Saturday 19 January 2019

मरक्कार मोहनलाल (Mohanlal) के साथ समुद्री योद्धा बने हैं सुनील शेट्टी (Suniel Shetty)


निर्देशक प्रियदर्शन की मलयाली भाषा की एक्शन ड्रामा पीरियड फिल्म मरक्कार: अरबिकाडॅलिंटे सिम्हम में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी १६वी शताब्दी के समुद्री योद्धा की भूमिका कर रहे हैं।  सुनील शेट्टी की यह भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। 


यह फिल्म पुर्तगाल द्वारा शासित भारत की पृष्ठभूमि में योद्धा कुंजालि की है। इस योद्धा ने पहली बार जल सेना की युद्ध व्यूह रचना कर पुर्तगाली सेना को हराया था। मरक्कार को जल सेना की युद्ध रचना करने में महारत हासिल थी। कुंजालि की की इस वीरता के कारण, कालीकट के राजा ने उसे मरक्कार की उपाधि दी थी। यह फिल्म कुंजालि मरक्कार ४ पर केंद्रित है। इस भूमिका को मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल कर रहे हैं।


इस फिल्म से, मोहनलाल के बेटे प्रणव मोहनलाल और प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन का फिल्म डेब्यू हो रहा है।  लेकिन, फिल्म में इनकी भूमिका कैमिया में हैं।  प्रणव तो अपने पिता के युवा स्वरुप की भूमिका कर रहे हैं।


इस फिल्म से पहली बार मलयाली फिल्म निर्देशक फ़ाज़िल का भी एक्टिंग डेब्यू हो रहा है।

फिल्म की दूसरी भूमिकाओं में, अर्जुन सरजा, प्रभु, मधु, मुकेश, नेदुमदी वेणु, सिद्दीक, हरीश पेरादि, बाबूराज, कीर्ति सुरेश और शिवास करीम के नाम उल्लेखनीय हैं। 


मरक्कार: अरबिकाडॅलिंटे सिम्हम यानि मरक्कार अरब सागर का शेर का निर्माण अंटोनी पेरुम्बवूर, संतोष के कुरुविला और सीजे रॉय कर रहे हैं।  फिल्म की पटकथा प्रियदर्शन के साथ अनिल ससि ने लिखी है। फिल्म के सेट्स साबू सिरिल ने तैयार किये हैं। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी थिरुनावुकरसु कर रहे हैं।

मरक्कार: अरबिकाडॅलिंटे सिम्हम, १०० करोड़ के बजट से भव्य बनाई जा रही है।  यह फिल्म २०२० में रिलीज़ होगी।   

पानीपत के तीसरे युद्ध की तैयारी करते सदाशिवराव भाऊ अर्जुन कपूर -क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment