Friday 29 June 2018

शोनाली बोस की फिल्म में फरहान अख्तर साथ प्रियंका चोपड़ा

पोस्ट हॉलीवुड सेशन, प्रियंका चोपड़ा दो कारणों से सुर्ख़ियों में हैं।

अमेरिकी गायक, गीतकार, एक्टर और रिकॉर्ड निर्माता निक जोनास प्रियंका चोपड़ा के साथ एयरपोर्ट देते हुए भी दिखे और अम्बानियों के शादी के जश्न में भी बाहों में बाहें डाले।

प्रियंका से ११ साल छोटे इस रोमांस साथ देख कर, प्रियंका और निक सगाई और फिर जल्द शादी की खबरें ज़ोर मारने लगती हैं । इस खबर को न कोई  स्वीकारता है और न ही नकारता।

इस रोमांटिक किस्से कहानियों में, प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों का ज़िक्र पीछे लुढ़क जाता है।

अब यह बात दीगर है कि प्रियंका- निक रोमांस की रूबाइयां गाते हुए मीडिया को जैसे ही कुछ सांस मिलती है, वह प्रियंका चोपड़ा की हिंदी फिल्मों की बात करने लगता है।

प्रियंका चोपड़ा की हिंदी फिल्मों के सन्दर्भ में ताज़ा खबर यह है कि प्रियंका चोपड़ा निर्देशक शोनाली बोस की अगली फिल्म में काम करने को तैयार है।

शोनाली बोस ने, अमु, चिट्टगांव और मार्गरिटा विथ अ स्ट्रॉ जैसी फिल्मों का निर्माण किया ।

युवा प्रेरक वक्त आयेशा चौधरी के जीवन पर आधारित फिल्म प्रियंका चोपड़ा आयेशा की माँ की भूमिका में हैं। फिल्म में उनके पति की भूमिका निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर कर रहे हैं। 


प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर के निर्देशन में डॉन सीरीज की पहली दो फिल्मों में अभिनय किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने बतौर एक्टर फरहान अख्तर के साथ फिल्म दिल धड़कने दो की है।  इस फिल्म में फरहान अख्तर प्रियंका चोपड़ा के किरदार के पूर्व प्रेमी बने थे।  

गांधी हत्या: एक साजिश में गौहर खान का मुजरा - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment