Wednesday 27 June 2018

सारा अली खान को मारे रणवीर सिंह आँख !

खबर है कि रणवीर सिंह, सारा अली खान को आँख मारेंगे।

लेकिन, रणवीर सिंह की यह आँखबाज़ी केवल रील लाइफ में होगी।

रियल लाइफ में वह सारा को आँख मारेंगे तो दीपिका पादुकोण उनसे निबट लेगी।

दरअसल, अमिताभ बच्चन की निर्माण संस्था एबीसीएल ने, १९९६ में एक फिल्म का निर्माण किया था। जिसका नाम तेरे मेरे सपने था।

इस फिल्म में चंद्रचूड़ सिंह और अरशद वारसी की नायिका प्रिया गिल और सिमरन थी।

इस फिल्म में एक गीत लड़का आँख मारे अरशद वारसी और सिमरन पर फिल्माया गया था।

तेरे मेरे सपने तो फ्लॉप हुई थी, लेकिन लड़का आँख मारे गीत हिट हो गया था। (वीडियो ऊपर देखिये) 

यहीं कारण है कि निर्माता करण जौहर की फिल्म सिम्बा के निर्देशक रोहित शेट्टी को अपने नायक नायिका रणवीर सिंह और सारा अली खान पर यह गीत फिल्माने का ख्याल आ गया।

इस गीत को रणवीर सिंह और सारा पर अरशद और सिमरन की मस्ती भारी स्टाइल में ही फिल्माया जायेगा।

लेकिन, इस गीत का रिक्रिएशन किया जाएगा। गीत को तनिष्क बागची रीक्रिएट कर रहे हैं।

इस गीत को गाते हुए सारा और रणवीर एक दूसरे को फ़्लर्ट करते नज़र आएंगे।

ज़ाहिर है कि यह गीत पूरा मस्ती भरा होगा।

वैसे एक ख़ास बात यह भी है कि तनिष्क बागची को सिम्बा के सारे गीत कंपोज़ करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

सिम्बा २८ दिसंबर २०१८ को रिलीज़ होगी।

गिप्पी ग्रेवाल की कैमिया फिल्म में तपसी पन्नू- पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment