आज, जिस फिल्म ब्लास्ट की बात की जा रही है, यह २०२६ में प्रदर्शित तमिल भाषा की मार्शल आर्ट्स एक्शन-थ्रिलर है। इस फिल्म को सुभाष के. राज ने निर्देशित किया है और निर्माता एजीएस एंटरटेनमेंट है।
फिल्म में एक्शन किंग अर्जुन एक कराटे मास्टर के रोल में हैं, जो अपने कॉम्बैट-ट्रेंड परिवार के साथ मिलकर एक बेरहम कॉर्पोरेट सिंडिकेट से लड़ता है। यह फिल्म २८ मई २०२६ को छविगृहों में प्रदर्शित हुई। अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है ।
फिल्म में तमिल फिल्मों के एक्शन किंग अर्जुन सरजा राजारमन (कराटे टीचर और समर्पित पिता) प्रीति मुकुंदन नीला (राजरमन की मार्शल-आर्टिस्ट बेटी) अभिरामी नीलावेनी (राजरमन की पत्नी), जॉन कोकेन वरुण दयालन (मुख्य विलेन और कॉर्पोरेट सिंडिकेट हेड) के रोल में।
फिल्म की कहानी राजारमन की है, जो एक मिडिल-क्लास मार्शल आर्ट्स टीचर है, और अपनी पत्नी और बेटी के साथ शांति से ज़िंदगी जी रहा है। उनका शांत रूटीन तब बिखर जाता है जब वरुण दयालन की लीडरशिप में एक बेरहम कॉर्पोरेट सिंडिकेट पास के पहाड़ में एक खास चीज़ के लिए ड्रिल करने की कोशिश करता है, एक ऐसा प्रोजेक्ट जिससे एक लोकल गांव के खत्म होने का खतरा है।
सिंडिकेट के शैतानी योजना की सबसे बड़ी बाधा राजारमन परिवार बनता है, जिससे लड़ाई की ट्रेनिंग पाए परिवार और कॉर्पोरेट हत्यारों के बीच एक बड़ा, स्टंट वाला टकराव शुरू हो जाता है।
फिल्म को इसके पुराने ज़माने के, जैकी चैन-स्टाइल एक्शन कोरियोग्राफी और हाई-एनर्जी थ्रिल के लिए आम तौर पर पॉजिटिव रिव्यू मिले। कई क्रिटिक्स ने खास तौर पर प्रीति मुखुनधन की परफॉर्मेंस और मार्शल आर्ट्स एक्शन के पीछे के मजबूत इमोशनल सपोर्ट को हाईलाइट किया।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक दृष्टि से सफल रही है। फिल्म ने अपने पहले कुछ दिनों में ही अपना १८ करोड़ का बजट वसूल कर लिया था। यह फिल्म अब तक पूरी दुनिया में ७० करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है ।
ब्लास्ट को देखते समय आप अपनी जगह से हिलना नहीं चाहेंगे। फिल्म इतनी दिलचस्प है कि अगला सीन छोड़ने का मन नहीं करेगा। यद्यपि, फिल्म देखते समय, दर्शकों को मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम की याद आ सकती है। किन्तु, इस फिल्म का ट्रीटमेंट, मोहनलाल की फिल्म से बिलकुल इतर है।
ब्लास्ट का कथानक भावनात्मक संवेगों के साथ साथ मार्शल आर्ट्स की कलाबाजियों के साथ आगे बढ़ता जाता है। कराटे में माहिर राजाराम का परिवार हार मानना नहीं सीखा है। वह टूटता नहीं। प्रत्येक घटना उन्हें सशक्त बनाती जाती है। यद्यपि, आपको कथानक में अतिरेक और अस्वाभाविकता लग सकती है। किन्तु, यही तो फिल्मों का संसार है।
 |
| अर्जुन सरजा |
तमिल फिल्म बलास्ट में एक साथ नजर आए अर्जुन सरजा, प्रीति मुकुंदन और अभिरामी का फिल्म करियर बेहद दिलचस्प और शानदार रहा है।
अर्जुन सरजा का करियर चार दशक से अधिक का है। उन्होंने अब तक १५० से अधिक फिल्मों में काम किया है। वह केवल एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल निर्देशक, लेखक और निर्माता भी हैं।
अर्जुन ने, अपने फिल्म जीवन के प्रारम्भ में सशक्त शरीर रचना और मार्शल आर्ट्स स्किल्स के कारण स्वयं के लिए एक्शन किंग का खिताब जीत लिया था। उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शंकर द्वारा निर्देशित 'जेंटलमैन' और मुधलवन उल्लेखनीय है। इस फिल्म का हिंदी रीमेक अनिल कपूर के साथ नायक बनाया गया। देशभक्ति से भरपूर फिल्मों जय हिंद और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म कुरुतिपुनल ने उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में स्थापित किया।
हाल के वर्षों में उन्होंने दमदार निगेटिव और कैरेक्टर रोल चुनकर अपने करियर को एक नया मोड़ दिया है। इनमे दलपति विजय के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो में विलेन हेरोल्ड दास, अजीत कुमार के साथ फिल्म विदामुयार्ची उल्लेखनीय है।
 |
| Preity Mukhundhan |
इस फिल्म में अभिनेत्री प्रीति मुकुंदन ने अर्जुन सरजा की मार्शल-आर्टिस्ट बेटी नीला की भूमिका निभा कर खुद को एक बेहतरीन एक्शन स्टार के रूप में भी साबित किया है। उनका फिल्म करियर मॉडल और डांसर के रूप में प्रारम्भ हुआ था ।
उन्होंने अपने फिल्म जीवन करियर की शुरुआत साल २०२४ में तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'ओम भीम बुश' से की।उसी साल, उन्होंने तमिल फिल्म एक्टर कविन के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म 'स्टार' में काम किया, जहाँ उनके 'मीरा' के किरदार की काफी तारीफ हुई। इस साल प्रदर्शित फिल्म बलास्ट उनकी महत्वपूर्ण फिल्म है।
 |
| Abhirami |
अभिरामी ने मलयालम सिनेमा से एक बाल कलाकार के रूप में अपनी अभिनय यात्रा प्रारम्भ की थी। बाद में तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई।
उनकी अर्जुन के साथ पहली तमिल फिल्म वानविल एक बड़ी हिट हुई। इसके बाद उन्होंने मिडिल क्लास माधवन् और समुद्रम जैसी सफल फिल्में कीं। उनके करियर का सबसे बेहतरीन अभिनय कमल हासन की कल्ट-क्लासिक फिल्म विरुमांडी में देखने को मिला, जहाँ उन्होंने मदुरै की गाँव की लड़की का रोल निभाया था।
२००४ में पढ़ाई के लिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया और अमेरिका शिफ्ट हो गईं। दस साल बाद, उन्होंने अपोथकेरी (मलयालम) से फिल्मों में वापसी की। इसके बाद वह आर. माधवन की रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट, रजनीकांत की वैट्टैयान और कमल हासन की बड़ी फिल्म ठग लाइफ का हिस्सा बनीं।
फिल्म बलास्ट में उन्होंने लगभग २५ साल बाद दोबारा अर्जुन सरजा के साथ स्क्रीन शेयर की और पहली बार स्क्रीन पर जबरदस्त एक्शन स्टंट्स भी किए।
No comments:
Post a Comment