Showing posts with label Disha Patni. Show all posts
Showing posts with label Disha Patni. Show all posts

Friday, 3 July 2026

क्या दर्शक स्वीकार करेगा #EmraanHashmi का #Awarapan 2 ?




इमरान हाशमी की, दिशा पाटनी के साथ रोमांटिक गैंगस्टर फिल्म आवारापन २ का टीज़र, २९ जून को जारी हुआ है।  इस टीज़र को आज तक १६ लाख से अधिक दर्शक देख  चुके है। किन्तु, फिल्म के प्रति दर्शकों में वह उत्साह नहीं है।  इसी उत्साह की कमी को देखते हुए यह पूछा जा रहा है कि क्या दर्शक इमरान हाश्मी के आवारापन को स्वीकार करेंगे ?





 

आवारापन २, २००७ में प्रदर्शित, इमरान हाश्मी की मोहित सूरी के निर्देशन में प्रदर्शित फिल्म आवारापन की सीक्वल फिल्म है। आवारापन को अपनी रिलीज़ के समय औसत या फ्लॉप फिल्म मना गया था।  किन्तु, बाद में इसे कल्ट फिल्म में सम्मिलित किया गया। फिल्म को कल्ट स्टेटस दिलाने वाले मुख्य तत्व प्रीतम का हिट संगीत था, जिन्हे लम्बे समय तक याद रखा गया था।






इसके अतिरिक्त इस फिल्म में, इमरान हाशमी अपनी चॉकलेटी इमेज से हटकर ब्रूडिंग, गॉडलेस गैंगस्टर शिवम पंडित की भूमिका कर रहे थे । उनकी आँखों में दर्द, खालीपन और ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया ।  इसे उनके श्रेष्ठ अभिनय वाली फिल्मों में से एक मानते हैं।






इस फिल्म के चरित्रों में प्यार, मुक्ति, विश्वास, नास्तिकता, बलिदान और पराजय का मिश्रण था। इस फिल्म में हिंसक गैंगस्टर ड्रामा को भावुकता और आध्यात्मिकता का सहारा मिला था, जो इसे बॉलीवुड की गैंगस्टर फिल्मों से बिलकुल  भिन्न बनाता था। मोहित सूरी के  निर्देशन,हांगकांग की पृष्ठभूमि और मार्मिक संवादों ने फिल्म को अविस्मरणीय बना दिया। क्या आवारापन २ मे ऐसा प्रभावशाली मिश्रण होगा?






 

आवारापन २ का बजट ८० से १२० करोड़ के मध्य बताया जा रहा है। जबकि, २००७ में प्रदर्शित आवारापन का बजट १८ करोड़ के आसपास था। यो, विशेष फिल्म्स की फिल्में अपने नियंत्रित बजट के लिए प्रसिद्द है। किन्तु, आवारापन २ को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। मूल आवारापन के समय इमरान हाश्मी छोटे बजट की फिल्मों के अभिनेता थे। इस फिल्म में उनकी नायिका श्रिया सरन थी। इसके बावजूद फिल्म औसत/फ्लॉप मानी गई, लेकिन बाद में म्यूज़िक और कहानी की वजह से कल्ट क्लासिक बन गई।





 

 जबकि, आवारापन २ में भव्यता है। फिल्म में दिशा पाटनी उनकी नायिका है। दिशा पाटनी को एक विलेन रिटर्न्स और योद्धा के लिए ५ करोड़ मिले थे।  तमिल फिल्म कंगूवा में उन्हें छह करोड़ का साइनिंग अमाउंट मिला था। इमरान हाश्मी कल टाइगर ३ में विलेन की भूमिका के लिए १० करोड़ दिए गए थे। इस समय वह ७ से १५ करोड़ की फीस लेते है। स्पष्ट रूप से अन्य कलाकारों की फीस को सम्मिलित करें तो आवारापन का पूरा बजट दिशा पाटनी और इमरान हाश्मी की फीस में ही ख़त्म हो जाता है।





 

यद्यपि, आवारापन २ की शूटिंग राजस्थान में हुई है। किन्तु, इस फिल्म का ५० प्रतिशत हिस्सा बैंकाक में  शूट हुआ है। यहाँ पर फिल्म की शूटिंग पूरे एक महीने तक चलती रही थी। बाद में फिल्म को कुआलालम्पुर में फिल्माया गया था। इस प्रकार से फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय स्तर देने का प्रयास किया गया ? 





एक बड़ा कारण यह भी है कि आवारापन २ में शिवम् पंडित की वापसी हो रही है।  यह वही गैंगस्टर शिवम् पंडित है, जो आवारापन में मार दिया जाता है।  आवारापन २ के  टीज़र में इमरान हाश्मी कहते सुनाई पड़ते हैं कि मौत भी  बड़ी अजीब चीज है। उसने मुझे छुआ जरूर पर अपनाया नहीं। क्या दर्शक १९ साल पहले मारे जा चुके शिवम् पंडित को इस तरह जीवित देखना स्वीकार करेगा ?




 

कहानी का पुरानापन और कमजोरी फिल्म को कमजोर कर सकती है।  पुरानी कहानी को दर्शक स्वीकार करेगा, कहा नहीं जा सकता है। इसके अतिरिक्त दिशा पाटनी कुछ प्रभाव छोड़ती नहीं दिखाई देती।  फिल्म का संगीत भी कमजोर है।   इमरान हाश्मी भी, विगत १९ सालों में शिवम् से काफी आगे निकल चुके है।  वह एक्शन भूमिकाएं कर रहे है। टाइगर ३ जैसी फिल्म में खलनायक भी बन चुके है।  अब उनके रोमांस में वह बात नहीं, जो आवारापन के समय थी। 

Monday, 29 June 2026

बॉक्स ऑफिस पर #EmraanHashmi का #Awarapan2 और #SunnyDeol का #Batwara1947 ?



उन्यासी साल पहले, १४ अगस्त १९४७ को भारत का बंटवारा कर, पाकिस्तान बनवाया गया था।  इस बार, स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले १४ अगस्त, २०२६ को भारत के बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों,  फिल्म के पर्दों, शोज और सीटों का बंटवारा होगा।  यह बटवारा बॉलीवुड की दो फिल्मों के माध्यम से  होगा।





१४ अगस्त २०२६ को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का टकराव होने जा रहा है।  यह दोनों फ़िल्में अपनी घोषणा से ही फिल्म प्रेमियों के मध्य चर्चा में है।  यह दो फ़िल्में है इमरान हाशमी की रोमांस फिल्म आवारापन २ और सनी देओल की देश  के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बटवारा १९४७। 





आवारापन २, २००७ में प्रदर्शित इमरान हाशमी की थ्रिलर फिल्म आवारापन की सीक्वल फिल्म है।  इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।  फिल्म में, इमरान हाश्मी अपने १९ साल पहले के आवारापन के चरित्र शिवम् पंडित को दोहरा रहे है। इसमें उनका साथ दिशा पटानी, रणदीप हूडाऔर शबाना आज़मी दे रहे है।



 


वहीँ बटवारा १९४७, जिसे लाहौर १९४७ शीर्षक के साथ पूरा किया गया था, राजकुमार संतोषी की पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को आमिर खान ने निर्मित किया है। फिल्म सनी देओल, प्रीति ज़िंटा और शबाना आज़मी ने अभिनय किया है। यह दोनों ही फ़िल्में दर्शकों का ध्यान आकृष्ट कर पाने में सफल होती है।  इसलिए उम्मीद तो यही की जाती है कि यह फ़िल्में अपने लक्षित दर्शकों को छविगृहों ला पाने में समर्थ होंगी। इसीलिए, उत्सुकता से देखा जा रहा है कि कौन फिल्म किस पर भारी पड़ती है अर्थात अधिक कारोबार कर पाती है।   





बटवारा १९४७  ज़्यादा मास अपील और सनी देओल के हालिया ट्रैक रिकॉर्ड और देशभक्ति थीम्स की वजह से अधिक ओपनिंग ले सकती है। अनुमानित है कि अपनी थीम और सनी देओल की छवि के कारण बटवारा १९४७ बॉक्स ऑफिस पर २० से ३० करोड़ का लक्ष्य पा सकती है। यह भी संभव है कि यह फिल्म स्वत्नत्रता दिवस सप्ताहांत का अपने विषय और सनी देओल की देशभक्ति से सरोबार एक्शन छवि तथा आमिर खान प्रोडक्टिविन की प्रतिष्ठा के प्रभाव से अधिक कारोबार भी कर सकती है। किन्तु, इसके बावजूद सनी देओल की फिल्म बटवारा १९४७ अपनी पूर्व की देशभक्तिपूर्ण फिल्मों बॉर्डर २ के प्रथम दिन ३२ करोड़ और ग़दर २ के ४० के लक्ष्य को नहीं पा सकेगी।





आवारापन २ प्रदर्शन पूर्व की सुगबुगाहट में सबसे आगे है। इसकी रोमांटिक शैली रोमांस फिल्मों के कीर्तिमानों को लक्ष्य में रखती है।  ऐसा प्रतीत होता है कि आवारापन २ का लक्ष्य  शायद रोमांस शैली में कीर्तिमान प्रारम्भ लेने वाली फिल्म सैयारा के २२ करोड़ नेट को तोड़ना चाहेगी। आवारापन कल्ट फिल्म मानी गई थी। आवारापन की कल्ट इमेज ज़बरदस्त नॉस्टैल्जिया लिए हुए है। इमरान हाशमी लम्बे समय बाद रोमांटिक मुद्रा में दिखाई देंगे।  इसी कारण से फिल्म को २२ से २५ करोड़ का नेट कारोबार करने की आशा है। 






दर्शकों के बंटवारे की दृष्टि से दोनों फिल्मों को उनके अलग-अलग जॉनर थोड़ा अलग बनाते हैं। इसलिए आवारापन २ शहरी युवाओं, जोड़ो और इमरान हाशमी के परंपरागत दर्शकों  को रोमांस-थ्रिलर नॉस्टैल्जिया के साथ टारगेट करती है, जबकि बटवारा १९४७ सनी देओल की एक्शन-हीरो इमेज और पार्टीशन ड्रामा के ज़रिए आम/ग्रामीण दर्शकों, परिवारों और देशभक्ति की भावना को अपील करती है। इस कारण से  इन फिल्मों के कलेक्शन में सीधे कमी नहीं हो सकती है, किन्तु, छविगृहों के पर्दों का बटवारा अवश्य कर जाती हैं। 






यद्यपि, स्वतंत्र दिवस सप्ताहांत की लंबी छुट्टियों और दर्शकों में फिल्मों के प्रति जोश बॉक्स ऑफिस पर उत्साह पैदा करते है। यह स्थिति बटवारा १९४७ के कथानक को सहयोग करती है। किन्तु, यदि सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की संभावित प्रविष्टि इसे प्रभावित कर सकती है।  यह टकराव पर्दों को साझा करने का तनाव और खास सर्किट में एडवांस बुकिंग की लड़ाई को बढ़ाता हैं। 






सनी देओल की फिल्मों की खासियत होती है कि वह अपने कथानक और सन्देश के कारण अन्य फिल्मों पर भरी पड़ जाती है। यही कारण है कि फिल्म व्यापार के जानकारों का अनुमान है कि सनी देओल की फिल्म को ५५ से ६५ प्रतिशत परदे मिल सकते हैं। वही  आवारापन २ को रोमांस-थ्रिलर नॉस्टैल्जिया और युवा आबादी की पसंदगी के अनुरूप शहरी और मल्टीप्लेक्स छविगृहों में ४० से ६० प्रतिशत सीटें मिल सकती है।





यहाँ, १९ साल पूर्व के अतीत में विचारना होगा। इमरान हाशमी की म्यूजिकल रोमांस फिल्म आवारापन २९ जून २००७ को प्रदर्शित हुई थी। इसी दिन सनी देओल की पारिवारिक फिल्म अपने भी प्रदर्शित हुई थी। जून २००७ में, सनी देओल की फिल्म 'अपने' ने बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'आवारापन' से अधिक व्यवसाय किया था। 'अपने' ने औसत प्रारम्भ किया था, जबकि 'आवारापन' की शुरुआत खराब रही थी।  यह दूसरी है कि बाद में फिल्म को कल्ट स्टेटस मिल गया। 




   

किन्तु, १९ साल बाद, आज स्थिति काफी कुछ बदली हुई है। २००७ में आवारापन २ और अपने छुट्टियों के सप्ताहांत के बिना प्रदर्शित हुई थी। जबकि २०२६ स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत के अतिरिक्त लम्बी छुट्टियों का सिलसिला है। इंडिपेंडेंस डे वीकेंड बटवारा १९४७ की देश विभाजन की पृष्ठभूमि के कथानक को पसंद प्राथमिकता देने वाला है, जिसमें पिछली देशभक्ति फिल्मों की सफलताओं की तरह लंबे समय तक चलने की संभावना है, जबकि आवारापन २ को सीक्वल की याद और शहरी मल्टीप्लेक्स वृद्धि का लाभ मिलता है। यह संकेत २००७ में दिखाई नहीं देता था

क्या #King का #Doomsday लायेंगे #Avengers और #Dune3 ?



शाहरुख खान की आगामी २४ दिसंबर २०२६ को प्रदर्शित होने जा रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' का छह दिनों बाद, बॉक्स ऑफिस पर सीधा टकराव हॉलीवुड की दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और  'ड्यून पार्ट 3'  तथा  बॉलीवुड की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'शक्ति शालिनी' से है। फिल्म किंग के प्रदर्शन पर इन टकरावों का क्या प्रभाव पड़ेगा ?  





'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून पार्ट 3' जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मे एक सप्ताह पूर्व १८ दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।  जबकि, किंग ६ दिन बाद २४ दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। यह दोनों फिल्मे वीएफएक्स प्रभाव वाली तकनीकी रूप से समृद्ध फ़िल्में हैं।  दोनों ही फिल्मों को मल्टीप्लेक्स छविगृहों और आईमैक्स पर्दों की आवश्यकता है।  इन दोनों फिल्मों को यह परदे मिले भी है।  चूंकि, शाहरुख़ खान की फिल्मों का दर्शक भी मल्टीप्लेक्स वाला है, इसलिए किंग को कुछ पर्दों का टोटा पड़ भी सकता है। किन्तु, इतना नहीं कि किंग का व्यवसाय प्रभावित हो।





यद्यपि, क्रिसमस की छुट्टियों का लंबा सप्ताहांत, बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों को फूलने-फलने का अवसर देता है। इसलिए, शाहरुख़ खान की फिल्म को पर्याप्त परदे तो मिलेंगे ही। शाहरुख़ खान की फिल्मों का दर्शक एकल पर्दों वाले छविगृहों वाला भी है।  डूम्सडे और ड्यून ३ को इनमें से कुछ परदे मिल जाएंगे।  किंग को, बॉलीवुड फिल्म शक्ति शालिनी से टक्कर मिल सकती है।  इसके स्पष्ट कारण भी है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों में से है।  यह एक महिला चरित्र प्रधान फिल्म है।  फिल्म में सैयारा से प्रसिद्ध अभिनेत्री अनीत पड्डा शक्ति और शालिनी की दोहरी भूमिका कर रही है ।  शक्ति एक सामान्य महिला है, जबकि शालिनी बुरी आत्मा से ग्रसित है। शक्ति, शालिनी के विरुद्ध लोगों को बचाने का काम करती है। फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार हैं।  आदित्य ने मुँज्या और थम्मा जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया था। 





हिंदी दर्शकों को हॉरर की हास्य से भरपूर कथा आकर्षित करती है। विशेष रूप से, एकल पर्दों के दर्शक छविगृहों के अंधेरों में भयभीत होना चाहते है। 'शक्ति शालिनी' जैसी घरेलू फिल्मों के साथ क्लैश होने के कारण सिंगल स्क्रीन और मास पॉकेट में स्क्रीन्स का बंटवारा हो सकता है। किन्तु, सम्भव है कि मैडॉक फिल्म्स शाहरुख़ खान की फिल्म के समक्ष अपनी फ़िल्में लाने से विरत रहे।






इन चुनौतियों के बावजूद, फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स और प्री-रिलीज बिज़नेस ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो फिल्म के प्रति दर्शकों के अपार उत्साह को दर्शाता है। फिल्म में सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन और शाहरुख खान का डार्क या नेगेटिव अवतार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है, जो बड़े अंतरराष्ट्रीय बजट वाले क्लैश के सामने भी टिकने का दम रखता है।






फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की उपस्थिति इसे एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म बनाती है। यह फिल्म १९९४ की क्लासिक फ्रांसीसी फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल  से प्रेरित बताई जा रही है।  'किंग' को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म पर निर्माता पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं।





निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को वैश्विक स्तर  पर तैयार कर रहे हैं। इसके लिए पश्चिम के मशहूर स्टंट कोरियोग्राफरों को शामिल किया गया है। फिल्म में बड़े पैमाने के ६ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस रखे गए हैं, जिन्हें 'रियल एक्शन' और एडवांस वीएफएक्स के हाइब्रिड कॉम्बिनेशन से तैयार किया जा रहा है।





फिल्म में विदेशी लोकेशन का तड़का भी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो और विले पार्ले जैसी जगहों पर प्रारम्भ हुई थी।  यहाँ दो सौ से अधिक स्टंट आर्टिस्ट्स के साथ एक विशाल जेल एक्शन सीक्वेंस फिल्माया गया। इसके अतिरिक्त फिल्म के प्रमुख और महत्वपूर्ण भागों को पोलैंड (वारसा), प्राग, बुडापेस्ट और बर्लिन जैसे यूरोपीय शहरों में शूट किया जा रहा है।






रिपोर्टों के अनुसार, 'किंग' की कहानी लुक बेसन द्वारा निर्देशित लियोन: द प्रोफेशनल के कथानक से गहराई से प्रेरित है। मूल फिल्म एक अकेले रहने वाले प्रोफेशनल हिटमैन (जीन रेनो) और एक छोटी लड़की (नताली पोर्टमैन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके परिवार की हत्या के बाद वह हिटमैन से ट्रेनिंग लेती है। भारतीय रूपांतरण 'किंग' में शाहरुख खान एक खूंखार हत्यारे/गुरु की भूमिका में होंगे, जबकि उनकी असल जिंदगी की बेटी सुहाना खान उस शिष्या का किरदार निभाएंगी जिसे वह दुश्मनों से बचाते हैं और ट्रेनिंग देते हैं। हालाँकि, मेकर्स ने भारतीय दर्शकों के स्वाद के अनुसार इसके स्केल, ड्रामा और गानों को काफी बढ़ा दिया है।






यहाँ बताते चलें कि लियोन: द प्रोफेशनल से प्रेरित हो कर निर्देशक गुड्डू धनोआ ने, साल २००० में बॉबी देओल और रानी मुखर्जी को मुख्य भूमिका  में लेकर  फिल्म 'बिच्छू' का निर्माण किया था । इस फिल्म में बॉबी देओल हिट मैन थे और वह रानी मुख़र्जी को बदला लेने के लिए प्रशिक्षित करते है।  इस फिल्म का बजट साढ़े सात करोड़ था।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर १९ करोड़ ७५ लाख का ग्रॉस किया था। लेकिन 'किंग' का कैनवास और मेकिंग स्टाइल उससे कई गुना बड़ा और आधुनिक है। 





बॉक्स ऑफिस २४ दिसंबर से होने वाली महा-टक्कर को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है। हॉलीवुड की दोनों फिल्मों में कुछ ख़ास है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म अवेंजर्स डूम्सडे में रॉबर्ट डाउनी जूनियर विलेन 'डॉक्टर डूम' की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसे रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। भारत में यह अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।  ड्यून ३, डेनिस विलन्यूव द्वारा निर्देशित इस ट्रिलॉजी की अंतिम फिल्म है। इस फिल्म में तिमोथी शालामे और जेंडया मुख्य भूमिकाओं में हैं। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं के साथ आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज होगी।हॉलीवुड के इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स की रिलीज डेट एक ही दिन होने के कारण, दिसंबर २०२६  का यह हफ्ता सिने प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है।





हॉलीवुड की इन दोनों ही फिल्मों का सबसे मजबूत पक्ष आईमैक्स और ३डी स्क्रीन्स हैं। 'ड्यून 3' ने एडवांस बुकिंग के जरिए कई प्रीमियम स्क्रीन्स पहले ही ब्लॉक कर रखी हैं। इस वजह से 'किंग' को बड़े महानगरों के मल्टीप्लेक्स और विशेष रूप से आईमैक्स थिएटर्स में शत-प्रतिशत स्क्रीन्स मिलने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है।  बॉलीवुड फिल्म के लिए हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स डूम्सडे चुनौती साबित हो सकती है। अवेंजर्स श्रृंखला की विगत फिल्म अवेंजर्स एन्डगेम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ३७३ की ठोस कमाई की थी।  इस प्रदर्शन के दृष्टिगत डूम्सडे आईमैक्स छविगृहों में किंग की डूम्सडे साबित हो सकती है। 






'किंग' प्रदर्शन से पूर्व ही निर्माताओं को फायदा पहुंचा चुकी है। इस फिल्म  का बजट लगभग ३६० से ४०० करोड़ का है। लेकिन फिल्म ने अपने थिएट्रीकल, डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर ७५० करोड़ से अधिक का प्री-रिलीज बिजनेस कर लिया है। इसका मतलब है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही टेबल-प्रॉफिट (मुनाफे) में है। फिल्म के केवल भारतीय थिएट्रीकल राइट्स ही २५० करोड़ में पेन मरुधर को बेचे गए हैं, जो शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील है।





बताते हैं कि  नेटफ्लिक्स  ने इसके डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स करीब २७५ करोड़ में खरीदे हैं, जबकि सैटेलाइट राइट्स ९० करोड़ से अधिक में बिके हैं। इसके ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी खुद वाईआरएफ संभाल रही है। शाहरुख़ खान की विगत दो फिल्मों 'जवान' और 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ का जादुई आंकड़ा पार किया था। 'किंग' के पास क्रिसमस वीकेंड का फायदा और शाहरुख खान का डार्क 'एंटी-हीरो' अवतार है, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म आसानी से एक हजार करोड़ से १५०० करोड़ का वर्ल्डवाइड कारोबार कर सकती है। 

Saturday, 13 June 2026

#WelcomeToTheJungle के #UchaLambaKad के लिए #KatrinaKaif की आभारी हैं #DishaPatani !



“मुझे कैटरीना कैफ बहुत पसंद हैं और मैं इस गाने का हिस्सा बनकर बहुत शुक्रगुजार महसूस कर रही हूँ,” दिशा पाटनी ने ‘ऊँचा लंबा कद फॉरएवर’ के बारे में कहा।






बहुत चर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर आज रिलीज़ किया गया। इसे ‘वेलकम 3’ के नाम से भी जाना जाता है। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ नज़र आएंगे। फिल्म में फीमेल लीड रोल निभाने वालीं दिशा पाटनी ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हरे रंग की शानदार ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।






फिल्म के मेकर्स ने पहले ‘ऊँचा लंबा कद’ का नया वर्शन ‘ऊँचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज़ किया था, जिसमें अक्षय कुमार और दिशा पाटनी नज़र आए थे। इस गाने और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोग उन्हें एक नई और शानदार कमर्शियल ऑन-स्क्रीन जोड़ी बता रहे हैं।







ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब गाने के बारे में पूछा गया, तो दिशा ने कहा, “मैं बहुत शुक्रगुजार हूँ और कैटरीना [कैफ] की बहुत बड़ी फैन हूँ। मुझे यह गाना बहुत पसंद था और मुझे याद है कि मैंने अक्षय सर से कहा था, ‘क्या आप प्लीज़ यह गाना ले सकते हैं?’ मैं हमेशा इस गाने पर डांस करती थी। मैं सच में शुक्रगुजार हूँ कि मुझे इस गाने का हिस्सा बनने और कुछ बहुत मज़ेदार करने का मौका मिला।”






फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए दिशा ने कहा, “अहमद सर के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है और यह एक बहुत अच्छा सफ़र रहा। सेट पर आना स्कूल ट्रिप पर जाने जैसा था। हम सब दोस्त बन गए और यह मेरी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक था।”






‘ऊँचा लंबा कद फॉरएवर’ और हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर की चर्चा के बीच, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी स्क्रीन पर एक नई और शानदार कमर्शियल जोड़ी के तौर पर उभर रहे हैं। वे फिल्म की भव्य दुनिया में ग्लैमर, मज़ा और एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहे हैं।






अक्षय और दिशा के अलावा, अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।






काम की बात करें तो, दिशा कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के साथ एक रोमांचक दौर में कदम रख रही हैं। 26 जून को रिलीज़ होने वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद, वह ‘आवारापन 2’ और अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘द पोर्टल ऑफ़ फ़ोर्स’ में नज़र आएंगी, जो भारतीय और इंटरनेशनल सिनेमा में उनकी बढ़ती मौजूदगी को दिखाएगा।

Monday, 18 May 2020

Disha Patani : बनाना मिल्क शेक पीने के बाद !



Friday, 15 May 2020

पांच भाषाओं में आइटम करेंगी Disha Patani


तेलुगु फिल्मों के स्टाइलिस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन की एक्शन थ्रिलर फिल्म पुष्पा एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा यह है कि इस फिल्म के एक गीत के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को लिया गया है। वह एक डांस नंबर में अल्लू अर्जुन के साथ बदन थिरकाती नज़र आयेंगी। बताते चलें कि अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्मों के अच्छे डांसर एक्टरों में गिने जाते हैं। खुद दिशा पाटनी भी उनकी प्रशंसक है। पुष्पा, तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज़ की जायेगी। यह पहला मौका होगा, जब अल्लू अर्जुन बड़े परदे पर हिंदी संवाद बोलते नज़र आयेंगे। दिशा पाटनी भी पहली बार पांच भाषाओं में आइटम गीत करेंगी। किसी तेलुगु फिल्म में काम करने का दिशा पाटनी के लिए यह पहला मौका नहीं है। दरअसल, दिशा का फिल्म डेब्यू ही, २०१५ में रिलीज़ तेलुगु फिल्म लोफर से वरुण तेज़ के साथ हुआ था। इस फिल्म के बाद ही, दिशा की पहली हिंदी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज़ हुई थी। दिशा पाटनी की इस साल दो हिंदी फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं। मोहित सूरी निर्देशित फिल्म मलंग की वह नायिका थी। जबकि, बागी २ में नायिका रह चुकी, दिशा पाटनी बागी ३ में एक आइटम गीत डू यू लव मी कर रही थी। 

Saturday, 11 April 2020

बेटा और पिता के साथ फिल्म करने वाली Disha Patani



दिशा पाटनी, ऐसी कुछ अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी है, जो पिता और बेटा दोनों के साथ फ़िल्में कर चुकी हैं । खासियत यह है कि वह ऎसी अभिनेत्री हैं, जिसने बेटा और पिता के साथ दो दो फ़िल्में भी की हैं । दिशा पाटनी ने, २०१८ में रिलीज़ टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बागी २ में टाइगर की नायिका की भूमिका की थी । अगले ही साल, वह फिल्म भारत में सलमान खान का रोमांस बन कर आई । इस फिल्म में, टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ, सलमान खान के पिता की भूमिका में थे । दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी ३ में नायिका तो नहीं कैमिया में एक आइटम सांग कर रही थी । यह, दिशा पाटनी की दूसरी फिल्म थी, जिसमे टाइगर श्रॉफ नायक थे । मगर, बागी ३ की नायिका श्रद्धा कपूर थी, जो टाइगर की फिल्म बागी की नायिका थी । अब दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ की एक अन्य फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में भी नज़र आयेंगी । इस फिल्म में वह दूसरी बार, सलमान खान की नायिका बन कर आ रही है । इस फिल्म में दिशा को जैकी श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौक़ा मिला है । ज़ाहिर है कि दिशा को बाप और बेटा के साथ फ़िल्में करने का मौका मिला है तो उनके कुछ अनुभव भी हुए होंगे । पूछे जाने पर दिशा पाटनी ने बताया कि दोनों में बहुत फर्क है । एज का बड़ा फर्क तो है ही । वह मेरे पिता की उम्र के हैं । वह बहुत शांत है । हर चीज को आसानी से लेने की कोशिश करते हैं । उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता । क्या समझे ! टाइगर श्रॉफ तक नहीं । 

Friday, 10 April 2020

Disha Patani के सुपर हीरो Jackie Chan


भारतीय फिल्म दर्शकों के बीच अपनी एक्शन कॉमेडी फिल्मों में अनोखे किरदार करने वाले चीनी मूल के हॉलीवुड एक्टर जैकी चेन का, ७ अप्रैल को ६८वा जन्मदिन था। बॉलीवुड में, जैकी चेन के बर्थडे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं थी। लेकिनबॉलीवुड की युवा फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी इस दिन को नहीं भूली। उन्होंने जैकी चेन के साथ अपना एक चित्र इंस्टाग्राम पर डाल कर उन्हें  विश किया।

पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म
दिशा पाटनी का जैकी चेन  को जन्मदिन की बधाइयां देना काफी ख़ास था।  इसके लिए, दिशा पाटनी के प्रशंसकों को चार साल पीछे की यात्रा करनी पड़ेगी। उत्तराखंड के, वर्दी पहनने वाले परिवार की दिशा पाटनी ने फिल्म अभिनेत्री बनने की राह थामी थी। पुरी जगन्नाथ की एक्शन ड्रामा तेलुगु फिल्म लोफर (२०१५) से दिशा के अभिनय जीवन की शुरुआत भी हुई। लेकिन अगले ही साल, जब उनकी पहली हिंदी फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज़ नहीं हुई थी, दिशा को एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म कुंग फु योग मिल चुकी थी। जब सितम्बर में उनकी पहली हिंदी फिल्म रिलीज़ हो रही थी, दिशा पाटनी अपनी इस चीनी फिल्म की शूटिंग कर रही थी।


