Thursday 28 June 2018

फिल्म धड़क का नया गाना ‘झिंगाट’ रिलीज

ज़ी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म धड़क का नया गाना झिंगाटरिलीज कर दिया गया है।

यह फिल्म साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक फिल्म है।

सैराट में झिंगात गीत काफी लोकप्रिय हुआ था।  इसलिए, इस गीत को हिंदी रीमेक में रखा जाना स्वाभाविक था।

धड़क में, इस गाने के बोल हिंदी में रखे गए हैं, हालांकि, ट्यून वही है जो मराठी फिल्म सैराट’ के झिंगाट गीत में थी।  

धड़ाक में, सैराट के इस गाने को हू-ब-हू शूट किया गया है।

इस गाने में ईशान और जाह्नवी खुलकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने को भी अजय-अतुल ने ही गाया है, जिसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। 

मूल गीत के बारे में बताते हुए म्यूजिक कंपोजर अजय कहते है, "हमें पता था कि इस गाने के  रिदम और टैम्पो के कारण यह गाना महाराष्ट्र में ज़रूर हिट होगा। गाने के बोल बहुत  ही  सिंपल  थे। हमें कभी भी नहीं लगा था कि यह गाना पूरी दुनिया में इतना मशहूर हो जायेगा। न्यूयोर्क  के  क्लब्स में, सिंगापुर के क्रूज़ शिप पर भी यह गाना प्ले किया गया। इस गाने को लेकर लोगो  की  प्रतिक्रिया अविश्वसनीय  थी।" 

इस बारे में, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य का कहना था, "इस गाने के बोल लिखना मेरे लिए आसान नहीं था, क्योंकि मराठी झिंगाट आज भी लोगो के दिलो में घर बनाये हुए है। इस झिंगाट शब्द को हटाना सही नहीं होता, इसलिए मैंने सारे बोल हिंदी में लिखे। पर झिंगाट शब्द को रिप्लेस नहीं किया। मुझे उम्मीद है कि लोग इस गाने को भी उतना ही प्यार देंगे।"

इस गीत को लेकर अजय ने इस बात का खुलासा किया कि मराठी गाने की शुरुआती कोरस इंग्लिश में था। पर हिंदी गाने का यही शुरुआती कोरस राजस्थानी भाषा में है।

कम्पोज़र अतूल को पूरा भरोसा है कि अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने के साथ पूरा- पूरा न्याय किया है।  वह कहते हैं, "हमें गाने का हिंदी वर्जन बहुत ही पसंद आया है। हमने  थिएटर में लोगो को मराठी झिंगाट पर डांस करते हुए देखा था। हमे विश्वास है कि हिंदी में यह गाना भी उसी तरह लोगो पसंद आएगा।"


इस गाने को कोरिओग्राफ किया है फराह खान ने और फिल्म को डायरेक्ट किया है शशांक खेतान ने। 

क्या संजू बनाएगी रणबीर कपूर को २०० करोड़ क्लब का हीरो ? - पढ़ने के लिए क्लिक करें 

No comments:

Post a Comment