Showing posts with label Wamiqa Gabbi. Show all posts
Showing posts with label Wamiqa Gabbi. Show all posts

Thursday, 13 August 2026

हॉलीवुड की #StreetFighter पर #RajkumarRao का #Prahar या #Whalefall की #Raftaar



राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' अब १६ अक्टूबर २०२६ को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म ७ अगस्त २०२६ को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने बॉक्स ऑफिस पर भीड़भाड़ से बचने और बेहतर प्रदर्शन के लिए इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी। किन्तु इस के साथ ही राजकुमार राव, अपनी ही फ़िल्म रफ़्तार के सामने आ गए है। 







फ़िल्म प्रहार में राजकुमार राव प्रसिद्ध सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म २६/१२ को मुंबई आतंकी हमले और अजमल कसाब के हाई-प्रोफाइल मुकदमे के दौरान उज्ज्वल निकम के कानूनी व व्यक्तिगत संघर्षों पर आधारित है। फिल्म में वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है और यह मैडॉक फिल्म्स (दिनेश विजन) के बैनर तले बनी है।





फिल्म रफ़्तार आज के समय के सबसे चर्चित क्षेत्र यानी भारतीय एड-टेक शिक्षा तकनीक उद्योग के तेजी से बढ़ते और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट जगत पर आधारित है। कहानी एक सीधे-सादेईमानदार शिक्षक और एक बेहद आकांक्षीआक्रामक उद्यमी की है। दोनों मिलकर किफायती शिक्षा के सपने को पूरा करने के लिए एक स्टार्टअप की शुरुआत करते हैं। जैसे-जैसे उनका स्टार्टअप तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ता हैउनका यह सपना पैसाताकत और लालच के चक्रव्यूह में उलझ जाता है। अत्यधिक महत्वाकांक्षा उनके नैतिक मूल्यों को धुंधला कर देती हैजिससे उनके व्यावसायिक संबंध के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत जीवन और प्यार में भी दरार आने लगती है।





रफ़्तारमें राजकुमार राव के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में मशहूर दक्षिण भारतीय स्टार कीर्ति सुरेश नज़र आने वाली हैं। उनके साथ फिल्म में तन्या मानिकतला भी एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। इस ड्रामा  फिल्म रफ़्तार का निर्देशन आदित्य निम्बालकर द्वारा किया गया है।




एक ही दिन एक ही अभिनेता की दो फिल्मों का रिलीज़ होना बॉक्स ऑफिस और दोनों फिल्मों के व्यावसायिक प्रदर्शन के लिए निश्चित रूप से नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसी कारण फिल्म समीक्षकों और प्रशंसकों के बीच चिंता बनी हुई है।





नवीनतम सूचनाओं के अनुसार  प्रहार के १६ अक्टूबर २०२६ को आने की आधिकारिक घोषणा के बाद 'रफ़्तार' की रिलीज़ डेट में बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है। एक ही अभिनेता के फैंस एक ही दिन दो अलग-अलग टिकट खरीदने में हिचकते हैं, जिससे दोनों फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन  पर बुरा असर पड़ता है। दशहरा के बड़े वीकेंड पर दक्षिण भारत की बड़ी फिल्में जैसे 'जेलर २' (रजनीकांत) और 'ओम' (धनुष) भी रिलीज़ हो रही है। ऐसे में स्क्रीन्स को लेकर पहले से ही भारी मारामारी है। 





किंतु, बॉलीवुड के करेले पर नीम चढ़ाने का काम हॉलीवुड की १६ अक्टूबर २०२६ को रिलीज हो रही दो बड़ी हॉलीवुड फिल्में पैरामाउंट पिक्चर्स की 'स्ट्रीट फाइटर' (Street Fighter) और Twentieth सेंचुरी स्टूडियोज की 'व्हेलफॉल' (Whalefall) कर रही है। इसने बॉक्स ऑफिस के इस टकराव को वैश्विक स्तर पर और अधिक कड़ा बना रही हैं।






 Street Fighter' जैसी ब्लॉकबस्टर एक्शन फ्रेंचाइजी और 'Whalefall' जैसी हाई-कॉन्सेप्ट सर्वाइवल थ्रिलर के आने से मेट्रो शहरों के प्रीमियम स्क्रीन (जैसे IMAX, 4DX और PVR/Inox मल्टीप्लेक्स) इन हॉलीवुड फिल्मों को बड़े पैमाने पर आवंटित किए जाएंगे। इसके चलते राजकुमार राव की दोनों फिल्मों के पास बेहद सीमित स्क्रीन्स बचेंगे।





लाइव-एक्शन फिल्म स्ट्रीट फाइटर  में जेसन मोमोआ (Jason Momoa), नूह सेंटिनियो और भारतीय एक्शन स्टार विद्युत जामवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। विद्युत जामवाल की मौजूदगी और लोकप्रिय वीडियो गेम ब्रांड होने के कारण यह फिल्म भारत के सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स दोनों जगह युवा दर्शकों को अपनी ओर खींचेगी।





 

व्हेलफॉल, ब्रायन डफिल्ड द्वारा निर्देशित और जोश ब्रोलिन (Josh Brolin) अभिनीत, गहरे समुद्र के अनूठे सर्वाइवल ड्रामा पर आधारित है। यह फिल्म उन मल्टीप्लेक्स दर्शकों को आकर्षित करेगी जो 'रफ्तार' जैसी कॉपोरेट ड्रामा शैली की फिल्में देखना पसंद करते हैं।





 

किन्तु, 'रफ्तार' के लिए ख़तरा अधिक गंभीर है.  'प्रहार' एक बड़े और संवेदनशील असल मुद्दे पर आधारित है, जिसे दर्शक थिएटर में देखना पसंद कर सकते हैं। लेकिन 'रफ्तार' (जो एड-टेक स्टार्टअप की कहानी है) के लिए इस वैश्विक और क्षेत्रीय त्रिकोणीय मुकाबले (Hollywood + South + Bollywood) में टिक पाना व्यावसायिक रूप से बेहद कठिन होगा। यही सबसे बड़ा कारण है कि फिल्म समीक्षक मान रहे हैं कि राजकुमार राव की 'रफ्तार' को इस विनाशकारी बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचाने के लिए निश्चित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। 





स्ट्रीट फाइटर' और 'व्हेलफॉल' दोनों ही फिल्में भारत में अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसी प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं में डब करके बड़े पैमाने पर रिलीज की जा रही हैं।





किन्तु,  स्ट्रीट फाइटर कल्ट वीडियो गेम पर आधारित एक हाई-बजट एक्शन-कॉमेडी है, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि भारतीय एक्शन स्टार विद्युत जामवाल इसमें 'धलसिम' (Dhalsim) का बेहद अहम किरदार निभा रहे हैं। इस वजह से इसके हिंदी डब वर्जन को लेकर उत्तर भारत के सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्सों में भारी क्रेज देखा जा रहा है।  

Tuesday, 30 June 2026

#AdiviSesh और #WamiqaGabbi जुलाई में शुरू करेंगे #G2 की शूटिंग



 

अभिनेता अदिवि शेष अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन थ्रिलर G2 के अगले शूटिंग शेड्यूल की तयारी कर रहे हैं। फिल्म का अगला शिड्यूल जुलाई में शुरू होगा ।





हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर, अदिवि ने अपने प्रशंसकों की स की उत्सुकता बढ़ा दी। उन्होंने लिखा, "जुलाई में G2 की शूटिंग से पहले...तूफ़ान से पहले की शांति ।"





इस पोस्ट से उन्होंने इशारा दिया कि जुलाई से फिल्म के अत्यधिक महत्त्वपूर्ण और रोमांचक शूटिंग चरण शिड्यूल शुरू होने वाला है।   





गुड़ाचारी की सफल फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी G2 का ऐलान होने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर ज़बरदस्त उत्साह है। गुड़ाचरी ने अदिवि शेष को स्पाई-थ्रिलर शैली के सबसे भरोसेमंद कलाकारों में शामिल कर दिया था। अब G2 में कहानी का दायरा पहले से कहीं बड़ा होगा और उनके जासूस किरदार का सफर भी नए स्तर पर पहुंचेगा। 





इस फिल्म में अदिवी सेश के साथ इमरान हाशमी और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। दमदार स्टारकास्ट के साथ यह एक्शन-थ्रिलर अपने अगले चरण की शूटिंग में प्रवेश करने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं और यह अदिवी की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। 





फिल्म को बहुत सोच-समझकर और मेहनत से तैयार किया गया है। जुलाई से यह अगले अहम चरण में प्रवेश कर रही हैं। यह शेड्यूल दर्शकों को उस कहानी के और करीब ले जाने वाला है, जिसे फिल्मकार बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते हैं।





अदिवि जुलाई में फिर से सेट पर लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हूं क्योंकि इस चरण में फिल्म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग होगी।  





 

जुलाई से शुरू होने वाले इस नए शेड्यूल के साथ निर्माता फिल्म की शूटिंग पूरी करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही G2 अपनी बहुप्रतीक्षित रिलीज़ के और करीब पहुंच रही है।

Monday, 6 April 2026

चौदह साल बाद, #AkshayKumar और #Priyadarshan की आठवी फिल्म #BhoothBangla



अभी थोड़ी देर पहले, अभिनेता अक्षय कुमार की, प्रियदर्शन के निर्देशन में फिल्म भूत बंगला का आधिकारिक ट्रेलर  अनावृत हुआ है।  अनावरण के साथ ही यह ट्रेलर फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा में आ गया है।  यह एक हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म है जिसे प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के लिए १४ साल बाद निर्देशित किया है।





इस फ़िल्म में अक्षय कुमार मुख्य हास्य भूमिका में नज़र आ रहे है। फिल्म में, उनके साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर और राजपाल यादव भी हँसी का फव्वारा छोड़ रहे हैं। फ़िल्म की कहानी एक भूतिया हवेली पर आधारित है। इस के ट्रेलर में बढ़िया साफ़ सुथरा हास्य भयावने तत्वों  के साथ सम्मिलित है। अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी पुरानी फ़िल्मों हेरा फेरी और भूल भुलैया वाली क्लासिक कॉमिक टाइमिंग दिखाते हुए देखा जा सकता है। भूत बंगला का पेड प्रीव्यू १६ अप्रैल को रात ९ बजे से शुरू होगा।  इसके बाद, यह फिल्म १७ अप्रैल से दर्शकों को नियमित शो में देखने को मिलेगी। 





 विशेष बात है कि अक्षय कुमार चौदह से अधिक सालों के बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से काम कर रहे हैं। प्रियदर्शन अक्षय कुमार को अपना लकी चार्म और निर्देशक की खुशी बताते है। वह वादा करते है कि इस फ़िल्म में अक्षय की क्लासिक कॉमिक टाइमिंग एक बार फिर देखने को मिलेगी, जिसमें डरावने और मज़ेदार (स्लैपस्टिक) एलिमेंट्स भी शामिल होंगे। अक्षय इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।





प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में से एक है, विशेष रूप से २००० के दशक की कॉमेडी फिल्मों में। उनकी पार्टनरशिप की पहचान है बड़ी स्टारकास्ट, गलत पहचान, स्लैपस्टिक ह्यूमर और अफरा-तफरी वाले हालात। इस फिल्मों में सामान्य रूप से परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार बार-बार नज़र आते हैं।





अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक सात  फिल्में की हैं। इनमे से अधिकतर कॉमेडी और हॉरर-कॉमेडी फ़िल्में सम्मिलित  है। भूत बंगला इन दोनों की आठवीं फिल्म है। इन दोनों की एक साथ विगत फिल्म २०१० में प्रदर्शित खट्टा मीठा थी।  खट्टा मीठा के १४ साल बाद, इस जोड़ी के काम को परदे पर देखना  दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाने के लिए पर्याप्त है।





अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के निर्देशन में पहली बाद फिल्म हेरा फेरी (२०००) में काम किया था। इस फिल्म में, अक्षय ने राजू का किरदार निभाया था, जिसे अपने दोस्तों परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ टोली में एक तेज़-तर्रार और जुगाड़ू लडके के रूप में दिखाया गया था । ये तीनों जल्दी पैसा कमाने का सपना देखते हैं, लेकिन मज़ेदार मुश्किलों में फंस जाते हैं। इसके यादगार डायलॉग, फिजिकल कॉमेडी और फोन कॉल वाला सीन इसे एक कल्ट क्लासिक बनाते हैं और इसने बॉलीवुड कॉमेडी को एक नई पहचान दी।





गरम मसाला, इस जोड़ी की दूसरी फिल्म थी।  किन्तु, इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी उनके मित्र की भूमिका कर रहे थे। अक्षय ने इसमें एक फ्लर्ट करने वाले फोटोग्राफर मैक की भूमिका की थी , जो अपने दोस्त (जॉन अब्राहम) की मदद से एक साथ कई गर्ल फ्रेंड्स को संभालता है। बढ़ा-चढ़ाकर बोले गए झूठ, बेडरूम की कॉमेडी और अक्षय की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस के लिए उन्हें फिल्मफेयर का 'बेस्ट कॉमेडियन' अवॉर्ड मिला। यह अपने आप में एक बेहतरीन 'सिचुएशनल कॉमेडी' का बेजोड़ उदाहरण है।





भागम भाग, इस जोड़ी की तीसरी फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने गोविंदा और परेश रावल के साथ मिलकर एक ऐसी मज़ेदार दौड़-भाग वाली कहानी पेश की, जिसमें एक गायब लाश, थिएटर ग्रुप की अफरा-तफरी और लगातार होने वाली गलतफहमियां दर्शकों को दिलचस्प मसाला देती थी । यह एक हाई-एनर्जी वाली कॉमेडी फिल्म है, जिसमें थ्रिलर का भी हल्का-फुल्का पुट देखने को मिलता है। 





प्रियदर्शन की २००७ में प्रदर्शित फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार ने एक विचित्र मनोचिकित्सक डॉ. आदित्य की भूमिका की थी, जो एक भुतहा हवेली में हो रही अलौकिक घटनाओं की जांच करता है। इस फिल्म में साइकोलॉजिकल थ्रिल, भूतों का डर और प्रियदर्शन की खास कॉमेडी का ज़बरदस्त मेल देखने को मिलता है। फिल्म विद्या बालन के सशक्त अभिनय  के कारण दर्शनीय बन गई थी । यह फिल्म अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली और बार-बार देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है। 





प्रियदर्शन की हेरा फेरी के बाद, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी, प्रियदर्शन की क्लासिक मल्टी-कैरेक्टर कॉमेडी फिल्म दे दना दन में दो हताश दोस्तों के रूप में आती हैं, जो पैसे की समस्या सुलझाने के लिए एक नकली अपहरण की साजिश रचते हैं, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच जाती है। इस फिल्म में अन्य कई कलाकारो के साथ परेश रावल भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हँसाने में शामिल हो जाते हैं। 





प्रियदर्शन निर्देशित और २०१० में प्रदर्शित फिल्म खट्टा मीठा, व्यवस्था पर एक व्यंग्यात्मक फिल्म थी। इस फिल्म में, अक्षय एक भ्रष्ट लेकिन ईमानदार सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के रूप में परिवार, राजनीति और छोटे शहर के व्यंग्य से जूझते हैं। उनकी विशुद्ध प्रहसन फिल्मों की तुलना में यह अधिक परिस्थितिजन्य और सामाजिक कॉमेडी है जिसमें भावनात्मक परतें भी हैं। यह प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी की विगत प्रदर्शित फिल्म थी। 





अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी इतनी सफल क्यों है ?  प्रियदर्शन अपनी साफ़-सुथरी, तेज़ रफ़्तार वाली ग्रुप कॉमेडी फिल्मों, जो सामान्य रूप से उनकी मलयालम हिट फ़िल्मों की रीमेक या उनसे प्रेरित फिल्मे थी,  में अपनी महारत दिखाते हैं, जबकि अक्षय विचित्र परिस्थितियों में फंसे एक सामान्य युवक के रूप में, अपने शारीरिक हाव-भाव और सटीक टाइमिंग से दर्शकों को हँसाते हैं। इन फ़िल्मों में, सामान्य रूप से परेश रावल और राजपाल यादव हास्य बिखेरते दिखाई देते है। इन फिल्मों में अश्लीलता बिल्कुल नहीं होती, जिसकी वजह से ये फ़िल्में पूरे परिवार के साथ बैठकर हँसने-हँसाने के लिए बेहतरीन होती हैं।    





अक्षय की कॉमेडी का सुनहरा दौर २००४ से २०१० के मध्य का रहा है, जब उन्होंने लगातार हिट फ़िल्में देकर अपना दबदबा बनाया था। बाद में, उन्होंने एक्शन, ड्रामा (एयरलिफ़्ट, स्पेशल 26) और सामाजिक फ़िल्मों की ओर रुख कर लिया, किन्तु, उनके प्रशंसक दर्शक उन्हें आज भी उन्हें उसी हल्के-फुल्के, हँसी-मज़ाक वाले अंदाज़ में वापस देखना चाहते हैं। उनकी इस उम्मीद को भूत बंगला पूरी कर सकती है।  

Sunday, 18 May 2025

#BhoothBangla में #AkshayKumar के साथ #WamiqaGabbi और #Tabu !




निर्देशक प्रियदर्शन के साथ, अक्षय कुमार की १५ साल बाद एक साथ फिल्म भूत बंगला की शूटिंग पूरी हो गई है।  अक्षय कुमार ने इस बात की सूचना एक वीडियो के द्वारा दी, जिसमे वह एक पहाड़ी पर चढ़ाते हुए दिखाए गए है, जहाँ अभिनेत्री वामिका गब्बी पहले से बैठी हुई दिखाई देती है।

 

 

अक्षय कुमार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखते है - "और भूत बंगला का समापन हो गया! हमेशा नए-नए आविष्कार करने वाले प्रियदर्शन सर के साथ मेरा सातवाँ पागलपन भरा रोमांच, कभी न रुकने वाली एकता कपूर के साथ मेरा दूसरा रोमांच और अपनी प्रतिभा से सदैव हैरान करने वाली वामिका गब्बी के साथ मेरा पहला लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी जादुई सफर नहीं होगा। पागलपन, जादुई पलों और यादों के लिए आभारी हूँ।

 

 

फिल्म की एक निर्माता एकता कपूर ने इस बात को कुछ ऐसे आगे बढाया - डर और हँसी के इस माहौल  में हम भूतबंगला की शूटिंग पूरी करते हुए भावुक हो रहे हैं! लेकिन अभी सिर्फ शूटिंग खत्म हुई है, आप 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में इस महाकाव्य हॉरर-कॉमेडी में अपनी पसंदीदा जोड़ी  (प्रियदर्शन और अक्षय कुमार) से मिलेंगे!

 

 

भूत बंगला के इस सफ़र में, दर्शकों को डराने और हंसाने के लिए अक्षय कुमार और वामिका गब्बी का साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिसुआ सेनगुप्ता और असरानी दे रहे है। 

Sunday, 28 June 2020

रहस्यमयी सौन्दर्य की Wamiqa Gabbi







Monday, 21 May 2018

गोधा की कुश्ती चैंपियन ईवा बनी वामिका गब्बी !

वामिका गब्बी फिल्म गोधा के अखाड़े में 
हिंदी और पंजाबी फिल्मों के एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने, तमिल और तेलुगु फिल्मों के बाद, मलयालम फिल्मों में अपनी ख़ास जगह बना ली है।

उन्हें, मलयालम फिल्मों की ख़ास अभिनेत्री बनने का मौक़ा मिला स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म गोधा से।  कुश्ती पर केंद्रित गोधापंजाब से केरल तक बिखरी हुई है।

इस फिल्म में वामिका ने पंजाब यूनिवर्सिटी कुश्ती चैंपियन अदिति सिंह की भूमिका की थी।

फिल्म में केरल के क्रिकेट के शौक़ीन, लेकिन कुश्ती से दूर युवक आंजनेय की भूमिका टॉविनो थॉमस ने की थी। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।

इस फिल्म की सफलता के बादवामिका  को पृथ्वीराज सुकुमारन की साइंस फिक्शन हॉरर थ्रिलर फिल्म ९ (नाइन) में पृथ्वीराज की नायिका बनने का मौका मिल गया है।

इस फिल्म का निर्देशन जेनुसे मोहम्मद कर रहे हैं।

पृथ्वीराज इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चऱस के साथ कर रहे हैं।

इस फिल्म में वामिका का किरदार ईवा काफी सशक्त और फिल्म के केंद्र में है।

वामिका नेइम्तियाज़ अली की फिल्म जब वी मेट में करीना कपूर की कजिन की भूमिका की थी।  इस फिल्म के बाद वह लव आजकल, बिट्टू बॉस और सिक्सटीन में भी नज़र आई। लेकिन, इन हिंदी फिल्मों से वामिका का हिंदी फिल्म करियर नहीं बन सका।

जहाँ तक मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के करियर का सवाल है, उनका हिंदी फिल्म डेब्यू रानी मुख़र्जी के साथ फिल्म अइय्या से हुआ था। उन्होंने औरग़ज़ेब और नाम शबाना में विलेन भूमिकाये की थी।



बॉक्स ऑफिस पर होगी सत्यमेव जयते या गोल्ड ! - पढ़ने के लिए क्लिक करें