Wednesday 27 June 2018

करण जौहर की पीरियड फिल्म में रणवीर सिंह का ड्रामा !

करण जौहर की फिल्म फैक्ट्री से, हर दूसरे-तीसरे दिन एक नई फिल्म का ऐलान सुनने को मिलता रहता  है।

पिछले दिनों, ऎसी ही एक फिल्म का ऐलान करण जौहर द्वारा किया गया है।

सूत्र बताते हैं कि यह फिल्म एक पीरियड फिल्म होगी।

यह वही पीरियड फिल्म है, जिसे पिछले कई सालों से करण जौहर बनाना चाहते थे।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, अब करण जौहर को उस पीरियड फिल्म बनाने का समय आ गया लगता है।

उनकी इस पीरियड फिल्म के नायक रणवीर सिंह होंगे।

सूत्र बताते हैं कि करण जौहर को, संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी और पद्मावत में रणवीर सिंह के बाजीराव और अलाउद्दीन खिलजी के किरदारों ने काफी प्रभावित किया है।

करण जौहर को लगता है कि रणवीर सिंह में वह माद्दा है कि वह  एक पीरियड  फिल्म को अपने कन्धों पर ढो सकें।

हालाँकि, अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशक कौन होगा।

लेकिन, जिस प्रकार से इस प्रोजेक्ट को करण जौहर का बरसों का सपना बताया जा रहा है, यह फिल्म करण जौहर ही निर्देशित कर सकते हैं।

सूत्र बताते हैं कि रणवीर सिंह और करण जौहर के बीच बात लगभग बन चुकी है।

रणवीर सिंह, इस समय, निर्माता करण जौहर की, रोहित शेट्टी निर्देशित एक्शन फिल्म सिम्बा के नायक का किरदार कर रहे हैं।

कऱण जौहर की एक अन्य पीरियड ड्रामा फिल्म कलंक की शूटिंग जोरशोर से की जा रही है।

उम्मीद है कि इन फिल्मों के पूरी होते होते करण जौहर और रणवीर सिंह की पीरियड फिल्म का ऐलान भी हो जायेगा।


कलंक अगले साल अप्रैल में रिलीज़ होनी है।



अंट-मैन एंड वास्प के ग्लोबल प्रीमियर  के रेड कारपेट पर फिल्म की स्टार कास्ट - क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment