Showing posts with label ओटीटी पर. Show all posts
Showing posts with label ओटीटी पर. Show all posts

Tuesday, 14 July 2026

#JioHotstarTelugu पर #SamanthaRuthPrabhu की #MaaIntiBangaaram

 


इसी महीने, ३ जुलाई को, दो एक्शन थ्रिलर फ़िल्में आलिया भट्ट की  फिल्म अल्फा और हुमा कुरैशी की फिल्म बड़ी डू डाई डू  प्रदर्शित हुई थी।  इन दोनों फिल्मों की नायिकाएं एक्शन मोड में थी और सीरियल किलर की भूमिकाएं कर रही थी।




 

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का बजट १२० करोड़ के आसपास था। जबकि, बेबी डू डाई  डू  के निर्माण में २२ करोड़ के लगभग व्यय हुए थे।  आशा की जा रही थी कि बड़े बैनर यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की सातवी फिल्म अल्फा और कम लागत में बनी फिल्म बेबी डू डाई डू  अपना खर्च निकाल कर. निर्माताओं को मुनाफा कमा कर देगी।  लेकिन हुआ बिलकुल उल्टा।  दोनों ही फिल्मे दर्शकों द्वारा नकार दी गई।  इस का अर्थ हुआ कि दर्शको ने महिला एक्शन फिल्म या सटीक कहिये तो भाड़े की हत्यारिन नायिका वाली फिल्मों को सिरे से नकार दिया। 





 

इससे ऐसा प्रतीत हो सकता है कि भारतीय दर्शक हत्यारी नायिकाओं वाली फिल्म को नकार देता है।  किन्तु, यह अर्ध सत्य है। बॉलीवुड फिल्मों के दर्शको को लेकर तो यह कहा जा सकता है।  किन्तु, भारतीय दर्शकों के सन्दर्भ में नहीं।  दक्षिण के दर्शक इसका प्रमाण है। 




 

तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म मा इनती बंगारम, अल्फा और बेबी डू डाई डू से मात्र दो सप्ताह पहले १९ जून को प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म के निर्माण में ४५ करोड़ के आसपास व्यय हुए थे।  फिल्म की नायिका सामंथा रुथ प्रभु थी। फिल्म में उनके विरुद्ध गुलशन देवैया का चरित्र था। सामंथा की विगत प्रदर्शित फ़िल्में ख़ुशी, शाकुंतलम, यशोदा, आदि फ्लॉप हुई थी।  ऐसा प्रतीत होता था कि  सामंथा का फिल्म जीवन समाप्त हो गया।  किन्तु, मा इनती बंगारम ने चमत्कार कर दिखाया। इस फिल्म ने, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करते हुए बॉक्स ऑफिस १०० करोड़ का ग्रॉस करने वाले पहली महिला तेलुगु फिल्म का गौरव हासिल कर लिया। 





 

क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म का कथानक क्या था ? यह फ़िल्म स्वर्णा (सामंथा रूथ प्रभु) की कहानी है, जो अनाथ है और डॉ. अनिरुद्ध (दिगंत मनचले) के साथ भाग जाती है। बाद में, वह परिवार की एक शादी के लिए उनके पारंपरिक, पुरुष-प्रधान गाँव वाले घर लौटती है। परिवार में अपनी जगह बनाने की कोशिश में, वह एक आदर्श और आज्ञाकारी बहू का रोल निभाती है।

 



लेकिन, उसका यह घरेलू रूप सिर्फ़ एक दिखावा है। वास्तव में वह झाँसी है, जो पहले एक खतरनाक हत्यारी और नक्सली विद्रोही रह चुकी है। शांति तब भंग हो जाती है जब उसका जुनूनी पूर्व गैंग लीडर, करुणा (गुलशन देवैया), उसे ढूँढ निकालता है। इससे स्वर्णा को अपने हिंसक अतीत का सहारा लेना पड़ता है, ताकि वह उन्हीं ससुराल वालों की रक्षा कर सके जो उस पर शक करते हैं। यह ज़िंदा रहने और छिपी हुई पहचान की एक रोमांचक कहानी है। स्पष्ट रूप  से इस फिल्म में सामंथा एक भाड़े की हत्यारिन की भूमिका कर रही थी।




 

मा इनती बंगारम को बॉक्स ऑफिस पर इतनी सफलता कैसे मिली ? इस फिल्म में पारंपरिक पारिवारिक ड्रामा और जबरदस्त हत्यारे वाले एक्शन का यह अनोखा मिश्रण था।  इस मिश्रण ने दर्शकों को इतना आकर्षित किया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान स्थापित कर पाने में सफल हुई।




 

सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म मा इनती बंगारम ने बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान स्थापित करते हुए अनुष्का शेट्टी की फिल्म रुद्रमा देवी के ८६.९२ करोड़, कीर्ति सुरेश की फिल्म महानटी के ८३ करोड़, अनुष्का शेट्टी की फिल्म अरुंधति के ६८.५० करोड़ और उन्ही की फिल्म भागमती के ६७.२ करोड़ के ग्रॉस को पीछे धकेल दिया है।




 

मा इन्टी बंगारम, अभी छविगृहों में चल रही है।  किन्तु, इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित किये जाने की घोषणा हो चुकी है। जिओ हॉटस्टार की घोषणा के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु की सीरियल किलर महिला वाली फिल्म मा इनती बंगारम उनके प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी। यद्यपि, अभी इस फिल्म के हिंदी संस्करण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। किन्तु, सामंथा के इस अनोखे रूप को देखने के लिए हिंदी दर्शक अंग्रेजी सब टाइटल के साथ फिल्म को १७ जुलाई से देख सकते हैं।

Saturday, 11 July 2026

#KCBokadia की #TeesriBegam अब #WAVES पर!

 


दिग्गज फिल्म निर्माता-निर्देशक के. सी. बोकाडिया की चर्चित फिल्म ‘तीसरी बेगम’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है। सिनेमाघरों में सराहनीय प्रदर्शन के बाद यह फिल्म १८ जुलाई २०२६ से WAVES OTT पर स्ट्रीम होगी।






तेरी मेहरबानियाँ, प्यार झुकता नहीं, नसीब अपना अपना, आज का अर्जुन और फूल बने अंगारे जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता-निर्देशक के. सी. बोकाडिया ने इस फिल्म के माध्यम से एक संवेदनशील सामाजिक मुद्दे को उठाया है।






जरीना वहाब, मुग्धा गोडसे और कायनात अरोड़ा अभिनीत ‘तीसरी बेगम’ महिला सशक्तिकरण, आत्मसम्मान और सामाजिक जागरूकता का सशक्त संदेश देती है।






फिल्म की कहानी के बारे में बताते हुए के. सी. बोकाडिया ने कहा कि यह एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। उन्होंने बताया, “एक कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने बड़े गर्व से मुझे अपनी पहली, दूसरी और तीसरी पत्नी से मिलवाया। तीनों अलग-अलग समुदायों से थीं। तीसरी पत्नी के चेहरे पर जो झिझक और दर्द मैंने देखा, उसने मुझे भीतर तक झकझोर दिया। उसी क्षण मैंने इस विषय पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया और तीसरी बेगम की शुरुआत हुई।”






भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुके बोकाडिया ने अपने लंबे करियर में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, शाहरुख खान, सलमान खान, सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, अक्षय कुमार, सनी देओल, अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा सहित अनेक सुपरस्टार्स की फिल्मों का  निर्देशन किया है।





बोकाडिया का कहना है कि ‘तीसरी बेगम’ केवल एक फिल्म नहीं बल्कि समाज के लिए एक आईना है, जो महिलाओं की स्थिति और उनके अधिकारों पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिनेमाघरों की तरह OTT दर्शक भी इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे।






गौरतलब है कि के. सी. बोकाडिया की आगामी फिल्म ‘तेरी मेहरबानियाँ २ भी अगस्त २०२६ में रिलीज होने वाली है। वहीं उनका नया टीवी धारावाहिक ‘संस्कार’ भी जल्द प्रसारित किया जाएगा। 

Thursday, 9 July 2026

#NetflixIndia पर #Ikka और #Peddi, पर #SonyLiv पर #Balti !



इस सप्ताह (६ जुलाई से १२ जुलाई) विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्म से स्ट्रीम होने वाली  कुछ प्रमुख फ़िल्में आपके मूड के अनुसार लगती है। जी हाँ, विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और सीरीज की एक शानदार खेप रिलीज हो रही है। इस हफ्ते एक्शन, सस्पेंस, कोर्टरूम थ्रिलर और रीजनल सिनेमा का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है।






यदि आप इस वीकेंडसप्ताहांत घर बैठ कर फिल्मे या सीरियल देखने का कार्यक्रम बनाने जा रहे हैं तो नीचे की चुनिंदा फिल्मों और सीरियलों पर विचार कर सकते है। विवरण को पढ़ कर आप अपने मूड के अनुरूप फ़िल्में या सीरियल चुन सकते है। 







इक्का (Ikka) — नेटफ्लिक्स इंडिया पर १० जुलाई से स्ट्रीम होने जा रही फिल्म इक्का बॉलीवुड के एक्शन फिल्मों के सुपरस्टार सनी देओल का बहुप्रतीक्षित ओटीटी डेब्यू हो रहा है। इस कानूनी दांवपेंच के साथ साथ भावनाओं से परिपूर्ण कोर्टरूम थ्रिलर में सनी देओल और अक्षय खन्ना, युद्ध फिल्म बॉर्डर के २९ साल बाद फिर स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे।




 

इक्का का कथानक एक सिद्धांतवादी वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसे संदिग्ध का केस लड़ना पड़ता है जिसके पतन के पीछे वह खुद था। दमदार डायलॉग और सस्पेंस के शौकीनों के लिए यह श्रेष्ठ चुनाव साबित हो सकता है।






पेड्डी (Peddi) — नेटफ्लिक्स इंडिया पर आज 9 जुलाई से तेलुगु फिल्म पेड्डी स्ट्रीम हो रही है। यह, तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत एक इमोशनल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है। कहानी गांव के एक ऐसे क्रिकेटर की है, जो अपनी निजी जिंदगी के बड़े हादसे से उबरकर अपने गांव के सम्मान के लिए लड़ता है। यदि आप 'क्रिकेट और हाई-वोल्टेज ड्रामा' के फैन हैं, तो यह आपको बेहद पसंद आएगी। यह जाह्नवी कपूर की पहले तेलुगु फिल्म है।  






पति पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do) भी नेटफ्लिक्स इंडिया पर कल १० जुलाई से स्ट्रीम हो रही है। आयुष्मान खुराना की यह फिल्म उन लोगों के लिए है जो वीकेंड पर हल्की-फुल्की कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा देखना पसंद करते हैं। इसमें आपको भरपूर ह्यूमर और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। किन्तु, यह फिल्म आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के ग्लैमर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ६० करोड़ के बजट के मुकाबले ६४ करोड़ ही कमा सकी थी। 






बाल्टी (Balti) — सोनी लिव पर १० जुलाई से स्ट्रीम हो रही फिल्म बाल्टी एक मलयालम फिल्म है।  इस फिल्म के नायक शेन निगम की यह २५ वी फिल्म में खेल और रहस्य्पूर्ण  एक्शन की मिलावट है। यह एक हाई-ऑक्टेन स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है, जहां एक कबड्डी खिलाड़ी स्थानीय टूर्नामेंट जीतने के बाद अनजाने में अपराध के एक खतरनाक जाल में फंस जाता है। कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन चयन हो सकता है।

परिमाला एंड कंपनी (Parimala & Co) - ज़ी ५ पर १० जुलाई से स्ट्रीम होने जा रही तमिल फिल्म परिमला एंड कंपनी के ब्लैक कॉमेडी थ्रिल्लर है। इस फिल्म में जयराम और उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में है।  कथानक एक आम परिवार पर केंद्रित हैं, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब उनके पड़ोस में रहने वाले एक उपद्रवी की रहस्यमयी मौत हो जाती है। 

Tuesday, 7 July 2026

#NetflixIndia पर #Ikka और ओटीटी पर अन्य कोर्ट रूम ड्रामा फ़िल्में !



नेटफ्लिक्स इंडिया, १० जुलाई से, सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का की स्ट्रीमिंग प्रारम्भ कर रहा है।  यह फिल्म कोर्ट  रूम ड्रामा फिल्म है। सनी देओल, दामिनी के बाद, एक बार फिर वकील का चरित्र कर रहे है।  वकील अर्जुन उर्फ़ इक्का एक ईमानदार और प्रतिष्ठित वकील है, जो कभी कोई केस नहीं हारा। किन्तु, वह उस समय बेबस हो जाता है, जब उसे एक अपराधी शौर्यमान को बचाना पड़ता है।  




इस शुक्रवार, जब ओटीटी के दर्शक फिल्म इक्का को देखेंगे तो उन्हें ऎसी ही अन्य कोर्ट रूम ड्रामा फिल्मों की याद आएगी।  वह ऐसी ही फिल्मों को घर बैठे देखना चाहेंगे।  तो ऎसी कुछ फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध है। ऎसी ही कुछ कोर्ट रूम ड्रामा फ़िल्में और वेब सीरीज पर एक दृष्टि। 






दामिनी (१९९३): यह बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कानूनी ड्रामा फिल्म है। इसमें सनी देओल का तारीख पर तारीख वाला डायलॉग आज भी बेहद लोकप्रिय है।




पिंक (२०१६): अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत यह फिल्म लड़की की सहमति या असहमति  जैसे गंभीर मुद्दे को कोर्ट में बेहद मजबूती से उठाती है।





जॉली एलएलबी १ और २: अरशद वारसी और अक्षय कुमार की यह सीरीज भारतीय न्यायिक व्यवस्था पर एक बेहतरीन व्यंग्य करने वाली मनोरंजक ड्रामा फिल्म है।





जय भीम (२०२१): यह फिल्म तमिल एक वकील के संघर्ष और आदिवासियों के अधिकारों की सच्ची घटना पर आधारित एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला कोर्ट ड्रामा फिल्म है।




ओएमजी २ (२०२३): पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर इस फिल्म में सेक्स एजुकेशन जैसे सामाजिक विषय को अदालत के जरिए बेहद अनोखे अंदाज में पेश किया गया है।





सेक्शन ३७५ (२०१९): अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की यह फिल्म कानून की बारीकियों और उसके दोनों पक्षों को गहराई से दिखाती है।





वेब सीरीज़  क्रिमिनल जस्टिस  जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी वकील 'माधव मिश्रा' के किरदार में हैं। इसके अब तक चार सीजन आ चुके हैं और यह भारत की सबसे बेहतरीन लीगल थ्रिलर मानी जाती है।





मामला लीगल है: रवि किशन अभिनीत यह सीरीज  नेटफ्लिक्स  पर उपलब्ध है। पटपड़गंज जिला अदालत के कामकाज को कॉमेडी और हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाती है।




गिल्टी माइंड्स: अमेज़न प्राइम वीडियो की यह सीरीज दो अलग-अलग विचारधाराओं वाले वकीलों के इर्द-गिर्द घूमती है और हर एपिसोड में एक नया व दिलचस्प केस देखने को मिलता है।





योर ऑनर: जिमी शेरगिल की सोनी लाइव पर उपलब्ध वेब सीरीज एक ऐसे ईमानदार जज की कहानी है, जिसका बेटा एक एक्सीडेंट केस में फंस जाता है।





द वर्डिक्ट: स्टेट वर्सेस नानावटी: ज़ी ५ की यह सीरीज भारत के मशहूर के.एम. नानावटी वाले ऐतिहासिक अदालती मामले पर आधारित है।





कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म की बात करें तो १९८६ में प्रदर्शित फिल्म एक रुका हुआ फैसला का उल्लेख न करना उपयुक्त नहीं होगा।  यह फिल्म विशुद्ध कोर्ट रूम ड्रामा नहीं, बल्कि एक कमरे में जूरी के १२ सदस्यों की एक केस पर आपस में विचार विमर्श और कानूनी दावपेंच प्रस्तुत करने वाली फिल्म थी। बासु चटर्जी निर्देशित इस फिल्म के अतिरिक्त अन्य कोई ऎसी फिल्म नहीं बनाई गई। यह फिल्म हॉलीवुड की १९५७ में प्रदर्शित फिल्म १२ एंग्री मैन का आधिकारिक रूपांतरण थी।  इस फिल्म में सामान्य बॉलीवुड फिल्मों की तरह कोई गाना, डांस या बाहरी ड्रामा नहीं था। पूरी फिल्म सिर्फ एक बंद कमरे के अंदर १२ जूरी सदस्यों की बहस, इंसानी पूर्वाग्रहों और मनोविज्ञान पर आधारित थी।




चूंकि भारत में १९५९ के मशहूर के.एम. नानावटी मामले के बाद जूरी सिस्टम को समाप्त कर दिया गया था, इसलिए इसके बाद हिंदी सिनेमा में इस तरह की 'जूरी रूम' ड्रामा फिल्में बनना पूरी तरह बंद हो गईं।हालांकि, अगर आप बिना किसी व्यावसायिक तड़क-भड़क के, शुद्ध रूप से यथार्थवादी (Realistic) और गंभीर कानूनी दांव-पेंच वाली फिल्में देखना चाहते हैं, तो हिन्दी में कुछ ऐसी फिल्में जरूर बनी हैं जो 'एक रुका हुआ फ़ैसला' के स्तर की गंभीरता को छूती हैं। 







कोर्ट (२०१४) : यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे वास्तविक कानूनी ड्रामा फिल्म मानी जाती है। इसमें किसी भी तरह का मेलोड्रामा या चिल्लाने वाले डायलॉग नहीं हैं। यह फिल्म बहुत ही शांति से भारतीय निचली अदालतों की जमीनी हकीकत, वहां की सुस्ती और व्यवस्था की कमियों को दिखाती है।






सेक्शन ३७५: अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की यह फिल्म पूरी तरह से अदालत के कमरे के भीतर चलती है। यह फिल्म 'एक रुका हुआ फ़ैसला' की तरह ही दर्शकों के दिमाग में यह द्वंद्व पैदा करती है कि आरोपी सच बोल रहा है या झूठ। इसमें कानून के तकनीकी पहलुओं को बिना किसी फालतू ड्रामे के बेहद संजीदगी से दिखाया गया है।





शाहिद (२०१२)मानवाधिकार वकील शाहिद आज़मी के जीवन पर आधारित राजकुमार राव की यह फिल्म बेहद यथार्थवादी ढंग से बनाई गई है। इसमें अदालतों के चक्कर, तारीखों का इंतजार और वकीलों के बीच की बहस को बिना किसी फिल्मी तड़के के असली रूप में पेश किया गया है।





कानून (१९६०) : बी.आर. चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह अपने समय की एक अनूठी फिल्म थी। उस दौर में भी इस फिल्म में एक भी गाना नहीं था, जो कि तत्कालीन बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ा प्रयोग था। यह फिल्म मृत्युदंड की प्रासंगिकता पर एक गंभीर अदालती बहस पेश करती है।






यहाँ बताते चलें कि निर्देशक दर्शन आश्विन त्रिवेदी, एक रुका हुआ फैसला का आधिकारिक आधुनिक रीमेक बनाने जा रहे है।  इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी, नीरज काबी और दिव्या दत्ता जैसे बेहतरीन कलाकार सम्मिलित किये गए हैं।

Monday, 6 July 2026

#ZEE5 से बाहर #DiljitDosanjh की #Satluj



ओटीटी प्लेटफार्म जी५ ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज (पहले पंजाब ९५) को सिर्फ़ ४८ घंटे बाद अपने इंडियन प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। ज़ी५ के इस फैसले की निंदा की जा रही  है। इसे फिल्म की बिना कट वाली ओटीटी रिलीज़ के बावजूद क्रिएटिव फ्रीडम के लिए एक झटका बताया गया है।





सतलुज, जसवंत सिंह खालरा की बायोग्राफिकल ड्रामा है, जो एक ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट थे, जिन्होंने 1990 के दशक में पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद के दौरान कथित एक्स्ट्राज्यूडिशियल हत्याओं को डॉक्यूमेंट किया था। उन्हें एक दिन पंजाब पुलिस ने घर के बाहर से उठा लिया। उसके बाद जसवंत को कोई पता नहीं चला।





उन पर इस फिल्म सतलज को, तीन साल तक भारतीय सेंसर बोर्ड से लड़ाई झेलनी पड़ी। सेंसर ने १२० से ज़्यादा कट्स की मांग की थी। इसी कारण से फिल्म के शीर्षक को बदलना पड़ा।  इसके बावजूद फिल्म थिएटर में रिलीज़ नहीं हो पाई ।





इस तेज़ी से हटाए जाने से ऑनलाइन अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं, जिसमें सपोर्टर्स ने सरकार के कामों को ईमानदारी से दिखाने की तारीफ़ की है और क्रिटिक्स का कहना है कि यह उस समय की हिंसा की एकतरफ़ा कहानी पेश करती है, जिसमें आम लोगों की मिलिटेंट हत्याओं पर बात नहीं की गई है।






जसवंत सिंह खालरा एक सिख ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट और पंजाब के अमृतसर के खालरा गाँव के पूर्व बैंक कर्मचारी थे। पंजाब में सिख आतंकवाद के दौरान गायब हुए हजारों लोगों की घटनाओं से प्रेरित होकर, उन्होंने म्युनिसिपल रिकॉर्ड का इस्तेमाल करके पंजाब पुलिस द्वारा हज़ारों कथित एक्स्ट्राज्यूडिशियल हत्याओं और गुप्त दाह संस्कारों को डॉक्यूमेंट किया, जिसका अनुमान है कि ज़िलों में २५ हजार से ज़्यादा अज्ञात शवों का दाह संस्कार किया गया।






उनकी रिसर्च, जिसे इंटरनेशनल लेवल पर शेयर किया गया, ने १९८४ की घटनाओं के बाद ज़बरदस्ती गायब किए गए लोगों और पुलिस की ज़्यादतियों को हाईलाइट किया। सुप्रीम कोर्ट की एक पिटीशन के कारण सीबीआई और ह्यूमन राइट कमीशन ने जांच शुरू की। इस जांच में सीबीआई ने अकेले एक ज़िले में २०९७ गैर-कानूनी दाह संस्कारों की पुष्टि की। खालरा को धमकियाँ मिलीं लेकिन उन्होंने अपना काम जारी रखा।





जसवंत सिंह को, सितंबर १९९५ पंजाब पुलिस ने उनके घर के बाहर से किडनैप कर लिया, टॉर्चर किया और मार डाला। उनका मृत शरीर कभी नहीं मिला । २००५ में उनकी हत्या के लिए छह अधिकारियों को दोषी ठहराया गया तथा उन्हें उम्रकैद या उससे कम की सज़ा दी गई। उनकी विधवा परमजीत कौर वकालत करती रहती हैं। 

Sunday, 28 June 2026

#NetflixIndia पर #ArjunSarja #Abhirami और #PreityMukhundhan का बेहतरीन #Blast!




आज, जिस फिल्म ब्लास्ट की बात की जा रही है, यह २०२६  में प्रदर्शित तमिल भाषा की मार्शल आर्ट्स एक्शन-थ्रिलर है। इस फिल्म को सुभाष के. राज ने निर्देशित किया है और निर्माता एजीएस एंटरटेनमेंट है।





फिल्म में एक्शन किंग अर्जुन एक कराटे मास्टर के रोल में हैं, जो अपने कॉम्बैट-ट्रेंड परिवार के साथ मिलकर एक बेरहम कॉर्पोरेट सिंडिकेट से लड़ता है। यह फिल्म २८ मई २०२६ को छविगृहों में प्रदर्शित हुई। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है ।




फिल्म में तमिल फिल्मों के एक्शन किंग अर्जुन सरजा राजारमन (कराटे टीचर और समर्पित पिता) प्रीति मुकुंदन नीला (राजरमन की मार्शल-आर्टिस्ट बेटी) अभिरामी नीलावेनी (राजरमन की पत्नी), जॉन कोकेन वरुण दयालन (मुख्य विलेन और कॉर्पोरेट सिंडिकेट हेड) के रोल में।




फिल्म की कहानी राजारमन की है, जो एक मिडिल-क्लास मार्शल आर्ट्स टीचर है, और अपनी पत्नी और बेटी के साथ शांति से ज़िंदगी जी रहा है। उनका शांत रूटीन तब बिखर जाता है जब वरुण दयालन की लीडरशिप में एक बेरहम कॉर्पोरेट सिंडिकेट पास के पहाड़ में एक खास चीज़ के लिए ड्रिल करने की कोशिश करता है, एक ऐसा प्रोजेक्ट जिससे एक लोकल गांव के खत्म होने का खतरा है।






सिंडिकेट के शैतानी योजना की सबसे बड़ी बाधा राजारमन परिवार बनता है, जिससे लड़ाई की ट्रेनिंग पाए परिवार और कॉर्पोरेट हत्यारों के बीच एक बड़ा, स्टंट वाला टकराव शुरू हो जाता है।





फिल्म को इसके पुराने ज़माने के, जैकी चैन-स्टाइल एक्शन कोरियोग्राफी और हाई-एनर्जी थ्रिल के लिए आम तौर पर पॉजिटिव रिव्यू मिले। कई क्रिटिक्स ने खास तौर पर प्रीति मुखुनधन की परफॉर्मेंस और मार्शल आर्ट्स एक्शन के पीछे के मजबूत इमोशनल सपोर्ट को हाईलाइट किया।





यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक दृष्टि से सफल रही है।  फिल्म ने अपने पहले कुछ दिनों में ही अपना १८  करोड़ का बजट वसूल कर लिया था। यह फिल्म अब तक पूरी दुनिया में ७०  करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है ।






ब्लास्ट को देखते समय आप अपनी जगह से हिलना नहीं चाहेंगे।  फिल्म इतनी दिलचस्प है कि अगला सीन छोड़ने का मन नहीं करेगा।  यद्यपि, फिल्म देखते समय, दर्शकों को मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम की याद आ सकती है। किन्तु, इस फिल्म का ट्रीटमेंट, मोहनलाल की फिल्म से बिलकुल इतर है।





ब्लास्ट का कथानक भावनात्मक संवेगों के साथ साथ मार्शल आर्ट्स की कलाबाजियों के साथ आगे बढ़ता जाता है। कराटे में माहिर राजाराम का परिवार हार मानना नहीं सीखा है।  वह टूटता नहीं। प्रत्येक घटना उन्हें सशक्त बनाती जाती है। यद्यपि, आपको कथानक में अतिरेक और अस्वाभाविकता लग सकती है। किन्तु, यही तो फिल्मों का संसार है। 




अर्जुन सरजा 

 

Monday, 22 June 2026

#NetflixIndia के तीन भाई #BhuvanBam, #ZakirKhan और #SamayRaina !



नेटफ्लिक्स इंडिया ने, अपने एक्स अकाउंट पर एक चित्र साझा करते हुए लिखा है - तीन भाई, तीनों अब नेटफ्लिक्स पर। जो लोग इस चित्र में छपे चेहरों को पहचानते हैं, उन्हें इनके बारे में मालूम है। किन्तु, जो नहीं जानते, वह इन तीन भाइयों (!) के विषय में जानना चाहेंगे।  कौन हैं यह तीन भाई।




 

 नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपनी पोस्ट में जिन तीन भाइयों का उल्लेख किया है, वह तीन भाई कॉमेडियन भुवन बाम, ज़ाकिर खान और समय रैना हैं। यह तीनों भाई अब इस प्लेटफार्म पर दिखाई देने जा रहे है।  तस्वीर में यही तीनों भाई है।  '






नेटफ्लिक्स की यह घोषणा हाल की कुछ डील्स से जुड़ी है। जैसे समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट के दूसरे सीज़न का नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर एक साथ प्रसारण, और ज़ाकिर खान के नए शो पापा यार को लेकर लगाई जा रही अटकलें कि इस में शायद ये तीनों शामिल हो सकते हैं।






इससे पता चलता है कि नेटफ्लिक्स इंडिया भारतीय बाज़ार में मुकाबला करने के लिए स्टैंड-अप और कॉमेडी कंटेंट के मामले में लोकप्रिय यूट्यूब क्रिएटर्स की बड़ी ऑडियंस का फ़ायदा उठाना चाहता है। क्योंकि, समय रैना  पिछले साल ही अपनी भद्दी और गन्दी कॉमेडी के लिए सुप्रीम कोर्ट  की झाड़ पा चुके है। ज़ाकिर खान ने, एक कार्य्रक्रम में, धुरंधर की सफलता के सन्दर्भ में बॉलीवुड पर टिप्पणी करके उन्हें सुलगा दिया है। यह तीनों विवादित रूप से प्रसिद्द है।  






क्या आप इन तीनों कॉमेडियनों के बारे में जानना चाहते है ? तो आइये बताते हैं। 






भुवन बाम, मात्र ३२ साल के, एक जाने-माने भारतीय यूट्यूबर, कॉमेडियन, एक्टर, सिंगर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने २०१५ में अपना चैनल बीबी की वाइन्स शुरू किया और कई ऐसे किरदारों (सामान्य माध्यम वर्गीय परिवार और मित्र) के साथ छोटे कॉमेडी स्केच बनाकर भारत के पहले बड़े डिजिटल स्टार्स में से एक बन गए, जिन्हें वह खुद ही निभाते भी थे। उनके चैनल को २ करोड़ से अधिक सब्सक्राइब करते है।  वह अरबों व्यूज़ पाने वाले पहले भारतीय यूट्यूबर थे। उनके कुछ उल्लेखनीय कार्य ढिंढोरा और ताज़ा खबर जैसी वेब सीरीज़ हैं।   






बाम को भारत की क्रिएटर इकॉनमी के लिए एक मॉडल तैयार करने का श्रेय दिया जाता है।  उन्होंने घर से निकलकर मेनस्ट्रीम सफलता हासिल की और ऐसे ह्यूमर का इस्तेमाल किया जो किरदारों पर आधारित था और जिससे लोग आसानी से जुड़ पाते थे।






ज़ाकिर खान, ३९ साल के एक मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन, कहानीकार, कवि, एक्टर और लेखक हैं। वह अपनी ऐसी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं जो बहुत निजी होती है, कहानी पर आधारित होती है और मिडिल-क्लास भारतीय जीवन, रिश्तों, परिवार और खुद के विकास (सेल्फ़-ग्रोथ) से जुड़ी होती है। उन्हें २०१२ में कॉमेडी सेंट्रल के इंडियाज़ बेस्ट स्टैंड-अप को जीतकर शोहरत मिली।अमेज़न प्राइम पर उनके कई हिट स्टैंड-अप स्पेशल हैं: 'हक से सिंगल, कक्षा ग्यारहवीं, तथास्तु, मनपसंद और डेलुलु एक्सप्रेस।






उनके अन्य कामों में वेब सीरीज़ चाचा विधायक हैं हमारे उल्लेखनीय है। भारत व विदेशों में उनके हाउसफुल लाइव टूर शामिल हैं। उनकी शैली में हास्य, भावनात्मक ईमानदारी और काव्य का अनूठा संगम है।






समय रैना २९ साल एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर हैं, जो अपने तीखे, बेबाक और तात्कालिक हास्य के लिए जाने जाते हैं, और अक्सर व्यंग्य और बेतुकेपन से सीमाओं को तोड़ते हैं। उन्होंने अमेज़न प्राइम पर कॉमिकस्तान २ में सह-विजेता की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने बेहद लोकप्रिय यूट्यूब शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट (एक अराजक, व्यंग्य से भरपूर पैरोडी टैलेंट शो जो वायरल हो गया) का निर्माण और संचालन किया।






उनका २०२६ में आया पहला स्टैंड-अप स्पेशल स्टिल अलाइव ने एक ही अपलोड में विश्व स्तर पर सबसे अधिक देखे जाने वाले पूर्ण-लंबाई वाले कॉमेडी स्पेशल में से एक बनकर रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे कॉमेडी, शतरंज और लाइव फॉर्मेट को मिलाकर उच्च दर्शक संख्या वाला कंटेंट भी चलाते हैं, जो युवा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।






ये तीनों मिलकर भारतीय कॉमेडी की अलग-अलग लहरों का प्रतिनिधित्व करते हैं—बाम एक डिजिटल स्केच के अग्रणी के रूप में, खान एक निपुण कहानीकार के रूप में, और रैना एक बेबाक, इंटरनेट-आधारित विघ्नकर्ता के रूप में—जो अब व्यापक पहुंच के लिए नेटफ्लिक्स पर एक साथ आ रहे हैं।

Wednesday, 29 October 2025

#OTT पर #Baaghi4 #LokahChapter1 #Maarigallu #IdliKadai #TheHome



ओवर द टॉप प्लेटफार्म में फिल्म और टीवी शो देखने वाले दर्शकों के लिए अक्टूबर का अंतिम दिन, अर्थात ३१ अक्टूबर २०२५ विशिष्ट होने जा  रहा है। इस दिन सन्दलवुड, बॉलीवुड, मॉलीवुड, हॉलीवुड और कॉलीवूड की कई चर्चित फ़िल्में स्ट्रीम होने लगेंगी।  निश्चित रूप से यह घर बैठ कर फ़िल्में देखने के शौक़ीन दर्शकों के लिए स्वादिष्ट भोजन खाने जैसा होगा। 






मलयालम फिल्म लोका चैप्टर १ चंद्रा-  कड़ी में पहली  उल्लेखनीय फिल्म मलयालम भाषा की, महिला सुपरहीरो वाली फिल्म लोका चैप्टर १ चंद्रा स्ट्रीम होने जा रही है। इस फिल्म की महिला सुपरहीरो, निर्देशक प्रियदर्शन की पुत्री कल्याणी प्रियदर्शन है।  यह सुपरहीरो, काल्पनिक प्राचीन कथानक तक  सीमित नहीं। यह चरित्र अंग तस्करी का कथानक भी समेटे हुए है और पौराणिक कथानक तो है ही।  डोमिनिक अरुण द्वारा निर्देशित और मलयालम फिल्म अभिनेता दुलकर सलमान की निर्माता के रूप में फिल्म रोमांचित करने वाले रोचक  दृश्य प्रभावों वाली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर, सबसे अधिक  ग्रॉस करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर, ५४ दिनों में  ३० ४.२५ करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस किया।  इस फिल्म के लिए कल्याणी प्रियदर्शन की काफी प्रशंसा हो रही है। इस फिल्म को जिओ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।  





 


कन्नड़ सीरीज मारीगल्लू -  यह ऐतिहासिक वेब सीरीज भी स्थानीय लोककथाओं से प्रेरित है। मारीगल्लू दोस्तों के एक समूह की कहानी है, जो देवी मारी और प्राचीन कदंब वंश से जुड़े एक छिपे हुए खजाने पता लगाने का प्रयास कर रहे  हैं। लालच और अंधविश्वास के टकराव के साथ, उनकी खजाने की खोज श्रापों और काली शक्तियों से भरी एक भयानक परीक्षा में बदल जाती है। यह शो पौराणिक कथाओं, रहस्य और डरावनी कहानियों का मिश्रण है। इस सीरीज की विशिष्टता यह है कि इस सीरीज का निर्माण कन्नड़ फिल्म अभिनेता स्वर्गीय पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी ने किया है। इस सीरीज में, पुनीत राजकुमार कदंब वंश के संस्थापक और कर्नाटक के पहले राजा मयूर शर्मा के  राजसी अवतार में दिखाई देंगे । इस सीरीज को भी ३१ अक्टूबर से ज़ी५ पर देखा जा सकेगा। 







हिंदी फिल्म बागी ४- बागी सीरीज की तीन सफल फिल्मों के बाद, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को दर्शक निर्माता साजिद नाडियाडवाला की ए हर्षा निर्देशित फिल्म बागी ४ में देख सकेंगे।  यह फिल्म, टाइगर श्रॉफ की छवि के अनुरूप धमाकेदार स्टंट और ज़बरदस्त ड्रामा से भरपूर फिल्म है।  छविगृहों में दर्शकों को इस फिल्म के एक्शन और नृत्यों ने काफी प्रभावित किया था।  दर्शक तमिल फिल्म की इस रीमेक फिल्म में संजय दत्त, सोनम बाजवा और मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू को पहली बार परदे पर देखेंगे।  इस फिल्म को भी ३१ अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा।  






तमिल फिल्म इडली कढ़ाई - तमिल अभिनेता धनुष की निर्माता, लेखक और निर्देशक के रूप में फिल्म इडली कढ़ाई ग्रामीण तमिलनाडु की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। यह फिल्म यथार्थवाद और गहन भावनात्मकता का मिश्रण है। इस भावनापूर्ण फिल्म में धनुष का सहयोग अरुण विजय, सत्यराज और नित्य मेनन कर रही है।  यह फिल्म आज २९ अक्टूबर २०२५ से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकती है। 







हॉलीवुड फिल्म द होम- जेम्स डेमोनाको द्वारा निर्देशित मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म 'द होम' में पीट डेविडसन मुख्य भूमिका में हैं। कहानी मैक्स नामक एक भित्तिचित्र कलाकार की है जो एक वृद्धाश्रम में सामुदायिक सेवा करता है। वहां उसे वहाँ के रहवासियों से जुड़ी अजीबोगरीब घटनाएँ दिखाई देने लगती हैं। घटनाक्रम एक हल्के-फुल्के संदेह से प्रारम्भ होकर,  परेशान करने वाले रहस्यों से भरी एक खौफनाक रहस्यमयी कहानी में बदल जाता है। इस फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली समीक्षाएं मिली।  बॉक्स ऑफिस पर भी यह  फिल्म सफल नहीं हुई। यह फिल्म हॉरर फिल्मों ऎसी  फिल्मे देखने का चाव रखने वाले  दर्शकों द्वारा देर रात तक  देखी जा सकती है। इस फिल्म को ३१ अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। 

Thursday, 23 October 2025

प्रारंभ हो रहा है #StarPlus #JioHotstar #WAVESOTT पर #MahabharatEkDharmyudh



अब एआई  का युग आ गया है। एआई अर्थात कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) सक्षम तकनीक से इतिहास रचने जा रहा है।  यह इतिहास हिन्दू पौराणिक कथानक महाभारत के माध्यम से रचा जाएगा।  यह एक ऐतिहासिक परियोजना है जो विश्वस्तरीय तकनीक और उत्साही कहानीकारों की दूरदर्शिता का उपयोग करके इस कालातीत महाकाव्य को पुनः प्रस्तुत कर रही है।





एआई जनित कई वीडियो, लघु फिल्मे और सीरीज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिखाई दे रहे है। ऐसे में महापुराण महाभारत कैसे अछूती रहे! जिओ हॉटस्टार और स्टार प्लस ने इस दिशा में पहला पग धर दिया है। 





चैनल की सूचना के अनुसार महाभारत के चरित्रों ने, एआई के संसार में प्रवेश कर लिया है। अब महाभारत के तमाम चरित्र एआई द्वारा रचित श्रृंखलाबद्ध दर्शकों के समक्ष होंगे।  





जिओ हॉटस्टार और स्टार प्लस पर महाभारत एक धर्मयुद्ध का प्रसारण आगामी सप्ताह से, अर्थात २५ अक्टूबर से होने लगेगा।  यह पौराणिक महाश्रृंखला २५ अक्टूबर से जिओ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने लगेगी। अगले दिन, अर्थात २६ अक्टूबर से इस महागाथा को स्टार प्लस के दर्शक सांय ७.३० पर देख सकेंगे। 





इस महायुद्ध का प्रसारण  डीडी नेशनल पर २ नवंबर से होने लगेगा।  इससे पूर्व प्रसार भारती का ओवर द टॉप प्लेटफार्म वेव्स इसे २५ अक्टूबर से प्रसारित करने लगेगा।  





