Showing posts with label Siddharth Anand. Show all posts
Showing posts with label Siddharth Anand. Show all posts

Monday, 29 June 2026

क्या #King का #Doomsday लायेंगे #Avengers और #Dune3 ?



शाहरुख खान की आगामी २४ दिसंबर २०२६ को प्रदर्शित होने जा रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' का छह दिनों बाद, बॉक्स ऑफिस पर सीधा टकराव हॉलीवुड की दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और  'ड्यून पार्ट 3'  तथा  बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' से है। फिल्म किंग के प्रदर्शन पर इन टकरावों का क्या प्रभाव पड़ेगा ?  





'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून पार्ट 3' जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मे एक सप्ताह पूर्व १८ दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।  जबकि, किंग ६ दिन बाद २४ दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। यह दोनों फिल्मे वीएफएक्स प्रभाव वाली तकनीकी रूप से समृद्ध फ़िल्में हैं।  दोनों ही फिल्मों को मल्टीप्लेक्स छविगृहों और आईमैक्स पर्दों की आवश्यकता है।  इन दोनों फिल्मों को यह परदे मिले भी है।  चूंकि, शाहरुख़ खान की फिल्मों का दर्शक भी मल्टीप्लेक्स वाला है, इसलिए किंग को कुछ पर्दों का टोटा पड़ भी सकता है। किन्तु, इतना नहीं कि किंग का व्यवसाय प्रभावित हो।





यद्यपि, क्रिसमस की छुट्टियों का लंबा सप्ताहांत, बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों को फूलने-फलने का अवसर देता है। इसलिए, शाहरुख़ खान की फिल्म को पर्याप्त परदे तो मिलेंगे ही। शाहरुख़ खान की फिल्मों का दर्शक एकल पर्दों वाले छविगृहों वाला भी है।  डूम्सडे और ड्यून ३ को इनमें से कुछ परदे मिल जाएंगे।  किंग को, बॉलीवुड फिल्म शक्ति शालिनी से टक्कर मिल सकती है।  इसके स्पष्ट कारण भी है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों में से है।  यह एक महिला चरित्र प्रधान फिल्म है।  फिल्म में सैयारा से प्रसिद्ध अभिनेत्री अनीत पड्डा शक्ति और शालिनी की दोहरी भूमिका कर रही है ।  शक्ति एक सामान्य महिला है, जबकि शालिनी बुरी आत्मा से ग्रसित है। शक्ति, शालिनी के विरुद्ध लोगों को बचाने का काम करती है। फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं।  आदित्य ने मुँज्या और थम्मा जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया था। 





हिंदी दर्शकों को हॉरर की हास्य से भरपूर कथा आकर्षित करती है। विशेष रूप से, एकल पर्दों के दर्शक छविगृहों के अंधेरों में भयभीत होना चाहते है। 'शक्ति शालिनी' जैसी घरेलू फिल्मों के साथ क्लैश होने के कारण सिंगल स्क्रीन और मास पॉकेट में स्क्रीन्स का बंटवारा हो सकता है। किन्तु, सम्भव है कि मैडॉक फिल्म्स शाहरुख़ खान की फिल्म के समक्ष अपनी फ़िल्में लाने से विरत रहे।






इन चुनौतियों के बावजूद, फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स और प्री-रिलीज बिज़नेस ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो फिल्म के प्रति दर्शकों के अपार उत्साह को दर्शाता है। फिल्म में सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन और शाहरुख खान का डार्क या नेगेटिव अवतार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है, जो बड़े अंतरराष्ट्रीय बजट वाले क्लैश के सामने भी टिकने का दम रखता है।






फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की उपस्थिति इसे एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म बनाती है। यह फिल्म १९९४ की क्लासिक फ्रांसीसी फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल  से प्रेरित बताई जा रही है।  'किंग' को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म पर निर्माता पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं।





निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को वैश्विक स्तर  पर तैयार कर रहे हैं। इसके लिए पश्चिम के मशहूर स्टंट कोरियोग्राफरों को शामिल किया गया है। फिल्म में बड़े पैमाने के ६ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस रखे गए हैं, जिन्हें 'रियल एक्शन' और एडवांस वीएफएक्स के हाइब्रिड कॉम्बिनेशन से तैयार किया जा रहा है।





फिल्म में विदेशी लोकेशन का तड़का भी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो और विले पार्ले जैसी जगहों पर प्रारम्भ हुई थी।  यहाँ दो सौ से अधिक स्टंट आर्टिस्ट्स के साथ एक विशाल जेल एक्शन सीक्वेंस फिल्माया गया। इसके अतिरिक्त फिल्म के प्रमुख और महत्वपूर्ण भागों को पोलैंड (वारसा), प्राग, बुडापेस्ट और बर्लिन जैसे यूरोपीय शहरों में शूट किया जा रहा है।






रिपोर्टों के अनुसार, 'किंग' की कहानी लुक बेसन द्वारा निर्देशित लियोन: द प्रोफेशनल के कथानक से गहराई से प्रेरित है। मूल फिल्म एक अकेले रहने वाले प्रोफेशनल हिटमैन (जीन रेनो) और एक छोटी लड़की (नताली पोर्टमैन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके परिवार की हत्या के बाद वह हिटमैन से ट्रेनिंग लेती है। भारतीय रूपांतरण 'किंग' में शाहरुख खान एक खूंखार हत्यारे/गुरु की भूमिका में होंगे, जबकि उनकी असल जिंदगी की बेटी सुहाना खान उस शिष्या का किरदार निभाएंगी जिसे वह दुश्मनों से बचाते हैं और ट्रेनिंग देते हैं। हालाँकि, मेकर्स ने भारतीय दर्शकों के स्वाद के अनुसार इसके स्केल, ड्रामा और गानों को काफी बढ़ा दिया है।






यहाँ बताते चलें कि लियोन: द प्रोफेशनल से प्रेरित हो कर निर्देशक गुड्डू धनोआ ने, साल २००० में बॉबी देओल और रानी मुखर्जी को मुख्य भूमिका  में लेकर  फिल्म 'बिच्छू' का निर्माण किया था । इस फिल्म में बॉबी देओल हिट मैन थे और वह रानी मुख़र्जी को बदला लेने के लिए प्रशिक्षित करते है।  इस फिल्म का बजट साढ़े सात करोड़ था।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर १९ करोड़ ७५ लाख का ग्रॉस किया था। लेकिन 'किंग' का कैनवास और मेकिंग स्टाइल उससे कई गुना बड़ा और आधुनिक है। 





बॉक्स ऑफिस २४ दिसंबर से होने वाली महा-टक्कर को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है। हॉलीवुड की दोनों फिल्मों में कुछ ख़ास है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म अवेंजर्स डूम्सडे में रॉबर्ट डाउनी जूनियर विलेन 'डॉक्टर डूम' की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसे रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। भारत में यह अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।  ड्यून ३, डेनिस विलन्यूव द्वारा निर्देशित इस ट्रिलॉजी की अंतिम फिल्म है। इस फिल्म में तिमोथी शालामे और जेंडया मुख्य भूमिकाओं में हैं। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं के साथ आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज होगी।हॉलीवुड के इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स की रिलीज डेट एक ही दिन होने के कारण, दिसंबर २०२६  का यह हफ्ता सिने प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है।





हॉलीवुड की इन दोनों ही फिल्मों का सबसे मजबूत पक्ष आईमैक्स और ३डी स्क्रीन्स हैं। 'ड्यून 3' ने एडवांस बुकिंग के जरिए कई प्रीमियम स्क्रीन्स पहले ही ब्लॉक कर रखी हैं। इस वजह से 'किंग' को बड़े महानगरों के मल्टीप्लेक्स और विशेष रूप से आईमैक्स थिएटर्स में शत-प्रतिशत स्क्रीन्स मिलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है।  बॉलीवुड फिल्म के लिए हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स डूम्सडे चुनौती साबित हो सकती है। अवेंजर्स श्रृंखला की विगत फिल्म अवेंजर्स एन्डगेम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ३७३ की ठोस कमाई की थी।  इस प्रदर्शन के दृष्टिगत डूम्सडे आईमैक्स छविगृहों में किंग की डूम्सडे साबित हो सकती है। 






'किंग' प्रदर्शन से पूर्व ही निर्माताओं को फायदा पहुंचा चुकी है। इस फिल्म  का बजट लगभग ३६० से ४०० करोड़ का है। लेकिन फिल्म ने अपने थिएट्रीकल, डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर ७५० करोड़ से अधिक का प्री-रिलीज बिजनेस कर लिया है। इसका मतलब है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही टेबल-प्रॉफिट (मुनाफे) में है। फिल्म के केवल भारतीय थिएट्रीकल राइट्स ही २५० करोड़ में पेन मरुधर को बेचे गए हैं, जो शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील है।





बताते हैं कि  नेटफ्लिक्स  ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स करीब २७५ करोड़ में खरीदे हैं, जबकि सैटेलाइट राइट्स ९० करोड़ से अधिक में बिके हैं। इसके ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी खुद वाईआरएफ संभाल रही है। शाहरुख़ खान की विगत दो फिल्मों 'जवान' और 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया था। 'किंग' के पास क्रिसमस वीकेंड का फायदा और शाहरुख खान का डार्क 'एंटी-हीरो' अवतार है, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म आसानी से एक हजार करोड़ से १५०० करोड़ का वर्ल्डवाइड कारोबार कर सकती है। 

Sunday, 18 May 2025

#King में #ShahRukhKhan की #RaniMukherji



क्या #RaniMukerji फिल्म #King मे #ShahRukhKhan के किंग की क्वीन अर्थात रानी बनी है?




सूत्रों की माने तो रानी मुखर्जी की फिल्म मे पूरी लंबाई की नहीं, बल्कि विस्तारित मेहमान भूमिका है।




यह भी सुगबुगाहट है कि फिल्म #King मे, शाहरुख खान से कुछ कुछ होता है, वीर जारा, चलते चलते, कभी अलविदा न कहना जैसी फ़िल्मों की रोमांस करने वाली रानी मुखर्जी माँ की भूमिका मे दिखाई देंगी। यह एक चौंकाने वाली किन्तु दिलचस्प समाचार है।



किंग के निर्देशक #SiddharthAnand है।  यह खान के साथ सिद्धार्थ की दूसरी फिल्म है।  सिद्धार्थ और शाहरुख की जोड़ी ने 2023 मे #Pathan जैसी हजार करोड़ का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस करने वाली फिल्म की थी।

Thursday, 6 February 2025

#Netflix पर #SiddharthAnand के #JewelThief #SaifAliKhan


 
#Netflix #JewelThief:TheHeistBegins की केंद्रीय भूमिका में बॉलीवुड अभिनेता #SaifAliKhan एक चतुर चोर की भूमिका कर रहे है, जिसे एक गैंगस्टर द्वारा दुर्लभ हीरे की चोरी का कार्य सौंपा जाता है. इस थ्रिलर श्रृंखला में #JaideepAhlawat, #KunalKapoor और #NikitaDutta की भूमिकाएं भी उल्लेखनीय है.

 




इस कथानक से, १९६७ में प्रदर्शित निर्देशक विजय आनंद की फिल्म ज्वेल थीफ की याद आ जाती है. १९६७ की फिल्म की विशेषता थी कि फिल्म का रहस्य हीरा चोर की पहचान के इर्दगिर्द घूमता था. कौन है हीरा चोर ? इसका संदेह कई चरित्रों पर जा कर ठहरा करता था. वैसे सामने देव आनंद का चेहरा ही रखा गया था.

 

 



क्या श्रृंखला ज्वेल थीफ में भी फिल्म जैसा कोई सदेह भरा गया है ? श्रृंखला के हीरा चोर को भी दुर्लभ द अफ्रीकन रेड हीरा चुराने के लिए रखा जाता है. सैफ अली खान इस हीरा चोर की भूमिका कर रहे है. क्या वह सचमुच हीरा चोर है या कोई दूसरा है या फिर यह हीरा चोरी की थ्रिलर पटकथा है? इस रहस्य पर से पर्दा तो ज्वेल थीफ ही हटा पायेगी.

 

 



कथानक के रहस्य और रोमांच को स्थापित करने में हीरा चोरी के लिए नियुक्त करने वाले गैंगस्टर की भूमिका के लिए जयदीप अहलावत को लिया गया है. जयदीप ने अपनी अभिनय क्षमता से ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना सिक्का जमा लिया है. ज्वेल थीफ में उनका साथ कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी दे रही है.

 

 


नेटफ्लिक्स के लिए इस सीरीज का निर्देशन रोबी ग्रेवाल और कूकी गुलाटी कर रहे है. ऐसा प्रतीत होता है कि कूकी गुलाटी को चोरी कथानक पर फिल्में बनाने में रूचि है. उनकी २०१० में प्रदर्शित फिल्म प्रिंस में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने एक एंटीक चोर की भूमिका की थी.

 

 


इस सीरीज का निर्माण फाइटर और पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपनी पत्नी ममता के साथ मारफ्लिक्स पिक्चरस के अंतर्गत नेटफ्लिक्स के लिए किया है. सैफ अली खान, लगभग १७ साल बाद, सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर रहे है. यहाँ बताते चलें कि सिद्धार्थ आनंद की निर्देशकीय यात्रा की पहली तीन फिल्में हम तुम, सलाम नमस्ते और तारा रम पम के नायक सैफ अली खान थे. 

Friday, 3 April 2020

लॉक डाउन में Shahrukh Khan की फिल्म !

जीरो की असफलता के बाद, शाहरुख़ खान की अगली फिल्म के ऐलान के रास्ते कोई न कोई रुकावट आती चली जा रही है। पिछले दिनों, यह लगभग तय माना जा रहा था कि  यशराज फिल्म्स, अपनी स्थापना की पचासवी वर्षगाँठ के मौके पर, अपनी पचासवे प्रोडक्शन का ऐलान शाहरुख़ खान की फिल्म के तौर पर करेगा। लेकिन, अब यह ऐलान भी टल गया है।

उत्सव नहीं तो ऐलान नहीं
शाहरुख़ खान और यशराज फिल्म्स के सहकार वाली फिल्म का ऐलान एकाधिक कारणों से टला है। इस फिल्म के साथ यशराज फिल्म्स कुछ दूसरी फिल्मों का ऐलान भी करना चाहता था। जैसी कि यशराज फिल्म्स की परंपरा है, यह ऐलान यशराज फिल्म्स की स्वर्ण जयंती के उत्सव के साथ ही किया जाना था। लेकिन, कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण उत्सव होने का तो सवाल ही नहीं है।  इसलिए फिलहाल के लिए उत्सव और फिल्म का ऐलान टाल दिया गया है।

यशराज फिल्म्स में आलिया भट्ट
यशराज फिल्म्स की जिस फिल्म में शाहरुख़ खान, जीरो के बाद वापसी करेंगे, वह एक एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद करेंगे। फिल्म में शाहरुख़ खान की भूमिका की जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन इस फिल्म में शाहरुख़ खान की नायिका की भूमिका में अलिया भट्ट को लिया जाना तय माना जा रहा है। यह अलिया भट्ट का यशराज फिल्म्स के कैंप में प्रवेश भी है।

कागज़ तक सीमित
सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म का काम फिलहाल विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि सिद्धार्थ और शाहरुख़ इसके ज़रिये स्क्रिप्ट और भूमिका पर बातचीत करते रहते हैं। इस फिल्म को दुनिया की भिन्न खूबसूरत लोकेशनो पर फिल्माया जाना है। फिल्म को जिन लोकेशन पर फिल्माने के बारे में सिद्धार्थ सोच रहे है, वह लॉक डाउन के कारण बंद है। इसलिए स्वभाविक रूप से फिल्म को अभी कागज़ तक सीमित ही कहा जा सकता है।

शाहरुख़ को नहीं फबता एक्शन
शाहरुख़ खान की पिछली एक्शन कॉमेडी फिल्म दिलवाले थी, जो फ्लॉप हुई थी। आम तौर पर, शाहरुख़ खान पर खालिस एक्शन फ़िल्में फबती नहीं है। इसके बावजूद, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म खालिस एक्शन फिल्म होगी। यह शाहरुख़ खान और अलिया भट्ट की दूसरी फिल्म होगी। इन दोनों ने डिअर ज़िन्दगी में पहली बार स्क्रीन शेयर की थी।


Friday, 15 November 2019

Box Office पर Hrithik Roshan और Tiger Shroff की WAR ख़त्म !



बॉक्स ऑफिस पर, हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की सेना की वॉर ख़त्म हो चुकी है। सिद्दार्थ आनंद की वॉर का लाइफटाइम कलेक्शन ३१७.७७ करोड़ का बताया गया है। २ अक्टूबर २०१९ को रिलीज़ यह फिल्म, सिनेमाघरों में कुल छः सप्ताह तक चलती रही। एक एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए यह बढ़िया बात है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में २३८.३५ करोड़ का कारोबार किया था। यह पहला हफ्ता, एक्सटेंडेड वीकेंड का होने के कारण ९ दिनों का था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने ४९.६५ करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद, स्वाभाविक रूप से वॉर का कलेक्शन कम होता चला गया। लेकिन, इसके बावजूद फिल्म ने तीसरे हफ्ते में २१.३५ करोड़, चौथे हफ्ते में ५.३२ करोड़, पांचवे हफ्ते में २.३४ करोड़ तथा छठे हफ्ते में सिर्फ ७६ लाख का कारोबार कर, बॉक्स ऑफिस पर अपनी वॉर के ख़त्म होने का ऐलान कर दिया। इस प्रकार से, वॉर बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है। किसी बॉलीवुड फिल्म द्वारा इस साल का यह सबसे ज्यादा कारोबार भी है। वॉर को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओँ में डब कर भी रिलीज़ किया गया था। फिल्म के तमिल और तेलुगु संस्करणों का सम्मिलित कलेक्शन १४.६७ करोड़ का था। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और हृथिक रोशन के फ़िल्मी जीवन की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। वॉर, हृथिक रोशन की  इस साल की दूसरी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर १०० करोड़ का आंकड़ा पार किया। मगर, टाइगर श्रॉफ की इस साल रिलीज़ फिल्म द स्टूडेंट ऑफ़ द इयर २ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। 

Wednesday, 28 August 2019

क्यों ख़ास है ‘WAR' के एक्शन ?


