Showing posts with label Farhan Akhtar. Show all posts
Showing posts with label Farhan Akhtar. Show all posts

Thursday, 25 June 2026

क्या #SalmanKhan बनेंगे #RakeshOmprakashMehra और #FarhanAkhtar के #Karna ?



बॉलीवुड में अब नई अटकलें प्रारम्भ हो गई हैं। यहअटकलें  हिन्दू महाकाव्य महाभारत के चरित्र कर्ण पर फिल्म को लेकर लगाई जा रही है। समाचारों के अनुसार, बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी लंबे समय से रुकी हुई फिल्म कर्ण को पुनर्जीवित करने जा रहे हैं।  





एक तेलुगु पोर्टल के समाचारों में यह बताया गया था कि दिल्ली ६ और रंग दे बसंती के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने महाकाव्य ड्रामा फिल्म कर्ण का निर्माण करेंगे। उनकी इस परियोजना से तमिल फिल्म अभिनेता सूर्या का बॉलीवुड डेब्यू होना था, किन्तु बजट की कमी के कारण इसे प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर ही रोक दिया गया था। क्योंकि,  पौराणिक और पीरियड फिल्मों के लिए बहुत ज़्यादा प्री-विज़ुअलाइज़ेशन, बड़े सेट, वीएफएक्स, कॉस्ट्यूम और लंबे प्रोडक्शन शेड्यूल की ज़रूरत होती है। राकेश मेहरा इतना बजट जुटाने में सफल नहीं हो सके थे।





आज कल का समाचार इसी फिल्म को लेकर है। समाचार है कि सलमान खान, फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली एक पीरियड ड्रामा के लिए राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ हाथ मिलाएंगे।  आगे बताया गया कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा, सलमान खान को लीड रोल में लेकर कर्ण को फिर से बनाने की योजना बना रहे हैं।यद्यपि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई  है और यह अभी भी अटकलें ही है।





इस परियोजना को पुनर्जीवित होने में संदेह की गुंजाईश इस लिए है कि फिल्म से फरहान अख्तर के साथ की रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म के साथ जुडी हुई है। बॉलीवुड के मतभेदों और मनभेदों के जानने वाले जानते हैं कि फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर और सलमान खान के पिता सलीम खान साथ साथ पटकथाएं लिखा करते थे। किन्तु, जावेद अख्तर ने, सलीम खान को अँधेरे में रख कर फ़िल्में हथियानी प्रारम्भ कर दी थी। सलमान खान को इस बात से बड़ी चोट पहुंची है। वह फरहान अख्तर के साथ कोई फिल्म करना नहीं चाहते। 





सलमान खान की अगली थिएटर रिलीज़ 'मातृभूमि: मे वार रेस्ट इन पीस' होगी। प्रारम्भ में इस फिल्म का शीर्षक बैटल ऑफ़ गलवान रखा गया था। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नज़र आएंगी। यह फ़िल्म १४ अगस्त, २०२६ को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है।  





सलमान खान इस समय एक्शन फिल्म एसवीसी ६३ की शूटिंग कर रहे हैं। वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में बनाई जा रही इस एक्शन फ़िल्म को दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स निर्मित कर रही है। इस फ़िल्म में नयनतारा पहली बार सलमान खान के साथ रुपहला पर्दा साझा करेंगी। यह फ़िल्म ईद २०२७ पर प्रदर्शित की जा सकती है। इसकी शूटिंग अगस्त या सितंबर २०२६ तक पूरी हो जाएगी ।





कर्ण महाभारत के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक है। उसकी कहानी में पहचान, वफ़ादारी, समाज का ठुकराना, दोस्ती, सम्मान और दुखद घटनाएँ हैं। ये बातें उसे सिनेमा के लिए एक दमदार किरदार बनाती हैं, खासकर जब उसे मॉडर्न ड्रामा के नज़रिए से दिखाया जाए। यही इमोशनल वज़न एक वजह है कि फ़िल्म बनाने वाले बार-बार इस आइडिया पर लौटते हैं। सलमान खान जैसे स्टार के लिए, यह रोल फिज़िकैलिटी और इमोशनल टकराव दोनों दे सकता है। कर्ण कोई साधारण हीरो नहीं है। वह एक योद्धा है जो त्याग, बेइज्ज़ती और वफ़ादारी से बना है। एक सीरियस अडैप्टेशन के लिए सिर्फ़ दिखावे से ज़्यादा की ज़रूरत होगी। इसके लिए एक मज़बूत स्क्रीनप्ले की ज़रूरत होगी जो माइथोलॉजी, कैरेक्टर ड्रामा और दर्शकों की उम्मीदों के बीच बैलेंस बनाए। भारतीय सिनेमा भी एक ऐसे दौर में है जहाँ इतिहास, लोककथाओं और माइथोलॉजी की बड़े फ़ॉर्मेट की कहानियाँ बहुत ज़्यादा दिलचस्पी जगा रही हैं। कल्चरल जान-पहचान और विज़ुअल एम्बिशन वाली फ़िल्में अक्सर एक भाषा के मार्केट से आगे निकल जाती हैं।  

Thursday, 7 August 2025

जब @PrimeVideo पर #Andhera घिरेगा !



सुपरनैचरल अर्थात अलौकिक घटनाओं वाली भयावनी फिल्मे हिंदी दर्शकों को  सदैव से आकर्षित करती है। चाहे निर्माता दीपक भाकरी हो या रामसे बंधू हवेली, डरावना माहौल, भूतिया घटनाये और भयानक आवाजे दर्शकों को  चौंकाने और अपनी कुर्सियों से चिपक जाने के लिए विवश कर देती थी। 





टिप्स की बिपाशा बासु की फिल्म  राज़ से हॉरर शैली बड़े निर्माताओं की दृष्टि में चढ़ गयी।  इसके बाद भट्ट कैंप से बहुत सी हॉरर और सुपरनैचरल फिल्में पर्दे पर आई और अधिकतर  सफल भी हुई। कदाचित इसी लिए  एक्सेल एंटरटेनमेंट भी हॉरर शैली की और आकर्षित हुआ है। 





प्राइम वीडियो पर १४ अगस्त २०२५ से स्ट्रीम होने वाली सीरीज अँधेरा अपने शीर्षक के अनुरूप दर्शकों को उन्ही के घरों में घुस कर डराने का प्रयास है। भयावनी श्रृंखला की पृष्ठभूमि क्या है ? कथनाक क्या है ? इसकी जानकारी नहीं दी गई है। किन्तु,यह बताने का प्रयास अवश्य किया गया है कि कथानक केवल भयभीत ही न करे, बल्कि दर्शकों के साथ रहे, उन्हें शांत भी करे और स्थाई रूप से बेचैन भी कर दे। क्योंकि, फिल्म मानव की मानसिकता, भय और शक्ति का कथासार है।





इस कथानक को, छोटे परदे पर जीवंत बनाने का दायित्व सुरवीन चावला, प्राजक्ता कोली, प्रिय बापट, करणवीर मल्होत्रा, प्रणय पचौरी, वत्सल सेठ और प्रवीण डबास के अनुभवी अभिनय पर टिका हुआ है।  इस सीरीज को रघुवर दार ने लिखा और गौरव देसाई ने निर्देशित किया है। 





एक्सेल एंटरटेनमेंट की फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और कासिम जगमगिया की आठ कड़ियों वाली यह सीरीज १४ अगस्त २०२५ से दर्शकों को डराने के लिए आ रही है।

Sunday, 18 May 2025

#RanveerSingh तक # FarhanAkhtar का #Don3

     


  जिस डॉन को ११ मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही है,  उस डॉन को फरहान                  अख्तर ने ढूंढ निकाला है। रणवीर सिंह होंगे तीसरे डॉन !!


अंततः, ग्यारह मुल्कों की पुलिस ने तो नहीं, निर्माता निर्देशक फरहान अख्तर ने, डॉन को ढूंढ ही लिया है।  यह तीसरा डॉन, अपने दर्शकों के समक्ष आने के लिए शीघ्र ही कैमरे और आर्क लाइट का सामना करने जा रहा है।  परदे पर डॉन का यह तीसरा रूप, अभिनेता रणवीर सिंह प्रस्तुत करेंगे।  वह भारतीय डॉन को परदे पर उतारने वाले तीसरे अभिनेता होंगे।

 

 


रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का यह डॉन पूरे १४ साल बाद नींद से जागेगा।  यद्यपि इस डॉन की घोषणा अगस्त २०२३ में, सोशल मीडिया पर एक क्लिप  डाल कर, फरहान अख्तर ने की थी।  उस क्लिप में रणवीर सिंह अपने चरित्र के बारे में बताते हुए, सिगार का कश  मारते अवतरित होते थे।  किन्तु, पूरी क्लिप में रणवीर सिंह के डॉन की मैनेरिज्म शाहरुख़ खान से प्रेरित लगती थी। 

 

 


डॉन के इतिहास में जाय जाए तो डॉन शीर्षक के साथ पहली फिल्म १९७८ में निर्देशक चंद्रा  बरोट ने १९७८ में बनाई थी।  इस फिल्म के लेखक, फरहान अख्तर के पिता जावेद अपने मित्र सलीम के साथ थे। अपने गीतों और रहस्य रोमांच के कारण डॉन (१९७८) सुपरडुपर हिट हुई थी और कल्ट फिल्म मानी गई थी।  फिल्म के डॉन अमिताभ बच्चन थे तथा उनका सतह जीनत अमान दे रही थी।  फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डॉन के अतिरिक्त एक देहाती हमशक्ल की भूमिका भी की थी।  फिल्म में प्राण, इफ़्तेख़ार, पी जयराज, पिंचू कपूर, कमल कपूर और सत्येन कप्पू जैसे सशक्त कलाकार फिल्म को आकर्षक अभिनय वाली बना रहे थे।

 

 


कोई ३८ साल बाद डॉन  को जगाया गया।  इस बार डॉन को जगाने वाले जावेद के बेटे फरहान अख्तर थे।  उन्होंने ४१ साल के शाहरुख़ खान को अपना डॉन बनाया।  जबकि, सलीम जावेद के डॉन अमिताभ बच्चन ३७ साल के थे।  १९७८ में जीनत अमान की रोमा २००६ में प्रियंका चोपड़ा बन गई थी।  फिल्म में प्राण वाली भूमिका अर्जुन रामपाल कर रहे थे। सलीम जावेद की डॉन की हेलेन के ये मेरा दिल प्यार का दीवाना गीत को २००६ में करीना कपूर कर रहे थी।  यह फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई।  पांच साल बाद, डॉन प्रदर्शित हुई।  किन्तु, यह फिल्म पहली दो फिल्मों की तुलना में बड़ी हिट साबित नहीं हो सकी।

 

 


प्रश्न यह है कि रणवीर सिंह के लिए कोई रोमा होगी या नहीं? होगी तो कौन होगी? कई नाम बॉलीवुड के गलियारों में गूँज रहे है। कभी किआरा अडवाणी तो कभी शरवरी की चर्चा हो जाती है।  अब नवीनतम नाम कृति सेनन का उभर आकर आया है।  कृति सेनन इस समय बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष की अभिनेत्री साबित हो रही है।

 


डॉन का कोई विलेन होगा या वह खुद ही विलेन होगा? क्योंकि, १९७८ की फिल्म में अमिताभ बच्चन के डॉन को कई रहस्यमय, खल चरित्रों का सामना करना पड़ा था।  हालाँकि, इनमे से कुछ बाद में पुलिस चरित्र निकलते थे।  इस दृष्टि से देखने वाली बात होगी कि फरहान ने अपने पिता के साथ डॉन की स्क्रिप्ट को कितना और कैसा परिवर्तित किया है? किन्तु, अब तक का समाचार यही है कि विक्रांत मैसी डॉन के विलेन होंगे।