Sunday 20 January 2019

अब शूटर तपसी पन्नू (Tapsee Pannu)


फिल्म मनमर्ज़ियाँ में, तापसी पन्नू से विक्की कौशल का घपाघप चुम्बन करवाने के बाद, अब निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने, तापसी के हाथों में बन्दूक थमा दी है।

हालाँकि, तापसी पन्नू ने फिल्म नाम शबाना में बन्दूक थाम कर एक एजेंट की भूमिका की थी। इस लिहाज़ से तापसी दूसरी बार बन्दूक थाम रहे होंगी। लेकिन, यह दोनों किरदार बिलकुल भिन्न हैं।

निर्माता अनुराग कश्यप की तुषार हीरानंदानी निर्देशित फिल्म वूमनिया में, तापसी पन्नू एक महिला शूटर की भूमिका में होंगी।


सूत्र बताते हैं कि वूमनिया में तापसी पन्नू का किरदार रियल लाइफ दो शूटरों प्रकाशी और चंदो तोमर से प्रेरित है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की इन दोनों शूटरों ने काफी उम्र गुजर जाने के बाद शूटिंग सीखी और राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते।  चंद्रो को आज भी बच्चे शूटर दादी के नाम से बुलाते हैं। यह दोनों चरित्र महिला सशक्तिकरण के लिहाज़ से महत्वपूर्ण हैं।

इस भूमिका के लिए तापसी पन्नू पिस्तौल से निशाना आजमा रही हैं।  ऐसा प्रतीत होता है कि वूमनिया की कहानी फ्लैशबैक में होगी।  क्योंकि, फिल्म में तापसी पन्नू के ६० साल की बूढी शूटर नज़र आने के लिए विदेश से मेकअप आर्टिस्ट बुलाये जाएंगे।

वूमनिया की ज़्यादातर शूटिंग उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में की जाएगी। पिछले दिनों, तापसी पन्नू को, पति पत्नी और वह से यकायक निकाल कर तापसी पन्नू को ले लिया गया था।  इससे तापसी पन्नू काफी आहत थी।  क्या वूमनिया की सशक्त भूमिका उन्हें तसल्ली दे सकेगी

No comments:

Post a Comment