Saturday 19 January 2019

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की साल की पहली फिल्म एक साथ


राजकुमार राव और सोनम कपूर अभिनीत फ़िल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म राजकुमार राव की २०१९ में रिलीज होने वाली पहली फ़िल्म होगी ।

बीते साल "स्त्री" की अपार सफ़लता के बाद, राजकुमार राव इस साल की शुरुआत में ही एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फ़िल्म में सोनम कपूर के लव इंटरेस्ट की भूमिका निभा रहे राजकुमार राव एक बार फिर अपने किरदार से प्रशंसकों का दिल जीतते हुए नज़र आएंगे।

हाल ही में रिलीज हुआ फ़िल्म का टाइटल ट्रैक 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'इश्क़ मीठा' को जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है और दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।


अनिल कपूर जो फिल्म में सोनम कपूर के पिता का किरदार निभा रहे हैं, वह एक बार फिर से २४  साल बाद मौजूदा फिल्म में उसी गाने को फिर से रीक्रिएट करने के लिए ख़ासा उत्साहित हैं। यह गीत अभिनेता के बेहद करीब है और उनके पसंदीदा गीतों में से एक है।

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में न केवल पुराने ज़माने का रोमांस देखने मिलेगा बल्कि यह प्रेम कहानी वर्तमान समय से भी मेल खाती हुई नज़र आएगी और साथ ही आपको यह अहसास दिलाएगा कि आपको किसी के 'लव इंट्रेस्ट' के बारे में निर्णय लेने का हक नहीं है।

फ़िल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।


फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा  विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म १ फ़रवरी २०१९ को रिलीज होने के लिए तैयार है।


म्यूजिक वीडियो सांवल - रीवा राठौड़  - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment