बॉलीवुड में अब नई अटकलें प्रारम्भ हो गई हैं। यहअटकलें हिन्दू महाकाव्य महाभारत के चरित्र कर्ण पर फिल्म को लेकर लगाई जा रही है। समाचारों के अनुसार, बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी लंबे समय से रुकी हुई फिल्म कर्ण को पुनर्जीवित करने जा रहे हैं।
एक तेलुगु पोर्टल के समाचारों में यह बताया गया था कि दिल्ली ६ और रंग दे बसंती के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने महाकाव्य ड्रामा फिल्म कर्ण का निर्माण करेंगे। उनकी इस परियोजना से तमिल फिल्म अभिनेता सूर्या का बॉलीवुड डेब्यू होना था, किन्तु बजट की कमी के कारण इसे प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर ही रोक दिया गया था। क्योंकि, पौराणिक और पीरियड फिल्मों के लिए बहुत ज़्यादा प्री-विज़ुअलाइज़ेशन, बड़े सेट, वीएफएक्स, कॉस्ट्यूम और लंबे प्रोडक्शन शेड्यूल की ज़रूरत होती है। राकेश मेहरा इतना बजट जुटाने में सफल नहीं हो सके थे।
आज कल का समाचार इसी फिल्म को लेकर है। समाचार है कि सलमान खान, फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली एक पीरियड ड्रामा के लिए राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ हाथ मिलाएंगे। आगे बताया गया कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा, सलमान खान को लीड रोल में लेकर कर्ण को फिर से बनाने की योजना बना रहे हैं।यद्यपि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह अभी भी अटकलें ही है।
इस परियोजना को पुनर्जीवित होने में संदेह की गुंजाईश इस लिए है कि फिल्म से फरहान अख्तर के साथ की रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म के साथ जुडी हुई है। बॉलीवुड के मतभेदों और मनभेदों के जानने वाले जानते हैं कि फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर और सलमान खान के पिता सलीम खान साथ साथ पटकथाएं लिखा करते थे। किन्तु, जावेद अख्तर ने, सलीम खान को अँधेरे में रख कर फ़िल्में हथियानी प्रारम्भ कर दी थी। सलमान खान को इस बात से बड़ी चोट पहुंची है। वह फरहान अख्तर के साथ कोई फिल्म करना नहीं चाहते।
सलमान खान की अगली थिएटर रिलीज़ 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' होगी। प्रारम्भ में इस फिल्म का शीर्षक बैटल ऑफ़ गलवान रखा गया था। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नज़र आएंगी। यह फ़िल्म १४ अगस्त, २०२६ को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है।
सलमान खान इस समय एक्शन फिल्म एसवीसी ६३ की शूटिंग कर रहे हैं। वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बनाई जा रही इस एक्शन फ़िल्म को दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स निर्मित कर रही है। इस फ़िल्म में नयनतारा पहली बार सलमान खान के साथ रुपहला पर्दा साझा करेंगी। यह फ़िल्म ईद २०२७ पर प्रदर्शित की जा सकती है। इसकी शूटिंग अगस्त या सितंबर २०२६ तक पूरी हो जाएगी ।
कर्ण महाभारत के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक है। उसकी कहानी में पहचान, वफ़ादारी, समाज का ठुकराना, दोस्ती, सम्मान और दुखद घटनाएँ हैं। ये बातें उसे सिनेमा के लिए एक दमदार किरदार बनाती हैं, खासकर जब उसे मॉडर्न ड्रामा के नज़रिए से दिखाया जाए। यही इमोशनल वज़न एक वजह है कि फ़िल्म बनाने वाले बार-बार इस आइडिया पर लौटते हैं। सलमान खान जैसे स्टार के लिए, यह रोल फिज़िकैलिटी और इमोशनल टकराव दोनों दे सकता है। कर्ण कोई साधारण हीरो नहीं है। वह एक योद्धा है जो त्याग, बेइज्ज़ती और वफ़ादारी से बना है। एक सीरियस अडैप्टेशन के लिए सिर्फ़ दिखावे से ज़्यादा की ज़रूरत होगी। इसके लिए एक मज़बूत स्क्रीनप्ले की ज़रूरत होगी जो माइथोलॉजी, कैरेक्टर ड्रामा और दर्शकों की उम्मीदों के बीच बैलेंस बनाए। भारतीय सिनेमा भी एक ऐसे दौर में है जहाँ इतिहास, लोककथाओं और माइथोलॉजी की बड़े फ़ॉर्मेट की कहानियाँ बहुत ज़्यादा दिलचस्पी जगा रही हैं। कल्चरल जान-पहचान और विज़ुअल एम्बिशन वाली फ़िल्में अक्सर एक भाषा के मार्केट से आगे निकल जाती हैं।
No comments:
Post a Comment