Wednesday, 23 January 2019

बॉक्स ऑफिस पर अभी दो बार और मचेगा धमाल !


आजकल, निर्माता-निर्देशक इंद्रकुमार अपनी २२  फरवरी को रिलीज़ होने जा रही फिल्म टोटल धमाल की तैयारियों में लगे नज़र आते हैं। लेकिन, वह चुपचाप चौथी बार धमाल मचाने की तैयारी भी कर रहे हैं।

उन्होंने धमाल सीरीज की चौंथी और पांचवी फिल्म के लिए टाइटल भी रजिस्टर भी करा लिए हैं। धमाल सीरीज में  चौथी फिल्म का टाइटल ट्रिपल धमाल होगा और पांचवी फिल्म का टाइटल फुल ऑफ़ धमाल होगा।


इंद्रकुमार ने, टोटल धमाल पूरी होने के बाद ही, ऐलान कर दिया था कि उनकी आगे की धमाल फिल्मों में, अजय देवगन ज़रूर धमाल मचा रहे होंगे।  मगर, साथ ही, इंद्रकुमार का इरादा धमाल और डबल धमाल की स्टारकास्ट को भी आगे की धमाल फिल्मों में दोहराने का है। खास तौर पर, वह संजय दत्त को ट्रिपल धमाल में लाना चाहते हैं।

धमाल और डबल धमाल में संजय दत्त धमाल मचा रहे थे।  टोटल धमाल की शूटिंग करते समय, इंद्रकुमार को संजय दत्त की कमी खली थी। क्योंकि, तारीखों की समस्या के कारण संजय दत्त टोटल धमाल की स्टारकास्ट में शामिल नहीं हो पाए थे। कुछ लोगों का कहना है कि संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित के कारण टोटल धमाल छोड़ दी थी।


ऎसी दशा में हो सकता है कि ट्रिपल धमाल या फुल ऑफ़  धमाल में अजय देवगन और संजय दत्त साथ साथ धमाल मचाते नज़र आये। दिलचस्प तथ्य यह है कि अजय देवगन और संजय दत्त, न केवल मुंबई के एक ही इलाके के रहने वाले हैं, बल्कि आपस में अच्छे दोस्त भी हैं।

इन दोनों ने, सन  ऑफ़ सरदार, रास्कल्स, आल द बेस्ट, मेहबूबा, टैंगो चार्ली, एलओसी कारगिल, हम किसी से कम नहीं और राजू चाचा जैसी फ़िल्में साथ की थी। अजय देवगन और संजय दत्त के साथ, इंद्रकुमार ने दो दो फ़िल्में की हैं।


अजय देवगन के साथ इंद्रकुमार की तीसरी फिल्म टोटल धमाल २२ फरवरी को रिलीज़ होने जा रही है।




फिल्म रोमियो वालटर अकबर का जॉन अब्राहम का करैक्टर पोस्टर - क्लिक करें 

No comments: