा जाता है।  अब होता क्या है, इसे देखने के लिए आपको नेटफ्लिक्स के सामने १७४ मिनट तक बैठना होगा। 






फिल्म में अन्य भूमिकाओं में किआरा अडवाणी रॉ के पूर्व मुखिया सुनील लूथरा (आशुतोष राणा) की बेटी विंग कमांडर काव्या लूथरा, अनिल कपूर रॉ के वर्तमान मुखिया  कर्नल विक्रांत कौल, वरुण बडोला प्रतिरक्षा मंत्री विलासराव सारंग, आदि के अतिरिक्त सोनी राजदान और बॉबी देओल मेहमान भूमिका में दिखाई देंगे। 

Friday, 26 September 2025

#NetflixIndia की नई सीरीज #TheGameYouNeverPlayAlone



कल्पना कीजिये ! यदि, जिस वर्चुअल वर्ल्ड से आप दिन रात खेलते रहते है, वह आपकी दुनिया में छा जाए तो क्या होगा ?  क्या होगा अगर आपकी बनाई दुनिया ही आपकी ज़िंदगी पर हावी होने लगे? किसी को भी परेशान कर देने वाला सवाल है, जो नेटफ्लिक्स की मौलिक तमिल सीरीज द गेम: यू नेवर प्ले अलोन के केंद्र में है। यह एक तमिल ओरिजिनल सीरीज है जो २ अक्टूबर २०२५  को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है ।





हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में मनोवैज्ञानिक रोमांच, पारिवारिक ड्रामा और सस्पेंस का एक रोमांचक मिश्रण दिखाया गया है। यह ट्रेलर बताता है कि हर चुनाव के नतीजे होते हैं और हर मुखौटा एक भयावह राज़ छुपाता है।





एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म, निर्देशक राजेश एम. सेल्वा की नेटफ्लिक्स के साथ पहली तमिल ओरिजिनल फिल्म है। दीप्ति गोविंदराजन द्वारा लिखित और सेल्वा व कार्तिक बाला द्वारा सह-लिखित, यह कहानी आभासी दुनिया और वास्तविकता के बीच की बारीक रेखा की पड़ताल करती है कि कैसे आज के अति सम्बद्ध युग में, यह रेखा भयावह परिणामों के साथ धुंधली हो सकती है।





इस फिल्म के केंद्र में श्रद्धा श्रीनाथ हैं, जो एक स्वतंत्र गेम डेवलपर की भूमिका निभा रही हैं। एक इन उन की रचनाएँ नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं। जो खेल उनकी जीत के रूप में शुरू होता है, वह जल्द ही उनकी पीड़ा में बदल जाता है। क्योंकि जिस दुनिया को उन्होंने बनाया था, वही उनके खिलाफ हो जाती है। उनके साथ संतोष प्रताप, चांदनी, श्यामा हरिनी, बाला हसन, सुभाष सेल्वम, विविया संत, धीरज और हेमा जैसे कलाकार हैं, जो स्तरीय अभिनय और भरपूर रोमांच का वादा करते हैं।





ट्रेलर दर्शकों को एक चौंकाने वाला बताता है कि इस खेल में, जीत से ज़्यादा जीवित रहना मायने रखता है। सस्पेंस, भावनात्मक गहराई और डिजिटल युग को प्रतिबिंबित करने वाली कहानी के मिश्रण के साथ, द गेम: यू नेवर प्ले अलोन नेटफ्लिक्स के अब तक के सबसे दिलचस्प तमिल ओरिजिनल में से एक बनने जा रही है। 

#NetflixIndia पर एनिमेटेड श्रृंखला #Kurukshetra



एनीमेशन फिल्म महावतार नरसिंह की बड़ी सफलता के बाद, भारतीय एनीमेशन के भी पुनरुद्धार की आशा अपेक्षा की जा रही थी। इस महावतार श्रृंखला में आठ फिल्मे अभी निर्मित होनी है। किन्तु, एनिमेटेड श्रृंखला की श्रृंखला बनती प्रतीत हो रही है। 





इस दिशा में, नेटफ्लिक्स एक डग आगे रखता दिखाई दे रहा है।  उनकी पहली एनिमेटेड पौराणिक श्रृंखला कुरुक्षेत्र की औपचारिक घोषणा इस श्रृंखला का निर्माण करती प्रतीत होती है। सफर दिनों, नेटफ्लिक्स ने अपनी इस श्रृंखला के स्ट्रीम होने की तिथि की भी घोषणा की। 





विज्ञप्ति के अनुसार यह श्रृंखला, प्रत्येक नौ-नौ एपिसोड वाले दो खंडों में विभाजित होगी। पुष्टि की गई है कि यह कड़िया कुरुक्षेत्र में महाभारत के १८ दिनों के पौराणिक संघर्ष को एक बेहद मानवीय दृष्टिकोण से दर्शाएगी ।




इस महत्वाकांक्षी परियोजना की निर्माता अनु सिक्का, कुरुक्षेत्र के महाभारत को आज के दर्शकों के लिए भावनात्मक रूप से अधिक प्रासंगिक और वर्तमान सन्दर्भ में प्रासंगिक बनाने का प्रयास कर रही है ।




कहा जा रहा है कि १० अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाली श्रृंखला कुरुक्षेत्र, महाभारत का केवल एक ग्राफिक रूपांतरण नहीं है। यह एक मार्मिक पुनर्कल्पना है, जो इसके प्रसिद्ध पात्रों की नैतिक जटिलता और भावनात्मक गहराई की पड़ताल करती है। 





निर्माता का उद्देश्य अपने शो से महाकाव्य के कालातीत पाठों को एनीमेशन की दृश्य अपील के साथ जोड़ना है।  एक भावना जो श्रृंखला के चरित्र-आधारित दृष्टिकोण में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।





उजान गांगुली द्वारा निर्देशित और लिखित यह शो महाभारत के १८ प्रमुख योद्धाओं की कहानियों पर आधारित होगा। प्रत्येक एपिसोड में उनके आंतरिक संघर्ष, व्यक्तिगत बलिदान और दुविधाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।





अब भविष्य बताएगा कि विष्णु के अवतारों से परिचित होने की इच्छा रखने वाला भारतीय दर्शक महाभारत के अच्छाइयों और बुराइयों से सुसज्जित योद्धा चरित्रों की नैतिक दुर्बलता और इच्छा शक्ति के अभाव को किस सीमा तक जानना चाहता है। 

Monday, 18 August 2025

स्क्रीन के बाद अब ओटीटी पर #Maareesan और #ThalaivanThalaivii का टकराव !



कॉलीवूड के बॉक्स ऑफिस पर २५ जुलाई २०२५ को दिलचस्प द्वंद्व जन्मा था।  बॉक्स ऑफिस पर दो फ़िल्में टकरा रही थी। यह ड्रामा थ्रिलर शैली का रोमांटिक एक्शन कॉमेडी शैल वाली फिल्मों से टकराव था। यह दो प्रतिभाशाली अभिनेताओं का टकराव था ही। 





२५ जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर, फहद फ़ाज़िल और वाडीवेलु अभिनीत तमिल फिल्म मॉरीसन प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म अम्नेसिअ के मरीज के साथ एक चोर की रोड ट्रिप की कहानी थी। चोर का इरादा था कि रास्ते में वह इस व्यक्ति से पैसे चुरा लेगा। किन्तु, क्या वह व्यक्ति सचमुच अम्नेसिअ का मरीज था! इस फिल्म का निर्देशक सुधीश शंकर ने किया था। यह फिल्म ठीकठाक कारोबार कर पाने में सफल हुई थी।  





ठीक इसी दिन, एक अन्य तमिल रोमकॉम एक्शन फिल्म थलैवन थलेवी प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन पण्डिराज ने किया था। फिल्म में शीर्षक भूमिका विजय सेतुपति और नित्या मेनन ने की थी। इस फिल्म का कथानक दो जिद्दी प्रेमी जोड़े की  है,जो जूनून और संघर्ष से परस्पर जुड़े है। उनका यही अशांत जुड़ाव उनमे गहरे भावनात्मक रिश्ते पैदा करता है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में प्रदर्शित हुई थी। मॉरीसन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। 





अब यह दोनों फिल्मे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी टकराने जा रही है। इन दोनों फिल्मों का टकराव भिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से होगा।  मॉरीसन, जहाँ नेटफ्लिक्स इंडिया पर २२ अगस्त २०२५ से बहेगी, वही थलैवन थलेवी प्राइम वीडियो से स्ट्रीम होगी। समान  तथ्य यह हैं कि यह दोनों ही फ़िल्में तमिल के अतिरिक्त तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के साथ साथ हिंदी में भी प्रदर्शित होंगी। 





तो दर्शकों के पास, २५ जुलाई को बढ़िया अवसर है दक्षिण के फिल्म उद्योग के दो प्रतिभाशाली अभिनेताओं फहद फ़ाज़िल और विजय सेतुपति के बीच अनोखे टकराव का घर बैठे आनंद लेने का। क्या तैयार है आप !