जैकी चेन की नायिका
निर्देशक स्टैनली टॉँग की फिल्म कुंग फु योग में, जैकी चेन जियांग के पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर की भूमिका कर रहे थे।  फिल्म में, जैकी का किरदार जैक, तिब्बत में मगध के खजाने को खोजने निकलता है। इस अभियान में उसकी साथी अश्मिता की भूमिका दिशा पाटनी ने की थी। इस फिल्म में दिशा को जैकी के साथ  लंबा समय बिताने का मौक़ा मिला।  जैकी चेन ने दिशा के नवोदित होते हुए भी भरपूर सहयोग दिया। इसीलिए दिशा पाटनी ने जैकी चेन को शुभकामनाये देते हुए अपना सुपर हीरो बताया।

सफलता के बावजूद दिशा

एम एस धोनी की सफलता के बाद, दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म बागी २ से बड़ी सफलता मिल गई। आज भारत और मलंग के बाद, दिशा पाटनी बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी है।  वह सलमान खान के साथ दूसरी फिल्म राधे भी कर रही है। इसके बावजूद वह अपनी पहली फिल्म के सुपरहीरो कैसे भूल सकती थी!


Wednesday, 1 April 2020

Salman Khan की राधे के तीन खलनायक


जब बॉलीवुड की तमाम फिल्मों और सीरियलों की शूटिंग रोक दी गई थी, उस समय भी, सलमान खान अपनी ईद वीकेंड पर रिलीज़ होने  वाली फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त थे।  उनकी फिल्म के कुछ दृश्य अज़रबैजान में फिल्माए जाने थे। लेकिन, कोरोना  वायरस के कारण लम्बी यात्रा संभव न होने के काऱण बाकू में फिल्म की शूटिंग का इरादा छोड़ दिया गया। इस शिड्यूल को कही दूसरी जगह या मुंबई में सेट लगा कर करने का निर्णय लिया गया।  आजकल सलमान खान सेल्फ आइसोलेशन पर हैं। इस फिल्म को लेकर सभी गतिविधियां १४ अप्रैल तक के लिए रोक दी गई हैं।

सलमान-प्रभुदेवा की तीसरी फिल्म
सलमान खान की फिल्म राधे में, उनकी नायिका की भूमिका दिशा पाटनी कर रही हैं।  सलमान खान के साथ दिशा पाटनी की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने भारत में सलमान खान की सर्कस की ट्रॅपेज पार्टनर की भूमिका की थी।  राधे, निर्देशक प्रभुदेवा के साथ सलमान खान की तीसरी फिल्म है। इससे पहले इन दोनों ने वांटेड और दबंग ३ में काम किया था। खबर है कि सलमान खान की  टाइगर फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म का निर्देशन भी प्रभुदेवा कर सकते हैं।

तीन खलनायक
राधे में सलमान खान पुलिस अधिकारी की भूमिका है। वह समाज और देश से अपराध और अपराधी मिटा देने के लिए समर्पित है।  राधे में सलमान खान के पुलिस अधिकारी का काम ज़्यादा कठिन है। इस फिल्म में उन्हें तीन खलनायकों का सामना करना है। परदे पर यह भूमिका रणदीप हूडा, बिग बॉस के गौतम गुलाटी और एक सिक्किमी एक्टर हैंग सेइ कर रहे हैं।  फिल्म के तमाम एक्शन कोरियाई फिल्म के स्टंट स्टंट डायरेक्टर संयोजित कर रहे हैं।

कोरियाई फिल्म की रीमेक

२०१७ में रिलीज़ कोरियाई फिल्म द ऑउटलॉज एक डिटेक्टिव के स्थानीय माफियाओ के खिलाफ मुहीम की कहानी थी। सलमान खान की फिल्म राधे भी इसी कोरियाई फिल्म की रीमेक है। हालाँकि, सलमान खान प्रोडक्शन इसे नकारता है। लेकिन दोनों फिल्मों की कहानियों में समानता, इसकी चुगली करती है। द ऑउटलॉज २ घंटा १ मिनट लम्बी फिल्म थी।  बताते हैं कि सलमान खान भी अपनी फिल्म की लम्बाई २ घंटा १० मिनट तक सीमित कर देना चाहते हैं।  इस फिल्म में एक प्रमोशनल गीत के अलावा सिर्फ तीन गीत ही होंगे।  

Wednesday, 18 March 2020

Ek Villain 2 में एक दो नहीं चार चार विलेन !


फिल्मकार मोहित सूरी की, एक विलेन (२०१४) की सीक्वल फिल्म एक विलेन २ की पूरी स्टारकास्ट का ऐलान हो गया है। जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर की फीमेल लीड के तौर पर दिशा पाटनी के नाम का ऐलान पहले ही किया जा चुका था।  अब दूसरी फीमेल लीड के लिए तारा सुतरिया को फाइनल कर लिया गया है।

एक विलेन से अलग कथानक  
एकता कपूर की २०१४ की फिल्म एक विलेन का निर्दशन मोहित सूरी ने ही किया था।  एक विलेन २ का निर्देशन भी मोहित सूरी ही कर रहे हैं।  एकता कपूर का इरादा एक विलेन को फ्रैंचाइज़ी के रूप में विकसित करने का है। इसके बावजूद एक विलेन २ की कहानी एक विलेन से बिलकुल अलग और नई होगी।  एक विलेन में, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के दुश्मन रितेश देशमुख थे।  एक विलेन २ में यह तीनों नहीं है। एक विलेन २ में, जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर आमने-सामने होंगे।  एक विलेन २ की ख़ास बात यह होगीकि फिल्म में एक विलेन नहीं दो दो  विलेन होंगे  । जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर , दोनों की ही भूमिकाये नकारात्मक हैं।

पहली बार एक साथ पांच
निर्देशक मोहित सूरी की पिछली फिल्म मलंग थी। इस फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर प्रमुख  भूमिका में थे।  मलंग, मोहित सूरी और आदित्य रॉय कपूर के साथ दिशा पाटनी की पहली फिल्म थी। इस प्रकार से  मोहित सूरी, दिशा पाटनी के दूसरी फिल्म कर रहे हैं। लेकिन यह आदित्य रॉय कपूर के साथ मोहित सूरी की तीसरी फिल्म है। यह दोनों मलंग के अलावा आशिक़ी २ भी कर चुके हैं। अलबत्ता,  जॉन अब्राहम और तारा सुतरिया इन तीनों के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। यानि पहली बार एक साथ यह पांच !

चार खिलाफ किरदार
फिल्म एक विलेन २ के बारे में जो थोड़ी बहुत जानकारी है, उससे पता चलता है कि फिल्म में तारा सुतरिया एक गायिका की भूमिका कर रहे हैं। उनकी जोड़ी आदित्य रॉय कपूर के साथ बनाई गई है। जॉन अब्राहम की जोड़ीदार  दिशा पाटनी होंगी। अपुष्ट समाचार के अनुसार यह चारों किरदार आपस में खिलाफ नज़र आएंगे। यह फिल्म जून में फ्लोर पर जाएगी तथा ८ जनवरी  २०२१ को प्रदर्शित होगी। ८ जनवरी को, बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आर आर आर भी रिलीज़ हो रही है।

Wednesday, 4 March 2020

Disha Patani ने पूछा डू यू लव मी


बागी ३ के गीत डू यू लव मी में, अभिनेत्री दिशा पाटनी बदन तोड़ डांस कर रही हैं। गीत न तो थिरकाने वाला है, न सेक्सी बन पडा है। ऐसा लगता है जैसे दिशा पाटनी केल्विन क्लीन का विज्ञापन करते हुए, बिना कपड़े बदले सेट पर चली आई हैं। दिशा, इस गीत का ठीक से विज्ञापन तक नहीं कर पाती।

बागी २ की दिशा 
यह वही दिशा पाटनी हैं, जो बागी फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म बागी २ में टाइगर श्रॉफ की नायिका थी। इस फ्रैंचाइज़ी फिल्म में, दिशा पाटनी ने श्रद्धा कपूर की जगह ली थी। हालाँकि, उनकी भूमिका बागी वाली नहीं थी। बागी २ को बड़ी सफलता मिली थी। लेकिन जब निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान ने बागी २ की स्टारकास्ट फाइनल की तो टाइगर श्रॉफ की नायिका बागी २ की दिशा पाटनी नहीं बल्कि बागी की श्रद्धा कपूर थी।

बागी ४ के लिए !
बागी ३ में, बागी की श्रद्धा कपूर और बागी २ की दिशा पाटनी, दोनों ही अपने नायक टाइगर श्रॉफ का ध्यान पाना चाहती है। श्रद्धा कपूर भद्दी भाषा का इस्तेमाल करके सीटियाँ बटोरना चाहती है। वह भी ग्लैमर के नाम पर छोटे कपड़ों को तरजीह दे रही है। दिशा पाटनी ने बागी २ में अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया था। लेकिन बागी ३ में वह नोरा फतेही बन कर बागी की चौथी फिल्म हथियाना चाहती हैं।

दिशा की रिलीज़ फ़िल्में
बागी २ के बाद, दिशा पाटनी की दो सालों में दो फ़िल्में ही प्रदर्शित हुई है। २०१८ में प्रदर्शित, अली अब्बास ज़फर निर्देशित भारत में, दिशा और सलमान खान हवाई झूले पर करतब दिखा रहे थे। मलंग में दिशा पाटनी, अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू, एली एवरम की भीड़ में खोई नज़र आ रही थी।

बागी ३ के बाद दो फ़िल्में
इस साल, बागी ३ में एक डांस नंबर में नज़र आने के बाद, दिशा पाटनी की दो फ़िल्में ज़ल्दी ज़ल्दी रिलीज़ होंगी। पहले, असीमा छिब्बर की फिल्म के टीना और सलमान खान के साथ करियर की दूसरी फिल्म राधे ईद वीकेंड पर रिलीज़ होंगी। दिशा पाटनी, बागी ३ के डांस नंबर डू यू लव मी में दर्शकों से पूछती है। क्या दर्शक करेंगे दिशा पत्नी को प्यार ?

Saturday, 7 December 2019

बाज़ार (Bazaar) में Disha Patani



Saturday, 30 November 2019

फ्लोरल डिजाईन पोशाक में Disha Patani





Wednesday, 27 November 2019

Inner Wear के विज्ञापन के बहाने अश्लीलता फैलाती Disha Patani


अभिनेत्री दिशा पटनी के इन्स्टाग्राम अकाउंट को देखिये। इसमें उनकी फिल्मों के बजाय उनके एक विज्ञापन के फोटो छाए रहते हैं। वह भी केविन और क्लीन क्लीन इनर वियर के। इन विज्ञापन चित्रों में वह ब्रा और पेंटी पहने लेटी, खडी, अधलेटी, झुकी मुद्राओं में नज़र आती हैं। 



लेकिन, अब अपने नए चित्र में वह अश्लील होती नज़र आ रही हैं। उनकी भारी छातियाँ ब्रा से फूटने को बेकरार हैं। वह अपने दोनों हाथों से अपनी जींस को नीचे सरका रही हैं। बेशक वह जता रही हैं कि वह जींस के नीचे केविन क्लीन की पेंटी हुए हैं। लेकिन, चेहरे के कामुक हावभाव चुगली कर रहे हैं. ऐसा लगता है जैसे वह सेक्स करने को तैयार हैं।  



दिशा पाटनी के फिल्म करियर की शुरुआत, सुशांत सिंह राजपूत के साथ क्रिकेट पर फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से हुई थी। टाइगर श्रॉफ के साथ सुपर हिट बागी २ देने के बाद, वह सलमान खान की फिल्म भारत में ले ली गई। एमएस धोनी में उनके साथ किअरा अडवाणी भी थी। आज किअरा अडवाणी का करियर देखिये ! वह कहाँ से कहाँ पहुँच चुकी हैं। उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों को प्रभावित कर लिया है। जबकि दिशा पटनी इनर वियर के विज्ञापन में कामुकता ही दर्शा रही हैं।

Sunday, 17 November 2019

Disa Patani के साथ Malang बने Aditya Roy Kapoor


Wednesday, 6 November 2019

Radhe की मुहूर्त पूजा के लिए तैयार Disha Patani




Sunday, 27 October 2019

क्या Ekta Kapoor की बायोपिक है Disha Patani की फिल्म KTina ?


दिवाली के पहले दिन, फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपनी नई फिल्म के टाइटल और एक्ट्रेस के नाम का ऐलान किया।  इस फिल्म का टाइटल केटीना रखा गया है।  फिल्म की नायिका दिशा पाटनी को बनाया गया है। इस फिल्म के लिए दिशा का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया।  इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई।

केटीना में दिशा पाटनी के फर्स्ट लुक पर एक नज़र डालिये।  उनके दोनों हाथ चहरे पर जुड़े हुए हैं।  उनकी  उँगलियों  में कई प्रकार की अंगूठियां ठुंसी हुई हैं।  दाहिने हाथ में मोतियों वाले कई बैंड हैं।उन्होंने शर्ट पहन रखी है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में दिशा पाटनी का लुक और फिल्म का टाइटल केटीना, फिल्म के एकता कपूर के जीवन पर होने की चुगली करता सा लगता है।  फिल्म में, दिशा पाटनी की भूमिका एक पंजाबी लड़की की है।  इसीलिए सोशल मीडिया पर पूछा जाने लगा कि क्या केटीना एकता कपूर के जीवन पर फिल्म है ? इस बहस को हवा मिली एकता कपूर की उस ट्वीट से, जिसमे उन्होंने लिखा, "केटीना का सब को जय माता दी !(शी यूज़ड टू बी टीना अब केटीना एज़ के सूटस हर...हर एस्ट्रो सेड) बट यार हु वेअर्स सो मैनी रिंग्स ??? @दिशापाटनी एज़ नेवर बिफोर !

दिशा पाटनी की भूमिका और फर्स्ट लुक तथा  एकता कपूर के  ट्वीट से तो फिल्म एकता कपूर बायोपिक लगती है।  लेकिन, एकता कपूर खुद पर फिल्म बनाएं ! उन पर कोई फिल्म तो कोई मधुर भंडारकर ही बना सकता है।  एकता कपूर क्यों अपनी सफलता के रहस्य खोलेंगी ? वह तो अपने या अपने खिलाफ किसी ट्वीट को तक पसंद नहीं करती हैं।

बहरहाल, फिल्म केटीना की शूटिंग २५ अक्टूबर से शुरू भी हो चुकी है।  इस फिल्म को, एकता कपूर की हिट फिल्म ड्रीम गर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य ने लिखा है।  फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर कर रही हैं।  अब तक छप्पन, चक दे इंडिया, काइट्स और रॉकस्टार जैसी फिल्मों की सह निर्देशक रह चुकी आशिमा छिब्बर ने अभी तक केवल के फिल्म मेरे डैड की मारुती ही निर्देशित की है।  

Thursday, 17 October 2019

भारत के बाद राधे की भी Disha Patani


सलमान खान की अच्छी किताब यानि गुड बुक में रहो तो चारों ओर सलमान खान ही सलमान खान होते हैं। अन्यथा कोई भी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हो सकती है। सलमान खान की गुड बुक में आ चुकी ऎसी ही एक अभिनेत्री दिशा पाटनी है। एमएस धोनी : एन अनटोल्ड स्टोरी में साक्षी धोनी की भूमिका करने वाली एक्ट्रेस दिशा पटनी का करियर, सफल फिल्म के बावजूद किसी ठौर लगता नज़र नहीं आ रहा था। 

टाइगर के साथ बागी दिशा 
तभी रिलीज़ हुई टाइगर श्रॉफ के करियर की चौथी फिल्म बागी २। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त सफलता मिली। फिल्म में टाइगर श्रॉफ की नायिका दिशा पाटनी का करियर कुलांचे भरने लगा। लेकिन, इस फिल्म के बाद, दिशा पाटनी की पहचान टाइगर श्रॉफ की भावी पत्नी के तौर पर होने लगी। क्योंकि, बागी २ के प्रमोशन के दौरान टाइगर श्रॉफ दिशा को कुछ ज्यादा प्रोटेक्ट करते नज़र आ रहे थे।

बागी ने नहीं भारत ने दी दिशा !
बागी २ की सफलता के बावजूद, दिशा पाटनी के सामने फिल्मों का अम्बार नहीं लगा था। उनके पास सलमान खान के साथ फिल्म भारत ज़रूर थी। लेकिन उस फिल्म में भी कैटरीना कैफ नायिका थी। आखिरकार, भारत की शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी के करियर को नई दिशा मिल गई। छोटी और सपोर्टिंग भूमिका के बावजूद, वह सलमान खान की गुड बुक में आने में सफल हुई। नतीजे के तौर पर वह प्रभुदेवा के निर्देशन में, ईद २०२० में रिलीज़ होने वाली फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप राधे की नायिका बना दी गई।



क्या मिलेगी दिशा ? 
भारत के बाद, राधे की नायिका बन कर, दिशा पाटनी अब बिग ब्रैकेट की एक्ट्रेस में शुमार की जाने लगी है। उनकी, अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू अभिनीत और मोहित सूरी निर्देशित कॉमेडी फिल्म मलंग की चर्चा हो रही है। उन्हें, एकता कपूर ने अपनी अनाम कॉमेडी फिल्म की नायिका बना दिया है। इस फिल्म में वह एक पंजाबी लड़की की भूमिका कर रही है।