Showing posts with label Shahrukh Khan. Show all posts
Showing posts with label Shahrukh Khan. Show all posts

Wednesday, 15 July 2026

#SanjayLeelaBhansali का #King से प्यार, टाली #LoveAndWar ?



मुंबई के गलियारों से समाचार है कि निर्माता निर्देशक संजयलीला भंसाली ने अपनी फिल्म लव एण्ड वॉर की प्रदर्शन  की तिथि टाल दी है।  अब यह फिल्म अगले वर्ष २१ जनवरी २०२७ को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओँ में प्रदर्शित होगी।





 

इसके साथ ही अटकलों का दौर प्रारम्भ हो गया है।  कहा जा रहा है कि लव एंड वॉर की रिलीज़ फिल्म की नायिका आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के बॉक्स ऑफिस पर लुढ़कने के कारण टाली गई है। भंसाली यह नहीं चाहते थे कि अपनी फिल्म की नायिका की इतनी बड़ी असफलता के बाद, बड़े बजट की फिल्म को प्रदर्शित किया जाए। क्योंकि, आलिया के कारण फिल्म को नकारात्मक प्रचार ही मिलेगा।




 

अटकलें तो यहाँ तक हैं कि अल्फा के बाद, लव एंड वॉर में आलिया भट्ट के हिस्सों को कतरा जा रहा है। निर्माता नहीं चाहते थे कि इतना बुरा अभिनय करने वाली अभिनेत्री का मुंह दर्शकों के सामने बार बार आये। वह सोचते हैं कि फिल्म के दो नायकों रणबीर कपूर और विक्की कौशल के चेहरों की सहायता से फिल्म को दर्शकों की पसंदीदा बनाया जा सकेगा।




 

किन्तु, सवाल कई उठते है। आलिया भट्ट का अभिनय उत्कृष्ट कब होता था? गंगूबाई काठियावाड़ी में उनका अभिनय साधारण स्तर का ही था।  अब बात दूसरी है कि उन्हें राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार मिल गया। जहाँ तक निर्माताओं का प्रश्न है क्या गंगूबाई काठियावाड़ी शूट करते समय आलिया भट्ट का बुरा अभिनय सामने नहीं आया था? क्या लव एंड वॉर की शूटिंग में आलिया खराबा अभिनय नहीं कर रही थी? स्पष्ट है कि लव एंड वॉर की प्रदर्शन  की तिथि बदलने का कारण कोई दूसरा है।




 

यह सोचना इस लिए भी आवश्यक है कि लव एंड वॉर उनकी नायिका प्रधान एकल अभिनेत्री फिल्म नहीं है। इस फिल्म में उनके लव और वॉर रणबीर कपूर और विक्की कौशल  भी है। यह दोनों अभिनेता अपनी कई फिल्मों में अद्वितीय अभिनय कर चुके है।  राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू में इस जोड़ी ने कमाल कर दिखाया था। तो यह कैसे समझ लिया गया कि लव एंड वॉर में आलिया भट्ट का कमाल ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता की गारंटी है?





 

निश्चित रूप से आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा फ्लॉप हुई है। किन्तु, रणबीर कपूर ने २०२३ में तू झूठी मैं मक्कार और एनिमल जैसी बड़ी सफल फिल्म दी है।  विक्की कौशल ने तो पिछली साल ही छावा जैसी सुपर हिट फिल्म  दी है।  उनका अभिनय भी अद्वितीय पाया गया था। इसके लिए उन्हें ज़ी सिने अवार्ड भी मिला है। क्या लव एंड वॉर इन दोनों अभिनेताओं के अभिनय से सफल नहीं हो सकती थी ? फिल्म को आलिया भट्ट के व्यक्तित्व की इतनी जरुरत क्यों कि फिल्म की रिलीज़ टालनी पड़ी ?




 

जहाँ तक लव एंड वॉर के प्रदर्शन की तिथि बदलने की बात है, इस फिल्म की रिलीज़ पहले भी टालनी पड़ी थी। २०२४ में घोषित फिल्म लव एंड वॉर को मूल रूप में २०२५ की क्रिसमस को प्रदर्शित किया जाना था।  फिल्म को निर्माण में देरी के कारण २० मार्च २०२६ तक टालना पड़ा।  किन्तु, मार्च रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर २ द रिवेंज तथा यश की फिल्म टॉक्सिक प्रदर्शित हो रही थी।  इन दोनों फिल्मों से टकराव टालने के लिए फिल्म को क्रिसमस २०२६ को प्रदर्शित किया जाना तय किया गया। अब जबकि, फिल्म की रिलीज़ अगले साल तक बढ़ा दी गई है तो इसके लिए आलिया भट्ट को दोषी क्यों ठहराना ?





 

लव एंड वॉर की रिलीज़ बढाए जाने के एकाधिक कारण लगते हैं। पहला तो यह कि संजय लीला भंसाली हमेशा से टकराव से बचते रहे है।  क्रिसमस २०२६ में, २४ दिसंबर को शाहरुख़ खान की एक्शन फिल्म किंग प्रदर्शित हो रही है।  शाहरुख खान, हमेशा से संजय लीला भंसाली के प्रिय एक्टर रहे है। उन्होंने उनके साथ देवदास जैसी बड़ी हिट फिल्म बनाई है। शाहरुख़ खान की फिल्म किंग का प्रचार काफी ठंडा चल रहा है। रक्षकों में कोई विशेष उत्सुकता नहीं है।  इसलिए भंसाली नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म का किंग से टकराव हो या किंग को उनकी फिल्म से कोई नुकसान उठाना पड़े।  इसलिये उन्होंने फिल्म को टालना उपयुक्त समझा।




 

एक कारण और है।  फिल्म के एक नायक रणबीर कपूर की सबसे मूल्यवान फिल्म रामायण का पहला हिस्सा, दिवाली २०२६ में ३० अक्टूबर को प्रदर्शित हो रहा है। इस फिल्म को भारी भरकम व्यवसाय करने वाली फिल्म बताया जा रहा है।  यदि रामायण सुपरडुपर हिट होती है तो भी और यदि असफल होती है तो भी लव एंड वॉर का दो महीने से भी कम समय में प्रदर्शित होना लाभदायक नहीं होगा।

 




इस प्रकार से, अब लव एंड २१ जनवरी २०२७ को प्रदर्शित होगी। यह स्लॉट बिलकुल खाली है।  संदीप रेड्डी वंगा की तेलुगु भाषा की अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होने वाली प्रभास की फिल्म स्पिरिट ५ जनवरी को प्रदर्शित हो जाएगी। 

Monday, 29 June 2026

क्या #King का #Doomsday लायेंगे #Avengers और #Dune3 ?



शाहरुख खान की आगामी २४ दिसंबर २०२६ को प्रदर्शित होने जा रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' का छह दिनों बाद, बॉक्स ऑफिस पर सीधा टकराव हॉलीवुड की दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और  'ड्यून पार्ट 3'  तथा  बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' से है। फिल्म किंग के प्रदर्शन पर इन टकरावों का क्या प्रभाव पड़ेगा ?  





'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून पार्ट 3' जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मे एक सप्ताह पूर्व १८ दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।  जबकि, किंग ६ दिन बाद २४ दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। यह दोनों फिल्मे वीएफएक्स प्रभाव वाली तकनीकी रूप से समृद्ध फ़िल्में हैं।  दोनों ही फिल्मों को मल्टीप्लेक्स छविगृहों और आईमैक्स पर्दों की आवश्यकता है।  इन दोनों फिल्मों को यह परदे मिले भी है।  चूंकि, शाहरुख़ खान की फिल्मों का दर्शक भी मल्टीप्लेक्स वाला है, इसलिए किंग को कुछ पर्दों का टोटा पड़ भी सकता है। किन्तु, इतना नहीं कि किंग का व्यवसाय प्रभावित हो।





यद्यपि, क्रिसमस की छुट्टियों का लंबा सप्ताहांत, बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों को फूलने-फलने का अवसर देता है। इसलिए, शाहरुख़ खान की फिल्म को पर्याप्त परदे तो मिलेंगे ही। शाहरुख़ खान की फिल्मों का दर्शक एकल पर्दों वाले छविगृहों वाला भी है।  डूम्सडे और ड्यून ३ को इनमें से कुछ परदे मिल जाएंगे।  किंग को, बॉलीवुड फिल्म शक्ति शालिनी से टक्कर मिल सकती है।  इसके स्पष्ट कारण भी है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों में से है।  यह एक महिला चरित्र प्रधान फिल्म है।  फिल्म में सैयारा से प्रसिद्ध अभिनेत्री अनीत पड्डा शक्ति और शालिनी की दोहरी भूमिका कर रही है ।  शक्ति एक सामान्य महिला है, जबकि शालिनी बुरी आत्मा से ग्रसित है। शक्ति, शालिनी के विरुद्ध लोगों को बचाने का काम करती है। फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं।  आदित्य ने मुँज्या और थम्मा जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया था। 





हिंदी दर्शकों को हॉरर की हास्य से भरपूर कथा आकर्षित करती है। विशेष रूप से, एकल पर्दों के दर्शक छविगृहों के अंधेरों में भयभीत होना चाहते है। 'शक्ति शालिनी' जैसी घरेलू फिल्मों के साथ क्लैश होने के कारण सिंगल स्क्रीन और मास पॉकेट में स्क्रीन्स का बंटवारा हो सकता है। किन्तु, सम्भव है कि मैडॉक फिल्म्स शाहरुख़ खान की फिल्म के समक्ष अपनी फ़िल्में लाने से विरत रहे।






इन चुनौतियों के बावजूद, फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स और प्री-रिलीज बिज़नेस ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो फिल्म के प्रति दर्शकों के अपार उत्साह को दर्शाता है। फिल्म में सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन और शाहरुख खान का डार्क या नेगेटिव अवतार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है, जो बड़े अंतरराष्ट्रीय बजट वाले क्लैश के सामने भी टिकने का दम रखता है।






फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की उपस्थिति इसे एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म बनाती है। यह फिल्म १९९४ की क्लासिक फ्रांसीसी फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल  से प्रेरित बताई जा रही है।  'किंग' को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म पर निर्माता पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं।





निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को वैश्विक स्तर  पर तैयार कर रहे हैं। इसके लिए पश्चिम के मशहूर स्टंट कोरियोग्राफरों को शामिल किया गया है। फिल्म में बड़े पैमाने के ६ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस रखे गए हैं, जिन्हें 'रियल एक्शन' और एडवांस वीएफएक्स के हाइब्रिड कॉम्बिनेशन से तैयार किया जा रहा है।





फिल्म में विदेशी लोकेशन का तड़का भी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो और विले पार्ले जैसी जगहों पर प्रारम्भ हुई थी।  यहाँ दो सौ से अधिक स्टंट आर्टिस्ट्स के साथ एक विशाल जेल एक्शन सीक्वेंस फिल्माया गया। इसके अतिरिक्त फिल्म के प्रमुख और महत्वपूर्ण भागों को पोलैंड (वारसा), प्राग, बुडापेस्ट और बर्लिन जैसे यूरोपीय शहरों में शूट किया जा रहा है।






रिपोर्टों के अनुसार, 'किंग' की कहानी लुक बेसन द्वारा निर्देशित लियोन: द प्रोफेशनल के कथानक से गहराई से प्रेरित है। मूल फिल्म एक अकेले रहने वाले प्रोफेशनल हिटमैन (जीन रेनो) और एक छोटी लड़की (नताली पोर्टमैन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके परिवार की हत्या के बाद वह हिटमैन से ट्रेनिंग लेती है। भारतीय रूपांतरण 'किंग' में शाहरुख खान एक खूंखार हत्यारे/गुरु की भूमिका में होंगे, जबकि उनकी असल जिंदगी की बेटी सुहाना खान उस शिष्या का किरदार निभाएंगी जिसे वह दुश्मनों से बचाते हैं और ट्रेनिंग देते हैं। हालाँकि, मेकर्स ने भारतीय दर्शकों के स्वाद के अनुसार इसके स्केल, ड्रामा और गानों को काफी बढ़ा दिया है।






यहाँ बताते चलें कि लियोन: द प्रोफेशनल से प्रेरित हो कर निर्देशक गुड्डू धनोआ ने, साल २००० में बॉबी देओल और रानी मुखर्जी को मुख्य भूमिका  में लेकर  फिल्म 'बिच्छू' का निर्माण किया था । इस फिल्म में बॉबी देओल हिट मैन थे और वह रानी मुख़र्जी को बदला लेने के लिए प्रशिक्षित करते है।  इस फिल्म का बजट साढ़े सात करोड़ था।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर १९ करोड़ ७५ लाख का ग्रॉस किया था। लेकिन 'किंग' का कैनवास और मेकिंग स्टाइल उससे कई गुना बड़ा और आधुनिक है। 





बॉक्स ऑफिस २४ दिसंबर से होने वाली महा-टक्कर को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है। हॉलीवुड की दोनों फिल्मों में कुछ ख़ास है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म अवेंजर्स डूम्सडे में रॉबर्ट डाउनी जूनियर विलेन 'डॉक्टर डूम' की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसे रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। भारत में यह अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।  ड्यून ३, डेनिस विलन्यूव द्वारा निर्देशित इस ट्रिलॉजी की अंतिम फिल्म है। इस फिल्म में तिमोथी शालामे और जेंडया मुख्य भूमिकाओं में हैं। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं के साथ आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज होगी।हॉलीवुड के इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स की रिलीज डेट एक ही दिन होने के कारण, दिसंबर २०२६  का यह हफ्ता सिने प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है।





हॉलीवुड की इन दोनों ही फिल्मों का सबसे मजबूत पक्ष आईमैक्स और ३डी स्क्रीन्स हैं। 'ड्यून 3' ने एडवांस बुकिंग के जरिए कई प्रीमियम स्क्रीन्स पहले ही ब्लॉक कर रखी हैं। इस वजह से 'किंग' को बड़े महानगरों के मल्टीप्लेक्स और विशेष रूप से आईमैक्स थिएटर्स में शत-प्रतिशत स्क्रीन्स मिलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है।  बॉलीवुड फिल्म के लिए हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स डूम्सडे चुनौती साबित हो सकती है। अवेंजर्स श्रृंखला की विगत फिल्म अवेंजर्स एन्डगेम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ३७३ की ठोस कमाई की थी।  इस प्रदर्शन के दृष्टिगत डूम्सडे आईमैक्स छविगृहों में किंग की डूम्सडे साबित हो सकती है। 






'किंग' प्रदर्शन से पूर्व ही निर्माताओं को फायदा पहुंचा चुकी है। इस फिल्म  का बजट लगभग ३६० से ४०० करोड़ का है। लेकिन फिल्म ने अपने थिएट्रीकल, डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर ७५० करोड़ से अधिक का प्री-रिलीज बिजनेस कर लिया है। इसका मतलब है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही टेबल-प्रॉफिट (मुनाफे) में है। फिल्म के केवल भारतीय थिएट्रीकल राइट्स ही २५० करोड़ में पेन मरुधर को बेचे गए हैं, जो शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील है।





बताते हैं कि  नेटफ्लिक्स  ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स करीब २७५ करोड़ में खरीदे हैं, जबकि सैटेलाइट राइट्स ९० करोड़ से अधिक में बिके हैं। इसके ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी खुद वाईआरएफ संभाल रही है। शाहरुख़ खान की विगत दो फिल्मों 'जवान' और 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया था। 'किंग' के पास क्रिसमस वीकेंड का फायदा और शाहरुख खान का डार्क 'एंटी-हीरो' अवतार है, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म आसानी से एक हजार करोड़ से १५०० करोड़ का वर्ल्डवाइड कारोबार कर सकती है। 

Tuesday, 7 April 2026

#Jailer2 में #Rajanikant के मेहमान #ShahrukhKhan #Mohanlal



निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की, २०२३ में प्रदर्शित फिल्म जेलर की सीक्वल फिल्म जेलर २ की शूटिंग पूरी हो गई है।  विगत ४ अप्रैल को, फिल्म के  जेलर नायक रजनीकांत ने एक ट्वीट के माध्यम से सूचना दी थी कि जेलर २ की शूटिंग अपने अंतिम चरण में है। 





इसके बाद, मलयालम  फिल्म  सुपरस्टार मोहनलाल ने, फिल्म में अपने हिस्से के दृश्य पूरे कर दिए. वह फिल्म में मैथ्यू की भूमिका कर रहे है। उनका यह चरित्र पहली जेलर में भी था।  यह चरित्र एक स्मगलर का है, जो रजनीकांत की सहायता करता है।  





बताते हैं कि जेलर २ के अंतिम चरण मे, रजनीकांत के साथ मोहनलाल, शिवराजकुमार, विद्या बालन, एसजे सूर्य और शाहरुख़ खान के संयुक्त दृश्य फिल्माए गए।  फिल्म में शाहरुख़ खान की पुलिस भूमिका बताई जा रही है।  इन सितारों के साथ फिल्माए गए दृश्य बड़े दमदार बताये जा रहे है। इस दृश्य में, मोहनलाल अपने चरित्र मैथ्यू और शिवराजकुमार मूल जेलर के नरसिम्हा की भूमिका में दिखाई देंगे। शाहरुख़ खान ने, अपने दृश्यों को पूरा करने के लिए पांच दिन आवंटित किये थे। 




जेलर २ के मुख्य खलचरित्र को तमिल फिल्म अभिनेता एसजे सूर्या ने किया है।  उनके साथी अपराधियों में मिथुन चक्रवर्ती का नाम उल्लेखनीय है।  फिल्म की अन्य भूमिकाओं में विजय सेतुपति, राम्या कृष्णन, सर्वानन, योगी बाबू, मिरना, आदि भी है। बताते हैं कि फिल्म में, विद्या बालन ने मिथुन चक्रवर्ती की बेटी की भूमिका की है। यह फिल्म विद्या बालन की पहली पूरी भूमिका वाली पहली तमिल फिल्म बताई जा रही है।  १९९५ में प्रदर्शित बँगला फिल्म भाग्य देबता में, मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत ने एक साथ अभिनय किया था। यह रजनीकांत की इकलौती बंगला फिल्म थी। इस प्रकार से, मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत ३१ साल बाद, एक साथ दिखाई देंगे। 




फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद, पोस्ट प्रोडक्शन का काम शीघ्र शुरू हो जायेगा।  फिल्म जेलर ने, २०२३ में विश्व के बॉक्स ऑफिस पर ६०० करोड़ का कीर्तिमान ग्रॉस किया था। इस से आशा की जा रही है कि सीक्वल फिल्म भी बढ़िया व्यवसाय करेगी। इस फिल्म के १४ अगस्त २०२६ को प्रदर्शित किये जाने की संभावना है। 




हिंदी का विरोध करने वाले मारन परिवार की फिल्म जेलर २ का निर्माण तमिल भाषा में किया जा रहा है।  किन्तु, फिल्म के निर्माता कलानिधि मारन की अपनी इस फिल्म को तमिल और तेलुगु के अतिरिक्त हिंदी में भी प्रदर्शित करेंगे।  

Friday, 3 April 2026

#Jawan से ३०० करोड़ आगे #RanveerSingh की #Dhurandhar2



बॉक्स ऑफिस पर, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर २ की धुरंधर सफलता को देखते हुए, एक्स और दूसरे सोशल मीडिया पर पेड पीआर सक्रिय हो गए हैं।  वह धुरंधर के रणवीर सिंह को अस्वीकार करते हुए, शाहरुख़ खान को ही बड़ा स्टार मानते हैं।





इसमें कोई संदेह नहीं कि शारुख खान, १९९२ से अर्थात लगभग ३४ साल से फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने फिल्म जीवन में जहाँ बड़ी सफल फ़िल्में दी हैं, वही कई बुरी तरह से असफल फ़िल्में भी दी है।  २०२३ से पहले,  शाहरुख़ खान, दिलवाले, फैन, रईस, जब हैरी मेट सेजल, जैसी बड़ी फ्लॉप फिल्में दे रहे थे।





किन्तु, २०२३ में बॉक्स ऑफिस ने पलटा खाया। पहले शाहरुख़ खान अभिनीत फिल्मं पठान हजार करोडिया फिल्म बनी।  यद्यपि इस फिल्म को गणतंत्र दिवस सप्ताहांत का खूब लाभ मिला।  फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस १०५० करोड़ का रहा। इसी साल उनकी दूसरी हजार करोडिया फिल्म जवान जन्माष्टमी के विस्तारित सप्ताहांत में प्रदर्शित हुई।  इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस ११४८ करोड़ रहा। इस प्रकार से, जवान शाहरुख़ खान के फिल्म जीवन की सबसे बड़ी सफल फिल्म कही जा सकती है।





शाहरुख़ खान की फिल्म जवान की सफलता के गुणगान गाने वाले पीआर लोगों के सामने कुछ आंकड़े प्रस्तुत करने है।  यह आंकड़े जवान और धुरंधर २ के है।  इन आंकड़ों से पता चलेगा कि शाहरुख़ खान की फिल्म जवान, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर २ की तुलना में कहाँ खड़ी है। 





एंटरटेनमेंट उद्योग की खोजखबर रखने वाले चैनल सक्निलक के आंकड़ों पर भरोसा करे तो जवान ने ७ सप्ताहों अर्थात ६३ दिनों में ११६० करोड़ था।  फिल्म का भारत में ग्रॉस ७६० करोड़ का था।  फिल्म जवान ने भारत में ६४० करोड़ का विशुद्ध व्यवसाय किया था। उस समय शाहरुख़ खान को दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता का  झुनझुना बजाया गया था। यद्यपि, यह कीर्तिमान जल्द ही तोड़ दिया गया। जवान ने, विदेशी छविगृहों में ४०० करोड़ का ग्रॉस किया था।





जवान के ६३ दिनों की आंकड़ों की धुरंधर २ के आंकड़ों की तुलना से पता चलता है कि धुरंधर २ ने, १५ दिनों में धुआंधार आंकड़ों के कीर्तिमान भंग कर दिए है। यह फिल्म अभी तक वर्ल्डवाइड १४९२ करोड़ से अधिक का ग्रॉस कर लिया है। यह फिल्म ११२२ करोड़ से अधिक का ग्रॉस कर चुकी है।  धुरंधर २ ने, शाहरुख़ खान की फिल्म जवान के वर्ल्डवाइड ४०० करोड़ के ग्रॉस की तुलना में १५ दिनों में ही ३७० करोड़ का ग्रॉस कर लिया है। विशुद्ध कारोबार की तुलना करे तो धुरंधर २ का ९३७ करोड से अधिक का विशुद्ध कारोबार जवान के तुलान में ३०० करोड़ अधिक है।





इस प्रकार से, रणवीर सिंह की फिल्म ने, शाहरुख़ खान की फिल्म के भारत में ग्रॉस से ३६२ करोड़, वर्ल्ड वाइड ग्रॉस से ३३२ करोड़ अधिक का ग्रॉस कर लिया है। भारत में विशुद्ध कारोबार भी जवान की तुलना में धुरंधर २ का २९७ करोड़ अधिक है।





धुरंधर २ के, हिंदी पेटी में अब तक, ,६७,८१६ शो हो चुके है।  फिल्म ने १०५५ करोड़ १५ लाख का ग्रॉस कर लिया है।  इस फिल्म ने अब तक ८७९ करोड़ २९ लाख से अधिक का विशुद्ध व्यवसाय कर चुकी है।  सक्निलक के अनुसार, फिल्म ने १६वे दिन दोपहर तक पूरे विश्व के छविगृहों में १५०० करोड़ का ग्रॉस कर, एक सशक्त कीर्तिमान बना दिया है।

Tuesday, 9 September 2025

ढलान पर बॉलीवुड के खान ?



यह प्रश्न पूछा ही जाना चाहिए ! क्या बॉलीवुड के खान अभिनेताओं का बॉलीवुड पर वर्चस्व समाप्त हो गया है या ढलान पर है ?  बॉलीवुड की खान अभिनेता अर्थात सैफ अली खान, सलमान खान, शाहरुख़ खान और आमिर खान लगभग साढ़े तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय है।  सैफ अली खान १९९१ से तो बाकी तीन खान १९८८ से निरंतर फ़िल्में कर रहे है। कभी इनके नाम पर फिल्मे बिका करती थी।  यह शर्ते निर्धारित किया करते थे।  किन्तु आज !





सैफ अली खान ने २०२० से फिल्मों को असफल बनाना प्रारंभ कर दिया है। तन्हाजी की बाद, वह अब तक जवानी जानेमन, दिल बेचारा, भूत पुलिस, बंटी और बबली २, विक्रम वेधा, आदिपुरुष, देवरा और ज्वेल थीफ को फ्लॉप कर चुके है। देवरा के फ्लॉप होने के बाद, सैफ की फिल्म ज्वेल थीफ ओटीटी पर प्रदर्शित हुई।  उनकी घोषित फिल्म हैवान का कोई अतापता नहीं है। अर्थात सैफ तो फिनिश !





अब बात करते हैं आमिर खान की। २०१८ में प्रदर्शित ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान से वह निरंतर असफल हो रहे है।  यद्यपि, वह चुनिंदा फिल्में ही करते हैं, साल में एक बार की दर से। किन्तु, दर्शक उनकी इन फिल्मो को भी नहीं चुन रहा। ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के बाद, वह कोई जाने न फिल्म के मेहमान थे। किन्तु, उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म लाल सिंह चड्डा हॉलीवुड की हिट और ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म फारेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ गई। उनका कैमिया काजोल की फिल्म सलाम वेंकय को सफल नहीं बना सका। अभी २० जून को प्रदर्शित उनकी फिल्म सितारे जमीन पर १२० करोड़ के बजट के विरुद्ध २६३ करोड़ का ग्रॉस ही कर सकी।  अब उनका १४ अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही तमिल फिल्म कुली में, रजनीकांत के लिए सहयोग इस फिल्म को हृथिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर २ के समक्ष हिंदी पेटी में कितना भला कर सकेगा, यह मालूम हो गया है ।  उनकी एक फिल्म लाहौर १९४७ अभी बन ही रही है। इस फिल्म की कोई चर्चा नहीं। 





शाहरुख़ खान २०१७ से संघर्ष कर रहे है। उनकी जब हैरी मेट सेजल और जीरो फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर दुर्दशा हुई।  जीरो की असफलता से शाहरुख़ खान कुछ इतने असुरक्षित हो ए कि हो गए कि उन्होंने दो साल तक अपनी किसी फिल्म की घोषणा तक नहीं की। इसके बाद, वह २०२३ में दो हजार करोडियां फिल्मों पठान और जवान से दर्शकों के सामने आये। यद्यपि, उनकी इन दोनों फिल्मों ने, बॉक्स ऑफिस पर हजार करोड़ का व्यवसाय किया। किन्तु, यह हजार करोड़ का ग्रॉस आज भी ब्लॉक बुकिंग के कारण किसी को हजम नहीं हो रहा।  इसका प्रमाण यह था कि २०२३ में हजार करोड़ के घोड़े पर सवार शाहरुख़ खान की राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी प्रदर्शित हुई तो इसकी भी ब्लॉक बुकिंग प्रारम्भ हो गई। तभी खबर आई कि गौरी खान से जुडी एक कंपनी पर मनी लॉन्डरिंग मामले में छापा पड़ा है।  इस खबर का प्रभाव था या फिर क्या डंकी की ब्लॉक बुकिंग रुक गई और फिल्म हजार करोड़ तो क्या ५०० करोड़ के लिए भी तरस गई।





अब शाहरुख़ खान तीन साल से फिर सदमे में हैं।  उनकी कुछ फिल्मों की घोषणा हुई।  टाइगर वर्सेज पठान भी प्रारंभिक चर्चाओं के बाद लुप्त हो गई। लम्बे समय बाद उनकी गैंगस्टर फिल्म किंग की घोषणा हुई। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग मार्च २०२५ से प्रारम्भ हो गई है। सिद्धार्थ के साथ शाहरुख़ खान ने पठान जैसी फिल्म दी थी। किन्तु, क्या बात है कि किंग पठान की हवा नहीं बना पा रहा है?





सबसे अधिक दुर्दशा सलमान खान की है। वह सोच समझ कर बड़े निर्माताओं की बड़े बजट की फिल्म चुनते है।  किन्तु, दर्शक इन फिल्मों की नहीं चुनता। यशराज फिल्मस के लिए एक था टाइगर से स्पाई यूनिवर्स के जन्मदाता सलमान खान की इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर ३ बॉक्स ऑफिस पर ३०० करोड़ के बजट के विरुद्ध ४६७ करोड़ का कुल व्यवसाय ही कर सकी।




टाइगर ३ के बाद, सलमान खान २०२४ में दो फिल्मों सिंघम अगेन और बेबी जॉन में चुलबुल पांडेय और एजेंट भाईजान के रूप में दिखाई दिए। उनकी केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म सिकंदर इसी साल प्रदर्शित हुई।  फिल्म में बॉलीवुड के अभिनेताओं के लिए भाग्यशाली चेहरा रश्मिका मंदना उनकी नायिका थी। किन्तु, इसके बावज़ूद सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर नहीं साबित हो सकी।  सिकंदर का बजट २०० करोड़ का था। किन्तु, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल १७६ करोड़ का ग्रॉस किया।  सलमान खलास !!





देखा जाये तो खान अभिनेता साठ के आसपास घूम रहे है। इस उम्र में चरित्र अभिनेता बन जाना ही उपयुक्त होता है।  किन्तु, यह अभिनेता युवा अभिनेत्रियों के नायक बन कर अपनी जवानी का प्रदर्शन कर रहे है।  किन्तु, चेहरे और गले की झुर्रियां उनकी जवानी की चुगली खाती है।  उनका कम उम्र लड़की से रोमांस करना ऊब पैदा करता है। 





साढ़े तीन दशक बहुत होते है।  मुम्बई की चौपाटी के समुद्र से करोडो लीटर पानी बह चुका है। जब समुद्र पानी को रुकने नहीं देता तो बॉलीवुड क्यों ताजगी न अपनाये।  ऐसा ही हो भी रहा है। दक्षिण की तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के हमले ने बॉलीवुड को घायल कर रखा है। इसका सीधा नुकसान इन खान अभिनेताओं को हो रहा है। हिंदी दर्शक अब खान अभिनेताओं की मूल हिंदी फिल्मों के स्थान पर प्रभास, अल्लू अर्जुन, यश और जूनियर एनटीआर की डब फिल्मों को देखना पसंद कर रहे है।  बॉलीवुड और खान अभिनेताओं की असफलता का अनुमान इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि तेलुगु और कन्नड़ भाषा की छोटे बजट को छोटे सितारों वाली फ़िल्में भी १०० करोड़ आसानी से कमा ले जा रही है।





आगे भी बॉलीवुड और खान अभिनेताओं के लिए चुनौतियाँ ही चुनौतियाँ है।  अल्लू अर्जुन कीएटली के साथ अनाम फिल्म काफी चर्चा में है।  कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश की अखिल भारतीय फिल्म टॉक्सिक का दर्शको को उत्सुकता से प्रतीक्षा है।  रामायण के राम के बजाय हिंदी दर्शक यश के रावण को देखना चाहते है। प्रभास की हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब पर्याप्त हिंदी दर्शक बटोर चुकी है। उनकी तीन फिल्मे फौजी, स्पिरिट और सालार पार्ट २ अगले साल या २०२७ में रंग जमाने जा रही है। २०२६ में एनटीआर जूनियर की फिल्म ड्रैगन प्रदर्शित होगी।  रामचरण की तेलुगु फिल्म पेड्डी हिंदी में भी प्रदर्शित होगी।





दक्षिण से कुछ दूसरी फिल्मे भी चर्चा में है।  कन्नड़ फिल्म अभिनेता ध्रुव सरजा की केडी द डेविल ४ सितम्बर को हिंदी में भी प्रदर्शित होने जा रही है। एक अन्य कन्नड़ हिट कांतारा की प्रीक्वेल फिल्म कांतारा चैप्टर १ २ अक्टूबर २०२५ को वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी को नैपथ्य में धकेलने के लिए तैयार है।  सबसे दिलचस्प होगा ५ दिसंबर को, रणवीर सिंह स्पाई एक्शन फिल्म धुरंधर को प्रभास की फिल्म द राजा साब और केडी से घिरा देखना।  

Wednesday, 4 June 2025

#ShahRukhKhan से लेकर #RandeepHooda तक बॉलीवुड के एंटी-हीरो !

 



 

बॉलीवुड में हीरो को हमेशा से प्यार मिला है, लेकिन असली शो चुराने वाले तो वो ऐंटी-हीरो होते हैं — जो गलत भी हैं, खतरनाक भी, लेकिन फिर भी बेहद दिलचस्प। ये किरदार अक्सर जुनून, दर्द या ताकत की भूख से प्रेरित होते हैं और नैतिकता की सीमाओं को पार करते हैं। ऐसे ही कुछ यादगार ऐंटी-हीरो किरदार निभाने वाले अभिनेताओं पर नज़र डालते हैं:

 







शाहरुख़ ख़ान - 'किंग ऑफ रोमांस' बनने से पहले शाहरुख़ ने डर (1993) में राहुल का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था — एक जुनूनी और डरावना प्रेमी जिसकी "क-क-क-किरण" आज भी याद की जाती है। बाद में डॉन 2 (2011) में उन्होंने एक स्टाइलिश और चालाक अपराधी का रोल किया, जिससे नई पीढ़ी के लिए ऐंटी-हीरो को फिर से परिभाषित किया।

 







रणदीप हुड्डा - जाट में रणदीप ने एक खतरनाक ऐंटी-हीरो का रोल निभाया। उनका किरदार जितना डरावना था, उतना ही आकर्षक भी। अपनी भूमिकाओं में गहराई और सच्चाई लाने के लिए रणदीप ने इस ग्रे किरदार को भी बड़ी बारीकी से निभाया।



 






रणबीर कपूरऐनिमल (2023) में रणबीर का किरदार रणविजय एक हिंसक और भावनात्मक रूप से टूटा हुआ इंसान था। प्रेम और विनाश के बीच फंसे इस किरदार को रणबीर ने इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शक उसे एक साथ चाहने और डरने लगे।

 








सैफ अली खान - देवारा पार्ट 1, में सैफ अली खान ने जूनियर एनटीआर के सामने एक रहस्यमय और खतरनाक विलेन का किरदार निभाया। ओमकारा और लाल कप्तान जैसी फिल्मों में ग्रे किरदारों से सैफ पहले भी ये साबित कर चुके हैं कि वो ग्रे किरदारों को बड़ी गहराई से समझते हैं।









शाहिद कपूर - कमीने (2009) में शाहिद कपूर ने गड्डू और चार्ली के दोहरे किरदार निभाए — एक हकलाता है, दूसरा तुतलाता है — दोनों ही सिस्टम से जूझते हुए, नैतिकता की सीमा पर जीते हैं। ये किरदार नायक नहीं थे, लेकिन दर्शकों की हमदर्दी जरूर जीत गए।

 








विक्की कौशल - रमन राघव 2.0 (2016) में विक्की कौशल ने एक भ्रष्ट, ड्रग्स लेने वाले पुलिसवाले का किरदार निभाया था। कानून के रखवाले का ही अंधेरे में गिर जाना, उन्हें एक बेहद दिलचस्प ऐंटी-हीरो बना देता है।

 







रणवीर सिंह - पद्मावत (2018) में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में एक उन्मादी, महत्वाकांक्षी और क्रूर शासक को इतने प्रभावशाली ढंग से निभाया कि उनका किरदार फिल्म पर हावी हो गया। रणवीर ने साबित किया कि खलनायक भी दर्शकों का हीरो बन सकता है।

Sunday, 18 May 2025

#King में #ShahRukhKhan की #RaniMukherji



क्या #RaniMukerji फिल्म #King मे #ShahRukhKhan के किंग की क्वीन अर्थात रानी बनी है?




सूत्रों की माने तो रानी मुखर्जी की फिल्म मे पूरी लंबाई की नहीं, बल्कि विस्तारित मेहमान भूमिका है।




यह भी सुगबुगाहट है कि फिल्म #King मे, शाहरुख खान से कुछ कुछ होता है, वीर जारा, चलते चलते, कभी अलविदा न कहना जैसी फ़िल्मों की रोमांस करने वाली रानी मुखर्जी माँ की भूमिका मे दिखाई देंगी। यह एक चौंकाने वाली किन्तु दिलचस्प समाचार है।



किंग के निर्देशक #SiddharthAnand है।  यह खान के साथ सिद्धार्थ की दूसरी फिल्म है।  सिद्धार्थ और शाहरुख की जोड़ी ने 2023 मे #Pathan जैसी हजार करोड़ का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस करने वाली फिल्म की थी।

Tuesday, 4 February 2025

बाप #ShahrukhKhan तो #AryanKhan हैं #TheBadsOfBollywood !



विगत दिनों, नेटफ्लिक्स द्वारा एक दिलचस्प टीज़र जारी किया गया. इस टीज़र में कैमरा के सामने शाहरुख़ खान है. वह कुछ संवाद बोल रहे है, जो तमाम रिटेक के बाद भी ओके नहीं हो रहे. झल्ला कर खान अपनी इच्छा के अनुसार संवाद अदायगी करते हैं, जिसका तालियों से स्वागत किया जाता है. किन्तु, पेंच तब आता है, जब कैमरा के पीछे से निकल कर उनका बेटा आर्यन खान कहता है कि पापा कैमरा ऑन नहीं था.




यह टीज़र शाहरुख़ खान की शैली वाला दिलचस्प और हास्य पैदा करने वाला है. इस टीज़र से शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान का निर्देशक के रूप में परिचय होता है. अर्थात, सीरीज The Ba***ds of Bollywood आर्यन खान की निर्देशक के रूप में सीरीज है.




नेटफ्लिक्स के अनुसार फिल्म उद्योग की पृष्ठभूमि पर आधारित इस श्रृंखला को एक भिन्न शैली की विषय वस्तु की सामग्री का सम्मिश्रण कर बनाया गया है. यह बॉलीवुड की चमकदार लेकिन संघर्षशील दुनिया में एक आकर्षक, महत्वाकांक्षी बाहरी व्यक्ति के रोमांच के माध्यम से एक बेबाक, मनोरंजक कथानक है.  

Saturday, 27 March 2021

पठान के बाद Shahrukh Khan करेंगे Atlee की फिल्म?


अब यह तय हो गया है कि यशराज फिल्म्स की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म पठान की शूटिंग के बाद, शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) तमिल फिल्म निर्देशक एटली (Atlee) की अनाम एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।


पहले यह कहा जा रहा था कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान के पूरा होने के बाद, शाहरुख़ खान राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। परन्तु, अब पता चला है कि राजकुमार हिरानी के प्रोजेक्ट में फिर देर हो रही है। अब इस फिल्म की शूटिंग बाद में किसी उपयुक्त समय में शुरू की जायेगी।


जहाँ तक एटली की फिल्म की बात है इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो जायेगी। तब तक फिल्म की दूसरी स्टार कास्ट की घोषणा भी हो जायेगी।


खबर यह भी है कि एटली चेन्नई से मुंबई और फिर मुंबई से चेन्नई का चक्कर लगाते रहने के बजाय एक जगह बैठ कर काम करना पसंद करेंगे। इसके लिए वह मुंबई में अपना कार्यालय ज़ल्द स्थापित करने जा रहे हैं। इसी के बाद, वह फिल्म की आगे की लोकेशन, आदि तैयारी पर ध्यान देंगे।


एटली की फिल्म की खासियत यह है कि पठान की तरह यह भी एजेंट फिल्म होगी। शाहरुख़ खान देश की एक शीर्ष ख़ुफ़िया एजेंसी के एजेंट की भूमिका में होंगे। पर यह फिल्म शाहरुख़ खान की दोहरी भूमिका वाली फिल्म होगी। वह फिल्म में एक हमशक्ल वांछित अपराधी की भूमिका भी करेंगे। मिलती जुलती शक्लें ही दोनों के बीच टकराव का कारण बनेंगी।

Wednesday, 24 June 2020

Shahrukh Khan एक बार फिर 'परदेस'


खबर पुख्ता है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान ने राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म को हरी झंडी दे दी है। यह एक हलकी-फुलकी ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के बाद, अक्टूबर में शुरू हो सकती है। अब हिरानी को अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट स्मूथ करनी है और फिल्म की शूटिंग के लिए रेकी करनी है।

२०१८ के बाद
शाहरुख़ खान ने, दिसम्बर २०१८ को आनंद एल राय की फिल्म जीरो की असफलता के बाद, कोई भी नई फिल्म साइन नहीं की थी। हालाँकि, उनके पास फिल्मों की स्क्रिप्ट भेजी गई। लेकिन, उन्होंने किसी को भी पसंद नहीं किया। क्योंकि, वह अब ऐसी कोई फिल्म करना चाहते थे, जो सामान्य दर्शकों के पसंदीदा जॉनर में तो हो। पर एक्सपेरिमेंटल और खालिस रोमांस फिल्म बिलकुल भी न हो।

बीस स्क्रिप्ट के बाद
२०१८ के बाद, से शाहरुख़ खान ने स्क्रिप्ट पढ़ने और डिजिटल माध्यम पर फ़िल्में और टीवी शो बनाने पर ध्यान दिया। उन्होंने करीब २० स्क्रिप्ट पढी। राजकुमार हिरानी की फिल्म इन्ही में से एक थी। इस स्क्रिप्ट को हिरानी ने कनिका ढिल्लों और अभिजात जोशी के साथ लिखा है।

भावनात्मक प्रवासी कथानक
बताया जा रहा है कि यह ड्रामा फिल्म दर्शकों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध जोड़ लेगी। क्योंकि, फिल्म की स्क्रिप्ट को प्रवासी समस्या की पृष्ठभूमि में तैयार किया गया है। इस फिल्म में व्यवस्था पर व्यंग्य करने की कोशिश की गई है। संभव है कि शाहरुख़ खान, अब समाज सुधारक का चोला ओढ़ने जा रहे हों।

पहली बार खान-हिरानी जोड़ी
शाहरुख़ खान और राजकुमार हिरानी, पहली बार एक साथ कोई फिल्म करेंगे। इससे पहले, राजकुमार हिरानी दो बार, मुन्नाभाई एमबीबीएस और ३ इडियट्स के दौरान शाहरुख़ खान को अपनी फिल्मों का नायक बनाना चाहते थे। लेकिन, उस समय बात नहीं बन पाई तथा संजय दत्त और आमिर खान इन फिल्मों में आ गये।

बादशाह वापसी का इरादा !
शाहरुख खान का इरादा जबरदस्त वापसी करने का है। इसके लिए राजकुमार हिरानी ही सबसे बढ़िया निर्देशक साबित हो सकते थे। क्योंकि हिरनी की अभी तक कोई भी फिल्म सुपरहिट से कम साबित नहीं हुई है। एक बार फिर, सुपरहिट फिल्मों का बादशाह बनने के लिए शाहरुख़ खान ने राज एंड डीके, सिद्धार्थ आनंद और एटली को स्क्रिप्ट के साथ तैयार रहने के लिए भी कहा है। वह कोई एक्शन फिल्म कर सकते हैं। क्या शाहरुख़ खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के बादशाह बनने जा रहे है ?

Saturday, 30 May 2020

Shahrukh Khan ने दिए Sunny Deol को दामिनी के रीमेक के अधिकार


निर्देशक राजकुमार संतोषी की १९९३ में रिलीज़ फिल्म दामिनी में मुख्य भूमिका मे ऋषि कपूर थे। लेकिन, सनी देओल की खासियतों को पहचानने वाले राजकुमार संतोषी ने सनी देओल को एक शराबी वकील की भूमिका में उनकी प्रतिभा का ज़बरदस्त उपयोग किया था। इस फिल्म को सफलता मिली ही, सनी देओल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सह अभिनेता का पुरस्कार भी मिला। सनी देओल इस फिल्म का रीमेक अपने बेटे करण के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन, वह ऐसा तभी कर सकते थे, जब उन्हें फिल्म के रीमेक बनाने के अधिकार मिल जाते। इस में पेंच यह था कि दामिनी के सारे अधिकार, शाहरुख़ खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के पास हैं। दरअसल, सनी देओल और शाहरुख़ खान की प्रतिद्वंद्विता भी फिल्म जितनी ही पुरानी है। १९९३ में प्रदर्शित सनी देओल, शाहरुख़ खान और जूही चावला अभिनीत फिल्म डर की जब शूटिंग हो रही थी, उस समय सनी देओल को लगा था कि फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा ने शाहरुख़ खान की भूमिका को सहानुभूतिपूर्ण बना दिया है। सनी ने अपनी आपत्ति सेट पर व्यक्त भी की, लेकिन यश चोपड़ा ने कान नहीं दिया। इससे सनी देओल, शाहरुख़ खान के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त हो गए। उन्होंने कई बार इस घटना का जिक्र भी किया था। बताते हैं कि जब सनी देओल ने दामिनी के रीमेक के लिए शाहरुख़ खान से संपर्क किया तो खान ने बिना हिचक यह अधिकार सनी देओल को सौंप दिए।

Shahrukh KHan नहीं बन रहे टीपू सुल्तान


पिछले कुछ समय से, सोशल मीडिया पर शाहरुख़ खान अभिनीत एक फिल्म टीपू सुल्तान का पोस्टर और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो से ऐसा लगता है कि शाहरुख़ खान आने वाली किसी फिल्म में टीपू सुल्तान की  भूमिका कर रहे हैं।  इधर तबलीगी जमात की आलोचना करने में असफल रहने के कारण खान अभिनेता सोशल मीडिया पर निशाने में हैं।  उनकी इस फिल्म के पोस्टर और वीडियो के साथ पोस्टों पर लोगों की विरोधी स्वर में टिप्पणियां देखी जा सकती है। टीपू सुल्तान को असफल बनाने का आह्वान किया जा रहा है। मगर यहाँ सवाल है कि क्या शाहरुख़ खान किसी टीपू सुल्तान नामक फिल्म में काम कर रहे हैं या टीपू सुल्तान की भूमिका कर रहे हैं? इस सवाल की खोज करते हुए पता चलता है कि २०१८ में किसी व्यक्ति ने कुछ फिल्मों के फुटेज इस्तेमाल करते हुए, एक ट्रेलर जारी किया था। इस ट्रेलर में ही साफ़ किया गया था कि इसे फुटेज से तैयार किया गया है। लेकिन, दो साल बाद, इसी ट्रेलर से शाहरुख़ खान की कथित फिल्म शेर ए मैसूर : टीपू सुल्तान के रिलीज़ होने पर असफल बनाने की दर्शकों से गुज़ारिश की जा रही है। जबकि, वास्तविकता तो यह है कि शाहरुख़ खान न तो किसी फिल्म में टीपू सुल्तान की  भूमिका कर रहे, न वह कोई शेर ए मैसूर : टीपू सुल्तान नाम की कोई फिल्म। 

Wednesday, 20 May 2020

Netflix पर Shahrukh Khan का बेताल

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान की बतौर निर्माता सीरीज बेताल, कथा सरित्सागर की कहानियों का संकलन बेताल पच्चीसी का फिल्म रूपांतरण नहीं है। यह, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की जोम्बी हॉरर ओरिजिनल सीरीज है। इस सीरीज का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर २४ मई से शुरू होने जा रहा है।

पोस्टर में रहस्य 
पिछले दिनों, इस सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुआ। इस पोस्टर में चार रहस्यमय चरित्र नज़र आते हैं। यह चेहरे दो पुरुष और दो स्त्रियों के हैं। पीछे नज़र आ रही एक महिला के हाथ में राइफल है, जबकि दूसरी महिला लालटेन पकडे हुए हैं। यह पोस्टर, सीरीज के काफी रहस्यपूर्ण और भय से भरी होने के संकेत भी देता है।

दो शताब्दी पुराने बेताल की वापसी
बेताल की कहानी का नायक बेताल ही है. सीरीज की पृष्ठभूमि गाँव की है। दो शताब्दी बाद बेताल अपने ज़ोंबी साथियों के साथ फिर लौट आया है। वह गाँव वालों को संक्रमित करना शुरू कर देता है। पुलिस वाले इन ज़ोम्बियों से लड़ने की कोशिश करते है। लेकिन, उनकी अलौकिक शक्तियों के आगे लाचार हैं। ज़ाहिर है कि इन बुरी शक्तियों को ख़त्म करने के लिए किसी हीरो का प्रवेश होगा ही।

घौल के निर्देशक की सीरीज
बेताल की कहानी के मुख्य चरित्रों को विनीत कुमार सिंह (मुक्काबाज़), अह्ना कुमरा (इनसाइड एज) और सुचित्रा पिल्लई (मेड इन हेवन) के अलावा जितेंदर जोशी, मंजरी पुपला और सयाना आनंद कर रही हैं। इस सीरीज का निर्देशन पैट्रिक ग्रैहम कर रहे हैं। वह इससे पहले नेटफ्लिक्स के लिए राधिका आप्टे की हॉरर सीरीज घौल निर्देशित कर चुके हैं।