Tuesday, 12 August 2025

@NetflixIndia पर #SaareJahanSeAchchha #Zee5 पर #Tehran और @PrimeVideo पर #Andhera

एक ओर, स्वतंत्रता दिवस सप्ताह की पूर्व संध्या पर, जहाँ देश के छविगृहों में, अखिल भारतीय फिल्म कुली से, बॉलीवुड की तमिल और तेलुगु में भी प्रदर्शित होने जा रही फिल्म वॉर २ का बॉक्स ऑफिस पर टकराव होगा।  वही दूसरी ओर घर बैठे दर्शकों के लिए विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्म पर कुछ विशेष फिल्मे और सीरीज स्ट्रीम होने लगेंगी। आइये बात करते है, ऎसी ही तीन फिल्मों और वेब  सीरीज की। 







ज़ी ५ पर जानकी बनाम स्टेट ऑफ़ केरल - प्रवीण नारायणन द्वारा निर्देशित कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म जानकी बनाम स्टेट ऑफ़ केरल का प्रसारण ज़ी ५ पर १५ अगस्त २०१५ से होने लगेगा। सुरेश गोपी की परदे पर वापसी वाली यह फिल्म महिलाओं की रक्षा के कानूनों के निरंतर उपेक्षा की समस्या को जस्टिस वर्मा की रिपोर्ट का हवाला देती है।  इस फिल्म में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली जानकी की भूमिका अनुपमा परमेश्वरन ने की है। यह मलयालम फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओँ में भी देखी जा सकेगी। 






नेटफ्लिक्स इंडिया पर सारे जहाँ से अच्छा- स्वतंत्रता दिवस के पूर्व किसी देश भक्ति की सीरीज को स्ट्रीम किया जाना स्वभाविक है। सारे जहाँ से अच्छा ऎसी ही देशभक्तिपूर्ण वेब श्रृंखला है। इस सीरीज में प्रतीक गाँधी भारतीय जासूस की भूमिका की है। रॉ एजेंट विष्णु शंकर, पाकिस्तान के अंदर घुस कर आतंकवादी गतिविधियों की समाप्त करता है।  इस सीरीज में सनी हिंदुजा आईएसआई एजेंट मुर्तज़ा मलिक की भूमिका कर रहे है।अन्य भूमिकाओं में रजत कपूर, कृतिका कामरा, अनूप सोनी और तिलोत्तमा सोम है। यह सीरीज कल १३ अगस्त से नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम होने लगेगी। 






प्राइम वीडियो पर अँधेरा - जहाँ एक ओर दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर देशभक्ति या कोर्ट रूम ड्रामा होगा, वही प्राइम वीडियो पर भय का अँधेरा होगा।  जी हाँ, प्राइम वीडियो पर, १४ अगस्त २०२५ से गौरव देसाई द्वारा रचित और राघव डार द्वारा निर्देशित अन्धेरा स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की पृष्ठभूमि मुंबई की है। फिल्म में यह देखना रुचिकर होगा कि एक निडर पुलिस वाला आत्मा से ग्रस्त मेडिकल छात्र की कैसी रक्षा करता है! इस फिल्म में मराठी फिल्म अभिनेत्री प्रिया बापट मुख्य भूमिका में है। अन्य भूमिकाओं में सुरवीन चावला, प्राजक्ता कोली, करणवीर मल्होत्रा, वत्सल सेठ, प्रवीण डबास और प्रणय पचौरी है।








ज़ी ५ पर तेहरान- इस स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम देशभक्तिपूर्ण थ्रिलर तेहरान में देश की सीमाओं से परे मिशन पर जाते है। इस मिशन में अब्राहम का व्यक्तिगत भी है। ट्रेलर से ऐसा प्रतीत होता है कि यह फिल्म १९७० के इजराइली संकट के दौरान तेहरान में गए अमेरिकी राष्ट्रपति को मार डालने के घटनाक्रम से प्रेरित है, जिसमे  आतंकी इरादों को जॉन अब्राहम का चरित्र निष्फल कर देता है।  तेहरान में, जॉन अब्राहम का साथ नीरू बाजवा, मधुरिमा तुली और मिस वर्ल्ड मानुषी  छिल्लर अपनी पूरी शक्ति से दे रही है। यह फिल्म १४ अगस्त से ज़ी ५ पर स्ट्रीम होने लगेगी। फिल्म के निर्देशक अरुण गोपालन है।