Friday 9 February 2018

आज रिलीज़ हो रही है अजय देवगन के कैमिया वाली आपला मानुस

प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा की कड़ी में अभिनेता अजय देवगन भी फिल्मों के निर्माण में उतर आये हैं।  उनकी पहली फिल्म आपला मानुस आज रिलीज़ हो रही है।  इस फिल्म  में मानुस की केंद्रीय भूमिका नाना पाटेकर कर रहे हैं।  अजय देवगन ने अपनी ही फिल्म में कैमिया किया है।  अजय देवगन और नाना पाटेकर ने तीन हिंदी फ़िल्में अपहरण, भूत और राजनीती एक साथ की है।  इस लिहाज़ से इन दोनों के बीच अच्छे सम्बन्ध हैं।  नाना पाटेकर ने  अजय देवगन की दिवाली २०१७ में रिलीज़ फिल्म गोलमाल अगेन में अपनी आवाज़ के ज़रिये कैमिया किया था।  आपला मानुस एक पारिवारिक फिल्म है।  इस फिल्म  का निर्देशन सतीश रजवाड़े कर रहे हैं।  फिल्म में इरावती हरषे और सुमित राघवन भी अभिनय कर रहे हैं।  सतीश रजवाड़े इससे पहले करीब १४ मराठी फ़िल्में निर्देशित का चुके हैं।  अजय देवगन के साथ फिल्म निर्माता के रूप में अभिनव  शुक्ल और मनीष मिश्रा का प्रोडक्शन हाउस वाटरगेट प्रोडक्शन कर रहा है।  अगर आपला मानुस हिट हो गई तो अजय देवगन को भी अच्छी क्षेत्रीय भाषा की फ़िल्में बनाने का हौसला मिलेगा। 


No comments:

Post a Comment