महाभारत एक धर्मयुद्ध का निर्माण जिओ स्टार और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क के सहकर से किया जा रहा है।  इस धर्मयुद्ध को दर्शक १०० कड़ियों में देख सकेंगे।  प्रत्येक कड़ी ३० मिनट की होगी।  





हिन्दू पौराणिक कथानक छाने जा रहे है।  नेटफ्लिक्स, १० अक्टूबर से, कुरुक्षेत्र के युद्ध पर १८ कड़ियों में, महाभारत के युद्ध के १८ दिनों और महाभारत के १८ योद्धाओं पर केंद्रित श्रृंखला प्रारम्भ कर चुका है।  अब जिओ हॉटस्टार पर पूरी महाभारत ही कृत्रिम बौद्धिक क्षमता के माध्यम से प्रसारित होने जा रही है। देखने वाली बात होगी कि दो चैनलों का यह धर्मयुद्ध क्या रंग लाता है। 

Friday, 17 October 2025

अब #PrimeVideo पर #ConjuringLastRites



असाधारण अन्वेषक एड और लोरेन वॉरेन रहस्यमयी प्राणियों से जुड़ी एक अंतिम भयावह घटना की जाँच करते हैं जिनका उन्हें इन रहस्यमय प्राणियों का सामना करना होगा।





उपरोक्त कथा सार, एड और लोरेन वॉरेन के साथ कॉन्ज्यूरिंग सीरीज़ की अंतिम बताई जा रही फिल्म कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स का  है। यह द कॉन्ज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट (२०२१) का सीधा सीक्वल।





कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स ने, अपने शुरुआती सप्ताहांत में दुनिया भर में १९४ मिलियन डॉलर  की कमाई की, जो किसी भी हॉरर फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इस ने १९० मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली फिल्म इट (२०१७) को पीछे छोड़ दिया । यह फ्रैंचाइज़ी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म द नन (२०१८) को भी पीछे छोड़ चुकी है ।




दो घंटे १५ मिनट की अवधि के साथ, यह फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग जगत की सबसे लंबी फिल्म बन गई है।





द कॉन्ज्यूरिंग: लास्टराइट्स प्राइमवीडियो, यूट्यूब इंडिया और गूगल टीवी पर किराए पर उपलब्ध है। 

Monday, 13 October 2025

#JioHotstar पर १७ अक्टूबर से #LokahChapter1



छविगृहों में देखने से वंचित रह गए दर्शकों के लिए सुसमाचार।  प्रियदर्शन की बिटिया कल्याणी प्रियदर्शन की हॉरर फिल्म लोका चैप्टर १ चंद्रा अब ओटीटी पर प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के, डिजिटल प्लेटफार्म जिओ हॉटस्टार पर १७ अक्टूबर २०२५ से स्ट्रीम होने की संभावना है।






अभी लोका पार्ट १ के हिंदी संस्करण के स्ट्रीम होने पर थोड़ा संदेह है। ऐसा इसलिए कि लोका पार्ट १ २८ अगस्त २०२५ को छविगृहों में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म का हिंदी संस्करण एक सप्ताह बाद ही प्रदर्शित हो सका था।  फिल्म निर्माताओं और प्रदर्शकों के समझौते के अनुसार कोई हिंदी फिल्म या हिंदी संस्करण में फिल्म प्रदर्शन के आठ सप्ताह बाद ही ओटीटी पर प्रदर्शित हो सकती है।  अन्य भाषाओँ में फ़िल्में केवल चार सप्ताह बाद ही ओटीटी पर आ सकती है।




 

इस दृष्टि से, लोका के मलयालम, तेलुगु और तमिल संस्करणों को छविगृहों में अधिक सपताह तक प्रदर्शित होने का अवसर मिला। समझौते के अनुसार फिल्म १९ सितम्बर या इसके आसपास प्रदर्शित हो सकती थी। किन्तु छविगृहों में फिल्म को दर्शकों से मिल रहे  प्यार को देखते हुए, फिल्म को छविगृहों में चलने देने का  निर्णय लिया गया।  इसीलिए लोका पार्ट १ का हिंदी संस्करण १७ अक्टूबर को प्रदर्शित होने में संदेह है।






लोका पार्ट १ ने अपने प्रदर्शन के पश्चात् कीर्तिमान स्थापित किये थे। यह सबसे अधिक व्यवसाय करने वाली मलयालम फिल्म बन चुकी है।  इस फिल्म ने मोहनलाल की मलयालम फिल्म थुद्रुम को पीछे धकेल दिया था। इस फिल्म ने  पहले सात दिनों में ही १०० करोड़ का व्यवसाय कर डाला।  फिल्म ने अपनी चंद्रा अर्थात कल्याणी प्रियदर्शन को मलयालम फिल्मों की सुपरस्टार बना दिया। 






लोका चैप्टर १ चंद्रा एक स्त्री सुपरहीरो चंद्रा की  कहानी है। फिल्म का निर्माण मलयालम फिल्म अभिनेता दुलकर सलमान ने किया है।  वह इस फिल्म को पांच भागों में निर्मित करना चाहते है।  यही कारण है कि पहले चैप्टर के छविगृहों से विदा लेने से पूर्व ही फिल्म के दूसरे हिस्से की शूटिंग भी प्रारम्भ हो चुकी है।






लोका चैप्टर १ चंद्रा ने,  वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ३०० करोड़ का ग्रॉस पार कर लिया है। ऐसा कर अपने वाली यह पहली मलयालम फिल्म बन गई है।  इससे पहले मोहनलाल की मलयालम फिल्म एमपुराण २ ने वर्ल्डवाइड २३५ का व्यवसाय किया था। केरल में फिल्म ने १२० करोड़ का व्यवसाय किया।  बाकी देश में फिल्म ने ६० करोड़ से अधिक का व्यवसाय किया।  स्पष्ट रूप से निर्देशक डॉमिनिक अरुण ने स्त्री सुपरहीरो का भारतीय अवतार सृजित कर दिया है।