Showing posts with label Akshay Kumar. Show all posts
Showing posts with label Akshay Kumar. Show all posts

Sunday, 16 August 2026

#Mirzapur पर #Toxic असर पड़ेगा #Haiwaan का ?



यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को रिलीज़ हो रही है तथा 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है। वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फ़िल्म 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को रिलीज़ होगी।






कहा जा रहा है कि टॉक्सिक की सफलता सीधे तौर पर मिर्ज़ापुर को नुकसान नहीं पहुँचाएगी, क्योंकि दोनों के बीच लगभग 9-10 दिन का अंतर है, लेकिन एक बड़ी ब्लॉकबस्टर का असर शुरुआती क्रेज पर जरूर पड़ सकता है।






टॉक्सिक 26 अगस्त को आएगी, जिसका मास सर्किट और बॉक्स ऑफिस पर भारी असर रहने की उम्मीद है। मिर्ज़ापुर: द मूवी 4 सितंबर को रिलीज़ होगी। इसकी अपनी एक तगड़ी और वफादार फैन फॉलोइंग है, जो इसे बॉक्स ऑफिस पर मजबूती देगी।






मिर्ज़ापुर की रिलीज़ के एक हफ़्ते बाद, अक्षय कुमार की हैवान भूमिका वाली फ़िल्म रिलीज़ हो रही है । सैफ़ अली ख़ान के अंधे चरित्र वाली फ़िल्म  हैवान 11 सितंबर को रिलीज़ होगी, जो मिर्ज़ापुर के ठीक एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में पहुँचेगी।






इस प्रकार से,  दोनों बड़ी फ़िल्मों, टॉक्सिक और मिर्ज़ापुर के बीच करीब 10 दिन का अंतराल है, जिससे यदि टॉक्सिक हिट भी होती है, तो भी मिर्ज़ापुर को अपनी ओपनिंग और रन के लिए पर्याप्त हफ्ता मिल जाएगा। इतना ही नहीं, जहाँ टॉक्सिक एक बड़े पैमाने की विजुअल एक्शन ड्रामा है, जबकि मिर्ज़ापुर का अपना एक अलग 'भौकाल' और ग्रिटी क्राइम जॉनर है।






यश की टॉक्सिक (26 अगस्त 2026) और मिर्ज़ापुर द मूवी (4 सितंबर 2026) की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद 11 सितंबर 2026 को अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान रिलीज हो रही है।





टॉक्सिक की बड़ी सफलता या मजबूत पकड़ मिर्जापुर फिल्म के लिए स्क्रीन स्पेस और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि दोनों फिल्में बड़े पैमाने पर एक्शन और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों को लक्षित करती हैं। इसके ठीक एक हफ्ते बाद 'हैवान' के आ जाने से मिर्जापुर को एक लंबा और खुला बॉक्स ऑफिस विंडो नहीं मिल पाएगा।






वहीं, यह भी तथ्य है कि यदि यश की 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक टिकी रहती है, तो 'मिर्जापुर: द मूवी' को सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन और दर्शक मिलने में मुश्किल हो सकती है। 11 सितंबर को प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हैवान की एंट्री से स्थिति और प्रतिस्पर्धी हो जाएगी, जिससे मिर्जापुर को रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही एक बड़ी फिल्म से टक्कर लेनी होगी ।





सबसे बड़ी बात तीनों फिल्में अलग-अलग हफ्तों में आ रही हैं, लेकिन दर्शकों का बजट और सिनेमाघरों में जाने की आवृत्ति सीमित होने के कारण पहले से सफल या चर्चित फिल्म का असर बाद की फिल्मों के बिजनेस पर पड़ना स्वभाविक है। 

Wednesday, 12 August 2026

#Fauzi के विरुद्ध #Eetha, पर #BoxOffice पर#MaujaHiMauja

 


इस साल दिसंबर में, बॉक्स ऑफिस की मौजा ही मौजा है । दिलचस्प टकराव पर टकराव है। यह टकराव छोटे मोटे नहीं, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाले और उत्सुकतापूर्ण है। ऐसा ही एक टकराव, दिसंबर २०२६ के पहले सप्ताहांत में होने जा रहा है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


पहले ऐसा लगा था कि अगस्त का कैलेंडर दिलचस्प होगा। क्योंकि, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फ़िल्म बँटवारा १९४७ का, इमरान हाशमी की फ़िल्म अवारापन २ से होने जा रहा था। यह टकराव हो भी रहा है । किंतु इससे बड़ा टकराव यश की गैंगस्टर फ़िल्म से बॉलीवुड दो फ़िल्मों ईथा और उड़ता तीर से हावड़ा था। अभी इस टकराव को दिलचस्पी से देखा जा रहा था कि उड़ता तीर और ईथा, दोनों ही टॉक्सिक के रास्ते से हट गई। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म उड़ता तीर तो दशहरा में प्रदर्शित हो रही है । किंतु ईथा फिर टकराव के रास्ते पर है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


अब ३ दिसंबर को, बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। अब यह टकराव त्रिकोणीय हो चला है. पहले, प्रभास की फौजी और श्रद्धा कपूर की बायोपिक फ़िल्म ईथा का टकराव दिलचस्पी से देखा जा रहा था । यह मुक़ाबला इस दृष्टि से दिलचस्प था कि इस मुक़ाबले में फ़ौजी प्रभास, फ़िल्म साहो की अपनी नायिका श्रद्धा कपूर की ईथा के सामने आ गये थे । किंतु, अक्षय कुमार-अनीस बज्मी की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी मौजा ही मौजा ने इसी सप्ताहांत प्रदर्शित हो कर इस टकराव को त्रिकोणीय बना दिया है।चूँकि यह तीनों फ़िल्में एक ही सप्ताहांत में प्रदर्शित हो रही हैं, इसलिए यह साल के सबसे दिलचस्प टकराव का दावा ठोंकने जा रहा है।





 

 प्रभास की फौजी की ३ दिसंबर को प्रदर्शित किए जाने अधिकारिक घोषणा पहले की जा चुकी थी ।इस पैन-इंडिया फ़िल्म को हनु राघवपुडी ने निर्देशित किया है । हनु इस फ़िल्म में पहली बार प्रभास को निर्देशित कर रहें हैं। फ़िल्म की एनी भूमिकाओं में इमानवी इस्माइल नायिका की भूमिका में हैं। पूरे भारत में प्रभास के बड़े फैन बेस को देखते हुए, फौजी के साल की बड़ी रिलीज़ में से एक होने की आशा की जा रही है।





 


इस बीच, अक्षय कुमार और डायरेक्टर अनीस बज्मी एक रोमांटिक कॉमेडी के ४ दिसंबर को प्रदर्शित किए जाने की घोषणा सामने आई। इस फ़िल्म का शीर्षक मौजा ही मौजा बताया गया । इस प्रोजेक्ट में अक्षय और बज़्मी के कॉम्बिनेशन की वजह से लोगों में उत्सुकता है, जिन्होंने पहले भी सिंह इजकिंग, वेलकम और थैंक्यू जैसी सफल मनोरंजक फिल्में दी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ रोमांटिक जोड़ियाँ पति पत्नी और वह का मनोरंजक त्रिकोण बना रही है। फ़िल्म में, विद्या बालन अक्षय कुमार की पत्नी और राशि खन्ना एक पुलिस अधिकारी और अक्षय की पूर्व मित्र की वह भूमिका कर रही हैं।

 




दिलचस्प बात यह है कि इस तीन-तरफ़ा लड़ाई में सिर्फ़ दो हफ़्ते का समय होगा, जिसके बाद दो बड़े हॉलीवुड टाइटल्स बॉक्स ऑफिस पर छा जाएंगे।हॉलीवुड से दो फ्रेंचाइजी फ़िल्में ड्यून: पार्ट थ्री और एवेंजर्स एंडगेम भारत में अंग्रेज़ी के अतिरिक्त हिन्दी में भी १८ दिसम्बरको प्रदर्शित होने वाली हैं। इससे स्क्रीन-शेयरिंग की स्थिति और भी मुश्किल हो जाएगी।



 

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या तीनों फिल्में अपनी घोषित तिथियों में ही प्रदर्शित होंगी या आगे की सुधि ले का तमाशा देखने को मिलेगा । किंतु, याद टकराव बना रहता है, तो दर्शकों का रुझान,  एडवांस बुकिंग और ओपनिंग-डे की चहल-पहल तय करेगी कि कौन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सिक्का जमायेगी । फिलहाल तो ४ दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प युद्ध लड़े जाने के संकेत है ।

Sunday, 9 August 2026

क्या होगा या टलेगा #Ajayadevgan, #Prabhas और #AkshayKumar की फ़िल्मों का टकराव?



बॉलीवुड से समाचार है कि बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अजय देवगन, अपनी आगामी फ़िल्मों के प्रदर्शन की तिथियों में बड़ा परिवर्तन कर रहे हैं। जिस से 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस लड़ाइयों में से एक तय हो गई है। 






बॉलीवुड समाचारों के अनुसार, अजय देवगन की जंगल एडवेंचर फिल्म रेंजर, अब ४ दिसंबर २०२६ को प्रदर्शितनहीं होगी । इसकी रिलीज़ २०२७ तक टाले जाने का समाचार है । किंतु, ४ दिसम्बरों रेंजर की जगह अजय देवगन की ही गोलमाल फ्रेंचाइजीकी पाँचवीं फिल्म गोलमाल ५ प्रदर्शित की जायेगी । अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है । किंतु यदि सत्य समाचार है, तो रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल ५, प्रभास की फौजी और अक्षय कुमार की अनीस बीमित निर्देशित अनाम मनोरंजक हास्य फ़िल्म के  साथ मुकाबला करेगी।





इस फेरबदल से दिसंबर कॉरिडोर के लिए दांव काफी बढ़ गए हैं। जहां गोलमाल ५ और अक्षय कुमार की अभी तक शीर्षक विहीन फिल्म कॉमेडी जॉनर की है, वहीं हनु राघवपुडी के डायरेक्शन में बनी फौजी, प्रभास के लीड रोल वाली एक बड़े लेवल की पीरियड एक्शन ड्रामा फ़िल्म है। यह क्लैश दर्शकों को पैन-इंडिया एक्शन तमाशे के खिलाफ दो कमर्शियल कॉमेडी देगा, जिससे यह हाल के सालों में सबसे अलग-अलग तरह की स्थिति पैदा करेगी, जिसका दर्शकों को भी बेसब्री से इंतज़ार है। यह टकराव बॉक्स ऑफिस लड़ाइयों में से एक बन जाएगा ।






लेकिन, गोलमाल ५ के दृश्य पटल पर आने से एक और बड़ा रिलीज़ चेंज भी हो सकता है। अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ रोहित शेट्टी की कॉमेडी में एक मेन रोल निभा रहे हैं। एक ही दिन अक्षय कुमार की दो कमर्शियल एंटरटेनर फ़िल्मों को रिलीज़ करने से एक्टर के फ़ैनबेस और कॉमेडी ऑडियंस दोनों बंट जाएँगे, जिससे यह एक अनलाइकली सिनेरियो बन जाएगा। इस वजह से, अनीस बज़्मी की अनटाइटल्ड फ़िल्म भी दूसरी रिलीज़ डेट पर जाने के लिए विवश हो सकती है।






यदि अनीस बज़्मी- अक्षय कुमार की फ़िल्म आगे की तारीख़ में बढ़ जाती है तो प्रभास की फ़ौज़ी के सामने सिर्फ़ गोलमाल 5 रह सकती है, जिससे यह टकराव भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कॉमेडी फ़्रैंचाइज़ी में से एक और देश के सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार्स में से एक की फ़िल्मों के बीच युद्ध बन जाएगा। 





गोलमाल ५ में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी जैसे स्टार्स हैं, जो ओरिजिनल गोलमाल: फ़न अनलिमिटेड (2006) में दिखने के बाद फ़्रैंचाइज़ी में वापस आ रहे हैं।






इस बीच, फौजी में प्रभास के साथ इमानवी, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, भानु चंदर और जयाप्रदा हैं। डायरेक्टर हनु राघवपुडी की क्रिटिक्स द्वारा सराही गई सीता रामम और प्रभास के बड़े पैन-इंडिया फैन बेस को देखते हुए फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 






दूसरी ओर, अनीस बज़्मी के साथ अक्षय कुमार की अनटाइटल्ड कॉमेडी में विद्या बालन और राशि खन्ना भी हैं। हालांकि रिलीज़ कैलेंडर अभी ऑफिशियली फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले हफ्तों में यह साफ हो जाएगा कि बॉलीवुड में तीन-तरफ़ा ब्लॉकबस्टर क्लैश होगा या स्ट्रेटेजिक पोस्टपोनमेंट का एक और दौर होगा।

#Haiwaan #AkshayKumar को केयरटेकर #SaifAliKhan की चुनौती ?

 

हैवान' साल 2026 की एक बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड साइको-थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और सैफ अली खान हैं। यह फिल्म एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर है जो दर्शकों को हैरान कर देगी।




 

'हैवान' साल 2016 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फ़िल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे देखने में परेशानी होती है (विजुअली चैलेंज्ड) लेकिन उसकी बाकी इंद्रियां बहुत तेज होती हैं। वह एक बच्ची की जान बचाता है और एक क्रूर साइको किलर (सीरियल किलर) का सामना करता है।




 

 

फ़िल्म के मुख्य चरित्र बॉलीवुड के नामचीन कलाकार है। फ़िल्म में सैफ अली खान एक नेत्रहीन केयरटेकर (रखवाला) और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट की भूमिका में दिखाई देंगे ।फ़िल्म में बॉलीवुड के एक्शन अभिनेता अक्षय कुमार एक बेहद ठंडे और क्रूर विलेन के खतरनाक कीभूमिका जार रहे हैं । इस साइको थ्रिलर फ़िल्म की नायिका सैयामी खेर हैं । फ़िल्म में श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका कर रहे है ।





फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लगभग 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रही है।इस जोड़ी ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, यह दिल्लगी, मैं चोरतू सिपाही,  क़ीमत  एक साथ की है। इन दोनों की विगत प्रदर्शित फ़िल्म टशन(२००८) थी।



 

अक्षय कुमार ने साल 2026 की फिल्म 'हैवान' से पहले कोई  5 फिल्मों में नकारात्मक (खलनायक या ग्रे) भूमिका निभाई थी। उनकी खल भूमिकाओं वाली प्रमुख फिल्मों का विवरण इस प्रकार है:

 

 

 

 

 

 

 

अजनबी (2001): इस फिल्म में उन्होंने 'विक्रम बजाज' नाम के एक शातिर और धोखेबाज विलेन का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें उनका पहला Filmfare Award for Best Villain भी मिला था।

 

 

 

 

 

 

 

2.0 (2018): सुपरस्टार रजनीकांत के साथ इस तमिल/हिंदी ब्लॉकबस्टर साइंस-फिक्शन फिल्म में अक्षय ने 'पक्षी राजन' नाम के एक डरावने और शक्तिशाली सुपरविलेन की भूमिका निभाई थी।

 

 

 

 

 

 

 

वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा (2013): इस गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म में उन्होंने 'शोएब खान' नाम के एक अंडरवर्ल्ड डॉन (क्रूर विलेन) का किरदार निभाया था।

 

 

 

 

 

 

 

खिलाड़ी 420 (2000): इस फिल्म में अक्षय कुमार दोहरी भूमिका (डबल रोल) में थे, जिसमें से एक किरदार (देव कुमार) पूरी तरह से नकारात्मक, लालची और धोखेबाज था।

 

 

 

 

 

 

 

अफलातून (1997): अपने करियर के शुरुआती दौर की इस फिल्म में भी उन्होंने डबल रोल निभाया था, जिसमें से 'रॉकी' नाम का किरदार एक बेरहम अपराधी और विलेन था।

 

 

 

 

 

 

 

इनके अलावा उन्होंने फिल्म 'ब्लू' (2009) और 'गब्बर इज बैक' (2015) में एंटी-हीरो या ग्रे शेड किरदार निभाए थे, जबकि 'डिशूम' (2016) में उन्होंने एक छोटा लेकिन मजेदार विलेन का कैमियो रोल किया था।

 

 

 

वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन के बैनर KVN Productions और Thespian Films की निर्मिति फ़िल्म के निर्देशक प्रियदर्शन है । यह फ़िल्म 11 सितंबर 2026 को प्रदर्शित होगी । फ़िल्म रिलीज़ के आठ सप्ताह बाद यह फ़िल्म सोनी  लाइव पर स्ट्रीम होने लगेगी ।

Sunday, 5 July 2026

#Priyadarshan के #WickedSunny होंगे #AkshayKumar !



कोई २२ साल पहले,  ३० जुलाई २००४ को प्रदर्शित फिल्म मुझसे शादी करोगी का अतीत एक बार फिर आँखों के सामने घूम गया है।  इसका कारण है, निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा घोषित फिल्म विकेड सनी।  प्रियदर्शन ने अपनी इस कॉमेडी फिल्म का नायक अक्षय कुमार को भी बनाया है।  मुझसे शादी करोगी की याद आने का कारण यही है। 





डेविड धवन निर्देशित और अनीस बज्मी की लिखी फिल्म मुझसे शादी करोगी में प्रियंका चोपड़ा के दो नायक सलमान खान और अक्षय कुमार थे।  सलमान खान ने  जल्द ही अत्यंत क्रोध में आ जाने वाले युवा समीर की भूमिका की थी।  इस फिल्म में अक्षय कुमार भी सलमान खान की तरह प्रियंका चोपड़ा से प्रेम करते है।  फिल्म में अक्षय कुमार के चरित्र का नाम सनी था।  





दरअसल, अक्षय कुमार ही समीर यानि सलमान खान के बचपन के दोस्त अरुण थे, जो समीर के क्रोध के कारण उसे छोड़ कर चला गया था।  लम्बे समय बाद, अरुण ही चालाक सनी बन कर वापस आता है और समीर के गुस्से को नियंत्रित कर  उसको उसका प्यार दिलवाता है।  





सनी, फिल्म मुझसे शादी करोगी का कल्ट कैरेक्टर था।  इस चरित्र को स्टैंडअलोन फिल्म का नायक बनाना, प्रियदर्शन का एक चतुर निर्णय है।  इस प्रकार से वह, २२ साल पहले रिलीज़ फिल्म की याद तो ताजा  करवाते ही है, इस फिल्म में अक्षय कुमार के सनी की याद भी ताजा करवा देते है। यही कारण है कि फिल्म को इसकी घोषणा के साथ ही हाथों हाथ लिया गया है।  





जो भी हो, विकेड सनी में अक्षय कुमार, ठेठ मुझसे शादी करोगी के अरुण उर्फ़ सनी के चोले में नहीं होंगे।  बताते हैं कि२फ़िल्म में वह विचित्र हास्य अवतार में होंगे। इस चरित्र को भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल जैसी हालिया प्रदर्शित हास्य फिल्मों में उनके निभाए गए चरित्रों से बिल्कुल अलग होगा।





विकेड सनी, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की, टिप्स फिल्म्स  द्वारा समर्थित हास्य थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म को रोहन शंकर के साथ प्रियदर्शन ने लिखा है। टिप्स फिल्म्स ने कभी एक से बढ़ कर एक मनोरंजक संगीतमय रोमांस फिल्मों का निर्माण किया था।  यह परियोजना, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन जोड़ी का नौंवा सहकार है। इस फिल्म में बढ़िया हास्य व्यंग्य और रहस्य का तड़का भी होगा। इस फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर से प्रारम्भ हो जाएगी। 

Monday, 22 June 2026

#WelcomeToTheJungle : दर्शक स्वागत करेगा #AkshayKumar के साथ सितारों का जंगल!



आगामी २६ मई को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म वेलकम टू द जंगल को बॉलीवुड की भीड़ का जंगल कहा जा सकता है।  किस तरह से ! आइये जानते है।





यद्यपि, इस फिल्म के एक निर्देशक अहमद खान हैं। एक एडिटर नितिन, एक सिनेमैटोग्राफर कबीर लाल, एक एक्शन निर्देशक अब्बास अली मुग़ल, एक पार्श्व संगीत हनीफ शेख और एक संवाद लेखक फरहाद समजी है। 






किन्तु, इनके दो लेखक फरहद सामजी और नीरज वोरा है। यह फिल्म नीरज वोरा ने मृत्यु से पूर्व लिखी थी। दो प्रचारक डिज़ाइनर राहुल नंदा और  प्रशांत नंदा।  दोनों का गुलशन नंदा कनेक्शन है। 





फिल्म के तीन निर्माता फिरोज नाडियाडवाला राकेश डांग, वेदांत विकास बाली हैं। इनके तीन सह निर्माता शायरा अहमद खान (फिल्म के निर्देशक अहमद खान की बीवी),विजय खन्ना और संजय  एन मोराखिया हैं। फिल्म के चार निर्माण बैनर  बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप, केप ऑफ़ गुड फिल्म्स, सीता फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज है।




 

 फिल्म का संगीत आधा दर्जन संगीतकारों वाजिद अली, विक्रम मोन्ट्रोसे,  मीत ब्रदर्स, साजिद अली, आनंद राज आनद और तलविंदर की धुनों पर शब्द लिखने वाले शब्बीर अहमद, अभिनव शेखर, आनंद राज आनंद, तलविंदर और मग्घा बाली है। इन ११ लोगों के बनाये गीतों को सिर्फ तीन गायकों शान, सौम्य राव और वाजिद अली ने आवाज दी है।





ऊपर के संगीतकारों, गीतकारों और गायकों  की मेहनत कोई परदे पर नचाने वाले गणेश आचार्य, आदिल शैख़, प्रिंस गुप्ता और राहुल शेट्टी है।  रही नाचने वालों की बात तो बॉलीवुड के सितारों का जंगल जुटा हुआ है। 





अब जंगल के दो पैरों वाले जंतुओं का परिचय जान लीजिये।  फिल्म के नायक अक्षय कुमार है।  उनका नवेला रोमांस दिशा पाटनी से चल रहा है। किन्तु, साथ में जैक्विलिन फर्नॅंडेज़, लारा दत्ता और रवीना टंडन भी है। बूढी माँ फरीदा जलाल के साथ अक्षरा सिंह और उर्वशी सौतेला सेक्सी फीलिंग पैदा करेंगी। 





अक्षय कुमार के पुरुष साथियों में सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, परेश रावल, दलेर मेहंदी. मीका सिंह. जॉनी लीवर. राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, इनामुलहक,  जाकिर हुसैन. यशपाल शर्मा, जैकी श्रॉफ, सयाजी शिंदे, पंकज धीर, बृजेंद्र काला, हेमंत पांडे, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, भाग्य भानुशाली, किरण कुमार, विंदू दारा सिंह,आदि कुछ समय तक दिखाई देते रहेंगे।   





यहाँ दिलचस्प तथ्य यह है कि इस जंगल दर्जनों जंतुओं की अजीबोगरीब वेशभूषा का दायित्व एना सिंह, कुणाल रावल, एमी पटेल, शकील प्रकाश शेट्टी, नमिता एलेग्जेंडर, सोनाक्षी राठोड पर डाला गया है।  




क्या दर्शक इस जंगल के जीव जंतुओं का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा स्वागत करेंगे ? 

Saturday, 13 June 2026

#WelcomeToTheJungle के #UchaLambaKad के लिए #KatrinaKaif की आभारी हैं #DishaPatani !



“मुझे कैटरीना कैफ बहुत पसंद हैं और मैं इस गाने का हिस्सा बनकर बहुत शुक्रगुजार महसूस कर रही हूँ,” दिशा पाटनी ने ‘ऊँचा लंबा कद फॉरएवर’ के बारे में कहा।






बहुत चर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर आज रिलीज़ किया गया। इसे ‘वेलकम 3’ के नाम से भी जाना जाता है। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नज़र आएंगे। फिल्म में फीमेल लीड रोल निभाने वालीं दिशा पाटनी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हरे रंग की शानदार ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।






फिल्म के मेकर्स ने पहले ‘ऊँचा लंबा कद’ का नया वर्शन ‘ऊँचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज़ किया था, जिसमें अक्षय कुमार और दिशा पाटनी नज़र आए थे। इस गाने और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोग उन्हें एक नई और शानदार कमर्शियल ऑन-स्क्रीन जोड़ी बता रहे हैं।







ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब गाने के बारे में पूछा गया, तो दिशा ने कहा, “मैं बहुत शुक्रगुजार हूँ और कैटरीना [कैफ] की बहुत बड़ी फैन हूँ। मुझे यह गाना बहुत पसंद था और मुझे याद है कि मैंने अक्षय सर से कहा था, ‘क्या आप प्लीज़ यह गाना ले सकते हैं?’ मैं हमेशा इस गाने पर डांस करती थी। मैं सच में शुक्रगुजार हूँ कि मुझे इस गाने का हिस्सा बनने और कुछ बहुत मज़ेदार करने का मौका मिला।”






फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए दिशा ने कहा, “अहमद सर के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है और यह एक बहुत अच्छा सफ़र रहा। सेट पर आना स्कूल ट्रिप पर जाने जैसा था। हम सब दोस्त बन गए और यह मेरी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक था।”






‘ऊँचा लंबा कद फॉरएवर’ और हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर की चर्चा के बीच, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी स्क्रीन पर एक नई और शानदार कमर्शियल जोड़ी के तौर पर उभर रहे हैं। वे फिल्म की भव्य दुनिया में ग्लैमर, मज़ा और एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहे हैं।






अक्षय और दिशा के अलावा, अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।






काम की बात करें तो, दिशा कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के साथ एक रोमांचक दौर में कदम रख रही हैं। 26 जून को रिलीज़ होने वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद, वह ‘आवारापन 2’ और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘द पोर्टल ऑफ़ फ़ोर्स’ में नज़र आएंगी, जो भारतीय और इंटरनेशनल सिनेमा में उनकी बढ़ती मौजूदगी को दिखाएगा।

Monday, 6 April 2026

चौदह साल बाद, #AkshayKumar और #Priyadarshan की आठवी फिल्म #BhoothBangla



अभी थोड़ी देर पहले, अभिनेता अक्षय कुमार की, प्रियदर्शन के निर्देशन में फिल्म भूत बंगला का आधिकारिक ट्रेलर  अनावृत हुआ है।  अनावरण के साथ ही यह ट्रेलर फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा में आ गया है।  यह एक हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म है जिसे प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के लिए १४ साल बाद निर्देशित किया है।





इस फ़िल्म में अक्षय कुमार मुख्य हास्य भूमिका में नज़र आ रहे है। फिल्म में, उनके साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर और राजपाल यादव भी हँसी का फव्वारा छोड़ रहे हैं। फ़िल्म की कहानी एक भूतिया हवेली पर आधारित है। इस के ट्रेलर में बढ़िया साफ़ सुथरा हास्य भयावने तत्वों  के साथ सम्मिलित है। अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी पुरानी फ़िल्मों हेरा फेरी और भूल भुलैया वाली क्लासिक कॉमिक टाइमिंग दिखाते हुए देखा जा सकता है। भूत बंगला का पेड प्रीव्यू १६ अप्रैल को रात ९ बजे से शुरू होगा।  इसके बाद, यह फिल्म १७ अप्रैल से दर्शकों को नियमित शो में देखने को मिलेगी। 





 विशेष बात है कि अक्षय कुमार चौदह से अधिक सालों के बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से काम कर रहे हैं। प्रियदर्शन अक्षय कुमार को अपना लकी चार्म और निर्देशक की खुशी बताते है। वह वादा करते है कि इस फ़िल्म में अक्षय की क्लासिक कॉमिक टाइमिंग एक बार फिर देखने को मिलेगी, जिसमें डरावने और मज़ेदार (स्लैपस्टिक) एलिमेंट्स भी शामिल होंगे। अक्षय इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।





प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में से एक है, विशेष रूप से २००० के दशक की कॉमेडी फिल्मों में। उनकी पार्टनरशिप की पहचान है बड़ी स्टारकास्ट, गलत पहचान, स्लैपस्टिक ह्यूमर और अफरा-तफरी वाले हालात। इस फिल्मों में सामान्य रूप से परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार बार-बार नज़र आते हैं।





अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक सात  फिल्में की हैं। इनमे से अधिकतर कॉमेडी और हॉरर-कॉमेडी फ़िल्में सम्मिलित  है। भूत बंगला इन दोनों की आठवीं फिल्म है। इन दोनों की एक साथ विगत फिल्म २०१० में प्रदर्शित खट्टा मीठा थी।  खट्टा मीठा के १४ साल बाद, इस जोड़ी के काम को परदे पर देखना  दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाने के लिए पर्याप्त है।





अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के निर्देशन में पहली बाद फिल्म हेरा फेरी (२०००) में काम किया था। इस फिल्म में, अक्षय ने राजू का किरदार निभाया था, जिसे अपने दोस्तों परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ टोली में एक तेज़-तर्रार और जुगाड़ू लडके के रूप में दिखाया गया था । ये तीनों जल्दी पैसा कमाने का सपना देखते हैं, लेकिन मज़ेदार मुश्किलों में फंस जाते हैं। इसके यादगार डायलॉग, फिजिकल कॉमेडी और फोन कॉल वाला सीन इसे एक कल्ट क्लासिक बनाते हैं और इसने बॉलीवुड कॉमेडी को एक नई पहचान दी।





गरम मसाला, इस जोड़ी की दूसरी फिल्म थी।  किन्तु, इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी उनके मित्र की भूमिका कर रहे थे। अक्षय ने इसमें एक फ्लर्ट करने वाले फोटोग्राफर मैक की भूमिका की थी , जो अपने दोस्त (जॉन अब्राहम) की मदद से एक साथ कई गर्ल फ्रेंड्स को संभालता है। बढ़ा-चढ़ाकर बोले गए झूठ, बेडरूम की कॉमेडी और अक्षय की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस के लिए उन्हें फिल्मफेयर का 'बेस्ट कॉमेडियन' अवॉर्ड मिला। यह अपने आप में एक बेहतरीन 'सिचुएशनल कॉमेडी' का बेजोड़ उदाहरण है।





भागम भाग, इस जोड़ी की तीसरी फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने गोविंदा और परेश रावल के साथ मिलकर एक ऐसी मज़ेदार दौड़-भाग वाली कहानी पेश की, जिसमें एक गायब लाश, थिएटर ग्रुप की अफरा-तफरी और लगातार होने वाली गलतफहमियां दर्शकों को दिलचस्प मसाला देती थी । यह एक हाई-एनर्जी वाली कॉमेडी फिल्म है, जिसमें थ्रिलर का भी हल्का-फुल्का पुट देखने को मिलता है। 





प्रियदर्शन की २००७ में प्रदर्शित फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार ने एक विचित्र मनोचिकित्सक डॉ. आदित्य की भूमिका की थी, जो एक भुतहा हवेली में हो रही अलौकिक घटनाओं की जांच करता है। इस फिल्म में साइकोलॉजिकल थ्रिल, भूतों का डर और प्रियदर्शन की खास कॉमेडी का ज़बरदस्त मेल देखने को मिलता है। फिल्म विद्या बालन के सशक्त अभिनय  के कारण दर्शनीय बन गई थी । यह फिल्म अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली और बार-बार देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है। 





प्रियदर्शन की हेरा फेरी के बाद, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी, प्रियदर्शन की क्लासिक मल्टी-कैरेक्टर कॉमेडी फिल्म दे दना दन में दो हताश दोस्तों के रूप में आती हैं, जो पैसे की समस्या सुलझाने के लिए एक नकली अपहरण की साजिश रचते हैं, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच जाती है। इस फिल्म में अन्य कई कलाकारो के साथ परेश रावल भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हँसाने में शामिल हो जाते हैं। 





प्रियदर्शन निर्देशित और २०१० में प्रदर्शित फिल्म खट्टा मीठा, व्यवस्था पर एक व्यंग्यात्मक फिल्म थी। इस फिल्म में, अक्षय एक भ्रष्ट लेकिन ईमानदार सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के रूप में परिवार, राजनीति और छोटे शहर के व्यंग्य से जूझते हैं। उनकी विशुद्ध प्रहसन फिल्मों की तुलना में यह अधिक परिस्थितिजन्य और सामाजिक कॉमेडी है जिसमें भावनात्मक परतें भी हैं। यह प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी की विगत प्रदर्शित फिल्म थी। 





अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी इतनी सफल क्यों है ?  प्रियदर्शन अपनी साफ़-सुथरी, तेज़ रफ़्तार वाली ग्रुप कॉमेडी फिल्मों, जो सामान्य रूप से उनकी मलयालम हिट फ़िल्मों की रीमेक या उनसे प्रेरित फिल्मे थी,  में अपनी महारत दिखाते हैं, जबकि अक्षय विचित्र परिस्थितियों में फंसे एक सामान्य युवक के रूप में, अपने शारीरिक हाव-भाव और सटीक टाइमिंग से दर्शकों को हँसाते हैं। इन फ़िल्मों में, सामान्य रूप से परेश रावल और राजपाल यादव हास्य बिखेरते दिखाई देते है। इन फिल्मों में अश्लीलता बिल्कुल नहीं होती, जिसकी वजह से ये फ़िल्में पूरे परिवार के साथ बैठकर हँसने-हँसाने के लिए बेहतरीन होती हैं।    





अक्षय की कॉमेडी का सुनहरा दौर २००४ से २०१० के मध्य का रहा है, जब उन्होंने लगातार हिट फ़िल्में देकर अपना दबदबा बनाया था। बाद में, उन्होंने एक्शन, ड्रामा (एयरलिफ़्ट, स्पेशल 26) और सामाजिक फ़िल्मों की ओर रुख कर लिया, किन्तु, उनके प्रशंसक दर्शक उन्हें आज भी उन्हें उसी हल्के-फुल्के, हँसी-मज़ाक वाले अंदाज़ में वापस देखना चाहते हैं। उनकी इस उम्मीद को भूत बंगला पूरी कर सकती है।  

Monday, 15 September 2025

अजय जॉली, विजेता निशानची अ बिग बोल्ड ब्यूटीफुल जर्नी

 


इस शुक्रवार, १९ सितम्बर को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चार बॉलीवुड फ़िल्में और एक हॉलीवुड फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है। इन पाँचों फिल्मों में ड्रामा शैली विशिष्ट है।  किन्तु,  अन्य भिन्न तड़के के साथ। यह फ़िल्में रोमांस ड्रामा एक्शन ड्रामा, बायोग्राफिकल ड्रामा, कॉमेडी ड्रामा शैली वाली फ़िल्में हैं। 






 

हॉलीवुड की रोमांस ड्रामा फिल्म अ बिग बोल्ड ब्यूटीफुल जर्नी के नायक नायिका कॉलिन फेरेल और मार्गोट रोब्बी है। यह फिल्म दर्शकों को बताती हैं कि कुछ दरवाज़े आपको आपके अतीत तक ले जाते हैं। कुछ दरवाज़े आपको आपके भविष्य तक ले जाते हैं। और कुछ दरवाज़े सब कुछ बदल देते है।



  

यह कथन सारा और डेविड के माध्यम से दर्शकों के सामने आएगा। सारा  (मार्गोट रोबी) और डेविड (कॉलिन फैरेल) एकल अजनबी हैं जो एक पारस्परिक मित्र की शादी में मिलते हैं और जल्द ही, भाग्य के एक आश्चर्यजनक मोड़ के माध्यम से, खुद को एक बड़े बोल्ड सुंदर सफर पर पाते हैं - एक मजेदार, काल्पनिक, व्यापक साहसिक यात्रा जहां वे अपने-अपने अतीत के महत्वपूर्ण क्षणों को फिर से जीते हैं, जिससे उन्हें पता चलता है कि वे वर्तमान में कहां हैं... और संभवतः उन्हें अपने भविष्य को बदलने का मौका मिलता है। इस फिल्म के निर्देशक कोगोनाडा है। 





एक्शन ड्रामा फिल्म निशानची, एक जैसे दिखने वाले लेकिन अलग-अलग मूल्यों वाले जुड़वाँ भाईयो की भाईचारे, विश्वासघात, प्रेम और मुक्ति की एक्शन ड्रामा फिल्म  हैं। अपराध के माध्यम से उनकी राहें मानव स्वभाव और उसके परिणामों की एक गहरी कहानी में बुनी जाती हैं। इस फिल्म के नायक ऐश्वर्या ठाकरे, मुंबई के प्रसिद्ध ठाकरे परिवार से है। वह शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के पोते है। फिल्म की दो नायिकाएं मोनिका पंवार और   वेदिका पिंटो हैं तथा खल भूमिका में मोहम्मद जीशान अय्यूब हैं।  इस फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप है। 





२०१६ में, जब अनुराग कश्यप ने पहले बार निशानची की घोषणा की थी, तब उनके निशानची  सुशांत सिंह राजपूत थे।  किन्तु, धर्मा प्रोडक्शंस की दो बड़ी फ़िल्में पाने के बाद, सुशांत ने अनुराग के संपर्क में रहना बंद कर दिया। 




निशानची, जहाँ उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म है, वही अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ अ योगी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर फिल्म है। इस फिल्म में गढ़वाल के पुत्र अजय बिष्ट के योगी आदित्यनाथ बनने की यात्रा का चित्रण है।  इस फिल्म में योगी आदित्यनाथ की भूमिका अनंतविजय जोशी ने की है। परेश रावल, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', अजय मेंगी, गरिमा विक्रांत सिंह, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और अन्य कलाकार सह भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है और निर्माता रितु मेंगी हैं। फिल्म शांतनु गुप्ता की बेस्टसेलर द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर से प्रेरित है। 





राजीव एस रुइया द्वारा निर्देशित फिल्म विजेयता, जीरो के हीरो बनाने की कहानी है ।  फिल्म में  अभिनेता रवि भाटिया ने कलकत्ता की सडकों पर भटकने वाले एक युवक के अमीरात का करोड़पति बनने के कथानक में मुख्य भूमिका की है।  फिल्म में उनका साथ ज्ञान प्रकाश, भारती अवस्थी, दीक्षा ठाकुर, गोदान कुमार और प्रिटी अग्रवाल ने दिया है।




 

इस शुक्रवार, दर्शक २०१३ में प्रारम्भ कोर्ट रूम ड्रामा के साक्षी बनेंगे। २०१३ की, सुभाष कपूर निर्देशित जॉली एलएलबी में अभिनेता अरशद वारसी ने जॉली अधिवक्ता जगदीश त्यागी की भूमिका की थी। चार साल बाद, प्रदर्शित जॉली एलएलबी २ में, अरशद वारसी के जॉली का स्थान अक्षय कुमार के जॉली जगदीश्वर मिश्रा ने ले लिया था। यह दोनों ही फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल हुई थी।  सुभाष कपूर ही, इस तीसरी जॉली का निर्देशन कर रहे है।  किन्तु, इस तीसरी जॉली में अक्षय कुमार के जॉली जगदीश्वर मिश्रा का अरशद मिश्रा के जॉली जगदीश त्यागी का कोर्ट रूम में सीधा टकराव होगा।  स्पष्ट रूप से जज सुन्दर लाल त्रिपाठी सौरभ शुक्ल ही है।  इस फिल्म में दोनों जॉलीयो की पत्निया हुमा कुरैशी और अमृता राव भी उपस्थित रहेंगी। 

Monday, 25 August 2025

#AkshayKumar और #SaifAliKhan हैं #Priyadarshan की फिल्म के #Haiwan



बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने एक तीर से दो शिकार कर डाले। उन्होंने विगत २३ अगस्त को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कुछ इस तरह डाली-




 

"हम सब है थोड़े से शैतान। कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान। स्टार्टिंग द शूट ऑफ़ हैवान टुडे विथ माय अब्सल्यूट फवौरिट कप्तान ऑफ़ द शिप प्रियदर्शन सर। सैफ के साथ १८ साल बाद काम करते हुये, बहुत अच्छा लग रहा है। लेट्स गेट्स द हैवानियत रोलिंग."





 

अपनी नई फिल्म हैवान की शूटिंग प्रारम्भ होने की घोषणा करने के साथ साथ उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी ३ का अपनी डीपी में भी लगे हाथ उपयोग कर प्रचार कर डाला।





 

निर्देशक और लेखक सुभाष कपूर द्वारा २०१३ में प्रारम्भ की गई जॉली एलएलबी की तीसरी कड़ी १९ सितम्बर २०२५ को प्रदर्शित होने जा रही है। इस तीसरी कड़ी से वह एक बार फिर पहली जॉली के जॉली अरशद वारसी से कोर्ट रूम में आमने सामने होंगे।





 

कुछ ऐसा ही, प्रियदर्शन की फिल्म हैवान के साथ भी है। प्रियदर्शन की, अक्षय कुमार के साथ विगत प्रदर्शित फिल्म खट्टा मीठा थी। यह फिल्म २०१० में प्रदर्शित हुई थी। इसके बाद, पिछले साल अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में अभिनय किया। यह फिल्म अभी प्रदर्शित नहीं हुई है। इस प्रकार से अक्षय कुमार चौदह साल बाद प्रियदर्शन की एक के बाद एक दो फिल्मों भूत बंगला और हैवान में अभिनय कर रहे है।




 

हैवान में सैफ अली खान, पहली बार प्रियदर्शन के साथ फिल्म कर रहे है। किन्तु, वह और अक्षय कुमार १८ साल बाद फिर एक साथ आ रहे है। मैं खिलाडी तू अनाड़ी के खिलाडी अक्षय कुमार और अनाड़ी सैफ अली खान की विगत प्रदर्शित फिल्म यशराज बैनर की फ्लॉप फिल्म टशन थी। इस असफ़लता के बाद सैफ और अक्षय फिर एक साथ किसी फिल्म में नहीं दिखाई दिए।





हैवान में कौन संत है, कौन हैवान है इस पर दर्शकों की दिलचस्पी हो सकती है। पता चला है कि हैवान के हैवान सैफ अली खान है तथा संत अक्षय कुमार है। यह फिल्म प्रियदर्शन की ही २०१६ में प्रदर्शित मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म ओप्पम की रीमेक है। इस फिल्म में मोहनलाल ने एक अंधे चौकीदार की भूमिका की थी। हैवान में यह भूमिका सैफ अली खान के हिस्से आई है। जबकि अक्षय कुमार सीरियल किलर की भूमिका कर रहे है।





ओप्पम का निर्देशन प्रियदर्शन ने ही किया था। उनकी फिल्म का अंधा चौकीदार कान और नाक की संवेदनशीलता के सहारे सीरियल किलर को पकड़ाता है। फिल्म में सीरियल किलर एक जज द्वारा निर्दोष होने के बाद भी सजा देने के कारण, उन सभी लोगों को एक एक कर मारता है, जो इस केस से जुड़े है। 





मलयालम फिल्म में अंधे चौकीदार और सीरियल किलर की भूमिकाये मोहनलाल और समुथिरकणी ने की थी। मोहनलाल और समुथिकरणी, दोनों ही प्रतिभाशाली अभिनेता है और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अतिरिक्त कई अन्य पुरस्कार जीत चुके है। इस दृष्टि से अभिनय की दृष्टि से सैफ और अक्षय खिलाड़ी तो नहीं, अनाडी अवश्य साबित होते है। अब यह प्रियदर्शन पर निर्भर करेगा कि वह इन अभिनेताओं के अंदर से कितनी प्रतिभा खींच निकाल पाते है ! 







नवीनतम समाचार यह है कि ओप्पम के अंधे चौकीदार रीमेक फिल्म हैवान में, मेहमान भूमिका करेंगे। सूत्र बताते हैं कि यह भूमिका चौंकाने वाली होगी।