Showing posts with label अजय देवगन. Show all posts
Showing posts with label अजय देवगन. Show all posts

Sunday, 28 June 2026

#Pathan को ललकार रहा #AjayDevgn का #Chauhan !



अजय देवगन की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म चौहान की घोषणा उनके पिता और दिग्गज एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती पर की गई है। यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि है। इस फिल्म में अजय एक फौजी के अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म १ अक्टूबर २०२७ को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




  

फिल्म चौहान का टीज़र अनावृत होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसमें अजय देवगन का एक दमदार डायलॉग काफी वायरल हो रहा है, "पठानों से कहना, चौहान आ रहा है।" 
फिल्म की घोषणा के वीडियो में कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं और भारतीय सैनिकों की चुनौतियों को दिखाया गया है।  






अजय देवगन का बोला गया यह संवाद पठानों से अधिक शाहरुख़ खान के पठान को मिर्ची लगाने वाला प्रतीत होता है। कुछ ने यहाँ तक समाचार रेल दिया कि शाहरुख़ खान इस संवाद से बेहद झल्लाए हुए है। उन्हें यह अपने लिए चुनौतीपूर्ण संवाद लग रहा है। इसके कारण भी है। 





अजय देवगन और शाहरुख़ खान की प्रतिद्वंद्विता का प्रारम्भ १९९५ में, राकेश रोशन की फिल्म करण अर्जुन की कास्टिंग के समय जन्मा था।  उस समय, प्रारम्भ में इस फिल्म में शाहरुख़ खान के साथ अजय देवगन को लिया जाना तय हुआ था। कहा जाता है कि शाहरुख़ खान और अजय देवगन, दोनों को ही फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। इसलिए दोनों ने ही यह तय किया कि वह फिल्म से निकल जाए। किन्तु, बताते हैं कि शाहरुख़ खान ने अजय देवगन को धोखा दिया और बाद में वापस आ कर राकेश रोशन से सौदेबाजी कर फिल्म में वापस आ गए और अजय देवगन की जगह सलमान खान को ले लिया गया। 





इन दोनों का दूसरा टकराव २०१२ की दिवाली में हुआ।  उस दिवाली शाहरुख़ खान की फिल्म जब तक है जान और अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ़ सरदार प्रदर्शित हो रही थी।  जब तक है जान यशराज फिल्म्स की थी। जैसी की इस बैनर की तिकड़म होती है, इस बैनर ने वितरको पर दबाव बना कर अपनी फिल्म के लिए सिनेमाघर हथियाने शुरू कर दिए।  इसे लेकर अजय देवगन कम्पटीशन कमीशन ऑफ़ इंडिया भी गए थे। यद्यपि, अजय देवगन को दिवाली का हीरो माना जाता था। किन्तु, यशराज फिल्म्स की तिकड़मों के कारण अजय देवगन की फिल्म दिवाली का पूरा फायदा नहीं उठा पाई।






इस फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे है। किन्तु, जिओ स्टूडियोज के साथ एक अन्य निर्माता आनंद एल राय का कलर येलो प्रोडक्शंस भी है।   बताते चले कि आनंद एल राय ने  शाहरुख़ खान के साथ फिल्म जीरो बनाई थी। यह फिल्म २०१८ की विनाशकारी फिल्म साबित हुई थी। 





कुछ भी हो शाहरुख़ खान को मिर्च लगना स्वभाविक है। वैसे वह भी इस प्रकार के खेल खेलते रहते हैं। उनकी फिल्म जवान के 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' को सरकार के विरोध में तक उपयोग किया गया था।  इसलिए वह अच्छी तरह से समझ रहे हैं कि आनंद एल राय और अजय देवगन ने इस बार खेला कर दिया है।  फिल्म चौहान का 'पठानो से यह कहना, चौहान आ रहा है' फिल्म को हिट बना चुका है।  अजय देवगन के प्रशंसक 'पठानों से कहना' शब्द को 'पठान से कहना' बना कर शाहरुख़ खान और उनकी फिल्म पठान के लिए चुनौती की तरह पेश कर रहे है। इस तरकीब से अजय देवगन की १ अक्टूबर २०२७ के प्रदर्शन के लिए तय फिल्म भारी प्रचार बटोर चुकी है।  






फिल्म के संवादों का इस तरह का प्रयोग निश्चित रूप से सामाजिक और राजनीतिक रूप से संवेदनशील है।  कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह आज के समय में फिल्मों के विपणन और प्रचार की एक सोची-समझी रणनीति का भाग है। बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक या सीमा-पार के संघर्षों पर आधारित फिल्मों के लिए ऐसे भारी-भरकम और आक्रामक संवादों का उपयोग सामान्य रहा है। फिल्म निर्माता जानते हैं कि ऐसे बयानों से सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा मिलती है और बहस शुरू हो जाती है। इससे फिल्म को मुफ्त का प्रचार मिल जाता है।






कश्मीर या पाकिस्तान के साथ संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्मों  का एक लक्षित दर्शक होता है।  ऐसे संवाद फिल्म के मुख्य नायक (चौहान) के साहसी और कड़े चरित्र को स्थापित करने के लिए इस्तेमाल किया गया है, जो राष्ट्रवाद और एक्शन फिल्मों के शौकीन दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने का प्रयास है। 






यद्यपि, आलोचकों और समाजशास्त्रियों का मानना है कि किसी विशिष्ट समुदाय (जैसे पठान या कोई अन्य जातीय समूह) को सीधे तौर पर एक विलेन या चुनौती के रूप में पेश करने वाले संवाद सामाजिक विभाजन या रूढ़िवादिता को बढ़ावा दे सकते हैं। किन्तु, कल्पना के घोड़े पर सवार बॉलीवुड फिल्मे ऐसा विभाजन करने में विशेष समर्थ नहीं होती। 






इतना कहा जा सकता है कि इस प्रकार के संवाद केवल मनोरंजन और कहानी के विलेन-हीरो के टकराव के रूप में ही देखे जाने चाहिए। इसे समकालीन सामाजिक-राजनीतिक वातावरण का लाभ उठाने के प्रयास के रूप में भी देखा जा सकता है। यह दर्शको में फिल्म के  प्रदर्शन से पर्याप्त पूर्व ही भावनात्मक प्रतिक्रिया देने वाली कोशिश साबित होती है।  






अब कुछ हल्का हो जाये। फिल्म चौहान के टीज़र में जुम्मा चुम्मा दे दे गाने का प्रयोग फिल्म निर्माताओं की एक गहरी और दोहरी रणनीति को दर्शाता है। इसका अमिताभ बच्चन से कोई सीधा मिलान (Crossover) नहीं है, लेकिन इसके पीछे कुछ खास रचनात्मक और सामाजिक कारण अवश्य है 1 फिल्म में इस गीत का उपयोग कर विरोधाभास और प्रभाव पैदा करना।







टीज़र में कश्मीर (पुलवामा) के तनावपूर्ण माहौल, शुक्रवार की नमाज़ (जुम्मा) के बाद होने वाली पत्थरबाजी और लाउडस्पीकर पर होने वाले ऐलानों को दिखाया गया है।  इसी गंभीर बैकग्राउंड के बीच में अचानक से यह एनर्जेटिक और मस्ती भरा गाना बजता है, जो दर्शकों को चौंकाने और अजय देवगन की दमदार एंट्री को धमाकेदार बनाने के लिए पर्याप्त है।




निर्माताओं ने कश्मीर में जुम्मे (शुक्रवार) के दिन होने वाली पत्थरबाजी और पठान (स्थानीय चुनौती) को काउंटर करने के लिए फिल्मी अंदाज़ में इस गाने के शब्दों का सहारा लिया है।






'जुम्मा चुम्मा' एक बेहद लोकप्रिय रेट्रो गाना है। एक्शन फिल्मों में पुराने गानों को मॉडर्न बीट्स के साथ रीमिक्स या बैकग्राउंड में यूज़ करना आज की तारीख में दर्शकों को आकर्षित करने का एक लोकप्रिय ट्रेंड बन चुका  है।






पर इसका अमिताभ बच्चन से कोई सीधा मिलान नहीं है। टीज़र में अपने गाने के इस नए वर्जन के इस्तेमाल पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर खुद इस वीडियो को शेयर किया।  उन्होंने अजय देवगन और मेकर्स की सराहना करते हुए लिखा, "अजय की सराहना, चौहान आ रहा है।"







अब यह बात दूसरी है कि सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और अजय देवगन के प्रशंसकों के बीच युद्ध सा छिड़ गया है। कई इसे शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' पर सीधा कटाक्ष या ओपन चैलेंज मान रहे हैं।






ऎसी फिल्मों में राजनीतिक एंगल  (फिल्म में २०१८ के पुलवामा विस्फोट की पृष्ठभूमि और बड़े पैमाने पर पत्थरबाजी को दिखाए जाने के कारण) इंटरनेट पर एक वर्ग इसे प्रोपेगैंडा फिल्म कह रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसकी तुलना 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरल स्टोरी' और हालिया राजनीतिक थ्रिलर फिल्मों से कर रहे हैं। वहीं कुछ आलोचकों का आरोप है कि फिल्म में एक खास 'हिंदू-मुस्लिम' और ध्रुवीकरण का एंगल देने की कोशिश की गई है।






विवाद चाहे जो भी खड़े किये जाएँ फिल्म चौहान पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। फिल्म के १५ महीने बाद प्रदर्शित होने तक हवा और बनेगी।  यह हवा निम्न कारणों से बनेगी -  






फिल्म चौहान  की कहानी की पृष्ठभूमि पुलवामा और कश्मीर का यथार्थ है। यह फिल्म की कहानी २०१८ के पुलवामा विस्फोट के बाद अपने तनाव की पृष्ठभूमि पर है।   





 
फिल्म में पत्थरबाजी का मुद्दा उठाया गया है। घटनाक्रम कश्मीर में होने वाली लोकल पत्थरबाजी और दंगों के इर्द-गिर्द है। टीज़र में दिखाया गया है कि कैसे स्थानीय युवाओं को गुमराह करके उनके हाथों में पत्थर थमाए जाते हैं।  






फिल्म भारतीय सुरक्षाबलों को चुनौतियां भी दिखाने वाली है कि  कैसे भारतीय सेना और सुरक्षाबल इन विषम परिस्थितियों और उपद्रवियों का सामना करते हैं। अजय देवगन इसमें एक निडर आर्मी ऑफिसर (चौहान) की भूमिका में हैं, जो आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ एक बड़ी ताकत बनकर खड़ा होता हैं। 





   
यह फिल्म एक खास जुड़ाव का परिणाम है। यह पहली बार है जब अजय देवगन और फिल्म निर्माता आनंद एल राय किसी प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आए हैं।  

Friday, 18 July 2025

#SonOfSardar2 को #TheFantastic4 की चुनौती !!



आगामी शुक्रवार २५ जुलाई को पांच फ़िल्में प्रदर्शित हो रही है। इनमे से एक फिल्म हॉलीवुड की विज्ञान फंतासी सुपरहीरो फिल्म है। इनमे से तीन फिल्मे तो लगभग छोटी स्टारकास्ट वाली है। इसलिए यह देखने वाली बात होगी कि हॉलीवुड की फिल्म के अतरिक्त अजय देवगन की फिल्म के सामने इन तीन फिल्मों को कितने परदे और शो के समय मिलते है !





अंगित जयराज, प्रीतिश जयराज और ऋतुजा पाटिल की निर्माता- निर्देशक तिकड़ी की ड्रामा फिल्म रस एक प्रतिभाशाली शेफ वरुण की कहानी है, जो एक प्रसिद्द शेफ के साथ जुड़ कर ऐसे ऐसे अनुभव करता है कि उसे अपनी नौकरी भारी पड़ने लगती है। इस फिल्म में ऋषि बिस्सा के साथ शिशिर शर्मा,  विशिष्टा चावला, अंगित जयराज की कम पहचानी स्टार कास्ट है।






फिल्म महावतार नरसिंह एक धार्मिक एनीमेशन  फिल्म है, जिसमे भगवान् विष्णु के नरसिंह अवतार का कथानक है।  इसके अनुसार राक्षस हिरण्यकशिपु भगवान् विष्णु को अपमानित करने के लिए स्वयं को भगवान् घोषित कर देता है और अपने बेटे प्रहलाद से अपनी पूजा करने को कहता है। उसके न मानने पर उसे प्रताड़ित करता है। तब अपने भक्त का उद्धार करने के लिए विष्णु नरसिंह अवतार लेते है।






निर्देशक मान सिंह की त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी, विक्रम कोच्चर, अलीशा परवीन और मान सिंह अभिनीत क्राइम थ्रिलर फिल्म सो लॉन्ग वैली का कथानक एक लड़की की अपनी गायब बहन को खोजने के कथानक वाली फिल्म है। 





इन तीन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और हॉलीवुड की दो फिल्मों से कड़ी चुनौती मिलेगी।  यह फ़िल्में न केवल बड़े बजट की है, बल्कि बड़ी स्टारकास्ट वाली चर्चित फ़िल्में है। 





बॉलीवुड की फिल्म सन ऑफ़ सरदार २, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की २०१२ में प्रदर्शित फिल्म सन ऑफ़ सरदार की सीक्वल फिल्म है। यद्यपि इस फिल्म के कथानक का पहली फिल्म के कथानक से कोई सरोकार नहीं है, सिवाय इसके कि फिल्म के नायक अजय देवगन है।  निर्देशक विनय कुमार अरोड़ा की इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में देवगन की नायिका मृणाल ठाकुर है।  फिल्म में रवि किशन, कुबरा सैत, संजय मिश्र, चंकी पांडे, विन्दु दारा सिंह, नीरू बजवा, आदि की स्टारकास्ट चार चाँद लगा रही है। यह अभिनेता मुकुल देव की मृत्यु के पश्चात् प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म है।





जहाँ, अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ़ सरदार २ बॉलीवुड की उपरोक्त तीन फिल्मों को बड़ी चुनौती साबित हो रहे है, वही अजय देवगन की फिल्म को हॉलीवुड की फिल्म फैंटास्टिक फोर : फर्स्ट स्टेप्स उनसे बड़ी चुनौती देगी। मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की सुपरहीरो फैंटास्टिक फोर पर केंद्रित इस फिल्म का कथानक इन चार सुपरहीरो द्वारा अपनी पारिवारिक शक्ति के साथ, पृथ्वी की दैत्य गेलक्टस और उसकी रहस्मय हेराल्ड सिल्वर सर्फर से रक्षा करने का है। फिल्म के निर्देशक मैट शैकमैन है। फिल्म में पेड्रो पास्कल वैज्ञानिक मिस्टर फैंटास्टिक की भूमिका कर रहे है।   

Saturday, 6 April 2019

Akshay Kumar की राह पर Ajay Devgan



अजय देवगन (Ajay Devgan)भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की राह पर चल पड़े हैं। वह भी अक्षय कुमार की तरह देश भक्ति वाली फ़िल्में कर रहे हैं। वह एक साल में एक से ज़्यादा फ़िल्में देने के अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फार्मूला पर भी चल रहे हैं।

Ajay Devgan की अगली फिल्म दे दे प्यार दे (De De Pyar De) एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।  यह फिल्म १७ मई को प्रदर्शित होगी।

इस फिल्म के अलावा उनकी ऐतिहासिक युद्ध फिल्म तानाजी : द अनसंग वारियर (Tanaji: The Unsung Warrior) तेज़ी से बन रही है। यह फिल्म अगले साल १० जनवरी को रिलीज़ होगी।

वह नीरज पांडेय (Neeraj Pandey) की फिल्म चाणक्य में केंद्रीय भूमिका कर रहे हैं।

बधाई हो के निर्देशक अमित शर्मा (Amit Sharma) की बायोपिक फिल्म में वह फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में हैं।

लव रंजन की एक फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ जोड़ी बना रहे हैं।

वह भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया में विंग कमांडर विजय कार्णिक (Vijay Karnik) की भूमिका कर रहे हैं।

वह स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित दक्षिण की बहुभाषी फिल्म आर आर आर में अहम् भूमिका भी करेंगे।

ज़ाहिर है कि अजय देवगन (Ajay Devgan) के पास भिन्न जॉनर की देशभक्ति से लबरेज फ़िल्में हैं। यह तमाम फ़िल्में जब रिलीज़ होंगी, तब अजय देवगन, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी पछाड़ते नज़र आ सकते हैं।  

English Medium की समस्या बताएँगे Irrfan Khan ?- क्लिक करें 

Sunday, 22 July 2018

अजय देवगन और सैफअली खान का तलवारबाज़ी मुकाबला !

सैफअली खान  और अजय देवगन फिल्म कच्चे धागे 
आज तक, हाथों में बन्दूक थामने वाले दोस्तों ने तलवार पकड़ते ही दुश्मनी ठान ली है। बन्दूकबाज़ दोस्तों की यह तलवारबाज़ दुश्मनी रूपहले परदे पर नज़र आएगी। तलवारबाज़ी का यह मुक़ाबला सैफ अली खान और अजय देवगन के बीच होगा।

रील लाइफ में, इन दोनों का यह मुक़ाबला, अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी के अंतर्गत बनने वाली ऐतिहासिक फिल्म तानाजी : द अनसंग वारियर में होगा।

इस फिल्म में अजय देवगन तानाजी की शीर्षक भूमिका कर रहे हैं। 

छत्रपति शिवाजी महाराज के विश्वसनीय मित्र और उनकी सेना के मुखिया तानाजी मलुशरे और औरंगज़ेब की सेना के राजपूत सेनापति उदयभान राठौर के मध्य १६७० में लड़े गए सिंहगढ़ युद्ध पर इस फिल्म में सैफ अली खान को उदयभान राठोड की भूमिका सौंपी गई है।

चूंकि, सिंहगढ़ के किले को मुग़ल सेना से छुड़ाने के लिए तानाजी द्वारा यह युद्ध लड़ा गया था, इसलिए फिल्म में स्वाभाविक रूप से अजय देवगन और सैफ अली खान तलवार थामे आमने सामने डटे होंगे।

अजय देवगन और सैफ अली खान का पहला साथ १९९९ में प्रदर्शित निर्देशक मिलन लुथरिया की फिल्म कच्चे धागे से बना था।

इस फिल्म के बाद यह दोनों एलओसी कारगिल (२००३) और ओमकारा (२००६) में भी नज़र आये।  

इत्तफ़ाक़ की बात है कि इन तीनों फिल्मों में बंदूके गरज रही थी।

पहली बार यह दोनों अभिनेता तलवार बजाते नज़र आएंगे।

हालाँकि, अभी सैफ अली खान के द्वारा अधिकृत रूप से कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन, निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म में चौथी बार अजय-सैफ जोड़ी नज़र आने की पूरी संभावना है।  

सुपरस्टार रजनी की फिल्म में सिमरन भी -  पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Wednesday, 11 July 2018

क्या ! एक और 'चाणक्य' ?

रिलायंस एंटरटेनमेंट, फ्राइडे फिल्मवर्क और प्लान सी स्टूडियो ने संयुक्त रूप से ऐलान किया है कि ३७१ ईसा पूर्व के महान राजनीतिकार, अर्थ शास्त्री, दार्शनिक और चन्द्रगुप्त के सलाहकार चाणक्य पर फिल्म बनाई जाएगी।

इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडेय द्वारा किया जाएगा।

फिल्म में चाणक्य की भूमिका अजय देवगन करेंगे। अजय देवगन पहली बार कोई ऐतिहासिक भूमिका करेंगे।

नीरज पांडेय ने अ वेडनेसडे और एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के एक अलावा अक्षय कुमार के साथ स्पेशल २६ और बेबी जैसी थ्रिलर फ़िल्में की हैं। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ऐयारी थी।

नीरज पांडेय के साथ अजय देवगन पहली बार फिल्म कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले, यशराज फिल्म्स द्वारा चाणक्य पर फिल्म बनाने की अफवाह उड़ी थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के चाणक्य का किरदार करने की अफवाह भी थी। फिल्म का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश करने वाले थे ।

डॉक्टर चंद्रप्रकाश ने १९९१ में एक टीवी सीरियल चाणक्य का निर्माण और निर्देशन किया था । इस सीरियल में वह खुद चाणक्य बने थे । यह शो काफी सफल हुआ था ।

लेकिन, अब ऐसा लगता है कि चाणक्य पर यशराज फिल्म्स की फिल्म बनने नहीं जा रही। क्योंकिचाणक्य पर फिल्म एक महंगा प्रोजेक्ट है। एक ही चरित्र पर दो फ़िल्में घाटे का सौदा हो सकती है। 

नीरज पांडेय ने चाणक्य पर स्क्रिप्ट कुछ समय पहले ही तैयार की थी।

फिलहाल, चाणक्य की दूसरी महत्वपूर्ण स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं किया गया है।  

इरफ़ान खान और दुलकर सलमान की फिल्म कारवां का फ़साना - देखने के लिए क्लिक करें 

Thursday, 8 March 2018

स्टार सिस्टम पहले जैसा नहीं रहा - अजय देवगन

निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने आमिर में राजीव खंडेलवाल को निर्देशित करने के बाद, दो फिल्मों नो वन किल्ड जेसिका और घनचक्कर में  विद्या बालन और रानी मुख़र्जी जैसे सशक्त  एक्ट्रेस को निर्दशित किया। अब वह रेड में अजय देवगन को इनकम टैक्स अफसर बना कर आ रहे हैं।  अजय  देवगन इस फिल्म से कैसे जुड़े ? क्या स्टार सिस्टम ख़त्म हो रहा है ?  सिंघम और गोलमाल की अगली किस्ते आएंगी ? इन सब पर चर्चा हुई अजय देवगन से - 
फिल्म रेड से कैसे जुड़ना हुआ ?
मुझे फिल्म की कहानी सुनाई गयी थी। यह रीयल घटना पर आधारित कहानी है। जिसकी वजह से मैंने हाँ कह दिया।  
किरदार के बारे में बताएं ?
मेरा किरदार अमय पटनायक का है जो की इनकम टैक्स ऑफिसर है। अस्सी के दशक में किस तरह से एक बहुत बड़ी रेड मारी गयी थी, उसी के इर्द गिर्द यह फिल्म घूमती है। 
कभी आपके घर पर रेड पड़ी ?
हाँ , एक बार मेरे यहां भी रेड पड़ी थी मुझे लगता है, वह ९० के दशक की बात थी। हालांकि मैं शहर में नहीं था। मैं कहीं बाहर फिल्म की शूटिंग कर रहा था। रियल रेड लगभग दो दिन चली थी,  लेकिन आखिरकार ऑफिसर्स को कुछ नहीं मिला। 
डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता के साथ काम कैसा रहा ?
वो बहुत ही सीधा इंसान है, लेकिन काम बहुत अच्छा करता है। राजकुमार का डायरेक्शन सेन्स बहुत बढ़िया है। 
रेड फिल्म के गाने काफी सराहे जा रहे हैं ?
हाँ मुझे अच्छे लिखे हुए गाने काफी पसंद आते हैं। अभी तक रिलीज हुए दोनों गाने जबरदस्त हैं और अच्छे भी लग रहे हैं। 
आपका घर पे क्रिटिक कौन है ?
मेरे काम के बारे में काजोल से ज्यादा मेरी बेटी नीसा क्रिटिक है। वह सब कुछ बोल देती है, उसे कैसी भी फिल्म लगती है। 
इंडस्ट्री में स्टार सिस्टम ख़त्म हो रहा है ?
मुझे लगता है कि स्टार सिस्टम अब पहले जैसा नहीं रहा। हम लोग लकी थे कि हमारे फैंस काफी रॉयल थे जो आज भी है। आजकल के जो दर्शक हैं वह काफी सोच समझकर फिल्मों का चयन करते हैं। यही कारण है कि अब वही फिल्में बनानी होंगी, जिन्हें दर्शक सिनेमाघर तक जा कर के देखना पसंद करें। 
सिंघम और गोलमाल की अगली किश्त आएगी ?

दोनों फिल्मों की अगली कहानी भी जल्द सुनने को मिलेगी। बस हमें इंतजार है एक अच्छी स्क्रिप्ट का। स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। 




Wednesday, 7 March 2018

विवाद होने पर भी अजय देवगन बनायेंगे तानाजी पर फिल्म

इस साल रिलीज़, संजय लीला भंसाली की मैग्नम ओपस पद्मावत में, रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी की भूमिकाओं को लेकर, कुछ गुटों द्वारा पूरे देश भर में जैसा बावेला मचा था, उससे फ़िल्मकार सहम गए जैसे लगते हैं। इसी कारण से पद्मावत को गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में न रिलीज़ हो पाने का खामियाजा बॉक्स ऑफिस पर भारी कलेक्शन का नुकसान हुआ. एक दूसरी ऐतिहासिक बायोपिक फिल्म, कंगना रानौत की मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ़ झाँसी के साथ भी हुआ। राजस्थान की एक संस्था ने रानी लक्ष्मी बाई और एक अँगरेज़ ऑफिसर के बीच रोमांस के दृश्य फिल्माए जाने का आरोप लगा कर फिल्म रोके जाने की मांग कर दी। अब यह बात दीगर है कि उनकी मांग में कोई दम नहीं था।  इसलिए, इस विरोध की हवा ज़ल्द ही निकल गई।  इस समय भी, ऐतिहासिक सन्दर्भों को लेकर कुछ फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। इनमे अक्षय कुमार की बैटल ऑफ़ सरगढ़ी पर फिल्म केसरी और अजय देवगन की छत्रपति शिवाजी के सेनापति तानाजी मलुसरे पर फिल्म तानाजी, द अनसंग हीरो के नाम उल्लेखनीय है। अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग जारी है।  अजय देवगन भी अपनी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।  पहले अजय देवगन के भी बैटल ऑफ़ सरगढ़ी पर फिल्म बनाए जाने की खबर थी।  लेकिन, अब यह साफ़ हो गया है कि अजय देवगन तानाजी पर फिल्म पर ही आगे बढ़ेंगे।  छत्रपति शिवाजी के सेनापति की वीरता पर फिल्म का विषय भी काफी संवेदनशील है। क्या, पद्मावत या मणिकर्णिका की तरह तानाजी को भी विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा ? अजय देवगन इसे नहीं मानते।  अजय देवगन का सोचना है कि अगर आप तथ्यों पर काम करेंगे तो विरोध कैसा।  उनका इशारा, शायद संजय लीला भंसाली के फैक्ट्स के साथ फिक्शन का इस्तेमाल करने की ओर था। अजय देवगन कहते हैं, "अगर किसी को कोई आपत्ति है और आमने सामने आ कर बात करना चाहता है तो हम अपने तथ्य सामने रखेंगे। उनकी बात भी सुनेंगे।  कौन चाहता है विवाद में फंसना। फिल्म इंडस्ट्री को विवाद में फंसना ठीक नहीं।  हर बात को हैंडल किया जा सकता है।" निश्चित रूप से, कम से कम, संजय लीला भंसाली के फिल्म हम दिल दे चुके सनम के हीरो अजय देवगन, संजय से ज्यादा समझदार और सबक सीखने में तेज़ हैं।

Tuesday, 13 February 2018

चच्चू नुसरत के गीतों पर राहत की 'रेड'

फिल्म रेड के राहत फ़तेह अली खान के गाये तनिष्क बागची द्वारा रिक्रिएट गीत  सानू एक पल चैन न आये के इस विडियो में रेड की कहानी की ओर संकेत दिया गया है।  अजय देवगन एक इनकम टैक्स ऑफिसर हैं। इलीना डिक्रूज़ उनकी पत्नी बनी हैं। इस गीत में पति पत्नी के सम्बन्ध का महत्त्व बताने के साथ रेड पर गए पति के लिए चिंतित पत्नी की चिंता का चित्रण भी हुआ है।  लेकिन, यह गीत बहुत प्रभावशाली नहीं बन पड़ा है।  राहत फ़तेह अली खान आपने चच्चू नुसरत फ़तेह अली खान के गीतों के रिमिक्स गा गा कर  बॉलीवुड से बिना टैक्स दिए नोट बटोर रहे हैं।  यह गीत अजय देवगन की पिछले साल रिलीज़ फिल्म बादशाओ के राहत द्वारा ही गाये गए तेरे रश्क ए कमर गीत जैसा है।  फिल्मांकन भी काफी कुछ वैसा ही हुआ है। वैसे इस फिल्म का ट्रेलर उम्मीद पैदा करता है।  इस फिल्म का निर्देशन उन राजकुमार गुप्ता ने किया है, जो आमिर और नो वन किल्ड जेसिका का निर्देशन कर चुके हैं।  रेड में  सौरभ शुक्ल अपनी भूमिका से सब पर भारी  नज़र आते हैं।  ऊपर देखिये इस गीत को।  




Friday, 9 February 2018

आज रिलीज़ हो रही है अजय देवगन के कैमिया वाली आपला मानुस

प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा की कड़ी में अभिनेता अजय देवगन भी फिल्मों के निर्माण में उतर आये हैं।  उनकी पहली फिल्म आपला मानुस आज रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म  में मानुस की केंद्रीय भूमिका नाना पाटेकर कर रहे हैं।  अजय देवगन ने अपनी ही फिल्म में कैमिया किया है।  अजय देवगन और नाना पाटेकर ने तीन हिंदी फ़िल्में अपहरण, भूत और राजनीती एक साथ की है।  इस लिहाज़ से इन दोनों के बीच अच्छे सम्बन्ध हैं।  नाना पाटेकर ने  अजय देवगन की दिवाली २०१७ में रिलीज़ फिल्म गोलमाल अगेन में अपनी आवाज़ के ज़रिये कैमिया किया था।  आपला मानुस एक पारिवारिक फिल्म है।  इस फिल्म  का निर्देशन सतीश रजवाड़े कर रहे हैं।  फिल्म में इरावती हरषे और सुमित राघवन भी अभिनय कर रहे हैं।  सतीश रजवाड़े इससे पहले करीब १४ मराठी फ़िल्में निर्देशित का चुके हैं।  अजय देवगन के साथ फिल्म निर्माता के रूप में अभिनव  शुक्ल और मनीष मिश्रा का प्रोडक्शन हाउस वाटरगेट प्रोडक्शन कर रहा है।  अगर आपला मानुस हिट हो गई तो अजय देवगन को भी अच्छी क्षेत्रीय भाषा की फ़िल्में बनाने का हौसला मिलेगा। 


Tuesday, 16 January 2018

अकिव अली की फिल्म में तब्बू से रोमांस नहीं करेंगे अजय देवगन !

एक फिर विजयपथ (१९९४) वाला रोमांस देखने की उम्मीद पाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर नहीं है।अकिव अली की अनाम फिल्म में अजय देवगन और तब्बू को लिए जाने से यह उम्मीद बनी थी कि फिल्म में दोनों की रोमांटिक जोड़ी बनी होगी। बेशक यह रोमांस परिपक्व रोमांस होगा। अख़बारों की खबरों में भी ऐसा ही जताया गया था। लेकिन, स्टार कास्ट पर नज़र डालते समय प्रशंसक भूल गए कि फिल्म में यारियां एक्ट्रेस राकुल प्रीत सिंह भी है। अब यह जानकारी मिली है कि अकिव अपनी फिल्म में मिक्स रोमांस दिखायेंगे। यानि फिल्म में अजय देवगन और राकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक जोड़ी बनी होगी। निर्माता लव रंजन की लव फिल्म्स के लिए इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को अनोखी रोमांस कथा बताया जा रहा है। फिल्म में तब्बू की भूमिका बड़ी ख़ास और सशक्त है। लेकिन, वह अजय देवगन और राकुल प्रीत सिंह के बीच प्रेम त्रिकोण नहीं बना रही होंगी। लव रंजन, अजय देवगन की स्टार पॉवर को जानते हैं। ख़ास तौर पर हॉलिडे वीकेंड में लोग सपरिवार देवगन की फ़िल्में देखने जाते हैं। इसलिए भूषण कुमार के साथ लव रंजन की यह फिल्म दशहरा वीकेंड पर १९ अक्टूबर को रिलीज़ होगी। वैसे दिलचस्प खबर यह भी है कि फिल्म में अभी एक बड़ी एक्ट्रेस को और लिया जाना है। यानि कुछ और छुपा है इस फिल्म में ! 

नहीं रही इशक़जादे  में परिणीती चोपड़ा की माँ चारू रोहतगी - पढ़ने के लिए क्लिक करे  

Thursday, 28 December 2017

क्या अजय देवगन सम्हालेंगे, जब टेम्पर लूज करेंगे रणवीर सिंह ?

बॉलीवुड कुछ नए पन्ने तैयार कर सकता है।  सिम्बा किताब के यह पन्ने टेम्पर से सजे होंगे।  रोहित शेट्टी, करण जौहर और रणवीर सिंह की तिकड़ी पहली बार इकठ्ठा हो चुकी है।  यह तिकड़ी इकठ्ठा हुई  है पुरी जगन्नाथ निर्देशित तेलुगु फिल्म टेम्पर के हिंदी रीमेक के लिए।  टेम्पर, जूनियर एनटीआर की एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी दया की भूमिका वाली फिल्म है।  फिल्म में एनटीआर जूनियर के अधीनस्थ पुलिस अधिकारी नारायण मूर्ति की भूमिका पोषनी कृष्णा मुरली ने  की थी।  यह किरदार उसे गलत काम करने से रोकता है।  हालाँकि, रोहित शेट्टी ने टेम्पर की कहानी में अपने तौर पर बदलाव किये हैं।  वैसे भी रोहित शेट्टी कभी भी किसी रीमेक को जस का तस नहीं बनाते।  सिम्बा के लिए टेम्पर की कहानी में रोहित ने चाहे जो बदलाव किये हों, रणवीर सिंह एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी ही बने हैं ।  सिम्बा रणवीर सिंह की पहली धुंआधार एक्शन फिल्म होगी।  लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि नारायण मूर्ति की भूमिका को कौन अभिनेता करेगा?  रोहित शेट्टी की टीम को अजय देवगन पर विश्वास हैं।  रोहित शेट्टी ने, अजय देवगन के साथ जितनी भी फ़िल्में बनाई हैं, वह बड़ी हिट  साबित हुई हैं।  दिवाली २०१७ में रिलीज़ रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल सीरीज की फिल्म गोलमाल अगेन इस जोड़ी की २०० करोड़ क्लब में शामिल होने  वाली पहली फिल्म बनी थी। यह २०१७ की दूसरी सबसे सफल बॉलीवुड फिल्म भी है।  इसलिये, शायद   रोहित शेट्टी भी अजय देवगन को सिम्बा का नारायण मूर्ति बनाना चाहेंगे।   लेकिन, क्या सिम्बा के इस करैक्टर को अजय देवगन करना चाहेंगे ? सिम्बा की ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका  काफी कुछ बाजीराव सिंघम से मिलती जुलती है।  अजय देवगन ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में ही २०११ में सिंघम और २०१४ में सिंघम रिटर्न्स में बाजीराव सिंघम के किरदार को किया था।  इसलिए, सिम्बा के पुलिस किरदार में कोई नयापन नहीं है।  लेकिन, मूर्ति का किरदार सिम्बा को ईमानदारी के लिए प्रेरित करने वाला है।  वह इस मायने में सिंघम से अलग भी है।  लेकिन, अजय देवगन को इस कारण से सिम्बा करने में ऐतराज़ नहीं हो सकता।  अजय देवगन को करण जौहर की फिल्म करने में ऐतराज़ हो सकता है।  सभी जानते हैं कि एक बार करण जौहर  ने बातचीत में काजोल पर कुछ टिप्पणियां कर दी थी।  अजय देवगन को यह नागवार गुजरी।  इस पर अजय देवगन और करण जौहर के बीच गर्मागर्मी भी हुई थी।  २०१६ में, दीवाली पर अजय देवगन की शिवाय और करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के टकराव  के बाद यह खटास कुछ ज़्यादा बढ़ गई।  इसलिए, एक्टर अजय देवगन का निर्माता करण जौहर की फिल्म करना आसान नहीं लग रहा।  हालाँकि, काजोल के जन्मदिन पर काजोल और करण जौहर के बीच सुलह हो चुकी है।  परन्तु,  अजय देवगन की नाराज़गी कम नहीं हुई है।  वैसे बॉलीवुड के जुड़े लोग जानते हैं कि यहाँ कुछ भी स्थाई नहीं होता- दोस्ती भी नहीं और दुश्मनी भी नहीं।  इसलिए संभव है कि अजय देवगन  सिम्बा के समझावन  बने  नज़र आये।  अगर ऐसा होता है तो अजय देवगन, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और करण जौहर की चौकड़ी का यह एक्शननाक गठजोड़ होगा।  यानि २८ दिसंबर २०१८ को बॉक्स ऑफिस पर धमाके पर धमाके हो सकते हैं।  

Sunday, 13 December 2015

अजय देवगन बनेंगे डिक्टेटर

अगर सब ठीक रहा तो अजय देवगन एक बार फिर दोहरी भूमिका में नज़र आएंगे।  यह फिल्म तेलुगु फिल्म 'डिक्टेटर' का हिंदी रीमेक होगी।  डिक्टेटर निर्देशक श्रीवास की एक्शन फिल्म है, जिसमे तेलुगु फिल्मों के सितारे नंदमुरी बालाकृष्णन की ९९वी फिल्म है।  बालाकृष्णन तेलुगु फिल्मों के सुपर स्टार और आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री एन टी रामाराव के बेटे हैं।  डिक्टेटर में बालाकृष्णन एक माफिया डॉन और सुपर मार्किट सुपरवाइजर की दोहरी भूमिका में है।  डिक्टेटर को तमिल और मलयालम में डब कर रिलीज़ किया जायेगा।  डिक्टेटर के निर्माता एरोस इंटरनेशनल को डिक्टेटर की स्क्रिप्ट हिंदी दर्शकों के पसंद के अनुरूप लगी।  इसीलिए, इसे हिंदी में भी बनाने का निर्णय किया गया है। इसके लिए अजय देवगन से बात चल रही है।  डिक्टेटर का हिंदी में रीमेक  फिल्म ही श्रीवास का हिंदी फिल्म डेब्यू होगा । श्रीवास तेलुगु डिक्टेटर की शूटिंग पूरी करने के बाद ही हिंदी डिक्टेटर को शुरू कर सकेंगे।  तेलुगु फिल्म में बालाकृष्णन के साथ नायिका की भूमिका अंजलि और सोनल चौहान कर रही हैं।  लेकिन, अभी यह तय नहीं है कि अजय देवगन के अपोजिट कौन अभिनेत्री काम करेगी!