Thursday 24 January 2019

नाम्बी बनेंगे और रॉकेटरी का निर्देशन करेंगे आर माधवन

 


इसरो (द इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन) के वैज्ञानिक नाम्बी नारायणन पर फिल्म राकेट्री: द नाम्बी इफ़ेक्ट में अभिनय के साथ साथ, फिल्म के निर्देशन की कमान भी अभिनेता आर माधवन ने सम्हाल ली है।

पिछले साल, इस फिल्म का ऐलान, अनंत नारायण महादेवन के निर्देशन में किया गया था। बताते हैं कि निजी कारणों से फिल्म की काफी शूटिंग पूरी हो जाने के बावजूद महादेवन फिल्म से बाहर हो गए।

नाम्बी नारायणन, इसरो के वैज्ञानिक थे।  उनके हाथ में अंतरिक्ष में राकेट  छोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी। २४ साल पहले, उन पर आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप लगा।  उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।  इस घटना के बाद, उनका करियर बिलकुल ख़त्म हो गया। कहते हैं कि नाम्बी की गिरफ्तारी के  बाद भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम काफी पिछड़ गया।

पिछले साल, देश के सर्वोच्च न्यायालय ने, नाम्बी नारायणन को केरल पुलिस द्वारा गलत तरह से गिरफ्तार करने और मानसिक उत्पीड़न करने का दोषी पाते हुए, केरल सरकार को नाम्बी को ५० लाख रुपये हर्जाने के तौर पर देने का आदेश दिया।

इसी घटना पर फिल्म है रॉकेटरी द नाम्बी इफ़ेक्ट। आर माधवन, फिल्म में इस वैज्ञानिक की भूमिका कर रहे हैं। इस भूमिका के लिए, वह घंटों घंटो मेकअप करवाते हैं।  एक नज़र  में वह दूसरे नाम्बी नज़र आते हैं।

लेकिन, सवाल यह है कि क्या इस फिल्म में नाम्बी के निजी जीवन की यातना के अलावा, उन कारणों  पर भी प्रकाश डाला जाएगा, जिनके कारण देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम काफी पिछड़ गया?

बॉक्स ऑफिस पर अभी दो बार और मचेगा धमाल !- क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment