भारतीय भाषाओँ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, आदि की फिल्मो के बारे में जानकारी आवश्यक क्यों है ? हॉलीवुड की फिल्मों का भी बड़ा प्रभाव है. उस पर डिजिटल माध्यम ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांति ला दी है. इसलिए इन सब के बारे में जानना आवश्यक है. फिल्म ही फिल्म इन सब की जानकारी देने का ऐसा ही एक प्रयास है.
आगामी २६ मई को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म वेलकम टू द जंगल को बॉलीवुड की भीड़ का जंगल कहा जा सकता है। किस तरह से ! आइये जानते है।
यद्यपि, इस फिल्म के एक निर्देशक अहमद खान हैं। एक एडिटर नितिन, एक सिनेमैटोग्राफर कबीर लाल, एक एक्शन निर्देशक अब्बास अली मुग़ल, एक पार्श्व संगीत हनीफ शेख और एक संवाद लेखक फरहाद समजी है।
किन्तु, इनके दो लेखक फरहद सामजी और नीरज वोरा है। यह फिल्म नीरज वोरा ने मृत्यु से पूर्व लिखी थी। दो प्रचारक डिज़ाइनर राहुल नंदा और प्रशांत नंदा। दोनों का गुलशन नंदा कनेक्शन है।
फिल्म के तीन निर्माता फिरोज नाडियाडवाला राकेश डांग, वेदांत विकास बाली हैं। इनके तीन सह निर्माता शायरा अहमद खान (फिल्म के निर्देशक अहमद खान की बीवी),विजय खन्ना और संजय एन मोराखिया हैं। फिल्म के चार निर्माण बैनर बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप, केप ऑफ़ गुड फिल्म्स, सीता फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज है।
फिल्म का संगीत आधा दर्जन संगीतकारों वाजिद अली, विक्रम मोन्ट्रोसे, मीत ब्रदर्स, साजिद अली, आनंद राज आनद और तलविंदर की धुनों पर शब्द लिखने वाले शब्बीर अहमद, अभिनव शेखर, आनंद राज आनंद, तलविंदर और मग्घा बाली है। इन ११ लोगों के बनाये गीतों को सिर्फ तीन गायकों शान, सौम्य राव और वाजिद अली ने आवाज दी है।
ऊपर के संगीतकारों, गीतकारों और गायकों की मेहनत कोई परदे पर नचाने वाले गणेश आचार्य, आदिल शैख़, प्रिंस गुप्ता और राहुल शेट्टी है। रही नाचने वालों की बात तो बॉलीवुड के सितारों का जंगल जुटा हुआ है।
अब जंगल के दो पैरों वाले जंतुओं का परिचय जान लीजिये। फिल्म के नायक अक्षय कुमार है। उनका नवेला रोमांस दिशा पाटनी से चल रहा है। किन्तु, साथ में जैक्विलिन फर्नॅंडेज़, लारा दत्ता और रवीना टंडन भी है। बूढी माँ फरीदा जलाल के साथ अक्षरा सिंह और उर्वशी सौतेला सेक्सी फीलिंग पैदा करेंगी।
अक्षय कुमार के पुरुष साथियों में सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, परेश रावल, दलेर मेहंदी. मीका सिंह. जॉनी लीवर. राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन. यशपाल शर्मा, जैकी श्रॉफ, सयाजी शिंदे, पंकज धीर, बृजेंद्र काला, हेमंत पांडे, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, भाग्य भानुशाली, किरण कुमार, विंदू दारा सिंह,आदि कुछ समय तक दिखाई देते रहेंगे।
यहाँ दिलचस्प तथ्य यह है कि इस जंगल दर्जनों जंतुओं की अजीबोगरीब वेशभूषा का दायित्व एना सिंह, कुणाल रावल, एमी पटेल, शकील प्रकाश शेट्टी, नमिता एलेग्जेंडर, सोनाक्षी राठोड पर डाला गया है।
क्या दर्शक इस जंगल के जीव जंतुओं का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा स्वागत करेंगे ?
अभी थोड़ी देर पहले, अभिनेता अक्षय कुमार की, प्रियदर्शन के निर्देशन में फिल्म भूत बंगला का आधिकारिक ट्रेलर अनावृत हुआ है। अनावरण के साथ ही यह ट्रेलर फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा में आ गया है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म है जिसे प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के लिए १४ साल बाद निर्देशित किया है।
इस फ़िल्म में अक्षय कुमार मुख्य हास्य भूमिका में नज़र आ रहे है। फिल्म में, उनके साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर और राजपाल यादव भी हँसी का फव्वारा छोड़ रहे हैं। फ़िल्म की कहानी एक भूतिया हवेली पर आधारित है। इस के ट्रेलर में बढ़िया साफ़ सुथरा हास्य भयावने तत्वों के साथ सम्मिलित है। अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी पुरानी फ़िल्मों हेरा फेरी और भूल भुलैया वाली क्लासिक कॉमिक टाइमिंग दिखाते हुए देखा जा सकता है। भूत बंगला का पेड प्रीव्यू १६ अप्रैल को रात ९ बजे से शुरू होगा। इसके बाद, यह फिल्म १७ अप्रैल से दर्शकों को नियमित शो में देखने को मिलेगी।
विशेष बात है कि अक्षय कुमार चौदह से अधिक सालों के बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से काम कर रहे हैं। प्रियदर्शन अक्षय कुमार को अपना लकी चार्म और निर्देशक की खुशी बताते है। वह वादा करते है कि इस फ़िल्म में अक्षय की क्लासिक कॉमिक टाइमिंग एक बार फिर देखने को मिलेगी, जिसमें डरावने और मज़ेदार (स्लैपस्टिक) एलिमेंट्स भी शामिल होंगे। अक्षय इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में से एक है, विशेष रूप से २००० के दशक की कॉमेडी फिल्मों में। उनकी पार्टनरशिप की पहचान है बड़ी स्टारकास्ट, गलत पहचान, स्लैपस्टिक ह्यूमर और अफरा-तफरी वाले हालात। इस फिल्मों में सामान्य रूप से परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार बार-बार नज़र आते हैं।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक सात फिल्में की हैं। इनमे से अधिकतर कॉमेडी और हॉरर-कॉमेडी फ़िल्में सम्मिलित है। भूत बंगला इन दोनों की आठवीं फिल्म है। इन दोनों की एक साथ विगत फिल्म २०१० में प्रदर्शित खट्टा मीठा थी। खट्टा मीठा के १४ साल बाद, इस जोड़ी के काम को परदे पर देखना दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ाने के लिए पर्याप्त है।
अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के निर्देशन में पहली बाद फिल्म हेरा फेरी (२०००) में काम किया था। इस फिल्म में, अक्षय ने राजू का किरदार निभाया था, जिसे अपने दोस्तों परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ टोली में एक तेज़-तर्रार और जुगाड़ू लडके के रूप में दिखाया गया था । ये तीनों जल्दी पैसा कमाने का सपना देखते हैं, लेकिन मज़ेदार मुश्किलों में फंस जाते हैं। इसके यादगार डायलॉग, फिजिकल कॉमेडी और फोन कॉल वाला सीन इसे एक कल्ट क्लासिक बनाते हैं और इसने बॉलीवुड कॉमेडी को एक नई पहचान दी।
गरम मसाला, इस जोड़ी की दूसरी फिल्म थी। किन्तु, इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी उनके मित्र की भूमिका कर रहे थे। अक्षय ने इसमें एक फ्लर्ट करने वाले फोटोग्राफर मैक की भूमिका की थी , जो अपने दोस्त (जॉन अब्राहम) की मदद से एक साथ कई गर्ल फ्रेंड्स को संभालता है। बढ़ा-चढ़ाकर बोले गए झूठ, बेडरूम की कॉमेडी और अक्षय की ज़बरदस्त परफॉर्मेंस के लिए उन्हें फिल्मफेयर का 'बेस्ट कॉमेडियन' अवॉर्ड मिला। यह अपने आप में एक बेहतरीन 'सिचुएशनल कॉमेडी' का बेजोड़ उदाहरण है।
भागम भाग, इस जोड़ी की तीसरी फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने गोविंदा और परेश रावल के साथ मिलकर एक ऐसी मज़ेदार दौड़-भाग वाली कहानी पेश की, जिसमें एक गायब लाश, थिएटर ग्रुप की अफरा-तफरी और लगातार होने वाली गलतफहमियां दर्शकों को दिलचस्प मसाला देती थी । यह एक हाई-एनर्जी वाली कॉमेडी फिल्म है, जिसमें थ्रिलर का भी हल्का-फुल्का पुट देखने को मिलता है।
प्रियदर्शन की २००७ में प्रदर्शित फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार ने एक विचित्र मनोचिकित्सक डॉ. आदित्य की भूमिका की थी, जो एक भुतहा हवेली में हो रही अलौकिक घटनाओं की जांच करता है। इस फिल्म में साइकोलॉजिकल थ्रिल, भूतों का डर और प्रियदर्शन की खास कॉमेडी का ज़बरदस्त मेल देखने को मिलता है। फिल्म विद्या बालन के सशक्त अभिनय के कारण दर्शनीय बन गई थी । यह फिल्म अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली और बार-बार देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है।
प्रियदर्शन की हेरा फेरी के बाद, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी, प्रियदर्शन की क्लासिक मल्टी-कैरेक्टर कॉमेडी फिल्म दे दना दन में दो हताश दोस्तों के रूप में आती हैं, जो पैसे की समस्या सुलझाने के लिए एक नकली अपहरण की साजिश रचते हैं, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच जाती है। इस फिल्म में अन्य कई कलाकारो के साथ परेश रावल भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हँसाने में शामिल हो जाते हैं।
प्रियदर्शन निर्देशित और २०१० में प्रदर्शित फिल्म खट्टा मीठा, व्यवस्था पर एक व्यंग्यात्मक फिल्म थी। इस फिल्म में, अक्षय एक भ्रष्ट लेकिन ईमानदार सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के रूप में परिवार, राजनीति और छोटे शहर के व्यंग्य से जूझते हैं। उनकी विशुद्ध प्रहसन फिल्मों की तुलना में यह अधिक परिस्थितिजन्य और सामाजिक कॉमेडी है जिसमें भावनात्मक परतें भी हैं। यह प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी की विगत प्रदर्शित फिल्म थी।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी इतनी सफल क्यों है ? प्रियदर्शन अपनी साफ़-सुथरी, तेज़ रफ़्तार वाली ग्रुप कॉमेडी फिल्मों, जो सामान्य रूप से उनकी मलयालम हिट फ़िल्मों की रीमेक या उनसे प्रेरित फिल्मे थी, में अपनी महारत दिखाते हैं, जबकि अक्षय विचित्र परिस्थितियों में फंसे एक सामान्य युवक के रूप में, अपने शारीरिक हाव-भाव और सटीक टाइमिंग से दर्शकों को हँसाते हैं। इन फ़िल्मों में, सामान्य रूप से परेश रावल और राजपाल यादव हास्य बिखेरते दिखाई देते है। इन फिल्मों में अश्लीलता बिल्कुल नहीं होती, जिसकी वजह से ये फ़िल्में पूरे परिवार के साथ बैठकर हँसने-हँसाने के लिए बेहतरीन होती हैं।
अक्षय की कॉमेडी का सुनहरा दौर २००४ से २०१० के मध्य का रहा है, जब उन्होंने लगातार हिट फ़िल्में देकर अपना दबदबा बनाया था। बाद में, उन्होंने एक्शन, ड्रामा (एयरलिफ़्ट, स्पेशल 26) और सामाजिक फ़िल्मों की ओर रुख कर लिया, किन्तु, उनके प्रशंसक दर्शक उन्हें आज भी उन्हें उसी हल्के-फुल्के, हँसी-मज़ाक वाले अंदाज़ में वापस देखना चाहते हैं। उनकी इस उम्मीद को भूत बंगला पूरी कर सकती है।
गणतंत्र दिवस सप्ताहांत एक दिन पश्चात
प्रारम्भ हो जायेगा।हिंदी फिल्म उद्योग
को इस सप्ताहांत की उत्कंठा से प्रतीक्षा रहती है।इस दिन के लिए बॉलीवुड अपनी बड़े बजट और बड़ी
स्टारकास्ट की फिल्मे प्रदर्शित करता है।सामान्य रूप से गणतंत्र दिवस अवकाश वाला दर्शक उन्हें निराश भी नहीं
करता।
इस बार भी, गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर, २४ जनवरी २०२५ को जीओ स्टूडियोज और
मैडॉक फिल्म्स की फिल्म स्काई फाॅर्स प्रदर्शित होने जा रही है।इस फिल्म का बजट ६० से ७० करोड़ के मध्य बताया
जा रहा है।फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, निमृत कौर और सारा अली खान मुख्य
भूमिका में हैं।
स्काई फाॅर्स का कथानक १९६५ के
भारत-पाकिस्तान युद्ध का है।इस युद्ध में, पाकिस्तानी वायु सेना के भारत पर
बमबारी का उत्तर भारतीय वायु सेना के पॉकिस्तान के सरगोधा एयर बेस को बमों से नष्ट
कर देने के रूप में आया था।इसे भारतीय
वायु सेना का पहला हवाई हमला बताया जाता है।
युद्ध की पृष्ठभूमि और पाकिस्तान वाले
कथानक दर्शकों को आकर्षित करते है।कोरोना
वायरस के बाद के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित दो फिल्मे इसका प्रमाण है।कोरोना के पश्चात्, २०२२ में कोई उल्लेखनीय फिल्म
प्रदर्शित नहीं हुई थी।कदाचित कोरोना का
भय अभी समाप्त नहीं हुआ था।
किन्तु, २०२३ में, गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की, एक रॉ एजेंट के पाकिस्तान के भारत पर
मिसाइल हमले को नष्ट करने के कथानक पर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाडिया और आशुतोष राणा अभिनीत
फिल्म पठान २५ जनवरी २०२३ को प्रदर्शित हुई थी।इस फिल्म को इससे जुड़े विवादों ने बड़ी हिट फिल्म बना दिया था।यह २०२३ की बॉक्स ऑफिस पर दूसरा सबसे अधिक
व्यवसाय करने वाली फिल्म थी।
अगले ही साल, अर्थात २०२४ में, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ही फिल्म
फाइटर प्रदर्शित हजी थी।२५ जनवरी २०२४ को
प्रदर्शित हृथिक रोशन, दीपिका
पादुकोण और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म फाइटर का बजट २५० करोड़ का था।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ३४४ करोड़ का व्यवसाय किया था। यद्यपि यह व्यवसाय निर्माता
की दृष्टि से विशेष अच्छा नहीं था।किन्तु, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की भीड़ ने
उत्साह पैदा किया था कि अब दर्शक छविगृहों में आना चाहता है।
इस उत्साहजनक गणतंत्र दिवस सप्ताहांत
के पश्चात्, इस
साल स्काई फाॅर्स प्रदर्शित हो रही है।फिल्म का बजट नियंत्रित है।इसके
बाद भी निर्माता चाहेंगे कि फिल्म दर्शकों को बॉक्स ऑफिस तक खींच लाये। ऎसी इच्छा
फिल्म के नायक अक्षय कुमार की अवश्य होगी। वह चाहेंगे कि स्काई फाॅर्स बड़ी हिट
फिल्म साबित हो। अन्यथा, उनका
करियर समाप्ति की ओरहै।
अक्षय कुमार की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस
पर सफलता की दृष्टि से विगत दो वर्ष काफी खराब रहे है। २०२३ में उनकी तीन फिल्मे
सेल्फी, ओएमजी
२ और मिशन रानीगंज प्रदर्शित हुई थी। २०२४ में भी तीन फिल्में बड़े मिया छोटे मिया, सरफिरा और खेल खेल में प्रदर्शित ही
थी।दो साल में प्रदर्शित यह तीनों
फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर निराश कर गई।विशेष
बात यह थी कि मिशन रानीगंज और सिरफिरा में अक्षय कुमार का अभिनय अच्छा था।किन्तु, फ़िल्में दर्शकों को प्रभावित कर अपने में असफल रही थी।
ऐसे मे, अक्षय कुमार को स्काई फाॅर्स की सफलता
की आवश्यकता है। यदि यह फिल्म सफल हुई तो अक्षय कुमार की आगामी फिल्म जॉली एलएलबी
२, शंकरा
और हॉउसफुल ५ को दर्शक मिलेंगे।
तक फिल्म के कोई ३०-४० लाख के टिकट ही बिके है। यह अक्षय कुमार की पिछली दो
फिल्मों की ओपनिंग डे एडवांस का सबसे कम आंकड़ा है।
वास्तविकता तो यह है कि सरफिरा की
कोई हाइप ही नहीं।यद्यपि फिल्म के कथानक,
समीक्षकों की सकरात्मक समीक्षा और
सफल तमिल फिल्म का उल्लेख भी दर्शकों को आकर्षितनहीं कर पा रहा।
वास्तव में,
फिल्म सरफिरा की सबसे कमजोर कड़ी
स्वयं अक्षय कुमार है। जिन लोगों ने तमिल सुरराई पोत्तरु देखीहै, वह
पुष्टि करेंगे कि फिल्म में सस्ती एयरलाइन्स एयर डेक्कन की स्थापना करने वाले
कैप्टेन गोपीनाथ को परदे पर सूर्या ने कुछ इसस्वाभाविक तरीके से किया था कि दर्शक गोपीनाथ के प्रति सहानुभूतिपूर्ण हो
गए थे। फिल्म बड़ी हिट हुई थी।
फिल्म सरफिरा की निर्देशक सुरराई
पोत्तरु वाली #SudhaKongara ही
हैं, किन्तु उन्हें
किसी सूर्या को नहीं, अक्षय
कुमार को गोपीनाथ बनाना है।निःसंदेह,
अक्षय कुमार ने #MissionRaniganj
और#RakshaBandhan
जैसी भावनाप्रद फिल्मों में भावभीना
अभिनय किया है। किन्तु, सरफिरा
का चरित्र जटिल है।अक्षय कुमार एक्शन
कॉमेडी फिल्मो के हीरो हो सकते है।किन्तु,
सुधा कोंगरा के सरफिरा नहीं बन सकते।
यही कारण है कि सरफिरा बढ़िया प्रारम्भ करने के लिए तरस रही है।
कल सरफिरा प्रदर्शित होने जा रही है।
उसके सामने #Indian२
के #KamalHaasan #Hindustani२
बने हिंदी बोल रहे होंगे। सस्ती एयरलाइन के निर्माता को किसी बूढ़े विजिलान्ते का
भय नहीं।किन्तु,
दर्शकों की उदासीनता वह सहन नहीं कर
सकते। क्या करंट बुकिंग में सरफिरा को दर्शक सहारा देंगे ?
Always the large hearted, Akshay Kumar has turned
saviour for the producers of 'Bellbottom'. Currently being shot in the
beautiful highlands of Scotland, Akshay Kumar has managed to introduce his
strict discipline and work culture to the large unit of Bellbottom - the first
bollywood film post the pandemic to fly a massive large cast and crew in a
chartered plane to Scotland.
Aware of the precious time lost to the initial 14
days of quarantine after landing in Scotland, Akshay realised the financial hit
the producers would have to take given the huge size of the unit. That's when
he decided to break his cardinal rule of working 8 hours a day after 18 years
only for Pooja Entertainment's Bellbottom - Akshay managed to surprise everyone
by recommending a double shift - two simultaneous units shooting to ensure that
the shoot goes on the fast track and save the producers their money.
The unit has been shooting simultaneously with the
local teams in double shifts making it the first film of its kind post lockdown
- maximizing every day by packing in more into every available hour. Not to
mention the Pooja entertainment team also managed to set a benchmark in
observing fail-safe safety standards on the sets to ensure the well-being of
everyone
Producer
Jackky Bhagnani says “Akshay sir is truly a producer's actor and it has been a
privilege to work with him. He is constantly thinking about everyone and
everything. From safety measures for the entire unit to shooting schedules to
the challenges faced by producers - the man is pure gold. Akshay sir is doing a
double shift for the first time in 18 years. So when he suggested two units we
were absolutely stunned and excited at the same time. And seeing his work
discipline and respect for time, everyone on the sets is super energized and
also pitching in their best. It's like well-oiled machinery working round the
clock to make this happen."
Looking at the excitement on the sets, an insider
jokingly quipped that given the pace and dedication of the entire unit don't be
surprised if 'Bellbottom' lands with a sequel as well.
अजय देवगन (Ajay Devgan)भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की राह पर चल पड़े हैं। वह भी अक्षय कुमार की तरह
देश भक्ति वाली फ़िल्में कर रहे हैं। वह एक साल में एक से ज़्यादा फ़िल्में देने के
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फार्मूला पर भी चल रहे हैं।
Ajay Devgan की अगली फिल्म दे दे प्यार दे (De De Pyar De) एक
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म १७ मई
को प्रदर्शित होगी।
इस फिल्म के अलावा उनकी ऐतिहासिक युद्ध फिल्म तानाजी : द अनसंग वारियर (Tanaji: The Unsung Warrior) तेज़ी से बन रही है। यह फिल्म अगले
साल १० जनवरी को रिलीज़ होगी।
वह नीरज पांडेय (Neeraj Pandey) की फिल्म चाणक्य में केंद्रीय भूमिका
कर रहे हैं।
बधाई हो के निर्देशक अमित शर्मा (Amit Sharma) की बायोपिक फिल्म में वह फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में हैं।
लव रंजन
की एक फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ जोड़ी बना रहे हैं।
वह भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया में विंग कमांडर
विजय कार्णिक (Vijay Karnik) की भूमिका कर रहे हैं।
वह स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित दक्षिण की बहुभाषी फिल्म आर
आर आर में अहम् भूमिका भी करेंगे।
ज़ाहिर है कि अजय देवगन (Ajay Devgan) के पास भिन्न जॉनर की
देशभक्ति से लबरेज फ़िल्में हैं। यह तमाम फ़िल्में जब रिलीज़ होंगी,
तब अजय देवगन, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी पछाड़ते नज़र आ सकते हैं।
आज, अक्षय कुमार की पीरियड वॉर फिल्म केसरी
का फर्स्ट लुक फोटो रिलीज़ हुआ। इन फर्स्ट
लुक फोटोज को करण जौहर, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने अपने अपने
सोशल एकाउंट्स पर रिलीज़ किया। इन चित्रों
में, अक्षय कुमार ईशर सिंह के गेटअप में नज़र आ
रहे हैं। एक चित्र में वह अकेले तो दूसरे
चित्र में परिणीति चोपड़ा के साथ हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने, हवलदार ईशर
सिंह की पत्नी की भूमिका की है।
१२
सितम्बर १८९७ को सिख रेजिमेंट के २१ सैनिकों और हजारों जनजातीय पख्तूनों की सेना
के बीच, सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सारागढ़ी के किले
पर कब्ज़ा बरकरार रखने के लिए लड़ा गया
था। इस युद्ध को,
दुनिया के युद्धों के इतिहास की
सबसे लम्बी चली लड़ाई माना जाता है। सिख
सैनिकों का मनोबल बनाये रख कर युद्ध लड़ते हुए, शहीद होने
वाले शहीदों की इस दास्ताँ में हवलदार ईशर सिंह की भूमिका अक्षय कुमार ने की
है। फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका
परिणीति चोपड़ा ने की है।
इस फिल्म में, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के हिस्से की शूटिंग आज पूरी हो गई। इसका ऐलान करण जौहर ने,
परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार का चित्र अपलोड करते हुए लिखा,
"अक्षय कुमार और परिणीत चोपड़ा की शूटिंग ख़त्म। युद्धों के इतिहास में लड़ी गई,
सबसे बड़ी लड़ाई सच्चा ऐतिहासिक
विवरण। रिलीज़ हो रही है २१ मार्च
२०१९। इस कहानी को पेश करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूँ। निर्देशक अनुराग सिंह।"
इस चित्र को परिणीति चोपड़ा ने भी शेयर करते हुए करण जौहर,
अक्षय कुमार और अनुराग सिंह का शुक्रिया
अदा किया। अक्षय कुमार ने, अपने ईशर सिंह के अवतार को पोस्ट करते हुए
लिखा, "केसरी की शूटिंग पूरी। केसरी.. का हिस्सा बन कर मेरा सीना गर्व से
फूल उठा है। तैयार रहिये २१ मार्च २०१९
को दुनिया के सबसे बहादुरी से लाडे गए युद्ध को देखने के लिए।"
करण जौहर और सुनील खेतरपाल के साथ केसरी के एक निर्माता
अक्षय कुमार भी हैं। फिल्म के
निर्देशक रक़ीब और दिल बोले हड़िप्पा के अनुराग सिंह है।
क्या एक्शन अभिनेता अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी में वापसी करने जा रहे हैं ?
खबर है कि अक्षय कुमार, तमिल हॉरर
कॉमेडी फिल्म कंचना : मुनि २ के हिंदी रीमेक में अभिनय करेंगे। लेखक निर्देशक राघव
लॉरेंस ने, २००७ में मुनि फ्रैंचाइज़ी फिल्म की शुरुआत
की थी।
मुनि (२००७) की सफलता के बाद
कंचना: मुनि २ (२०११) का निर्माण किया गया।
इस फिल्म को कंचना टाइटल से भी जाना जाता है। २०१५ में इस फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म मुनि २
: कंचना २: गंगा रिलीज़ हुई।
अक्षय कुमार, २०११ की
फिल्म कंचना के रीमेक में काम करने जा रहे हैं।
कंचना : मुनि २, एक बेकार युवा राघव की कहानी है,
जो दिन भर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलता है। लेकिन शाम होते ही उसे
भूत का डर घेरने लगता है। वह रात में भी
अपनी माँ के पास ही सोता है और बिना उसके साथ के बाथरूम तक नहीं जाता। एक दिन वह अपने दोस्तों के साथ एक ऐसे वीरान
मैदान में क्रिकेट खेलना जाता है, जो भुतहा
है।
बड़ी दिलचस्प कहानी है कंचना की। मगर, दर्शकों की दिलचस्पी इस बात में होगी कि अक्षय कुमार राघव की भूमिका करेंगे या भूत
कंचना की।
यहाँ बताते चलें कि हॉरर कॉमेडी फिल्मों से हिंदी दर्शकों की पहली
मुलाक़ात अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया से ही हुई थी। प्रियदर्शन निर्देशित
फिल्म भूल भुलैया मोहनलाल और शोभना एक
मलयालम फिल्म की रीमेक फिल्म थी।
पिछले साल, रोहित
शेट्टी निर्देशित हॉरर कॉमेडी गोलमाल अगेन को बड़ी सफलता मिली थी। इस साल भी हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री ने सफलता
हासिल की है।
अक्षय कुमार ने एक्शन कॉमेडी फिल्मों से अच्छी सफलता प्राप्त की
है। इसलिए, एक आजमाई
हुई फिल्म विधा में फिल्म करना, सफलता का
निश्चित फार्मूला बन सकता है।
लेकिन, इस फिल्म के
लिए अक्षय कुमार को अपनी वर्तमान फिल्मों के साथ समय को निकालना होगा।
शायद, बॉलीवुड के फिल्म इतिहास में पहली बार, देसी बॉयज टकरा रहे हैं। १५ अगस्त को, स्वतंत्रता दिवस वीकेंड का फायदा उठाने के लिए दो
फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं। हॉलिडे वीकेंड
पर एक से ज़्यादा फ़िल्में रिलीज़ होना नई बात नहीं।
लेकिन, यह मसला उस समय दोस्ताना मोड़ ले लेता है, जब यह मालूम पड़ता है
कि यह दो फ़िल्में, दो दोस्तों की फ़िल्में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के सामने, जॉन अब्राहम की
फिल्म सत्यमेव जयते आ खडी हुई है। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने एक साथ गरम मसाला
(२००५), देसी बॉयज़ (२०११) और हाउसफुल २ (२०१२) जैसी हिट फ़िल्में की हैं। इन दोनों को, जोड़ी नंबर १ कहा जाता था। एक पुरस्कार समारोह में
इन दोनों को जोड़ी नंबर १ का खिताब भी दिया गया था। इन दोनों के, गरम मसाला के सीक्वल और हेरा फेरी ३ और वेलकम ३
में जोड़ीदार बनाये जाने की खबरें भी थी। इसी दोस्ताना के चलते, अक्षय कुमार ने, निर्देशक रोहित धवन
की जॉन अब्राहम और वरुण धवन अभिनीत फिल्म ढिशूम में समीर गाज़ी के किरदार में
कैमिया किया था।
क्या है खालिस ?
लेकिन, गोल्ड और सत्यमेव जयते के आमने सामने आने से इन दोनों एक्टरों के बीच
खालिस का पता चलता है। इन दोनों के बीच यह
खलिस उस समय पैदा हुई, जब अक्षय कुमार, संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म पद्मावत को रास्ता देने के लिए
अपनी फिल्म पैडमैन की रिलीज़ की तारीख़ बदलते हुए, जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु द स्टोरी ऑफ़ पोखरण
का रास्ता रोक लेते। इसीलिए, जब, इस साल की शुरू में, सत्यमेव जयते की शूटिंग शुरू हुई और फिल्म की रिलीज़ की तारिख तय करने का समय आया तो जॉन अब्राहम ने १५ अगस्त की
तारिख पर हामी भर दी।
टकराव से नुकसान !
क्या, इस टकराव से इन दोनों फिल्मों को नुकसान होगा ? जॉन अब्राहम की
फिल्म सत्यमेव जयते २५०० स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है। अक्षय कुमार की गोल्ड इससे थोड़ा ज़्यादा ३०००
प्रिंट्स पर रिलीज़ हो सकती है। इससे ज़्यादा स्क्रीन इन दोनों अभिनेताओं की फिल्मों
को सोलो रिलीज़ पर भी नहीं मिल सकते थे।
पैडमैन बनाम परमाणु !
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन, पूरे देश में २७५०
स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने
पहले दिन, १०.२६ करोड़ का कारोबार किया था।
वीकेंड में फिल्म ने ४०.०५ करोड़ का कारोबार किया। फिल्म का पहले
हफ्ते का कलेक्शन ६२.८७ करोड़ था। जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु द स्टोरी ऑफ़
पोखरण १९३५ स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई थी।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ४.८२ करोड़ का कारोबार किया था। पहले वीकेंड में २०.७८ करोड़ का कारोबार करने
वाली परमाणु ने पहले हफ्ते में ३५.४१ करोड़ का कारोबार किया।
जोड़ी नंबर १
जहाँ तक, इन देसी बॉयज की एक साथ फिल्म के कारोबार का सवाल है, बॉक्स ऑफिस इस जोड़ी
को पसंद करता है। गरम मसाला ने ५४.६५ करोड़
का कारोबार किया था। देसी बॉयज़ ने ८० करोड़
और हाउसफुल २ ने २०० करोड़ का कारोबार किया था।
यह जोड़ी किसी सलमान खान की फिल्म के लिए भी घातक साबित हो सकती है। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी की फिल्म
गरम मसाला, दीवाली वीकेंड पर २ नवंबर २००५ को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के सामने सलमान खान की फिल्म क्योंकि
भी रिलीज़ हुई थी। जहाँ, गरम मसाला ने ५४.६५
करोड़ का कारोबार किया, वहीँ सलमान खान की फिल्म क्योंकि २३ करोड़ का आसपास ही सिमट गई।
प्रशंसकों को सिनेमाघर पहुँचना होगा
जहाँ तक नुकसान की बात है, दोनों फिल्मों के
टकराव से किसी का कोई नुकसान नहीं होने जा रहा।दोनों ही फिल्मों को आम तौर पर
मिलने वाले स्क्रीन्स ही मिलेंगे। फर्क पड़ेगा,
इन फिल्मों को देखने के लिए दर्शकों के उत्साह के कारण। इन दोनों ही
फिल्मों का जॉनर भिन्न है। गोल्ड, १९४८ में भारत के
आज़ादी के बाद का हॉकी का पहला गोल्ड जीतने की कहानी, उसके मैनेजर की जुबानी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म
है। इस फिल्म मे अक्षय कुमार के अलावा, पहली बार उनकी
जोड़ीदार बन रही नागिन की नागिन मौनी रॉय हैं।
वहीँ, सत्यमेव जयते, विजिलांते एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
इस फिल्म में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की मुख्य भूमिका है। जॉन अब्राहम की नायिका आइशा शर्मा है। मौनी रॉय की तरह आइशा शर्मा का भी हिंदी फिल्म
डेब्यू हो रहा है। इस लिहाज़ से, अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में हलके फुल्के क्षण होने के कारण, दर्शकों तक ज़्यादा
पकड़ बन जाती है।
इसके बावजूद, अक्षय कुमार और
जॉन अब्राहम को सिनेमाघरों में अपने
प्रशंसक दर्शकों का इंतज़ार रहेगा। जॉन
अब्राहम के सोशल साइट इंस्टाग्राम पर ६४ लाख फॉलोवर हैं, जबकि अक्षय कुमार के
फॉलोवर की संख्या दो करोड़ के आसपास है। यह
एक बड़ा गैप है। इसका फायदा ही अक्षय कुमार
को मिलता है। ऐसे में जॉन अब्राहम को अपने
प्रशंसकों के अलावा दूसरे दर्शकों की भी दरकार होगी।
आठ साल पहले शुरू की गई हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की तीन फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी
है। यह तीनों ही फ़िल्में सफल रही
हैं।
अब इस सीरीज की चौथी फिल्म हाउसफुल ४
की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है। इस
शूट में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख और बॉबी देओल ने भी हिस्सा लिया।
बॉबी देओल हॉउसफुल ४ के नए मेहमान हैं। जबकि रितेश देशमुख भी अक्षय कुमार की तरह
हाउसफुल परिवार के स्थाई सदस्य हैं।
हाउसफुल ४ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं और फिल्म का निर्देशन
साजिद खान ने किया है।साजिद खान ने चार
हाउसफुल फिल्मों में से तीन का निर्देशन किया है।
हाउसफुल ३ का निर्देशन साजिद-फरहाद ने किया था।
हॉउसफुल ४ मे अक्षय कुमार ने लंदन के एक नाई की
भूमिका की है।
इस फिल्म के तीन नायकों की नायिका कृति
सैनन (दिलवाले, राब्ता और बरेली की बर्फी),
कृति खरबंदा (गेस्ट इन लंदन, शादी में
ज़रूर आना) और पूजा हेगड़े (मोहन जोदड़ो) हैं।
चित्र में हॉउसफुल ४ के तीनों हीरो यानि अक्षय कुमार,
बॉबी देओल और रितेश देशमुख नज़र आ रहे हैं।
अक्षय कुमार, कॉमेडी जॉली एलएलबी २ के बाद,
रियल किरदार फिल्मों टॉयलेट एक प्रेम कथा और पैडमैन में व्यस्त हो गए
थे। अब वह एक बार फिर बेतहाशा कॉमेडी
फिल्म करने जा रहे हैं।
बॉबी देओल का
करियर, रेस ३ के बाद, फिर सर
उठाने लगा है। उन्हें अपने बचपन के
साथियों का साथ मिल रहा है। उनकी एक फिल्म
यमला पगला दीवाना फिर से ३१ अगस्त को रिलीज़ होने जा रही है।
हॉउसफुल फिल्मों के स्थाई सदस्य रितेश देशमुख
हाउसफुल ४ में भी बाबू राव की भूमिका ही कर रहे हैं। उन्होंने राजनीति में जाने का ऐलान कर दिया
है। उनके कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा
चुनाव लड़ने की संभावना है।
अगर चुनाव में
कांग्रेस को सफलता मिल गई तो रितेश देशमुख राजनीति में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो
जायेंगे।
पुनर्जन्म पर आधारित हाउसफुल ४ को दिवाली २०१९ पर रिलीज़ किया जाएगा।