हृथिक रोशन के साथ बैंग बैंग जैसी एक्शन फिल्म निर्देशित करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा, अब दूसरी बार फिल्म वॉर में हृथिक रोशन के साथ हैं। बैंग बैंग, अपने एक्शन और स्टाइल के कारण दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की गई थी। वॉर को रिलीज़ होने में अब पांच शुक्रवार ही शेष रह गए हैं। इस फिल्म के प्रचार में फिल्म के एक्शन को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। क्या ख़ास है वॉर के एक्शन में कि फिल्म के प्रचार का दारोमदार एक्शन पर ही है ?

हृथिक रोशन बनाम टाइगर श्रॉफ
वॉर का एक्शन इसलिए ही ख़ास नहीं कि खुद को एक्शन में अच्छी तरह से ढाल चुके हृथिक रोशन फिल्म में है। फिल्म इस लिहाज़ से भी ख़ास है कि इस फिल्म में हृथिक से रोमांस के लिए जहां वाणी कपूर को लिया गया है, वहीँ एक्शन और डांस के लिए उनका साथ टाइगर श्रॉफ दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ, अपनी पहली फिल्म से ही एक्शन हीरो साबित हो चुके हैं।। वह डांस में भी पारंगत है। हृथिक रोशन को ज़बरदस्त चुनौती देने वाले।

एक्शन के लिए एक साल 
स्वाभाविक है कि इन दोनों के एक्शन ख़ास माने जाए। लेकिन, इन दोनों के एक्शन की ख़ास बात यह है कि इनको तैयार करने के लिए सिद्धार्थ आनंद को एक साल से भी ज्यादा का समय लगा। इसके बाद ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की। वह नहीं चाहते थे कि वॉर में एक्शन ऐसे तैयार हों, जिन्हें हिंदी दर्शक देख चुका हो। सिद्धार्थ आनंद की माने तो एक्शन देखते समय दर्शकों के खून का बहाव हमेशा ऊपर नीचे होता रहेगा।

दुनिया के चार हिस्सों से कोरियोग्राफर
वॉर के एक्शन तैयार करने के लिए, दुनिया के चार श्रेष्ठ एक्शन कोरियोग्राफरों का सहारा लिया गया है। फिल्म के एक्शन द डार्क नाइट और गेम ऑफ़ थ्रोंस के पॉल जेंनिंग्स, सेफ हाउस और डेथ रेस के फ्रांज़ स्पिलहॉस, एज ऑफ़ उल्ट्रॉन के सी यंग ओह और टाइगर जिंदा है के परवेज़ शैख़ ने तैयार किये हैं। यह चारों एक्शन कोरियोग्राफर दुनिया के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले हैं।

दुनिया के ७ देश १५ शहर
वॉर का एक्शन युद्ध हृथिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, पॉल जेंनिंग्स, फ्रांज़ स्पिलहॉस, सी यंग ओह और परवेज़ शैख़ के कारण तो ख़ास बन पड़े ही हैं। इन्हें परदे पर होते देखना, दर्शकों का अविस्मरणीय  अनुभव होगा। क्योंकि, यह तमाम दृश्य, दुनिया के ७ देशों और १५ विभिन्न शहरों में फिल्माए गए हैं। ख़ास बात यह भी है कि इन सभी एक्शन में हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ आमने सामने होंगे।


Sunday, 14 July 2019

John Abraham के Attack के बाद, Hrithik Roshan का WAR !


दो दिन पहले जॉन अब्राहम ने, अपनी अगले साल रिलीज़ होने वाली अपनी फिल्म अटैक का ऐलान किया था। अब ऐसा  लगता है कि हृथिक रोशन भी युद्ध यानि वॉर छेड़ने के मूड में हैं।

पिछले एक साल से शूट हो रही हृथिक रोशन की टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ अनाम फिल्म के टाइटल को लेकर अंदाज़ों का बाजार गर्म हो रहा था। शुरू में इसे वर्किंग टाइटल हृथिक वर्सेज टाइगर कहा गया। फिर बताया गया कि इस फिल्म का टाइटल फाइटरस होगा। बाद मे इसे, हिट धूम फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म धूम ४ बताया गया। हालाँकि, धूम ४ टाइटल पर कई कारणों से उसी समय संदेह था।  अब यह तय हो गया है कि यह सभी हृथिक रोशन की एक्शन फिल्म के टाइटल नहीं है।

खबर यह कि २ अक्टूबर को रिलीज़ किये जाने वाली हृथिक रोशन की अनाम फिल्म का मोशन पोस्टर और टीज़र कल यानि १५ जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा।  कुछ समय बाद, इस फिल्म का एक्शन और डांस से भरपूर ट्रेलर रिलीज़ होगा। इसी दौरान सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म का टाइटल भी बता दिया जाएगा।

सिद्धार्थ आनंद निर्देशित और हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की गर्मागर्म मर्दाना जोड़ी की फिल्म के टाइटल की आधिकारिक जानकारी तो ट्रेलर रिलीज़ होने के समय ही मालूम पड़ेगा। लेकिन, एक वेबसाइट की खबर पर भरोसा करें तो हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की  एक्शन जोड़ी की फिल्म का टाइटल वॉर होगा। मालूम नहीं कि यह वॉर किसी देश या आतंकवाद के खिलाफ होगी या हृथिक रोशन की टाइगर श्रॉफ के खिलाफ वॉर होगी ? जैसा आजकल की फिल्मों के विषय नज़र आ रहे हैंवॉर आतंकवाद के खिलाफ होनी चाहिए। हो सकता है कि दर्शकों को उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कोई फिल्म देखने को मिले।

अब जबकि, हृथिक रोशन की फिल्म सुपर ३० सुपर हिट हो रही है।  इसे मानने में कोई संदेह नहीं कि इस बार गाँधी जयंती को, टाइगर श्रॉफ के साथ हृथिक रोशन की वॉर सुपर डुपर हिट होने जा रही है।

Thursday, 6 June 2019

Hrithik Roshan और Tiger Shroff बने Fighters


पिछले डेढ़-दो सालों से हिंदी फिल्म दर्शक, हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की पहली बार बनाई गई जोड़ी की फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्हें इंतज़ार था कि एक्शन और डांस में माहिर इन दो सितारों की पहली फिल्म का नाम क्या रखा गया। क्योंकि उस समय तक निर्माता यशराज फिल्म्स और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म को वर्किंग टाइटल हृथिक बनाम टाइगर से ही प्रचारित किया था। 

अब इस फिल्म का टाइटल रख दिया गया है। हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म का टाइटल Fighters  होगा। फिल्म में हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के एक्शन और डांस मुकाबले को लेकर, जो धुंद फैलाई गई थी, उसे फिल्म के टाइटल ने साफ़ कर दिया है। सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) निर्देशित फिल्म फाइटरस एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के किरदार खुरदुरे और गंवार किस्म के होंगे। यानी हिंदी और इंग्लिश गालियों की संभावना है। खून तो बहेगा ही !


सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की फिल्म फाइटरस में हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने सेना की वर्दी पहनी है। निश्चित रूप से यह दोनों किसी मिशन में जायेंगे। हृथिक रोशन, २००४ में फरहान अख्तर की फिल्म लक्ष्य (Lakshya) में कारगिल वॉर के मिशन पर थे। दर्शकों ने पिछले ही साल बागी २ (Baaghi 2) में बावर्दी टाइगर श्रॉफ को रेम्बो स्टाइल में जंगल में छुपे दुश्मनों का सफाया करते देखा था।

सूत्र बताते हैं कि फाइटरस में हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) सेना के वरिष्ठ अधिकारी वाली वर्दी पहने होंगे। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को उनके जूनियर की वर्दी मिली है। कुछ हद तक सोच का टकराव भी देखने को मिलेगा।  लेकिन, जब यह दोनों मिशन पर निकलेंगे तो लक्ष्य एक ही होगा। बताते हैं कि फाइटरस में धुंआधार एक्शन है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म के एक्शन जैसे एक्शन किसी दूसरी फिल्म में नहीं देखे गए होंगे। दर्शकों की साँसे रुक सकती हैं !


फिल्म में रोमांस की कमी नहीं है। वाणी कपूर (Vaani Kapoor) को रखा गया है। बेफिक्रे में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ कामुकता का प्रदर्शन करने वाली वाणी कपूर इस बार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर अपना जाल बिछायेंगी। बताते हैं कि हृथिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ रोमांस के लिए एक नई लड़की ली गई है। कुछ दिनों पहले विवाद पैदा हुआ था कि टाइगर की रियल लाइफ प्रेमिका दिशा पटनी (Disha Patni) ने, हृथिक के गलत व्यवहार के कारण फिल्म छोड़ दी है। लेकिन, फिल्म में हृथिक की प्रेमिका दिशा नहीं है। लेकिन, यह किरदार काफी अहम् होगा। फिल्म की कहानी को एक नया आयाम देगा। बेशक इस छोटी भूमिका में काफी गर्मागर्म दृश्य भी होंगे ।

किसी एक्शन फिल्म में कोई विलेन न हो तो एक्शन दिलचस्प नहीं बन पाता। इसलिए फिल्म में एक अदद विलेन भी है। आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) इस विलेन को अंजाम दे रहे होंगे। फिल्म के एक्शन पोस्टर ज़ल्द ही रिलीज़ किये जायेंगे। 

Thursday, 28 March 2019

शमशेरा की नौटंकी वाली वाणी कपूर


पांच साल लम्बे फिल्म करियर में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की सिर्फ दो फ़िल्में ही प्रदर्शित हुई है। यह दोनों फ़िल्में यशराज फिल्म्स की फ़िल्में है।  आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) निर्देशित फिल्म बेफिक्रे के बादवाणी कपूर के फिल्म करियर में दो साल लम्बी खामोशी छा गई।  अब बेफिक्रे को रिलीज़ हुए १५ महीने बीत चलें हैं ।



छोटी भूमिका से शुरुआत
वाणी कपूर ने अपने पांच साल के फिल्म करियर की पहली फिल्म शुद्ध देसी रोमांस मेंशादी के दिन ठुकरा दी गई जयपुर की लड़की तारा की बहुत छोटी भूमिका वाली थी। फिल्म हिट हुई।  लेकिनफायदा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को मिला।



जयपुर से पेरिस
दूसरी फिल्म बेफिक्रे में वह पेरिस की अल्ट्रा मॉडर्न भारतीय लड़की शायरा गिल की भूमिका में थी । शायरा न केवल खुले विचारों की थीबल्कि क्लब में ब्रा और पेंटी में डांस करने वाली दबंग भी थी। उसे लिव-इन रिलेशनशिप से भी परहेज नहीं था। यह करैक्टरशुद्ध देसी रोमांस की विशुद्ध देसी तारा के चरित्र से बिलकुल भिन्न था। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी ।



पर दो सालों में दो फ़िल्में साइन
ऐसा नहीं कि पिछले दो सालों में वाणी कपूर (Vaani Kapoor) बिलकुल खाली थी।  उन्होंनेइस बीच दो फ़िल्में साइन की थी। पहली फिल्म सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand)  की एक्शन फिल्म थी।  इस फिल्म का टाइटल अभी तक नहीं रखा गया है।  इस फिल्म मेंहृथिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की एक्शन भूमिका है।  कहा जा सकता है कि पूरी फिल्म इन्ही दोनों पुरुष किरदारों के एक्शन और डांस के इर्दगिर्द घूमेगी। वाणी कपूर को हृथिक रोशन के साथ रोमांस करना है । यह फिल्म २ अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है ।



शमशेरा की नौटंकी वाली
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बादवाणी कपूर फिल्म शमशेरा की शूटिंग की तैयारी कर रही है।  ख़ास बात यह है कि यह फिल्म भी यशराज बैनर की फिल्म है।  यानि वाणी कपूर की अब तक की सभी हिंदी फ़िल्में यशराज फिल्म्स (Yashraj Films) की ही हैं।  शमशेरा डाकू फिल्म है।  इस फिल्म का काल खंड पुराने समय का हिंदुस्तान हैजब उत्तर भारत में डाकुओं का दबदबा रहा करता था। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) डाकू शमशेरा की भूमिका में हैं। पता चला है कि वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की भूमिका एक नौटंकी डांसर की है।  नौटंकी के डांस और बेफिक्रे के डांस में ज़मीन आसमान का फर्क है।  इसलिएवाणी कपूर को न केवल क्लासिकल डांस फॉर्म सीखनी हैबल्कि अपने हावभाव में भी आधुनिकता को छोड़ना होगा।  उन्हें खुद को काफी बदलना होगा।

सलमान खान कराएँगे नुसरत भरुचा की 'शादी' ! - क्लिक करें 

Saturday, 17 November 2018

हृथिक कर रहे वाणी से रोमांस, टाइगर करें एक्शन


यशराज बैनर की अनाम एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अगस्त से विदेश में चल रही है। इस फिल्म को अगले साल फरवरी के मध्य तक पूरा हो जाना है।

छह देश १४ लोकेशन 
फिल्म की तमाम शूटिंग स्पेन, जॉर्जिया, इटली, पुर्तगाल और स्वीडन की १४ लोकेशंस पर होगी।  बाद में फिल्म की शूटिंग भारत में भी होगी। लेकिन, फिल्म के तमाम खतरनाक स्टंट विदेशी धरती पर ही फिल्माए जायेंगे।

क्रोएशिया में हृथिक-वाणी रोमांस 
यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते हैं कि आजकल इस फिल्म की शूटिंग क्रोएशिया में हो रही है। यहाँ फिल्म का एक रोमांटिक गीत हृथिक रोशन और वाणी कपूर पर फिल्माया जायेगा। इस गीत की कोरियोग्राफी बोस्को मार्टिस ने की है।


बैंग बैंग के कोरियोग्राफर वास्को 
उन्होंने ही, हृथिक रोशन की २०१४ में रिलीज़ एक्शन फिल्म बैंग बैंग के रोमांटिक गीत मेहरबान की शूटिंग क्रोएशिया में ही की थी। उस समय हृथिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ थी।

दर्शकों को दंग कर देगा हृथिक का डांस 
सूत्र बताते हैं कि हृथिक रोशन तो बढ़िया डांसर हैं ही, वाणी कपूर भी कम नहीं हैं।  इसलिए, इन दोनों के लिए वास्को ने ऐसी कोरियोग्राफी की है कि दर्शक देख कर दंग रह जाएंगे। इस गीत के लिए वास्को ने बैंग बैंग वाली टीम ही चुनी है।

टाइगर बिजी एक्शन में 
दिलचस्प तथ्य यह भी है कि जहाँ एक तरफ हृथिक रोशन अपने प्यार के साथ रोमांटिक गीत कर रहे हैं, वहीँ दूसरी तरफ फिल्म के दूसरे हीरो टाइगर श्रॉफ खतरनाक एक्शन करने में मशगूल हैं।  इस फिल्म में हृथिक रोशन ने टाइगर  श्रॉफ के गुरु की भूमिका की है।

इस फिल्म में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद है। सिद्धार्थ आनंद ने ही हृथिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग का निर्देशन किया था।  अनाम एक्शन थ्रिलर फिल्म २ अक्टूबर २०१९ को रिलीज़ होगी।  



Facebook and Priyanka Chopra to talk #SocialForGood - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Saturday, 18 August 2018

पूजा कर किया हृथिक और टाइगर ने अपनी फिल्म का आगाज़

इस साल की शुरू में, यशराज फिल्म्स ने टाइगर श्रॉफ और  हृथिक रोशन की जोड़ी के साथ एक धुंआधार एक्शन फिल्म बनाने का ऐलान किया था।

इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद को करना था।

सिद्धार्थ आनंद ने हृथिक रोशन के साथ एक्शन फिल्म बैंग बैंग का निर्माण किया था।

इस एक्शन फिल्म का टाइटल अभी नहीं रखा गया है।

लेकिन, फिल्म की शुरुआत करने के लिए पूजा और हवन हो चुका है। इस ;पूजा का आयोजन यशराज स्टूडियो में हुआ।

सिद्धार्थ आनंद ने इसका ऐलान अपने इंस्टाग्राम पेज पर किया। सिद्धार्थ पहली बार इंस्टाग्राम से जुड़ रहे हैं ।  सिद्धार्थ ने, टाइगर श्रॉफ और हृथिक रोशन के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए यह सूचना दी।

इस फोटो में सिद्धार्थ की पीठ नज़र आती है।

फिल्म का पूजा पाठ तो हो चुका है।  लेकिन, अभी इस फिल्म के दो नायकों, हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की नायिकाओं तथा दूसरी कास्ट और क्रू का ऐलान होना है।

संभव है कि अगले महीने तक पूरी स्थिति साफ़ हो जाए। क्योंकि, इस अनाम फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होनी है।

इस फिल्म को दर्शनीय बनाने का पूरा फिल्म इंतज़ाम किया जा रहा है।

फिल्म में, सिद्धार्थ आनंद के बैंग बैंग हीरो हृथिक रोशन और बागी हीरो टाइगर श्रॉफ है तो ज़बरदस्त एक्शन होंगे ही।  सूत्र बताते हैं कि दोनों हीरो पर मौत को मात देने वाले एक्शन फिल्माए जाएंगे।  

यह एक्शन हृथिक रोशन और टाइगर के बीच भी होंगे और दूसरे खल किरदारों के बीच भी।

इस टोटल मसाला फिल्म में हृथिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का डांस मुक़ाबला भी होगा।

यह फिल्म अक्टूबर २०१९ में रिलीज़ होगी।  


जयललिता पर बनेगी बायोपिक फिल्म - पढ़ने के लिए क्लिक करें