Saturday 5 January 2019

सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की फिल्म के निर्माता-वितरक बने सलमान खान (Salman Khan)


सतीश कौशिक ने कुछ समय पहले एक फिल्म कागज़ का ऐलान किया था। यह फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर है।

फिल्म का केंद्रीय चरित्र लाल बिहारी है, जिसे उसके सगे-सम्बन्धियों ने जमीन की लालच में मृत घोषित करवा दिया है। अब वह दसियों साल से खुद को जीवित साबित करने के लिए भटक रहा है।  उत्तर प्रदेश के, आजमगढ़ जिले के इस किसान को १९७५ में सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया। वह खुद को जीवित घोषित करवाने के लिए लगभग २० साल तक भटकता रहा। अंततः उसे १९९४ में न्याय मिला।

यहाँ बताते चलें कि सतीश कौशिक ने, २०१२ में, मृतक घोषित किये गए लाल बिहारी पर फिल्म मृतक बनाने का ऐलान किया था। लेकिन, किन्ही कारणों से यह फिल्म शुरू नहीं हो सकी। अब सतीश कौशिक इसी फिल्म को कागज़ के टाइटल के साथ बनाने जा रहे हैं। फिल्म में लाल बिहारी की भूमिका पंकज त्रिपाठी कर रहे हैं। 


अब, सतीश कौशिक की फिल्म के साथ सलमान खान भी आ जुड़े हैं। वह इस फिल्म के निर्माता भी बन गए हैं और अपने ही बैनर तले फिल्म को वितरित भी करेंगे। 

दरअसल, सतीश कौशिक, सलमान खान की फिल्म भारत में मेहमान भूमिका कर रहे हैं। सतीश ने अपनी फिल्म की कहानी, भारत की शूटिंग के दौरान सलमान खान को सुनाई। इस कहानी से सलमान खान बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने तुरंत ही, कागज़ को प्रोडूस करने और वितरित करने की मंज़ूरी दे दी। 


यहाँ, बताते चलें कि सतीश कौशिक ने सलामन खान की २००३ की सुपरहिट फिल्म तेरे नाम का निर्देशन किया था।  



No comments:

Post a Comment